Home Blog Page 915

*जनता कांग्रेस जोगी के विधानसभा प्रभारी श्री मनीष त्रिपाठी जी द्वारा लगातार डोर टू डोर लोरमी विधानसभा के प्रत्येक गांव में जन सम्पर्क*

0

लोरमी,,जनता कांग्रेस जोगी के विधानसभा प्रभारी श्री मनीष त्रिपाठी जी द्वारा लगातार डोर टू डोर लोरमी विधानसभा के प्रत्येक गांव में जन सम्पर्क अभियान के

अंतर्गत ग्राम नथेलापारा में ग्रामवासियों से जनसम्पर्क किया गया, जिसमे आगामी चुनाव के सम्बंध में चर्चा कर ग्रामवासियों से आशीर्वाद प्राप्त किये…!!

*41.4 लीटर अवैध शराब किया गया जप्त।*

0

*◼️ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले करने वाले कुल 06 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।* 

*◼️ थाना थाना सरगांव द्वारा 02 आरोपियों रिकेश यादव तथा अतुल मिरी के कब्जे से 20.7 लीटर अवैध मसाला शराब एवं 02 नग मोटर साईकल तथा थाना मुंगेली द्वारा आरोपी बलवंत भास्कर के कब्जे से 10.8 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा जेल।*
*◼️ थाना जरहागांव एवं लालपुर द्वारा भी की गई कार्यवाही।*
*◼️ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 02 आरोपी के विरूद्ध भी की गई वैधानिक कार्यवाही।*


मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सरगांव द्वारा मुखबिरों की सूचना पर सावंतपुर हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर अवैध शराब का परिवहन करने वाले दो आरोपियों रिकेश यादव के कब्जे से 11.7 लीटर अवैध मसाला

शराब एवं 01 मोटरसाईकल तथा आरोपी अतुल मिरी के कब्जे से 9 लीटर अवैध मसाला शराब एवं 01 नग मोटर साईकल जप्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। इसी प्रकार थाना मुंगेली द्वारा मुखबिरों की सूचना पर उपलेटा राईसमिल के पास दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी बलवंत भास्कर के कब्जे से 10.8 लीटर अवैध देशी शराब तथा खर्राघाट रोड पर दबिश देकर आरोपी विक्की यादव के कब्जे से 2.8 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।


इसी प्रकार थाना लालपुर एवं जरहागांव द्वारा भी अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना लालपुर द्वारा ग्राम कंतेली में अवैध शराब का बिक्री करते आरोपी

दीपचंद जोशी के कब्जे से 3.7 लीटर अवैध देशी शराब तथा थाना जरहागांव द्वारा ग्राम जरहागांव में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी पुष्पेन्द्र साहू के कब्जे से 3.2 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।


इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 02 व्यक्तियों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिमसें थाना चिल्फी द्वारा 01 आरोपी एवं थाना पथरिया द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

प्रकृति की पूजा व अच्छी फसल की कामना के साथ मनाया जाएगा हरेली त्यौहार, छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का सीजन 2 का भी होगा आग़ाज।

0

विधायक श्री डॉ विनय जायसवाल संचालक सीजीएमएससी विधायक मनेंद्रगढ़ के मुख्य आतिथ्य में ग्राम बुंदेली में होंगे जिला स्तरीय कार्यक्रम।

कोरबा  – 17 जुलाई को पूरे प्रदेश में राज्य के प्रथम त्यौहार हरेली धूमधाम से मनाया जाएगा। हरेली त्यौहार को प्रकृति के प्रति आस्था का भाव रखते हुए तथा अच्छी फसल होने की कामना के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हरेली त्योहार के दिन से ही इस बार प्रदेश में छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक के सीजन 2 का आयोजन शुरू किया जा रहा है। कल सोमवार से शुरू होने वाले पारम्परिक खेलों की प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष लोगों में दोगुना उत्साह देखने को मिल रहा है। हरेली त्यौहार के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल व संचालक सीजीएमएससी छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य में कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली गौठान ग्राम पंचायत कसईपालीमें प्रातः 11.30 बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर श्री पुरुषोत्तम कँवर, विधायक कटघोरा एवं उपाध्यक्ष, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, श्री मोहित राम केरकेट्टा विधायक पाली-तानाखार एवं उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण, श्री ननकीराम कँवर विधायक रामपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर, श्रीमती लता कँवर, अध्यक्ष कटघोरा जनपद पंचायत, श्रीमती गीता बाई सरपंच ग्राम कसईपाली प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किए गए छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक में इस वर्ष 14 खेलों की जगह 16 खेलो का आयोजन होना है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, पिठ्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबीकूद तथा रस्सीकूद एवं कुश्ती को शामिल किया गया है। ये सभी खेल दलीय एवं एकल श्रेणी में आयु वर्ग 18 से कम, 18-40 और 40 से उपर महिला तथा पुरुष दोनो समूह के लिए होगा। राजीव युवा मितान क्लब से शुरू होकर राज्य स्तर तक 6 चरणों मे आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का समापन 27 सितम्बर को होगा। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा और जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

*कावड़ियों के लिए ठहरने की की गई उत्तम निशुल्क सेवा*

0

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- 04 जुलाई से सावन प्रारंभ शुरू हो चुका है जहां सावन माह में श्रद्धालु दूर दराज से पहुँच कर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करते है वही सावन माह को विशेष रूप से लोग मानते है वही कहा जाता है कि भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए जो श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से श्रद्धा पूर्वक उनकी स्मरण करता है व पूजा अर्चना करता है उनकी सभी मनोकामना भगवान भोलेनाथ अवश्य ही पूरा करते है तो इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने भगवान भोरमदेव पहुँचते है जहां किसी प्रकार के ठहरने की कोई उचित व्यव्यस्था नही होती जिसके लिए जिले भर से व अन्य जिलों से भी भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने कावड़िया लेकर अमरकंटक से भोरमदेव पहुँचते है जहां लोगो के ठहरने की उचित व्यव्यस्था न हो पाने के कारण काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है तो वही परेशानियों को देखते हुए हरि नाला पंडरिया कवर्धा रोड़ में ठहरने की उत्तम व्यव्यस्था निःशुल्क रूप से की गई है अगर श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने ठहराना चाहते है तो वह निःशुल्क रूप से ठहर सकते है जिसके लिए नंदकिशोर तिवारी हरिनांला कवर्धा रोड़ पंडरिया मोबाइल- 8827681349 इस संपर्क नंबर से जानकारी प्राप्त कर सकते है।

—————————————-

*2023 की विधानसभा चुनाव मे नवागढ़ मे बनेगी भाजपा विधायक:- हरिकिशन*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर:- गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हरिकिशन कुर्रे के अगुवाई मे सम्बलपुर में संपन्न हुआ जँहा संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ भाजपा के संपर्क से समर्थन अभियान के तहत जनसंघ के समय के पुराने दिग्गज नेताओं का सम्मान किया गया। बैठक में विगत पौने पांच वर्षों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय अनुसूचित जाति के नेताओं ने चुनाव में एकजुटता के साथ पार्टी द्वारा तय प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का संकल्प लिया भाजपा नेता हरिकिशन नें कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा के लक्ष्य को लेकर 2003 में नवागढ़ से कांग्रेस का किला ढहाने वाले पुराने दिग्गजों को एकजुट कर रही है जो वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की ताकत के बगैर संभव नहीं है 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नवागढ़ विधानसभा में भाजपा का विधायक बनाना ही मुख्य लक्ष्य है उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबी भूपेश सरकार एवं नवागढ़ के कांग्रेसी विधायक को उखाड़ फेंकना है दूसरा लक्ष्य है 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सबको तैयार रहना है सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि सभी के प्रयास से नगर का नवागढ़ क्षेत्र में 2018 की बड़ी हार के बाद भी एक मजबूत भाजपा की टीम संभव हो पायी है उन्होंने कहा कि अब जीत के सिवा उनका और कोई लक्ष्य नहीं है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हर हाल में जीत दर्ज करनी है और उसके लिए सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र की जनता का सहयोग आवश्यक है।

*बैठक से चुनावी सरगर्मी बड़ी*

भाजपा के अनुसूचित जाति के सक्रिय नेताओ की बैठक से एक तरफ जँहा कांग्रेस के खेमे में खलबली मची हुई है तो वहीं भाजपा के भी कद्दावर नेता की नींद उड़ गई है भाजपा नेताओं ने एकता का संदेश देकर क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में सकारात्मक लहर उठा दी है।

—————————————-

*बर्थडे पार्टी से लौट रही लड़की के साथ गैंगरेप*

0

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में बर्थडे पार्टी से लौट रही छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। कोकर इलाके की छात्रा के साथ चार लड़कों ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लड़कों को गिरफ्तार और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। आरोपी छात्रा के मोहल्ले के ही रहने वाले हैं। प्राथमिकी में छात्रा ने पुलिस को बताया है कि शुक्रवार शाम वो अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में गयी थी। सदर इलाके के रेस्टोरेंट में हुई पार्टी से जब वह लौट रही थी तो चारों लड़के भी उसी के साथ लौट रहे थे। अचानक एक सुनसान जगह पर चारों उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।दुष्कर्म के बाद चारों मौके से फरार हो गये। शुक्रवार देर रात घर लौटने पर छात्रा ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी माता-पिता को दी। इसके बाद मां-बाप बेटी को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मामले की जानकारी दी। बलात्कार की शिकार नाबालिग छात्रा सभी आरोपियों को पहचानती है और इसी वजह से उन्हें पकड़ने में पुलिस को देर नहीं लगी। मामला सामने आते ही पुलिस ने शनिवार सुबह दुष्कर्म के दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया और दो को गिरफ्तार किया है। शनिवार को ही रांची सदर अस्पताल में छात्रा की मेडिकल जांच करायी गयी।

 

 

*अमरकंटक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने की कांवड़ यात्रियों की सेवा गुरुद्वारा परिसर में भावना बोहरा द्वारा कांवड़ यात्रियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं ठहरने हेतु की गई है व्यवस्था*

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/ कवर्धा :- कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरकंटक में 3 जुलाई से 31 जुलाई तक उनके ठहरने एवं भोजन हेतु भावना बोहरा द्वारा निशुल्क व्यवस्था की गई है। गुरुद्वारा परिसर अमरकंटक में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कबीरधाम जिले से कांवड़ यात्रियों का आगमन हो रहा है जहाँ संस्थान द्वारा उनकी सेवा की जा रही है प्रतिदिन हजारों की संख्या में

भक्तगण यहां आयोजित होने वाले महारती में शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं इसके साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु यहां भावना बोहरा द्वारा संचालित निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब की भी सुविधा उपलब्ध है जहाँ कबीरधाम जिले से आने वाले कांवड़ यात्री एवं भक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण की भी सुविधा उपलब्ध हो रही है प्रतिदिन यहां कबीरधाम जिले से सैकड़ों की संख्या में कांवड़ यात्री एवं श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है जहाँ संस्थान के सदस्यों द्वारा निस्वार्थ भाव से उनकी सेवा की जा रही है गुरुद्वारा परिसर,

अमरकंटक में आने वाले कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों से 12 जुलाई, बुधवार को भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सपरिवार उनसे सौजन्य भेंट कर उनकी सेवा की और नर्मदा मंदिर एवं जलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर प्रदेश तथा प्रदेशवासियों की उन्नति व तरक्की की कामना की। इस दौरान भावना बोहरा सहित बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री और श्रद्धालु उपस्थित थे अरुण साव ने पहले कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर उन्हें संबोधित किया एवं महाआरती व भजन संध्या में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चन की एवं

कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को भोजन परोसकर स्वयं उनके साथ सपरिवार भोजन व प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जनसेवा के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में भावना बोहरा द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है जिसके लिए मैं उन्हें और उनकी संस्था के समस्त सदस्यों को बधाई देता हूँ इस पुण्य कार्य में आज शामिल होकर मुझे बहुत ही प्रसन्नता हो रही है और पवित्र सावन माह के अवसर पर कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सेवा का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ है कबीरधाम जिले से पधारे समस्त कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं का मैं हार्दिक स्वागत करता हूँ हमारी धार्मिक सभ्यता के प्रसार एवं उसे संजोने में आप सभी का यह अतुलनीय योगदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगा इसके साथ ही सनातन धर्म, संस्कृति उसकी गौरवशाली महिमा को भी पोषित तथा संरक्षित करने का कार्य करेगा इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि कांवड़ यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति आस्था एवं विश्वास का प्रतीक है और कांवड़ यात्रियों की सेवा से पुण्यदायी फल मिलता है श्रावण मास के शुभ अवसर पर कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का हमें पुण्य अवसर मिल रहा है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है हमारी संस्थान हर जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं मदद के लिए तत्पर है और किसी भी विषम परिस्थति में हर व्यक्ति की सहायता के लिए दिन-रात कार्य कर रही है विगत वर्ष भी हमने कबीरधाम जिले से पधारे कांवड़ यात्रियों की सेवा करने और उनकी कठिन यात्रा को सुगम बनाने के लिए एक छोटा सा प्रयास किया था जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का सहयोग हमें प्राप्त हुआ उनके इसी सहयोग और स्नेह ने हमें इस वर्ष भी यह सेवा करने की प्रेरणा प्रदान की है मैं सभी कांवड़ यात्रियों एवं भक्तजनों का आभार व्यक्त करती हूँ की आप सभी ने हमें अपनी सेवा करने का सौभाग्यशाली अवसर प्रदान किया भजन संध्या में भी हजारों की संख्या में आप सभी की उपस्थिति हमें अपने इन प्रयासों को निरंतर जारी रखने के लिए बल प्रदान करती है इस सेवा कार्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु मैं पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आदरणीय डॉ. रमन सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जी को धन्यवाद ज्ञापित करती हूं विदित हो कि भावना बोहरा द्वारा लगातार कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा दिव्यांगजनों को निशुल्क उपकरण वितरण, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन, खेल और गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ संस्थान द्वारा लगातार सक्रीय भागीदारी निभाते हुए अनवरत कार्य किया जा रहा है इस दौरान वरिष्ठ कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का स्वागत किया एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री भक्तजन, क्षेत्रवासी, वरिष्ठजन एवं भाजपा अमरकंटक तथा जिला भाजपा कवर्धा के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण गुरुद्वारा समिति के सदस्यगण भी उपस्थित थे।

—————————————-

*फार्म हाउस में लगा लोहे का दरवाजा, पाइप आदि सामग्री चोरी करने वाले 03 आरोपी चोरों को थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने किया गिरफ्तार*

0

*आरोपियों के विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक-153/2023 धारा-379, 454, 34, भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर भेजा गया सलाखों के भीतर।*

कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा में प्रार्थी रमेश साहू पिता गोरेलाल साहू निवासी साहू पारा लोहारा द्वारा दिनांक- 14/07/2023 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करारया कि दिनांक- 28/06/2023 को दोहपर 12/00 बजे फार्म हाउस से खाना खाने घर गया था। खाना खा कर वापस डॉ मिर्जा के फार्म हाउस वापस आ रहा था। कि देख लोहारा के कुछ लड़के चोरी के नियत से फार्म हाउस के समाने के लोहे के दरवाज के राड को किसी औजार से तोडकर फार्म हाउस के अन्दर प्रवेश

कर सीमेन्ट रेत से बने दीवार मे लगे लोहे के पाईप को तोड़ रहे थे, व फार्म हाउस के पीछे के लोहे के दरवाजा को तोड दिये थे। कि रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 153/2023 धारा 379, 454, 34 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिए गया तथा मामले की जानकारी जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को थाना प्रभारी द्वारा दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर तथा

पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा श्री संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक श्री विकास बघेल के द्वारा थाना स्टाफ स.उ.नि. आशीष सिंह, स.उ.नि. डोमन बंजारे, प्र.आर फलेन्द्र देशमुख, लक्ष्मी आनंत, आर. रवि जायसवाल, कीर्ति वर्मा, पुरूषोतम का टीम गठित कर आरोपियों के पता तलाश हेतु थाना क्षेत्र में रवाना किया गया था। दौरान पता तलाश विवेचना के आरोपी (1)योगेश यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 19 वर्ष साकिन जमातपारा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, (2) राजा मानिकपुरी पिता खिलावन मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष साकिन चॉदनी चौक थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम, (3) लखन स्वीपर पिता सुदर्शन स्वीपर उम्र 20 वर्ष साकिन नया बस स्टेशन थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम से पूछताछ करने पर चोरी के वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया। जिनके विरुद्ध थाने में उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत का जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।

*पूर्व सीएमएचओ ऊपर एफ आई आर दर्ज करने का आदेश कलेक्टर ने तत्काल कार्यवाही पूरी करने हेतू मुंगेली जिले के वर्तमान सीएमएचओ को लिखा पत्र,,,, क्या है पूरा मामला पढ़े पूरी खबर।*

0

मुंगेली – बता दे कि मुंगेली जिले में पूर्व cmho ड़ॉ जगदीश चंद्र मेश्राम व सन्तोष यादव के उपर एफआईआर दर्ज करने का आदेश सीएमएचओ कार्यालय के कई सालो से चक्कर काट रहा है लेकिन इसके बाद भी आज दिनांक तक एफआईआर दर्ज नही किया गया है,बता दें कि जिससे विभागीय मिलीभगत/स्नलिप्तता प्रत्तित हो रहा है।

बिना आवेदन कर दी गई थी नियुक्ति – बता दे कि पूर्व cmho ड़ॉ जगदीश चंद्र मेश्राम ने बिना आवेदन के स्वीपर पद पर संतोष कुमार यादव को नियुक्ति दे दी गई थी शिकायतकर्ता ने बाकायदा सबूतों के साथ इसकी शिकायत cm से की cm कार्यालय से कलेक्टर को जॉच के लिए पत्राचार किया गया जांच में पूर्व कलेक्टर ड़ॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश वर्तमान cmho को जारी किया था, लेकिन इसके बाद भी आज दिनांक तक एफआईआर दर्ज नही किया गया है।

दस जुलाई 2023 को कलेक्टर ने लिखा है मुंगेली सीएमएचओ को पत्र = बता दें कि वर्तमान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दस जुलाई को एक पत्र लिखा गया है जिसमे यह स्पष्ट आदेश जारी किया गया है कि पूर्व सीएमएचओ डॉ जगदीश चंद्र मेश्राम व संतोष कुमार के ऊपर एफ आई आर दर्ज करते हुए अवगत कराने का लेख किया गया है अब देखने वाली बात यह है कि इसमें अब कब तक कार्यवाही पूरी होती है।

*◼️ नशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही।*

0

*◼️ नशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही।*

*◼️55.2 लीटर अवैध शराब किया गया जप्त।*
*◼️ अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले करने वाले कुल 03 आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही। थाना जरहागांव, फास्टरपुर, चिल्फी द्वारा की गई र्कावाही।*
*◼️ थाना जरहागांव द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री एवं भंडारण करने वाले आरोपी जयकुमार उर्फ जैलू बंजारे के कब्जे से 50 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक अभिरक्षा में जेल*
*◼️ सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 आरोपी के विरूद्ध भी थाना सरगांव ने की वैधानिक कार्यवाही।*

मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जरहागांव द्वारा मुखबिरों से सूचना पर ग्राम अमलीकापा में अवैध रूप से शराब बिक्री एवं भंडारण करने वाले आरोपी जयकुमार उर्फ जैलू बंजारे के घर में दबिश देकर 50 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट 34(2), 59क के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा ग्राम डूमरहा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी कोमल बंजारा के कब्जे से 2.8 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम बड़े जल्ली में दबिश देकर आरोपी संतराम मंगेशकर के कब्जे से 2.3 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना सरगांव द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 01 व्यक्ति के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है।