Home Blog Page 898

4 अक्टूबर को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

0

रायपुर. विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अगस्त को राज्य में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा फॉर्म-5 में मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन करने के साथ-साथ 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के सम्बन्ध में दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाने नोटिस जारी किया जाएगा। इसी दिन राज्य में विशेष ग्राम सभा में मतदाता सूची का वाचन भी किया जाएगा। विधानसभा एवं जिला स्तर पर भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह मतदाता सूची राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइटhttps://ceochhattisgarh.nic.in/में भी होस्ट की जाएगी। इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जाएगी।

मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के दिन से 31 अगस्त तक निर्धारित प्रारूपों में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। 30 दिनों की इस अवधि के दौरान चार दिन, 12-13 अगस्त (शनिवार-रविवार) और 19-20 अगस्त (शनिवार-रविवार) को बूथ स्तर पर विशेष शिविर का भी आयोजन होगा। इस दौरान 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। मृत, डुप्लीकेट या स्थाई रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 के माध्यम से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। पूर्व से पंजीकृत मतदाता के विवरण में किसी प्रकार के संशोधन या स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप और वोटर सर्विस पोर्टल भी उपलब्ध हैं। बीएलओ द्वारा फॉर्म भरने के लिए बीएलओ एप का प्रयोग किया जाएगा।

31 अगस्त तक प्राप्त होने वाले दावा-आपत्तियों की साप्ताहिक सूची सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक कर दी जाएगी। साप्ताहिक रूप से इस सूची का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी प्रकाशन किया जाएगा। 22 सितम्बर तक सभी दावा-आपत्तियों का निराकरण कर 4 अक्टूबर 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन फॉर्म-16 में किया जाएगा। अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची पुनः वेबसाइट में होस्ट करने के साथ-साथ इसकी एक हार्ड एवं एक सॉफ्ट कॉपी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला स्तर पर प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए पुनरीक्षण के दौरान सघन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इस दौरान छूटे हुए युवाओं एवं समाज के वंचित वर्गों को अधिक से अधिक जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में चार लाख 25 हजार 698 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं। दिव्यांग मतदाताओं की संख्या एक लाख 47 हजार 364 तथा 767 तृतीय लिंग समुदाय के मतदाता हैं। राज्य में मतदाता सूची का लिंगानुपात 1002 है तथा मतदाता-जनसंख्या अनुपात 64.65 प्रतिशत है। श्रीमती कंगाले ने प्रदेश के नागरिकों से पुनरीक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर मतदाता सूची को और अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए अधिक से अधिक ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है।

डेट‍िंग ऐप से बने दोस्‍त ने फ्रेंड के साथ म‍िलकर महिला से क‍िया गैंगरेप, फिर वीड‍ियो बनाया… और

0

नई द‍िल्‍ली. द‍िल्‍ली से सटी साइबर स‍िटी गुरुग्राम (Gurugram) से एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. मह‍िला को डेटिंग ऐप से दोस्ती करके उसके दोस्‍त ने होटल में बुलाया था. गुरुग्राम के सेक्टर-50 इलाके में स्थित एक होटल में एक महिला से कथित तौर पर गैंगरेप (Gang Rape) किया गया है. इस संबंध में पीड़‍ित महिला की ओर से सेक्टर-50 पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई गई ज‍िसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मामला पिछले माह की 29 तारीख का बताया गया है.

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे खाना दिया था जिसे खाकर वह बेहोश हो गई और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. महिला ने बताया कि आरोपियों ने पूरी घटना का अश्‍लील वीडियो (Adult Video) भी बना लिया था और उसे धमकी दी थी क‍ि अगर उसने पुल‍िस या क‍िसी को भी इस बारे में जानकारी दी तो वो इस वीड‍ियो का सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी.

मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक पीड़िता गाजियाबाद की रहने वाली है. उसकी दोस्ती डेटिंग ऐप के जरिए तारादीप सिंह से हुई थी. दोस्ती के बाद तारादीप सिंह ने उसे मिलने के लिए 29 जून की रात को डबल ट्री बाई हिल्टन होटल में बुलाया. यहां तारादीप सिंह का दोस्त भी आया हुआ था. आरोप है कि यहां खाने में आरोपियों ने उसे नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया जिसके बाद वह बेसुध होने लगी. आरोपियों ने इसका फायदा उठाकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया और इसका वीडियो बना लिया.

होश में आने के बाद जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इसके बाद युवती मौके से चली गई और किसी से कुछ नहीं कहा. बाद में उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. मामले की जांच की जा रही है. थाना प्रभारी प्रवीण मलिक ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने सेक्टर 50 पुलिस स्टेशन में 2 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक रेप की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

बिजली विभाग की लापरवाही! हाईटेंशन करंट से 6 कांवड़ियों की मौत

0

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ में हाईटेंशन करंट से 6 कांवड़ियों की मौत का मामले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है. कांवड़यात्रा में PVVNL की लापरवाही सामने आयी है. बिजली विभाग की लापरवाही से कांवड़ियों की मौत हुई थी. प्रशासनिक जांच में हाईटेंशन पर गार्डिंग ही नहीं मिली है. रिपोर्ट के मुताबिक हाईटेंशन लाइन मानक से ढाई फीट नीची मिली है.

जांच में पाया गया कि 440 वोल्ट लाइन भी मानक से करीब 2 फीट नीची मिली. डीजे की ऊंचाई 15.10 फीट और हाईटेंशन 17.5 फीट थी. लटक रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से करंट उतरा था. बिजलीघर का फोन कई बार कॉल करने के बाद भी नहीं उठा.

प्रशासनिक जांच टीम में PVVNL के SE एके सिंह भी शामिल हैं. पीवीवीएनएल MD का झूठ पकड़ाया है. 22 फीट DJ और कांवड ऊंचा था. कांवड़ियों के अंतिम संस्कार के एक घंटे बाद MD ने दावा किया. सुलगती चिताओं के बीच MD ने झूठ बोलकर तथ्य को नकार दिया. साथ ही कांवड़ियों को ही उनकी मौत का जिम्मेदार बताया गया था.

गौरतलब है कि हरिद्वार से जल लेकर आ रहे कावड़िए 11 हजार वोल्ट की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गए. हादसे में 6 कावड़ियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग झुलस गए. डीजे वाली कावड़ में 16 कावड़िए सवार थे. सभी हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के रॉली चौहान गांव लेकर आ रहे थे.

जानिए कहां तक पहुंचा Chandrayaan-3, इसरो ने दी लेटेस्ट अपडेट

0

Chandrayaan-3 News Latest Update: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) 14 जुलाई 2023 को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था और यह लगातार अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहा है. भारत के साथ ही दुनियाभर के लोग और अंतरिक्ष की गहराइयों पर नजर रखने वाले वैज्ञानिक चंद्रयान-3 के सफर पर नजर रख रहे हुए हैं और पल-पल का अपडेट ले रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि चंद्रयान-3 अब तक कहां तक पहुंच गया है और इसने किस कक्षा में प्रवेश कर लिया है.

पृथ्वी के 5वें ऑर्बिट में प्रवेश कर चुका है चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) फिलहाल पृथ्वी के पांचवें ऑर्बिट में है और लगातार पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है. इसरो (ISRO) से मिली जानकारी से मुताबिक, चंद्रयान-3 ने 25 जुलाई की शाम को पांचवीं कक्षा में प्रवेश किया था और इसके बाद वह पृथ्वी के ऑर्बिट से सफलतापूर्वक आगे निकल जाएगा. जानकारी के मुताबिक, चंद्रयान-3 एक अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंद्रमा की तरफ बढ़ेगा.

बालोद में फैला कंजक्टिवाइटिस इंफेक्शन, अलग-अलग स्थानों पर 482 लोग हो चुके हैं संक्रमित

0

बालोद: मानसून सीजन में मौसम के उतार चढ़ाव का दौर जारी है कभी धूप खिलने से गर्मी व उमस तो कभी बौछार पड़ने से राहत भी मिल रही है, लेकिन इसी बीच जिले में लोग कंजक्टिवाइटिस इंफेक्शन यानी आई इंफेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो अभी तक जिले मे अलग-अलग स्थानों पर कुल 482 लोग इस आई इंफेक्शन की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से कई लोग उपचार के बाद ठीक भी हो गए हैं इसमें लगभग सभी उम्र के लोग हैं।

बताया गया कि जिले के विकास खंड डौंडी अंतर्गत संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लगभग 17 बच्चे कंजेक्टिवाइटिस इंफेक्शन के शिकार हुए, जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डौंडी में उपचार करवा कैंपस के अंदर अलग कैंप में रखा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यालय परिसर में शिविर लगा अन्य बच्चों का चेकअप किया गया।

अब लगभग 90 प्रतिशत बच्चे सामान्य हो गए है। बताया गया कि जिले के जिस क्षेत्र मे भी इसकी शिकायत मिल रही है वहां शिविर लगाकर उनका उपचार किया जा रहा है वहीं जिला अस्पताल में भी रोज 8 से 10 मरीज पहुंच रहे हैं। अभी तक जिले के पांच में से चार ब्लाक में ही इस तरह मरीज मिलने की पुष्टि विभाग द्वारा की गई है।

मौत से पहले संकेत देने लगता है इंसान का शरीर, इन लक्षणों से कर सकते हैं पहचान

0

Sign Before Death: कहते हैं जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता। किसी ने कल नहीं देखा होता। आपने अक्सर सुना या पढ़ा होगा कि स्वस्थ जीवन जीने से आयु लंबी होती है। लेकिन कई बार तो स्वस्थ जीवन जीने वाले लोगों की भी अचानक मौत हो जाती है।

आपको बता दें कि मौत आने से पहले इंसान का शरीर कुछ संकेत देने लगता है। यदि शरीर में हो रहे इन बदलावों को समझकर लक्षणों (Sign Before Death)की पहचान की जाए तो हमें यह मालूम हो सकता है कि मौत निकट है। जिस भी व्यक्ति की मृत्यु होने वाली होती है, उसकी आंखों, स्किन, श्वसन तंत्र और शरीर में कई बदलाव होने लगते हैं। इन लक्षणों में से कुछ लक्षण इतने साफ होते हैं कि इन्हें देखकर पता चल सकता है कि कब तक व्यक्ति की मौत होगी।

जिस भी इंसान की मृत्यु होने वाली होती है, वह व्यक्ति बार-बार अपनी आंखों को बंद करता है। कई बार तो उनकी आंखें आधी ही खुली रहती हैं। यहां तक कि चेहरे  की मांसपेशियां भी बहुत रिलैक्स दिखाई देने लगती हैं। यहां तक कि सांसें चलने की गति भी तेजी से बदल जाती है। ऐसे लोग(Sign Before Death) सांस लेने के दौरान कई तरह की आवाज भी निकालने लगते हैं। मरने से पहले इंसान की स्किन भी पीली पड़ने लगती है।

ऐसे लोग मृत्यु से पहले सांस लेना बहुत कम कर देते हैं। कहा जाता है कि ऐसे व्यक्ति रुक-रुककर सांस लेने लगते हैं। इसका मतलब यह है कि अभी आपको ऐसा महसूस होगा कि इन्होंने सांस ली और कुछ सेकेंड्स तक नहीं ली।

इनके सांस लेने और छोड़ने के बीच काफी अंतर आ जाता है इस वजह से परिवार वालों को यह भी लगने लगता है कि उन्होंने देह त्याग दी है। जब ऐसे लोगों का आखिरी वक्त आता है तो ये एक मिनट के भीतर दो या तीन बार ही सांस लेते हैं।

Korba : स्कूल में मिड डे मील खाकर करीब 30 बच्चे बीमार, इलाज जारी

0

कोरबा जिले के बीरतराई गांव के मिडिल स्कूल में मिड डे मील खाकर करीब 30 बच्चे बीमार हो गए हैं। सभी बच्चों को करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया। इनमें से कुछ बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब बच्चों ने मिड डे मील खाया। मध्याह्न भोजन में करील, भिंडी और आलू मिक्स बना था। सभी बच्चों ने खाना खाया। खाना खाने के एक घंटे के बाद से बच्चों की तबियत खराब होने लगी। सभी बच्चों को उल्टी, पेट और सिर दर्द शुरू हो गया।छठवीं, सातवीं और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले करीब 30 छात्र-छात्राओं की हालत खराब हो गई। सभी बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें से 13 बच्चों की हालत गंभीर थी, जिन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के RMO यशवंत कुमार साहू ने बताया कि 13 बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है, वहीं कुछ बच्चे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। कुछ बच्चे जिनकी हालत संभल गई, उन्हें घर भेज गिया गया है। वहीं मिडिल स्कूल के शिक्षक कन्हैयालाल कमर ने बताया कि मिड डे मील खाने के बाद बच्चे बाहर खेल रहे थे कि उनकी तबियत अचानक खराब होने लगी, तब जाकर सभी को अस्पताल लाया गया। बीएमओ डॉ राकेश पटेल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Kargil Vijay Diwas 2023: वीर सपूतों ने पाकिस्तान को धूल चटाकर कारगिल की चोटियों पर लहराया था तिरंगा

0

Kargil Vijay Diwas 2023: देश 26 जुलाई यानी आज 24वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मना रहा है. यह खास दिन भारतीय सेना के वीर जवानों की बहादुरी, शौर्य और पराक्रम को सलाम करने का दिन है. देश के वीर जवानों ने तमाम मुश्किलों को पार करते हुए 26 जुलाई, 1999 को पाकिस्तानी सैनिकों को कारगिल (Kargil) से खदेड़कर दुर्गम चोटियों पर जीत का परचम फहराया था. भारत और पाकिस्तान के बीच जम्मू और कश्मीर के कारगिल में छिड़े इस युद्ध को दो दशक से भी ज्यादा का समय बीत चूका है.

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध का कोड नाम ऑपरेशन विजय था. यह युद्ध लगभग 60 दिनों से ज्यादा चला था और 26 जुलाई 1999 को भारत ने पाकिस्तानी सेना को पराजित कर कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी. 26 जुलाई के दिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा कब्जाई गई चौकियों पर तिरंगा फहराया था.

कारगिल विजय दिवस के मौके पर देशवासी अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धाजंलि देते है. कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने अपने अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान के हजारों सैनिकों को मार गिराया था. यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर दुर्गम पहाड़ियों पर लड़ा गया था. कारगिल युद्ध के दौरान इंडियन आर्मी ऑफिसर कैप्टन विक्रम बत्रा (Captain Vikram Batra) की बहादुरी और साहस को आज भी याद किया जाता है.

आइये जानते हैं कारगिल युद्ध से जुड़ी 10 अहम बातें:

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में हर साल भारी बर्फबारी के चलते भारत और पाकिस्तान की सेनाएं चोटियों से नीचे आ जाती थीं, साल 1999 में भी ऐसा ही हुआ था. जब भारतीय सेना बर्फीली चोटियों से नीचे आ गई. उस वक्त पाकिस्तानी सेना ने इसका फायदा उठाते हुए भारतीय चोटियों की तरफ चढ़ाई शुरू कर दी.

मई 1999 तक पाकिस्तान की सेना ने कारगिल इलाके की कई चोटियों पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया. कुछ चरवाहों ने जब इसकी सूचना भारतीय सेना को दी तो सेना को इस बात का अंदाजा नहीं था कि वाकई में सैकड़ों की संख्या में पाकिस्तानी सैनिक कारगिल पहुंच चुके हैं.

भारतीय सेना को लगा कि कुछ आतंकी इस इलाके में घुसपैठ कर आए होंगे, इसकी पुष्टि करने के लिए सेना की तरफ से लेफ्टिनेंट सौरभ कालिया के नेतृत्व में एक टुकड़ी कारगिल की चोटी पर भेजी गई. सबसे पहले सौरभ कालिया ने ही पाकिस्तानी सेना की घुसपैठ की पुख्ता सूचना भारतीय सेना को दी थी.

लेफ्टिनेंट सौरभ कालिया ने अपनी टुकड़ी के साथ दुश्मन से भिड़ने का फैसला किया, लेकिन उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि दुश्मन इतनी तैयारी के साथ आया है. नतीजा ये रहा कि पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में टुकड़ी में शामिल जवान शहीद हो गए और सौरभ कालिया को पकड़ लिया गया.

लेफ्टिनेंट सौरभ कालिया को कई दिनों तक पाकिस्तानी सेना ने टॉर्चर किया और उनके शरीर को पूरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया. पाकिस्तानी सेना उनसे जानकारी चाहती थी, लेकिन सौरभ कालिया ने अपना मुंह नहीं खोला. उनकी आंखें तक निकाल दी गईं. कई दिनों तक टॉर्चर सहने के बाद आखिरकार कालिया देश के लिए शहीद हो गए.

सौरभ कालिया और उनके साथियों के साथ हुए इस बर्ताव के बाद भारतीय सैनिकों का खून खौल उठा, जंग की तैयारी शुरू हुई और अलग-अलग चोटियों पर फतह के लिए टीमें बनाईं गईं.

आखिरकार 3 मई 1999 को ऑपरेशन विजय की शुरुआत हुई. भारतीय सेना ने अलग-अलग जगह से कारगिल की चढ़ाई शुरू कर दी. ऊपर से हो रही गोलीबारी में पहले और दूसरे दिन ही भारतीय सेना के कई जवान शहीद हो गए.

सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि दुश्मन हजारों फीट की ऊंचाई पर मौजूद था और उसके लिए नीचे से आ रही भारतीय सेना को निशाना बनाना काफी आसान था. यही वजह है कि भारतीय सेना को जंग की शुरुआत में काफी ज्यादा नुकसान हुआ.

इसके बाद भारतीय सेना ने रणनीति बदली और पीछे से सैनिकों को भेजा गया. कैप्टन विक्रम बत्रा, लेफ्टिनेंट मनोज पांडे, सूबेदार योगेंद्र सिंह यादव और कई बहादुर जवानों के चलते भारत ने कारगिल की तमाम बड़ी चोटियों पर कब्जा कर लिया. कई गोलियां खाने के बाद भी भारतीय सैनिक लगातार लड़ते रहे. भारतीय वायुसेना ने भी इस युद्ध में काफी अहम भूमिका निभाई.

करीब 60 दिनों तक चले इस युद्ध में करीब 500 भारतीय सैनिक शहीद हो गए, वहीं पाकिस्तान के 700 से ज्यादा सैनिकों को मौत के घाट उतारा गया. इसके अलावा सैकड़ों आतंकियों को भी ढेर किया गया. 26 जुलाई को भारत की जीत का ऐलान हुआ और कारगिल की चोटियों पर तिरंगे लहराने लगे.

साइकिल चलाकर छत्तीसगढ़ पहुंचे दो विदेशी वैज्ञानिक

0

स्लोवाकिया और जर्मन के दो इकोलॉजिस्ट हन्ना ओलीस और जोनास सोमर जर्मनी से सिंगापुर तक 20 से अधिक देशों की 20 हजार से ज्यादा किलोमीटर लंबी साइकिल यात्रा पर निकले हैं। मंगलवार को दोनों छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जंगल मितान और नेचर पीपल नेटवर्क के साथ मरवाही, पेन्ड्रा, अमरकंटक, केंवची, लमनी, छपरवा के जंगलों में गए और पौधरोपण भी किया। दोनों प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के अनूठे उदाहरणों की खोज करने और वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संतुलन की स्थिति जानने के लिए यात्रा कर रहे हैं।

जर्मनी से दक्षिण पूर्व एशिया की ओर अपनी साइकिल यात्रा शुरू करते हुए दोनों इकोलॉजिस्ट ने इस यात्रा को बाइकिंग फॉर बायोडायवर्सिटी का नाम दिया है, जिसके अंतर्गत वे पर्यावरण प्रेमियों संरक्षण वादियों शोधकर्ताओं और अन्य स्थानीय लोगों की ओर से बताई गई बातों का डॉक्यूमेंटेशन करते हैं। इसके साथ ही स्थानीय जैव विविधता को बचाने के लिए किए जा रहे काम को भी देख रहे हैं।

दोनों साइकिल यात्री इकोलॉजिस्ट मंगलवार को बिलासपुर प्रेस क्लब भी पहुंचे और अपनी यात्रा के अनुभव को साझा किया। इस दौरान उन्होंने बिगड़ती पर्यावरण की स्थिति पर चिंता जाहिर की। उनके साथ छत्तीसगढ़ जंगल मितान के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी और द नेचर पीपल नेटवर्क के संस्थापक श्रेयांश बुधिया भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जर्मनी से जोनास सोमर स्लोवाकिया की हन्ना ओलीस ने अप्रैल 2022 से कई देशों की साइकिल यात्रा शुरू की है।

डीपीडी खैरा स्कूल को देखकर हुए गदगद
दोनों इकोलॉजिस्ट ने इस दौरान बिलासपुर के जंगल में दिल्ली के शोधकर्ता प्रो. डीपीडी खैरा की ओर से स्कूल का भी निरीक्षण दिया। स्कूल को देखकर उन्होंने खुशी जाहिर की। इसके बाद अचानकमार में कई समुदायों के साथ विशेषकर महिला गार्ड से मुलाकात की। फिर कोटा क्षेत्र के शिवतराई में नेचर स्टडी कैम्प वन्यप्राणी और वनवासियों के संरक्षण और संवर्धन पर चर्चा की। साथ ही जंगल मितान में वृक्षारोपण भी किया। इसके बाद भालू संरक्षित क्षेत्र चोटिया भी गए।

भारत में महाराष्ट्र सहित कई राज्यों की यात्रा
छत्तीसगढ़ जंगल मितान के अध्यक्ष अखिलेश चन्द्र प्रदीप बाजपेयी ने बताया कि दोनों इकोलॉजिस्ट ने अपने साइकिल यात्रा के दौरान महाराष्ट्र सहित कई राज्यों की यात्रा की है। इस दौरान मुंबई में हॉर्नबिल हाउस – बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी (बीएनएचएस) के मुख्य कार्यालय और इसके संरक्षण शिक्षा केंद्र भी गए। दोनों वैज्ञानिक साइकिल से छत्तीसगढ़ के अन्य स्थानों की भी यात्रा करते हुए आगे निकलेंगे।

Health Tips: मौसम की वजह से बच्चों में बढ़ रहा है अस्थमा का खतरा, जानें कैसे करें बचाव

0

अस्थमा के मरीजों को वायुमार्ग में सूजन की समस्या होती है, जिससे फेफड़ों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है और शुष्क हवा इस समस्या को बढ़ा देती है। आम दिनों के बजाय मौसम में ठंडक होने के बाद अस्थमा के दौरे की घटनाएं बढ़ जाती हैं। वायुमार्ग की सूजन या वायुमार्ग में किसी चिपचिपे पदार्थ के अत्यधिक डिस्चार्ज के कारण वायुमार्ग संकीर्ण हो जाता है और सांस लेने की प्रक्रिया में कठिनाई होती है।

बच्चों का अस्थमा बढ़ गया है और उनमें से कुछ को सर्दी खांसी का वायरल संक्रमण होने पर घरघराहट और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। उन बच्चों की श्वासनली या वायुमार्ग आकार में छोटे होते हैं। जैसे-जैसे उम्र के साथ वायुमार्ग का आकार बढ़ता है, सांस लेने में कठिनाई कम हो जाती है। वायरल संक्रमण के अलावा ये बच्चे ठीक हैं और उन्हें सांस लेने में तकलीफ नहीं है। इस बीमारी को ‘बचपन का अस्थमा’ (childhood asthma) कहा जाता है।

बच्चों में अस्थमा का कैसे चलेगा पता

यदि किसी बच्चे को सांस छोड़ते समय छाती से लगातार सीटी की आवाज आती है, तो उसे बचपन में अस्थमा होने की संभावना सबसे अधिक होती है। अस्थमा का निदान करने के लिए परीक्षणों की कोई आवश्यकता नहीं है; लेकिन कभी-कभी जरूरत पड़ने पर पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट, एक्स-रे, एलर्जी टेस्ट, ब्लड टेस्ट भी किया जाता है।

अस्थमा से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह

अस्थमा से पीड़ित लोगों को डॉक्टर अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह देते हैं। मानसून में ठंडी हवा अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल कर सकती है। सीने में कफ जमा होने से अस्थमा होने का खतरा अधिक होता है। फेफड़े हवा से ऑक्सीजन ले जाते हैं जो शरीर में प्रवेश करके कोशिकाओं तक जाती है और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ती है। लेकिन अस्थमा में वायुमार्ग की सूजन के कारण, यह चैनल संकीर्ण हो जाता है और ऑक्सीजन की उचित मात्रा को फेफड़ों तक पहुंचने और कार्बन डाइऑक्साइड को निकलने से रोकता है।

श्वसन नली में कफ चिपक जाने से सांस लेने में रुकावट आती है। रोगी को लगातार खांसी और कफ जमा होने की समस्या रहती है। इसके अलावा, शुष्क जलवायु के कारण अस्थमा के नियंत्रण से बाहर होने की संभावना बढ़ जाती है और अस्थमा के दौरे की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। सर्दी के दिनों में वातावरण में प्रदूषण फैलता है और ये कण एलर्जी का काम करते हैं। इसलिए सर्दियों में अस्थमा की समस्या बढ़ जाती है।

अस्थमा के लक्षण

  • अस्थमा के कारण सांस लेने में कठिनाई होती है।
  • सांस लेते समय गले से घरघराहट की आवाज आती है।
  • सीने में भारीपन महसूस होना।
  • खांसने पर चिकना कफ।
  • शारीरिक परिश्रम के बाद सांस फूलना।
  • इत्र, सुगंधित तेल, पाउडर आदि से एलर्जी।

लोगों को किस बात से सावधान रहना चाहिए?

  • सर्दी के दिनों में घर पर ही व्यायाम करें। इनमें इनडोर जिम, वर्कआउट कोर्स और वॉकिंग, योग शामिल हैं।
  • बाहर जाते समय स्कार्फ का प्रयोग करें। इससे श्वसन संक्रमण से बचाव होगा और ठंडी हवा से बचाव होगा।
  • अपने आहार में तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। गर्म सूप, फलों का जूस आहार में शामिल करें।
  • घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
  • दवाएँ नियमित रूप से और विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार लें। इनहेलर्स का प्रयोग डॉक्टरी सलाह पर करना चाहिए।
  • शरीर को यथासंभव गर्म रखने का प्रयास करें।