CG: डायरिया से 80 लोग से ज्यादा संक्रमित! 5 की मौत
आईएएस रानू साहू उनके पति व कांग्रेस नेता के घर ईडी ने मारा छापा
ईडी का छापा आईएएस रानू साहू व उनके आईएएस पति जे पी मौर्या के देवेंद्र नगर स्थित आफिसर्स कॉलोनी में पड़ा है। रानू और जेपी के बंगले में पहले भी ईडी का छापा पड़ चुका है। इनके अलावा कांग्रेस नेता राम गोपाल अग्रवाल के अलग अलग शहरों में स्थित निवास और कार्यालय सहित अन्य परिसरों में भी ईडी की कार्रवाई चल रही है।
कोरबा नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के यहां भी ईडी के छापे की खबर है। ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल का भी नाम छापे में आ रहा है। बताया जा रहा है कि ईडी रायपुर के देशबन्धु कॉम्प्लेक्स, अमलीडीह स्थित लाविस्टा के साथ बिलासपुर के अंबा प्लाजा, रामा वैली, विनोबा नगर और कोरबा में कार्यवाही कर रही है।</p>
राहुल गांधी की याचिका पर 4 तारीख को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर आज सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी की याचिका पर गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी को नोटिस जारी किया। कोर्ट ने मानहानि मामले में गुजरात राज्य को भी नोटिस जारी किया।
पूर्णेश ने नोटिस का जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से 21 दिन का समय मांगा, लेकिन कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की मोहलत दी। कोर्ट ने कहा कि इस स्तर पर सीमित प्रश्न यह है कि क्या दोषसिद्धि निलंबित किए जाने योग्य है? मामले की अगली सुनवाई चार अगस्त को होगी।
छत्तीसगढ़ की चेतना तिवारी ने जीता मिसेज इंडिया का खिताब
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की बहू और इंदौर शहर की बेटी चेतना जोशी तिवारी (उम्र 29) ने मिसेज इंडिया 2023 (Mrs India 2023) का खिताब जीता है. इसके साथ ही चेतना अब देश की सबसे खूबसूरत विवाहित महिला बन गई हैं. श्रीलंका की राजधानी कोलंबो शहर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में देशभर से 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता में चेतना तिवारी (Chetana Tiwari) ने सभी को पीछे छोड़ते हुए मिसेज इंडिया 2023 का ताज अपने सिर पर सजाया. उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही जिले और प्रदेश में खुशी का माहौल है.
चांपा में निलेश तिवारी के साथ चेतना की शादी हुई थी. शादी के बाद भी अपने जज्बे को कायम रखकर चेतना ने यह मुकाम हासिल किया है. चेतना ने कोलंबो में 13 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति दी. चेतना के ससुर राजेश तिवारी ने बताया कि दो साल पूर्व निलेश और चेतना का विवाह हुआ था. चेतना अंतरराष्ट्रीय योग प्रशिक्षक भी हैं. वह श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग से भी जुड़ी हुई हैं. वे आर्ट आफ लिविंग और हैप्पीनेस प्रोग्राम की फैकल्टी को भी प्रशिक्षण देती हैं.
राजेश तिवारी ने बताया कि जैसे ही यह उपलब्धि हासिल हुई, व्हाट्सप्प पर उनके बेटे ने कार्यक्रम का लिंक शेयर किया. इस उपलब्धि पर पूरे परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है. चेतना तिवारी 23 जुलाई को अपने पति के साथ कोलंबो से इंदौर पहुचेंगी. इसके बाद ही तय होगा कि वे चांपा कब आएंगे.
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन आज, अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर सदन में चर्चा होगी। इससे पहले तीसरे दिन विपक्षी भाजपा विधायकों की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर गुरुवार को चर्चा नहीं हो सकी।
Breaking: प्रदेश में एक बार फिर ED की छापामार कार्रवाई! पढ़ें पूरी खबर
छत्तीसगढ़ में फिर एक बार ईडी की टीम ने छापामार कार्रवाई की है। दरअसल टीम सुबह-सुबह ही सभी के निवास पहुंच गई थी। खबर लिखे जानें तक टीम अधिकारियों और कारोबारियों के घर दस्तावेज खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। 5 सदस्यीय टीम सुबह 5 बजे से दस्तावेजों की छानबीन कर रही है। इसके अलावा कलेक्टर रानू साहू के घर पर आईटी की टीम पहुंची है।
Jaipur Earthquake: जयपुर में लगातार तीन बार आया भूकंप, सहमे लोग घरों से बाहर आए
राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार तड़के आधे घंटे के भीतर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज सुनाई दी। इसके बाद डरे सहमे लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आ गए। इस दौरान कुछ लड़के गली में बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए दिखाई दिए। फिलहाल, भूकंप से किसी के हताहत होने या किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बताया गया है कि सुबह 4:09 से 4:25 के बीच भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.4 और 4.4 के बीच मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजस्थान के जयपुर में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, लगातार तीन बार भूकंप के झटके लगे। पहला झटका सुबह 4.09 बजे महसूस किया गया। इसके दूसरा झटका सुबह 4.23 बजे और तीसरा झटका सुबह 4.25 बजे पर आया। सड़कों पर लोग एक दूसरे का हाल चाल भी पूछते दिखे।
कौशिक की पहल से हथनी में खुलेगी उद्यानिकी कॉलेज ,सभापति डॉ.लक्ष्मण यादव ने आभार जताया
बिलासपुर| बिल्हा विधानसभा के ग्राम पंचायत हथनी में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक की पहल से 15 करोड़ रुपए की स्वकृति मिली जिसमे उद्यानिकी कॉलेज व छात्रावास निर्माण किया जायेगा लगातार क्षेत्र में विकास कार्य को देखते हुए क्षेत्र के युवा नेता डॉ. लक्ष्मण यादव सभापति प्रतिनिधि जनपद पंचायत बिल्हा ने आभार प्रकट बिल्हा विधायक धरम कौशिक को किया और क्षेत्रवासियो को बधाई दिया एवं साथ ही भाजपा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी नरेश जायसवाल ने कहा कि विधायक कौशिक की पहल से उद्यानिकी कॉलेज खुलने से जिले के बच्चे अध्ययन करने हमारे गांव आएंगे व उद्यानिकी के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा ।
Aaj Ka Rashifal 21 July 2023: मीन से मेष तक, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन?
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन आप कोई नया कार्य प्लान कर सकते हैं। साथ ही आपका स्वास्थ्य में आपको कुछ गिरावट महसूस होगी। किसी कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई पड़ेगी। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज के दिन आप अपने जीवन में कोई विशेष निर्णय ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आज कोई नया विषय आप शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिलेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार में लोग आपको मान-सम्मान प्राप्त होगी। पत्नी से मधुर संबंध होंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कोई बड़ा डिसीजन आप ले सकते हैं, जिसमें परिवार के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में नई साझेदारी होगी। कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज आप सोचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए तत्पर दिखाई देंगे। व्यापार क्षेत्र में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर आज आप जा सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज का दिन आपका अत्यधिक भागदौड़ वाला रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, जिस कारण स्वास्थ्य में भी कुछ गिरावट महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। परिवार में सभी से संबंध ठीक करने का प्रयास करें।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज का दन आपको लाभ देने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों व रिश्तेदारों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आप कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा व पत्नी से संबंध अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज का दिन आपके अच्छा रहेगा। परीक्षा आदि के परिणाम आपके पक्ष में आएगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा निवेश प्रॉपर्टी आदि में आज आप कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज बहुत पुराना कार्य पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बनेगा। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। नौकरी-व्यापार में लोग आपका सहयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्त्रोत मिलेंगे और कोई नया वाहन आदि आप खरीद सकते हैं।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। किसी कार्य विशेष को लेकर लंबी यात्रा आदि पर जाना पड़ सकता है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें, नहीं तो चोट लग सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार आदि में आज बड़ा जोखिम ना उठाएं। कोई बड़ा लेन-देन न करें व बड़ी राशि उधार में किसी को ना दें। परिवार के लोगों से संबंध मधुर रखें और वाणी पर संयम रखें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में आकस्मिक घटना घट सकती है, जिस कारण माहौल बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज घाटा हो सकता है। कोई नया वाहन आदि आज ना खरीदें और यात्रा आदि में सावधानी बरतें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज आपका कोई पुराना विवाद समाप्त होगा। परिवार में चल रहे व्यर्थ का मनमुटाव खत्म होता दिखाई देगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा व स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत दिनों से चल रहे नौकरी के प्रयास में आज सफलता मिलेगी। आज आप चल या अचल सम्पत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई कार्ययोजना आज बन सकती है। न्यायालय पक्ष में विजय होगी। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
Hyundai की इन 5 कारों पर इस महीने एक लाख रुपये तक का डिस्काउंट!
Hyundai Motor जुलाई में अपने कुछ मॉडलों पर भारी छूट दे रही है. कार निर्माता ने एलान किया है कि ग्राहक इस महीने के आखिर तक कंपनी ने चुनिंदा मॉडल को खरीदने पर एक लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं. कोरियाई ऑटो दिग्गज 6 मॉडल्स को बेनिफिट स्कीम के तहत ऑफर कर रही है. कंपनी ने ऑफर के तहत मिलने वाले वाहनों में Grand i10 Nios, i20, i20 N Line, Aura, Alcazar और Kona EV जैसे मॉडल शामिल हैं. कार निर्माता ने क्रेटा, वेन्यू, वरना, ट्यूशॉ और आयोनिक 5 जैसे अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों को इस डिस्काउंट स्कीम से बाहर रखा है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि जुलाई के महीने में हुंडई की कारो को खरीदने पर कितनी बचत की जा सकती है.
Hyundai Aura
हुंडई की पॉपुलर सेडान ऑरा खरीदने वालों को इस महीने 33,000 रुपये तक का फायदा हो सकता है. ऑरा की एक्स शोरूम प्राइस 6.33 लाख रुपये से शुरू होकर 8.90 लाख रुपये तक जाती है.
Hyundai Grand i10 Nios
हुंडई की एंट्री लेवल हैचबैक ग्रैंड आई10 नियॉस पर आप इस महीने कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ ही कॉर्पोरेट ऑफर के रूप में 38,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं. इस हैचबैक की एक्स शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपये से लेकर 8.51 लाख रुपये तक है. यह फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी ऑप्शन में भी उपलब्ध है.
Hyundai Kona EV
भारत में कोरियाई कार निर्माता की पहली इलेक्ट्रिक कार पर जुलाई में सभी हुंडई कारों के बीच सबसे ज्यादा छूट मिल रही है. कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी एक लाख रुपये के फ्लैट नकद छूट पर उपलब्ध है. यह छूट इलेक्ट्रिक एसयूवी के सभी वैरिएंट पर लागू है. हुंडई कोना ईवी भारत में इतनी बड़ी छूट के साथ उपलब्ध एकमात्र इलेक्ट्रिक वाहन है. हालांकि, कार निर्माता उन ग्राहकों के लिए कोई बेनिफिट नहीं ऑफर कर रही है, जो भारत के लिए हुंडई की दूसरी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 खरीदने की योजना बना रहे हैं.
Hyundai Alcazar
हुंडई की एकमात्र थ्री-लाइन एसयूवी पर भी छूट दी जा रही है. अल्काजार को दो साल पहले लॉन्च किया गया था. इस एसयूवी पर एक्सचेंज बेनिफिट के रूप में ₹20,000 की फ्लैट छूट मिल रही है.
Hyundai i20 and i20 N Line
हुंडई नई i20 और i20 N लाइन दोनों मॉडलों पर समान छूट दे रही है. दोनों मॉडलों पर जुलाई के महीने में 10,000 रुपये की नकद छूट और 10,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है. हालांकि छूट सभी वैरिएंट्स पर उपलब्ध है, लेकिन ह्यूंदै इसे सिर्फ i20 N लाइन मॉडल के DCT गियरबॉक्स वैरिएंट पर दे रही है.










