Home Blog Page 907

जैन मुनि की हत्या के विरोध में सम्पूर्ण जबलपुर जैन समाज उतरा सड़कों पर

0

जबलपुर| गत दिवस चिक्कोड़ी (कर्नाटक) के हीराकोड़ी में साधनारत एवं चातुर्मास कर रहे दिगम्बराचार्य श्री कामकुमार नंदी जी की कुछ असामाजिक तत्वों ने बीभत्स हत्या कर शव के अनेक टुकड़े कर जंगल में फेक दिये थे। उनका शव टुकड़ों में बरामद हुआ।

ऐसी जघन्य हत्या से देश की संपूर्ण जैन समाज में रोष व्याप्त है। इस घटना को लेकर आज जबलपुर की सम्पूर्ण जैन समाज ने रोड पर पैदल चलकर मौन जलूस निकाला समाज के लोगों का कहना था कि इस कृत्य से संपूर्ण भारतवर्ष की जैन समाज की भावनाओं पर कुठाराघात हुआ है। इस अनम्र वज्राघात से भारत की जैन समाज अपने साधुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता में है। जैन साधु सिर्फ पैदल चल कर ही बिहार करते हैं। ऐसी स्थिति में समाज में सुरक्षा को लेकर भय और चिंता व्याप्त है।

हत्या के आरोपियों को कठोर से कठोर दंड दिया जाए।
भारतवर्ष में प्रवासरत्/बिहार करने वाले जैन संतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये।. पिछले कुछ समय से बिहार के दौरान वाहनों से दुर्घटनागस्त होकर अनेक जैन संत हताहत हुये हैं, बिहार के समय जैन संतों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने ठोस कदम उठाये जायें

शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

0

आशीष कश्यप बिलासपुर /मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा, बिलासपुर के स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली।

बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उत्साह से इस रैली में शामिल हुए। विद्यालय के आसपास के क्षेत्रों मंे रैली निकालकर नारा वाचन कर नागरिकों को जागरूक किया। इस दौरान मतदान की थीम पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने सुंदर-सुंदर चित्र उभारे और निष्पक्ष मतदान की आवश्यकता विषय पर परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। परिचर्चा में छात्रों ने अपने-अपने विचार रखें

स्कूली छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर दिया लोकतंत्र में भागीदारी का संदेश

0

आशीष कश्यप बिलासपुर /मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ चलाया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से स्कूली छात्र-छात्राओं, स्व सहायता समूह की दीदियों एवं शिक्षकगणों सहित बड़ी संख्या में जागरूकता रैली का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में शहीद अविनाश शर्मा शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय सरकण्डा की छात्राओं ने अपने शिक्षकों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा की छात्राएं भी बड़ी संख्या में रैली निकालकर इस जागरूकता अभियान में शामिल हुई।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने जागरूकता रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली के माध्यम से नागरिकों को निर्वाचनों में अपने शत प्रतिशत मतदान का उपयोग करने एवं मजबूत लोकतंत्र सबकी भागीदारी का संदेश दिया

Bilaspur: पदोन्नत न्यायिक अधिकारियों की सूची जारी

0
Bilaspur: List of promoted judicial officers released
Bilaspur: List of promoted judicial officers released

आशीष कश्यप बिलासपुर| छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा उच्चतर न्यायिक सेवा (भर्ती एवं सेवा शर्तें) नियम, 2006 के अंतर्गत जिला न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के पदों पर पदोन्नति एवं सीमित भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2021 के चयनित उम्मीद्वारों की सूची जारी कर दी गई है।

उक्त चयन सूची का अवलोकन उच्च न्यायालय की वेबसाईट https://highcourt.cg.gov.in पर किया जा सकता है

बिलासपुर शहर में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर सरप्राइस चेकिंग, 176 वाहनों पर हुई कार्यवाही

0

आशीष कश्यप बिलासपुर| पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल (भापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार (भापुसे), उप पुलिस अधीक्षक यातायात संजय साहू के मार्गदर्शन में बिलासपुर के प्रमुख चौराहों में, सभी ग्रामीण थाना में मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर गाड़ी, तीन सवारी आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वाले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही की गई है। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है, 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 38 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

ब्लैक फिल्म, तीन सवारी, बिना नंबर की वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 138 वाहन स्वामी से एमवी एक्ट के तहत 49 हजार का समन शुल्क लिया गया । इस प्रकार कुल 176 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। मोबाइल चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है

छत्तीसगढ़ विधानमण्डल सदस्य निरर्हता निवारण संशोधन विधेयक सदन में पारित

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन छत्तीसगढ़ विधानमण्डल सदस्य निरर्हता निवारण संशोधन विधेयक पारित हुआ. विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन में भारी हंगामा हुआ. एक ओर विपक्ष ने प्रेमसाय सिंह टेकाम के जरिए सरकार पर निशाना साधा, वहीं विधायक धर्मजीत सिंह की टिप्पणी पर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों में तीखी बहस छिड़ गई.

सदन में विधेयक पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक शिवरतन शर्मा और अजय चंद्राकर ने कहा कि डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम में जरा भी स्वाभिमान है, तो उन्हें योजना आयोग अध्यक्ष पद स्वीकार नहीं करना चाहिए. क्योंकि उनके लिए संसोधन विधेयक लाया गया. क्या ऐसी स्थिति में भी इस पद को टेकाम स्वीकार करेंगे? मुझे लगता है टेकाम की बलि ले ली गई. टीएस सिंहदेव के एक मात्र समर्थक की शहादत हो गई है.

शिवरतन शर्मा ने कहा कि सत्र की अधिसूचना के बाद आप सत्र के बाहर घोषित कर सकते हैं क्या? इस संशोधन को लाने का प्रमुख कारण इनका आंतरिक कलह है. साल भर से सीएम लगे हुए थे कि मोहन मरकाम दूर हो जाएं. सीएम लगातार प्रयास करते रहे कि उनको अध्यक्ष से हटाया जाए. सशर्त अनुमति मिल गई कि उनको हटाया जाए तो डिप्टी सीएम बना दिया गया. राजा साहब के करीबी प्रेमसाय की राजनीतिक शहादत हो गई. आपके नेता जी की साढ़े चार साल दुर्गति हो गई. उसी दुर्गति को आपको प्राप्त करना है, तो हमारी शुभकामना है. यदि थोड़ा भी स्वाभिमान हो तो पद को नहीं लेना चाहिए.

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि हम यहां कानून बनाने जा रहे हैं. क्या मुख्यमंत्री सदन से बड़े हैं. यह सदन का अपमान है. लोकतंत्र का अपमान है. सदन से बड़ा कोई नहीं है. हमारे सदस्यों ने व्यवस्था का प्रश्न उठाया है. क्या कोई सदन के बाहर घोषणा कर सकता है क्या? विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि वो आदमी जो 45 साल पहले मंत्री थे और जिस बेरहमी से उनको निकला गया, लॉलीपॉप खिलाना था तो इत्मीनान से खिलाते. प्रेम साय सिंह के चेहरे से नूर छीन लिए हैं. रात में आप से इस्तीफा लिया गया और आप सुबह अपने क्षेत्र के लिए निकल गए थे. बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि जो साढ़े चार साल नंबर दो थे, अचानक उनको खिसका दिया गया.

विधेयक पर चर्चा के दौरान सदन में भारी हंगामा हुआ. विधायक धर्मजीत सिंह की टिप्पणी पर सत्तापक्ष के आदिवासी विधायक भड़क गए थे. धर्मजीत सिंह पर सत्ता पक्ष के विधायक बृहस्पत सिंह ने जातिगत रूप टिप्पणी करने का आरोप लगाया. इस पर धर्मजीत सिंह ने कहा कि मैंने किसी जाति को लेकर कोई बात नहीं कही. मैंने सिर्फ नग्न प्रदर्शन की बात कही है. धर्मजीत सिंह ने कहा कि रिकॉर्ड चेक करा लिया जाए. जातिगत टिप्पणी की होगी तो मैं विधायकी से इस्तीफ़ा दे दूंगा.

अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आसंदी ने पहले व्यवस्था दी हुई है. इस सदन में सभी विधायक समान हैं. जाति से ऊपर हैं. नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सदन में टिप्पणी व्यक्तिगत होती है ना कि जातिगत. इस मामले में आसंदी की व्यवस्था होनी चाहिए. संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि धरमलाल कौशिक को किस दुर्गति से नेता प्रतिपक्ष पद से हटा दिया गया. क्या हमने ये नहीं देखा है? आदिवासी दिवस के दिन इनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को हटा दिया. क्या हमने नहीं देखा? कहने को हमारे पास भी बहुत कुछ है.

CG Crime: बाघ के तस्कर गिरोह को पकड़ने में वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी

0

रायपुर| वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए सघन अभियान जारी है। इस कड़ी में बाघ के तस्कर गिरोह को पकड़ने में वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है। इसके तस्कर में संलिप्त अभी तक 39 आरोपियों को जेल भेजा गया।

गौरतलब है कि वन विभाग द्वारा वन्यजीव के तस्करी के प्रकरण में संयुक्त टीम बनाकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। इन्द्रावती टायगर रिजर्व, बीजापुर के रुद्रारम गांव से  बाघ की खाल की तस्करी में लिप्त नौ आरोपियों को बाघ के खाल के साथ गिरफ्तार कर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत 3 जुलाई 2023 को 9 आरोपियों को जेल भेजा गया था। इसके पश्चात आरोपियों के निशान देही पर अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया। 18 जुलाई 2023 की स्थिति में कुल 39 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

प्रकरण में मुख्य रूप से आरोपी तुलसीराम, रामकुमार टिंगे, ओमप्रकाश ठाकुर, गणेश यालम एवं मनोज कुरसम, अमित कुमार झा, आरती दास गंधर्व, पुतुल बर्मन (महिला आरोपी), पीतांबर साहू, सुधाकर हटवार, श्यामराव शिवनकर, शालीकराम मरकाम, अशोक खोटेले, जागेश्वर साहू, धर्माराव चापले, श्रवण झाड़ी, रंजीत कुलदीप, अली बक्श खान, किशोर दशरिया आदि की बाघ, तेंदुआ की खाल, कछुआ और अन्य वन्यजीवों की खरीदी-बिक्री में संलिप्तता रही है।

इस प्रकरण में अभी तक कुल 39 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है एवं वर्तमान में प्रकरण से संबंधित 07 आरोपी फरार है। प्रकरण में आरोपियों का संबंध महाराष्ट्र  के तस्कर गिरोह से होने से संयुक्त टीम ने 14 आरोपियों को महाराष्ट्र के भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जिले से आरोपियों को ग्राम कोसाटोला, सालेकसा में बाघ को करंट लगाकर मारने और तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

प्रकरण में आरोपियों से बाघ की खाल, 02 नग हिरण के सींग एवं बाघ की हड्डियां, तेंदुआ का खाल, कोटरी सींग-2 नग, कोटरी का कपाल -01 नग, उल्लू का कपाल, उल्लू का पंजा-02 नग, सांबर का सींग-02 नग, भालू का नाखून-04 नग, कार, मोटरसायकल, मोबाईल फोन, जी.आई.तार. का फंदा आदि सामग्री बरामद की गई है।

इंद्रावती टायगर रिजर्व के उप संचालक, धम्मशील गणवीर ने बताया कि यह सम्पूर्ण कार्यवाही संयुक्त रूप से टीम गठित कर की गयी है। जिसमें उदन्ती सीतानदी टायगर रिजर्व के उप संचालक श्री वरून जैन, वनमण्डलाधिकारी दुर्ग श्री शशी कुमार, शशिगानंदन वनमण्डलाधिकारी पश्चिम भानुप्रतापपुर एवं सबंधित वनमण्डल के टीम द्वारा इस बड़े तस्कर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस कार्यवाही में पुलिस विभाग का भी सराहनीय योगदान रहा।

मोटरसायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किये गये 7 मोटर सायकल को किया गया बरामद

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

कवर्धा शहर में विगत 06-07 दिन पूर्व बस स्टैंड कवर्धा के पास यूनियन बैंक के सामने से एक हीरो डिलक्स मोटरसायकल क्रमांक CG09-JB-5985 चोरी हो जाने की रिपोर्ट थाना कवर्धा में प्राप्त होने पर अपराध क्रमांक 467/23 धारा 379 भादवि कायम किया गया। कवर्धा शहर में लगातार मोटर सायकल चोरी होने की रिपोर्ट थाना में प्राप्त हो रही हैं। जिसके मद्देनजर उक्त चोरी की घटना में अंकुश लगाये जाने के लिए डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक कबीरधाम एवं हरीश राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के द्वारा के. के. वासनिक उप पुलिस अधीक्षक कवर्धा अनुविभाग को थाना कवर्धा एवं सायबर सेल से टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी किये जाने निर्देशित किया गया। उक्त टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देश एवं मार्गनिर्देशन के आधार पर मोटरसायकल चोरी की घटनाओं के घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीव्ही कैमरा की फुटेज का विश्लेषण जारी कर प्राप्त फुटेज के हुलिया के आधार पर अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए अपने आसूचना तंत्रों को सक्रिय करते हुए जानकारी प्राप्त किया गया।

सूचना तंत्र से प्राप्त जानकारी के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति ग्राम कोसमंदा पुलिस चौकी दशरंगपुर जिला कबीरधाम निवासी योगेश उर्फ सोनू गोस्वामी के होने की अंदेशा होने पर टीम द्वारा संदेही व्यक्ति की पतासाजी किया गया। जो संदेही व्यक्ति 06-07 दिनों से अपने घर में नहीं होना पाये जाने पर उक्त व्यक्ति की पतासाजी के लिए आसूचना तंत्र को सक्रिय किया गया, कि मुखबीर द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ कि संदेही व्यक्ति योगेश गोस्वामी एक चोरी की मोटरसायकल को बिक्री करने के लिए कवर्धा शहर में घुम रहा है, कि उक्त सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तथा उसके तलाशी लिये जाने पर मोटर सायकल की 03-04 चाबियां बरामद होने पर उक्त चाबी के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त चाबियों के उपयोग से मोटर सायकल के लॉक खोलकर मोटर सायकल चोरी में उपयोग किया जाना स्वीकार कर अब तक कवर्धा शहर से 02 मोटर सायकल, राजनांदगांव से 02 मोटर सायकल, बेमेतरा से 02 मोटर सायकल, गंडई से 01 मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया गया तथा उक्त मोटर सायकल को अपना बताकर अलग-अलग व्यक्तियों के पास बिक्री एवं गिरवी रखना बताया। जिसके आधार पर आरोपी योगेश गोस्वामी उर्फ सोनू पिता श्रवण गोस्वामी उम्र 27 वर्ष साकिन ग्राम कोसमंदा चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया जिला कबीरधाम की विधिसंगत् गिरफ्तारी कार्यवाही कर आरोपी के निशानदेही पर चोरी कर बिक्री किये गये मोटर सायकल को बरामद किया गया।

आरोपी योगेश उर्फ सोनू गोस्वामी कक्षा 12 वीं एवं डी.सी.ए. तक की पढ़ाई किया है, तथा रायपुर शहर में जोमेटो फुड डिलवरी में डिलवरी बॉय का काम करता था। जो लॉक डाउन के बाद से काम बंद होने के कारण घर में खाली रहने के दौरान जुआ खेलने का आदी हो गया था। जो जुआ में काफी रकम गंवाने के कारण मोटर सायकल को चोरी करने की शुरूआत कर दिया। सबसे पहले इसने करीबन 1½ वर्ष पूर्व अर्जुनी राजनांदगांव से पहली मोटर सायकल चोरी किया गया, उसके बाद से अलग-अलग जिलो से मोटर सायकल चोरी करना बताया।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग-निर्देशन में निरीक्षक एम.बी. पटेल थाना प्रभारी कवर्धा, सहायक उप निरीक्षक चंद्रकांत तिवारी प्रभारी सायबर सेल एवं प्रधान आरक्षक शमसेर अली, सुनील माहिरे, आरक्षक अमित गौतम, आकाश राजपूत, अजय वैष्णव, मनीष कुमार, गोपाल राजपूत द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है

यूपीएससी परीक्षा को लेकर टॉपर्स टॉक , युवाओं को मिलेंगे टिप्स।

0

सुबह 10 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में होगा आयोजन।

रायपुर – यूपीएससी सहित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए 21 जुलाई का दिन विशेष रहेगा। यूपीएससी परीक्षा के बारे में परीक्षार्थियों को पूरी जानकारी देने और उनके सवालों के समाधान के लिए रायपुर शहर में टॉपर्स टॉक का आयोजन हो रहा है। 21 जुलाई सुबह 10 बजे पं दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में इस टाॅपर्स टाॅक में वर्ष 2022 की यूपीएससी सिविल सर्विसेस परीक्षा के टॉपर्स प्रतिभागियों के बीच होंगे और अपने सफलता के अनुभव साझा करेंगे। 21 जुलाई को छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को यूपीएससी की सिविल सर्विसेस परीक्षाओं के टॉपर्स से मिलने, बात करने का सुनहरा मौका मिलेगा। यूपीएससी परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर चयनित टॉपर्स रायपुर आ रहें है। यूपीएससी की 2022 सिविल सेवा परीक्षा की टॉपर इशिता किशोर के साथ सेकेण्ड टॉपर गरिमा लोहिया और नौवाँ स्थान प्राप्त करने वाली कनिका गोयल भी रायपुर आ रहीं हैं। साथ ही 2022 की परीक्षा में 17वीं रैंक पाने वाले अविनाश कुमार, छत्तीसगढ से सर्वोच्च रैंक पाने वाले अभिषेक चतुर्वेदी और 2021 की परीक्षा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित प्रखर चंद्राकर भी इन टॉपर्स के साथ रहेंगे।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने इस बारे में बताया कि जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आईएएस, आईपीएस जैसे पदों पर चयनित होने की इच्छा रखने वाले परीक्षार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए 21 जुलाई को टॉपर्स टॉक आयोजित की जा रही है। दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होने वाली इस टॉपर्स टॉक में स्थानीय प्रतियोगियों को चयनित टॉपर्स से यूपीएससी क्रेक करने की टिप्स मिलेंगी। यूपीएससी की सिविल सर्विसेस परीक्षा को क्रेक करने के लिए पढ़ने के तरीके, पढ़ने का सिलेबस, समय प्रबंधन, दैनिक दिनचर्या से लेकर मनोरंजन, खाने पीने से लेकर अन्य सभी विषयों पर टॉपर्स के सुझाव स्थानीय प्रतिभागियों को मिलेंगे।

डॉ. भुरे ने बताया कि टॉपर्स टॉक के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करना है। राजधानी रायपुर में इस टॉपर्स टॉक से यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए माहौल निर्मित होगा और अधिक से अधिक युवा इन परीक्षाओं के लिए आकर्षित होंगे। टॉपर्स से प्रेरणा और टिप्स लेकर परीक्षाओं की तैयारियों के लिए माहौल बनेगा जिससे छत्तीसगढ़ से देश की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में ज्यादा से ज्यादा परीक्षार्थी सफल हो सकेंगे।

टाॅपर्स टाॅक के लिए यूट्यूब और फेसबुक के लाइव लिंक भी जारी किए गए है इन लिंको से प्रतिभागी अपने मोबाईल पर भी सुबह 10 बजे से टाॅपर्स टाॅक का सीधा प्रसारण देख सकते है।

https://www.youtube.com/live/W5PuRjoU5-c?feature=share

https://fb.me/e/5KKSyJkkM

पशुपालन किसान क्रेडिट कार्ड हेतु विशेष शिविरों का किया जा रहा आयोजन

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चाम्पा| जिले के दुग्ध उत्पादक किसानों को दुधारू पशु पालन, बकरी एवं मुर्गी पालन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से विभिन्न बैंक से ऋण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग एवं जिला अग्रणी बैंक के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत स्तर विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें ने बताया की शिविर का आयोजन विकासखण्ड- बलौदा के ग्राम कोसमंदा में 21 जुलाई को, 28 जुलाई को पामगढ विकासखंड के ग्राम तनौद में, 4 अगस्त को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम तालदेवरी में, 11 अगस्त को अकलतरा विकासखंड के ग्राम अकलतरी में, 18 अगस्त को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम हथीटिकरा में, 25 अगस्त को बलौदा विकासखंड के ग्राम पिसौद में, 1 सितम्बर को पामगढ विकासखंड के ग्राम बिलारी में, 8 सितंबर को बम्हनीडीह विकासखंड के ग्राम झरना में, 15 सितंबर को अकलतरा विकासखंड के ग्राम पिपरसत्ती में, 22 सितंबर को नवागढ़ विकासखंड के ग्राम गौद में और 29 सितम्बर को पामगढ़ विकासखंड के ग्राम कोसला के पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा