Home Blog Page 914

जिले के अलग-अलग गौठानों में मनाया गया हरेली तिहार।

0

पशुधन विकास विभाग द्वारा गौठानों में लगाए गए पशु चिकित्सा शिविर।


कोरबा – हरेली त्योहार के अवसर पर कोरबा जिले के अधिकांश गौठानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम पंचायत बांझीबन के ग्राम सिरकी कला गौठान, स्थल मे विकासखंड स्तरीय रोका छेका कार्यक्रम रखा गया। जिसमे मुख्य अतिथि श्री मोहित राम केरकेट्टा विधायक पाली तानाखार, श्रीमती संतोषी पेंद्रो अध्यक्ष जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा उपस्थित थी। इसी तरह जनपद पाली के केराझरिया गौठान में ब्लॉक स्तरीय रोका छेका कार्यक्रम एवम छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023 का शुभारंभ किया गया। जिसमे पाली तानाखार विधायक श्री मोहित केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग के सदस्य, श्री प्रशांत मिश्रा, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री नवीन ठाकुर जनपद अध्यक्ष श्रीमती दुलेश्वरी सिदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री भूपेंद्र सोनवानी, जनपद सदस्य श्रीमती शशिकला महंत, श्रीमती श्यामा पांडे, सरपंच केराझरिया श्री सत्यनारायण पैकरा, केराझरिया गौठान अध्यक्ष श्री कपिल दास महंत, साथ ही साथ जनपद एवम अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। जनपद पंचायत कोरबा के ग्राम भैसमा के गौठान में भी रोका छेका कार्यक्रम और स्कूल मैदान में छत्तीसगंढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत की गई। जिसमें जनपद अध्यक्ष श्रीमती हरेश कंवर, जनपद उपाध्यक्ष और जनपद सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। विकासखण्ड करतला अंतर्गत ग्राम दमखांचा, कोटमेर गौठान में भी रोका छेका सहित हरेली पर्व मनाया गया। जिले के सभी गौठानों में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं की जांच की गई एवं दवाईयों का वितरण किया गया। वन विभाग कोरबा द्वारा हरेली तिहार के अवसर पर लोगों को पौधों का वितरण किया गया। नगरीय निकाय क्षेत्रों के गौठानों में भी हरेली तिहार हर्षोल्लास से मनाया गया।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा को सहेजने का काम कर रही हैं छत्तीसगढ़ की सरकार: डॉ. विनय जायसवाल।

0

हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया हरेली।

जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुई छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरूआत।

कोरबा – छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम तिहार हरेली का पर्व आज कोरबा जिले में धूमधाम से मनाया गया। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम बुंदेली गौठान ग्राम पंचायत कसईपाली में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां छत्तीसगढ़ महतारी, कृषि उपकरणों के साथ गाय की पूजा अर्चना की गई। यहां हरेली त्योहार मनाने के साथ ही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सीजन 2 का भी जिले में शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विनय जायसवाल मनेंद्रगढ़ विधायक व संचालक सीजीएमएससी ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ के किसानों का कर्ज माफ किया, देश में सबसे ज्यादा मूल्य में धान खरीदने और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को लाभान्वित करने का भी काम किया। यही नहीं छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य है, जहां गोबर खरीदी की जा रही है और खाद का निर्माण कर स्व-स्हायता समूह की महिलाओं को सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। हर जगह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे हैं, जिसमें गांव के गरीब विद्यार्थी भी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की सरकार राज्य की संस्कृति, परम्पराओं को सहेजने और पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। हरेली जैसे पर्व का आयोजन हो या छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन, सभी से छत्तीसगढ़ की अस्मिता को देश-दुनिया में एक नई पहचान मिल रही है।


मुख्य अतिथि डॉ. जायसवाल ने आगे कहा कि नरवा, गरवा, घुरवा, बारी जैसी योजनाओं ने गरीबों के विकास के रास्ते खोले हैं। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ स्वाभिमान से जीना सिखाया है। हजारों गौठान का निर्माण कर नवाचार से ग्रामीण आजीविका पार्क और रोजगार की नई संभावनाएं विकसित की गई है। मितानिन, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनपद सदस्य सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक योजनाएं संचालित कर गरीबों का कल्याण किया गया है। उन्होंने हरेली पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर ने कहा कि हरेली पर्व का सरकारी स्तर पर आयोजन बहुत ही गर्व की बात है। इससे हमारी संस्कृति और परम्परा को एक नई पहचान मिल रही है। आज ही छत्तीसगढ़ी ओलम्पिक खेलों का आयोजन भी किया जा रहा है, इससे ग्रामीण प्रतिभाएं सामने आएगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल लगातार यहां की परम्परा और संस्कृति को आगे ले जाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी में स्वागत उदबोधन देते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से छत्तीसगढ़ी संस्कृति, मान्यता, विश्वास, आस्था और पुरखों का मान सम्मान बढ़ रहा है। यहां की संस्कृति और परम्परा की पहचान देश दुनिया में फैल रही है। यह खुशी की बात है कि छत्तीसगढ़ के बच्चे, बड़े सभी वर्ग यहां की संस्कृति और परम्परा के लिए न सिर्फ एकजुट है, अपितु इसे आगे बढ़ाने में भी लगातार सहयोग प्रदान कर रही है। हरेली पर्व और छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन भी इसी कड़ी का हिस्सा है। आप सभी इसमें जुड़े और अपनी पहचान और परम्परा को जीवित रखे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कँवर ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने गौठान परिसर में पौधरोपण किया। गौठान परिसर में पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही बिहान स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा निर्मित उत्पाद एवं सामग्रियों का विक्रय तथा प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री गणराज सिंह कंवर, श्री प्रेमचंद पटेल, श्रीमती नीलिमा धृतलहरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप, डीएफओ कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष श्रीमती लता कंवर, जनपद सदस्य रूपचंद्र सेन, कसईपाली सरपंच श्रीमती गीता बाई गोंड़ सहित जनप्रतिनिधिगण, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के सदस्य, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।


किसानों, पशुपालकों का किया गया सम्मान:-
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ जायसवाल ने बुंदेली गौठान में सर्वाधिक गोबर बिक्री करने वाले गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों, पशुपालकों, सर्वाधिक वर्मी खाद खरीदी करने वाले किसानों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। उन्होंने श्रीमती ईश्वरी बाई, हेमेन बाई, सुनीता बाई, उर्मिला बाई, झूलबाई तथा किसान मनहरण लाल, शंभुनाथ, घनश्याम को सम्मानित किया। इसके साथ ही आजीविका संवर्धन हेतु जय माँ शक्ति स्वसहायता समूह के सदस्यों को मछली जाल एवं आइस बॉक्स तथा जिला खनिज न्यास अंतर्गत किसान, संतोष कुमार, मालिक राम, पुराइन बाई को 03 हॉर्स पॉवर का ओपन वॉल विद्युत पंप प्रदान किया। ग्रामीण रामकृष्ण, सुरेश, दिलेश्वर, समारू, चंद्रिका आदि को कटहल के पौधों का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि ने किया छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सीजन 2 की शुरूआत:-
मुख्य अतिथि डॉ. जायसवाल ने ग्राम बुंदेली में जिला स्तरीय कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सीजन 02 की औपचारिक घोषणा कर खेलों की शुरूआत की। इस दौरान डॉ. जायसवाल और विधायक श्री कंवर सहित अन्य अतिथियों में गेड़ी चढ़कर गेड़ी दौड़ का शुभारंभ किया। उन्होंने फुगड़ी, गेड़ी दौड, कबड्डी, रस्साकशी, गिल्ली-डंडा आदि खेलों के विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने ग्रामीणों में दिखा उत्साह :-
कोरबा जिले में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक सीजन 02 की शुरूआत के साथ ही ग्रामीणों में खेलों के प्रति विशेष उत्साह दिखा। बच्चों ने खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करने, खेलों के प्रति जागरूकता फैलाने, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से शुरू किए गए छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक में इस वर्ष 14 खेलों की जगह 16 खेलो का आयोजन होना है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में गिल्ली-डंडा, पिठ्ठुल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बांटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबीकूद तथा रस्सीकूद एवं कुश्ती को शामिल किया गया है। ये सभी खेल दलीय एवं एकल श्रेणी में आयु वर्ग 18 से कम, 18-40 और 40 से उपर महिला तथा पुरुष दोनो समूह के लिए होगा। राजीव युवा मितान क्लब से शुरू होकर राज्य स्तर तक 6 चरणों मे आयोजित होने वाली प्रतियोगिता का समापन 27 सितम्बर को होगा।

संस्कारधानी जबलपुर में निकली विशाल कांवड़ यात्रा

0

जबलपुर। सावन का महीना चल रहा है जिसमे पूरी दुनिया भोले की भक्ति में झूम रही है जिसमे इन दिनों कावड़ यात्रा भी चल रही है। भक्त लोग नदियों का जल ले जाकर भगवान भोलेनाथ के मंदिर ले जाकर भगवान का अभिषेक करते हैं।

ऐसा ही नजारा आज सोमवार के दिन जबलपुर में विशाल कावड़ यात्रा के रूप में देखा गया। इस यात्रा में लाखों भक्त शामिल हुए बता दें की यह यात्रा माँ नर्मदा पूजन के साथ प्रारम्भ हुई जो कि 32 किलोमीटर की रही।

इस यात्रा का जगह जगह जोरदार स्वागत हुआ इस यात्रा में विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ सैकड़ों नेताओं की उपस्थिति भी रही।

Political Breaking: मंगलवार को होने वाली NDA की बैठक में 38 दल हिस्सा लेंगे – जेपी नड्डा

0
JP nadda
JP nadda

नई दिल्ली| राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की होने वाली बैठक से पहले बीजेपी के प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 9 साल में NDA का गठबंधन और भी ज्यादा मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि 9 साल में हमारा ग्राफ बढ़ा है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मंगलवार को होने वाली NDA की बैठक में 38 दल हिस्सा लेंगे। वहीं आज एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक शाम को आहुत की गई है।

पिछले 9 सालों में एनडीए का जो डेवलमेंट का एजेंडा है, जो स्कीम्स हैं, जो नीतियां हैं, जो मोदी जी के नेतृत्व में चल रही हैं, इसमें एनडीए के सभी दलों ने रूचि दिखाई है।

आगामी खरीफ वर्ष में धान खरीदी के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक कल

0
dhaan kharidi
dhaan kharidi

रायपुर| आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-2024 में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग की नीति की समीक्षा कर सुझाव देने हेतु गठित मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक 18 जुलाई को होगी। यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित सभाकक्ष में दोपहर  1.30 बजे से आहूत की गई है।

मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में मंत्रीगणों के अलावा कृषि, वित्त, राजस्व, सहकारिता, खाद्य विभाग के साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन, चिप्स, अपैक्स बैंक और एनआईसी के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं फैसलों के कारण विगत चार सालों में किसानों की संख्या और रकबा में लगातार वृद्धि हुई है। कृषि उत्पादन भी तेजी के साथ बढ़ा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर धान खरीदी के साथ-साथ धान का उठाव के कारण धान का निष्पादन आसानी से संपन्न हुआ है। इस वर्ष भी किसानों को सहुलियत प्रदान करने और धान विक्रय के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

अजब गजब: 90 साल की उम्र में पांचवां निकाह, कहा मैं अपने हनीमून पर खुश हूं….

0
saudi viral news - viral news - wedding fail
saudi viral news - viral news - wedding fail

रियाद| जी हाँ आपने सही पढ़ा है, दरअसल  सऊदी अरब में हाल ही में हुआ एक निकाह खूब चर्चा में है। चर्चा इसलिए नहीं हो रहा कि यह दूल्हे की पांचवीं शादी थी, बल्कि इसलिए हो रहा है क्योंकि दूल्हे की उम्र काफी ज्यादा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सऊदी अरब के एक शख्स ने 90 साल की उम्र में पांचवीं बार शादी की और देश का सबसे उम्रदराज दूल्हा बन गया। ‘बुजुर्ग दूल्हे’ नासिर बिन दहैम बिन वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी अफीफ प्रांत में पांचवीं बार शादी कर रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे एक वीडियो में लोग 90 साल के शख्स को बधाई देते नजर आ रहे हैं जो काफी खुश और उत्साहित नजर आ रहा है। एक वीडियो में उनके पोते ने कहा, ‘इस शादी के लिए मेरे दादाजी को बधाई, आपके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।’ अरेबिया टीवी के साथ एक इंटरव्यू में बुजुर्ग ने शादी को सुन्नत बताया और अविवाहित लोगों के शादी करने पर जोर दिया।

अविवाहित युवाओं से की अपील

अल ओताबी ने कहा, ‘मैं दोबारा शादी करना चाहता हूं। विवाहित जीवन ईश्वर के सामन आस्था और गर्व का स्रोत होता है। इससे सुकून और समृद्धि आती है और यह मेरे अच्छे स्वास्थ्य का रहस्य है। मैं उन युवाओं से अपील करता हूं जो शादी करने से झिझकते हैं, वे धर्म के संरक्षण और एक पूर्ण जीवन जीने के लिए इसे स्वीकार करें।’ उन्होंने शादी के फायदों और इससे मिलने वाली खुशी, चाहें उम्र कुछ भी हो, पर भी बात की।

बुजुर्ग न कहा, ‘मैं अपने हनीमून पर खुश हूं। शादी शारीरिक आराम और सुख का नाम है। बुढ़ापा शादी को नहीं रोक सकता है। उनके चार बच्चे जीवित हैं और एक की मौत हो चुकी है। अल ओताबी ने अपने परिवार के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा, ‘अब मेरे बच्चों के भी बच्चे हैं लेकिन मैं अभी भी और बच्चे पैदा करना चाहता हूं।’ उन्होंने उन लोगों को सलाह दी जो शादी नहीं करना चाहते हैं। अल ओताबी ने कहा, ‘अगर वे अपने धर्म को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो उन्हें सुन्नत का पालन करना चाहिए।’

ED की रडार पर शिक्षा मंत्री! मंत्री जी के 9 जगहों पर हुई छापेमारी, पढ़ें पूरी खबर…

0
राज्य को 28.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. इसके बाद मंत्री, उनके बेटे और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी की मदद से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.
राज्य को 28.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. इसके बाद मंत्री, उनके बेटे और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी की मदद से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

नई दिल्ली| प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी और उनके बेटे गौतम सिगमानी (लोकसभा सांसद) के आवासों पर छापेमारी की। मिली जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु में पोनमुडी और उनके बेटे के गृहनगर विल्पुरम जिले समेत नौ जगहों पर छापेमारी चल रही है. ईडी सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी प्रवर्तन निदेशालय द्वारा जांच किए जा रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में है.

मंत्री पोनमुडी एमके स्टालिन कैबिनेट के दूसरे मंत्री हैं, जिनकी पिछले दो महीनों में प्रवर्तन निदेशालय ने तलाश की है. इससे पहले मंत्री सेंथिल बालाजी की ईडी ने तलाशी ली थी. तलाशी के अंत में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.तमिलनाडु क्राइम ब्रांच, जो शुरू में मामले की जांच कर रही थी, ने वास्तव में अदालत में मामले से संबंधित दस्तावेज पेश किए हैं, जिससे पता चलता है कि अवैध रूप से 2,64,600 लॉरी लोड लाल रेत का खनन करके रुपये का नुकसान हुआ है.

राज्य को 28.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. इसके बाद मंत्री, उनके बेटे और उनके रिश्तेदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120बी की मदद से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

सूत्रों के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने लंबित अवैध रेत खनन मामले में मंत्री के खिलाफ ईसीआईआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) दर्ज की है. यह मामला 13 फरवरी, 2007 से 15 मई, 2011 तक डीएमके सरकार के दौरान खान और खनिज मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से संबंधित है. उन पर अवैध खनन की अवधि के दौरान लाइसेंस देने के लिए अधिकारियों को प्रभावित करने का भी आरोप है.

मंत्री पोनमुडी, उनके बेटे सांसद गौतम सिगमणि और उनके रिश्तेदारों पर सिग्नेरी शुल्क का भुगतान किए बिना लाल रेत के अवैध खनन के माध्यम से तमिलनाडु सरकार को 28.36 करोड़ रुपये के नुकसान से संबंधित मामले में आरोपी बनाया गया था. पोनमुडी पर मंत्री के रूप में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप है.

शैक्षणिक संस्थाओं में सड़क सुरक्षा के नियमों का सुनिश्चितीकरण कराने कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश।

0

कोरबा – शैक्षणिक संस्थाओं में सड़क सुरक्षा के नियमों का सुनिश्चितीकरण कराने के लिए सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है। इस संबंध में आवश्यकतानुसार नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही करने कहा गया है। जिससे स्कूली विद्यार्थियों के यातायात में जोखिम और दुर्घटना की संभावना शून्य हो सके।

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि प्रायः यह देखने में आ रहा है कि विशेषकर शहरों में मोपेड़, दो पहिया वाहन, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, मिनी बस आदि में ओवरलोड होकर स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही हो रही है। वाहनों में क्षमता से अधिक संख्या में लटककर विद्यार्थी आवागमन कर रहें है। इसके पीछे शैक्षणिक संस्थाओं, वाहन मालिकों, चालकों, पालकों एवं स्वयं विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात के सामान्य नियमों एवं मानदंडों का पालन नही किया जाना मुख्य कारण हैं। अक्सर ऐसी चुकें स्कूली विद्यार्थियों के लिए यह जानलेवा भी साबित होती रही है।

इस परिपेक्ष्य में स्मरण हो कि पूर्व में भी मुख्य सचिव द्वारा सड़क दुर्घटना रोकने, सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंधन करने, सड़क सुरक्षा समिति की बैठक और समीक्षा नियमित रूप से करने, सड़क दुर्घटनाओं के नियंत्रण के उपाय और प्रयास तथा सड़क सुरक्षा अभियान चलाने के संबंध में निर्देश दिए गए है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश पर राज्य में अंतरविभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) के माध्यम से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे है।

अतः जिलों में खासकर शहरी और नगरीय इलाकों में स्कूली विद्यार्थियों को जोखिमपूर्ण दुर्घटना से बचाने की दिशा में परिवहन, पुलिस, शिक्षा, उच्च शिक्षा, नगरीय विकास, जनसम्पर्क विभाग सहित संबंधित हितधारकों जैसे- शाला प्रबंधन समिति, पालक समिति, स्काउट एवं गाईड, एनसीसी, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा संगठनों, निजी शैक्षणिक संस्थाओं आदि के संयुक्त प्रयासों के साथ एक सुदीर्घ कार्ययोजना एवं रणनीति बनाकर उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसकी समयबद्ध तरीके से मानिटरिंग भी होनी चाहिए। आवश्यकतानुसार नियमों के तहत कड़ी कार्यवाही भी की जाए, जिससे स्कूली विद्यार्थियों के यातायात में जोखिम और दुर्घटना की संभावना शून्य हो सके।

*प्रभारी मंत्री श्री गुरू रुद्रकुमार मुंगेली में करेंगे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ*

0

मुंगेली /राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2023-24 का आगाज हरेली त्यौहार के दिन होगा। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग और मुंगेली जिले के प्रभारी मंत्री श्री गुरू रुद्रकुमार 17 जुलाई को जिला मुख्यालय स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में दोपहर 12:00 बजे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ करेंगे।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 06 चरणों में लगभग ढाई महीने तक किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को बेहतर मंच प्रदान करने और उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा खेल भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

 

*कलेक्टर पहुंचे कला केन्द्र, प्रशिक्षणार्थियों के प्रतिभा को सराहा*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने 15 जुलाई को शाम 07 बजे जिला मुख्यालय स्थित कला केन्द्र पहुंचकर वहां संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने वहां शास्त्रीय संगीत, आडिटोरियम एवं रिकार्डिंग कक्ष में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की और उनके प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि कला के क्षेत्र में भी कैरियर बनाया जा सकता है। किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगन के साथ कड़ी मेहनत करना जरूरी है। कलेक्टर ने वहां उपस्थित

प्रशिक्षणकर्ताओं से कहा कि कला केन्द्र में जिले के साथ अन्य जिले के बच्चे एवं युवाएं भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को निखार सकें। इस हेतु बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करें। समय-समय पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाए। जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।


कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले के बच्चों एवं युवाओं के नैसर्गिक प्रतिभाओं को निखारने हेतु कला केन्द्र की स्थापना की गई है, जिसमें विभिन्न विधाओं जैसे चित्रकला, कत्थक, गायन, गिटार, तबला, डांस,

हारमोनियम आदि में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नायब तहसीलदार श्री अंकित राजपूत ने बताया कि कला केन्द्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों एवं युवाओं के साथ प्रशिक्षण देने के इच्छुक व्यक्ति भी सम्पर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री देव के परिवारजन और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।