Home Blog Page 912

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपराध ,शराबबंदी प्रधानमंत्री आवास योजना व अघोषित विधुत कटौती सहित अन्य मुद्दों को लेकर पंडरिया विधायक कार्यालय का किया घेराव

0

हिमांशु सिंह ठाकुर- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा। जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध चोरी,लूटपाट डकैती जुआ सट्टा व शराबबंदी,प्रधानमंत्री आवास योजना अघोषित विधुत कटौती व ग्रामीण क्षेत्रो में हो रहे लगतार को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज मंगलवार को हजारो की संख्या में पहुँच कर पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर के कार्यालय का घेराव किया।

वही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पंडरिया सामुदायिक भवन से गांधी चौक रैली के माध्यम से कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विधायक कार्यालय का घेराव करने पंहुचे जहां पुलिस ने पहले ही भाजपा के कार्यकर्ताओं को बेरीगेट्स लगाकर रोक दिया।

आपको बता दे कि भाजपा के कार्यकर्ता व पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई वही भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने मीडिया से बातचीत कर पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा में लगातार अपराध, शराबबंदी प्रधानमंत्री आवास योजना व अघोषित विधुत कटौती को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय का घेराव किया जहां पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर का अब छुट्टी होना तय है।

समाजसेविका भावना बोहरा ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण समस्याओं से झूझ रहे है परंतु पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर को ग्रामीणों की समस्या दिखाई नही दे रही है जहां तमाम मांगो को लेकर आज भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक कार्यालय का घेराव किया।

 

45 दिन के अंदर मिलेगा सहारा में फंसा आपका पूरा पैसा

0

नई दिल्ली। जिन लोगों का पैसा सहारा सहकारी समितियों में फंसा है, उनके लिए यह बड़ी खबर हो सकती है। केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ऐसे लोगों को राहत दी है, जिनकी बड़ी पूंजी सहारा सहकारी समितियों में फंसी हुई है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को ‘सहारा रिफंड पोर्टल’ लॉन्च किया है और इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के जरिए सहारा में निवेश करने वाले सभी निवेशकों के पैसे बैंक खाते में वापस जमा कर दिए जाएंगे।

1 करोड़ 7 लाख निवेशकों को मिलेगा फायदा

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि करीब 1 करोड़ 7 लाख निवेशकों को उनकी पूरी राशि लौटाई जाए। उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर ऐसे 4 करोड़ निवेशक हैं, जिन्हें प्रारंभिक रूप से 10 हजार रुपए दी जाएगी।

अमित शाह ने कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि जिन निवेशकों ने अपनी पूरी जिंदगी की कमाई को निवेश किया है, उनके पैसे उन्हें वापस मिल जाए और उनका एक भी रुपया डूबे नहीं। पूरी ईमानदारी के साथ निवेशकों के पैसे वापस किए जाएंगे। जिन निवेशकों ने सहारा समूह में निवेश नहीं किया है, उन्हें इस पोर्टल के जरिए पैसे नहीं दिए जाएंगे।

पोर्टल पर करना होगा रजिस्ट्रेशन

इस पोर्टल के जरिए निवेशकों को पैसा कैसे लौटाया जाएगा, इस बारे में अमित शाह ने बताया कि सहारा निवेशकों को ‘CRCS सहारा रिफंड पोर्टल’ पर सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा, उसके बाद ही राशि लौटाने की प्रक्रिया शुरू होगी –

यहां जानें रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रोसेस

1. CRCS सहारा रिफंड पोर्टल’ पर रजिस्ट्रेशन करें।

2. एक्टिव मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।

3. बैंक खाते से आधार-पैन कार्ड लिंक जरूर होना चाहिए।

4. ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड करें

5. फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करें।

6. 45 दिनों के अंदर राशि खाते में जमा हो जाएगी।

7. पोर्टल के जरिए छोटे निवेशकों को भी लाभ मिलेगा।

8. करीब ढाई करोड़ लोगों को जल्द ही पैसा मिल जाएगा।

बड़ी खबर: अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुआ बड़ा धमाका, 3 की मौत.. 2 की हालत गंभीर

0

बलौदाबाजार| जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां हिरमी के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है.

वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायलों को रायपुर रिफर किया गया है. घटना की पुष्टि एसएसपी दीपक कुमार झा ने की है.

अपनी ही 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म, बेटे के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी पिता को मिली उम्र कैद की सजा

0

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर में कोर्ट ने मासूम बच्चों से दुष्कर्म, कुकर्म करने के मामले में आरोपी पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने पत्नी से तलाक के बाद अपने साथ रह रहे मासूम बच्चों के साथ दरिंदगी की थी। कोर्ट ने रेपिस्ट अमोल कुमार पर 71 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

बच्चों के दादा ने पिता के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट

दरअसल, पूरा मामला मोदीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। यहां पर पीड़ित बच्चों के दादा ने 16 अगस्त 2020 को मोदीनगर थाने में अपने बेटे अमोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमोल ने लगातार अपनी 8 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म और 10 साल के बेटे के साथ कुकर्म किया है।

पॉक्सो कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार ने बताया कि दादा की तहरीर पर पिता अमोल के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम एवं बच्चों के साथ दुष्कर्म और कुकर्म करने की धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी पिता अमोल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पॉक्सो कोर्ट के विशेष न्यायधीश हर्षवर्धन की अदालत में इस मामले में अंतिम सुनवाई हुई।

तीन साल बाद इस मामले में फैसला आया

कोर्ट ने पुख्ता साक्ष्य एवं गवाही के आधार पर बच्चों से यौन उत्पीड़न के मामले में अभियुक्त पिता अमोल को दोषी ठहराते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि अभियुक्त को 71 हजार रुपए का अर्थदंड भी सुनाया गया है। जुर्माना में से 30-30 हजार रुपए दोनों बच्चों को देने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि अमोल कुमार का अपनी पत्नी से तलाक हो गया था। तब से वह दोनों बच्चों के साथ रहता था। 30 जुलाई 2020 को उसने बच्चों के साथ हैवानियत की थी। तब बेटे ने इसकी शिकायत अपने दादा से की थी।

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों मिला भूमि सम्मान

0
रायपुर| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को भूमि सम्मान से नवाजा गया। उसके साथ ही प्रदेश के दो जिलों सरगुजा और बेमेतरा को भी भूमि प्रबंधन और प्रशासन के लिए भूमि सम्मान प्लेटिनम सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश को भूमि प्रबंधन के लिए सम्मान मिलना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश के राजस्व विभाग और सरगुजा तथा बेमेतरा जिला प्रशासन को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉडर्नाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में बेहतर काम हुए है, जिससे आम लोगों को भूमि संबंधी जानकारियां मिलना आसान हुआ है। गौरतलब है कि डिजिटल इंडिया लैण्ड रिकार्ड मॉर्डनाईजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) अंतर्गत प्रदेश में भूमि प्रबंधन से जुड़े 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। इसी तरह भूमि प्रबंधन से जुड़े चार घटकों, लैण्ड रिकार्ड का डिजिटाइजेशन, पंजीयन कार्यालय से समन्वय, मॉडल रिकार्ड रूम की स्थापना में प्रदेश के सरगुजा और बेमेतरा जिले में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। ये जिले भूमि प्रबंधन में देश के शीर्ष जिलों में शामिल हैं। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्तर में नीलम नामदेव एक्का सचिव राजस्व विभाग, किरण कौशल महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, रमेश शर्मा संचालक भू-अभिलेख ने राष्ट्रपति मुर्मू के हाथों लैंड गवर्नेंस और प्रशासन में छत्तीसगढ़ को मिला भूमि सम्मान ग्रहण किया। इसी प्रकार बेमेतरा कलेक्टर पीएस एल्मा और सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने राष्ट्रपति के हाथों भूमि सम्मान ग्रहण किया। पुरस्कार समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल, भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव सोनमणि बोरा उपस्थित थे।

नवविवाहिता ने पति के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, पढ़िये पूरी खबर

0

कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शो काफी चर्चित रहा. शो में गुत्थी का किरदार काफी हिट हुआ. शो में अक्सर दिखाया जाता था कि गुत्थी को अपने पति से शिकायत रहती है कि वह उसे प्यार नहीं करता है. कुछ ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सामने आया है. यहां पर नवविवाहित अब पुलिस के पास पहुंच गई है और पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है.

दरअसल, छह महीने पहले ही नवविवाहित का शादी हुई थी. युवती का आरोप है कि मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते हैं औऱ शादी के बाद से उसने संबंध नहीं बनाए हैं. युवती का पति आईटी कंपनी में जॉब करता है. नवविवाहिता का आरोप है कि उसका पति नपुंसक भी है.

पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि छह महीने पहले ही शादी हुई थी. शादी के दौरान 15 लाख रुपये और काफी दहेज दिया गया था. करीब 28 लाख रुपये का दहेज दिया गया. अब युवती का आरोप है कि उसके पति उससे प्यार नहीं करते हैं. इलाज के लिए भी कहा गया तो पति के परिजनों ने इंकार कर दिया. युवती का आरोप है कि पति साथ रहने से घबराता है और लोकलाज की वजह से वह उसके साथ रह रही है.

युवती ने पुलिस को बताया कि बड़ी मशक्कत के बाद उसने पति को इलाज के लिए मनाया था. यहां तक कि एक निजी अस्पताल में अप्वाइंटमेंट भी ले ली थी, लेकिन पति के परिजनों ने उसे रोक लिया. अब ससुराली उसे ताने मारकर प्रताड़ित कर रहे हैं. विवाहिता का आरोप है कि ससुरालियों ने उससे युवक के बारे में कई जानकारियां छुपाई और धोखे से शादी की. ऐसे में अब उसने मामला दर्ज करवाया है. कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

दानव बना पति, पेशाब पिलाकर पत्नी को प्रताड़ित करने का आरोप… महीला ने पिटाई का वीडियो पुलिस को सौंपा

0

सीहोर: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने और जबरन पेशाब पिलाने का आरोप लगा है। पिटाई करने का वीडियो भी पीड़ित महिला ने पुलिस को सौंपा है। मामला सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील के गांव का है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह श्यामपुर तहसील के गांव की रहने वाली है और लगभग 24 साल पहले उसकी शादी सीहोर के ही अवधपुरी कॉलोनी निवासी से हुई थी।

उसका कहना है कि उसका पति भवन निर्माण सामग्री का आपूर्ति करता है और उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि एक दिन उसका पति पैर से बिछिया जबरिया उतारने लगा। जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति ने उसकी पिटाई की। बच्चों के आ जाने पर उन्होंने बचा लिया। यह सिलसिला लगातार कई बार चला। निर्वस्त्र कर पीटा भी और एक बार तो पेशाब भी पिलाई।

श्यामपुर पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

सरकारी नौकरी : एसएससी कर रहा बंपर पदों पर भर्तियां, जल्दी करें आवेदन नहीं तो हो जाएगी देर, चेक करें डिटेल

0

नई दिल्ली| एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग ने एमटीएस के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन भर्तियों के लिए इस समय ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 21 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. कुल पदों की संख्या 3954 है. आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट करना होगा.

आपको बता दें कि एसएससी के द्वारा यह भर्तियां मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) के खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए हाल ही में एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

नोटिफिकेशन में कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने उम्मीदवारों से अपने फॉर्म जल्द से जल्द भरने को कहा है. आयोग ने कहा है कि लास्ट डेट का इंतजार ना करें क्योंकि किसी भी परिस्थिति में इस विंडो का विस्तार नहीं किया जाएगा.

आयोग ने कहा है कि “उम्मीदवारों के हित में यह दोहराया जाता है कि मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2023 के इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि यानी 21.07.2023 से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करना चाहिए. लास्ट के दिनों के दौरान सर्वर पर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट में लॉगइन करने में असमर्थता या विफलता की संभावना से बचने के लिए अंतिम तिथि तक इंतजार न करें. उम्मीदवारों को आगे आगाह किया जाता है कि किसी भी परिस्थिति में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा.”

फॉर्म करेक्शन की डेट
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म में किसी तरह के सुधार के लिए 26 जुलाई से 28 जुलाई तक करेक्शन विंडों खुलेगी. इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा सितंबर में आयोजित में की जाएगी.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन और कुंवर भानुप्रताप सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

0
रायपुर| छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन और पूर्व कैबिनेट मंत्री भानुप्रताप सिंह को श्रद्धाजंलि देने के बाद सदन की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब 19 जुलाई को 11 बजे फिर से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। पहले दिन कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत कार्य मंत्रणा समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, अजय चंद्राकर, मोहन मरकाम, बृजमोहन अग्रवाल, डॉ कृष्ण मूर्ति बांधी ने दिवंगत विधायक विद्यारतन भसीन और पूर्व कैबिनेट मंत्री भानुप्रताप सिंह को श्रद्धांजलि दी।

दिल दहला देगा ‘Ajmer 92’ का ट्रेलर, 250 से ज्यादा लड़कियों का रेप, नाबालिगों को भी नहीं छोड़ा…

0

मुंबई|अपकमिंग फिल्म ‘ अजमेर 92’ (Ajmer 92) का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हुआ। ट्रेलर से साफ़ कि यह कहानी साल 1992 में सामने आई उस घटना के बारे में है, जिसमें 250 से ज्यादा गैर मुस्लिम लडकियों को ब्लैकमेल कर उनका सालों तक रेप किया गया था। इन लड़कियों में कई लड़कियां ऐसी थीं, जो नाबालिग थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस घटना को अंजाम देने वाले ग्रुप का नेतृत्व फारुक और नफीस चिस्ती कर रहे थे, जो अजमेर दरगाह का प्रबंधन संभालने वाले प्रतिष्ठित खादिम परिवार से ताल्ल्लुक रखते थे। बताया जाता है कि उनका ग्रुप बंगलों या फार्महाउस पर लड़कियों का गैंगरेप करता था और फिर उनकी नंगी तस्वीरें खींचकर उन्हें सर्कुलेट कर उन्हें ब्लैकमेल किया करता था।

Film मेकर्स ने दिया संदेश

मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करते हुए यूट्यूब पर इसके डिस्क्रिप्शन में लिखा है, “ग्रिपिंग ट्रेलर में रेप की शिकार हुईं कई नाबालिग लड़कियों की ख़ुदकुशी को दिखाया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर दहशत और उन्माद फ़ैल गया था। कहानी यह बताती है कि पावरफुल लोगों द्वारा दुखी लड़कियों को कैसे ब्लैकमेल किया जाता है। अजमेर 92 महिलाओं के भीतर सशक्तिकरण का भाव जगाने, उन्हें चुप्पी तोड़ने के लिए प्रेरित करने और किसी भी अत्याचार के खिलाफ निडरता से बोलने के लिए प्रोत्साहित करने की उम्मीद रखता है।”

‘अजमेर 92’ के ट्रेलर में क्या दिखा?

ट्रेलर में लड़कियों के एक के बाद एक रेप, उनकी ब्लैकमेलिंग और उनकी ख़ुदकुशी जैसे पहलुओं पर रोशनी डाली गई है। साथ ही यह भी बताया गया है कि कैसे पुलिस प्रशासन और राजनेताओं ने इस मामले को दबाने की कोशिश की थी।