Home Blog Page 904

ED ने आईएएस रानू साहू को किया गिरफ्तार, विशेष अदालत में किया गया पेश

0

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएएस रानू साहू को गिरफ्तार कर शनिवार को विशेष अदालत में पेश किया. ईडी ने इसके पहले शुक्रवार को रानू साहू के निवास पर छापा मारा था, जिसके बाद लंबी पूछताछ के बाद हिरासत में लेकर दफ्तर पहुंची थी.

ईडी के वक़ील डॉक्टर सौरभ कुमार पांडेय ने बताया कि रानू साहू को गिरफ़्तार कर विशेष अदालत में पेश किया गया है. अदालत से 14 दिन की रिमांड मांगी गई है. मामले में सुनवाई जारी है.

हालांकि, ईडी की कार्रवाई किस मामले को लेकर हुई है, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही शराब गड़बड़ी केस की जांच पर रोक लगा चुकी है. वहीं अवैध कोल परिवहन के मामले में जांच के बाद चालान पेश किया जा चुका है, इसमें एक-दो लोगों की गिरफ्तारी शेष बताई जा रही है.

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय डोंगरीपाली और गोड़म का निरीक्षण किया

0

सारंगढ़| कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के स्कूलों का दौरा किया। डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय डोंगरीपाली में बीईओ बरमकेला नरेन्द्र कुमार जांगड़े, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ और प्राचार्य से स्कूल की गतिविधियों, शिक्षक व्यवस्था और भवनों के मरम्मत, जीर्णोद्धार कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों के लिए सुझाव दिए।

शिक्षकों के द्वारा स्कूल में सामान्य ब्लैकबोर्ड और प्रोजेक्टर दोनों माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही थी। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से पूछा कि भविष्य में क्या बनना चाहते हैं’ डॉक्टर, इंजीनियर। छात्र-छात्राओं ने अपनी इच्छा कलेक्टर के सामने व्यक्त की। डॉ. सिद्दीकी ने छात्र-छात्राओं को कहा कि भविष्य में जो भी बनना चाहते हैं, उसको ध्यान में रखते हुए अभी से पढ़ाई शुरू करना होगा।

डॉ. सिद्दीकी ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय गोड़म में बीईओ सारंगढ़ रेशम लाल कोसले, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के एसडीओ खाण्डेकर और प्राचार्य से स्कूल भवन में किए जा रहे मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली और स्कूल के बुनियादी कक्षों पुस्तकालय, प्रयोगशाला, प्राचार्य कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, शौचालय आदि के जीर्णोद्धार और मरम्मत कार्यों के संबंध में सुझाव दिए। दौरे में अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी भी शामिल थीं। उल्लेखनीय है कि जिले में स्कूल भवनों के मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्यों के लिए निर्माण एजेंसी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के माध्यम से किया जा रहा है।

विधानसभा में ‘उत्कृष्टता अलंकरण एवं विदाई समारोह’ शुरू

0

रायपुर| राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं| विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष सन्तराम नेताम, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित मंत्री गण, विधायक गण समारोह में उपस्थित हैं|

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने समारोह में वर्ष 2022 के लिए उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित – संगीत सिन्हा और रंजना डिपेन्द्र साहू, जागरूक विधायक के रूप में चयनित धर्मजीत सिंह तथा उत्कृष्ट संसदीय पत्रकार के रूप में चयनित – पत्रिका से राहुल जैन और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से देवव्रत भगत एवं कैमरामेन रोहित श्रीवास्तव को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

रोज जलाभिषेक के साथ करें ‘अमोघ शिव कवच’ का पाठ, सावन में भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

0

सनातन धर्म में सावन माह का विशेष महत्व है और इस दौरान भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना की जाती है। पौराणिक मान्यता है कि सावन माह में रोज भगवान् शिव  और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इसके अलावा जलाभिषेक के साथ ‘अमोघ शिव कवच’ का पाठ भी जरूर करना चाहिए। इस ‘अमोघ शिव कवच’ का पाठ रोज करने से जीवन में व्याप्त सभी दुःख, संकट, काल और कष्ट दूर हो जाते हैं –

अमोघ शिव कवच

वज्र-दंष्ट्रं त्रि-नयनं काल-कण्ठमरिन्दमम् ।

सहस्र-करमत्युग्रं वंदे शंभुमुमा-पतिम् ॥

मां पातु देवोऽखिल-देवतात्मा, संसार-कूपे पतितं गंभीरे ।

तन्नाम-दिव्यं वर-मंत्र-मूलं, धुनोतु मे सर्वमघं ह्रदिस्थम् ॥

सर्वत्र मां रक्षतु विश्‍व-मूर्तिर्ज्योतिर्मयानन्द-घनश्‍चिदात्मा ।

अणोरणीयानुरु-शक्‍तिरेकः, स ईश्‍वरः पातु भयादशेषात् ॥

यो भू-स्वरूपेण बिभात विश्‍वं, पायात् स भूमेर्गिरिशोऽष्ट-मूर्तिः ।

योऽपां स्वरूपेण नृणां करोति, सञ्जीवनं सोऽवतु मां जलेभ्यः ॥

कल्पावसाने भुवनानि दग्ध्वा, सर्वाणि यो नृत्यति भूरि-लीलः ।

स काल-रुद्रोऽवतु मां दवाग्नेर्वात्यादि-भीतेरखिलाच्च तापात् ॥

प्रदीप्त-विद्युत् कनकावभासो, विद्या-वराभीति-कुठार-पाणिः ।

चतुर्मुखस्तत्पुरुषस्त्रिनेत्रः, प्राच्यां स्थितं रक्षतु मामजस्रम् ॥

कुठार-खेटांकुश-पाश-शूल-कपाल-ढक्काक्ष-गुणान् दधानः ।

चतुर्मुखो नील-रुचिस्त्रिनेत्रः, पायादघोरो दिशि दक्षिणस्याम् ॥

कुन्देन्दु-शङ्ख-स्फटिकावभासो, वेदाक्ष-माला वरदाभयांङ्कः ।

त्र्यक्षश्‍चतुर्वक्त्र उरु-प्रभावः, सद्योऽधिजातोऽवस्तु मां प्रतीच्याम् ॥

वराक्ष-माला-भय-टङ्क-हस्तः, सरोज-किञ्जल्क-समान-वर्णः ।

त्रिलोचनश्‍चारु-चतुर्मुखो मां, पायादुदीच्या दिशि वाम-देवः ॥

वेदाभ्येष्टांकुश-पाश-टङ्क-कपाल-ढक्काक्षक-शूल-पाणिः ।

सित-द्युतिः पञ्चमुखोऽवताम् मामीशान-ऊर्ध्वं परम-प्रकाशः ॥

मूर्धानमव्यान् मम चंद्र-मौलिर्भालं ममाव्यादथ भाल-नेत्रः ।

नेत्रे ममाव्याद् भग-नेत्र-हारी, नासां सदा रक्षतु विश्‍व-नाथः ॥

पायाच्छ्रुती मे श्रुति-गीत-कीर्तिः, कपोलमव्यात् सततं कपाली ।

वक्त्रं सदा रक्षतु पञ्चवक्त्रो, जिह्वां सदा रक्षतु वेद-जिह्वः ॥

कण्ठं गिरीशोऽवतु नील-कण्ठः, पाणि-द्वयं पातु पिनाक-पाणिः ।

दोर्मूलमव्यान्मम धर्म-बाहुर्वक्ष-स्थलं दक्ष-मखान्तकोऽव्यात् ॥

ममोदरं पातु गिरीन्द्र-धन्वा, मध्यं ममाव्यान्मदनान्त-कारी ।

हेरम्ब-तातो मम पातु नाभिं, पायात् कटिं धूर्जटिरीश्‍वरो मे ॥

ऊरु-द्वयं पातु कुबेर-मित्रो, जानु-द्वयं मे जगदीश्‍वरोऽव्यात् ।

जङ्घा-युगं पुङ्गव-केतुरव्यात्, पादौ ममाव्यात् सुर-वन्द्य-पादः ॥

महेश्‍वरः पातु दिनादि-यामे, मां मध्य-यामेऽवतु वाम-देवः ।

त्र्यम्बकः पातु तृतीय-यामे, वृष-ध्वजः पातु दिनांत्य-यामे ॥

पायान्निशादौ शशि-शेखरो मां, गङ्गा-धरो रक्षतु मां निशीथे ।

गौरी-पतिः पातु निशावसाने, मृत्युञ्जयो रक्षतु सर्व-कालम् ॥

अन्तः-स्थितं रक्षतु शङ्करो मां, स्थाणुः सदा पातु बहिः-स्थित माम् ।

तदन्तरे पातु पतिः पशूनां, सदा-शिवो रक्षतु मां समन्तात् ॥

तिष्ठन्तमव्याद् ‍भुवनैकनाथः, पायाद्‍ व्रजन्तं प्रथमाधि-नाथः ।

वेदान्त-वेद्योऽवतु मां निषण्णं, मामव्ययः पातु शिवः शयानम् ॥

मार्गेषु मां रक्षतु नील-कंठः, शैलादि-दुर्गेषु पुर-त्रयारिः ।

अरण्य-वासादि-महा-प्रवासे, पायान्मृग-व्याध उदार-शक्तिः ॥

कल्पान्तकाटोप-पटु-प्रकोप-स्फुटाट्ट-हासोच्चलिताण्ड-कोशः ।

घोरारि-सेनार्णव-दुर्निवार-महा-भयाद् रक्षतु वीर-भद्रः ॥

पत्त्यश्‍व-मातङ्ग-रथावरूथ-सहस्र-लक्षायुत-कोटि-भीषणम् ।

अक्षौहिणीनां शतमाततायिनाश्छिन्द्यान्मृडो घोर-कुठार-धारया ॥

निहन्तु दस्यून् प्रलयानिलार्च्चिर्ज्ज्वलन् त्रिशूलं त्रिपुरांतकस्य ।

शार्दूल-सिंहर्क्ष-वृकादि-हिंस्रान् सन्त्रासयत्वीश-धनुः पिनाकः ॥

दुःस्वप्न-दुःशकुन-दुर्गति-दौर्मनस्य-दुर्भिक्ष-दुर्व्यसन-दुःसह-दुर्यशांसि ।

उत्पात-ताप-विष-भीतिमसद्‍-गुहार्ति-व्याधींश्‍च नाशयतु मे जगतामधीशः ॥

रिटायर्ड सैनिक ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

0

जबलपुर| गोराबाजार थानांतर्गत बिलहरी निवासी एक रिटायर्ड सैनिक ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जाँच में रुपयों के लेन-देन के चलते यह आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

गोराबाजार थाना प्रभारी विजय कुमार परस्ते ने बताया कि गुरुवार की देर रात मेडिकल कॉलेज से यह सूचना मिली थी कि बिलहरी स्थित कृष्णा होम्स में रहने वाले एक रिटायर्ड सैनिक ने अपनी बंदूक से गोली मार ली है। उक्त गोली कनपटी पर लगी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुँची टीम ने जब जाँच शुरू की तो यह मालूम हुआ कि पीड़ित मूलतः गोली की रीवा जिले के रामपुर का निवासी है और उसके पर फायर परिवार में पत्नी के अलावा 2 बच्चे भी हैं जो कि पहँचने पर यहाँ किराए के मकान में रहते हैं

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की हैं। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गुजरात के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया है क्योंकि दोनों राज्यों में बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र और गुजरात राज्य के घाट क्षेत्रों में अगले 3 दिनों के दौरान अलग-अलग भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है और अगले तीन दिनों तक राज्यों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। टीपी आईएमडी के मौसम बुलेटिन के अनुसार 22 जुलाई से 25 जुलाई तक हिमाचल और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज आएंगे रायपुर, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

0
Amit Shah is coming to Raipur tomorrow, will hold high level meeting of BJP leaders!
Amit Shah is coming to Raipur tomorrow, will hold high level meeting of BJP leaders!

रायपुर| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जुलाई को रायपुर आएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शाह यहां चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। एक महीने के भीतर शाह का यह प्रदेश में तीसरा दौरा होगा। वे घोषणा पत्र समिति के सदस्यों ,भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद आगे चुनावी रणनीति क्या होगी, इसके लिए कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे।

शनिवार को भाजपा की बेहद महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित होगी। इस बैठक में अमित शाह के अलावा भाजपा के प्रदेश व चुनाव प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं चुनाव सह प्रभारी मनसुख मंडाविया,भाजपा छत्तीसगढ़ के सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री 22 जून को दुर्ग में आयोजित सभा में शामिल हुए थे। इसके बाद पांच जुलाई को भाजपा के प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में पदाधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली थी।

पांच जुलाई को देर रात तक चली बैठक में अमित शाह ने प्रदेश पदाधिकारियों को कई जिम्मेदारियां सौंपी थीं। इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट भी आज पदाधिकारियों से मांगी जाएगी। प्रत्याशियों को लेकर गुणा-भाग इस बैठक में देखने को मिल सकता है। साथ ही भाजपा के 90 विधानसभा में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ आरोप तलाशने के अभियान सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Sooji Kheer: व्रत का चल रहा है महीना एक बार जरूर ट्राई करें सूजी का खीर, यह है पूरी रेसिपी

0

अच्छा और मीठा खाने के लिए मेहनत तो करना ही पड़ता था. लेकिन आपको आज ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसमें मेहनत कम और टेस्ट में बेहद शानदार.आज बताएंगे सूजी की खीर रेसिपी. यह आप 20 मिनट में आराम से तैयार कर सकते हैं. सूजी की खीर बनाने के लिए आपको सूजी, दूध, चीनी, घी, इलायची पाउडर, बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश जैसी कुछ सामग्री चाहिए. सफेद चीनी की जगह आप ब्राउन शुगर या गुड़ का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Horoscope Today 22 July 2023: वृषभ, कन्या राशि वालों को आज मिलेगा शुभ समाचार

0
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन शीघ्रगामी  वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतने के लिए रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है. आज आपको किसी बात को लेकर बहसबाजी मे पडने से बचना होगा और आप  किसी नये वाहन की खरीदारी कर सकते हैं. भौतिक वस्तुओं पर आपका पुरा फोकस बना रहेगा. आपके अंदर त्याग व सहयोग की भावना बनी रहेगी.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन  रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा और सामाजिक कार्यों पर आप पूरा जोर देंगे. आपको आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा और आपको यदि किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो आप उसमे सावधानी बरते. बिजनेस कर रहे लोग  किसी पर आंख मुद कर भरोसा ना करें, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण आज खुशनुमा रहने वाला है और आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें. आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से आज आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा और आपके निजी मामले हल होंगे. कुछ नवीन रिश्तों को बल मिलेगा. परिजनों का सुख व सहयोग बना रहेगा और आप बचत की योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे. आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जिसे आप लीक ना होने दें.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन साख व सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने करीबियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आप स्वयं पर पूरा ध्यान दें और प्रिय जनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आप  व्यवसाय में कुछ आधुनिक  तकनीको को भी शामिल कर सकते हैं, जिससे आपके बिजनेस में तरक्की होगी. माता पिता जी की सेहत के प्रति सचेत रहें, नहीं तो कोई पैरों से संबंधित समस्या हो सकती है. आपको आज घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन उतम रुप से फलदायक रहने वाला है. आप किसी कानूनी मामले में पडने से बचे,  नहीं तो समस्या हो सकती हैं. आप बिजनेस की कुछ योजनाओं मे अच्छा खासा धन खर्च करेंगे. संतान से आज  किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं. आप आज सभी का सहयोग और सम्मान बनाए रखें और यदि कोई जरूरी सूचना सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाए.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा. आपको कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय समय से लेना होगा और व्यवसाय की योजनाओं में  आपको सफलता मिलेंगी. आप अधिकारियों की बातों पर आगे बढ़ेंगे. माता पिता के आशीर्वाद से आज आपको किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा. विधार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते है. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ नए स्त्रोतों से आय दिलाने वाला रहेगा और आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. प्रतिस्पर्धा का भाव आज आपके मन में बना रहेगा और व्यापार में  आपका विश्वास भी ऊंचा रहेगा. आपको कोई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सुनने को मिल सकता है. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं के लिए  अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बिजनेस के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है.  आप अपनी अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे और यदि आपने कुछ नई योजनाएं बनाई, तो आज उनको भी गति मिलेगी. परिवार में किसी सदस्य की ओर से आपको  कोई उपहार प्राप्त हो सकता है. आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आपको  कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओ में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आपको धन लाभ मिल सकता है.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन कुछ  अपरिचित लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए रहेगा और आप महत्वपूर्ण कार्य में धैर्य दिखाएंगे. आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो कोई समस्या हो सकती है और आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना ले, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा. आपने साझेदारी में यदि किसी काम की शुरुआत की, तो उससे  आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से  आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.
मकर राशि ( Sagittarius)
मकर राशि के जातक को के लिए आज दिन साझेदारी में किसी कार्य को करने के लिए रहेगा. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आवश्यक कार्यों पर आप पूरा जोर देंगे और कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को  कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है. आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी. यदि  आपको संतान के कैरियर की चिंता सता रही थी, तो वह भी आज दूर होगी. आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों को आज लेनदेन के मामले में सावधानी बरतनी होगी और आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की पूरी कोशिश करेंगे. बिजनेस कर रहे लोग आज सावधानी से आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे. आपका मन आज किसी बात को लेकर परेशान रहेगा, जिसे आप जीवनसाथी से साझा कर सकते हैं.
 आप यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो वह आज आप आसानी से मिल जाएगा.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने से प्रसन्न रहेंगे और आपके कुछ नए मित्र भी आसानी से बना पाएंगे. प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आज आपको जीत मिलेगी, लेकिन आप कुछ अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचे. कला व कौशल से आप बेहतर रहेंगे और बड़ों की बात सुनेंगे, तो आप सभी मुश्किलों से आसानी से निकल सकेंगे. आपकी तरक्की में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा.

बिलासपुर : 35 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

0
बिलासपुर| पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने एवं जिले को नशामुक्त करने हेतु ‘‘निजात अभियान‘‘ चलाया जा रहा है। जिसके परिपालन में अति०पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सिविल लाईल) संदीप पटेल के निर्देशन में थाना प्रभारी अमन कुमार झा (प्र0भापुसे0) के नेतृत्व में सकरी पुलिस के द्वारा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान मुखबिर के माध्यम से सकरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बंधवापारा सकरी बिलासपुर निवासी महिला रीतू कौषिक अपने घर में भारी मात्रा गांजा रखी है। जिसकी बिक्री करने का प्रयास करने रही है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर निर्देशानुसार सकरी पुलिस द्वारा सूचना स्थल बंधवापारा सकरी पहुंचकर आरोपिया के घर रेडकार्यवाही की गई। जिनकी विधिवत तलाशी दौरान आरोपिया के घर के किचन के छज्जा मंे बोरियो में भरकर रखा हुआ गांजा कीमती 1,75,000/- रूपये बरामद कर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत कार्यवाही कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। सराहनिय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमन कुमार झा, उपनिरी0 राजसिंह, सउनि हेमन्त आदित्य, जीवन साहू, आर. 1027 जय साहू, आर. 160 सुमंत कष्यप, 1419 संजय बंजारे, 1198 अमित पोर्ते, मआर. आरती मिश्रा एवं मालिक राम साहू विशेष योगदान रहा