Home Blog Page 918

*लूट आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार। लूट की मशरूका एन्ड्राइड मोबाईल फोन एवं नगदी बरामद।*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो ,,कोरबा – मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम पटेल उर्फ शुभ पिता श्री शिवराम पटेल उम्र 27 वर्ष सा० छातापाठ थाना उरगा जिला कोरबा, हा०मु० कांशीनगर नूरी मस्जिद के पास थाना सिविल लाईन रामपुर जिला कोरबा का चौकी उपस्थित आकर लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि दिनांक 28.06.2023 के रात 11.00 बजे के आसपास यह अपने मोटर सायकल से बच्चे का दुध लेने के लिए घंटाघर ठेले के पास गया था वहा पर रांझा कंसारी एवं सोनू अर्केल दोनो निवासी सुभाष ब्लाक नर्सरी मोहल्ला का मिला, जो इसे बोले कि हमारे पास मोटर सायकल नही हैं आप हमारा मदद कर दो और हमें मुड़ापार हेलीपेड के पास छोड़ दो बोले तो यह उनका मदद करने के नाते उनको अपने मोटर सायकल से बैठाकर मुड़ापार के पास ले गया जो इसे बोला कि कब्रिस्थान के पास वाला भवन के पास छोड़ देना यह उनको उनके बताये जगह पर लेकर गया, वहां पर पहले सतीष बेला और राम साहू शराब पी रहे थे जैसे ही यह वहां पर पहूंचा तो सोनू अर्केल, रांझा कंसारी, सतीश बेला और राम साहू सब मिलकर इसे मारने पीटने का भय दिखाकर इसके पास से एक काला रंग का लेविस कम्पनी का पर्स तथा उसके अंदर नगदी रकम 8,300 रूपये, इसका आधार कार्ड का मूल प्रति, 02. रियलम भी नार्जी 58 ए प्राईम का एन्ड्राईड मोबाईल फोन जिसमें जियो कम्पनी का सिम – 8959382593 एवं सिम नम्बर – 7441194468 लगा था कीमती 8,000 रूपये, 03. चांदी का ब्रेसलेट कीमती करीबन 3,500 रूपये, 04. कान का सोना का बाली कीमती करीबन 10,000 रूपये कुल कीमती करीबन 29,800 रूपये को लूट कर ले गये है का रिपोर्ट दर्ज कराया है जो प्रार्थी के रिपोर्ट अपराध क्रमांक 406 / 2023 धारा 392, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण के गम्भीरता को *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री यू०उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री विश्वदीपक त्रिपाठी* को अवगत करा कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया तब वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में निरीक्षक रूपक शर्मा थाना कोतवाली के कुशल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी के पतासाजी शुरू किया गया, पता साजी के क्रम में लूठरो की तासाजी हेतु मुखीबर का जाल फैलाया गया ।
इसी दौरान चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि प्रेमचंद साहू को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ है कि लूट करने वाले आरोपी सोनू अर्केल, रांझा कंसारी, सतीष बेला और राम साहू मुड़ापार की अस्पताल कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में छिपे है, जिनको पकड़ने हेतु टीम तैयार कर मुड़ापार में पकड़ा गया, जिनको पृथक-पृथक पूछताछ करने पर पहले तो गुमराह करते रहे जो पुलिस टीम के द्वारा हिकमत अमली से पूछताछ करने पर टुट गये और लूट की मशरूका को बरामद कर आरोपीयों के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से धारा सदर में विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी मानिकपुर उनि प्रेमचंद साहू, प्रआर० अवधेश यादव, आरक्षक संजय रात्रे, संदीप सिंह, प्रदीप राठौर, अशोक पाटले, कृष्णा पटेल, की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *नाम पता आरोपीयान-*
01. सोनू अर्केल पिता चुन्नीलाल अर्केल उम्र 24 वर्ष सा० मुड़ापार बाई पास रोड एसईसीएल बेरियर के पास चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा
02. रांझा कंसारी पिता दुकालू कंसारी उम्र – 31 वर्ष सा० एसईसीएल हॉस्पिटल के पीछे मुड़ापार कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरया
03. सतीश बेला पिता गोविंद बेला उम्र 24 वर्ष सा० एसईसीएल हॉस्पिटल के पीछे मुड़ापार कोरबा चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा 04. राम साहू पिता गणेश राम साहू उम्र 24 वर्ष सा० मुड़ापार बाईपास रोड लकटी टाल के पास चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा

*SDM ने लड़कियों के साथ की गंदी हरकत*

0

झाबुआ: सरकारी हॉस्टल में रहने वाली 13 साल की मासूम लड़कियों से पीरियड के बारे में पूछने वाला और उनसे घिनौनी हरकत करने वाला एसडीएम अब पुलिस के शिकंजे में है। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले के एसडीएम को नाबालिग आदिवासी लड़कियों के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह सभी लड़कियां सरकार द्वारा संचालित हॉस्टल में रहती थीं। रविवार को SDM सुनील कुमार झा आदिवासी लड़कियों के हॉस्टल में जांच और हॉस्टल का निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गिरफ्तार करने के अलावा SDM सुनील कुमार झा को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों एसडीएम सुनील कुमार झा ने नवीन आदिवासी कन्या आश्रम का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने तीन आदिवासी छात्राओं से अश्लील हरकत भी की थी। इस मामले के सामने आने पर सोमवार शाम को इंदौर के संभागायुक्त ने सुनील कुमार झा को निलंबित करते हुए बुरहानपुर जिलाधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया था।

वहीं, पुलिस ने उन्हें मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया और विशेष न्यायाधीश राजेंद्र कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बताया गया है कि रविवार को छात्रावास के निरीक्षण के दौरान एसडीएम झा ने तीन बालिकाओं से बातचीत करते हुए उन्हें गलत तरीके से छुआ। इस मामले की सोमवार को थाने में शिकायत की गई थी।कमर में डाला हाथ

सुनील झा पर आदिवासी छात्रावास में निरीक्षण के दौरान छत्राओं के साथ बेड टच व अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत छात्रावास के प्रबंधक से की गई थी। दरअसल, छात्राओं ने ही प्रबंधक को इस बारे में बताया था। कलेक्टर तक मामला पहुंचा तो एसडीएम पर पॉक्सो एक्ट समेत अलग-अलग 6 धाराओं में केस दर्ज किया गया। एफआईआर में बच्चियों की ओर से सुनील झा पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें आपत्तिजनक हरकतें जैसे कमर में हाथ डालना, सिर पर किस करना, जबरदस्ती गले लगाना और पीरियड्स (माहवारी) को लेकर सवाल करना आदि शामिल हैं।

*सरकारी जमीन पर रास्ता रोकने का मामला पहुंचा कलेक्टर जनदर्शन में रामगढ़ के निवासियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,, पढ़े पूरी खबर।*

0

मुंगेली = मुंगेली जिले के रामगढ़ क्षेत्र में एक मामला सामने आया है जहां ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में कलेक्टोरेट परिसर में जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें लेख किया गया है कि सरकारी जमीन में जो ग्राम वासियों का आने जाने

का रास्ता है जहां हम लोग सब्जी धान व अन्य फसल व दैनिक समान जो रोजमर्रा की आवश्यक वस्तु है उसे आने जाने के लिए जिस रास्ते का उपयोग करते हैं
उक्त गांव में कुछ अराजक तत्वों के द्वारा जमीन पर कब्जा करके तार से घेर लिया गया है, जिससे ग्राम

वासियों को बहुत प्रेशानियो का सामना करना पड़ रहा हैं,
इस प्रकार ग्राम वासियों ने कलेक्टर को जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द कार्यवाही की मांग की है।

*महिला सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका*

0

लखनऊ। चौक कोतवाली में तैनात महिला सिपाही 30 वर्षीय साक्षी ने रविवार देर रात फैजुल्लागंज के मकान में फांसी लगा ली। सोमवार सुबह कमरे में फंदे पर शव लटका देख पति ने ससुराल वालों को जानकारी दी। साक्षी के पिता व मामा ने हत्या की आशंका जताते हुए पति और ससुरालजन पर कार्रवाई की मांग की है। लखीमपुर खीरी के मोहम्मद कैमारा गांव में रहने वाले राम जीवन वर्मा के मुताबिक, बेटी साक्षी का विवाह इकबालपुर के रजनीश कुमार वर्मा से साल 2018 में किया था। रजनीश एसएसबी में सिपाही थे। दोनों एक ही स्कूल में शुरुआत से पढ़ते थे। साक्षी का चयन वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश पुलिस में हो गया। साक्षी की दो बेटियां हैं। फैजुल्लागंज के हनुमंतपुरम में मकान में साक्षी दोनों बेटियों के साथ रहती थी।

फरवरी 2023 से साक्षी मातृत्व अवकाश पर थी और एक माह से मायके में रह रही थी। दो जून को रजनीश भी छुट्टी लेकर आए थे। रविवार को वह पत्नी व दोनों बच्चों को लेकर लखनऊ आए। पिता ने बताया कि सोमवार सुबह रजनीश ने फोन कर बताया कि साक्षी ने घर की छत पर बने कमरे में फांसी लगा ली है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राम जीवन वर्मा ने बताया कि साक्षी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए किया था। वह पढ़ने में बहुत तेज थी। बहुत बहादुर भी थी, आत्महत्या नहीं कर सकती। उसे मारकर फंदे पर लटकाया गया है। इसकी जांच के लिए मुकदमा दर्ज करवाएंगे। राम जीवन वर्मा ने कहा कि साक्षी की मौत के बाद दोनों बच्चियों की देखभाल कौन करेगा?

*CG Crime:नहाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, महिला की मौत….*

0

दंतेवाड़ा| दंतेवाड़ा जिले की गीदम पुलिस ने एक शादीशुदा महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। कुंए पर नहाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 28 मई 2023 को पीड़िता के पति ने थाना गीदम में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट में बताया था कि उसकी पत्नी दिनांक 28 मई 2023 को शाम 6 बजे नहाने गई थी। जो एक घंटे बाद भी घर नहीं पहुंची। गांव वालों के साथ मिलकर आसपास ढूंढ़ा लेकिन पत्नी नहीं मिली। कुएं से कुछ दूर कुसुम झाड़ के नीचे बाल्टी और कपडे पड़े थे। रिंग कुआं के बाएं तरफ महुंआ झाड़ के नीचे पीड़िता अर्धनग्न अवस्था में पड़ी थी। जिसे तत्काल गीदम सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता/मृतिका के साथ दुष्कर्म करने के पश्चात गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिस पर थाना गीदम में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन और सुश्री आशारानी एसडीओपी के पर्यवेक्षण में प्रकरण की समुचित विवेचना कार्रवाई सहित अज्ञात आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तार किये जाने के लिए विशेष जांच दल गठित किया गया है।

जांच हेतू गठित विशेष जांच दल द्वारा अज्ञात आरोपियों की लगातार पजासाजी की जाती रही। टेक्नीकल टीम द्वारा भी लगातार कार्य किया गया। विवेचना के दौरान, मुखबीर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि घटनास्थल के आसपास घटना समय पर गांव के दो व्यक्तियों को वहां देखा गया था। मुखबीर की सूचना के आधार पर विस्तृत पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई कि दशाराम भास्कर और मुन्नाराम भास्कर साप्ताहिक बाजार गीदम आये थे। जो शाम लगभग 7 बजे गांव वापस लौट रहे थे।दोनों व्यक्तियों की पृथक-पृथक पूछताछ करने पर आरोपी दशाराम भास्कर स्व. सुक्को भास्कर उम्र 25 वर्ष जाति-मुरिया, साकिन-हाउरनार, कानूपारा एवं मुन्नाराम भास्कर पिता स्व. चैतूराम भास्कर उम्र 19 वर्ष जाति-मुरिया, साकिन-हाउरनार, कानूपारा थाना- गीदम जिला- दन्तेवाड़ा द्वारा गीदम बाजार से वापसी के दौरान पीड़िता को खेत में स्थित कुएं में नहाकर वापस आते समय अकेले देखकर दोनों की नियत खराब होने पर दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

*डॉक्टर के सेक्स की दीवानी हुई पत्नी, वेटर पति को दिया धोखा*

0

डॉक्टर के सेक्स की दीवानी हुई पत्नी, वेटर पति को दिया धोखा

एटा। एटा जनपद में भी अब ज्योति मौर्या जैसा मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी को विदेश के एक होटल में वेटर की नौकरी करते हुए किसी तरह पढ़ाया-लिखाया। जब वह पढ़ लिख गई तो उसने अपने वेटर पति को छोड़कर एक डॉक्टर से शादी करने की तैयारी कर ली। आरोप है कि जब पति ने इसका विरोध किया तो पति पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया। जानकारी के मुताबिक पति ने अपनी पत्नी को दूसरे प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था। तभी से पति और पत्नी के बीच ऐसी दरार पैदा हुई जो खाई में तब्दील हो गई। उस वक्त पत्नी ने अपने सुहाग को बर्बाद कर देने की धमकी दी थी। पति का आरोप है कि उसने ऐसा कर भी दिया।
पीड़ित पति प्रदीप कुमार का कहना है कि करीब तीन वर्ष पहले 2019 में भाई की शादी में उसकी एक लड़की से मुलाकात हुई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दो वर्ष बाद यानी 2022 में दोनों पक्षों के परिजनों को समझा बुझाकर व उनकी रजामंदी से अर्चना निवासी कपरेटा थाना पिलुआ से प्रदीप की शादी हो गई। शादी से पहले ही अर्चना आगे की पढ़ाई करने की इच्छुक थी। प्रदीप के अनुसार शादी के बाद से ही उसने पूरा ध्यान उसकी पढ़ाई पर लगाया। पढ़ाई में पत्नी ने जितना भी खर्च मांगा पति ने किसी तरह इंतजाम करके पूरा किया। पति काआरोप है कि वो अपनी पत्नी को बीएससी नर्सिंग आगरा में रखकर पढ़ाता रहा और पढ़ाई पूरी होने के बाद पत्नी एक डॉक्टर की दीवानी हो गई। अब पत्नी पति को न तो तलाक दे रही है और न साथ ही रह रही हैं। पति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय और अपनी पत्नी वापस दिलाने की मांग की है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे छोड़ने के तीस लाख रुपये मांग रही है। ज्योति मौर्या के केस के बाद इस पीड़ित पति ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी किया हैं और एक लिखित शिकायत भी मुख्यमंत्री को भेजी है। वहीं उक्त मामले में थाना मिरहची के थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि महिला की ओर से पति के खिलाफ पहले से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। उसने अपने पति पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीड़ित पति द्वारा कोई भी शिकायत अभी तक पुलिस को नहीं दी गई है

मितानिनों की समर्पित सेवा भावना उनके कार्य को बना देती है महान: कलेक्टर।

0

मानदेय में वृद्धि पर मितानिनों ने जताया मुख्यमंत्री के प्रति आभार।

कोरबा – राज्य शासन द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाली मितानिनों को पूर्व में दी जा रही प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त मितानिन कल्याण निधि योजना अंतर्गत राशि में 01 अप्रेल 2023 से मानदेय में 2200 (दो हजार दो सौ ) रूपए की वृद्धि पर जिले के मितानिनों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। पूर्व विधायक श्री श्याम लाल कंवर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मितानिनों ने कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप से भेंट कर अपनी खुशी प्रकट की।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि मितानिनों द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाती है। मितानिनों के योगदान की जितनी प्रशंसा की जाए उतना ही कम है। उन्होंने मितानिनों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि कार्य के प्रति आपकी समर्पित भावनाओं का सम्मान मिला है। निश्चित ही मानदेय में वृद्धि से आर्थिक लाभ और आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य किया जाता है वह अपने आप में महान कार्य है। गर्भवती माताओं का पंजीयन, संस्थागत प्रसव, शिशुओं का टीकाकरण, गैर संचारी व संचारी रोगों के रोकथाम सहित अन्य विभिन्न कार्यों में मितानिनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है, जो एक अति महत्वपूर्ण कार्य है।

*छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरूआत 17 जुलाई से* *16 तरह के पारम्परिक खेल होंगे शामिल*

0

*बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक तीन आयु वर्ग के प्रतिभागी ले सकेंगे हिस्सा*

रवि शिवहरे ब्यूरो,कोरबा / राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2023-24 का आयोजन हरेली त्योहार के दिन 17 जुलाई से शुरू किया जाएगा। छत्तीसढ़िया ओलंपिक 6 चरणों में लगभग ढ़ाई महीने तक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने हेतु छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है।
खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में दलीय एवं एकल श्रेणी में 16 तरह के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है। इस बार के ओलंपिक में एकल श्रेणी में रस्सीकूद एवं कुश्ती को भी जोड़ा गया है। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और नगरीय क्षेत्रों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है। प्रतियोगिता का समापन 27 सितंबर 2023 को होगा। छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक खेल में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद एवं कुश्ती शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 17 जुलाई से 22 जुलाई तक नॉकआउट पद्धति से होगा। वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। इसका आयोजन 26 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। विकासखंड एवं नगरीय क्लस्टर स्तर पर आयोजन 7 अगस्त से 21 अगस्त तक होगा। जिला स्तर पर आयोजन 25 अगस्त से 04 सितंबर तक होगा। संभाग स्तर पर आयोजन 10 सितंबर से 20 सितंबर तक होगा और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिसका आयोजन 25 सितंबर से 27 सितंबर तक होगा।
छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, दूसरा वर्ग 18-40 वर्ष आयु सीमा तक और तीसरा वर्ग में 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर पर विजेता प्रतिभागियों से लेकर राज्य स्तर के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। विकासखंड व नगरीय क्लस्टर स्तर प्रथम आने वाल विजेता खिलाड़ियों को 1000 रूपए, द्वितीय स्थान आने पर 750 रूपए एवं तीसरा स्थान आने पर 500 रूपए की पुरस्कार राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह जिला स्तर पर प्रथम आने वाल विजेता प्रतिभागियों को 2000 रूपए की राशि, द्वितीय आने पर 1500 रूपए और तीसरे स्थान आने पर 1000 रूपए की राशि सहित प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। संभाग स्तर पर विजेता प्रतियोगियों को प्रथम आने पर 3000 रूपए, द्वितीय आने पर 2500 रूपए एवं तीसरे स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को 2000 रूपए एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। राज्य स्तर पर ओलंपिक के अंतिम आयोजन में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को 5000 रूपए, द्वितीय आने पर 4500 रूपए एवं तीसरे स्थान आने वाले खिलाड़ियों को 4000 रूपए की राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

*जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज*

0

रवि शिवहरे,ब्यूरो कोरबा /जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आगामी 11 जुलाई 2023 को शाम 04 बजे कलेक्टर श्री संजीव झा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई है। कलेक्टोेरेट सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में जलाशयों में उपलब्ध जल की मात्रा, वर्ष 2023-24 में खरीफ एवं रबी सिंचाई का लक्ष्य, खाद, बीज की उपलब्धता तथा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता ने समिति के सभी सदस्यों से उक्त बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
/सुरजीत/

*छुरीकला गौठान मवेशियों के देखरेख हेतु किया जा रहा फेंसिंग एवं अन्य आवश्यक सुधार*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्रांतर्गत मवेशियों को मुख्य मार्गों से हटाने के लिए निकाय द्वारा आवश्यक कार्य किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत छुरीकला ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र में निकाय द्वारा मवेशियों को सड़कों से हटाये जाने हेतु रोका-छेका की टीम गठित किया गया है। जिनके द्वारा मवेशियों को सड़क मार्ग से हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। साथ ही मुनादी के माध्यम से पशुपालकों को अपने मवेशियों को घरों में बांधकर रखने हेतु सूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत छुरीकला में मवेशियों के देखरेख एवं चारे पानी की व्यवस्था हेतु गौठान संचालित है। वर्तमान में गौठान की बाउण्ड्री की तार फेसिंग एवं बॉस बल्ली को अज्ञात लोगों द्वारा चुरा लिया गया है। जिसके कारण गौठान में मवेशियों को एकत्र रखने में कठिनाई हो रही है। सीएमओ छुरीकला ने बताया कि गौठान में फेंसिंग एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य किया जा रहा है एवं जल्द ही शेष कार्य पूर्ण कर मवेशियों को गौठान में ही एकत्र रखा जाएगा। जिससे किसानों एवं पशुपालकों को पशुओं के कारण खेती के समय किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।