Home Blog Page 899

Aaj Ka Rashifal 26 July 2023: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

0
rashifal
rashifal

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनों से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा, परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। परिवारिक कलह से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से वैचारिक मतभेद हो सकता है। व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं, अपनो का स्नेह प्राप्त होगा। आज नया काम शुरू न करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पार्टनरशिप में कोई नया काम सोच-विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश कर सकते हैं, विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते है। कोई बड़ा लेन-देन आज व्यापार आदि में न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। यात्रा आदि पर जाये तो वाहन आदि संभलकर चलाएं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी, काम की अधिकता के कारण स्वाभाव में चिड़चिड़ापन बना रहेगा। व्यापार में अपनो के कारण बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, न्यायलय पक्ष में हानि उठानी पड़ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने किसी पुराने साथी से मिलना होगा, कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चित हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना हो सकता है। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझे, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप थोड़ा संभलकर रहें, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती हैं। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

जिला शिक्षा अधिकारी ने अस्पताल जाकर जानी विद्यार्थियों की कुशलक्षेम।

0

कलेक्टर श्री संजीव झा ने बेहतर इलाज के दिए निर्देश,सभी विद्यार्थी सामान्य, सुबह होंगे डिस्चार्ज।

कोरबा – करतला ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम बीरतराई में मध्यान्ह भोजन खाकर उल्टी की शिकायत करने वाली शासकीय मिडिल स्कूल की 8 विद्यार्थियों को जिला अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सकों के देखरेख में स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही वे स्वयं भी इस मामले पर पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी पी भारद्वाज और करतला बीईओ श्री संदीप पांडेय ने जिला अस्पताल पहुँचकर अस्पताल में भर्ती विद्यार्थियों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी लेकर बेहतर उपचार हेतु आग्रह किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री भारद्वाज ने बताया कि मिड डे मील में विद्यालय के 47 बच्चों ने सब्जी खाई थी, इस दौरान 8 विद्यार्थियों ने पेट और सिर में हल्का दर्द और उल्टी आने की शिकायत की। स्कूल प्रशासन द्वारा तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र कोथारी में आवश्यक उपचार प्रदान करने बच्चों को लाया गया।

यहाँ स्वास्थ्य जाँच और एहतियात के तौर पर 8 विद्यार्थियों को 112 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि अभी अस्पताल में भर्ती 8 में से 7 ने मिड डे मील खाया था, एक छात्रा जिसने भोजन नहीं किया है, वह अपने आपको कमजोर महसूस कर रही है। उक्त छात्रा को आवश्यक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने चिकित्सकों को कहा गया है। अस्पताल में भर्ती अन्य 7 विद्यार्थियों को निगरानी के तौर पर आज भर्ती रखा गया है और रात हो जाने की वजह से अगले दिन सुबह डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा। उन्होंने इस घटना के संबंध में बीईओ करतला का रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ : IAS रानू साहू से ED और करेगी सवाल, 4 अगस्त तक रहेंगी जेल में…

0

रायपुर| कोल लेवी स्कैम मामले में गिरफ्तार IAS रानू साहू अब 4 अगस्त तक जेल में रहेंगी। उन्हें मंगलवार को रायपुर में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया गया था। इस दौरान कोर्ट में ईडी ने कहा कि हमारी पूछताछ पूरी हो गई है। हमें और रिमांड नहीं चाहिए। जिसके बाद सुनवाई करते हुए कोर्ट ने साहू को सीधे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है।

शनिवार को रानू साहू को अरेस्ट किया गया था। इसके बाद उन्हें उसी दिन कोर्ट में पेश किया गया था, जहां कोर्ट ने 25 जुलाई तक ईडी को रिमांड दी थी। हालांकि ईडी ने कोर्ट से 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड ही दी थी।

दूसरी ऐसी आईएएस जिसे गिरफ्तार किया गया

रानू साहू छत्तीसगढ़ की दूसरी आईएएस आफिसर हैं, जिन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया है। इससे पहले आईएएस समीर बिश्नोई को भी ईडी ने गिरफ्तार किया था, जो अभी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं। शुक्रवार देर रात तक रानू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास में टीम ने छापेमारी की थी। इसमें मिले अहम सबूतों के मुताबिक रानू साहू करोड़ों रुपए के हेर-फेर में शामिल थीं, फिलहाल मामले की जांच जारी है। रानू साहू इस समय कृषि विभाग में संचालक के पद पर पदस्थ हैं। इससे पहले रानू रायगढ़ जिले की कलेक्टर रह चुकी हैं। ईडी ने शुक्रवार को ही कुछ अन्य कारोबारियों और नेताओं के यहां भी दबिश दी थी।

ईडी के वकील ने कहा था-सहयोग नहीं किया

इसे पहले ईडी के वकील सौरभ पांडे ने कहा था कि कोल लेवी स्कैम में उनकी गिरफ्तारी की गई है। उनसे पहले भी पूछताछ होती रही है, लेकिन उन्होंने कभी सहयोग नहीं किया। हर बात में डोजिंग आंसर दिया।विटनेस और डॉक्यूमेंट के वैरिफिकेशन के लिए उनसे पूछताछ की जानी थी, लेकिन हर बार यही कहा कि कुछ नहीं मालूम।

रानू की प्रॉपर्टी तीन भागों में बांटी- ए, बी, सी

ईडी के वकील सौरभ पांडेय ने बताया था कि रानू साहू की प्रॉपर्टी को तीन भागों में बांटा गया है ए, बी और सी। ए में वो संपत्तियां हैं, जिसके जरिए रिश्तेदारों के नाम से संपत्ति खरीदी गई। बी में वे संपत्तियां हैं, जो बेनामी हैं। सी में वो प्रॉपर्टी है, जिसमें वैल्यू नहीं बताई जा सकी है, उसे मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत सीज कर सकते हैं।

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद चेलना संभाग ने आयोजन किया स्वास्थ्य शिविर

0

जबलपुर के डीएन जैन बोर्डिंग मंदिर आजाद पैलेस गोल बाजार में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद चेलना संभाग के द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों एवं महिलाओं का स्वास्थ्य प्रशिक्षण करवाने के साथ-साथ बच्चों को दवा टूथपेस्ट ब्रश स्टेशनरी खिलौने खाद सामग्री का भी वितरण किया गया महिला परिषद के आयोजकों ने बताया कि हमारी संस्था उन असाह गरीब बच्चों के शिक्षा के लिए निरंतर कार्य करती आ रही है एवं उनको हर संभव सहयोग हमारी अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद चेलना संभाग द्वारा पूरी करने की कोशिश की जाती है|

आयोजकों ने यह भी बताया कि हमारा यह प्रांतीय प्रोजेक्ट है आंसू से मुस्कान की ओर जिसके तहत आज जबलपुर में चेलना संभाग के तत्वाधान में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें सभी बच्चों को विभिन्न प्रकार के खिलौने स्टेशनरी वितरित की गई जिसे पा कर बच्चों के होठों में और चेहरे में मुस्कान आ गई हमारी संस्था नई पीढ़ी को भी आगे बढ़ाने का हर संभव प्रयास करती है जो सुविधाओं के अभाव में शिक्षा से वंचित हो जाते हैं इस कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद चेलना संभाग की सभी महिला सदस्य एवं पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा|

CG: शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

0

सुकमा. जिले के शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस मामले की शिकायत के बाद आश्रम की अधीक्षक और सहायक अधीक्षिका को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं मंत्री कवासी लखमा के आदेश पर एसपी ने जांच के लिए आठ सदस्यता टीम भी गठित की है.

पूरा मामला शासकीय कन्या आवासीय विद्यालय का है. सुकमा एसपी ने किरण चौहान ने आठ सदस्यीय जांच टीम गठित की है. कलेक्टर ने भी पूरे मामले को गंभीरता से लिया है. मंत्री ने इस मामले पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. इस मामले पर मंत्री लखमा ने कहा कि इस घटना की निंदा करते हैं. कलेक्टर और एसपी को कड़े निर्देश दिए गए है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

1 से 13 अगस्त तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार, कुपोषण की स्थिति का होगा सहीं आकलन…

0

रायपुर| जिले में प्रदेशव्यापी वजन त्यौहार के अंतर्गत 1 से 13 अगस्त तक सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार मनाया जाएगा। इसमें 0 से 06 वर्ष तक सभी बच्चों का वजन लेकर कुपोषण की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जाएगा। 0 से 06 वर्ष के सभी बच्चों का वजन क्लस्टरवार तिथि का निर्धारण करते हुए क्लस्टर के चिन्हांकित आंगनबाड़ी केन्द्रो में किया जाएगा। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी पालकों से आंगनबाड़ी केन्द्र जाकर वजन कराने का आग्रह किया है।

 इस आयोजन के माध्यम से कुपोषण की स्थिति का सही आकलन होगा और कुपोषण कम करने के लिए जन जागरूकता लाई जाएगी और कार्ययोजना भी बनाई जाएगी। आंगनबाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों के अलावा वजन त्यौहार आयोजन के समय बाहर से आए बच्चे भी वजन लेने से वंचित न रहे यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। वजन त्यौहार के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रों में 6 वर्ष से कम आयु बच्चों के पोषण स्तर का आकलन के साथ ही बच्चों की निःशक्तता की स्थिति के बारे में जानकारी ली जाएगी। इससे स्थान विशेष और वर्गों में कुपोषण की पहचान होगी और किन स्थानों पर, किन कारणों से कुपोषण अधिक है यह स्पष्ट हो सकेगा। इससे उस स्थान या वर्ग के लिए विशेष योजना बनाई जा सकेगी। साथ ही बच्चों के पोषण स्तर के बारे में अभिभावकों को अवगत कराते हुए उन्हें कुपोषण के संबंध में जागरूक कर, बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने हेतु उचित परामर्श दिया जाएगा।

महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम के अधिकारी ने बताया कि वजन त्यौहार के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पर्ववेक्षक परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी पंचायत और वार्ड़ में जनप्रतिनिधि, संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्व.सहायता समूहों के सदस्यों, मितानिन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शालेय शिक्षक एवं अन्य सहयोगियों की आयोजन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराने के प्रयास किए जा रहे है।

रायपुर एयरपोर्ट से दुर्ग तक शुरू हुई वातानुकूलित सिटी बस सेवा

0

 रायपुर| स्वामी विवेकांनद एयरपोर्ट माना से दुर्ग तक जाने वाली पूरी तरह वातानुकूलित (एयर कंडीशनर) सिटी बस का आज शुभारंभ किया गया है। आज सुबह 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से इस बस को रवाना किया गया। शासन की पहल से अब दुर्ग से रायपुर तथा एयरपोर्ट माना तक आने-जाने के लिए लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है।

यह बस नवा रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से तेलीबंधा, पचपेड़ी नाका, भाठागाँव, टाटीबंध, पावर हाउस, नेहरू नगर होते हुए दुर्ग शहर तक चलेगी। बस स्वामी विवेकानंद विमानपत्तन परिसर से सुबह 8.30, 10.15, दोपहर 2.30 और शाम 6.30 बजे छूटेगी। इसी प्रकार पूरी तरह एयरकंडीशनर यह बस दुर्ग से सुपेला, पावर हाउस, भिलाई-3, टाटीबंध, तेलीबंधा होते हुए एयरपोर्ट पहुँचेगी।

दुर्ग से यह बस सुबह 7.50 बजे, 11.15, दोपहर 12.50 बजे, और शाम 4.45 बजे छूटेगी। इस बस का एयरपोर्ट से रायपुर सिटी का किराया 40 रुपए और एयरपोर्ट से दुर्ग तक का किराया 100 रूपया निर्धारित है।

MP Crime News: चाचा ने भतीजी से किया रेप, अर्धनग्न अवस्था में शहर की ओर भागी युवती…

0

उमरिया। मध्यप्रदेश में चाचा भतीजी के पवित्र रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। हैवान बना चाचा ने युवती को स्कूटी सिखाने के बहाने सुनसान जगह ले गया और रेप की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के बाद युवती अर्धनग्न हालत में शहर की ओर भागी। कॉलोनी में पहुंचने पर लोगों ने उसे तन ढंकने के लिए कपड़ा दिया। वारदात के बाद आरोपी चाचा फरार है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार घटना उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां स्कूटी सिखाने के बहाने रिश्ते के चाचा ने युवती को सूनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म किया है। आरोपी चाचा से पीछा छुड़ाकर युवती अर्धनग्न अवस्था में शहर की तरफ भागी।

रेप की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और देर रात ही आरोपी चाचा के खिलाफ 376 सहित विभिन्न धाराओं के तहत जिले के नौरोजाबाद थाने में अपराध दर्ज किया है। पुलिस रात से ही आरोपी की तलाश कर रही है। संभावित स्थानों में पुलिस ने छापेमारी भी की। आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

बरसात में आंखों का रखें खास ख्याल : एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर हो सकती है खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं

0

रायपुर| बारिश, नमी और दूषित जल से कई तरह के बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिनमें से कुछ आंखों के संक्रमण का कारण बन सकते हैं। बारिश के दिनों में हवा में नमी बढ़ने के कारण वायरस और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। इससे आंखों में कन्जक्टिवाइटिस, रेडनेस, आई फ्लू आदि की समस्या होने लगती है। कन्जक्टिवाइटिस वायरस और बैक्टीरिया से फैलता है, जिसके चलते यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। कन्जक्टिवाइटिस को पिंक आइज की समस्या भी कहा जाता है। ज्यादातर यह समस्या सामान्य इलाज से ही ठीक हो जाती है। इसके गंभीर होने का खतरा कम होता है। चूंकि आंख सबसे ज्यादा संवेदनशील अंग है, इसलिए इनका विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि कन्जक्टिवाइटिस संक्रामक बीमारी है जो सम्पर्क से फैलती है। अतः मरीज को अपनी आंखों को हाथ नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। मरीज के उपयोग की चीजों को अलग रखकर इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकता है।  संक्रमित आंख को देखने से इस बीमारी के फैलने की धारणा केवल भ्रम है। यह बीमारी केवल  सम्पर्क से ही फैलती है।

*क्या हैं लक्षण ?*

आई फ्लू में आंखें लाल हो जाती हैं। आंखों से पानी आने लगता है, जलन होती है, पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है। आंखों में चुभन होने के साथ-साथ सूजन आ जाती है। आंखों से पानी आना और खुजली होना इसके सामान्यतः दिखाई देने वाले लक्षण हैं। अगर इन्फेक्शन गहरा हो तो आंखों की कॉर्निया को भी नुकसान हो सकता है जिससे आंखों की दृष्टि प्रभावित हो सकती है। मॉनसून सीजन में आई फ्लू का खतरा बच्चों में सबसे ज्यादा होता है।

आई फ्लू या कन्जक्टिवाइटिस से बचाव के लिए आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें और उन्हें ठंडे पानी से बार-बार धोएं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। कन्जक्टिवाइटिस से पीड़ित होने पर बार-बार आंखों पर हाथ न लगाएं। आंखों में आई ड्रॉप डालने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें। आंखों पर बर्फ की सिकाई जलन और दर्द से राहत दिलाती है। संक्रमण के दौरान गंदगी और ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं और उनकी चीजें जैसे चश्मा, तौलिया, तकिया आदि न छुएं। साथ ही अपना तौलिया, रूमाल, चश्मा आदि किसी के साथ साझा न करें। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो जल्द ही यह समस्या दूर हो सकती है।

नेत्र संबंधी कोई भी समस्या होने पर नेत्र विशेषज्ञ के पास दिखाना उचित होता है। अन्यथा गंभीर स्थिति निर्मित हो सकती है। आंखों की जांच और उपचार की सुविधा चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।

India vs West Indies 1st ODI: टीम इंडिया का ‘कप्तान’ प्लेइंग 11 से होगा बाहर, विंडीज के खिलाफ पहले वनडे में नहीं मिलेगा मौका!

0

India vs West Indies 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 27 जुलाई को बारबाडोस में खेला जाएगा. एशिया कप 2023 को देखते हुए टीम के कई खिलाड़ियों के लिए ये तीन मैच काफी अहम रहने वाले हैं. लेकिन सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है. इस खिलाड़ी को हाल ही में एक बड़े इवेंट के लिए टीम इंडिया का कप्तान भी बनाया गया है.

टीम इंडिया का ‘कप्तान’ प्लेइंग 11 से होगा बाहर!

वनडे सीरीज के पहले मैच में युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को प्लेइंग 11 में मौका मिलना मुश्किल दिखाई दे रहा है. पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी बतौर ओपनर टीम इंडिया के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को अपने मौके के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है. बता दें कि आगामी एशियाई खेलों (Asian Games 2023) के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को सौंपी गई है.

टीम इंडिया के लिए अभी तक खेले 10 मैच

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने भारत के लिए अभी तक एक वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. वनडे में उन्होंने 19 रन और टी20 में 16.88 के औसत से 135 रन बनाए हैं, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है. ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं. ऋतुराज ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था और 4 अर्धशतकों की मदद से कुल 590 रन बनाए थे.

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का 15 सदस्यीय स्क्वॉड:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार

वनडे सीरीज का शेड्यूल-

पहला वनडे मैच, 27 जुलाई, बारबाडोस

दूसरा वनडे मैच, 29 जुलाई, बारबाडोस

तीसरा वनडे मैच, 1 अगस्त, त्रिनिदाद