Home Blog Page 900

आईएएस रानू साहू की ईडी रिमांड खत्म, आज कोर्ट में होगी पेश

0

रायपुर| आईएएस रानू साहू की तीन दिन की रिमांड आज खत्म हो रही है । ED के विशेष न्यायालय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की न्यायालय में रानू साहू को पेश किया जाएगा। रिमाण्ड के दौरान ईडी ने डायरी, मोबाइल चैट के अलावा अन्य मामलो में पूछताछ की है। ईडी आगे भी रानू साहू को रिमांड में लेने की मांग न्यायालय से कर सकती है।

युवक ने पिता के साथ मिलकर भाई को उतारा मौत के घाट… पढ़ें पूरी खबर

0

मेरठ| एक युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि यह हत्या जमीन विवाद को लेकर हुई.

मेरठ के थाना मवाना क्षेत्र में गांव सठला के रहने वाले 26 साल के फिरोज की सोमवार को उसके पिता और छोटे भाई ने गोली मार दी और फिर वहां से फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा में केस दर्ज कर लिया है. खबर के मुताबिक फिरोज ने कुछ साल पहले अलीना नाम की युवती से कोर्ट मैरिज की थी.</p>

फिरोज के परिजन इस शादी के खिलाफ थे. अलीना के नाम पर गांव में कुछ जमीन भी थी, फिरोज के पिता और भाई चाहते थे कि उस जमीन को बेच दिया जाए, लेकिन फिरोज इस बात से इंकार कर रहा था, जिसे लेकर उसका पिता और भाई से विवाद रहता था.

नहीं रहे दिग्गज एक्टर जयंत सावरकर, 88 साल की उम्र में निधन

0

मराठी थिएटर, फिल्मों और बॉलीवुड में अपनी दमदार अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर जयंत सावरकर का सोमवर को निधन हो गया है। वे 88 साल के थे। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर 10-15 दिनों पहले लो ब्लड प्रेशर की शिकायत आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन अचानक ही उनकी तबीयत बिगड़ गई तो उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था, लेकिन जयंत सावरकर का सोमवार की सुबह अस्पताल में निधन हो गया। वे 100 से ज्यादा मराठी नाटकों में काम कर चुके हैं।

बिलासपुर : मानव श्रृंखला बनाकर स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

0

बिलासपुर| स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत हाई स्कूल मोपका के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया। मतदान हेतु जागरूक करने सम्बंधित नारे लगाते हुये शाला से ले कर मोपका चौक तक श्रृंखला में 200 छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

विद्यालय की प्राचार्या अर्चना जोशी एवं व्याख्याता पन्नगेश पांडेय द्वारा बच्चों को मतदान सम्बन्धी कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंसरी में आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों एवं ग्राम पंचायत सोंसरी के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया गया। एचएसएम ग्लोबल पब्लिक स्कूल दयालबंद के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

मुख्य सचिव ने ली स्वतंत्रता दिवस तैयारियों की बैठक

0

रायपुर| स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी आवश्यक की तैयारियां करने मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने मंत्रालय महानदी भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली। मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से आयोजित इस बैठक में डीजीपी अशोक जुनेजा, गृह विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डी.डी.सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मंगलवार के दिन करें हनुमान जी की आरती, जीवन में दिखेंगे सकारात्मक परिणाम

0

Hanuman Chalisa: वैसे तो किसी भी दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से व्यक्ति उनकी कृपा का पात्र बन सकता है। लेकिन हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन उनकी आराधना करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

हनुमान जी को संकटमोचन भी कहा जाता है क्योंकि वह अपने भक्तों के सभी कष्ट हरते हैं। उनके चरित्र के चलते ही गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान जी को ‘सकल गुण निधानं’ कहा है। ऐसे में अगर आप सुबह-सुबह हनुमान जी की आरती गाते हैं या श्रवण करते हैं तो इससे जीवन में चमत्कारी लाभ मिलते हैं।

हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।।

अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।।

लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।।

पैठि पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।।

बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।।

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।।

हनुमान जी की आरती के लाभ

हिन्दू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद आरती करना जरूरी माना गया है। इसके बिना कोई भी पूजा अधूरी मानी जाती है। परम बलशाली श्री हनुमान की पूजा-आराधना भक्त भय से मुक्ति पाने के लिए करते हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी का नाम सुनते ही सभी प्रकार के भय और दुःख स्वयं ही दूर हो जाते हैं। हनुमान जी की नियमित आरती करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही हनुमान जी की आरती करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर| छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर जिले के अधिकांश जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय उड़ीसा के ऊपर एक ऊपरी हवा में बने चक्रवात के असर से एक निम्न दाब का क्षेत्र बन गया है। उन्होंने बताया कि इसके और अधिक प्रबल होकर अवदाब के रूप में इसी क्षेत्र में 26 जुलाई को परिवर्तित होने की संभावना है। इसके पश्चिमोत्तर-पश्चिम दिशा में धीरे -धीरे आगे बढ़ते हुए उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश-दक्षिण तटीय ओडिशा की ओर पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।

प्रदेश में हुई बारिश के आंकड़े (सेंटीमीटर में)
लोहंडीगुड़ा-7 सेमी,भोपालपट्टनम-6 सेमी, आरंग, बस्तर, नगरी-4,बिल्हा, कोटा, भैरमगढ़, गंडई, जांजगीर, पथरिया, कसडोल, कटघोरा-3 सेमी, बकावंड, मालखरौदा, कोंडागांव, पलारी, पौडी उपरोरा, बसना, लाभाडीह, तखतपुर – 2 सेमी, बलौदा, पेंड्रा रोड, चांपा, बडेराजपुर, बारमकेला, पामगढ़, सहसपुरलोहारा, मैनपुर, माकड़ी, सरायपाली, छुईखदान खरसिया, गरियाबंद, शिवरीनारायण, उभरा, जैजैपुर, बीजापुर, बलौदाबाजार, थानखमरिया, कटेकल्याण, दरभा सुकमा, अकलतरा – 1 सेमी तथा कुछ और स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

दलित आदिवासी समुदाय के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने दिया ज्ञापन

0

जबलपुर| दलित, आदिवासी मूल निवासी समाज के साथ निरंतर हो रहे अत्याचार को लेकर आज गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज राष्ट्रपति के नाम का कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा उनका कहना था कि मणिपुर में आदिवासी कुकी समुदाय के दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाये जाने का विडियों सामने आया है। जो कि अत्यंत निंदनीय और उसकी जितनी निन्दा की जाये कम है।

मणिपुर हिंसा में लगभग 200 आदिवासियों की मौत हो चुकी है। लेकिन सरकार डिनर पॉलटिक्स कर भाजपा को चमकाने में लगी हैं ऐसी सरकार को तुरंत हटाया जाये और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाये। हाल ही में सीधी जिले में हुआ पेशाब कांड से देश शर्मसार हैं।

मंडला जिले के बिछिया विकासखंड के स्कूल में छात्राओं की पानी की बोत्तल में पेशाब पीलाये जाने की घटना सामने आई है जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही हो। इंदौर में दलित एवं आदिवासी समाज के दो युवकों को बंधक बनाकर निर्वस्त्र कर पीटा गया अपराधियों को कठोर दंड दिया जाये सागर जिले में दलित लोगों को निर्वस्त्र बंधक बनाकर मारपीट की गई जिसमें अपराधियों को कठोर दंड दिया जाये|

Aaj Ka Rashifal 25 July: वृषभ,मिथुन और धनु समेत इन तीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा खास

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की सोच सकते हैं, जिससे दोनों के बीच जो दूरी आ गई थी, वह भी कम होगी। आपको किसी छोटी-छोटी बात को लेकर आज गुस्सा दिखाने से बचना होगा, नहीं तो आपके इस व्यवहार के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। अनावश्यक खर्चों पर आप लगाम लगाएं, नहीं तो आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा क्योंकि आपके अधिकारी आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे। पूजा पाठ में भी आपका खूब मन लगेगा, लेकिन आप अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि आपको संतान के करियर को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो वह भी आज दूर होगी। आपका किसी पुराने परिजन से आज यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। पैरों में दर्द अथवा कमर दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। माताजी की किसी इच्छा को आप पूरा करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपके अंदर प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने से आज खुशी होगी और आप अपने कुछ पुराने कर्ज भी उतरने में सफल रहेंगे, जिससे आप रिलैक्स महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपका कोई काम आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है, जिसमें आपको अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी सरकारी योजना का लाभ मिलता दिख रहा है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप आज कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिसमें आप कामयाब भी अवश्य होंगे, लेकिन वाहन की खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। संतान से आज आपका किसी बात को लेकर मनमुटाव रहेगा, जिसके कारण तनाव आज आपके ऊपर हावी रहेगा। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिले, तो अवश्य जाएं। यदि कोई धन संबंधित निर्णय आपने जल्दबाजी में लिया, तो बाद में वह आपके लिए कोई समस्या लेकर आ सकता है और परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा और भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। पिताजी के साथ आपको आगे बढ़ना होगा और आप अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, जो आपको मान सम्मान दिलवाएगी।  आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है, लेकिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य में आज अकस्मात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे और धन भी अधिक खर्च होगा। आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखना होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को अपने पुराने शेयरों से अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपनी सोच में आज बदलाव लाएंगे, तभी आप अपनी संतान के साथ तालमेल बैठाकर आगे चल सकेंगे। व्यवसाय में आप अपने किसी मित्र से यदि मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। संतान से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको आज कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा और यदि कोई काम आपका लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं तो वाहन बहुत ही सावधानी से चलाया, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। आपको मानसिक तनाव रहने के कारण आज माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, लेकिन आप यदि किसी कानूनी मामले में ढील बरत रहे थे, तो आज आपको उसमें  परेशान होना होगा, नहीं तो विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप अपने किसी परिजन की ओर से कोई सूचना सुनने को मिलेगी, लेकिन जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी में ढील दे रहे हैं, तो उन्हें बाद में अत्यधिक मेहनत करनी होगी, इसलिए वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें। आपको आज बिजनेस के मामले में किसी को साझेदार बनने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ समस्या लेकर आने वाला है। आपका सकारात्मक नजरिया रहेगा और आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपका कोई सहयोगी आज आपके किसी काम में कोई समस्या पैदा कर सकता है। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी हो सकती है। आपको किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा और जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ  मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, लेकिन आप अपने कामों में आलस्य दिखाने के कारण किसी समस्या में फंस सकते हैं, इसलिए कोई नया सौदा आप आज हाथ से न जाने दे, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपको किसी रुकी हुई डील के लिए आपको अपने किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। यदि परिवार में सदस्यों में किसी बात को लेकर कोई वाद विवाद चल रहा है, तो उसमें आप अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अकस्मात लाभ मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपने रुके हुए कामों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो वह लटक सकते हैं। यदि किसी काम में बाहरी व्यक्ति से मदद ना ले, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आपकी सोची हुई योजनाएं पूरी होंगी। आप अच्छा खासा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। किसी नए सहयोगी की तलाश यदि आप कर रहे हैं, तो वह भी आज पूरी हो सकती है। आध्यात्म के प्रति आज आपका झुकाव थोड़ा ज्यादा रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने व्यापार को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे, जो आपके लिए लाभ लेकर आएगी। पूजा पाठ व धर्म कर्म के कार्यों में आज आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और अपने धन का कुछ हिस्सा परोपकार के कार्यों में भी लगाएंगे। नौकरी में कार्यरत जातकों को अपनी प्रशंसा सुनने को मिल सकती है। आज किसी की कही सुनी बातों में आकर किसी से लड़ाई झगड़े में ना पड़ें। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरत को पूरा करने में सफल रहेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी।

भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन गिरफ्तार, सहकारी बैंक का अध्यक्ष रहते हुए 15 करोड़ के घोटाले का आरोप

0

दुर्ग| भाजपा के दिग्गज नेता और जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी जिला कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद की है। प्रीतपाल पर 2014 से 2020 के बीच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग का अध्यक्ष रहते हुए 15 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है।

प्रीतपाल बेलचंदन भाजपा 2008 में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। भाजपा शासन काल में साल 2014 में उन्हें जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष बनाया गया था। इनके कार्यकाल में 15 करोड़ रुपए से ज्यादा के गबन का मामला सामने आया था।इसे लेकर दो साल पहले बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) पंकज सोढी ने कोतवाली थाने में FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने बैंक के तत्कालीन अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन सहित संचालक मंडल पर बिना अनुमति अनुदान राशि और एकमुश्त समझौता योजना में छूट देने का आरोप लगाया था।

धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था

पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की धारा 420 सहित धारा 409, 467, 468, 471 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए बेलचंदन ने जिला अपर सत्र न्यायाधीश शैलेष कुमार तिवारी की अदालत में जमानत की याचिका लगाई थी। इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार तड़के बेलचंदन के घर छापेमार कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। खबर लिखे जाने तक बेलचंदन को कोतवाली थाने में रखा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

अपनी मनमर्जी से कर रहे बैंक का संचालन
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में प्रीतपाल बेलचंदन और निर्वाचित संचालक मंडल जून 2015 से जून 2020 तक कार्यरत रहा। इस दौरान उन्होंने नियम कायदों को ताक में रखकर अपनी मर्जी से वहां का संचालन किया और करोड़ों रुपए का गबन किया।

उन पर आरोप है कि उन्होंने पंजीयक सहकारी संस्थाएं से बिना अनुमति लिए 234 मामलों में 1313.50 लाख की अनुदान राशि गोदाम निर्माण के लिए दी थी। इतना ही नहीं अगस्त 2016 से जून 2019 तक एकमुश्त समझौता योजना में नियमों के विपरीत जाकर 186 मामलों में 175.61 लाख की छूट प्रदान की।

248 पन्नों की जांच रिपोर्ट में बताया गया दोषी
बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और निर्वाचित संचालक मंडल पर धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद इसकी जांच तत्कालीन कलेक्टर से कराई गई थी। कलेक्टर के निर्देश पर तत्कालीन ADM बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं विनोद कुमार बुनकर, ऑडिटर अजय कुमार और कोऑपरेटिव इंस्पेक्टर एके सिंह की संयुक्त जांच टीम गठित की गई थी। इस टीम ने जांच कर 248 पन्नों की रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपी थी। इसमें बैंक के आर्थिक नुकसान की बात कहते हुए बेलचंदन को दोषी बताया गया है।