Home Blog Page 905

बड़ी खबर: बिजनेसमैन सुनील रामदास के यहां पड़ी ED की रेड!

0

रायपुर।छत्तीसगढ़ में ईडी ने एक बार फिर रेड मारी है। ईडी की रेड से प्रशानिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि बिजनेसमैन सुनील रामदास अग्रवाल के घर पर दबिश दी है।

व्यापारी सुनील रामदास के यहां अम्लीडीह स्थित लाविस्टा कॉम्प्लेक्स में ईडी की रेड जारी है। फिलहाल टीम दस्तावेज खंगालने में जुटी है।

बलरामपुर : रोजगार मेला का आयोजन 26 जुलाई को, इन पदों पर होगी भर्ती

0

बलरामपुर| जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी दी है कि जिले के शिक्षित एवं बेरोजगार युवाओं एवं छत्तीसगढ़ शासन की बेरोजगारी भत्ता योजनांतर्गत पात्र अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान किये जाने हेतु जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी भेलवाडीह में 26 जुलाई 2023 को प्रातः 10.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।

रोजगार मेला में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रतिष्ठित संस्थान एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस, एस.आई.एस. सिक्योरिटी गार्ड, अविनाश एंटरप्राइजेज प्रा.लि. एवं अन्य स्थानीय स्तर पर स्थापित संस्था/फैक्ट्री द्वारा चयन कर रोजगार प्रदान किया जायेगा। जिले के समस्त इच्छुक अभ्यर्थी अपना संपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज के साथ निर्धारित स्थान एवं तिथि को उपस्थित होकर रोजगार प्राप्त सकते हैं।

वाहन चोरी करने वाले चार अपचारी बालक पकड़े गए, चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन कीमती 4 लाख रूपये के जप्त

0

पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाआंे पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल प्रियंका करचाम के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा 4 अपचारी बालकों को गिरफ्तार कर चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन कीमती 4 लाख रूपये के जप्त किये गये है।
थाना अधारताल में विश्वसनीय मुखबिर से सून मिली कि निर्भय नगर मैदान में 4 लडके 4 एक्टीवा लेकर खडे है जो बहुत की कम कीमत में एक्टिवा बेचने की बात कर रहे है, सम्भवतः एक्टीवा चोरी की है। सूचना पर तत्काल निर्भय नगर मैदान मे दबिश दी जहॉ 4 एक्टीवा लिये 4 लडके दिखे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा पूछताछ पर सभी ने अपने नाम एवं 1 ने अपनी उम्र 13 वर्ष एवं तीन ने उम्र 15 वर्ष बतायी।

ली हुई एक्टीवा के सम्बंध मे पूछताछ करने कोई कागजात न होना बताते हुये चारों ने मिलकर उक्त थाना अधारताल, गोहलपुर, लार्डगंज, विजय नगर एवं घमापुर क्षेत्र से 6 एक्टीवा चोरी करना तथा 2 एक्टीवा को मंडी मदार टेकरी में कब्रिस्तान गेट न. 2 के पास छिपा कर रखना बताया। अपचारी बालकों से 4 एक्टीवा एवं निशादेही पर मण्डी मदार टेकरी में छिपा कर रखी हुई 2 दुपहिया वाहन जप्त करते हुये चारों अपचारी बालकों की थाना अधारताल कें अपराध क्रमंाक 875/23 धारा 379 भा.द.वि., थाना गोहलपुर कें अपराध क्रमंाक 455/23 एवं 357/23 धारा 379 भा.द.वि., थाना लार्डगंज कें अपराध क्रमंाक 316/23 धारा 379 भा.द.वि., थाना घमापुर कें अपराध क्रमंाक 416/23 धारा 379 भा.द.वि., थाना विजय नगर कें अपराध क्रमंाक 536/23 धारा 379 भा.द.वि.,में गिरफ्तारी की गयी।उल्लेखनीय है कि चारों अपचारी बालक नशा करने के आदि है तथा पूर्व में थाना ओमती में वाहन चोरी के प्रकरण में पकडे जा चुके है जिनसे 9 दुपहिया वाहन जप्त किये गये थे।

उल्लेखनीय भूमिका- वाहन चुराने वाले अपचारी बालकों को पकडते हुये चुराये हुये 6 दुपहिया वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी अधारताल श्री शैलेष मिश्रा, उप निरीक्षक भरत सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामसनेह शर्मा, प्रधान आरक्षक अजीत पटेल, आरक्षक राजेश केवट, अनिल शर्मा, महेश कहार, दीपक कुमार की सराहनीय भूमिका रही|

ITBP में 10वीं पास के लिए नौकरी का बेहतरीन मौका, जल्द करें आवेदन

0

ITBP Recruitment 2023 Apply Online at itbpolice.nic.in: अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में भटक रहे हैं, तो भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है. ITBP ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 458 कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों (ITBP Recruitment 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. जो भी उम्मीदवार ITBP में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ITBP Constable Recruitment 2023 अभियान के तहत संगठन में कुल 458 कांस्टेबल (ड्राइवर) ग्रुप ‘सी’ गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों पर भर्ती (ITBP Recruitment) की जाएगी.

इन पदों (ITBP Recruitment 2023) के लिए फाइनल रूप से चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स में लेवल-3 के तहत वेतनमान 21700-69100 रुपये (7वें सीपीसी के अनुसार) मिलेगा. उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए और किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या 10वीं पास होना चाहिए.

ITBP Recruitment के लिए इस तरीख तक करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 27 जून, 2023
आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई, 2023

ITBP के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से मैट्रिकुलेशन या 10वीं पास या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. साथ ही वैध भारी वाहन ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.

इस आयुसीमा वाले उम्मीदवार करें आवेदन
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयुसीमा 21 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
ITBP Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
ITBP Recruitment 2023 के लिए अप्लाई लिंक 

ITBP में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
जिन उम्मीदवार का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें वेतन के तौर पर 21700 से 69100 रुपये के बीच सैलरी दी जाएगी.

पीसीपीएनडीटी एक्ट के राज्य सलाहकार समिति की हुई बैठक, एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा

0

रायपुर|पीसीपीएनडीटी एक्ट (Pre-Conception and Pre-Natal Diagnostic Techniques Act) के अंतर्गत गठित राज्य सलाहकार समिति की बैठक आज डीकेएस भवन परिसर स्थित राज्य नोडल एजेंसी कार्यालय में हुई। पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य में इस एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन एवं इसके विभिन्न प्रावधानों के परिपालन पर चर्चा हुई।

राज्य सलाहकार समिति की बैठक में सोनोग्राफी मशीन में एक्टिव ट्रेकर लगाने संबंधी भारत सरकार से प्राप्त रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत एमबीबीएस डॉक्टरों के सोनोग्राफी प्रशिक्षण के अगले बैच के लिए नियमावली तैयार करने पर भी चर्चा की गई। विगत 31 मार्च को हुई समिति की पिछली बैठक के पालन प्रतिवेदन की जानकारी भी बैठक में दी गई।

पीसीपीएनडीटी एक्ट के संयुक्त संचालक डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, पंडित जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में रेडियो डायग्नोसिस के प्राध्यापक डॉ. विवेक पात्रे, शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओंकार प्रसाद खंडवाल, मेडिसीन विभाग के सह-प्राध्यापक डॉ. आर.के. पटेल, स्वास्थ्य विभाग के उप संचालक डॉ. महेन्द्र सिंह, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी धवल सिन्हा और पीसीपीएनडीटी कन्सल्टेंट वर्षा राजपूत भी बैठक में उपस्थित थीं।

Beauty Tips: 60 की उम्र में भी दिखना है जवान तो हर रोज खानी है यह एक चीज

0

Fox nut for glowing skin : वैसे तो हर ड्राई फ्रूट सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन मखाने में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन-ए और जिंक जैसे पोषक तत्व स्किन के लिए काफी कारगर साबित होते हैं. ये कील मुंहासे, पिंपल के दाग-धब्बे कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही यह स्किन को टाइट बनाए रखता है, जिसके चलते स्किन जवां और खूबसूरत लगती है. यही वजह है कि, स्किन स्पेशलिस्ट इस सूखे मेवे (dry fruits benefits) को डेली रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं. अगर आप हर रोज केवल एक मुट्ठी मखाना भी खा लेते हैं, तो ना सिर्फ ये आपकी त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने का काम करेगा, बल्कि नाखून और बाल की भी चमक बरकरार रखने में मदद करेगा.

मखाने की विशेषता और फायदे

1- फार्मेसी वेबसाइट के अनुसार प्रति 100 ग्राम मखाने में 347 कैलोरी ऊर्जा, 9.7 ग्राम प्रोटीन और 14.5 ग्राम फाइबर होता है.  त्वचा को उम्र से पहले या फिर बढ़ती उम्र में झुर्रियों और फाइन से बचाने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सूपरफूड मखाने को डाइट में जरूर शामिल कर लेना चाहिए. यह फ्री रेडिकल्स को हटाकर त्वचा को चमकदार बनाए रखने का काम करते हैं. लेकिन इन्हें तल कर नाश्ते में बिल्कुल ना खाएं.

2- झुर्रियां आपकी खूबसूरती पर पर्दा डालने का काम करती हैं, ऐसे में मखाने में पाया जाने वाला केम्पफेरोल नाम का रसायन स्किन में कसाव लाने, रोम छिद्रों को कसने और काले दाग-धब्बों को हल्का करने का काम बखूबी करता है.

3- ग्लूटामाइन, सिस्टीन, आर्जिनिन और मेथिओनिन जैसे एंटी-एजिंग गुणों के कारण मखाने को अपने आहार का हिस्सा जरूर बनाइए. ग्लूटामाइन प्रोलाइन का उत्पादन करता है, जो कोलेजन में पाया जाने वाला एक अमीनो एसिड होता है. यह आपकी त्वचा को जवां बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसमें आयरन की भी मात्रा पाई जाती है इसलिए यह बाल की चमक को भी बरकरार रखने में सहायक साबित हो सकता है.

मखाने के अन्य फायदे

  • फॉक्स नट्स यानी मखाना मधुमेह और हृदय रोगियों के लिए बहुत अच्छा स्नैक फूड है क्योंकि इनमें गुड फैट मौजूद होता है.
  • फॉक्स नट्स में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जिससे आपकी पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और मल त्याग में आसानी होती है.
  • मैग्नीशियम, पोटेशियम और सोडियम के अलावा फॉक्स नट में कैल्शियम भी उच्च मात्रा में होता है इसलिए यह हड्डी और दांत को मजबूत बनाए रखने में का भी काम करते हैं.

Neha Bhasin ने सोशल मीडिया में लगाई आग, बिकनी ने दिखाया अदाओं का जलवा … देखें तस्वीरें

0

Big Boss OTT सीजन 1′ का हिस्सा रहीं Neha Bhasin ने सोशल मीडिया में बेहद हॉट फोटो शेयर किया है। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख लोगों की नींद उड़ गई है।

https://www.instagram.com/reel/Cu3342Qt2l2/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

Neha Bhasin ने रेड कलर की बिकिनी में अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उनके एक्सप्रेशंस देख के लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वैसे उनके इस भड़काऊ वीडियो पर कुछ यूजर्स ने आपत्ति भी जताई है।

इसके पहले भी Neha ने कई बार सोशल मीडिया में आग लगाई है लेकिन इस बार Neha ने जो पोस्ट किया है उसे देखने के बाद सबके होश उड़ गए हैं। Red बिकनी में वह बेहद कातिल दिख रही हैं। Neha ने Hot मेकअप के साथ वैसे ही जानलेवा पोज दिया है। वह एक सोफे पर लेटी है साथ ही फैदर की श्रग अपने लगे में डाली है। कपड़े की अगर बात करे तो वह भी बेहद hot है।

सुर्खियों पर रही शो की जर्नी

बिग बॉस से वह काफी सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने बड़े ही दिमाग के साथ में बिग बॉस खेला था और वहां भी अपने हुस्न के जलवे बिखेरे थे। Neha की फैंस फॉलोइंग इस शो से काफी बढ़ी थी।

अमित शाह कल आ रहे हैं रायपुर, बीजेपी नेताओं की लेंगे हाईलेवल मीटिंग!

0
Amit Shah is coming to Raipur tomorrow, will hold high level meeting of BJP leaders!
Amit Shah is coming to Raipur tomorrow, will hold high level meeting of BJP leaders!

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के चुनावी रणनीतिकार अमित शाह रायपुर आ रहे हैं। 22 जुलाई शनिवार को शाह छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं की हाई लेवल मीटिंग लेंगे। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत संगठन के महामंत्री, संभाग के प्रभारियों को बैठक में शामिल होने की तैयारी करने कहा गया है।

शाह के सवाल होंगे और जवाब स्थानीय नेताओं को देने हैं। खबर है कि एक प्राइवेट सर्वे एजेंसी के कुछ लोग भी शाह के साथ होंगे। छत्तीसगढ़ की विधानसभा सीटों पर भाजपा की स्थिति को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के एक सर्वे पूरा होने की चर्चा है। खब ये भी है कि उस सर्वे में भाजपा की हालत पतली दिखी है। इस वजह से केंद्रीय नेतृत्व भी टेंशन में है।

भाजपा 2023 के चुनाव को हर हाल में जीतने का प्रयास कर रही है। यही वजह है कि अमित शाह एक बार फिर रायपुर आ रहे हैं। इसी महीने 5 जुलाई को शाह ने रायपुर में रात बिताई और नेताओं की बैठक ली थी। तब शाह छत्तीसगढ़ भाजपा की परफॉर्मेस से संतुष्ट नहीं दिखे थे। ओम माथुर और नितिन नबीन से उन्होंने आंतरिक रिपोर्ट मांगी थी, मुमकिन है कि शनिवार को वो इस रिपोर्ट का अपडेट लेंगे।

इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त, जल्द कर लें ये काम…

0

PM Kisan Scheme 14th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी है। मोदी सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्कीम पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त के पैसे जल्द ही जारी किए जाएंगे। देशभर के करीब 8.5 करोड़ किसान लंबे वक्त से योजना की अगली किस्त के पैसे के इंतजार में थे। केंद्र सरकार ने किसानों के इंतजार को खत्म करते हुए 28 जुलाई, 2023 को योजना की अगली किस्त के पैसे ट्रांसफर (PM Kisan Scheme 14th Installment) करने की बात कही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल सरकार किसानों के खाते में 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है। यह आर्थिक मदद गरीब किसानों को दिया जाता है।

पीएम जारी करेंगे अगली किस्त
सरकार द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी इस योजना के तहत अगली किस्त को 28 जुलाई, 2023 को राजस्थान के नागौर जिले से किसानों के खाते में DBT के जरिए ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख किसान रहेंगे। ऐसे में सभी के खाते में 2,000 रुपये की अगली किस्त आएगी। गौरतलब है कि पीएम किसान योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये की राशि 2,000-2,000 रुपये की किस्त में कुल साल में तीन बार जारी की जाती है। इससे पहले सरकार ने योजना की 13वीं किस्त 27 फरवरी को कर्नाटक से जारी की थी। इन पैसों का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिसके खाते आधार और NPCI लिंक है. ऐसे में अगर आपने अभी तक यह काम नहीं करवाया है तो जल्द से जल्द इस काम को लें। वरना बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कैसे कराएं ई-केवाईसी
-अगर आप ई-केवाईसी कराना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
-इसके बाद आपको Farmer Corner पर ई-केवाईसी का ऑप्शन दिखेगा। इस पर क्लिक करते ही एक पेज खुलेगा।
-आगे आप अपना आधार नंबर दर्ज करें।
-इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें।
-इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें। इसके साथ ही आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

बेनिफिशियरी लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम-

-बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए पीएम किसान स्कीम के लाभार्थी सबसे पहले पीएम -किसान स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
-इसके बाद Beneficiary List पर क्लिक करें।
-फिर आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव के नाम को दर्ज करना होगा।
-इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करें।
-आपके सामने किसानों की बेनिफिशियरी लिस्ट खुल जाएगी जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला जारी, रायपुर में बढ़ी उमस

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राजधानी रायपुर में बारिश के ब्रेक लगते ही अब उमस बढ़ने लगी है। वहीं दूसरी ओर बस्तर संभाग में लगातार बारिश हो रही है। सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट के साथ राजधानी में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 22 जुलाई तक के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

बता दें कि रायपुर में बारिश का सिलिसला रुक गया है हालांकि हल्के बदल छाए हुए है। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस प्रकार अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी, हालांकि बस्तर क्षेत्र में भारी बारिश के आसार बने हुए है।

रायपुर सहित प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबादी हुई। अधिकतम तापमान में हुई बढ़ोतरी से उमस में भी बढ़ोतरी हो गई और लोग उमस से बेहाल रहे। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन बस्तर क्षेत्र को छोड़ दिया जाए तो बाकी क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता थोड़ी कम रहेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 23 तारीख के बाद एक बार फिर से लगातार वर्षा के आसार बने हुए है।