Home Blog Page 903

घर-घर जाकर मतदाता से हुए रूबरू, मताधिकार का प्रति किया गया जागरूक।

0

भदरापारा बालको में स्वीप कार्यक्रम।


कोरबा  – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा एवं स्वीप के नोडल अधिकारी के मार्गदर्शन में आज बालको नगर के भदरापारा बस्ती में सहायक स्वीप नोडल अधिकारी श्री अनिल रात्रे ने अपने टीम के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। जिसमें बालको प्लांट में कार्यरत मजदूर, ठेका श्रमिक, कर्मचारी , अधिकारी व गृहणी महिलाओं को स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी को मतदान अवश्य करने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में युवा वर्ग ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ मे संकल्प लिया कि हम मतदान जरूर करेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों के साथ” छोड़ो अपने सारे काम सबसे पहले करे मतदान” का नारा भी जोर शोर के साथ लगाए।

पुलिस और माओवादियों में मुठभेड़, एक नक्सली के शव के साथ बरामद

0

बीजापुर/जगदलपुर। केशामुंडी के जंगल में पुलिस और माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया गया है. इसके अलावा मौके से एक पिस्टल, मैग्जीन – दो जिन्दा राउंड, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन स्टिक, फ्यूज, पिट्ठू, माओवादी वर्दी, साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है. माओवादियों के खिलाफ डीआरजी, बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ 222 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई की थी.

बता दें कि बारिश का मौसम आते ही बस्तर में नक्सली पूरी तरह से सक्रिय हो जाते हैं. इस दौरान नक्सली अपने ठिकाने बदलने के साथ ही फोर्स को नुकसान पहुंचाने के लिए कई तरह के पैंतरे आजमाते हैं. बरसात के मौसम में जब नदी नाले उफान पर रहते हैं, तब नक्सली जवानों पर हमला कर घने जंगलों में गुम हो जाते हैं.

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि मानसून के दौरान पुलिस फोर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ता है, लेकिन अब स्थिति बदल रही है. ठंडी और गर्मी के मौसम के साथ ही अब मानसून में भी नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लॉन्च करने की बात कही है. हाल ही में हुए 3 राज्यों के पुलिस के आला अधिकारियों की बैठक में ज्वाइंट ऑपरेशन चलाने का निर्णय लिया गया है.

भिलाई स्टील प्लांट में मास्टर ऑपरेटर की मिली लाश

0

भिलाई स्टील प्लांट के अंदर वहां काम करने वाले मास्टर ऑरेटर राजेश कुमार उइके का संदिग्ध हालत में शव पड़ा मिला है। इसके बाद से प्लांट में हड़कंप मचा हुआ है। प्लांट के जिम्मेदार अधिकारियों ने शव को मेन मेडिकल पोस्ट भेजा। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया तो शव को सेक्टर 9 हॉस्पिटल के मरचुरी में रखवाया गया है। भट्टी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार उइके (55 साल) प्लांट के फाउंड्री एंड पैटर्न में काम करता था। शुक्रवार 21 जुलाई को उसकी नाइट शिफ्ट थी। सुबह की शिफ्ट में जब वहां के कर्मचारी काम पर पहुंचे तो उन्होंने नल के पास उइके का शव पड़ा देखा। शव देखते ही वहां हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना बीएसपी के अधिकारियों और पुलिस को दी। बीएसपी के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उइके को मेन मेडिकल पोस्ट भेजा गया। वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

0

राजस्थान| झुंझुनूं में एक सिरफिरे आशिक का घर में घुसकर प्रेमिका की हत्या का मामला सामने आया है। हालांकि इस वरदात को अंजाम देकर प्रेमी ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।मिली जानकारी के अनुसार वह प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। जिसके बाद युवक ने खौफनाक कदम उठाया।

जानकारी के अनुसार झुंझुनूं के गुढ़ागौड़जी थानाक्षेत्र के हासलसर गांव में प्रियंका (20) अपने परिजनों के साथ घर में सो रही थी। देर रात करीब दो बजे सुरेश (32) प्रेमिका के घर में घुस गया। इसके बाद युवक ने सो रही प्रेमिका के गले पर लगातार चार बार वार किए इससे प्रियंका की तत्काल मौत हो गई। वहीं बाद में आरोपी अपने मामा के घर पहुंचा जहां उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह के अनुसार सुरेश अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन प्रियंका के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। मृतक आरोपी सुरेश नाराज चल रहा था।

CG Breaking: विधानसभा सत्र खत्म होते इस विधायक ने दिया पार्टी से इस्तीफा

0

रायपुर|  विधायक प्रमोद शर्मा ने जनता कांग्रेस जोगी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रेणु जोगी को अपना त्याग पत्र सौंप ​दिया है। पिछले 10 महीनों से जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के साथ लड़ाई की खबरे आ रही थी। वहीं आज विधायक प्रमोद शर्मा ने खुलकर सामने आई थी।

कुछ महीनों पहले JCCJ ने पार्टी विरोधी होने की बात कहकर विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी से निकाल दिया था। जिसके बाद से ही प्रमोद शर्मा नाराज चल रहे था। उस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा- पार्टी मुझे भी निकालना चाहती है तो निकाल दे। मैं पूरी तरीके से धर्मजीत सिंह के साथ में हूं।

इंडिया रूरल कोलोक्वि: ग्रामीण गरीबी और असमानता की चुनौतियों पर हुआ संवाद

0

नई दिल्ली की सामाजिक संस्था ट्रान्सफॉर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन (ट्रिफ) और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आज राजधानी के एक निजी होटल में ’इंडिया रूरल कोलोक्वि’ का आयोजन किया गया। यहां देश में ग्रामीण गरीबी और असमानता की प्रमुख चुनौतियों पर संवाद किया गया। इस दौरान नये गांवों के निर्माण में समाज, सरकार और बाजार की भूमिका और चुनौतियों के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस परिचर्चा में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवक, उद्यमी एवं विभिन्न सामाजिक विकास के क्षेत्र विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और ग्रामीण गरीबी, असमानता एवं अन्य विसंगतियों के समाधान पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर बिहान योजना के तहत लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की सफलता पर आधारित बुकलेट का विमोचन भी किया गया।

इंडिया रूरल कोलोक्वि’ का आयोजनशुभारंभ सत्र में छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि ’इंडिया रूरल कोलोक्वि‘ का आयोजन पहली बार रीजनल स्तर पर छत्तीसगढ़ में हो रहा है। इससे राष्ट्रीय स्तर पर योजना निर्माण के लिए वास्तविक और सही जानकारी जा सकेगी। इससे स्थानीय सोच और चुनौतियों के आधार पर निकली जानकारी योजनाओं के निर्माण में उपयोगी साबित होगी। उन्होंने कहा कि भारत अपनी 75 वर्ष की यात्रा में 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है।

इंडिया रूरल कोलोक्वि’ का आयोजन

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार भारत कीे आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक यह विकसित देशों की श्रेणी में आ जाएगा। ये अनुमान उत्साहजनक हैं, लेकिन विकास और उसकी गति के लिए समझना भी जरूरी है कि विकास का तब तक कोई अर्थ नहीं होगा जब तक इसका फायदा हर नागरिक तक न पहुंचे। हम विकसित देश तभी बनेंगे जब हर नागरिक की इसमें सहभागिता होगी।

उपाध्यक्ष सिंह ने कहा कि देश में गरीबी और असमानता बड़ी चुनौतियां हैं। अब गरीबी को मल्टीडायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स के आधार पर मापने लगे हैं, इसमें आर्थिक के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य लिविग स्टैंडर्ड शामिल होते हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश के 13 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर आए हैं। यह बड़ा आंकड़ा है लेकिन अधिक महत्वपूर्ण यह है कि गरीबी रेखा से कितने ऊपर तक ये लोग पहुंचे हैं।

श्री अजय सिंह ने कहा कि भारत आबादी के कारण एक बड़ा मार्केट है। देश में समाज, सरकार और बाजार सही रणनीति पर चलेंगे तो निश्चित ही 2047 तक विकसित राष्ट्र बन जाएंगे। इसके लिए हर राज्य की स्थानीय स्थिति, विकास और चुनौतियों के आधार पर पॉलिसी बनानी पड़ेगी। छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है इसलिए यहां राज्य सरकार ने ग्रामीण विकास के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। डीबीटी के माध्यम से धान खरीदी कर 25 लाख किसानों के हाथों में 29 हजार करोड़ रूपए दिए गए। गोधन न्याय योजना के माध्यम से पशुपालकों से गोबर खरीदी कर 251 करोड़ का भुगतान किया गया। इस गोबर से अब वर्मी कम्पोस्ट बनाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा के विकास के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना शुरू की गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद स्कूल शुरू किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की संचालक श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने समाज में महिलाओं की भूमिका और उसमें बदलाव पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं र्को आिर्थक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए घरों से बाहर निकालना एक चुनौती है। यह काम सपोर्ट, मोटिवेशन और समूह चर्चा के माध्यम से किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में गौठानों, रीपा, बिहान जैसी महिला केन्द्रित योजनाओं से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और उनका जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है।

पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी, रायपुर के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला ने वीडियो संदेश के माध्यम से बताया कि सरकार के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक बाजार के फायदे पहुंचना कार्यक्रम की थीम है। परिचर्चा के बाद निकले निष्कर्ष से पिछड़े वर्गों के मदद के लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में रीजनरेटिव डेव्लपमेंट – होल ऑफ सोसायटी एप्रोच विषय पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री आर. प्रसन्ना ने कहा कि हमें ग्लोबल चेंजेस को ध्यान में रखते हुए विकास की ओर बढ़ना होगा। इसमें सामुदायिक सहयोग भी जरूरी है। हमें योजनाएं बनाते समय सस्टेनेबल डेव्हलपमेंट से एक कदम आगे बढ़कर सकारात्मक बदलाव के लिए रीजनरेटिव एप्रोच से सोचना होगा। इसी सोच से डी-फारेस्ट्रेशन के युग में छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्र बढ़ा है। बहुआयामी गरीबी में यहां तेजी से कमी आई है। इस सत्र में मनरेगा आयुक्त श्री रजत बंसल, हिन्दुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन की सुश्री अनंतिका और फिल्म अभिनेत्री व समाज सेवी सुश्री राजश्री देशपांडे ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सपनों का समुंदर (डीप ड्राइव इनटू ड्रीम्स) के सत्र में प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं, जनप्रतिनिधियों, बिहान दीदियों और परिवारों ने अपने जीवन, संघर्ष, चुनौतियों और सपनों पर बात की और बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर पेश की। इस पर समाजसेवी और सीनियर प्रोग्राम मैनेजर डॉ. मंजीत कौर बल ने कहा कि अवसर और सहयोग से सपने पूरे होंगे। व्यवस्था और तकनीक को पूरा करने की जिम्मेदारी सबकी है। कार्यक्रम में वर्धा के मगन संग्रहालय की सुश्री विभा गुप्ता, ट्रिफ के एमडी श्री अनिश कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों से आई बिहान दीदियां और समाजसेवी शामिल थे।

सोना हुआ सस्ता, चांदी के बढ़े भाव, जानिए आज गोल्ड-सिल्वर के दाम…

0

Gold and Silver Price Today, 22 july 2023: सोना-चांदी के दाम में (Sona Chandi ka Bhav) लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. शनिवार को सोने के दाम में कमी आई है. देश में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 55,400 रुपये है. बीते दिन यह कीमत 55,700 रुपये थी. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 60,440 रुपये है. बीते दिन यह कीमत 60,750 रुपये थी.

कैसे जानें सोने की शुद्धता
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है.

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.हॉलमार्क का रखें ध्यान
लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है.

अब सभी भारतीय भाषाओं में कराया जाएगा CBSE छात्रों को अध्ययन

0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( CBSE) अब छात्रों को सभी भारतीय भाषाओं में शिक्षा ग्रहण करने का विकल्प उपलब्ध कराएगा। नई शिक्षा नीति के बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड की ओर से संबंद्ध विद्यालों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई के इस कदम की सराहना करते हुए बधाई दी है। विद्यार्थियों के बीच भाषाई विविधता, कल्चरल समझ के साथ बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुच्छेद 4.12 में बहुभाषा के लाभों को बताया गया है। इसमें जोर देकर ये बात कही गई है कि कम से कम कक्षा 5 तक और अधिकतम कक्षा 8 तक कक्षाओं में मूल भाषा के साथ-साथ मातृभाषा, स्थानीय भाषा या क्षेत्रीय भाषा को शिक्षा के माध्यम के तौर पर प्रयोग किया जाए।

प्रदेश के इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

0

रायपुर। राजधानी रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम विज्ञान ने आज भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बिलासपुर संभाग के रायगढ़, जांजगीर और उससे लगे जिलों में एक दो जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं बस्तर संभाग के भी कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा सरगुजा संभाग के कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

Asia Cup 2023 Ind vs PAK: 15 दिन में कुल 3 बार आपस में भिड़ेंगे भारत-पाक! कौन किस पर पड़ेगा भारी?

0

 क्रिकेट के मैदान पर जब भी भारत-पाक की टीमें आमने-सामने होती है तो फैंस को एक हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को जरूर मिलता है। भारत-पाक के मैच का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। इस मैच का क्रेज ही कुछ ऐसा रहता है कि बाजार बंद हो जाते है, सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है।

अब भारतीय फैंस को सिर्फ 2 सितंबर का इंतजार है, जब एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि एशिया कप 2023 का शेड्यूल 19 जुलाई को जारी किया गया। 30 अगस्त से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर से अपना अभियान शुरू करेगी।

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी टीम इंडिया

दरअसल, एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) का टूर्नामेंट इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर आयोजित किया जा रहा है। पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट की मेजबानी मिली थी, लेकिन बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भारत के पाकिस्तान दौरा करने से साफ इन्कार कर दिया था।

ऐसे में अब टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल के तहत किया जाएगा। एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान और 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। मुल्तान एक और लाहौर तीन मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं, श्रीलंका के कैंड़ी में तीन और कोलंबो में फाइनल सहित 6 मैच खेले जाएंगे। भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा।

IND vs PAK Asia Cup 2023: 15 दिन में कुल 3 बार आपस में भिड़ सकते है भारत-पाक

एशिया कप 2023 में हिस्सा ले रही 6 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में मेजबान पाकिस्तान के साथ भारत और नेपाल टीम शामिल है। वहीं, ग्रुप-बी में श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान टीम है। पहला मैच मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जाएगा।

वहीं, 2 सितंबर को भारत-पाक (IND VS PAK)  के बीच कैंडी में मैच खेला जाएगा। ग्रुप-बी का पहला मैच 31 अगस्त को कैंडी में होगा। टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर-4 राउंड में एंटर करेगी। भारत के ग्रुप-ए में पाकिस्तान और नेपाल है। ऐसे में माना जा रहा है कि टीम इंडिया अगले राउंड में पहुंच जाएगी। वहीं, पाकिस्तान के भी इस राउंड में क्वालीफाई करने की उम्मीदें है। इसके बाद भारत-पाक के बीच दूसरा मैच 10 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

सुपर-4 राउंड की टॉप-2 टीमें फाइनल में एंटर करेगी। अगर भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों ने सुपर-4 में शानदार प्रदर्शन दिखाया तो दोनों टीमों के बीच 17 सितंबर को तीसरा मैच देखने को मिल सकता है। ये मैच कोलंबो में खेला जाएगा।

IND vs PAK: एशिया कप में ऐसा रहा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

अगर बात करें एशिया कप में पाकिस्तान और भारत के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 17 मैच खेले जा चुके है, जिसमें से भारत ने 9 मैच और पाकिस्तान ने 6 मैच जीते है। दो मैचों का नतीजा नहीं निकला है। टीम इंडिया एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ पिछले 5 में 4 मैचों में जीत हासिल कर चुकी है।