Home Blog Page 913

बड़ी खबर : फूलो देवी नेताम ने छत्‍तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद से दिया इस्‍तीफा

0

रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले छत्‍तीसगढ़ सरकार और संगठन में बदलाव का दौर जारी है। इसी क्रम में छत्‍तीसगढ़ कांग्रेस से एक बड़ी खबर आ रही है। फूलो देवी नेताम ने छत्‍तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया है।

बता दें की फूलो देवी नेताम ने अपना इस्‍तीफा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्‍यक्ष को भेज दिया है। फूलो देवी नेताम पिछले सात साल से महिला कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष पद पर थीं। वर्तमान में फूलो देवी नेता राज्‍यसभा सांसद भी हैं।

 

ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवानों ने दिया इंसानियत का परिचय, मिर्गी दौरा पड़ने पर वाहन अंदर तड़प रखे ड्रायवर को अपने वाहन से पहुंचाये हॉस्पिटल…

0

रायगढ़ । प्रतिदिन की तरह शहर में भारी वाहनों का प्रवेश निषेधित करने यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित समय के लिये नो एंट्री लगाया जाता है । आज सुबह छातामुड़ा चौंक के आगे नो एंट्री पाइंट पर थाना यातायात रायगढ़ में पदस्थ आरक्षक धनंजय सिंह और सैनिक मिलाप सिंह चौहान अपनी ड्यूटी पर थे । नो एंट्री बाद वाहनों को छोड़ा गया, तब एक-दूसरे वाहन से आगे बढ़ने की होड़ में छातामुड़ा चौक के पास जाम जैसी स्थिति बन गई थी । ड्यूटीरत ट्रैफिक जवान ट्रैफिक क्लीयर कर रहे थे ।

इस दौरान वाहन क्रमांक CG07CH-9555 (TATA SIGNA) सड़क के बीचों बीच खड़ी थी, आगे नहीं बढ़ रही थी जिससे ट्रैफिक जवान वाहन के पास पहुंचे तो देखे वाहन के चालक को मिर्गी दौरा पड़ने पर वाहन अंदर तड़प रहा है जिस पर आरक्षक धनंजय सिंह और सैनिक मिलाप चौहान के द्वारा परिस्थिति को देखते हुये संवेदनशलता का परिचय देते हुये तत्काल बीमार व्यक्ति को अपने वाहन में बिठाकर नजदीकी अपेक्स हॉस्पिटल रायगढ़ में भर्ती कराये और उनके परिजनों को सूचित किया गया ।

बीमार व्यक्ति के परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर उन्हें हालात से अवगत कराते हुए वापस दोनों जवान अपने पॉइंट पर पहुंचे और यातायात व्यवस्था बनाने के कार्य में पुन: जुट गये । ट्रैफिक के जवानों के कार्य कुशलता और मानवता के कार्य को देख वहां मौजूद लोगों ने काफी सराहना की ।

केरल के पूर्व CM ओमान चांडी का निधन

0
केरल के पूर्व CM ओमान चांडी का निधन
केरल के पूर्व CM ओमान चांडी का निधन

नई दिल्ली| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी के निधन की जानकारी उनके बेटे ने दी. उन्होंने ओमान चांडी के फेसबुक पेज पर लिखा कि अप्पा नहीं रहे. दो बार केरल के सीएम रहे ओमान चांडी ने बेंगलुरु में मंगलवार को अंतिम सांस ली. जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बीमार चल रहे चांडी का बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था.

भारतीय पति से हुआ तलाक तो महिला को मिला देश छोड़ने का नोटिस, अब हाईकोर्ट के जज ने दिया न्याय

0
Divorced from Indian husband, the woman got a notice to leave the country, now the High Court judge has given justice
Divorced from Indian husband, the woman got a notice to leave the country, now the High Court judge has given justice

मुंबई। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सोमवार को कहा कि एक दुधमुंहे बच्चे की मां को केवल इसलिए देश से बाहर जाने को नहीं कहा जाना चाहिए कि वह दूसरे देश की नागरिक है। इसके साथ ही अदालत ने भारतीय पति से तलाक के बाद रूसी महिला को देश छोड़ने के लिए केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए निकास परमिट पर नाराजगी जाहिर की।

38 वर्षीया रूसी महिला ने अपनी याचिका में दावा किया कि उसने एक अन्य भारतीय व्यक्ति से दोबारा शादी की है और उससे उसकी छह महीने की बेटी है। महिला का पिछले पति से एक नाबालिग बेटा है। न्यायमूर्ति गौतम पटेल और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ ने सोमवार को कहा कि एक महिला, जो अभी भी अपने बच्चे को दूध पिला रही है, को उसकी राष्ट्रीयता के कारण अलग नहीं किया जाना चाहिए। इसने कहा कि अधिकारियों को विशेष परिस्थितियों पर विचार करते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए था और कहा, ‘शासन का यह विचार कि सभी नागरिकों को संदिग्ध माना जाना चाहिए, उचित नहीं है।’

न्यायमूर्ति पटेल ने कहा, ‘बस सही, समझदार बनें और महिला और उसके बच्चे के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं। राष्ट्रीयताओं को इसके रास्ते में न आने दें। हम एक मिनट के लिए भी अलगाव की अनुमति नहीं देंगे। आपके तर्क में कुछ भी दम नहीं है।’ केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने जनवरी 2023 में महिला को निकास परमिट जारी किया। उन्हें मार्च तक देश छोड़ने को कहा गया था

सर्व यादव समाज मुंगेली के द्वारा किया गया वृक्षरोपण

0
Tree plantation done by Sarv Yadav Samaj Mungeli
Tree plantation done by Sarv Yadav Samaj Mungeli

मुंगेली| छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली के उपलक्ष्य में यादव समाज मुक्तिधाम परिसर वार्ड क्रमांक 6 कामता खार रेहुंटा मुंगेली में वृक्षरोपण किया गया जिसमे मुख्य रूप सर्व यादव समाज जिला मुंगेली के प्रतिनिधि श्री प्रकाश यादव जी नायाब तहसीलदार प्रदेश संगठन मंत्री राम कुमार यादव, सुखनंदन यादव ,शैलेन्द्र यादव ,रमेश यादव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामशरण यादव ,महामन्त्री भाजपा राजकुमार यादव ,राजशेखर यादव युवा पार्षद, जिला महामन्त्री किसान कांग्रेस मुंगेली एव अन्य सामाजिक बन्धु शामिल हुए |

वृक्षरोपण के पश्चात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा यादव समाज की मांग पर भवन निर्माण हेतु घोषण किया गया था जो अब पूर्ण रूप लेने वाला है जिसका निरीक्षण किया गया|

हरियर मुंगेली अभियान का तीसरा चरण, 50 पौधों का रोपण कर ट्री गार्ड लगा किया गया संरक्षित

0

मुंगेली| स्टार्स ऑफ़ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा मुंगेली शहर एवं आसपास में बढ़ते तापमान, घटते जलस्तर और धरती में सिमटती हरियाली को देखते हुवे विगत सात वर्षों से चलाये जा रहे अभियान “हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली” के इस वर्ष के तीसरे चरण के अंतर्गत मुंगेली से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव टेमरी के विद्यालय परिसर में कदम, बादाम, पीपल, नीम, बरगद, कोनोकार्पस और ऐरिका पाम आदि के 50 पौधों का रोपण कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्री गार्ड लगा संरक्षित किया गया।

बता दे कि संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किये गए प्रयासों का परिणाम अब मुंगेली नगर सहित आसपास के गांवों में हरियाली के रूप में दिखने लगा है। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य गोखलेश सिंह और दिनेश गोयल ने कहा कि जिस प्रकार से बदलते मौसम और ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव मौसम चक्रण में देखने को मिल रहा है यह चिंतनीय है, समय रहते इस दिशा में सबको प्रयास करना होगा। मुंगेली जिले को हराभरा करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए हमारी संस्था दृढ़संकल्पित है व अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु लगातार प्रयासरत है।

हम आप सभी से भी निवेदन करना चाहते है कि हमारे साथ इस अभियान में जुड़ मुंगेली जिले को हराभरा बनाने में सहयोग करें। इस दौरान प्रकृति प्रेमी धीरज जैन, परमेश्वर देवांगन, दिलबाग सिंह, देवेंद्र सिंह, दद्दू साहू, संदीप सिंह, दीनू परिहार संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, रामशरण यादव, महावीर सिंह, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, दीपक जैन, गिरीश सुथार, श्रेणिक पारख, विकास जैन, देवेंद्र परिहार, देवशंकर श्रीवास्तव, सुनील वाधवानी, आशीष सिंह, अंकित सिंह, रघुराज सिंह, चित्रकान्त सिंह, राहुल मल्लाह, रवि साहू, संतोष जांगड़े, अजय चंद्राकर, श्रीओम सिंह, आर्या सिंह, अमित साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे|

शिक्षा विभाग फिर हुआ शर्मसार! शिक्षक ने अपने ही छात्रा के साथ किया अनाचार… पढ़िये पूरी ख़बर

0
Education Department again embarrassed! Teacher committed incest with his own student
Education Department again embarrassed! Teacher committed incest with his own student

मुंगेली,पथरिया// एक बार फिर शिक्षा विभाग हुआ शर्मसार भारत में शिक्षक के लिए गुरू शब्द का प्रयोग प्राचीनकाल से होता आया है, गुरू का शाब्दिक अर्थ होता है। संपूर्ण यानि जो हमें जीवन की संपूर्णता को हासिल करने की दिशा में बढ़ने के लिए हमारा पथ आलोकित करता है यह पूरा मामला अजा. अजजा. हॉस्टल पथरिया में रहकर पथरिया स्कूल में अध्ययन करने वाली नाबालिग स्कूली छात्रा  की है जिसके साथ इसी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक अमित सोनी के द्वारा छेड़छाड़ औऱ दुष्कर्म की शिकायत सामने आया है

मिली जानकारी के अनुसार  पीड़िता के द्वारा शिक्षक अमित सोनी की गलत हरकतों की शिकायत स्कूल की प्रधानपाठक को दी थी और उनके द्वारा सीएसी और उच्चाधिकारियों को सूचना कुछ दिन ही पहले दे दी गई थी फिर भी इस गंभीर मामले में स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर स्थित विकास खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यालय हैं पर भी कार्यवाही नही की गई अपितु इस मामले की लीपापोती कर दी गई थी

जब बच्चों ने कार्यवाही नही होने से शिक्षक के बुलंद हौसले को देखा और पुनः उसके द्वारा छेड़छाड़ की शिकार बनी तब उनके सब्र का बांध फुट पड़ा और इस विषय की पूरी जानकारी उन्होंने अपने हॉस्टल अधीक्षिका से शिकायत की हॉस्टल अधीक्षक द्वारा मामले को उच्च अधिकारियों से शिकायत करने पर पुलिस ने मामले  जांच की औऱ पीड़िता की बयान छात्रावास में जाकर लिया जिसमे आरोप की पुष्टि हुई और शनिवार रात को आरोपी शिक्षक अमित सोनी को मुंगेली उनके घर से गिरफ्तार करने की कार्यवाही किया गया आरोपी के विरुद्ध पथरिया पुलिस ने हॉस्टल अधीक्षिका की शिकायत मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गई है

चोर के साथ चोरी का सामना खरीदना भी अपराध है ये तो सब जानते ही हैं

पर एक नाबालिक लड़की के साथ दुर्व्यवहार दुष्कर्म का मामला सामने आया जिसे संबंधित अधिकारियों ने दबाकर रखने का पुरजोर कोशिश किया, तो क्या? आरोपी के साथ देने वाले अधिकारी भी आरोपी साबित होंगे मामला का खुलासा पीड़िता के बयान के ऊपर आधारित है कि कब उसके साथ शिक्षक ने छेड़खानी को अंजाम दिया और उसने कब अपने प्रधान पाठक सहित अधिकारियों को बताया यह संदिग्ध मामला है इसकी जांच होनी चाहिए

‘‘ऑपरेशन शिकंजा’’ बोलेरो वाहन में अवैध रूप से परिवहन कर ले जायी जा रही 28 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बियर कीमती 1 लाख 82 हजार रूपये की जप्त

0
"Operation Screws" seized 28 cases of English liquor and beer being transported illegally
"Operation Screws" seized 28 cases of English liquor and beer being transported illegally

जबलपुर| पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शिवेश सिंह बघेल एवं एस.डी.ओ.पी. सिहोरा पारूल शर्मा के मार्गदर्शन में थाना मझोली की टीम द्वारा बोलेरो वाहन में परिवहन कर ले जायी जा रही 28 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बियर कीमती 1 लाख 82 हजार रूपये की 08 लाख रुपए कीमती बोलेरो सहित जप्त की गयी है।

थाना प्रभारी मझौली अभिलाष मिश्रा ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से अवैध शराब परिवहन की सूचना पर ग्राम पठरा मेंन रोड में घेराबंदी की गयी, कुछ ही देर बाद मुखबिर के बताये नम्कर की सफेद बोलेरो आती दिखी, वाहन चालक पुलिस को देखकर अत्याधिक तेज रफ्तार से वाहन चलाकर भागने का प्रयास करने लगा जिसका पीछा करते हुये ग्राम पठरा मे आंगनवाड़ी के पास बोलेरो रोकने का प्रयास किया गया तो बोलेरो का चालक आंगनबाड़ी के पीछे बोलेरो को खेत की तरफ खुला छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, बोलरेा की तलाशी लेने पर बोलरो की डिग्गी एवं पिछली सीट पर बैगपाईपर अंग्रेजी शराब की 9 पेटी, आफिसर च्वाईस अंग्रेजी शराब की 4 पेटी, मेगडावल की 2 पेटी, 8 पीएम अंग्रेजी शराब की 1 पेटी , रायल चैलेंजर शराब की 1 पेटी, बाम्बे अंग्रेजी शराब की 9 पेटी, हंटर वियर की 2 पेटी रखी मिलीं । 28 पेटी अंग्रेजी शराब एवं बियर कीमती लगभग 1 लाख 82 हजार रूपये की 08 लाख रुपए की मिट्टी बोलरेा वाहन सहित जप्त की गई, बोलेरो के अंदर नम्बर प्लेट मिली जिसमें एमपी 18 टी 3226 अंकित था, बोलरो चालक की तलाश आसपास की गई जो नहीं मिला आरोपी बोलेरो चालक के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए पता शादी की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका– अवैध शराब जप्त करने में उप निरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल, आरक्षक सुमित सिंह की सराहनीय भूमिका रही|

*जिले के ग्राम केशरूवाडीह, खम्हरिया एवं धनगांव में 22.6 लीटर महुआ शराब जप्त*

0

मुंगेली // कलेक्टर श्री राहुल देव ने जनदर्शन और समाधान शिविर के दौरान जिले में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत को गंभीरता से लिया है और आबकारी विभाग को पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर अवैध शराब विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिले के ग्राम केशरूवाडीह, खम्हरिया एवं धनगांव में 22.6 लीटर महुआ शराब जप्त कर 03 आरोपी जेल दाखिल कर दिया है।
आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि थाना जरहागांव के अंतर्गत ग्राम केशरूवाडीह में 07 लीटर कच्ची शराब, ग्राम खम्हरिया में 03 लीटर शराब व 3.06 लीटर देशी शराब प्लेन और ग्राम धनगांव में 09 लीटर कच्ची शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के धारा के तहत 03 आरोपियों को जल दाखिल किया है। उक्त कार्यवाही में आबकारी विभाग के आशीष सिंह, नारायण सिंह कंवर, राजेश पटेल एवं नगर सैनिक शम्भू बर्मन, बिंदिया राजपूत मौजूद थे।

 

Aaj Ka Rashifal 18 July 2023: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहाँ पढ़ें दैनिक राशिफल

0
rashifal
rashifal

मेष

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। रोजमर्रा के कार्य में अत्यधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आज परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज गिरावट की स्थिति महसूस होगी। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो, आज उस कार्य की भूमिका बन सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। इस मौसम में परिवार के साथ बाहर कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

मिथुन

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। कोई पुराना चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है। पड़ोसी से मतभेद हो सकते हैं। व्यापार आदि में लाभ होगा, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कोई नया मकान या वाहन आदि खरीद सकते हैं।

कर्क

आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपना ख्याल रखें। व्यापार-व्यवसाय या में नौकरी में अपने से बड़े अधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है। आज आपका काम बिगड़ सकता है, धन हानि हो सकती हैं। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, पत्नी का आपके भाई आदि से विवाद हो सकता है।

सिंह

आज आपका दिन कुछ परेशानी हो भरा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय को लेकर आज आप चिंतित रह सकते हैं। विरोधी वर्ग आपके कार्य को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। व्यापार में हानि हो सकती हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

कन्या

आज आप कहीं बाहर की यात्रा में किसी विशेष व्यक्ति के साथ जा सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करने में आज आपके मित्र और परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज कोई बड़ी डील या समझौता कार्यक्षेत्र में आपके हाथ लग सकता है। परिवार के लोगों द्वारा मान-सम्मान प्राप्त होगा।

तुला

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नए सहयोगी मिलेंगे, कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। परिवार के साथ आनंद के क्षण बिताएंगे।

वृश्चिक

आज आप वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी रकम उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ेगी। परिवार में आपके साथ लोग धोखा कर सकते हैं।

धनु

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। किसी अपने की चिंता के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। साथ ही परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती हैं, जिससे परिवार का माहौल ठीक नहीं रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध आज अच्छे रहेंगे।

मकर

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य  बिगड़ सकता है। लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।