ट्विटर से ब्लू चिड़ियां का लोगो हटा दिया गया हैं। एलन मस्क ने अब ट्विटर का नया लोगो ‘ X’ रखा है। मस्क के ऑफिशियल अकाउंट में भी लोगो चेंज हो गया हैं। उन्होंने एक वीडियो पिन किया हैं जिसमें ट्विटर का लोगो ‘X’ में बदलते दिख रहा है। मस्क ने X.com को Twitter.com से जोड़ दिया है यानि X.com लिखने से सीधे ट्विटर की वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
गाली गलौज करने पर 16 वर्षीय अपचारी बालक ने 80 वर्षीय वृद्ध महिला को उतारा मौत के घाट
जबलपुर| थाना शहपुरा में दिनंाक 22-7-23 की शाम ग्राम मंगरमुहा में एक महिला की मृत्यु होने की सूचना पर थाना प्रभारी शहपुरा एस.एल. वर्मा हमराह स्टाफ के पहुंचे जहॉ कृपाल पटैल उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम मंगरमंुहा ने बताया कि वह कृषि कार्य करता है दिनंाक 22-7-23 की सुवह लगभग 7 बजे गनपत मल्लाह को दवाई खिलाने हेतु मुहास जिला कटनी लेकर गया था शाम लगभग 6 बजे अपने खेत बिजना रोड मगरमुहां पहुॅचा उसी समय उसके लड़के सक्षम पटैल ने सूचना दी कि दादी खेत गयी थीं जो अभी तक वापस नहीं आयीं तो वह एवं गनपत ने मां रति बाई पटैल की तलाश किये , उसके मकान से लगभग 50 मीटर की दूरी पर सुंदर पटैल के खेत के पास रात्रि लगभग 8 बजे माता जी रति बाई पटैल का शव मिला। माता जी के चेहरे, ओठ गले में धारदार हथियार से चोट के निशान हैं किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी मां रति बाई पटैल उम्र 80 वर्ष की दोपहर लगभग 3 से 5 बजे के बीच हत्या कर दी है।
डाग मुव्हमेंट व परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर 16 वर्षिय किशोर सेे पूछताछ की गई जिस पर पाया गया कि घटना दिनॉक को वृद्धा द्वारा मवेशियों को पानी पिलाने एवं भूंसा डालने हेतु कहा गया तो 16 वर्षिय अपचारी बालक ने मना कर दिया जिस पर वृद्धा वाद विवाद करते हुये गालीगलौज करने लगी, तो अपचारी बालक ने वृद्धा के साथ झूमाझटकी करते हुये कुल्हाडी से हमला कर वृद्धा की हत्या कर दी एवं वृद्धा के शव को खींचकर खेत में ले जाकर डाल दिया। अपचारी बालक की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी घटना के वक़्त पहिने कपड़े पुलिस ने जप्त किये एवं अपचारी बालक को किशोर न्याय वोर्ड में पेश किया गया।
छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश के 208 आईटी इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला
रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी / एमपी (Principal Chief Commissioner of Income Tax CG/MP) ने छत्तीसगढ़ क्षेत्र के 208 आईटी इंस्पेक्टर्स (208 IT Inspectors of Chhattisgarh) के तबादले किए हैं. इनमें रोटेशनल और पदोन्नत इंस्पेक्टर (rotational and promoted inspectors) भी शामिल हैं. इन सभी को 7 अगस्त तक नयी जगह ज्वाइनिंग करनी होगी.
देखिए लिस्ट







सिवनी में नहाने गए 4 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत
सिवनी के धोबीसर्रा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 4 मासूम बच्चों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है गांव के अलग अलग परिवार के कुछ बच्चे रविवार की दोपहर गांव के पास बने एक तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे। इसी क्रम में वे चारों डूब गए।
इस हादसे में मारे गए बच्चों की पहचान ऋतिक चक्रवर्ती (10), आयुष विश्वकर्मा (8), आरव तुमराम (5) और ऋषभ विश्वकर्मा (5) के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
सोने की कीमत में आई गिरावट, जानिए क्या हैं आज के नए भाव ?
Gold Silver Price Today: आज वायदा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त 2023 में डिलीवरी वाला सोना 59 रुपये यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 59,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में अगस्त अनुबंध वाले सोने का भाव 59,309 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
इसी तरह अक्टूबर 2023 में डिलिवरी वाला सोना 41 रुपये यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 59,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का भाव 59,651 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।
चांदी वायदा कीमत
एमसीएक्स पर सितंबर 2023 डिलीवरी वाली चांदी 250 रुपये यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 74,720 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. पिछले सत्र में सितंबर अनुबंध वाली चांदी 74,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
इसी तरह दिसंबर 2023 में डिलिवरी वाली चांदी 293 रुपये यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 76,221 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी। पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 76,514 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत
कॉमेक्स पर दिसंबर 2023 में डिलिवरी वाला सोना 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 1,999.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह हाजिर बाजार में सोना 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 1,959.24 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था.
वैश्विक बाजार में चांदी की कीमत
कॉमेक्स पर सितंबर 2023 डिलीवरी वाली चांदी 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 24.73 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। वहीं, हाजिर बाजार में चांदी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24.58 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
7 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायगढ़ में ले सकते हैं सभा, BJP ने शुरू की तैयारियां!
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। 7 अगस्त को नरेंद्र मोदी रायगढ़ आ सकते हैं। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय से कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। मगर भारतीय जनता पार्टी सूत्रों की मानें तो संगठन को तैयारियां करने के निर्देश मिल चुके हैं।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी ओम माथुर रायगढ़ का दौरा कर सकते हैं। बिलासपुर संभाग के अलग-अलग जिलों से लोग इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में बड़ी भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
इससे पहले 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर में भी जनसभा संबोधित कर चुके हैं। यहां केंद्र सरकार से जुड़े कुछ प्रोजेक्ट को भी प्रधानमंत्री ने लॉन्च किया था। माना जा रहा है कि रायगढ़ में भी कुछ सरकारी योजनाओं की सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दे सकते हैं।
RSS के वरिष्ठ नेता मदन दास देवी का निधन
आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सभापति ने पूरे सत्र के लिए किया गया निलंबित
नई दिल्ली। मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुए शोषण ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। वहीं मणिपुर हिंसा का मुद्दा संसद तक पहुंच गया है जिसके चलते दोनों सदन गरमाया हुआ हैं।
इस बीच सदन की कार्यवाही को बाधित करने के कारण आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को सभापति ने पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। राज्यसभा सभापति ने ये कार्यवाई पीयूष गोयल की शिकायत पर की। सांसद पीयूष गोयल ने कहा था कि सरकार इस मामले को लेकर चर्चा को तैयार है फिर भी कार्यवाई बाधित की जा रही है।
47 लाख पौधे के वृक्षारोपण से 40 नदियों का तट हुआ हरा-भरा
छत्तीसगढ़ में विगत 04 वर्षों के दौरान ‘नदी तट वृक्षारोपण’ कार्यक्रम के तहत 40 विभिन्न नदियों के तट पर 46 लाख 76 हजार 729 पौधों का रोपण किया गया है। इसके रोपण से नदी तट के 4 हजार 321 हेक्टेयर रकबा हरीतिमा से आच्छादित और फल-फूल के पौधों से सुरभित हो रहे हैं, जो विशेष आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा नदी तट रोपण का कार्य किया गया। इनका रोपण कैम्पा तथा विभागीय मद सहित नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत किया गया है। नदी तट रोपण कार्यक्रम के तहत विगत 04 वर्षों के दौरान शामिल नदियों में शिवनाथ, इन्द्रावती, फुलकदेई, केंदई, लीलागर नदी, महानदी, हसदेव, आगर, रेड नदी, मेघानाला, झींका नदी, केलो नदी, मोरन, सोंढूर, ईब नदी, पैरी नदी, तान्दुला, नारंगी, बांकी नदी, गलफुला, हसदो नदी, नेउर नदी, केवई, खटम्बर, भैसुन, चूंदी, भवई नदी, बनास नदी, रांपा नदी तथा भुलू नदी, महान नदी आदि शामिल हैं।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव ने बताया कि इनमें वर्ष 2019 के दौरान नदी तट वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत 831 हेक्टेयर रकबा में 9 लाख 14 हजार पौधों का रोपण किया गया। इसी तरह वर्ष 2020 के दौरान 845 हेक्टेयर रकबा में 8 लाख 77 हजार पौधों, वर्ष 2021 के दौरान 01 हजार 647 हेक्टेयर रकबा में 17 लाख 87 हजार पौधों और वर्ष 2022 के दौरान 999 हेक्टेयर रकबा में 11 लाख पौधों का रोपण किया गया है।
प्रदेश में नदी तट वृक्षारोपण कार्य से 9 लाख 63 हजार मानव दिवस रोजगार का सृजन हुआ है। साथ ही नदी तट कार्यक्रम अंतर्गत कृषि कार्य तथा सब्जी उत्पादन जैसे कार्यों से निकटवर्ती 372 ग्रामों के लोग सीधे-सीधे लाभान्वित हुए हैं। नदी तट वृक्षारोपण के फलस्वरूप एक ओर जहां स्थानीय ग्रामीणों को वृक्षारोपण कार्यों से रोजगार की प्राप्ति हुई है, वहीं दूसरी ओर नदी तट के समीपस्थ किसानों को भूमि कटाव की कमी से कृषि कार्य में सुविधा तथा उत्पादन में वृद्धि का भी लाभ प्राप्त हो रहा है। इसके तहत फलदार पौधों के वृक्षारोपण से ग्रामीणों की आय में बढ़ोत्तरी भी हो रही है। इसके अलावा स्थानीय ग्रामीणों अंतर्वतीय फसल तथा नदी किनारे सब्जी उत्पादन का कार्य भी कुशलतापूर्वक कर रहे हैं।
4 घंटे के भीतर 29 लाख से अधिक की चोरी का मामला सुलझा, आरोपी महिला को पकड़ने में मिली मुंगेली पुलिस को मिली सफलता
मुंगेली| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, दिनांक 22.07.2023 को शिक्षक नगर, अंबेडकर वार्ड निवासी प्रार्थी कोमल सिंह ठाकुर ने थाना मुंगेली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह परिवार सहित दस दिनों के लिये पूजा में सम्मिलित होने हेतु अपने पैतृक गांव जाने की तैयार कर कपड़ों एवं 38 तोला सोना तथा 04 किलो चांदी कीमती 25 लाख 72 हजार एवं नकदी रकम 03 लाख 44 हजार हजार रूपये को बैगनी रंग के बैग में पैक करके रखे थे। लगभग 2ः00 से 2ः30 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सोने-चांदी एवं नकदी से भरे बैग को चोरी कर लिया गया, जिस पर आस-पास पड़ोसी के सीसीटीव्ही कैमरों में एक अज्ञात महिला अपना चेहरा स्कार्फ से ढंक कर बैग को हाथ में लेजाते हुए देखा गया, कि रिपोर्ट पर थाना मुंगेली में अपराध क्रमांक 301/23 धारा 454, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में विवेचना में लिया गया एवं पता तलाश शुरू किया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल जाकर सीसीटीव्ही फुटेज का अवलोकन किया गया एवं फुटेज के आधार पर महिला का पीछा कर अपना डेयरी के पास गुपुचप ठेले से पूछताछ की गई। जिस पर ठेले वाले ने उक्त हुलिया की महिला को यहां आकर बैठना एवं डेयरी के लडके द्वारा मोटरसाईकल से छोड़ना बताया। जिसके बाद डेयरी के लड़के के साथ आरोपी महिला के घर जाकर उससे सघन पूछताछ किया गया, जिस पर महिला ने उक्त चोरी करना तथा चोरी किये गये बैग को छत के छज्जे में रखना स्वीकार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से शतप्रतिशत मसरूका सोने-चांदी के जेवर कीमती 25 लाख 72 हजार एवं 3 लाख 44 हजार नकदी रकम कुल कीमती 29 लाख 44 हजार बरामद कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी महिला की गिरफ्तारी में सिटी कोतवाली पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपील- 1. जिला पुलिस मुंगेली आमजन से अपील करती है कि अपने घरों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाते हुए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभावें।2. किसी व्यक्ति/परिवार को लंबे समय के लिए घर से बाहर जाने की आवश्यकता हो तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में अनिवार्य रूप से दी जाए, जिससे पुलिस द्वारा उस क्षेत्र की सतत निगरानी रखी जा सके।
3 जब भी किसी के द्वारा मकान किराए में दिया जाए तो किराएदार की सूचना एवं वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करावे, यह आपकी सुरक्षा हेतु अति आवश्यक है।










