मुंगेली| जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुंगेली द्वारा मुखबिरों की सूचना पर जिला अस्पताल के पास दबिश अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपी कोमल साहू के कब्जे से 5.7 लीटर अवैध देशी शराब एवं थाना चिल्फी द्वारा ग्राम फुलवारी में दबिश देकर अवैध रूप से अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी राजेन्द्र कुमार के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
इसी प्रकार थाना चिल्फी द्वारा ग्राम फुलवारी में दबिश देकर सट्टा खेल रहे 01 आरोपी रेखचंद जांगड़े के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई है|
अवैध गतिविधियों के विरूद्ध जिला पुलिस मुंगेली द्वारा की गई कार्यवाही, 9.3 लीटर अवैध शराब की गई जप्त… 2 गिरफ्तार
सुहागरात पर दुल्हन के साथ पति, जेठ और ननदोई ने किया गैंगरेप… पढ़ें पूरी खबर
(सांकेतिक फोटो)
अलवर: राजस्थान के अलवर में नई नवेली नाबालिग दुल्हन के साथ सनसनी फैला देने वाली वारदात सामने आई। वारदात सुहागरात के दिन हुई। नई नवेली दुल्हन के साथ सुहागरात पर गैंगरेप की घटना हुई। यह वारदात करने वाला और कोई नहीं उसका पति है। जिसने अपने बड़े भाई और जीजा के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया।
इस दौरान नाबालिग दुल्हन ने आरोप लगाते हुए अपने ससुर के खिलाफ भी छेड़खानी की शिकायत की है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह वारदात अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सामने आई है, जहां 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया है। इसमें बताया कि उसका पिछले महीने 11 जून को रामगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाह हुआ। इसके बाद उसके साथ सुहागरात पर उसके पति, जेठ और ननदोई ने मिलकर गैंगरेप किया। इससे पहले उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। फिलहाल पुलिस ने पोक्सो एक्ट और गैंगरेप की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुहागरात के दिन पीड़िता के साथ ससुर ने की छेड़छाड़
पुलिस ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की रिपोर्ट में उसने बताया कि निकाह के बाद वो ससुराल गई। वहां उसे एक कमरे में सुहागरात के लिए बैठाया गया था। इस दौरान तीन महिलाएं भी कमरे में मौजूद थी। तभी उसका ससुर कमरे में आया। इस पर तीनों महिलाएं बाहर चली गईं। इस दौरान उसके ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की। इस पर पीड़िता ने विरोध किया तो वो बाहर चला गया।
पति ने परिजनों के साथ मिलकर किया गैंग रेप
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने के बाद उसका ससुर चला गया। इसके बाद उसका पति, जेठ और ननदोई तीनों कमरे में आए और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया की दूसरे दिन भी तीनों ने मिलकर उसके साथ फिर गैंगरेप किया। इससे पीड़िता बेसुध हो गई। इस पर ससुराल वालों ने पीहर पक्ष के लोगों को पीड़िता की तबीयत खराब होने की सूचना दी। इस पर पीहर पक्ष के लोग पीड़िता के ससुराल पहुंचे।
पीड़िता ने अस्पताल में दी गैंगरेप की जानकारी
नाबालिग की तबीयत खराब होने के बाद ससुराल के लोगों ने उसकी पीहरवालों को बुलाकर कहा कि उनकी बेटी पर भूत प्रेत का असर है। इसको लेकर पीहर पक्ष के लोग पीड़िता को लेकर नीम हकीम और मौलवियों के पास लेकर गए। लेकिन वह ठीक नहीं हुई। इसके बाद उसे अलवर के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पीड़िता ने अपने साथ हुए गैंगरेप की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने रामगढ़ पुलिस थाने में पीड़िता के ससुराल के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला कुछ और: SP
इस मामले को लेकर अलवर के एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच की है। इसमें सामने आया है कि लड़की का विवाह जिस लड़के से हुआ है, वो लड़का उसे पसंद नहीं है। इसके कारण यह विवाद सामने आ रहा है। लेकिन फिर भी पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अंर्तरार्ज्यीय गांजा तस्करों पर बड़ी कार्यवाही, 81 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देषानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीष कुमार राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल के मार्गदर्षन में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ गांजा तस्करों पर कडी नजर रखी जाकर आवष्यक कार्यवाही हेतु निर्देषित किया था जिस पर उप निरीक्षक सुषील वर्मा, सउनि. प्रहलाद चन्द्रवंषी, प्र.आर. 399 संजू झारिया, आरक्षक 503 संदीप पाण्डेय, आर. 506 विनोद चतुर्वेदी, आर. 602 राजेष खुसरो एवं सहायक आरक्षक 838 षिवचरण यादव के टीम गठित किया गया था।
गठित टीम द्वारा दिनांक 20.07.2023 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 के चालक द्वारा अपने उक्त वाहन के डाला के नीचे बने चेम्बर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा का परिवहन करते पण्डरिया होते हुये बजाग म.प्र. की ओर ले जा रहा है कि मुखबीर की सूचना विष्वसनीय होने व सूचना तस्दीकी हेतु गवाहों एवं हमराह स्टॉफ सउनि प्रहलाद चन्द्रवंषी, प्र.आर. 399, आर. 503, 506, 602, सहा. आर. 838 के नाकाबंदी किया गया। मुखबीर के सूचना के अनुसार पण्डरिया की ओर से एक सफेद बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 आते दिखा जिसे नाकाबंदी दौरान रोका उक्त वाहन का डाला खाली था जो बोलेरो पीकअप वाहन के चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक सिंह लोधी पिता जगदीष सिंह लोधी उम्र 30 साल साकिन मगरोन (बडी मगरोन) थाना सनौधा जिला सागर म.प्र. का निवासी बताया जिनका विधिवत् उक्त संदेही दीपक सिंह लोधी एवं उसका बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 की जामातलाषी लिया उक्त वाहन की बारीकी एवं सुझबुझ तलाषी लिया गया तलाषी दौरान खाली डाला को उठाकर चेक करने पर डाला के नीचे पृथक से चेम्बर होना पाया गया उक्त चेम्बर में 80 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जैसा पदार्थ खाखी रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ मिला जिसका पहचान कराया जाकर मौके पर विधिसंगत सम्पूर्ण कार्यवाही की गई।
घटना में प्रयुक्त बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 में रखे 80 पैकेट मादक पदार्थ गांजा का तौल कराया गया जिसका कुल वजन 81.520 कि.ग्राम किमती 410000 रू. एवं बोलेरो पीकअप वाहन क्रमांक ओडी 27 डी 2577 किमती 1000000 रू. एवं दो नग मोबाईल को जप्त किया गया। उक्त आरोपी दीपक सिंह लोधी पिता जगदीष सिंह लोधी उम्र 30 साल साकिन मगरोन (बडी मगरोन) थाना सनौधा जिला सागर म.प्र. के विरूध्द थाना कुकदुर जिला कबीरधाम में अपराध क्रमांक 55/2023 धारा 20 ख एनडीपीएस एक्ट कायम कर गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेष कर ज्युडिषियल रिमाण्ड पर पेष किया जाता है।
उरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक सुषील वर्मा, सउनि. प्रहलाद चन्द्रवंषी, आर. 399 संजू झारिया, प्रआर. 15 इन्द्रकुमार दिवाकर, आरक्षक 503 संदीप पाण्डेय, आर. 506 विनोद चतुर्वेदी, आर. 59 दुजराम सिन्द्राम, आर. 602 राजेष खुसरो एवं सहायक आरक्षक 838 षिवचरण यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
पिस्टल लहराने वाला शातिर बदमाश पुलिस गिरफ्त में, देशी 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त
जबलपूर(पंकज जैन कि रिपोर्ट)| थाना प्रभारी गोरखपुर अरविंद चौबे ने बताया कि दिनंाक 21-7-23 की रात्रि में क्राईम ब्रंाच केा विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि टेण्डर 2 ब्रजमोहन नगर निवासी प्रियांशु सोनकर उर्फ प्रिंस किसी से आपसी रंजिश का बदला लेने के टेण्डर 1 से टेण्डर 2 की ओर दाहिने हाथ में पिस्टल लहराते हुये जा रहा है जो हाफ टीशर्ट एवं काले रंग का लोवर पहने हैं । सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना गोरखपुर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई|
टेण्डर 2 ब्रजमोहन नगर रामपुर में मुखबिर के बताये हुलिये का युवक दाहिने हाथ में सिल्वर रंग की पिस्टल लिये दिखा जो पुलिस केा देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा गया जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रियांशु सोनकर उर्फ पिं्रस उम्र 27 वर्ष निवासी पुरानी कलारी के सामने कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर वर्तमान निवासी टेण्डर 2 ब्रजमोहन नगर रामपुर बताया, हाथ में ली हुई पिस्टल को चैक करने पर मैगजीन में एक कारतूस मिला, आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल एंव एक कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया आरोपी प्रियांशु सोनकर अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके विरूद्ध थाना ग्वारीघाट में 9, थाना गोरखपुर में 6 तथा थाना अधारताल एवं हनुमानताल में 1-1 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। प्रियंाशु सोनकर का गिरफ्तारी वारंट भी लंबित था जिसमें भी गिरफ्तारी की गयी है।
उल्लेखनीय भूमिका:- पिस्टल सहित आरोपी को पकडने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक शेष नारायण दुबे, प्रधान आरक्षक दीपक मिश्रा, आरक्षक रत्नेश राय, सुजीत त्रिपाठी तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अजय पाण्डे, प्रधान आरक्षक संजय मिश्रा, आरक्षक मोह. ईस्माईल, प्रदीप तेकाम, रंजीत यादव की सराहनीय भूमिका रही
छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में बरसेंगे बादल
रायपुर|छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में हल्की तो कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। लगातार हो रही वर्षा से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
राजधानी के कई इलाकों में जलभराव के हालात बन गए, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। मुख्य रूप से दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार हैं।
आने वाले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मानसूनी द्रोणिका इस वक्त दीसा, रतलाम, बैतुल, ब्रम्हपुरी, कांकेर, कलिंगापट्टनम, और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की और होते हुए स्थित है। पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है जो कि मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी ऊंचाई पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम दक्षिण ओडिशा और उसके आस पास के क्षेत्र के ऊपर 3.1 किमी ऊंचाई पर स्थित है। जबकि एक हवा का शियर जोन 20 डिग्री उत्तरी अक्षांश पर मध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई के बीच है।
आज दक्षिण मध्य और उससे लगे उत्तरी पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। जिसके असर से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने या फिर गरज-चमक की संभावना है। प्रदेश के एक दो जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।
Horoscope Today 24 July 2023: सिंह, कर्क, वृश्चिक, कुंभ राशि वाले आज रहें सावधान!
मेष राशि (Aries)-
सप्ताह की शुरुआत सोचे हुए कार्यों को पूरा करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास और परिश्रम करना पड़ सकता है. करियर-बिजनेस को लेकर कुछ एक परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इस दौरान इष्ट-मित्रों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपके भीतर थोड़ा निराशा का भाव जाग सकता है. हालांकि यह स्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी और आपको मध्य सप्ताह में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे.
यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको धन के लेन-देन और बिजनेस से जुड़ी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और कागज संबंधी काम कार्य पूरे करके रखें. यदि आप बेरोजगार व्यक्ति हैं तो आपको सप्ताहांत में कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है. वहीं नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र से जुड़ी मुश्किलें दूर होंगी. वरिष्ठ आपके परिश्रम और प्रयास की तारीफ करेंगे.
सत्ता-सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति के जरिये उद्योग-धंधे में लाभ प्राप्त होगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. घर-परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. खान-पान और अपनी सेहत का ख्याल रखें.
वृषभ राशि (Taurus)-
सप्ताह की शुरुआत तमाम तरह की परेशानियों से बचने के लिए अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा. अचानक से बड़े खर्च आ सकते हैं. जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है. इस दौरान घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को क्रय करने में जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है. संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर भी मन चिंतित रहेगा.
कामकाजी महिला को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बनाने में मुश्किलें आ सकती हैं. मध्य सप्ताह किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए. यदि आपका किसी के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा है तो आपको उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के सुलह-समझौते से दूर करने का प्रयास करना चाहिए. इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और सफर करते समय अपने सामान और सेहत का खूब ख्याल रखें. सामान्य एवं प्रतियोगी छात्र का मन पढ़ाई से उचटेगा. हालांकि मनचाही सफलता को पाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी.
यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको अनुकूल समय का इंतजार करना चाहिए, वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है. जीवन साथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)-
सप्ताह की शुरुआत जीवन में सफलता के लिए नए द्वार खोलने वाला साबित होगा. यदि आप लंबे समय से जॅाब की तलाश में भटक रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है. नौकरीपेशा व्यक्ति का प्रमोशन के योग बनेंगे. बिजनेसमैन को मनचाहा लाभ होगा.व्यवसाय व्यय की योजना साकार रूप लेती नजर आएंगी. यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं तो आपको विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है.
आजीविका-बिजनेस संबंधित यात्रा शुभ साबित होंगी. बाज़ार में आपकी साख बढ़ेगी. नई पीढ़ी का अधिकंश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. सप्ताहांत अचानक से पिकनिक पार्टी के योग बनेंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे. सामान्य एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है.
वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. यदि आप किसी बात को लेकर आपके रिश्ता लव पार्टनर के साथ खराब हो गए तो गलतफहमियां दूर होंगी और आपकी प्रेममय जीवन एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवन साथी से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके मान-सम्मान का कारण बनेगी. परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क राशि (Cancer)-
सप्ताह की शुरुआत के लिए गुड लक लिए हुए है. आपको आजीविका-बिजनेस में अप्रत्याशित सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है. सीनियर की निकटता का पूरा लाभ प्राप्त होगा. दफ्तर में आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है. पैतृक संपत्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी.
कामकाजी महिला का कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. मध्य सप्ताह में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है. उन्हें कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है. राजनीतिज्ञ का जनता और दल के भीतर विश्वास बढ़ेगा. मध्य सप्ताह आपको किसी प्रिय व्यक्ति से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है. यदि आप विदेश से जुड़े काम करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान आपको कोई बड़ा अनुबंध हासिल हो सकता है. सप्ताहांत महिला का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा.
इस दौरान तीर्थ यात्रा के भी योग बनेंगे. प्रेम संबंध की दृष्टि से समय शुभ है. आपके संबंध लव पार्टनर के साथ मजबूत होंगे और निकटता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. ससुराल पक्ष की तरह से सहयोग मिलेगा. सेहत से संबंधित छोटी-मोटी दिक्कतों को अनदेखा करना करने की भी बिल्कुल भूल न करें अन्यथा शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं.
सिंह राशि (Leo)-
सप्ताह की शुरुआत लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. आप पर दफ्तर में वरिष्ठ और व्यक्तिगत जीवन में सबसे अच्छा दोस्त पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे. बिजनेसमैन को पूर्व में किए गये धन निवेश से खासा लाभ होगा. बिजनेस व्यय होगा और बाज़ार में साख बढ़ेगी.
राजनीतिज्ञ की जनता के बीच प्रसिद्धि बढ़ेगी. कमीशन, अनुबंध और विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए समय शुभ है. मध्य सप्ताह कोई बड़ा अनुबंध हाथ लग सकता है. विदेश जाने का सपना साकार हो सकता है. इस संबंध में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी. किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है. इस दौरान अचानक से प्रियजनों के साथ पिकनिक पार्टी के कार्यक्रम बनेंगे. नई पीढ़ी का यह समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा.
इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ा शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है. प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से समय पूरी तरह से अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ता मजबूत होंगे. घर-परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.
कन्या राशि (Virgo)-
सप्ताह की शुरुआत मिलाजुला साबित होगा. बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों और चिंताओं से थोड़ी-बहुत ही सही लेकिन कमी आएगी. आप अपने सहयोगियों की मदद से काम को येन-केन-प्रकारेण पूरा करने में कामयाब होंगे. परिवार का सदस्य के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है. ऐसे में इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा. किसी भी प्रकार के मतभेद को मनभेद में न बदलने दें.
मध्य सप्ताह आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, जिसके चलते आपके काम-काज थोड़ा-बहुत प्रभावित हो सकता है. ऐसे में किसी पुराने रोग के उभरने या फिर मौसमी बीमारी के शिकार होने पर जरा भी लापरवाही न बरतें. नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए मध्य सप्ताह का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है. इस दौरान आपकी एक छोटी सभी भूल या फिर कहें लापरवाही आपके किए कराए काम पर पानी फेरने और बॅास के गुस्से का कारण बन सकती है.
इस दौरान आपको अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी. घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनेगी. प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींगे बढ़ाएं और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें.
तुला राशि (Libra)-
सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाला है. आपके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल आपको प्राप्त होगा. आप किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से किसी अटके काम को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे. संपत्ति अंश फैमली से जुड़े विवाद दूर होंगे.
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी. यदि किसी बात को लेकर परिजनों या फिर कहें भाई-बहन के साथ तकरार हो गई थी तो आपके बीच आई कटुता और गलतफ़हमी दूर हो जाएंगी. स्वजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. बिजनेस संबंधित की गई यात्रा का शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी. सत्ता-सरकार से जुड़े काम पूरे होंगे. लिखा-पढ़ी का काम करने वालों को इस दौरान विशेष सफलता की प्राप्ति होगी.
नौकरीपेशा व्यक्ति के द्वारा किए गये बेहतर कार्य की वरिष्ठ प्रशंसा करेंगे. तय समय से पहले बेहतर काम करने के लिए उन्हें संस्था द्वारा पुरस्कृत भी किया जा सकता है. बेरोजगार व्यक्ति को जॅाब की प्राप्ति संभव है. नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में खासा सुधार देखने को मिलेगा. लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
सप्ताह की शुरुआत तमाम तरह की चिंताओं और परेशानियों से उबारने वाला साबित होगा. यदि आप लंबे समय से अपने रोजी-रोजगार के लिए परेशान चल रह थे, तो आजीविका-बिजनेस संबंधित अधिकतर दिक्कतें दूर हो जाएंगी. बेरोजगार व्यक्ति को मनचाहा रोजगार मिल सकता है.
नौकरीपेशा व्यक्ति को मनचाही जगह पर स्थानांतरण या फिर पदोन्नति मिल सकती है. आप पर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी और उनके दिशा में आप अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने में कामयाब हो जाएंगे. बिजनेसमैन अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं. बिजनेस संबंधित कोई बड़ी डील हो सकती है. किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी.
मध्य सप्ताह घर में कोई धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. इस दौरान प्रियजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा. स्वजनों के साथ संवाद करने पर गलतफहमियां दूर होंगी और परस्पर स्नेह बढ़ेगा. सप्ताहांत तक प्रतियोगी एवं सामान्य परीक्षा से संबंधित व्यक्ति को कोई सुखद समाचार मिल सकता है. प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी.
धनु राशि (Sagittarius)-
सप्ताह की शुरुआत सोचे हुए कार्य को समय पर पूरे होंगे. एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. किसी व्यक्ति विशेष की मदद या सलाह से आप लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे.
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर विरोधी खुद ही आपसे समझौते के लिए पहल कर सकते हैं. दफ्तर में आपके बेहतर काम की प्रशंसा होगी. पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी. यदि आप लंबे समय से किसी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज को क्रय करने की योजना बना रहे थे आपकी यह कामना पूरी हो सकती है. बहुप्रतीक्षित चीज के मिलने या काम के सिद्ध होने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा. कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं व्यवसाय का विस्तार करने में सहायक साबित होंगी.
बाज़ार में फंसा धन निकल आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अपने प्रेम संबंध को मजबूत एवं मधुर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें. जीवन साथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है. हालांकि आपको खुद भी मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहना चाहिए.
मकर राशि (Capricorn)-
सप्ताह की शुरुआत पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेसमैन को कागजी काम अधूरे नहीं छोड़ने चाहिए. बिजनेस में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए बड़े का नुकसान बन सकती है.
ऐसे में दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें और अपने कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को समय पर निबटाने का प्रयास करें.बाज़ार में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने प्रतियोगी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा व्यक्ति पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा. कार्यक्षेत्र उन लोगों से खूब सावधान रहें जो अक्सर आपकी योजना में बाधा डालने की जुगत लगाते रहते हैं.
मध्य सप्ताह में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष रूप से नियंत्रण रखें. बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. प्रेम संबंध को लेकर जल्दबाजी या असंमजस में कोई बड़ा फैसला न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)-
सप्ताह की शुरुआत मिलाजुला साबित होगा. आपको घर-परिवार से जुड़ी किसी परेशानी से जूझना पड़ सकता है. इस दौरान छोटे भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आजीविका-बिजनेस हो या फिर घर-परिवार, किसी भी मामले को सुलझाते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह को नजरंदाज नहीं करना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है.
नौकरीपेशा व्यक्ति को नई जगह से जॅाब के प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन बदलाव का फैसला लेते समय आपको सभी नफे-नुकसान के बारे में विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए. मध्य सप्ताह में बिजनेस संबंधित में लंबी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा थोड़ी थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी. आपको अपने खान-पान और सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी. साथ ही साथ वाहन सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है.
यदि आप विदेश में आजीविका-बिजनेस के लिए प्रयासरत हैं तो आपको मनचाही सफलता के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से सामान्य रहने वाला है. किसी भी चुनौती का सामना करते समय आपका लव पार्टनर या फिर जीवन साथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.
मीन राशि (Pisces)-
सप्ताह की शुरुआत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा. आपको संतानपक्ष से जुड़ा कोई समाचार प्राप्त होगा. संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे. आजीविका-बिजनेस की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ है.
नौकरीपेशा व्यक्ति की प्रतिष्ठा एवं पद में बढ़ोत्तरी होगी. साथ ही साथ आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. हालांकि धन की आवक के साथ खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी क्योंकि आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. राजनीतिज्ञ का गुड लक काम करता हुआ नजर आएगा. ऐसे लोगों को दल या किसी संस्थान में बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है.
अभिभावक के सहयोग और समर्थन से अपने जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. आजीविका-बिजनेस या व्यक्तिगत जीवन में लिए गये फ़ैसला का लाभ आपको भविष्य में देखने को मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवन साथी के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे. सेहत सामान्य रहेगी.
Crime: पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, पहली पत्नी की Instagram Reel देख रहा था, फिर…
Wife cut husband private part in NTR of Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपने पति का प्राइवेट पार्ट ब्लेड से काट दिया. उसने यह खौफनाक कदम सिर्फ इसलिए उठाया क्योंकि उसका पति अपनी पहली पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स देख रहा था. इस घटना से इलाके के लोग सदमे में हैं.
मामला जिले के नंदीगामा का है. यहां एक शख्स पांच साल पहले अपनी पहली पत्नी से अलग हो गया था. इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली और 5 महीने से उसके साथ मुप्पल्ला इलाके में रह रहा था. वह इंस्टाग्राम पर पहली पत्नी की रील्स देख रहे थे. यह बात दूसरी पत्नी को बहुत नागवार गुजरी.
महिला ने ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काटा
देर रात उनकी पत्नी ने सवाल किया कि वह अपनी पहली पत्नी की इंस्टाग्राम रील्स क्यों देख रहे हैं. इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. पति ने रखा अपना पक्ष, लेकिन मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने अपना आपा खो दिया और ब्लेड से पति का प्राइवेट पार्ट काट दिया.
हालत गंभीर देख दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया
इससे उसकी हालत बिगड़ गई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया. यहां हालत गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया. इस घटना में पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है.
नक्सलियों ने बैनर चस्पा कर शहीदी सप्ताह मनाने का किया ऐलान
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के भांसी रेलवे स्टेशन में नक्सलियों ने बैनर चस्पा कर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे थे। रेलवे स्टेशन में कर्मचारियों की उपस्थिति में बैनर लगाए फिर जंगल की तरफ चले गए। इधर, यात्री ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जवानों ने बैनर निकाल लिया है। मामला जिले के भांसी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार की देर शाम करीब 5 से 6 नक्सली ग्रामीण वेशभूषा में भांसी रेलवे स्टेशन पहुंचे। नक्सली जंगल की तरफ से आए थे। फिर अपने पास रखे बैनर को स्टेशन में बीचो-बीच बांधकर जंगल की तरफ लौट गए। बैनर लगाने के दौरान रेलवे के सारे कर्मचारी भी स्टेशन में मौजूद थे। हालांकि, नक्सलियों के लौटने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बैनर निकाल लिया।स्टेशन के अंदर बीच नक्सलियों ने बैनर लगाया था जिसे पुलिस ने निकाल लिया है।
बैनर में लिखा है कि, अमर शहीदों के आशयों को पूरा करेंगे। पूंजीवाद, सम्राज्यवाद, नौकरशाही का विरोध किया है। नक्सली हर साल 27 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान वे पुलिस की गोलियों से अपने मारे गए साथियों को याद करते हैं।
Horoscope Today 23 July 2023: कर्क, कन्या, तुला राशि वालों के लिए रविवार सरप्राइज लेकर आ सकता है
मेष राशि (Aries)-
सप्ताह की शुरुआत सोचे हुए कार्यों को पूरा करने और अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए थोड़ा अधिक प्रयास और परिश्रम करना पड़ सकता है. करियर-बिजनेस को लेकर कुछ एक परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इस दौरान इष्ट-मित्रों और सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपके भीतर थोड़ा निराशा का भाव जाग सकता है. हालांकि यह स्थिति अधिक समय तक नहीं रहेगी और आपको मध्य सप्ताह में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे.
यदि आप व्यवसायी हैं तो आपको धन के लेन-देन और बिजनेस से जुड़ी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी. किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और कागज संबंधी काम कार्य पूरे करके रखें. यदि आप बेरोजगार व्यक्ति हैं तो आपको सप्ताहांत में कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है. वहीं नौकरीपेशा लोगों की कार्यक्षेत्र से जुड़ी मुश्किलें दूर होंगी. वरिष्ठ आपके परिश्रम और प्रयास की तारीफ करेंगे.
सत्ता-सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति के जरिये उद्योग-धंधे में लाभ प्राप्त होगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से आपके लिए अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. घर-परिवार के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे. खान-पान और अपनी सेहत का ख्याल रखें.
वृषभ राशि (Taurus)-
सप्ताह की शुरुआत तमाम तरह की परेशानियों से बचने के लिए अपने धन और समय का प्रबंधन करके चलना होगा. अचानक से बड़े खर्च आ सकते हैं. जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है. इस दौरान घर की मरम्मत या सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को क्रय करने में जेब से अधिक धन खर्च हो सकता है. संतान से जुड़ी किसी समस्या को लेकर भी मन चिंतित रहेगा.
कामकाजी महिला को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बनाने में मुश्किलें आ सकती हैं. मध्य सप्ताह किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचना चाहिए. यदि आपका किसी के साथ संपत्ति का विवाद चल रहा है तो आपको उसे बजाय कोर्ट-कचहरी ले जाने के सुलह-समझौते से दूर करने का प्रयास करना चाहिए. इस दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और सफर करते समय अपने सामान और सेहत का खूब ख्याल रखें. सामान्य एवं प्रतियोगी छात्र का मन पढ़ाई से उचटेगा. हालांकि मनचाही सफलता को पाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी.
यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको अनुकूल समय का इंतजार करना चाहिए, वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है. जीवन साथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा.
मिथुन राशि (Gemini)-
सप्ताह की शुरुआत जीवन में सफलता के लिए नए द्वार खोलने वाला साबित होगा. यदि आप लंबे समय से जॅाब की तलाश में भटक रहे थे तो आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है. नौकरीपेशा व्यक्ति का प्रमोशन के योग बनेंगे. बिजनेसमैन को मनचाहा लाभ होगा.व्यवसाय व्यय की योजना साकार रूप लेती नजर आएंगी. यदि आप विदेश से जुड़े कारोबार करते हैं तो आपको विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है.
आजीविका-बिजनेस संबंधित यात्रा शुभ साबित होंगी. बाज़ार में आपकी साख बढ़ेगी. नई पीढ़ी का अधिकंश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा. सप्ताहांत अचानक से पिकनिक पार्टी के योग बनेंगे. पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद दूर होंगे. सामान्य एवं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र को कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है.
वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे. यदि आप किसी बात को लेकर आपके रिश्ता लव पार्टनर के साथ खराब हो गए तो गलतफहमियां दूर होंगी और आपकी प्रेममय जीवन एक बार फिर पटरी पर आ जाएगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवन साथी से जुड़ी कोई उपलब्धि आपके मान-सम्मान का कारण बनेगी. परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा.
कर्क राशि (Cancer)-
सप्ताह की शुरुआत के लिए गुड लक लिए हुए है. आपको आजीविका-बिजनेस में अप्रत्याशित सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है. सीनियर की निकटता का पूरा लाभ प्राप्त होगा. दफ्तर में आपको कोई बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है. पैतृक संपत्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी.
कामकाजी महिला का कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. मध्य सप्ताह में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है. उन्हें कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है. राजनीतिज्ञ का जनता और दल के भीतर विश्वास बढ़ेगा. मध्य सप्ताह आपको किसी प्रिय व्यक्ति से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है. यदि आप विदेश से जुड़े काम करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान आपको कोई बड़ा अनुबंध हासिल हो सकता है. सप्ताहांत महिला का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा.
इस दौरान तीर्थ यात्रा के भी योग बनेंगे. प्रेम संबंध की दृष्टि से समय शुभ है. आपके संबंध लव पार्टनर के साथ मजबूत होंगे और निकटता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. ससुराल पक्ष की तरह से सहयोग मिलेगा. सेहत से संबंधित छोटी-मोटी दिक्कतों को अनदेखा करना करने की भी बिल्कुल भूल न करें अन्यथा शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं.
सिंह राशि (Leo)-
सप्ताह की शुरुआत लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. आप पर दफ्तर में वरिष्ठ और व्यक्तिगत जीवन में सबसे अच्छा दोस्त पूरी तरह से मेहरबान नजर आएंगे. बिजनेसमैन को पूर्व में किए गये धन निवेश से खासा लाभ होगा. बिजनेस व्यय होगा और बाज़ार में साख बढ़ेगी.
राजनीतिज्ञ की जनता के बीच प्रसिद्धि बढ़ेगी. कमीशन, अनुबंध और विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए समय शुभ है. मध्य सप्ताह कोई बड़ा अनुबंध हाथ लग सकता है. विदेश जाने का सपना साकार हो सकता है. इस संबंध में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी. किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है. इस दौरान अचानक से प्रियजनों के साथ पिकनिक पार्टी के कार्यक्रम बनेंगे. नई पीढ़ी का यह समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा.
इस दौरान किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ा शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है. प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से समय पूरी तरह से अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ता मजबूत होंगे. घर-परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.
कन्या राशि (Virgo)-
सप्ताह की शुरुआत मिलाजुला साबित होगा. बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों और चिंताओं से थोड़ी-बहुत ही सही लेकिन कमी आएगी. आप अपने सहयोगियों की मदद से काम को येन-केन-प्रकारेण पूरा करने में कामयाब होंगे. परिवार का सदस्य के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है. ऐसे में इस दौरान छोटी-मोटी बातों को तूल न देना बेहतर रहेगा. किसी भी प्रकार के मतभेद को मनभेद में न बदलने दें.
मध्य सप्ताह आपकी सेहत थोड़ी नरम रह सकती है, जिसके चलते आपके काम-काज थोड़ा-बहुत प्रभावित हो सकता है. ऐसे में किसी पुराने रोग के उभरने या फिर मौसमी बीमारी के शिकार होने पर जरा भी लापरवाही न बरतें. नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए मध्य सप्ताह का समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है. इस दौरान आपकी एक छोटी सभी भूल या फिर कहें लापरवाही आपके किए कराए काम पर पानी फेरने और बॅास के गुस्से का कारण बन सकती है.
इस दौरान आपको अपने विरोधियों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी. घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनेगी. प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींगे बढ़ाएं और कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें.
तुला राशि (Libra)-
सप्ताह की शुरुआत बेहद शुभ रहने वाला है. आपके द्वारा किए गये प्रयास और परिश्रम का पूरा फल आपको प्राप्त होगा. आप किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से किसी अटके काम को पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे. संपत्ति अंश फैमली से जुड़े विवाद दूर होंगे.
पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी. यदि किसी बात को लेकर परिजनों या फिर कहें भाई-बहन के साथ तकरार हो गई थी तो आपके बीच आई कटुता और गलतफ़हमी दूर हो जाएंगी. स्वजनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे. बिजनेस संबंधित की गई यात्रा का शुभ एवं लाभप्रद साबित होगी. सत्ता-सरकार से जुड़े काम पूरे होंगे. लिखा-पढ़ी का काम करने वालों को इस दौरान विशेष सफलता की प्राप्ति होगी.
नौकरीपेशा व्यक्ति के द्वारा किए गये बेहतर कार्य की वरिष्ठ प्रशंसा करेंगे. तय समय से पहले बेहतर काम करने के लिए उन्हें संस्था द्वारा पुरस्कृत भी किया जा सकता है. बेरोजगार व्यक्ति को जॅाब की प्राप्ति संभव है. नौकरीपेशा लोगों की आय के नये स्रोत बनेंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में खासा सुधार देखने को मिलेगा. लव पार्टनर के साथ निकटता बढ़ेगी. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा.
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
सप्ताह की शुरुआत तमाम तरह की चिंताओं और परेशानियों से उबारने वाला साबित होगा. यदि आप लंबे समय से अपने रोजी-रोजगार के लिए परेशान चल रह थे, तो आजीविका-बिजनेस संबंधित अधिकतर दिक्कतें दूर हो जाएंगी. बेरोजगार व्यक्ति को मनचाहा रोजगार मिल सकता है.
नौकरीपेशा व्यक्ति को मनचाही जगह पर स्थानांतरण या फिर पदोन्नति मिल सकती है. आप पर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी और उनके दिशा में आप अपने काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने में कामयाब हो जाएंगे. बिजनेसमैन अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं. बिजनेस संबंधित कोई बड़ी डील हो सकती है. किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी.
मध्य सप्ताह घर में कोई धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है. इस दौरान प्रियजनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा. स्वजनों के साथ संवाद करने पर गलतफहमियां दूर होंगी और परस्पर स्नेह बढ़ेगा. सप्ताहांत तक प्रतियोगी एवं सामान्य परीक्षा से संबंधित व्यक्ति को कोई सुखद समाचार मिल सकता है. प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है. लव पार्टनर के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा. सेहत सामान्य रहेगी.
धनु राशि (Sagittarius)-
सप्ताह की शुरुआत सोचे हुए कार्य को समय पर पूरे होंगे. एक अलग ही ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. किसी व्यक्ति विशेष की मदद या सलाह से आप लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे.
कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है या फिर विरोधी खुद ही आपसे समझौते के लिए पहल कर सकते हैं. दफ्तर में आपके बेहतर काम की प्रशंसा होगी. पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी होगी. यदि आप लंबे समय से किसी सुख-सुविधा से जुड़ी चीज को क्रय करने की योजना बना रहे थे आपकी यह कामना पूरी हो सकती है. बहुप्रतीक्षित चीज के मिलने या काम के सिद्ध होने से घर में खुशियों का माहौल रहेगा. कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद एवं व्यवसाय का विस्तार करने में सहायक साबित होंगी.
बाज़ार में फंसा धन निकल आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अपने प्रेम संबंध को मजबूत एवं मधुर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहें और उसकी भावनाओं की अनदेखी करने से बचें. जीवन साथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है. हालांकि आपको खुद भी मौसमी बीमारी के प्रति सचेत रहना चाहिए.
मकर राशि (Capricorn)-
सप्ताह की शुरुआत पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. बिजनेसमैन को कागजी काम अधूरे नहीं छोड़ने चाहिए. बिजनेस में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए बड़े का नुकसान बन सकती है.
ऐसे में दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें और अपने कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को समय पर निबटाने का प्रयास करें.बाज़ार में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने प्रतियोगी से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा व्यक्ति पर अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा. कार्यक्षेत्र उन लोगों से खूब सावधान रहें जो अक्सर आपकी योजना में बाधा डालने की जुगत लगाते रहते हैं.
मध्य सप्ताह में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष रूप से नियंत्रण रखें. बिजनेस में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. प्रेम संबंध को लेकर जल्दबाजी या असंमजस में कोई बड़ा फैसला न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है.
कुंभ राशि (Aquarius)-
सप्ताह की शुरुआत मिलाजुला साबित होगा. आपको घर-परिवार से जुड़ी किसी परेशानी से जूझना पड़ सकता है. इस दौरान छोटे भाई-बहन के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है. आजीविका-बिजनेस हो या फिर घर-परिवार, किसी भी मामले को सुलझाते समय आपको अपने शुभचिंतकों की सलाह को नजरंदाज नहीं करना चाहिए, अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है.
नौकरीपेशा व्यक्ति को नई जगह से जॅाब के प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन बदलाव का फैसला लेते समय आपको सभी नफे-नुकसान के बारे में विचार-विमर्श जरूर करना चाहिए. मध्य सप्ताह में बिजनेस संबंधित में लंबी दूरी की यात्रा संभव है. यात्रा थोड़ी थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी. आपको अपने खान-पान और सेहत का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी. साथ ही साथ वाहन सावधानी के साथ चलाएं क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है.
यदि आप विदेश में आजीविका-बिजनेस के लिए प्रयासरत हैं तो आपको मनचाही सफलता के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा. प्रेम संबंध की दृष्टि से सामान्य रहने वाला है. किसी भी चुनौती का सामना करते समय आपका लव पार्टनर या फिर जीवन साथी आपके साथ खड़ा नजर आएगा. दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा.
मीन राशि (Pisces)-
सप्ताह की शुरुआत सभी मनोकामनाओं को पूरा करने वाला साबित होगा. आपको संतानपक्ष से जुड़ा कोई समाचार प्राप्त होगा. संतान से जुड़ी किसी बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे. आजीविका-बिजनेस की दृष्टि से अत्यंत ही शुभ है.
नौकरीपेशा व्यक्ति की प्रतिष्ठा एवं पद में बढ़ोत्तरी होगी. साथ ही साथ आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे. हालांकि धन की आवक के साथ खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी क्योंकि आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं. राजनीतिज्ञ का गुड लक काम करता हुआ नजर आएगा. ऐसे लोगों को दल या किसी संस्थान में बड़ी जिम्मेदारी या पद की प्राप्ति हो सकती है.
अभिभावक के सहयोग और समर्थन से अपने जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं. आजीविका-बिजनेस या व्यक्तिगत जीवन में लिए गये फ़ैसला का लाभ आपको भविष्य में देखने को मिलेगा. वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा. जीवन साथी के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे. सेहत सामान्य रहेगी.
PM मोदी ने 70 हजार से ज्यादा युवाओं को दिया रोजगार का तोहफा…कहा- देश का नाम रोशन करिए
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 70,000 से अधिक भर्तियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने 70 हजार से अधिक युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपॉइनमेंट लेटर बांटे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को केंद्र की पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि संप्रग सरकार ने ‘घोटाले’ कर बैंकों को बर्बाद कर दिया था, लेकिन उनकी सरकार ने बैंकों की वित्तीय सेहत को बहाल किया और अब भारत अपने मजबूत बैंकिंग क्षेत्र के लिए जाना जाता है। करीब 70 हजार लोगों को डिजिटल माध्यम से नियुक्ति पत्र सौंपने के बाद रोजगार मेला को संबोधित करते हुए मोदी ने रेखांकित किया कि नियुक्ति पाने वालों में बड़ी संख्या में ऐसे लोग शामिल हैं, जो बैंकिंग क्षेत्र में काम करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार द्वारा सुधारात्मक कदम उठाए जाने से पहले पूर्ववर्ती सरकार ने बैंकिंग क्षेत्र को ‘बर्बाद’ कर दिया था।
‘फोन बैंकिंग’ घोटाला सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था
मोदी ने कहा कि ‘फोन बैंकिंग’ घोटाला पूर्ववर्ती सरकार के सबसे बड़े घोटालों में से एक था, जिसकी वजह से बैंकिंग प्रणाली की कमर टूट गई थी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के लिए फोन बैंकिंग की अवधारणा अलग थी, क्योंकि उस समय हजारों करोड़ रुपये का ऋण कुछ नेताओं और परिवारों के चहेते लोगों को दिए जाते थे और ये ऋण वापस करने के लिए नहीं होते थे। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने बैंक प्रबंधन को मजबूत करने, छोटे बैंकों का विलय करने और इस क्षेत्र की मदद के लिए पेशेवर माहौल बनाने सहित कई कदम उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि पहले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हजारों करोड़ रुपये के घाटे और गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) की वजह से जाने जाते थे, लेकिन अब वे रिकॉर्ड लाभ के लिए जाने जाते हैं। प्रधानमंत्री ने लोगों की सेवा करने और ‘मुद्रा’ योजना के तहत ऋण के माध्यम से गरीबों और असंगठित क्षेत्रों की मदद करने तथा महिला स्वयं सहायता समूहों का समर्थन करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं को क्रियान्वित करने के वास्ते बैंकिंग क्षेत्र के कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक विश्वास एवं आकर्षण के केंद्र के रूप में उभरा है और देश को इसका भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में विभिन्न क्षेत्रों में अवसर बढ़ रहे हैं।










