Home Blog Page 908

रायगढ़ : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने EVM प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

रायगढ़| कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर से ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह वैन आगामी निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन के साथ विधान सभावार भ्रमण कर मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव भी उपस्थित रहें।

ईवीएम मशीन के साथ प्रदर्शन वैन रायगढ़ जिले के सभी विधान सभा में मतदान केन्द्र, हाट बाजार, शिक्षा संस्थान, सार्वजनिक स्थल में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया से आम लोगों को अवगत कराएगी। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया से वंचित ना रहे इस लक्ष्य के साथ रायगढ़ जिले में स्वीप कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है और लोगों को भी अपने राष्ट्रीय दायित्व तथा नैतिक कर्तव्य समझकर निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकाधिक भाग लेने की अपील की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु हेमनानी, निर्वाचन पर्यवेक्षक फकीर मोहन षडंगी, प्राचार्य राजेश डेनियल, प्रो.मीनेश कुमार पटेल, भोजराम पटेल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियां जोरो पर हैं। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुरूप जिले में अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है। अगले 2 अगस्त को मतदाता सूची का आरंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति लिये जायेंगे और 22 सितम्बर तक दावा-आपत्ति का निराकरण करते हुए 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिससे जिले की विधान सभाओं के लिए मतदाताओं की संख्या निर्धारित हो जायेगी। 15 जुलाई की स्थिति में जिले में मतदाताओं की संख्या 8 लाख 72 हजार 414 है।

राज्यपाल हरिचंदन नई दिल्ली मे आयोजित इंडियन रेडक्रास की बैठक में शामिल हुए

0

रायपुर| राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुु की अध्यक्षता में गत दिवस राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में इंडियन रेडक्रास सोसायटी की वार्षिक सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई जिसमें राज्यों के राज्यपाल और रेडक्रास समिति के पदाधिकारी उपस्थित थें।

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने भी बैठक में भाग लिया। बैठक मेें रेडक्रास सोसायटी के पिछले वर्षाे के आय व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रेडक्रास समितियों और रेडक्रास स्वंय सेवकों को सम्मानित किया गया।

बैठक में छत्तीसगढ़ रेडक्रास सोसायटी के सी. ई. ओ. एम. के. राउत, चेयरमैन अशोक अग्रवाल एवं समिति के सचिव डॉ. रूपल पुरोहित भी उपरिथत थें। बैठक के पश्चात छत्तीसगढ़ रेडक्रास के पदाधिकारियों ने केन्द्रीय स्वास्थ मंत्री मनसुख मांडविया से भेंट कर छत्तीसगढ़ रेडक्रास समिति की जानकारी दी।

बड़ी खबर: BJP नेता ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

0

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह बुंदेला ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी है. वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के घटना जिले के देहात थाना क्षेत्र के कुवरपुरा रेलवे लाईन के पास की है। बताया जा रहा है कि राघवेंद्र सिंह मानसिक रूप से परेशान थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें किस बात की परेशानी थी। उनके इस आत्मघाती कदम से परिवार के साथ क्षेत्र के लोग सकते में है।

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों से भी पूछताछ की जारी है। जिसके बाद मौत की असली वजह निकल कर सामने आ पाएगी, फिलहाल जांच जारी है।

 

पेशाब करने वंदेभारत एक्सप्रेस में घुसा यात्री तो पहुंचा गया 174 किमी दूर, छह हजार का चूना भी लगा…

0

भोपाल: मध्यप्रदेश में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक यात्री को सिंगरौली जाना था। वह हैदराबाद से भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरा था। वह जिस प्लेटफॉर्म पर खड़ा था, वहां इंदौर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express Urinating News) आकर खड़ी हो गई।यात्री को पेशाब लगी तो वह वंदे भारत एक्सप्रेस की बोगी में घुस गया। इसके बाद टॉयलेट की ओर जाने लगा। टॉयलेट की ओर गया तो कोच का गेट लॉक हो गया। वह पेशाब करने के बाद बाहर आया तो गेट लॉक था और ट्रेन खुल गई।

यात्री का नाम अब्दुल कादिर है। यह पूरी घटना 15 जुलाई की है। मामला अब सामने आया है। 32 वर्षीय कादिर सिंगरौली जिले के बैढन का रहने वाला है। हैदराबाद में उसका ड्राई फ्रूट की दुकान है। वह सिंगरौली जाने के लिए 15 जुलाई को भोपाल रेलवे स्टेशन पर उतरा था। सुबह 7.24 बजे वह वंदे भारत एक्सप्रेस में दाखिल हुआ था और 7.25 बजे ट्रेन खुल गई थी। टॉयलेट से निकलने के बाद वह बाहर आया तो ट्रेन खुल गई। साथ ही उसका परिवार भी स्टेशन पर छूट गया। भोपाल से खुलने के बाद बीच में ट्रेन कहीं रुकती नहीं है। ऐसे में उसकी परेशानी बढ़ गई और ट्रेन में चल रहे टीटीई के पास गया है। कादिर से दो गलती हुई थी, बिना टिकट ही ट्रेन में चढ़ा था। साथ ही खड़ी ट्रेन में टॉयलेट करना गैरकानूनी है।

ट्रेन में उसने टीटीई और पुलिसकर्मियों से मदद मांगी लेकिन सभी ने कह दिया कि ट्रेन का गेट केवल ड्राइवर ही खोल सकता है। इसके बाद उसे ड्राइवर के पास जाने से रोक दिया। टीटीई ने ट्रेन में उस पर फाइन लगा दिया। उसे 1020 रुपए जुर्माना देना पड़ा। इसके बाद भोपाल से 174 किमी दूर उज्जैन में जाकर ट्रेन रुकी तो वह उतरा है।

इसके बाद वहां से लौटने के लिए उसे साढ़े सात सौ रुपए बस भाड़े में खर्च करना पड़ा है। साथ ही सिंगरौली जाने के लिए जो पूरे परिवार का टिकट था। वह भी कैंसिल करना पड़ा है। कुल मिलाकर कादिर को छह हजार रुपए का चूना लग गया है।

दरअसल, कादिर, पत्नी और उसके बच्चे का टिकट दक्षिण एक्सप्रेस के सेकंड एसी में था। ट्रेन छूटने की वजह से वो भी नुकसान उठाना पड़ा है। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने कहा है कि वंदे भारत में बिना टिकट चढ़ना गैरकानूनी है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन में आप पेशाब भी नहीं कर सकते हैं। यह नियमों के खिलाफ है।

रायपुर में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0
रायपुर| अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide) कर ली है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि युवती ने अपने बॉयफ्रेंड को सुसाइड से पहले वीडियो भी भेजा है. यह पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, पंडरी थाना क्षेत्र स्थित अशोका रतन सोसाइटी के फ्लैट में विदेशी युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. मृतिका नीना बेदींनिस्को 25 साल किर्गिस्तान निवासी टैटू आर्टिस्ट थी. युवती अपने बॉयफ्रेंड इमरान फारूकी को सुबह साढ़े 4 बजे सुसाइड से पहले वीडियो भेजकर मांगी माफी और आत्महत्या कर ली. मामले में पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. युवती मार्च 2023 को किर्गिस्तान से भारत आई थी. बीते 1 जुलाई से रायपुर के अशोका रतन सोसाइटी में रह रही थी. महिला लिव इन में अपने मित्र के साथ रह रही थी. महिला की इमरान फारूकी से ऑनलाइन दोस्ती हुई थी. पंडरी थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि किर्गिस्तान निवासी महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. महिला नीना बेंदीनिस्को टैटू बनाने का काम करती थी. मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है.

Seema Haider : अवैध तरीके से भारत पहुंची सीमा, पांच पासपोर्ट बरामद

0

सीमा पार से भारत आई सीमा हैदर के मामले में डीजीपी कार्यालय ने जानकारी दी है। बुधवार को लखनऊ स्थित डीजपी कार्यालय ने बताया कि सीमा हैदर के पास से दो वीडियो कैसेट, चार मोबाइल फोन, पांच पाकिस्तान अधिकृत पासपोर्ट, अधूरे नाम और पते के साथ एक अप्रयुक्त पासपोर्ट और आईडी कार्ड बरामद किया गया है।

डीजीपी कार्यालय ने मुताबिक सीमा अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई और जिला पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है। अब तक की पुलिस जांच में सामने आया है कि सीमा गुलाम हैदर व सचिन मीणा साल 2020 में पबजी ऑनलाइन गेम के माध्यम से संपर्क में आए थे। सीमा 10 मार्च 2023 को नेपाल पहुंची तो इसी दिन सचिन भी वहां पहुंच गया। दोनों साथ रहे। 17 को सीमा पाकिस्तान वापिस चली गई पर इसके बाद11 मई को वह अपने चार बच्चों को लेकर पाकिस्तान से काठमांडू होते हुए अनधिकृत रूप से भारत आ गई ।

रबूपुरा में मुकदमा
मामला थाना रबूपुरा में दर्ज कराया गया। जिसमें सचिन मीणा, सीमा गुलाम हैदर और नेत्रपाल उर्फ नित्तर (सचिन मीणा के पिता) को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वर्तमान में सभी जमानत पर बाहर हैं। मामले की पड़ताल की जिम्मेदारी यूपी एटीएस को सौंपी गई।

25 हजार रुपये की बचत करती थी सीमा मकान भी बेचा
जांच के मुताबिक सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर साल 2019 से काम करने के लिए सउदी अरब गया हुआ है। वह सीमा को घर खर्चा हेतु 70-80 हजार रुपये प्रतिमाह (पाकिस्तानी रुपये) सऊदी से भेजता था। इसमें मकान किराया, बच्चों की स्कूल फीस, आदि घर के खाने खर्चे के बाद यह 20-25 हजार रुपये प्रति माह की बचत करती थी। सीमा ने बताया कि जनवरी 2022 में इसने मकान 12 लाख में बेच दिया, क्योंकि इसे सचिन मीणा के पास भारत आना था।

कराची से आई
पहली बार सीमा हैदर 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर 10 मार्च 2023 को कराची एयरपोर्ट से शारजाह आई। वहां से काठमांडू पहुंची। 17 मार्च 2023 को इसी रूट से नेपाल से वापस चलकर दिनांक 18 मार्च 2023 को पाकिस्तान कराची पहुंची।

इस तरह दूसरी बार यहां पहुंची
दूसरी बार सीमा हैदर दिनाक 10 मई 2023 को 15 दिन के टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान से अपने चार बच्चों- फरहान उर्फ राज (उम्र 7.5 साल ) व पुत्री – फरवाह उर्फ प्रियंका (उम्र साढ़े 6 साल ), फरिहा उर्फ परी (उम्र 05 साल), मुन्नी (उम्र 03 साल) को साथ लेकर कराची एयरपोर्ट से दुबई एयरपोर्ट पहुंची और 11 मई 2023 को सुबह दुबई एयरपोर्ट से चलकर काठमांडू एयरपोर्ट नेपाल आई। वहां से नेपाल पहुंची व पोखरा नेपाल में होटल (जिसका नाम इसे याद नही है) में कमरा लेकर रात को रुकी। 12 मई सुबह पोखरा नेपाल से बस पकडकर रूपनडेही खुनवा बार्डर जनपद सिद्वार्थनगर से भारत में प्रवेश करके वाया लखनऊ, आगरा होते हुए 13 मार्च 2023 को रबुपुरा कट, गौतमबुद्धनगर पर बस से उतरी। सचिन ने पहले से ही रबुपुरा में एक किराये का कमरा ले रखा था। इस किराये के कमरे में सचिन मीणा और सीमा हैदर साथ साथ रह रहे थे।

Indian Railway: रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों के लिए शुरू की खास सुविधा, पढ़ें पूरी खबर

0
Indian Railway: रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों के लिए शुरू की खास सुविधा
Indian Railway: रेलवे ने जनरल कोच के यात्रियों के लिए शुरू की खास सुविधा

रायपुर : इंडियन रेलवे ने जनरल क्लास के पैसेंजर्स के लिए खास सुविधा की शुरुआत की है। अब जनरल कोच के लोगों को खाने के लिए अक्सर परेशान रहना पड़ता है। अब जनरल क्लास के पैसेंजर को मात्र 20 रुपये में भरपेट किफायती और 50 रूपये में कांबो खाना मिलेगा।

भारतीय रेलवे की इस नई व्यवस्था के तहत पैसेंजर ट्रेनों और द्वितीय श्रेणी के डिब्बों में सफर करने वाले लोगों को 20 रुपये में भरपेट भोजन मिल जाएगा। इतना ही नहीं इसके अलावा 3 रुपये में 200 मिली लीटर का पानी का गिलास भी मिलेगा। आमतौर पर पानी की एक बोतल के लिए यात्रियों को 20 रुपये खर्च करने पड़ते हैं।

जानकारी के अनुसार रेलवे ने रायपुर, बिलासपुर, गोंदिया समेत देश के 64 चुनिंदा और प्रमुख स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू की है, जबकि कई स्टेशनों पर इसे जल्दी ही शुरू करने की योजना है। दिलचस्प यह है कि खाने का स्टाल प्लेटफार्म पर ऐसी जगह पर लगाया जाएगा, जहां जनरल क्लास के डिब्बे रुकते हैं। यह खाना आइआरसीटीसी के किचन यूनिट से आपूर्ति किया जायेगा। इसमें रिफ्रेशमेंट रूम और जन आधार शामिल है।

नई व्यवस्था के तहत रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर जनरल डिब्बों के यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर जनता खाना के काउंटर स्थापित किए गए है, जहां से यात्री खाना, पीने का पानी खरीद कर सफर के दौरान खाने की सुविधा का लाभ सकेंगे।

मौसम : छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर | छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। देतेंवाड़ा और बीजापुर जिले में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले लिए रेड अलर्ट, बस्तर, दंतेवाड़ा. सुकमा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजधानी रायपुर में भी माध्यम बारिश के आसार है।

राजनांदगांव, बस्तर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट के साथ राजधानी में भी बारिश होने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने 21 जुलाई तक के लिए प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी तंत्र के प्रभाव से अभी बस्तर संभाग में कुछ क्षेत्रों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

 

MP Crime: 75 वर्षीय वृद्ध की सनसनीखेज अंधी हत्या का आरोपी 24 घंटे में हुआ गिरफ्तार

0

जबलपुर| थाना बेलखेडा में दिनंाक 17-7-23 को मनकेड़ी में एक व्यक्ति की मृत्यु होने की सूचना पर थाना प्रभारी बेलखेड़ा श्री सुखदेव धुर्वे हमराह स्टाफ के मनकेड़ी हार छरौआ रोड पहुॅचे, कंुजीलाल लोधी के बखरी वाले खेत में बने मकान में भीड़ लगी थी कुंजीलाल लोधी उम्र 75 वर्ष निवासी सुनाचर खटिया में लगे बिस्तर में खून से लथपथ मृत पडा था ।

मौके पर उपस्थित मृतक के पुत्र तरवर सिंह लोधी उम्र 46 वर्ष निवासी सुनाचर बेलखेड़ा ने बताया कि वह खेती किसानी करता है सुनाचर हार खेत में बने अपने पुराने मकान में परिवार सहित रहता है उसके पिता कुंजीलाल उसके साथ रहते हैं गुड्डू उर्फ मेर सिंह विश्वकर्मा बम्हौरी थाना ठेमी जिला नरसिंहपुर का उसके मकान में फर्नीचर का काम कर रहा था जो अधूरा काम छोड़कर जनवरी में चला गया था उसने पैसों का हिसाब कर दिया था फिर सुनाचर के 2 मिस्त्रियों केा लगाकर अपना फर्नीचर का काम कराया जो दिनंाक 15-7-23 तक काम करके चले गये, उनका भी उसने पैसों का हिसाब कर दिया था।

विश्वकर्मा लगभग 3 बजे दोपहर नये मकान में आया उस समय वह एवं उसके पिता नये मकान में ही थे गुड्डू बोला कल सुवह से तुम्हारा काम करेंगे, रात लगभग 9 बजे तक वह नये मकान में गुड्डू के साथ रहा फिर गुड्डू के लिये खाना लेने चला गया था। रात 10 बजे आकर गुड्डू को खाना दिया और घर चला गया ,रात में किसी बात को लेकर गुड्डू विश्वकर्मा ने गुस्से में कुंजीलाल लोधी की हत्या करके रात में फरार हो गया था शक के आधार पर पुलिस ने गुड्डू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कलेक्टर ने किसान के खेत में पहुंचकर धान के बदले अन्य फसल का किया अवलोकन

0

मुंगेली / कलेक्टर राहुल देव ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम चिरहुला में किसान देवराज के खेत पहुंचकर शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के बदले अन्य फसल का अवलोकन किया। उन्होंने किसान से चर्चा कर कुल रकबा, धान के बदले अन्य फसल का रकबा, योजना के तहत पंजीयन और फसल के उत्पादन से होने वाली आमदनी की जानकारी ली। किसान ने बताया कि वह लगभग 08 एकड़ खेत में धान के बदले गन्ना और केला की खेती कर रहा है। गत वर्ष गन्ना का अच्छा उत्पादन हुआ। केला को व्यापारियों द्वारा खेत से ही आकर खरीदा जाता है। धान के बदले इन फसलों की खेती से उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है।

कलेक्टर ने बताया कि शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना का उद्देश्य राज्य के किसानों के लिए न्यूनतम आय उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस योजना की शुरुआत फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को कृषि कार्य में सहायता प्रदान करने हेतु किया गया है। इस योजना के अंतर्गत धान की खेती के साथ-साथ मक्का, सोयाबीन, मूंगफली, अरहर, कोदो, कुल्थी एवं गन्ना आदि को भी इसमें शामिल किया गया है। धान के बदले अन्य फसल लेने वाले किसानों को अधिकतम 10 हजार रूपए प्रति एकड़ कि दर से सहायता राशि देने का प्रावधान है।

किसान को वर्मी कंपोस्ट खाद के उपयोग के लिए किया प्रेरित

कलेक्टर ने किसान को रासायनिक खाद के बदले वर्मी कंपोस्ट खाद का उपयोग करने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेतों में वर्मी कम्पोस्ट या केंचुआ खाद के इस्तेमाल से फसल की गुणवत्ता और उपज दोनों ही अच्छी हो जाती है। साथ ही जमीन की उर्वरा शक्ति भी बढ़ जाती है।

उन्होंने किसान के मांग के अनुरूप समिति से गुणवत्तायुक्त वर्मी कम्पोस्ट खाद उपलब्ध कराने और राजीव गांधी किसान न्याय योजना अंतर्गत धान के बदले अन्य फसल के पंजीयन के संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले सहित राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे|