Home Blog Page 919

*छुरीकला शहर की साफ-सफाई हेतु निकाय द्वारा किया जा रहा है निरंतर कार्य*

0

*स्वच्छता दीदीयों द्वारा सभी वार्डों में जाकर किया जाता है डोर टू डोर कचरा कलेक्शन*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा,छुरी कलाक्षेत्रांतर्गत शहर की साफ-सफाई हेतु निकाय द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में स्वच्छता दीदीयों द्वारा सभी वार्डों में घूम-घूमकर डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया जाता है। इस हेतु निकाय के पास 04 नग मैनुअल रिक्शा एवं 07 नग ई-रिक्शा वाहन उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों के निरंतर संचालन के कारण वाहन में खराबी आ जाती है। जिसका निकाय द्वारा अविलंब मरम्मत कराया जाता है। ऐसी स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों में कचरा कलेक्शन का कार्य ट्रेक्टर एवं मिनी टिप्पर के माध्यम से किया जाता है। साथ ही मुनादी के माध्यम से आमजनों को पूर्व सूचित किया जाता है।

 

*कल्याणी आश्रम (घरौंदा केंद्र) में प्रवेश हेतु पंजीयन 31 जुलाई तक*

0

कल्याणी आश्रम (घरौंदा केंद्र) में प्रवेश हेतु पंजीयन 31 जुलाई तक

मुंगेली / समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मानसिक दिव्यांगजनों के लिए बिलासपुर सड़कमार्ग गीधा में संचालित घरौंदा कल्याणी आश्रम में प्रवेश हेतु पंजीयन 31 जुलाई तक कराया जा सकता है। जिसमें प्रवेश के लिए दिव्यांगजन या उनके अभिभावक विकासखण्ड लोरमी में श्री सुरेन्द्र सिंह राजपूत मोबाईल नम्बर 9753577100 एवं श्री कमल सिंह राठौर मोबाईल नम्बर 9993383806 तथा विकासखण्ड मुंगेली में श्री खेलावन प्रसाद भट्ट मोबाईल नम्बर 6260864804 और विकासखण्ड पथरिया मे श्री मूलचंद डड़सेना मोबाईल नम्बर 9174064628 पर या बिलासपुर सड़कमार्ग गीधा में संचालित घरौंदा कल्याणी आश्रम में संपर्क कर सकते है।
उपसंचालक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि जिले के ऐसे वयस्क दिव्यांगजन जो आटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता एवं एकाधिक बहुदिव्यांगता से ग्रस्त हों, उसे जीवनपर्यन्त संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करने एवं देखरेख की मानक सेवाएं प्रदान करने हेतु घरौंदा केन्द्र संचालित किया जा रहा है।

 

*थाना सरगांव द्वारा आरोपी जसराम पटेल एवं दिनेश निर्मलकर के कब्जे से 21 लीटर विदेशी शराब एवं 01 नग मोटर साईकल जप्त कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल*

0

*◼️ जिले में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले करने वाले 08 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से कुल 39.5 लीटर अवैध की गई जप्त।*
*◼️ थाना लोरमी, मुंगेली, फास्टरपुर, जरहागांव, लालपुर, द्वारा भी की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*

मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरगांव द्वारा मुखबिरों की सूचना पर ग्राम बावली में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी जसराम पटेल एवं दिनेश निर्मलकर के कब्जे से 21 लीटर गोवा विदेशी शराब एवं घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर साईकल सीजी 10 ईएम 1215 जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) 59क आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा ग्राम डांडगांव में दबिश

देकर आरोपी सुरेन्द्र कुमार पात्रे के कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब, खडखडिया नाला के पास दबिश देकर आरोपी रामकुमार सारथी के कब्जे से 1.8 लीटर अवैध देशी शराब, थाना लोरमी द्वारा ग्राम झाफल में दबिश देकर आरोपी अरविंद बंजारे के कब्जे से 3.6

लीटर अवैध देशी शराब, थाना जरहागांव द्वारा पथरिया मोड के पास दबिश देकर परमेन्द्र कश्यप के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध देशी शराब, थाना लालपुर द्वारा ग्राम कुम्भरौली हरनाचाका में दबिश देकर आरोपी संतोष रजक के कब्जे से 3.9 लीटर अवैध देशी शराब तथा

थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम गाडाघाट में दबिश देकर आरोपी मनहरण बघेल के कब्जे से 2.5 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

*अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले करने वाले 03 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से कुल 17.2 लीटर अवैध शराब एवं मोटर साईकल की गई जप्त।*

0

*◼️ सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 02 व्यक्तियों के विरूद्ध भी की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही।*

मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना लोरमी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर संतोषी लॉज के सामने लोरमी में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए ब्रम्हानंद राजपूत के कब्जे से 9.1 लीटर अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकल जप्त कर आरोपी के

विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसी प्रकार थाना पथरिया द्वारा ग्राम गोईन्द्री में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी

देवसिंह बघेल के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब एवं अटल चौक पथरिया में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी आहानू यादव के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना चिल्फी द्वारा 01 आरोपी एवं थाना लालपुर द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*थाना पथरिया द्वारा 05 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी छेदूराम निर्मलकर को पकड़कर विधिसम्मत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय किया गया पेश।*

0

*◼️ थाना पथरिया के अपराध क्रमांक /18 धारा 34(1) क आबकारी अधिनियम में माननीय न्यायालय द्वारा किया गया था स्थाई वारंट जारी।*

 स्थाई वारंटी थाना पथरिया

मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2018 में थाना पथरिया के अपराध क्रमांक 569/18 धारा 34(1) क आबकारी अधिनियम का आरोपी छेदूराम निर्मलकऱ पिछले 05 वर्षों से लगातार फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मुंगेली द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसे मुखबिरों की सूचना के आधार पर पथरिया पुलिस द्वारा पकड़कर विधिवत् माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*कार में नर्स के साथ मरीज़ ने किया सेक्स, निकली चीख फिर हो गई मौत*

0

नई दिल्ली। ब्रिटेन के एक अस्पताल में नर्स और मरीज के बीच अवैध संबंध का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नर्स की ओर से यौन संबंध बनाने के दौरान ही मरीज की मौत हो गई। इस मामले में ऐक्शन लेते हुए हॉस्पिटल के अधिकारियों ने नर्स को नौकरी से निकाल दिया है। नर्स ने यह स्वीकार किया कि मरीज के साथ एक साल से अधिक समय से वह रिलेशनशिप में थी। मरीज के अपने अंतिम क्षणों के दौरान उसे नर्स के साथ अस्पताल की पार्किंग में एक कार के पीछे पाया गया। देर रात की यह मुलाकात घातक साबित हुई। नर्स पर आरोप है कि मरीज के साथ संभोग के दौरान उसके गिरने पर उसने एम्बुलेंस नहीं बुलाई। इस नर्स की पहचान 42 वर्षीय पेनेलोप विलियम्स के तौर पर हुई है।

मरीज का वेल्स के अस्पताल में डायलिसिस ट्रीटमेंट चल रहा था और कार्डियक अरेस्ट के कारण उसकी मौत हुई। रिपोर्ट के अनुसार, रोगी की मृत्यु हृदय गति रुकने और क्रोनिक किडनी रोग के चलते हुई। इस मामले में विस्तार से जांच और नर्सिंग एंड मिडवाइफरी काउंसिल (NMC) पैनल के समक्ष ट्रायल की मांग की गई। रिपोर्ट में बताया गया कि विलियम्स के साथ काम करने वालों को मरीज के साथ उसके संबंध के बारे में पता था। इनमें से कुछ लोगों ने उसे गंभीर नतीजे की चेतावनी भी दी थी। लेकिन, वह इस तरह की सलाह को लगातार नजरअंदाज करती गई।

कहा जा रहा है कि जब मेडिकल इमरजेंसी टीम पार्किंग के पास पहुंची, तो उन्होंने मरीज को आंशिक रूप से नग्न अवस्था में पाया। नर्स पर आरोप है कि उसने न सिर्फ अपने पेशे की मर्यादा का उल्लंघन किया है, बल्कि समय रहते उसने एम्बुलेंस बुलाने की कोशिश भी नहीं की। कहा जा रहा है कि मरीज जब मूर्छित होकर गिर गया तो महिला ने पहले अपने एक साथी को कार के पास बुलाया। मौके पर पहुंचे शख्स ने उसे एम्बुलेंस बुलाने की बात कही, मगर उसने इसे भी नजरअंदाज कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, विलियम्स शुरू में पुलिस से यह कहती रही कि वह मरीज से मिलने तब गई जब उसने अपनी हेल्थ को लेकर उसे मैसेज भेजा था। महिला ने कहा कि जब वह उससे मिली तो उसने कहा कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है। नर्स ने कहा कि उसने कार के पीछे उसके साथ केवल 30 से 45 मिनट ही बिताए थे और वे दोनों बस बात कर रहे थे। पैनल के सामने ट्रायल के दौरान महिला ने कहा कि मरीज अचानक कराहने लगा और उसकी मौत हो गई। हालांकि, बाद में उसने उस आदमी के साथ रिश्ते की बात स्वीकार ली और कहा कि वह उस रात यौन संबंध के लिए ही उससे मिली थी। इस बयान के आधार पर नर्स के खिलाफ अस्पताल प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। एक नर्स को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा जब अस्पताल अधिकारियों को उसके एक मरीज के साथ संबंध के बारे में पता चला जो हॉस्पिटल पार्किंग में उसके साथ संभोग के दौरान मर गया था. नर्स ने मृतक के साथ एक साल से अधिक समय से चल रहे रिश्ते को स्वीकार किया.

नर्स पर आरोप लगाया गया कि मरीज के संभोग के दौरान और उसकी मृत्यु के बाद भी उसने एम्बुलेंस नहीं बुलाई थी. बताया जा रहा है कि जब चिकित्सा आपातकालीन कर्मचारी जब पार्किंग स्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने मरीज को आंशिक रूप से नग्न और निष्क्रिय पाया. मरीज वेल्स के अस्पताल में डायलिसिस का इलाज करा रहा था और कार्डियक अरेस्ट के कारण उसकी मृत्यु हुई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक द टाइम्स यूके की रिपोर्ट के अनुसार, रोगी की मृत्यु एक चिकित्सा प्रकरण के कारण हृदय गति रुकने और क्रोनिक किडनी रोग से हुई. इस प्रकरण में एक विस्तृत जांच और नर्सिंग एंड मिडवाइफरी काउंसिल (एनएमसी) पैनल के समक्ष ट्रायल की मांग भी उठी. रिपोर्टों से पता चलता है कि आरोपी नर्स के सहकर्मियों को मृत मरीज के साथ उसके संबंध के बारे में पता था और उनमें से कुछ ने उसे गंभीर परिणाम की चेतावनी भी दी थी. लेकिन उसने स्पष्ट रूप से इन सलाहों को नजरअंदाज कर दिया. नर्स ने न केवल अपने पेशे की मर्यादा का उल्लंघन किया, बल्कि एम्बुलेंस न बुलाने के कारण एक चिकित्सक के रूप में भी विफल रही. इसके बजाय, उसने अपने साथी के कार में गिरने के बाद एक सहकर्मी को बुलाया. यह भी कहा जाता है कि उसके सहकर्मियों ने उसे एम्बुलेंस बुलाने के लिपए कहा लेकिन उसने इसे अनसुना कर दिया.

*प्रेमी ने प्रेमिका के दो बच्चों की गर्दन मरोड़ कर दी हत्या, जानिए क्या है वजह*

0

वारदात को देखते रही कलयुगी मां

मधुबनी। थाना क्षेत्र के किसनीपट्टी निर्मली लिंक रोड से एक दरिंदगी की बड़ी खबर आ रही है जहां एक प्रेमी ने शादीशुदा प्रेमिका के दो बच्चों की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दोनों के शव को भूतही बलान नदी में फेंक दिया। इससे पहले दरिंदा प्रेमी वहीं नदी के कछार पर गाड़ी से अपनी प्रेमिका के साथ उतरा। नशा किया और फिर प्रेमिका को बेहोश करते हुए उसके दोनों बच्चों की नदी के कछार में ले जाकर गर्दन मरोड़कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं नदी में फेंक दिया। मौके पर लोगों ने दोनों की इस करतूत को देख लिया। इसके बाद वहां पहुंचकर लोगों ने दोनों को पकड़ा लिया। वहीं, नदी से एक बच्चे की लाश बरामद करते हुए तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं, दूसरे की तलाश अब भी जारी है।

इधर, प्रेमी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां से वह फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने खदेड़कर दबोचा। जानकारी के अनुसार, प्रेमी ने प्रेमिका के दो बच्चों अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद साफी के पुत्र 05 वर्षीय प्रिंस कुमार एवं दो वर्षीय सृष्टि कुमारी की गर्दन मरोड़कर हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने हत्यारोपी महिला व पुरुष एवं एक शव को पुलिस के हवाले कर दिया जबकि एक शव की तलाश जारी है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार एक कार से दो बच्चे सहित चार आदमी उतरकर पुल के बगल में बैठ गए। इसके बाद महिला पुरुष ने ड्राय नशा किया।महिला के बेहोश होने के बाद पुरुष ने दोनों बच्चे को नदी के कछार में ले जाकर गर्दन मरोड़ उनकी हत्या कर भूतही बलान नदी में फेंक दिया।

लेकिन, स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को तुरंत निकाल लिया और हत्यारोपी दोनों की जमकर पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शी ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी पर घटनास्थल पर पहुंची घोघरडीहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे की पहचान लौकही थाना क्षेत्र के धनुकी निवासी कारी मंडल के पुत्र जयप्रकाश मंडल एवं प्रेमिका अंधरामठ थाना क्षेत्र के नरही निवासी प्रमोद साफी की पत्नी अनिता देवी के रूप में हुई। प्रेमिका अनिता के अनुसार दोनों का प्रेम प्रसंग विगत दस वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा था।

प्रेम प्रसंग की शुरुआत अनिता की बहन कमल कुमार साफी की पत्नी सुनीता के ससुराल धनुकी से हुई थी, जब दोनों अविवाहित थे। जानकारी के अनुसार, प्रेमी को अपनी पत्नी से कोई बच्चा नहीं है। पत्नी अनिता ने बताया कि पांच दिन पूर्व हमें बुलाया तो दोनों बच्चों के साथ गए। इसके बाद सुपौल जिले के नदी थाना क्षेत्र के घोंघररिया में रह रहे थे। हत्यारा प्रेमी को पुलिस ने इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया है, जहां से वो फरार हो गया। बाद में काफी कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हॉस्पिटल से आगे चौर में उसे पकड़ लिया। इस बाबत घोघरडीहा एसएचओ सर्वेश कुमार झा ने कहा कि बच्ची का शव खोजा जा रहा है। मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल मधुबनी भेजा गया है। वहीं आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

*हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, सेक्स करते हुए पकड़ाया युवक*

0

गाजियाबाद। कई जगहों पर स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है. पुलिस ने एक बड़ा सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने छापा मारकर एक युवती के साथ युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई युवती ने पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया है. महिला ने पुलिस को बताया कि स्पा सेंटर की मालकिन ने उसका वीडियो बना लिया था और उसको वायरल करने की धमकी देकर महिला से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था. देह व्यापार का मामला गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके का है. राजहंस मार्केट में चलने वाले रिलैक्स स्पा सेंटर का है.

यहां पर पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात छापेमारी की और देह व्यापार का भंडाफोड़ किया. एक कमरे में युवक और युवती को आपत्तिजनक हालत में पाया गया. महिला को हिरासत में लिया गया तो पता चला कि स्पा सेंटर की मालकिन नीतू और उसका साथी अंकुर इस स्पा सेंटर को चला रहे हैं. नीतू और अंकुर को भी पकड़ लिया गया. देह व्यापार में पकड़ी गई महिला ने बताया कि नीतू ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और उसको वायरल करने की धमकी दी जा रही थी. कहा कि वह स्पा सेंटर में नौकरी की तलाश में आई थी. लेकिन आरोप है कि उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर स्पा सेंटर की मालकिन नीतू उसे ब्लैकमेल कर रही थी और उससे देह व्यापार कराया जा रहा था. बाहर रिलैक्स स्पा सेंटर का बोर्ड लगा था, लेकिन अंदर देह व्यापार चल रहा था.

*सावन के प्रथम सोमवार को भोरमदेव मंदिर में श्रद्धालुओ का तांता मंदिरों में लगा जयघोष के नारे*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- जिले से लगभग 18 किलोमीटर दूर स्थित भगवान भोरमदेव का मंदिर स्थित है जहां हर वर्ष की भांति प्रति वर्ष जिले के बूढा माहादेव मंदिर से 18 किलोमीटर पैदल चलकर सेकड़ो की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दरबार दर्शन करने पदयात्रा के माध्यम से पहुँचते है जहां पदयात्रा में जिले के तमाम अधिकारी कर्मचारी,बच्चें बुजुर्ग जनप्रतिनिधि सहित कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने पैदल 18 किलोमीटर की दूरी तय का भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने पहुँचते है जहां यह प्रथा काफी वर्षो पुरानी चली आ रही है जिसमे सेकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहते है जहां गाजे व बाजे के साथ झूमते नाचते हुए भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होता है वही इस वर्ष 04 जुलाई से 31 अगस्त 2 माह का सावन होगा जहां ऐसा लगभग 18 वर्षो के बाद ऐसा मुहूर्त बना है वही आपको बता दे कि सावन के प्रथम सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और अपनी आस्था और मनोकामनाएं पूरी करने को लेकर 18 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर पूरा कर भगवान भोलेनाथ के द्वार बाबा भोरमदेव मंदिर पहुचकर मत्था टेका वही सावन के प्रथम सोमवार को भोरमदेव पद यात्रा की परंपरा वैसे तो काफी पुरानी है लेकिन व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित हजारों की भीड़ को देखते हुए वर्ष 2008 से इस पद यात्रा की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को सौपी गई वही कवर्धा शहर के प्राचीन शिव मंदिर पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर से हर सावन के प्रथम सोमवार को प्रातःकाल 07 बजे के अनुसार इस वर्ष भी बूढ़ा महादेव की पूजा अर्चना कर निकाली गई जहां हजारों की संख्या में जिलेवासी,स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया वही इस पदयात्रा में सभी वर्ग के लोग शामिल होते है साथ ही इस यात्रा में प्रदेश के कई आईपीएस आईएएस अधिकारी भी शामिल हुए जिनमे प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी,आईएएस पी.दयानंद, कलेक्टर जनमेजय महोबे,एसपी डॉ.लाल उमेद सिंह,एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, अंबिकापुर कलेक्टर कुंदन कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए है।

—————————————

*◆हरदीबाजार पुलिस की त्वरित कार्यवाही, घटना के 12 घंटे के भीतर पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार*

0

◆ *अपराध क्रमांक* 135/2023 *धारा-* 363,366,376 भादवि., 4 पॉक्सो अधिनियम

*◆घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त*
*◆आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर*

*नाम पता आरोपी:-*
लक्ष्मण कुर्रे पिता पंचराम कुर्रे उम्र 25 वर्ष साकिन सतनामी मोहल्ला भलपहरी थाना हरदीबाजार जिला कोरबा

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा,,प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 08.07.2023 को प्रार्थी थाना हरदीबाजार उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी की बहन घर के सामने अपने दुकान के पास अकेली थी तभी आरोपी लक्ष्मण कुर्रे द्वारा पीड़िता को बहला फूसलाकर शादी का झांसा देकर अपनी मोटर सायकल में भगाकर ले गया और जंगल में ले जाकर पीड़िता के मना करने के बावजूद पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और फिर आरोपी लक्ष्मण कुर्रे पीड़िता को उसी हालत में रात के अंधेरे में जंगल में अकेला छोड़कर भाग गया। पीड़िता घर वापस आकर घटना के संबंध में परिवार वालों को बताई।

पीड़िता के भाई प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 135/2023 धारा 363,366,376भादवि., 4 पॉक्सो अधिनियम कायम कर *पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रोबिनसन गुड़िया* को हालात से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया, हरदीबाजार पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी का पतासाजी करने पर जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी

भलपहरी में उपस्थित है और लुक छिप रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी रवाना कर घेराबंदी कर दबिश दिया गया, आरोपी को हिरासत में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, सउनि. विजय सिंह, प्रआर. ओमप्रकाष बैस, आरक्षक प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक कमल कैवर्त, आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल, आर. प्रफुल्ल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही