Home Blog Page 920

*जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु की जा रही छापेमार कार्यवाही*

0

*ग्राम पिपरलोड में मध्यप्रदेश राज्य की 05 पेटी गोवा स्पेशल शराब एवं 01 मोटरसाइकिल जप्त*

मुंगेली // जिले में अवैध शराब पर नियंत्रण हेतु कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा छापेमार कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त श्री जी. एस. नुरूटी ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक विशेन चंद्रवंशी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आज मुखबीर से प्राप्त सूचना पर सरगांव थाना अंतर्गत ग्राम पिपरलोड के मुख्य चौक पर ग्राम बावली के आरोपी लोकेश बहोरन साहू के कब्जे से मध्यप्रदेश प्रांत की कुल 44.46 लीटर गोवा स्पेशल व्हिस्की मदिरा और परिवहन में प्रयुक्त हिरो होन्डा सीबीजेड मोटरसाइकिल जप्त कर आबकारी अधिनियम 1915 की गैर जमानती धारा 34 (1) (क), 34 (2), 59 (क) व 36 प्रकरण कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया।
इसी प्रकार जरहागांव थाना अंतर्गत ग्राम भठली में आबकारी अधिकारी आशीष सिंह द्वारा राजाराम कश्यप और भगवानदीन कश्यप के मकान में दबिश देकर क्रमशः 4 लीटर एवं 3 लीटर महुआ शराब जप्त कर प्रकरण कायम किया गया तथा आबकारी उप निरीक्षक अमित शाह द्वारा लोरमी के ग्राम सारधा में आरोपी संजीव राजपूत को अवैध रूप से मदिरा विक्रय करते हुए 19 पाव देशी मदिरा प्लेन के साथ पकड़कर प्रकरण कायम किया गया। उपरोक्त कार्यवाहियों में आबकारी स्टाफ नारायण सिंह कंवर, लक्ष्मी खांडे, हरिचरण खुंटे, राजेश पटेल, जयेन्द्र नंदागौरी, शारदा प्रसाद मिश्रा तथा नगर सैनिक शंभू बर्मन, बिदिया राजपूत, मनीषा टंडन एवं वाहन चालक देवेन्द्र सिंह नेताम शामिल रहे।

 

*”ऑपरेशन शिकंजा’’ अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 5 आरोपी गिरफ्तार, 676 पाव देशी शराब कीमती लगभग 70 हजार रुपए की तथा बुलेरो एवं मोटर सायकिल जप्त*

0

पंकज जैन जबलपुर,पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, शराब की तस्करी मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश ंिसह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री तुषार ंिसह एवं एसडीओपी सिहोरा सुश्री पारूल शर्मा तथा एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट, मझाली एवं पाटन की टीम द्वारा 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 676 पाव देशी शराब जप्त की गयी है।
थाना प्रभारी ग्वारीधाट श्रीमती भुमेश्वरी चौहान ने बताया कि दिनंाक 8-7-23 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि लालकुआ पोलीपाथर निवासी मुन्नू ठाकुर उर्फ कपिल नाम का लड़का अपने मकान की छत में अवैघ शराब बेचने के लिये रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान लालकुआ पोलीपाथर ग्वारीघाट में दबिश दी जहां मुन्नू ठाकुर उर्फ कपिल ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी लालकुआ पोलीपाथर अपने घर छत पर खड़ा मिला जो पांच कार्टून एवं सफेद बोरी में 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 24 हजार रूपये रखे था जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
इसी प्रकार दिनंाक 8-7-23 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर लालकुआ पोलीपाथर मैदान मे दबिश दी जहॉ एक व्यक्ति सफेद रंग की बुलेरो क्रमांक एमपी 20 सीजे 2407 लिये मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना बबलू उर्फ राजेश दीवान उम्र 55 वर्ष निवासी लालकुआ पोलीपाथर ग्वारीघाट बताया जो बुलेरो में पीली चौकदार पन्नी में 18 पाव देशी शराब बेचने के लिये रखा मिला आरोपी के कब्जे से 18 पाव देशी शराब कीमती लगभग 1800 रूपये एवं बुलेरो क्रमांक एमपी 20 सीजे 2407 जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34 ए आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- दोनों आरोपियों से अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक उमाश्ंाकर पाण्डे तथा प्रधान आरक्षक शिवशंकर द्विवेदी, आरक्षक मोहम्मद सफीक की सराहनीय भूमिका रही।

थाना प्रभारी मझौली श्री अभिलाष मिश्रा ने बताया कि दिनंाक 8-7-23 की रात विश्वसनीय मुख्बिर से सूचना मिली कि धनवाही तिराहा में एक व्यक्ति 2 पिट्ठू बैग एवं एक पीले रंग की प्लास्टिक की बोरी मे ंभारी मात्रा में शराब लेकर बस से उतरकर बेचने की फिराक में रखे खडा है , सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम धनवाही तिराहा पुलिया के पास मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति 2 पिट्ठू बैग एंव एक पीले रंग की बोरी रखे दिखा, जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम अनिल रैकवार उम्र 25 वर्ष निवासी भवानी चौक सिंधी केम्प हनुमानताल बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर दोनों पिट्ठू बैग एवं बोरी में कुल 310 पाव देशी शराब कीमती लगभग 27 हजार 900 रूपये की रखी मिली, उक्त शराब के संबंध में आरोपी ने पूछताछ पर जिला कटनी में सस्ती शराब मिलने के कारण अलग अलग दुकानों से खरीदकर बेचने के लिये लाना बताया, आरोपी के कब्जे से 310 पाव देशी शराब जप्त करते हुये आरेापी अनिल रैकवार के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी से अवैध शराब जप्त करने में सहायक उप निरीक्षक रामसनेही पटैल एवं आरक्षक सुमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

थाना प्रभारी पाटन श्री सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनंाक 8-7-23 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति काले रंग की मोटर सायकल बजाज सीटी 100 में अवैध शराब लेकर सहसन से पाटन तरफ आ रहे हैं सूचना पर नृत्य गोपाल मंदिर के पास दबिश देते हुये बजाज मोटर सायकिल पर आ रहे 2 युवकों को रोका गया दोनों ने पूछताछ पर अपने नाम बंटू गोंड़ उम्र 28 वर्ष निवासी बिबसा एव रोहित गोंड़ उम्र 18 वर्ष निवास व्यास कालोनी पाटन बताये।जो एक सफेद रंग के थैले में 48 पाव देशी देशी शराब कीमती लगभग 4800 रूपये की रखे मिले जिसे शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सीटी 100 जिसका रजिस्टेªशन नम्बर मिटा हुआ है सहित जप्त करते हुये आरोपी बंटू गोंड़ तथा रोहित गोंड़ के विरूद्ध धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
*उल्लेखनीय भूमिका* – आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ने में उप निरीक्षक प्रदीपसिंह तोमर आरक्षक अनुराग की सराहनीय भूमिका रहीं।

*युवा नेता डॉ जगजीवन खरे नें विजय बघेल को संयोजक बनने पर दी बधाई*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- छत्तीसगढ़ में कल देर शाम भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव नें घोषणा समिति के सदस्यों की सूची जारी कर कर दिया गया है जिसमे दुर्ग लोक सभा सांसद विजय बघेल संयोजक बनाये गए है वही विजय बघेल को संयोजक बनाये जाने पर नवागढ़ विधानसभा के भाजपा युवा नेता डॉ

जगजीवन खरे नें दूरभाष के माध्यम से उनको बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित किया गया साथ ही आगामी चुनाव को लेकर गहन चर्चा भी किया गया की किस तरीके से इस बार सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ मे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है व झूठ लबरा भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ से भगाना है।

भृत्य के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति आमंत्रित*

0

मनीज साहू ब्यूरोजांजगीर-चांपा/ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में वर्तमान दिवंगत शासकीय सेवक के आश्रित सदस्य, आवेदक को भृत्य के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की जानी है। भर्ती से संबंधित दावा आपत्ति 13 जुलाई 2023 तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर में आमंत्रित किया गया है।
जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व श्री जीवन लाल खुसरो, सहा. शिक्षक (एल.बी.). शा.प्रा.शा. जूनाडीह, बलौदा के पुत्र श्री रंजित सिंह का अनुकंपा नियुक्ति किया जाना है। अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में किसी को आपत्ति हो तो 13 जुलाई 2023 तक दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। उक्त तिथि के बाद दावा आपत्ति पर कोई विचार नही किया जावेगा।

*कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की पूरक परीक्षा संपन्न*

0

*कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की पूरक परीक्षा संपन्न*

जांजगीर-चांपा / जिले में संचालित हाई स्कूल पूरक परीक्षा 2023 हेतु आज कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की पूरक परीक्षा में कुल पंजीकृत 1732 में से 1674 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। परीक्षा केन्द्र सरस्वती शिशु मंदीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ में उड़नदस्ता दल द्वारा 03 नकल प्रकरण दर्ज किये गये है।
स/क्र

*कलेक्टर ने किया धरदेई के रीपा में उत्पादित सामग्रियों का अवलोकन*

0

*पीनट चिक्की को चखकर परखी गुणवत्ता, की सराहना*

*रीपा में उत्पादित सामग्रियों के विक्रय हेतु बेहतर कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश*

मुंगेली// ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और ग्रामीणों को गांव मे ही स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम धरदेई में स्थापित महात्मा गॉंधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का कलेक्टर श्री राहुल देव ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां स्व सहायता समूह की महिलाओं और पारंपरिक उद्यमियों द्वारा उत्पादित सामग्रियों का अवलोकन किया तथा उत्पादन लागत, विपणन तथा उससे होने वाली आमदनी की जानकारी ली। उन्होंने

रीपा में बनाए जा रहे पीनट चिक्की को चखकर गुणवत्ता परखी और सराहना करते हुए अपने लिए क्रय भी किया। कलेक्टर से चर्चा के दौरान वहां कार्यरत समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा मार्च माह से मिनरल वॉटर का उत्पादन किया जा रहा है। साथ ही अब तक 48 हजार रुपए का विक्रय किया जा चुका है। बाजार में इसकी अच्छी मांग है। समूह की महिलाओं ने मिनरल वॉटर हेतु लगाए गए पानी पाउच मशीन की खराब होने की भी जानकारी दी, जिसे कलेक्टर ने तत्काल शुरू कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। पीनट चिक्की बनाने वाले समूह की महिलाओं ने बताया कि उनके द्वारा अब तक 19 हजार रुपए का विक्रय किया जा चुका है।


कलेक्टर ने वहां उपस्थित अधिकारियों से कहा कि रीपा में उत्पादित सामग्री हर स्टोर, हर दुकान में दिखना चाहिए। यहां काम करने वाले समूहों और उद्यमियों की अच्छी आमदनी हो, इसके लिए बेहतर कार्य योजना बनाएं। उन्होंने रीपा में उत्पादित सामग्रियों के परिवहन हेतु ई-रिक्शा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि समय पर व्यावसायियों को सामग्री उपलब्ध हो सके। बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप ग्राम धरदेई में महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क स्थापित

किया गया है। जहां समूह की महिलाओं और पारंपरिक उद्यमियों द्वारा फर्नीचर, पीनट चिक्की, आर्टिफिशियल ज्वेलरी जैसे विभिन्न आय मूलक सामग्रियों का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण भी प्रदाय किया गया है और रीपा में आवश्यक सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

*कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा*

0

*सर्पदंश के ईलाज हेतु स्नेक एंटी वेनम की उपलब्धता की ली जानकारी*

*स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार हेतु कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश*

मुंगेली// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने कलेक्टर श्री राहुल देव ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के दिनों में जहरीले सर्प के काटने पर त्वरित उपचार हेतु स्नेक एंटी वेनम की उपलब्धता की जानकारी ली। जिसमें बताया गया कि सर्पदंश के इलाज हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाई उपलब्ध है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में और

बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एसडीएम पथरिया को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के साथ समन्वय स्थापित कर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने दवाई वितरण कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, ऑपरेशन कक्ष, नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई, ओपीडी तथा आईपीडी कक्ष का अवलोकन किया और कहा कि रोस्टरवार

चिकित्सकों की ड्यूटी लगाएं, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने साफ-सफाई के साथ रंगरोगन भी करा लें तथा प्रतिदिन सबेरे योगा, प्राणायाम की गतिविधि भी शुरू कराएं। उन्होंने वहां भर्ती मरीजों से भी चर्चा की और हालचाल जाना। कलेक्टर ने हास्पिटल परिसर में अल्ट्रा साउण्ड मशीन स्थापित करने जगह का भी अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

 


कलेक्टर ने गंभीर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु विकासखंड मुख्यालय पथरिया में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती बच्चों की संख्या तथा उन्हें दिए जाने वाले संतुलित आहार की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि गंभीर श्रेणी के बच्चों को सुपोषित करने उनके माता के साथ पुनर्वास केंद्र में 15 दिनों के लिए रखा जाता जाता है, जहां उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराई जाती है, वहीं बच्चों के माताओं को प्रतिदिन 150 रूपए की राशि भी दी जाती है। पोषण पुनर्वास केंद्र में वर्तमान में 08 बच्चे सुपोषित हो रहे हैं। कलेक्टर वहां कार्यरत स्टाफ के पारिश्रमिक राशि नहीं मिलने की जानकारी पर यथाशीघ्र भुगतान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, एसडीएम पथरिया श्री बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

*खाद-बीज केंद्रों का औचक निरीक्षण कर गुणवत्ता की करें जांच – कलेक्टर*

0

*किसानों को अधिक लाभ दिलाने हेतु धान के बदले अन्य फसल लेने प्रोत्साहित करने पर दिया जोर*

*कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों और संबंधित अधिकारियों की ली बैठक*

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समिति प्रबंधकों और संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में खाद-बीज भंडारण और उठाव के संबंध में गहन समीक्षा की। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को टीम बनाकर खाद-बीज केंद्रो का निरीक्षण करने और अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के सभी समितियों में मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने समितियों में खाद-बीज की समय पर परिवहन नहीं होने की जानकारी मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की तथा संबंधित ट्रांसपोर्टरों को कड़ी चेतावनी देने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि समितियों में धान सहित अन्य बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने बीज निगम के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कार्य करें। कलेक्टर ने किसानों के साथ दुव्र्यवहार के मामले को भी गंभीरता से लिया और कहा कि संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने हेतु धान के बदले अन्य फसल लेने प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने राजीव गांधी किसान योजना के तहत ऐसे किसान जिनका राशि अंतरण नहीं हो पाया है, उसका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि समितियों से वर्मी कंपोस्ट का भी तेजी से उठाव कराएं। इस अवसर पर एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी और समिति प्रबंधक उपस्थित थे।

*जिले में अब तक 19,852 मेट्रिक टन रासायनिक खाद का हुआ वितरण*

जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में लक्ष्य के विरूद्ध 21 हजार 914 मेट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जिसमें से 19 हजार 852 मेट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 08 हजार 718 मेट्रिक टन भंडारित यूरिया में से 07 हजार 967 मेट्रिक टन, 06 हजार 419 मेट्रिक टन भंडारित एसएसपी में से 06 हजार 48 मेट्रिक टन, 03 हजार 223 टन भंडारित डी.ए.पी. में से 02 हजार 517 मेट्रिक टन, 02 हजार 759 मेट्रिक टन भंडारित एन.पी.के. में से 02 हजार 729 मेट्रिक टन और 794 मेट्रिक टन भंडारित पोटाश में से 591 मेट्रिक टन उर्वरक का वितरण किया जा चुका है।

 

*कलेक्टर ने किया गितपुरी में स्थित रेशम परियोजना टसर केंद्र का निरीक्षण*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने गुरूवार को पथरिया विकासखंड के ग्राम गितपुरी में स्थित रेशम परियोजना टसर केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां कुल प्रक्षेत्र, लगाए गए पौधों की संख्या, उत्पादन व उससे होने वाली आमदनी तथा कार्यरत श्रमिकों को मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रक्षेत्र में फैंसिंग, सूचना पटल सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए।


बता दें कि स्थानीय स्तर पर रेशम वस्त्र उद्योग को बढ़ावा देने और जिले के नागरिकों को रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से गितपुरी में 25 एकड़ प्रक्षेत्र में रेशम परियोजना टसर केन्द्र स्थापित किया गया हैं, जहां कोसा उत्पादन हेतु बड़ी संख्या में अर्जुन के पौधे लगाए गए हैं। इस अवसर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री. डी. एस. राजपूत, पथरिया एसडीएम श्री बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

 

*‘हमर पथरिया-हरियर पथरिया’ कार्यक्रम सराहनीय पहल – कलेक्टर*

0

*कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों ने शासकीय महाविद्यालय परिसर पथरिया में किया पौधारोपण*

मुंगेली // मानव जीवन में वृक्षों के मूल्य और महत्ता की परिपूर्ति के लिए ‘हमर पथरिया-हरियर पथरिया’ कार्यक्रम के तहत आज वीरांगना अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय परिसर पथरिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री राहुल देव ने परिसर में पीपल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत ने गुलमोहर, नगर

पंचायत पथरिया के अध्यक्ष श्री ग्वाल दास अनंत ने नीम और गणमान्य नागरिक श्री घनश्याम वर्मा ने जामुन तथा वहां उपस्थित लोगों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।


इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वृक्ष मित्र अभियान के तहत नगर के युवाओं द्वारा ‘हमर पथरिया-हरियर पथरिया’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने के साथ ही पौधों का संरक्षण भी करना चाहिए, जिससे वे बड़े होकर वृक्ष बन सकें। इस कार्य के लिए दूसरों को भी प्रेरित करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन में वृक्षों का विशेष महत्व है। उन्होंने युवाओं से कहा कि मुंगेली जिले को हरा-भरा बनाने के लिए आप जैसे सजग लोगों की जरूरत है। आप लोगो द्वारा न सिर्फ पौधा लगाया जा रहा है, बल्कि अन्य लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है और सबसे अच्छी बात यह भी है कि वृक्ष मित्र कार्ड के जरिए से लगाए गए पौधों का एक वर्ष तक निगरानी किया जायेगा। कलेक्टर ने महाविद्यालय के 18 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने भी प्रोत्साहित किया। गणमान्य नागरिक श्री वर्मा ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि नगर के युवाओं द्वारा पथरिया को हरा-भरा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जन भागीदारी से पथरिया को सुंदर पथरिया, हरियर पथरिया बनाने की बात कही। पार्षद श्री दीपक साहू ने बताया कि इस अभियान के शुरुआत से लेकर अब तक 140 पौधे का रोपण किया गया है। वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक डोर-टू-डोर के साथ नगर के समस्त तालाबों, मैदान, शासकीय कार्यालय परिसर, मुख्य सड़क मार्ग, चैक-चौराहा समेत नगर के खाली जगहों पर वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके साथ ही पौधा लगाने वाले लोगों को वृक्ष मित्र कार्ड भी वितरित किया जायेगा तथा वृक्षारोपण दिनांक से आगामी एक वर्ष तक प्रतिमाह वालिंटियर द्वारा पौधे का निरीक्षण कर रिपोर्ट दर्ज किया जायेगा। वृक्षारोपण के एक वर्ष पूर्ण होने पर यदि लगाए गए पौधो का संरक्षण और विकास सही पाया गया तो, संबंधित व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री. डी. एस. राजपूत सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, महाविद्यालय के प्राचार्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे।