Home Blog Page 911

बीजापुर में IED ब्लास्ट, नक्सलियों ने बीच सड़क पर किया था बम प्लांट

0

रायपुर| छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस भयानक धमाके से चारों तरफ हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक सोमनपल्ली मार्ग पर नक्सलियों द्वारा बम ब्लास्ट किया गया। सड़क पर कई फीट गड्ढा हो गया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने बम प्लांट किया था।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्रवाई शुरू

0

रायपुर| छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है। आज दूसरे दिन सदन में जोरदार हंगामे के आसार हैं। पहले दिन सदन में दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

ऐसे में आज सत्र शुरू होते ही विपक्ष कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकता है। साथ ही जमकर हंगामा भी हो सकता है। CM भूपेश बघेल आज सदन में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश करेंगे।

वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव, 7 नाबालिग गिरफ्तार

0
बिलासपुर| वंदे भारत एक्सप्रेस में एक बार फिर से पथराव हो गया। हालांकि, इस बार आरपीएफ की टीम ने पत्थरबाजी करने वाले सात लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लड़कों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन में सायरन की आवाज सुनने के लिए पथराव किया था। दरअसल घटना 14 जुलाई को तिल्दा स्टेशन के पास हुई थी, जिससे खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।
आपको बता दें की छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के पहले ही दिन से पत्थरबाजी की घटनाएं लगातार हो रही थी। एक के बाद एक कर कई वारदात होने के बाद आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने सर्चिंग अभियान भी चलाया था। हालांकि, जांच के दौरान पत्थरबाज नहीं पकड़े गए। लेकिन, यह जरूर पता चला कि रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले नाबालिग लड़के वंदे भारत एक्सप्रेस में पथराव करते हैं।
जांच के दौरान आरपीएफ की टीम को पता चला कि घटना के दिन तिल्दा बस्ती के आधा दर्जन से अधिक बच्चे गुलेल लेकर रेलवे ट्रैक के पास कबूतर मारने के लिए घूम रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने नाबालिग लड़कों की तलाश कर उन्हें पकड़ लिया। वहीँ पूछताछ में लड़कों ने बताया कि उन्हें बताया गया था कि वंदे भारत एक्सप्रेस में पत्थर मारने से सायरन बजने लगता है। इसको परखने के लिए उन्होंने ट्रेन पर पथराव किया था।

Chanakya Niti: ऐसे गुण वालों से रहें अलर्ट, चांडाल के समान व्यवहार करते हैं ये व्यक्ति

0

आचार्य चाणक्य ने बुरे व्यक्ति से सतर्क रहने के लिए चाणक्य नीति ग्रंथ में कई जगह सलाह दी है। आचार्य ने कहा है कि कोई व्यक्ति बहुत ज्यादा ज्ञान भी हासिल कर ले, लेकिन उसका व्यवहार व गुण अच्छे नहीं है तो वह ब्राह्मण भी बिलाव के समान होता है। आचार्य चाणक्य ने बुरे व्यक्ति के इन गुणों का भी जिक्र किया है –

परकार्यविहन्ता च दाम्भिकः स्वार्थसाधकः

छली द्वेषी मृदुः क्रूरो विप्रो मार्जार उच्यते

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जो व्यक्ति हमेशा दूसरों के कार्य बिगाड़ता है, ढोंगी है, अपना ही स्वार्थ सिद्ध करने में लगा रहता है, दूसरों को धोखा देता है, सबसे द्वेष करता है, ऊपर से देखने में अत्यंत नम्र और अंदर से पैनी छुरी के समान है, ऐसे ब्राह्मण को बिलाव या चांडाल कहा गया है।

आचार्य के मुताबिक, जिस व्यक्ति का ध्यान सदा दूसरों के कार्य बिगाड़ने में लगा रहता है, जो सदा ही अपने स्वार्थ की सिद्धि में लगा रहता है, लोगों को धोखा देता है, बिना कारण के ही शत्रुता रखता है, जो ऊपर से कोमल और अंदर से क्रूर है, उस ब्राह्मण को बिलाव के समान निकृष्ट पशु माना गया है।

वापी कूप तडागानामाराम सुर वेश्मनाम्

उच्छेदने निराऽऽशंकः स विप्रो म्लेच्छ उच्यते

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जो ब्राह्मण पानी के स्थानों, बावड़ी, कुआं, तालाब, बाग-बगीचों और मंदिरों में तोड़- फोड़ करने में किसी प्रकार का भय न अनुभव करते हों, उन्हें म्लेच्छ कहा जाता है। पीने के जल वाले स्थानों, उद्यानों और मंदिरों आदि के निर्माण का धर्मग्रंथों में अत्यधिक महत्व है। आचार्य ने आगे कहा है कि जो व्यक्ति अपने से श्रेष्ठ दूसरों को माने। जनहित के चिंतन में लीन रहे, वही ब्राह्मण है। परोपकार की भावना ही ब्राह्मण की पहचान है।

बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ महिला आयोग में हुई शिकायत, पढ़ें पूरी खबर

0

नोएडा। बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा में हुई उनकी भागवत कथा से जुड़ा है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर जो बयान दिया था, उस पर विवाद हो गया है। धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ इसी मामले को लेकर महिला आयोग में शिकायत की गई है।

किसने की शिकायत?
आजाद अधिकार सेना नाम के संगठन की राष्ट्रीय महासचिव नूतन ठाकुर ने बाबा बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की है। ठाकुर ने आरोप लगाए हैं कि धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित भागवत कथा के दौरान महिलाओं के लिए अपशब्द कहे, जिसकी वजह से भारत की महिलाएं अपने आप को लज्जित और अपमानित महसूस कर रही हैं।

शास्त्री ने क्या कहा था?
ठाकुर ने दावा किया कि धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद से सोशल मीडिया पर मीम बनाकर महिलाओं के लिए तमाम प्रकार की अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा, ‘धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में अपनी कथा के दौरान कहा कि जिन महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं है, उनके बारे में हम समझते हैं कि यह प्लॉट अभी खाली है।’’

ठाकुर ने कहा कि एक महिला की तुलना प्लॉट से किया जाना और महिलाओं के संबंध में इस प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी किया जाना अनुचित है। साथ ही यह महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महिला आयोग से इन तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए फौरन कार्रवाई करे। गौरतलब है कि बाबा बागेश्वर धाम सरकार ने ग्रेटर नोएडा में सात दिवसीय भागवत कथा की थी, जिसका समापन गत शनिवार को हुआ था।

 

Aaj Ka Rashifal 19 July 2023: आज इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ, परिवार रहेगा खुशहाल

0

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। शाम को पारिवार के साथ किसी अच्छे रेस्टुरेंट में डिनर करने जाएंगे। सेहत के लिहाज से आज आप सेहतमंद महसूस रहेंगे।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगियों से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जाएगा। आज आपको बिजनेस के सिलसिले में राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। बच्चों से संबंधित आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आज अचानक धन लाभ होने से घरवालों के साथ पार्टी करेंगे।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपको खुशियां देंगे। आज कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके काम समय से पूरे हो जाएंगे। आज किसी से बातचीत करते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे। आज खाली समय न गंवाकर कुछ न कुछ काम करते रहेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पार्टी में कोई नई जिम्मेदारी मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में पदोनत्ति के साथ-साथ इन्क्रीमेंट मिलने से आप काफी उत्साहित होंगे। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आएगा। कुछ लोग आपके खिलाफ प्लानिंग कर सकते हैं। आपको ऐसे लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनायेंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। आज आप घर की जरूरत का सामान लेने मार्केट जाएंगे।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर लोगों का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की पूरी उम्मीद है। घर पर अचानक कोई दोस्त आपसे मिलने आएंगे, उनके साथ किसी खास विषय पर चर्चा करेंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आपको रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बनने की संभावना है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज कोई नया कार्य सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। माता के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा सुधार आएगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज ऑफिस में आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी। आज किसी मामले में आपका प्रस्ताव अंतिम निर्णायक साबित होगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, जिससे किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी। आपका दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदलेगी। जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

  • शुभ रंग- मैहरुन
  • शुभ अंक-3

मकर राशि-

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों के किसी मामले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों को आज शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आएगी। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहें तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई साझेदार मिलेगा । आज घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग करेंगे । किसी खास मामलें में अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी आपको मिलेगी । आज परिवार के साथ आप खुशनुमा पल बिताएंगे, जिससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेगी। पूराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आज आपकी छवि समाज में उभर कर आएगी। आज आपके आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको किसी पुराने स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आचानक आय के रास्ते मिलेंगे, जिसका लाभ उठाने में आप सफल होंगे। आज आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप जीवनसाथी की सहायता लेंगें। इस राशि के बच्चों का पढाई में मन लगेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे। दामंपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

मदनवाडा हमले में शामिल नक्सली सुन्नु मावड़ी उर्फ शिवाजी ने BSF के सामने किया आत्मसमर्पण

0

मदनवाडा हमले में शामिल नक्सली सुन्नु मावड़ी उर्फ शिवाजी ने बीएसएफ के सामने आत्मसमर्पण कर लिया है। शिवाजी नक्सलियों के प्लाटून नंबर – 5 के डिप्टी कमांडर हैं। उस पर 3 लाख रुपए का इनाम भी घोषित था। सुन्नु 18 सालों तक संगठन में सक्रिय रहा। वो बीजापुर, राजनांदगांव और कांकेर जिले में सक्रिय रह चुका है।

आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली शिवाजी 2009 में हुए मदनवाड़ा हमले में भी शामिल था, जिसमें एसपी विनोद चौबे समेत 29 जवान शहीद हुए थे। इसके अलावा 2006 में दंतेवाड़ा में सीआईएफ जवानों पर हुए हमले में भी वो शामिल रहा है। इसमें 8 जवानों की शहादत हुई थी। कोंडागांव जिले के विश्रामपुरी में 2007 में थाने में हुए हमले में भी वह शामिल रहा है, जिसमें 3 जवान शहीद हुए कुल मिलाकर सुन्नु मावड़ी उर्फ शिवाजी 45 जवानों की हत्या में शामिल रहा है।

जबलपुर में निकली भव्य अमृतेश्वर शोभायात्रा

0

जबलपुर। युवाओं व नई पीढि को अपने धर्म संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से पवित्र श्रावण मास में आयोजक समूह द्वारा श्री अमृतेश्वर शोभायात्रा व ध्वज अर्पण का कार्यक्रम रखा गया,यह शोभायात्रा दुर्गा माता मंदिर करमचंद चौक से मालवीय चौक, गंजीपुरा,चरहाई,गढ़ा फाटक से श्री बड़ी महाकाली मन्दिर गढाफ़ाटक पहुंची।

शोभायात्रा के संयोजक सजल विश्नोई एवं प्रशम जैन ने बताया कि शोभायात्रा में हज़ारों श्रद्घालुओं ने धर्मलाभ लेकर पूजन आरती व प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा का स्वागत विभिन्न से संगठनो द्वारा मंचो के माध्यम से पुष्प वर्षा कर किया गया।शो

भायात्रा में पूर्व राज्य मंत्री शरद जैन, लेखराज सिंह(मुन्ना भैया), अभिलाष पांडे, विधायक विनय सक्सेना, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिज, नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल, ca राजेश जैन,सीताराम सेन, सोनिया रंजीत सिंह, ,धीरज पटेरिया,योगेन्द्र दुबे, शरद अग्रवाल, अमित सिंह परिहार,मंजेश जैन शिरीष जैन बबलू केवलारी आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री संजीव झा ने स्कूल भवन के मरम्मत को लेकर जताई कड़ी नाराजगी।

0

जर्जर स्कूल भवन के शीघ्र मरम्मत के दिए निर्देश।

कोरबा – हम लोग घर का मरम्मत कराते हैं तो बारिश में पानी नहीं टपकता, लेकिन जब आप लोग सरकारी काम कराते हैं तो सरकारी भवन में पानी क्यों टपकने लगता है ? सरकारी काम हैं। शासन का पैसा लगा है। कोई फ्री का पैसा नहीं है। कई स्कूलों में पानी टपकने की शिकायत मिल रही है। जब मरम्मत कराया गया है तो फिर से पानी क्यों टपक रहा है ? यह लापरवाही नहीं चलेगी। स्कूल के विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जहाँ भी समस्या हैं शीघ्रता से ठीक कराएं, अन्यथा कार्यवाही होगी। यह कहते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाजों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग द्वारा स्कूल जतन सहित जर्जर भवन के किए जा रहे मरम्मत कार्य को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कुछ स्कूल भवन का मरम्मत किए जाने के पश्चात भी पानी रिसने, टपकने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए हिदायत दी है कि जल्दी ही इसे ठीक किया जाए। कलेक्टर ने आरईएस के अधिकारी सहित जिला शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर श्री झा ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि वे पूर्ण हो चुके आंगनबाड़ी केंद्र सहित हैंडओवर लायक केंद्रों की सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिले में स्कूली विद्यार्थियों के बनाये जा रहे जाति प्रमाणपत्र, वन अधिकार पत्र, सामुदायिक वन अधिकार पत्र की समीक्षा की। कलेक्टर ने जिले में पौधरोपण के लिए सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों को दिए गए लक्ष्य के अनुरूप पौधे लगाने पर्यावरण अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने प्रयास, आश्रम-छात्रावास सहित अन्य कार्यालयों के परिसर में फलदार पौधे लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने जिले में खाद-बीज के उठाव, खेती किसानी कार्य की प्रगति, गौठानो में वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के संबंध में समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए वर्तमान में लगे टेंडर की प्रक्रिया को फाइनल करते हुए वर्क ऑर्डर जारी करने और कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठान में गोबर खरीदी और बेहतर तरीके से रखरखाव के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने, हसदेव बैराज से जलकुंभी हटाने के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर श्री झा ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का आयोजन निर्धारित कैलेंडर के अनुसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल संसाधन विभाग अंतर्गत भू अर्जन के प्रकरणों का निराकरण के निर्देश जल संसाधन के ईई को दिए। कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया।

जन चौपाल के आवेदनों का सर्वाेच्च प्राथमिकता से करें निराकरण:-
कलेक्टर श्री झा ने समय सीमा की बैठक में प्रधानमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री जनचौपाल, कलेक्टर जन चौपाल एवं उच्च न्यायालय अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्रकरणों पर उचित कार्यवाही कर सम्बंधित को सूचित अवश्य करें।

सड़क पर न दिखे आवारा मवेशी:-
कलेक्टर ने नगरीय निकाय अंतर्गत सभी सीएमओ को निर्देशित किया कि वे आवारा मवेशियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाए। मवेशी के मालिक को बुलाकर उन्हें समझाइश दें और आवश्यकता अनुसार जुर्माना वसूले। कलेक्टर ने रोका छेका के अंतर्गत कार्यवाही के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्रीमती प्रेमलता यादव, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जनचौपाल के माध्यम से सुनी लोगों की समस्याएं।

0

प्राप्त प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश।


कोरबा – जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनचौपाल में आज जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे लोगों से कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से कलेक्टर श्री झा के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की।
जनचौपाल में आज 134 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें आवेदकों द्वारा स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, स्वामी आत्मानंद विद्यालय में प्रवेश, आर्थिक सहायता, मुआवजा दिलाने, मजदूरी भुगतान, लंबित राशि का भुगतान, वन अधिकार पट्टा दिलाने, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने, नामांतरण, नक्शा दुरूस्तीकरण, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार प्रदाय की मांग जैसे अन्य आवेदन शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।