Home Blog Page 917

*अनाधिकृत निर्माणों को नियमित कराने एक माह बढ़ी अवधि*

0

*अब 12 अगस्त तक लिए जाएंगे आवेदन*

*अब तक सात हजार सात सौ से अधिक अनाधिकृत निर्माणों का नियमितिकरण*

*नियमितिकरण के लिए जल्द करें आवेदन: कलेक्टर की अपील*

रायपुर / जिले में घरों और प्लाटों पर अनाधिकृत तरीके से बनाएं गये भाग का नियमितिकरण कराने की अवधि एक महीने बढ़ा दी गई है। अपने अनाधिकृत निर्माण को नियमित कराने के लिए अब 12 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे। जिले में अनाधिकृत निर्माणों का नियमितिकरण तेजी से किया जा रहा है। रायपुर जिले में अब-तक सात हजार 785 अनाधिकृत निर्माण कार्य नियमित किये जा चुके है। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में नियमितिकरण प्राधिकार समिति की बैठक नियमित रूप से हर महीने 15 तारीख को आयोजित की जा रही है। अनाधिकृत निर्माण को नियमित कराने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिन बढ़ाकर 12 अगस्त 2023 निर्धारित की गई है।

*अब तक 7 हजार 785 अनाधिकृत निर्माण नियमित हुए-* कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर भुरे की अध्यक्षता में अनाधिकृत विकास का नियमितीकरण प्राधिकार समिति की हर महीने होने वाली बैठकों में अब तक 7 हजार 785 अनाधिकृत विकास-निर्माण कार्यो को नियमित किया जा चुका है। इनमें से 3 हजार 745 अनाधिकृत निर्माण निःशुल्क नियमित किए गए है। 120 वर्गमीटर से अधिक के 2 हजार 164 अनाधिकृत निर्माण और 1 हजार 876 गैर आवासीय अनाधिकृत निर्माण कार्य भी अब तक नियमित किए जा चुके है। रायपुर जिले में अब तक सबसे अधिक रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 10 में 1 हजार 65 अनाधिकृत निर्माण कार्य नियमित हुए है।

रायपुर जिले में अब तक नगर-निगम रायपुर के जोन एक में 918, जोन दो में 391, जोन तीन में 554, जोन चार में 261, जोन पांच में 718, जोन छह में 925, जोन सात में 511, जोन आठ में 857, जोन नौ में 947 तथा जोन दस में 1065 प्रकरणों में अनाधिकृत निर्माण को नियमित करने का अनुमोदन किया गया है। इसी तरह बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में 421, नवा रायपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 14, कुर्रा और खरोरा, आरंग, तिल्दा आदि निवेश क्षेत्रों में 23 और रायपुर बाहय वृद्धि क्षेत्र में 143 अनाधिकृत निर्माण को नियमित किया गया है।

*कलेक्टर डॉ भुरे की अपील:* अनाधिकृत निर्माण को नियमित कराने अधिक से अधिक लोग करें आवेदन-कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों के निवासियों से अपने घरों या दुकानों में अनाधिकृत निर्माण को नियमित कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि अनाधिकृत निर्माण के नियमितीकरण के नियमों को प्रशासन ने बहुत सरल कर दिया है। और अब एक महीने की अवधि भी बढ़ा दी गई है। अब 12 अगस्त तक लोग आसानी से आवेदन देकर निर्धारित शुल्क जमाकर अपनी अनाधिकृत निर्माण को नियमित करा सकते है। अब नये नियमों के तहत ही आवेदन लिए जा रहे है। इसके लिए संबंधित नगर-निगम या नगरपालिका परिषद् के कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है। निगम या पालिका की सीमा के बाहर निवेश क्षेत्र के अन्दर के अनाधिकृत निर्माण को नियमित कराने के लिए नगर निवेश कार्यालय में आवेदन जमा होंगें। आवेदक को आवेदन के साथ मकान के कागजात, मकान के फोटोग्राफ्स, मकान का आर्किटेक्ट द्वारा बनाए गए नक्शा और संपत्ति कर या बिजली बिल की रसीद भी संलग्न करनी होगी।

*अतिवृष्टि-अल्पवर्षा दोनों स्थितियों से निपटने तैयार रखें वैकल्पिक योजना: डाॅ. अलंग*

0

*संभागायुक्त ने की कृषि और संवर्गीय विभागों के कामकाज की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश*

रायपुर /संभागायुक्त डाॅ. संजय अलंग ने आज कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि और संवर्गीय विभागों के कामकाज की संभाग स्तरीय समीक्षा की। डाॅ. अलंग ने पांचों जिलों के कृषि, पशुपालन, मछलीपालन और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को बारिश की अनिश्चितता को देखते हुए अतिवृष्टि और अल्पवर्षा दोनो ही स्थितियों से निपटने के लिए वैकल्पिक योजना भी तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से संभाग में आज तक हुई बारिश और फसलों की बोनी आदि की भी जानकारी ली। डाॅ. अलंग ने दलहनी और तिलहनी फसलों को चालू खरीफ मौसम के निर्धारित लक्ष्य अनुसार बोआई कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। संभागायुक्त ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण इलाकों में पशुओं के टीकाकरण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चालू खरीफ मौसम में खेतों में लगी फसलों को मवेशियों की चराई से बचाने के लिए रोका-छेका अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश भी दिए। संभागायुक्त ने कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी फसलों के उत्पादन सहित मछली पालन को ग्रामीणों के रोजगार के रूप में स्थापित करने के लिए भी विशेष प्रयास करने के निर्देश

अधिकारियों को दिए। बैठक में रायपुर संभाग में शामिल जिलों रायपुर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद और बलौदाबाजार-भाटापारा के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

*शासकीय योजनाओं और नई तकनीकों के प्रचार-प्रसार पर दिया जोर-* संभागायुक्त डाॅ. अलंग ने बैठक में कृषि और उससेे जुड़े विभागों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी बताया। उन्होंने विभागों की शासकीय योजनाओं का विस्तार अधिकारियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। डाॅ. अलंग ने कहा कि विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी ग्रामीण विस्तार अधिकारियों को रहे ताकि वे ग्रामीणों को संतुष्टि के स्तर तक योजनाओं की समझाइस दे सकें। संभागायुक्त ने यह भी कहा कि खेती-किसानी, मछली पालन से लेकर सब्जी उत्पादन, फल-फूल उत्पादन और पशुपालन की नई-नई तकनीकों को भी ग्रामीणों को अधिक से अधिक बताया जाए ताकि वे इन तकनीकों से उत्पादन को बढ़ाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सके। डाॅ. अलंग ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए भी प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

*खेती-किसानी के लिए ग्रामीणों को ना हो कोई तकलीफ, पहले से रहें इंतजाम-* बैठक में डाॅ. अलंग ने चालू खरीफ मौसम के संदर्भ में खेती-किसानी के लिए खाद-बीज-दवा, पशुओं के टीकाकरण के वैक्सीन, मछली उत्पादन के लिए बीज और अन्य जरूरी वस्तुएं, उद्यानिकी फसलों के बीज, दवा आदि की उपलब्धता और वितरण की भी जानकारी अधिकारियों से ली।

उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में किसानों को बीज-खाद-दवा आदि वस्तुओं की कमी ना हो। खेती-किसानी, पशुपालन आदि से जुड़ी आदान सामग्रियों का पहले से ही पर्याप्त मात्रा में भण्डारण सुनिश्चित कर लिया जाए। इन सामग्रियों की किसानों को उपलब्धता भी सरलता और सुगमता से सुनिश्चित कराने के निर्देश संभागायुक्त ने अधिकारियों को दिए। डाॅ. अलंग ने किसानों को आसानी से कृषि ऋण उपलब्ध कराने के लिए भी व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संभागायुक्त ने धान के बदले अन्य फसलों की खेती के लिए भी आसानी से किसानों को कृषि ऋण स्वीकृत करने के निर्देश दिए। डाॅ. अलंग ने पशुपालन से जुड़े रोजगार मूलक कामों के लिए ऋण प्रकरणों की प्रति संबंधित सहकारी बैंक के साथ-साथ रायपुर स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय को भी भेजने के निर्देश दिए ताकि समय पर किसानों को ऋण स्वीकृत किया जा सके।

*शासन द्वारा लागू योजनाओं का लाभ अनुसूचति जाति वर्ग को अवश्य दिलाएं: श्री के. पी. खाण्डे*

0

*छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयेाग के अध्यक्ष ने ली अधिकारियों की बैठक*
*शासन द्वारा संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा*

रवि शिवहरे ब्यूरो,कोरबा /छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री के. पी. खाण्डे ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागों मे संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए लागू योजनाओं का लाभ इस वर्ग को अवश्य प्रदान करें। अजा वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ भेदभाव न हो और शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत प्रक्रिया का पालन करते हुए नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।


अनुसूचति जाति आयोग के अध्यक्ष श्री खाण्डे ने बैठक में आयोग की गतिविधियों की जानकारी देते हुए इसके गठन और उद्देश्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग एक संवैधानिक संस्था है। अनुसूचति जाति वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा के साथ ही इस वर्ग के साथ होने अन्याय पर अंकुश लगाना और पीड़ितों को न्याय दिलाना आयोग की प्राथमिकताओं में है।

अध्यक्ष श्री खाण्डे ने बताया कि आयोग विशेष न्यायालय के रूप में कार्य करती है और आयोग की अनुशंसा को मानने की बाध्यता है। उन्होंने विभागीय कार्यालयों में अजा वर्ग अधिकारी-कर्मचारियों के साथ होने वाले प्रताड़नाओं पर भी जानकारी देते हुए बताया कि शासन द्वारा इस वर्ग के अधिकारी-कर्मचारी को समझाइश, चेतावनी और फिर कार्यवाही की प्रक्रिया का प्रावधान हेतु निर्देशित किया गया है। किसी की गोपनीय चरित्रावली जानबूझकर दुर्भावनावश खराब नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य शासन द्वारा बनाई गई योजनाओं का लाभ पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को अवश्य प्रदान की जाए।


आयोग के अध्यक्ष ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि छात्रावास, आश्रमों में बच्चों को योजनाओं का लाभ निर्धारित नियमों के अनुसार मिलना चाहिए। समाज में अश्पृश्यता निवारण के लिए महत्वूर्ण अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना को बढ़ावा दिया जाएं उन्होंने अजाक पुलिस थाना में निर्धारित पदों पर पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना और पीड़ित पक्ष द्वारा कार्यवाही हेतु दिए जाने वाले शिकायत पत्र के आधार पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने प्रकरण दर्ज कराने आने वाले पीड़ितों पर किसी प्रकार दबाव नहीं बनाने भी निर्देशित किया।
आयोग के अध्यक्ष श्री खाण्डे ने विलोपित शब्द हरिजन का उपयोग अनुसूचित जाति वर्ग के लिए नहीं करने, दाखिल खारिज से हरिजन शब्द को विलोपित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग क्रेडा, मत्स्य, स्वास्थ्य, पीएमजीएसवाई, उद्यान, उद्योग, श्रम, खाद्य, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों की समीक्षा की। बैठक में अध्यक्ष श्री खाण्डे ने अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ न्याय करने, पीड़ितों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता राशि के संबंध में सहयोग का आग्रह भी किया। उन्होंने कई विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की।
बैठक में श्री श्रीकांत कसेर, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को प्राथमिकता से दिलाने की बात कही। बैठक में श्री चेतन चंदेल सामाजिक प्रवक्ता, प्रतिनिधि श्री मनीराम जांगड़े, श्री यू. आर. महिलांगे आदि उपस्थित थे।
/कमलज्योति/

*मनरेगा के तहत अमृत सरोवर गुणवत्ता पूर्ण बनाएं : श्री विश्वदीप*

0

*सीईओ ने बैठक लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश*
*सौंदर्यीकरण में गाईडलाइन का करें पालन*
*प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण को सर्वोच्च प्राथमिकता से कराएं पूर्ण*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /महात्मा गांधी नरेगा के तहत जिले में बनाए जा रहे अमृत सरोवर में पौधरोपण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए। इस कार्य में केंद्र की दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाए। अमृतसरोवर के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त निर्देश श्री विश्वदीप मुख्य कार्यपालन

अधिकारी जिला पंचायत ने बुधवार को जिला पंचायत के सभागार में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक में एसडीओ, आरईएस कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायकों को दिए। इसके साथ ही एसडीओ आरईएस को निर्देश दिए कि जिले के सभी अमृत सरोवर का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करें।
सीईओ ने कहा कि सभी पूर्ण अमृत सरोवर में 15 अगस्त को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। सीईओ ने कहा कि अमृत सरोवर के किनारे तथा नदीतट वृक्षारोपण महाभियान के तहत नीम, पीपल, बरगद, कदम, बेल, करंज आदि के कम से कम 03 फीट के पौधे रोपित किए जाएं। इसके साथ ही पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले में 1787 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास जिन्हें तीसरी किश्त प्राप्त हुए तीन माह बीत चुके हैं, ऐसे अधूरे आवासों को केंद्रित करते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता से निर्माण कार्य पूर्ण कराएं। इसके लिए मैदानी अमला सतत् फिल्ड में रहे तथा ग्रामीण हितग्राहियों को आवास पूर्ण करने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मनरेगा के तहत सृजित मानव दिवस, सृजित महिला मानव दिवस, प्रति परिवार औसत मानव दिवस, वनाधिकार पट्टाधारियों को रोजगार के अवसर, समयबद्ध मजदूरी भुगतान, आधार बेस्ड भुगतान, नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम, रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन, कार्य पूर्णतः, कार्यों की जियोटैगिंग, सामाजिक अंकेक्षण के तहत वसूली, विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के लिए कार्य, आधार सीडिंग, कचरा पृथककरण शेड निर्माण, कुंआ-तालाब-डबरी निर्माण आदि कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कार्यों में प्रगति लाएं तथा शीघ्र ही निर्माण कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बनाए गए सोख्ता गड्ढों की जियोटैगिंग शीघ्र पूर्ण करें एवं निर्माण कार्यों का मूल्यांकन समय पर सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण आवासों में छूटे हुए हितग्राहियों के बैंक खाते से आधार सीडिंग प्राथमिकता से कराई जाए। सीईओ ने राज्य के औसत पैरामीटर से नीचे कार्य करने वाले तकनीकी सहायकों पर नाराजगी जताई तथा कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को हितग्राही मूलक कार्यों से लाभान्वित करने के लिए डबरी निर्माण एवं कूप निर्माण के कार्य में प्रस्ताव देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मनरेगा में मजदूरी भुगतान सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए शत् प्रतिशत समयबद्ध मजदूरी भुगतान किया जाए तथा जिले में रिजेक्टेड ट्रांजेक्शन शून्य होना चाहिए।
बैठक में सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, एसडीओ आरईएस कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

*प्रदेश के युवाओं के सपनों को पंख लगायेगी “सीखों कमाओ योजना”- युवा मोर्चा।*।

0

पंकज जैन ब्यूरो जबलपुर… प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बीते 4 जुलाई को जिस ‘सीखो कमाओ योजना’ का शुभारंभ किया है, वह एक अद्भुत और अभूतपूर्व योजना है। युवाओं के हित में इस तरह की योजना पहले कभी लागू नहीं की गई। यह योजना युवाओं के सपनों को पंख लगा देगी। युवा मोर्चा इस योजना को नीचे तक पहुंचाने और इसका लाभ प्रदेश के युवाओं तक पहुंचाने के लिए जुलाई माह में विशेष अभियान चलाएगा। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने इस योजना को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान को युवाओं की ओर से धन्यवाद भी दिया।


युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष श्री योगेंद्र सिंह ने कहा कि सीखो कमाओ योजना उन युवाओं के लिए वरदान साबित होने वाली है, जो कुछ सीखकर अपने आपको सक्षम बनाना चाहते हैं, किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अनेक विधाओं का प्रावधान किया गया है, जिनमें प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से 8 हजार, 8.5 हजार, 9 हजार और 10 हजार रुपये स्टायपेंड दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष शिवम तिवारी,युवा मोर्चा प्रभारी पंकज दुबे,महामंत्री रौनक अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित पाठक,शिवा रैकवार,विवेक सिंह,आर्यन मिश्रा,प्रवीण शर्मा उपस्थित थे!!

*ग्रामीणो से धोखाधड़ी / ठगी करने वाला आरोपी गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमॉड पर भेजा गया*

0

बालोद,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.07.2023 को प्रार्थी जगन्नाथ सिवना पिता स्व० सुकालू राम सिवना उम्र 62 वर्ष ग्राम टोलापारा कुसुमकसा थाना राजहरा जिला बालोद ने रिपोर्ट दर्ज कराये कि दिनांक 11..07.2023 को ढालेन्द्र कुमार साहू पिता पुरूषोत्तम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन पीपरछेड़ी थाना व जिला बालोद ने ग्राम कुसुमकसा ग्राम अरमुरकसा में आकर अपने आप को जिला पंचायत बालोद कार्यालय का परियोजना अधिकारी बताकर आवास हितग्राही योजना के तहत आवास हेतु सूची तैयार करने की बात कर थम्ब स्कैनर मशीन मे अंगुठा लगवाकर प्रार्थी व ग्रामीणों के खाता से रूपये को अवैध रूप से निकाल कर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 255 / 2023 धारा 170, 420 भा0द0वि० पंजीबद्ध विवेचना मे लिया गया । तत्संबध मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव के निर्देशन मे, अति0 पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक बालोंद तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा कर्ण कुमार उके के मार्ग दर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी ढालेन्द्र कुमार साहू पिता पुरूषोत्तम साहू उम्र 32 वर्ष साकिन पीपरछेड़ी थाना व जिला बालोद का पता तलास कर पुछताछ मे मेमोरण्डम कथन लेखबद्ध किया, सकंलित साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफतार कर ज्युडिशियल रिमॉड पर भेजा गया । उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश ठाकुर, उप निरीक्षक डी०एस० साहू, सउनि नन्द किशोर सिन्हा, आर0 / धर्मेन्द्र सेन, मनोज साहू, प्रेम शंकर भुआर्य का विशेष भूमिका रहा ।

*हनुमानगंज पुलिस ने नकबजनी की वारदात का चंद घंटो मे किया खुलासा*

0

– नकबजनी का आरोपी गिरफ्तार

कबाडी से चोरी का माल बरामद

तीन अलग-2 वारदातो का हुआ खुलासा

– 4.50 लाख रूपये का मशरूका बरामद

भोपाल शहर में सम्पत्ति संबंधी आपराधो पर नियंत्रण रखने तथा अपहृत मामलो मे मुखबिर तंत्र विकसित कर शत प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

जिसके तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन – 03 भोपाल श्री रियाज इकबाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्री राम सनेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग हनुमानगंज श्री गोपाल सिंह चौहान मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी थाना हनुमानगंज निरीक्षक महेन्द्र सिंह ठाकुर और उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए नकबजनी के प्रकरण मे आरोपी की गिरफ्तारी कर चोरी गया माल बरामद किया हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरणः – दिनांक 10/07/23 को फरियादी डाँक्टर राहुल अग्रवाल पिता ड.कैलाश अग्रवाल उम्र 48 साल नि. म.नं. 13 राहुल फार्म्स सिंगारचोली एयरपोर्ट रोड कोहेफिजा भोपाल ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भोपाल टाकीज कैम्पस मे स्थित सुनेत्र क्लीनिक से खिडकी का काँच तोडकर आँखो जाँच की पाँच मशीन, क्लीनिक मे लगी हुई टीवी 32 इंच एवं हैवल्स कंपनी के दो वाल फैन चोरी करने रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर थाना हनुमानगंज में अप.क्र. 482/23 धारा 457,380 भादवि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्यवाही का विवरण– मामले मे घटना स्थल व घटना स्थल से लगे आने जाने वाले मार्गो के सीसीटीव्ही कैमरो की फुटेज संकलित करते हुए फुटेज मे देखे गये संदेही की युसूफ अली पिता शमशाद अली उम्र 21 साल निवासी वसीम चाय की दुकान के पास बावडी काजी कैम्प हनुमानगंज भोपाल के रूप मे पहचान की गई एवं आरोपी के मुखबिर सूचना मे दस्तयाब होने पर घटना वारदात के संबंध मे सघनता से पूछताछ की गई पूछताछ पर आरोपी ने अलग-2 समय पर तीन नकबजनी की वारदात घटित करना स्वीकार करते हुए चोरी का माल इब्राहिमगंज नाले के पास स्थित कबाडी राहत अली को बेचना बताया मामले मे आरोपी युसुफ व आरोपी कबाडी राहत अली पिता रियासत अली उम्र 64 साल निवासी बावडी के पास इब्राहीमगंज काली माता मंदिर रोड गली की दुकान बावडी के पास इब्राहीमगंज भोपाल को गिरफ्तार कर आरोपी युसुफ से टी.वी. एवं नगदी रूपये तथा आरोपी राहत अली से आँखो की जाँच मशीनो के टूटे हुये पार्ट्स एवं गैस सिलेण्डर बरामद किया गया है ।

बरामद सम्पत्ति- अप.क्र. 482/23 धारा 457,380 भादवि. मे सुनेत्र क्लीनिक से चोरी गई टी.वी. एवं नगदी रूपये तथा आरोपी राहत अली से सुनेत्र क्लीनिक से चोरी गई मशीनो के टूटे हुये पार्ट्स,अप.क्र. 469/23 धारा 457,380 बादवि. मे चोरी गया गैस सिलेण्डर व नगदी रूपये,अप.क्र. 94/23 धारा 457,380 भादवि. मे चोरी गई बैटरी बरामद की गई है ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरणः- 01. युसूफ अली पिता शमशाद अली उम्र 21 साल निवासी वसीम चाय की दुकान के पास बावडी काजी कैम्प हनुमानगंज भोपाल
02. राहत अली पिता रियासत अली उम्र 64 साल निवासी बावडी के पास इब्राहीमगंज काली माता मंदिर रोड गली की दुकान बावडी के पास इब्राहीमगंज भोपाल

भूमिका -वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी,निरीक्षक महेंद्र सिंह ठाकुर, उनि. कमलेश यादव, सउनि. मोहम्मद यासीन, प्र.आर.314 प्रवीण सिंह ठाकुर, प्र.आर.36 सुनील तिवारी,प्र.आर.1351 कृपाशंकर गौतम, आरक्षक.2077 आकाश श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही है।

छ:ग दिव्यांग सेवा संघ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए शासकीय पदों पर नौकरी करने का लगा आरोप

0

गुलाब सिंह राजपूत  व अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर बनवाते हैं फर्जी प्रमाण पत्र

छत्तीसगढ़ दिव्यांग सेवा संघ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के जरिए शासकीय पदों पर नौकरी करने का लगाया आरोप,, कहा गुलाब सिंह राजपूत अधिकारियों के  सांठगांठ कर बनवाते हैं फर्जी प्रमाण पत्र

छ.ग. दिव्यांग सेवा संघ ने फर्जी प्रमाण पत्र के जरिये शासकीय पदों पर आसीन होने का लगाया आरोप
कहाँ कि गुलाब सिंह राजपुत, और अधिकारियों के साथ सांठगांठ कर बनवाते हैं फर्जी प्रमाण पत्र

नकली दिव्यांग जनों के कारण असली दिव्यांगों की नौकरी नहीं मिल पाने की शिकायत

बिलासपुर : छ.ग. दिव्यांग सेवा संघ ने प्रदेश में कई शासकीय कर्मियों को फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के सहारे शासकीय विभागों में कार्यरत होने का आरोप लगाया हैं। संघ के अनुसार प्रदेश में हजारों ऐसे अधिकारी- कर्मचारी ऐसे हैं जो फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे डिप्टी कलेक्टर, ग्रामीण कृषि विस्तार , कृषि शिक्षक जैसे सरकारी पदों पर आसीन हैं। उन्होंने इस कार्य का मुख्य सरगना गुलाब सिह राजपूत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी वि.ख. लोरमी जिला मुंगेली को बताया, जो पूर्व अधिकारी के द्वारा (नाक कान गला रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय मुंगेली) से सांठगांठ कर फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाते थे।संघ के सदस्यों ने बताया कि दिव्यांग संघ के सदस्य बिलासपुर के सिविल लाईन थाना पहुँचकर प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु पत्र देने की भी बात कही। संघ के अध्यक्ष शशिकांत साहू और संघ के प्रदेश संरक्षक लक्ष्मीकांत यादव ने बताया कि संघ के माध्यम से छ.ग. हाईकोर्ट में याचिका भी दायर किया गया हैं। उन्होंने बताया हमारे संघ के अधिकतर सदस्य कृषि संकाय से स्नातक/स्नात्तकोत्तर / पीएचडी की पढाई किये हैं। इनमें से कुछ सदस्य बेरोजगार हैं जिसका कारण फर्जी दिव्यांग का चयन होना हैं। सन 2016 एवं 2018 में नि:शक्तजनो हेतू विशेष भर्ती अभियान के तहत ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी का पद पर भर्ती हुआ था। जिसमे चयनित

50% से अधिक लोग फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। ये लोग पढाई के दौरान किसी भी प्रकार के दिव्यांग नहीं थे। जैसे ही नि:शक्त जनो के लिए विशेष भर्ती निकला सब फर्जी दिव्यांग बन गये।उन्होंने कहा इन सभी फर्जियो में अधिकतर जिला मुंगेली, जांजगीर एवं बिलासपुर के निवासी हैं ।गुलाब सिह राजपूत के चचेरे,ममेरे,फूफेरे भाई उसके पत्नी साला सभी लोग फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। गुलाब सिह राजपूत जिला बिलासपुर, मुंगेली एवं जांजगीर चांपा मे फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाता हैं। ये लोग 1-2 लाख रूपये लेते हैं। गुलाब सिह राजपूत स्वयं फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी में लगा हैं। वह बिलासपुर / रायपुर में साई कृषि इंस्टीट्यूट चलाता हैं। इन कोचिंग सेंटर में अध्ययनरत छात्र छात्राओ का भी फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाकर कृषि महाविद्यालयों मे दिव्यांग सीट में प्रवेश दिलवाने का काम करता हैं।

*नशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही।*

0

*◼️ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले करने वाले 05 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से कुल 16.9 लीटर अवैध देशी शराब की गई जप्त।*
*◼️ थाना मुंगेली, पथरिया, चिल्फी द्वारा की गई कार्यवाही।*


मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पथरिया द्वारा बजरंग होटल के सामने पथरिया में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी बजरंग जायसवाल के कब्जे से 2.3 लीटर अवैध देशी शराब, साप्ताहिक बाजार पथरिया में दबिश देकर अवैध रूप से देशी शराब बिक्री करने वाले आरोपी अहमद अली के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब एवं हेमंत कुमार राजपूत के कब्जे से 2.8 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा पड़ाव चौक में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी अरूण सारथी के कब्ज से 4.5 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना चिल्फी द्वारा पथरा रोड में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी गोलू पात्रे के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

*थाना जरहागांव द्वारा 03 वर्षों से फरार वारंटी धनेश्वर उर्फ चुक्कू को पकडकर विधिसम्‍मत कार्यवाही कर माननीय न्‍यायालय किया गया पेश। थाना लालपुर द्वारा 10 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी सुनील कुमार का म़त्‍यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर विधिवत माननीय न्‍यायालय किया गया पेश*

0

*◼️ वारंटी धनेश्वर उर्फ चुक्कू थाना जरहागांव के अपराध क्रमांक 194/20 धारा 304 ए भादिव में किया गया था माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी।*
*◼️ वारंटी सुनील कुमार थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 243/12 धारा 279, 337, 338 भादवि एवं 146/196, 3/181, 5/180 एम.व्ही एक्ट के प्रकरण का था आरोपी ।*

स्थाई वारंटी थाना जरहागांव

मुंगेली,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2020 में थाना जरहागांव के अपराध क्रमांक 194/20 धारा 304ए भादवि के आरोपी धनेश्वर उर्फ चुक्कू पिछले 03 वर्षों से लगातार फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी मुंगेली द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसे मुखबिरों की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर विधिवत् माननीय न्यायालय पेश किया गया।
इसी प्रकार वर्ष 2012 में थाना लालपुर के अपराध क्रमांक 243/12 धारा 279, 337, 338 भादवि एवं 146/196, 3/181, 5/180 एम.व्ही एक्ट के आरोपी सुनील कुमार पिछले 10 वर्षों से फरार था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बिलापुर द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसकी फौत होजाने से मृत्यु प्रमाण पत्र माननीय न्‍यायालय में प्रस्‍तुत कर विधिवत फाईल कराया गया।