Home Blog Page 909

CG Job: सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी के पद पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन 18 अगस्त तक

0

मुंगेली // उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं मुंगेली अंतर्गत सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 08 पदों पर संविदा भर्ती हेतु आवेदन 18 अगस्त तक आमंत्रित किया गया है।

पशु चिकित्सा सेवाएं के उपसंचालक ने बताया कि उक्त पद हेतु आवेदक को वेटेरिनरी पालीटेक्निक (डिप्लोमा इन एनीमल हस्बैण्डरी) उत्तीर्ण होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.मुंगेली.जीओव्ही.इन का अवलोकन कर सकते हैं

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित।

0

मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का किया जाएगा अनुमोदन।


कोरबा – मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना (एमएमवाईएसवाई), वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों द्वारा स्वयं का उद्योग, सेवा, व्यवसाय स्थापना के लिए ऋण हेतु आवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त आवेदनों के अनुमोदन हेतु 20 जुलाई 2023 को दोपहर 12 बजे कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई है।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समिति के समक्ष आवेदकों का साक्षात्कार एवं प्रकरणों का अनुमोदन किया जाएगा। उन्होंने सभी आवेदकों को साक्षात्कार हेतु निर्धारित तिथि को 11ः30 बजे कार्यालय महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा में उपस्थित होने हेतु सूचित किया है।

आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा शिविर का अवलोकन किया कलेक्टर ने।

0

 


कोरबा – आयुष विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर कटघोरा में दो दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेदिक पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। आज पहले दिन कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने आयुर्वेद पद्धति से होने वाले उपचारों से बहुत राहत मिलने और कई प्रकार की गंभीर बीमारियों से निजात मिलने की बात कही। शिविर के पहले दिन 100 से अधिक लोगों ने अपना पंजीयन कराया। साथ ही 27 से अधिक लोगों का पंचकर्म पद्धति से उपचार किया गया।


जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. प्रदीप जैन ने बताया कि शिविर में आयुर्वेदिय पंचकर्म विधा अभ्यंग (मालिश), स्वेदन (मेडिकेटेड स्टीम), पत्रपिण्ड स्वेदन, षष्टीक शाली पिण्ड स्वेदन, कटि बस्ति, जानु बस्ति, पृष्ठ बस्ति, ग्रीवा बस्ति, मात्रा बस्ति, स्थानिक पीच, औषधीय लेप, पुल्टीश, शिरोधारा, शिरोपिच, शिरोबस्ति, नस्य, औषधीय धूमपान, कर्णपूरण रक्तमोक्षण अवालु, अग्निकर्म, मर्म चिकित्सा विधि से उपचार किया जा रहा है। शिविर में सभी प्रकार के वात रोग, घुटना दर्द, कमर दर्द, सर्वाईकल एवं लम्बर स्पोडिलाइटिस, एव्हीएन, फ्रोजेन सोल्डर्स, कलाई, व कोहनी का दर्द, टेनीस एल्बो, लकवा, साइटिका, हाथ पैरों में झुनझुनी एवं सुन्नपन, अनिद्रा, शिरःशूल (माइग्रेन) एवं न्यूरोमस्कुलर एवं मस्कुलोस्वलेटन इत्यादि रोगों का उपचार किया जाएगा।

कलेक्टर ने मतदान जागरूकता अभियान का किया शुभारंभ।

0

ईव्हीएम से वोट कैसे डाले..यह बताएंगे मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन।


लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेगी मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन।

कोरबा – इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन क्या हैं ? आप अपना वोट कैसे डाले ? बटन दबाने के बाद किसकी आवाज सुननी है ? व्हीव्हीपैट क्या होता है ? वोट डालने के बाद आपका वोट उन्हीं उम्मीदवार को ही मिला है या नहीं, यह स्क्रीन में कैसे देखना है ? अपने मत अधिकार का उपयोग क्यों और कैसे करें ? सहित अन्य जानकारियों के साथ मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन जिले में निर्वाचन संबंधी जानकारी प्रदान कर रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा और स्वीप नोडल अधिकारी श्री विश्वदीप ने ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट से मतदान जागरूकता अभियान के लिए मोबाइल प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज कुमार खाण्डे, ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट प्रचार वाहन के नोडल अधिकारी श्री जी. पी. भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं मतदान हेतु जन जागरूकता के लिए मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन जिले के सभी विधानसभा कोरबा, रामपुर, पाली-तानाखार और कटघोरा अंतर्गत मतदान केन्द्रो में जाएगी। मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वैन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट कार्यप्रणाली तथा मतदान की प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी ले सकता है। इस प्रचार वाहन में निर्वाचन से जुड़े मास्टर ट्रेनर ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट से वोट डालने की सम्पूर्ण प्रक्रिया को विस्तार से बताएंगे। इसके साथ ही वे मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री झा ने मोबाइल डेमोंस्ट्रेशन वाहन अंतर्गत प्रचार अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिक से अधिक मतदान होना आवश्यक है। प्रत्येक मतदाताओं को जागरूकता के साथ अपने मत का उपयोग किया जाना चाहिए। मतदान की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाती है। ईव्हीएम मशीन के माध्यम से वोट डाला जाता है। इस दौरान किसी भी मतदाता को अपने मत को लेकर किसी प्रकार की कोई शंका न निर्मित हो, इसलिए उन्हें ईव्हीएम में वोट डालकर इस प्रक्रिया को समझना चाहिए। मोबाइल डेमोस्ट्रेशन वैन जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। इसके अलावा जिला कार्यालय में भी प्रदर्शन एवं जागरूकता के लिए ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट रखे गए हैं। मतदाता यहां पहुंचकर मतदान की प्रक्रिया को खुद वोट डालकर देख व समझ सकते हैं। उन्होंने महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों, हाट-बाजारों में भी ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट का प्रदर्शन और जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट की सुरक्षा और निर्वाचन कार्य को गंभीरता से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Mungeli : समय-सीमा की बैठक संपन्न, विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर अमानक खाद्य पदार्थों की जांच करने के दिए निर्देश

0

तिज राम साहू ब्यूरो मुंगेली // कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सहित जनचौपाल, जनदर्शन, कॉल सेंटर, मुख्यमंत्री घोषणा, राजस्व, लोक सेवा गारंटी अधिनियम आदि के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंनेे समय-सीमा की बैठक में बिना अनुमति के अनुपस्थित अधिकारियों के प्रति गहरी नाराजगी जाहिर की और कारण बताओ नोटिस जारी करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी से कहा कि शासन द्वारा गरीब और निर्धन बच्चों का भविष्य संवारने, बेहतर शिक्षा मुहैया कराने शिक्षा का अधिकार अधिनियम का निजी स्कूलों में शत-प्रतिशत पालन कराएं। यदि कोई भी स्कूल नियम को ताक में रखकर कार्य कर रहा हो, तो उन पर सख्त कार्यवाही की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में अनधिकृत विकास के नियमितिकरण हेतु आवेदन अब 12 अगस्त तक किया जा सकता है। नगर तथा ग्राम इसके लिए आवेदक शहरी क्षेत्रों में संबंधित नगरीय निकाय कार्यालय तथा निवेश क्षेत्र में सम्मिलित ग्राम संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने अनधिकृत विकास के नियमितकरण के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारी को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

उन्होंने खाद्य सुरक्षा अधिकारी से कहा कि जिले में अमानक खाद्य पदार्थों का समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर समस्त व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में जाकर खाद्य पदार्थ की जांच करें। अमानक खाद्य सामग्री पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी और जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को नालियों की साफ-सफाई, गंदगी वाले जगहों में दवा का छिड़काव, पेयजल में क्लोरिनेशन आदि के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप जिला मुख्यालय में प्रशासन द्वारा जिले के बच्चों एवं युवाओं के नैसर्गिक प्रतिभाओं को निखारने हेतु कला केन्द्र की स्थापना की गई है, जिसमें विभिन्न विधाओं जैसे चित्रकला, कत्थक, गायन, गिटार, तबला, डांस, हारमोनियम आदि में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कला केंद्र के व्यवस्थित संचालन के लिए समिति गठित करने और बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता योजना की समीक्षा करते हुए प्राप्त एवं स्वीकृत आवेदन तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं की संख्या की जानकारी ली। इस दौरान बताया गया कि योजना के तहत कुल 7189 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें से 4615 आवेदन स्वीकृत किया गया है। 109 हितग्राहियों को डेस्कटाप पब्लिशिंग, ब्यूटी थेरेपिस्ट, सेविंग मशीन आपरेटर, डोमेस्टिक डाटा एण्ट्री आपरेटर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्टर ने अधिक से अधिक युवाओं के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम परिसर में मूक-बधिर बच्चों के लिए आवासीय विशेष विद्यालय संचालित किया जा रहा है। इसी तरह गीधा में दिव्यांगजनों को संस्थागत आश्रय सुनिश्चित करने एवं देखरेख की मानक सेवाएं प्रदान करने हेतु घरौंदा कल्याणी केन्द्र संचालित किया जा रहा है। इसका अधिकारी अवलोकन जरूर करें।

उन्होंने हड़ताली संविदा कर्मचारियों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने, गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गोबर की लंबित भुगतान को यथाशीघ्र कराने, अधिकारियों को फील्ड में सौंपे गए दायित्व को गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने, शत-प्रतिशत हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु सप्ताह में दो दिवस सोमवार और बुधवार को ग्राम पंचायतों में शिविर लगाने, सड़क मरम्मत कार्य यथाशीघ्र कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विजेन्द्र पाटले, संयुक्त कलेक्टर अजीत पुजारी, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण तिवारी और पथरिया एसडीएम बी. आर. ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे

पुराने जमीन संबंधी विवाद के चलते प्राण घातक हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले 4 आरोपियों को थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर पहुंचाया सलाखों के भीतर

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़
कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा में प्रार्थीया हिरमत कोसले, पति मुन्ना कोसले उम्र 53 साल साकिन सतनामी पारा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम द्वारा थाना उपस्थित आकर रिर्पोट दर्ज कराया गया।कि दिनांक-18/07/2023 को रात्रि करीबन 08/00 बजे मैं अपने पति मुन्ना कोसले के साथ खाना खाकर घर से बाहर टहलने निकली थी। करीबन रात्री 09/00 बजे राजी के घर के पास पहुचे थे, उसी समय बोबी उर्फ दरवन चेलक, दुर्गेश सतनामी डंडा लेकर आया और पुरानी रंजिश को लेकर वाद विवाद करने लगे, और कहने लगे कि तुम लोग हमारा मकान तोडवाये हो, कहां कहां आवेदन दिये हो, बोलकर अभद्र गंदी गंदी गालिया देने लगे, जो मुझे और आसपास खड़े लोगो को सुनने में बुरा लग रहा था, तब मेरे पति मुन्ना द्वारा बोबी उर्फ दरवन को गाली गलौच करने से मना किया गया, तो दरवन चेलक अपने पास रखे बांस के डंडे से मेरे पति को जान से मारने कि नियत से सिर पर वार किया। जिससे उनका सिर फट गया, और खून बहने लगा, तब दुर्गेश टण्डन मेरे पति को हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा मारपीट कि घटना को देख मेरे द्वारा घर वालों को आवाज देने पर मेरी लडकी, देवकी कोसले, पुत्र ईश्वर कोसले आये व बीच बचाव करने लगे, तो पास में खडे दानी चेलक द्वारा मेरी लडकी देवकी से गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, मारपीट करने से देवकी के माथे में व दाहिने घुटना में चोट आया और सौरभ सतनामी द्वारा मेरे बेटे ईश्वर कोसले से गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया है।

मारपीट करने से ईश्वर के आँख के पास चोट आया है, यदि मेरे परिवार के लोग मौके पर बीच-बचाव नहीं करते तो निश्चित ही चारो लोग मिल कर मेरे पति को जान से खत्म कर देते। कि रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक-155/23 धारा- 294,307,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को दिया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा संजय ध्रुव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक विकास बघेल के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के पता तलाश हेतू टीम बनाकर रवाना किया गया।

इस दौरान विवेचना के आरोपीगण (1).बोबी उर्फ दरवन चेलक पिता शेरसिंह चेलक उम्र 28 साल, (2) दुर्गेश टण्डन पिता मुलसिंह टण्डन उम्र 22 साल, (3) सौरभ सतनामी पिता संतोष सतनामी उम्र 21 साल, (4) दानी चेलक पिता उदय सिंह चेलक उम्र 35 साल सभी साकिनान सतनामीपारा सहसपुर लोहारा को अपराध कायमी के महज 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सहसपुर लोहारा प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना सहसपुर लोहारा पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।

20 जुलाई राशिफल : जानिए कैसा होगा आपका आज का दिन

0

मेष
आज का दिन आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। भविष्य पर आप जोर बनाए रखें। पारिवारिक गतिविधियों में आपकी रूचि रहेगी। आप सबको साथ लेकर चलेंगे और भाईचारा भी आपका मजबूत रहेगा। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। समाज में आप अपने कार्यों से अच्छी जगह बनाने में कामयाब रहेंगे। जरूरी कार्य को करने में देर ना करें। स्थायित्व की भावना आपके अंदर बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में यदि आपसे कोई गलती हुई थी, तो आज उससे पर्दा उठ सकता है, जिसके लिए आपको अधिकारियों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है।

वृष 
आज का दिन आपके लिए प्रभाव में वृद्धि लेकर आएगा। आप भावनाओं में बहकर किसी को मदद के चक्कर में धन उधार दे सकते हैं। बड़ों का आदर और सम्मान बनाए रखें। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में परिवार आज किसी पार्टी का आयोजन कर सकता है। धनधान्य में वृद्धि होगी और आपके वाणिज्य व्यवहार से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पिताजी का आज कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, जिसको लेकर आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आप सबके साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। संतान के विवाह में यदि कोई बाधा रही थी, तो उसके लिए आप अपने मित्रों से बातचीत कर सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में  किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। विभिन्न प्रयास आपके गति पकड़ेंगे। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलने से प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आज किसी बात को लेकर साथियों से कहासुनी हो सकती है और आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपके अंदर प्रेम और स्नेह रहने के कारण प्रत्येक कार्य को करने के लिए तत्पर रहेंगे। त्याग व सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी, जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे हैं, उन्हे आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी गलती के कारण आपको कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है। आप अपने कामों के लिए बजट बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में भी कामयाब रहेंगे।

सिंह
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको व्यापार में एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, जो आपको खुशी देगी। महत्वपूर्ण गतिविधियों में आपसे तालमेल बनाए रखें। पारिवारिक मामलों को आज घर में ही सुलझाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपने कोई बात बाहर लेकर चले तो बाद में लोग आपका मजाक बना सकते हैं। आपके किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान आज आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है।

कन्या
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। अधिकारियों से आजादी मुलाकात होगी और आप अपने माता-पिता से अपने मन में चल रही कुछ बातों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपकी किसी अजनबी से मुलाकात होगी, जिसमें आपको कोई जरूरी जानकारी लीक नहीं करनी है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण आज जाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि अनबन चल रही थी, तो वह आज बातचीत के जरिए समाप्त होगी। पिताजी को आज कोई घूमने फिरने के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

तुला
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आप खूब धन लगाएंगे। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपकी साख व सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलकर परिवार में कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही ना बरतें नहीं, तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा। आप किसी काम को करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें, नहीं तो बाद में आपको समस्या सकती है।

वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए मामले आज गति पकड़ेंगे और मेहनत करते रहें। स्वास्थ्य समस्याओं को यदि आपने नजरअंदाज किया, तो बाद में वह कोई बीमारी बन सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। आप अपने किसी काम में आज ढील देने से बचें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए समस्या हो सकती है।

धनु
आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन सुखमय रहने वाला है। व्यवसाय में आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें और साझेदारी में किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलेगी। जरूरी विषयों में आप कोई निर्णय लेने में देरी ना करें और अपने डेली रूटीन में बदलाव को बनाए रखें, तभी आप सेहतमंद रह सकेंगे, नहीं तो आपको कुछ समस्याएं हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज भी होंगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिल सकता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोग अत्यधिक मेहनत करेंगे, तभी उन्हें कोई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है और घर परिवार में चल रही समस्याएं आपके लिए सिरदर्द बनेगी, लेकिन आपके निरंतर प्रयासों से में आपको सफलता अवश्य मिलेगी। किसी सरकारी काम के नियमों में सकारात्मक सोच बनाएं रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है आस्था और विश्वास से आपका मनोबल ऊंचा होगा। लेनदेन के मामले में आप सावधानी बरतें। छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करें।

कुंभ
आज का दिन आपके लिए प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य में तेजी आएगी और कार्यक्षेत्र में आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र के कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी, तभी आपके काम पूरे हो सकेंगे। मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कला और कौशल में भी सुधार आएगा। अध्ययन अध्यापन के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मीन
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। शासन और प्रशासन के मामलों में आपके प्रयास तेज होंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप आज किसी निर्णय को लेकर कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से बहसबाजी में ना पड़े, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। घर परिवार में आप स्वयं पर फोकस बनाए रखें। संतान को नई नौकरी मिलने से आज माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें। घरेलू संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी।

सीमा हैदर के मामले में बड़ा खुलासा, जानिए क्या कहा खुफिया एजेंसियों ने…

0

खुफिया एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों को आशंका है की सीमा ने बकायदा पूरी तैयारी के साथ अपना ड्रेसअप इस तरीके से किया था कि वह ग्रामीण भारतीय महिला लगे, ना की बाहर के देश की महिला और इस मेकओवर में पेशेवर लोगों की मदद ली गई थी। खुफिया एजेंसी काफी दिनों से ये तलाश करने में जुटी हुई है कि क्या किसी तीसरे शख्स की मदद से पूरी तैयारी के साथ सीमा को भारतीय सीमा में दाखिल करवाया गया था?

सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसियों को आशंका है कि सीमा ने पूरी तैयारी के साथ अपना ड्रेसअप कुछ ऐसे किया था कि वह ग्रामीण भारतीय महिला लगे, न की बाहर के देश की महिला और इस मेकओवर में पेशेवर लोगों की भी मदद ली गई थी। इतना ही नहीं, सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए उसने अपने बच्चों को भी इसी तरीके से ड्रेस अप किया था।

कर्मचारी हित में मुख्यमंत्री बघेल ने अनुपूरक बजट में की बड़ी घोषणाएं, 4% डीए वृद्धि, HRA भी सातवें वेतनमान के आधार पर बढ़ा

0

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अनुपूरक बजट के दौरान शासकीय कर्मियों के हित में बड़ी घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने शासकीय कर्मियों के लिए 4 प्रतिशत डीए वृद्धि के साथ ही सातवें वेतनमान के मुताबिक गृह भाड़ा भत्ता देने की घोषणा की। उन्होंने शासकीय कर्मियों के अतिरिक्त संविदा कर्मी, दैनिक वेतन भोगी सहित सभी वर्गों के कर्मियों के लिए वेतन वृद्धि की घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की घोषणा की। इस प्रकार मूल वेतन पर अब तक कुल 42 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हो चुकी है। 4 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होने से 800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। 37000 संविदा कर्मियों के एकमुश्त संविदा वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि की गई है। इससे 350 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। दैनिक वेतन भोगियों के वेतन में 4000 रुपए की मासिक वृद्धि की गई है। इससे 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।

1650 अतिथि शिक्षकों के मानदेय में 2 हजार रुपए मासिक की बढ़ोत्तरी की गई है। इससे 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। 6000 पटवारियों को 500 रुपए मासिक संसाधन भत्ता मिलेगा। इससे 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। सभी शासकीय सेवकों को छठवें वेतनमान के स्थान पर सातवें वेतनमान पर बी श्रेणी शहर हेतु 9 प्रतिशत एवं सी तथा अन्य शहरों हेतु 6 प्रतिशत गृह भाड़ा भत्ता दिया जाएगा। इससे 265 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। सभी पुलिस आरक्षकों को 8000 रुपए किट वार्षिक भत्ता दिया जाएगा। इसका 40 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।

इसके साथ ही मितानिन ट्रेनर, ब्लाक कोआर्डिनेटर एवं हेल्प डेस्क आपरेटर को प्रतिदिन दैनिक प्रोत्साहन भत्ता 100 रुपए दिया जाएगा। इससे 11 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।

जार पंचायत सचिवों के वेतन में भी वृद्धि की गई है। 15 वर्ष से कम सेवाकाल वाले पंचायत सचिवों को विशेष भत्ता में 2500 रुपए की तथा 15 वर्ष से अधिक सेवा काल वाले पंचायत सचिवों के विशेष भत्ते में 3000 रुपए की वृद्धि की गई है। इससे 50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें अर्जित अवकाश, दस लाख रुपए तक की उपादान राशि एवं पांच लाख रुपए तक चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति का लाभ भी दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवकों के लिए उपरोक्त घोषणाओं से कुल 1764 करोड़ रुपए का व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा।

इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत अधिकतम सहायता राशि की सीमा 20 लाख रुपए से बढ़ाकर 25 लाख रुपए कर दी गई है। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2011 की सर्वे सूची के आधार पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास की पात्रता निर्धारित होने से जरूरतमंद परिवारों को आवास स्वीकृत करने में कठिनाई हो रही थी। इसे दूर करने राज्य के संसाधनों से ग्रामीण आवास न्याय योजना आरंभ की जाएगी। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस प्रकार 2000 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण घोषणाएं आज मुख्यमंत्री ने अनुपूरक बजट के दौरान की।

Crime News: प्रेमिका के पति को 6 टुकड़ों में काटा, फिर शव दफना कर कब्र पर लगाया आम का पौधा….

0

जयपुर| राजस्थान के पाली में एक 33 वर्षीय व्यक्ति की उसकी पत्नी के प्रेमी ने हत्या कर दी, हत्या के बाद शव को छह टुकड़ों में काट दिया और उन्हें अलग-अलग स्थानों पर दफना दिया। आरोपी की पहचान मदनलाल के रूप में हुई, जिसने जोगेंद्र की हत्या कर दी और धड़ को पास के जंगल में दफना दिया। पुलिस ने बताया कि सिर, हाथ और पैर घर से 100 मीटर दूर एक बगीचे से बरामद किए गए।पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी ने दफनाने वाली जगह पर आम का पौधा लगाया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पिता ने की पुलिस से शिकायत 

दरअसल, पाली जिले के निवासी 33 वर्षीय जोगेंद्र 11 जुलाई को घर से निकला था। उसके बाद 13 जुलाई तक वो वापस नहीं लौटा। उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जोगेंद्र के पिता द्वारा 13 जुलाई को स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तारी हुई। शिकायत के अनुसार, जोगेंद्र 11 जुलाई को घर से निकला और वापस नहीं लौटा। संदेह होने पर उसके पिता ने पुलिस से संपर्क किया क्योंकि उन्हें मदनलाल की संलिप्तता का संदेह था।मृतक के पिता मिश्रलाल मेघवाल ने कहा, “मेरा मानना है कि मेरे बेटे की हत्या में और भी लोग शामिल थे।”