Home Blog Page 916

दसवीं एवं बारहवी परीक्षा में टॉप टेन विद्यार्थियों को दुपहिया क्रय हेतु मिलेगी राशि।

0

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत दी जाएगी राशि।

कोरबा – छ.ग. भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना 10 जुलाई 2023 से जारी संशोधित अधिसूचना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बारहवी की प्रदेश स्तरीय परीक्षा में मेंरिट के टॉप टेन में आने वाले छात्र एवं छात्राओं हेतु प्रोत्साहन राशि 01 लाख के अतिरिक्त 01 लाख रुपए दुपहिया वाहन क्रय किए जाने हेतु अनुदान राशि देय होगा। यह राशि प्रदेश स्तरीय परीक्षा में केवल मेरिट में प्रथम दस में आने वाले छात्र/छात्राओं को देय होगा। मंडल में 90 दिवस पूर्व पंजीयन होना अनिवार्य है। ऑनलाइन आवेदन करते समय आवेदन के साथ कक्षा दसवीं अथवा बारहवी के मेरिट में प्रथम 10 में आने का माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा दुपहिया वाहन अनुदान हेतु आर.सी. बुक/कार्ड एवं छात्र/छात्रा का लर्निंग लाइसेंस के साथ आवेदन किया जाना अनिवार्य है। पंजीयन हेतु पात्रता ऐसे महिला श्रमिक जो भवन निर्माण, सड़क निर्माण कार्य में चाहे वह शासन/प्राईवेट कार्य हो जिसमें 90 दिन कार्य किया हो ऐसे श्रमिक जैसे रेजा, कुली, राजमिस्त्री, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, कारपेंटर, पथर काटने वाले, फिटर या बेंडर, मैकेनिक, कँुए खोदने वाले, वेल्डिंग करने वाले, मुख्य मजदूर, स्प्रेमैन, लोहार, मिश्रण करने वाले, पंप आपरेटर, रोलर चालक, निर्माण कार्य में चौकीदार या सिक्योरिटी गार्ड, चट्टान तोड़ने वाले, बांध पुल निर्माण में लगे मजदूर, ईठ भट्ठा निर्माण मे लगे मजदूर इत्यादि का कार्य करते हो आधार कार्ड, बैंक पास बुक, राशन कार्ड, ठेकेदार का प्रमाण पत्र के साथ आवेदन किसी भी च्वाईस सेन्टर मे 30 रू. देकर या स्वयं श्रमेव जयते मोबाइल ऐप के माध्यम से उपरोक्त आवेदन कर सकते हैं।

विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया जाएगा प्रोत्साहित: कलेक्टर।

0

कलेेक्टर ने किया ई-लाइब्रेरी और खेल अकादमी का निरीक्षण।

विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने के दिए निर्देश।

कोरबा – कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज डिंगापुर स्थित ई-लाइब्रेरी भवन और खेल अकादमी परिसर प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अध्ययन का माहौल और सुविधाएं उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कलेक्टर ने ई-लाइब्रेरी में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु ई-लाइब्रेरी का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने यहां रीडिंग रूम, पुस्तकालय कक्ष, सभा कक्ष, श्रव्य दृश्य कक्ष, समूह चर्चा कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए यहां अध्ययन हेतु सुविधाजनक वातावरण विकसित करने के निर्देश देते हुए ई-लाइब्रेरी में पुस्तकों के रख-रखाव और अध्ययन कक्ष को अलग-अलग रखने और साफ-सफाई तथा पेयजल व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में संचालित भारतीय खेल अकादमी (साई) अंतर्गत संचालित हॉस्टल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के आवासीय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, शौचालयों आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वार्डन और कोच हेतु उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से यहां सीसीटीवी का निरंतर संचालन करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने कहा कि जिले के विद्यार्थियों को ई-लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध होंगी। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु महत्वपूर्ण किताबें, अखबार उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा ई-लाइब्रेरी के माध्यम से विद्यार्थी आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ई-लाइब्रेरी में अध्ययन हेतु आने वाले विद्यार्थियों की सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा। इसी तरह खेल अकादमी परिसर के माध्यम से जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान कलेक्टर ने निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय और अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

*पहाड़ी मैना की मौत, सूना पड़ा पिंजरा*

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में स्थित वन विद्यालय ब्रीडिंग सेंटर मं प्रजनन और संवर्धन के लिए लाई गई पहाड़ी मैना ने दम तोड़ दिया। बता दें कि, इस केंद्र में अब तक 8 पक्षियों की मौत हो चुकी है। दरअसल, वन विद्यालय ब्रीडिंग सेंटर में राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना को संवर्धन के लिए रखा गया था। इसमें कुल 8 पक्षियां थीं। लेकिन पिछले दो दशक से एक-एक कर सभी पक्षियों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले रितू नाम की मैना फिर बुधवार को सोनू नाम की मैना की मौत हो गई। वहीं अब मोनू ने भी दम तोड़ दिया।

मोनू (मैना) को एक छोटे पिंजरे में रखा गया था और उसका इलाज किया जा रहा था। गौरतलब है कि, इसी साल यहां पल रहे सभी पक्षियों को आजाद करने का फैसला लिया गया था। इंतजार था, तो बस मुख्यालय की अनुमति का। लेकिन उससे पहले ही इस सेंटर में पल रही आखरी मैना ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद से यह सेंटर सूना पड़ गया है।

*अवैध गतिविधियों के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही। आरोपियों के कब्जे से 5 लीटर अवैध देशी शराब की गई जप्त।*
*◾ सट्टा खेलने वाले आरोपी कुष्णा कुमार साहू के विरूद्ध भी गई छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही।*

मुंगेली,,जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जिला पुलिस मुंगेली द्वारा अलग-अलग स्थानों पर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिसमें थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम बीजातराई में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी धनकुमार बर्मन के कब्जे से 2.3 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना मुंगेली द्वारा लोरमी तिराहा में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी अनिल मसीह के कब्जे से 2.7 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार चौकी डिंडौराी द्वारा मुखबिरों की सूचना पर दुर्गा मंच चौक के पास दबिश देकर सट्टा खेल रहे आरोपी कृष्ण कुमार साहू के कब्जे से 750/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4क के तहत कार्यवाही की गई है।

*अवैध गतिविधियों के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही।*

0

*◾ जुआ खेल रहे 07 आरोपियों को चिल्फी पुलिस ने गिरफ्तार कर छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत की कार्यवाही।*
*◾ थाना जहरगांव द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। आरोपी के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध देशी शराब की गई जप्त।*
*◾ सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले 01 व्यक्ति एवं शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले दुकान संचालक पर भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*

मुुंगेली,,जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी द्वारा अलग-अलग स्थानों में जुआ खेल रहे 007 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिसमें नथेला पारा में दबिश देकर आरोपी गोरेलाल खाण्डे एवं 02 अन्य के कब्जे से जप्त राशि 800/- रूपये एवं सतनाम मंच के पीछे दबिश देकर आरोपी दिलीप खाण्डे एवं 03 अन्य के कब्जे से राशि 1210/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी प्रकार जरहागांव द्वारा पथरिया मोड़ के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी अभय मसीह के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।


इसी प्रकार सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध थाना पथरिया द्वारा एवं थाना जरहागांव द्वारा अवैध रूप से शराब पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराने वाले 01 दुकान संचालक के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है।

*मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करने वाले 02 आरोपियों अवि उर्फ विक्की एवं साहिल यादव को सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*◼️ आरोपियों के कब्जे से 5.8 किग्रा मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकल कुल कीमती 1 लाख की गई जप्त।*
*◼️ थाना मुंगेली में आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 289/23 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध।*


मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना मुंगेली को मुखबिरों से सूचना मिली कि काले रंग के बिना नम्बर प्लेट पल्सर मोटरसाईकल में दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लेकर मुंगेली से जमकोर-उमरिया की ओर होते हुए बोधापारा, लोरमी की ओर जाने वाले हैं कि सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस एवं विशेष पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मुताबिक हुलिया 02 आरोपी अवि उर्फ विक्की पाठक एवं साहिल यादव की तलाशी ली गई, जिनके कब्जे से 5.8 किग्रा मादक पदार्थ गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकल कुल कीमती 100000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 289/23 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना सिटीकोतवाली पुलिस एवं विशेष पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*जांजगीर जिले के 19 खिलाडी अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता दिल्ली में दिखाएंगे अपने प्रतिभा के जौहर*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा ,,राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता रायगढ़ के धर्मजयगढ़ में 8 से 9 जुलाई 2023 को आयोजित जिसमें जांजगीर-चांपा जिला के 19 खिलाडीयो ने भाग लिए जिनमे मयंक रत्नाकर ने गोल्ड मेडल , युवराज देवांगन गोल्ड मेडल,सुरभी रत्नाकर गोल्ड मैडल, शौर्या साहू गोल्ड मैडल, अनामिका पाठक सिलवर मैडल , शिफा अंजुम सिलवर मैडल ,कृति ओगरे सिल्वर मैडल, अंजिल अमीकांत सिलवर मैडल ,अनुराग शर्मा सिलवर मैडल, वीर महंत ब्रांज मैडल , प्राची देवांगन ब्रांज मैडल ,संदीप सिंह ब्राज़ मैडल , धनेश्वरी जांगड़े ब्रांज मैडल, गगन यादव ब्रांज मैडल ,राघव पाटले ब्रांज मैडल, उमंग सिंह इशान ओगरे निशांत लहरे आकांक्षा साहू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता पिता और जांजगीर-चांपा जिला का नाम रोशन किया।इस खेल को सफल बनाने के लिए कराटे एसोसिएशन ऑफ छ. ग. के सभी खिलाड़ी प्रतिभागी उपस्थित रहे । कराते एसोसिएशन ऑफ जांजगीर के महा सचिव विशाल पाटले, और डिस्ट्रिक कोच चन्दराम बरेठ उपस्थित रहकर हर्ष व्यक्त किए।
छत्तीसगढ धम्मिका काई के महा सचिव खेत्रों महानंद ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के बच्चों से लेकर सीनियर वर्ग के लगभग 280 खिलाड़ि शामिल हुए थे। जिसमे से चयनित खिलाड़ी आगामी 4 से 6 अगस्त को दिल्ली के ताल कटोरियम स्टेडियम मे आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। साथ ही राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में धर्मजयगढ़ के यशस्वी विधायक मा.लालजीत सिंह राठिया जी, कराते संघ के अध्यक्ष मा.ऋतु राज सिंह ठाकुर एवम् श्रीमती पलक जायसवाल मैम (विजडम एकेडमी बिलासपुर) उपस्थिति रहे। कराते एसोसिएशन ऑफ रायगढ़ जनरल सेक्रेटरी अमित मंडल के नेतृत्व में प्रतियोगिता आयोजित किया गया।
जय भारत इंग्लिस मीडियम स्कूल बलोदा के डायरेक्टर प्रदीप कुमार महापात्र जी और पिंसिपल डॉ. संजय कुमार सारंगी सर और इनके कराते कोच विशाल पाटले ने इनकी उज्वल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं दी |

यदि यूपीएससी क्रेक करना है सपना, तो टॉपर्स से मिलेगी टिप्स और प्रेरणा।

0

21 जुलाई को ‘टॉपर्स टॉक’ में रायपुर आ रहें यूपीएससी के टॉप रैंकर्स।

स्थानीय प्रतिभागियों को मिलेंगी टिप्स, होगी परीक्षा के हर पहलू पर बात’।

रायपुर – यूपीएससी परीक्षा क्रेक करने का सपना देखने वाले छत्तीसगढ़ के परीक्षार्थियों के लिए 21 जुलाई का दिन विशेष होने वाला है। छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को इस दिन यूपीएससी की सिविल सर्विसेस परीक्षाओं के टॉपर्स से मिलने, बात करने का सुनहरा मौका मिलने वाला है। 21 जुलाई को यूपीएससी परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर चयनित टॉपर्स रायपुर आ रहें है। यूपीएससी की 2022 सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर के साथ सेकेण्ड टॉपर गरिमा लोहिया और नौवाँ स्थान प्राप्त करने वाली कनिका गोयल भी रायपुर आ रहीं हैं। 2022 की परीक्षा में 17वीं रैंक पाने वाले अविनाश कुमार, छत्तीसगढ से सर्वोच्च रैंक पाने वाले अभिषेक चतुर्वेदी और 2021 की परीक्षा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रखर चंद्राकर भी इन टॉपर्स के साथ रहेंगे।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने इस बारे में बताया कि जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आईएएस, आईपीएस जैसे पदों पर चयनित होने की इच्छा रखने वाले परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 21 जुलाई को टॉपर्स टॉक आयोजित की जा रही है। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होने वाली इस टॉपर्स टॉक में स्थानीय प्रतियोगियों को चयनित टॉपर्स से यूपीएससी क्रेक करने की टिप्स मिलेंगी। यूपीएससी की सिविल सर्विसेस परीक्षा को क्रेक करने के लिए पढ़ने के तरीके, पढ़ने का सिलेबस, समय प्रबंधन, दैनिक दिनचर्या से लेकर मनोरंजन, खाने पीने से लेकर अन्य सभी विषयों पर टॉपर्स के सुझाव स्थानीय प्रतिभागियों को मिलेंगे।

डॉ. भुरे ने बताया कि टॉपर्स टॉक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करना है। राजधानी रायपुर में इस टॉपर्स टॉक से यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए माहौल निर्मित होगा और अधिक से अधिक युवा इन परीक्षाओं के लिए आकर्षित होंगे। टॉपर्स से प्रेरणा और टिप्स लेकर परीक्षाओं की तैयारियों के लिए माहौल बनेगा जिससे छत्तीसगढ़ से देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में ज्यादा से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हो सकेंगे।

*मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री शर्मा ने गौठानों का किया निरीक्षण*

0

*गौठानों में आवारा पशुओं के रहने और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए निर्देश*

रायपुर / मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने आज शहर के धरसींवा विकासखंड के गौठान दतरेंगा, धनेली, भटगांव स्थित गौठानों का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठानों मेें व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्री शर्मा ने रायपुर शहर के आसपास विचरण करने वाले आवारा पशुओं को रखने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन तीनों गौठानों में आवारा पशुओं के रहने, खाने और पीने का पानी का उत्तम प्रबंध करें। इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई की जाए। इस

अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अबिनाश मिश्रा तथा विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

*एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. के हड़ताल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी को तत्काल कार्य में उपस्थित न होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी*

0

*मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया पत्र*

रायपुर /जिले के नेशनल हेल्थ मिशन और नेशनल अर्बन हेल्थ मिशन संघ के हड़ताल में शामिल विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा पत्र जारी कर तत्काल कार्य में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उन अधिकारी-कर्मचारी के कार्य में उपस्थित नही होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है।

जारी पत्र के अनुसार एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर जिले के एन.एच.एम एवं एन.यू.एच.एम. के अधिकारी-कर्मचारी के हडताल में शामिल होने की सूचना प्राप्त हुई थी। साथ ही एन.यू.एच.एम. के स्थानीय कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी की 03 जुलाई से हड़ताल में शामिल है। छत्तीसगढ़ शासन के 11 जुलाई 2023 को जारी आदेश के अनुसार इनके कार्य सीधे सामान्य जन के स्वास्थ्य सुविधाओं से जुडे़ है, यदि इनके हड़ताल पर जाने से कोई असुविधा होती है, तो संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे। हड़ताल में शामिल अधिकारी-कर्मचारी को तत्काल उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।