Home Blog Page 894

CG : उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति ने बिलासपुर केन्द्रीय जेल का किया औचक निरीक्षण

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर स्थित केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान जेल स्थित पुरूष बंदीगृह तथा महिला बंदीगृह दोनों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बंदियों से बातचीत करते हुए मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्था जैसे कि स्वास्थ्य, इलाज, दवाईयाँ आदि की जानकारी ली। बंदियों से उनको दिये जाने वाले भोजन तथा साफ-सफाई का जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने विचाराधीन बंदियों से जानकारी ली कि वह किन-किन अपराधों में बंद है।

महिला बंदीगृह का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां की साफ-सफाई की प्रशंसा की। बच्चों के साथ जेल में रहने वाली महिला बंदियों की एक सूची बनाने के निर्देश दिये। सीआरपीसी की धारा-432 के संबंध में कार्यवाही हेतु बंदियों की जानकारी भी ली गई। बच्चों के साथ जेल में रहने वाली महिला बंदियों से उनके बच्चों हेतु शिक्षा, खेलकूद व स्वास्थ्य संबंधी उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उनमें आवश्यक सुधार करने हेतु निर्देशित किया। मुख्य न्यायाधिपति महोदय ने जेल अधीक्षक से जेल की क्षमता तथा बंदियों की संख्या की जानकारी ली.

उन्होनें बताया कि केन्द्रीय जेल बिलासपुर की क्षमता 2290 बदियों की है। वर्तमान में जेल में बंदियों की कुल संख्या 3153 है जिसमें से पुरुष बंदियों की संख्या 2946 तथा महिला बंदियों की संख्या 207 है। इस पर माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय द्वारा छोटे अपराधों में बंद विचाराधीन बंदियों की एक सूची त्वरित बनाये जाने हेतु जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल, बिलासपुर को निर्देशित किया गया। मुख्य न्यायाधिपति सिन्हा द्वारा केन्द्रीय जेल, बिलासपुर में कैदियों को मिलने वाली विधिक सेवा की जानकारी ली तथा उन्होंने निर्देशित किया कि बंदियों को विधि का वास्तविक ज्ञान सरल भाषा में दिया जाये ताकि भविष्य में उनके जीवन में सुधार आये तथा वे अपराध की ओर अग्रसर नहीं हों। गौरतलब है कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति द्वारा यह औचक निरीक्षण का लगातार तीसरा दिन था औचक निरीक्षण में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर अशोक कुमार साहू, डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं न्यायाधिपति महोदय के एडिशनल रजिस्ट्रार कम प्रिंसिपल प्राईवेट सेकेटरी एन. सुब्रहमन्यम भी शामिल थे।

ज्ञात हो कि माननीय मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में आये हुए मात्र 03 माह ही व्यतीत हुए हैं, उक्त 03 माह के कार्यकाल में ही जिला न्यायालय रायपुर बिलासपुर, कॉकेर, जगदलपुर दंतेवाड़ा, कोरबा, कटघोरा, मुंगेली व जांजगीर-चांपा का निरीक्षण कर मुलभूत सभी कार्य को शीघ्रातिशीघ्र दुरूस्त करने का निर्देश दे चुके हैं ।

बिलासपुर कमिश्नर व कलेक्टर समेत 14 आईएएस के तबादला आदेश जारी

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के मद्देनजर राज्य शासन के भारतीय प्रशासनिक सेवा के 14 आईएएस के प्रभारों में फेरबदल किया है।

बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को कोरबा और कोरबा के कलेक्टर संजीव कुमार झा को बिलासपुर कलेक्टर बनाया गया है। वहीँ केडी कुंजाम को भीम सिंह की जगह बिलासपुर संभाग का आयुक्त बनाया गया है।

 

‘चला रईगढिय़ा,वोट देवईया’ थीम के साथ जिले में वोटर्स को मतदान के लिए करेंगे जागरूक

0

रायगढ़।कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में सभी रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सहित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

उन्होंने 02 अगस्त को मतदाता सूची के आरंभिक प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही मतदाता जागरूकता और वोटिंग परसेंटेज बढ़ाने के लिए ‘चला रईगढिय़ा, वोट देवईया’ थीम के साथ विशेष कार्ययोजना बनाते हुए स्वीप कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि मतदाता सूची के आरंभिक प्रकाशन के पश्चात उसका वाचन सभी गांवों मंा विशेष ग्राम सभा के माध्यम से करना है। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सारणी के अनुसार दावा आपत्तियों का निराकरण 31 अगस्त तक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम जोडऩे और हटाने की कार्यवाही आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जानी है।

कलेक्टर सिन्हा ने धरमजयगढ़ और लैलूंगा के दूर-दराज के इलाकों में पात्र मतदाताओं के साथ विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं का नाम अभियान चला कर सूची में जोडऩे के निर्देश दिए। कलेक्टर सिन्हा ने मतदाता परिचय पत्र के प्रिंटिंग और वितरण का कार्य पूरी सावधानी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि रायगढ़ एक सीमावर्ती जिला है। अत: यहां के बॉर्डर वाले इलाकों में विशेष निगरानी की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को दिए। ताकि अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही की जा सके। इसके अलावा उन्होंने निर्वाचन में मतदान दल के गठन, मतदान सामग्री वितरण, मतदान कर्मियों के यातायात व्यवस्था, ट्रेनिंग तथा निगरानी और उडऩदस्ता दलों का गठन, निर्वाचन पपत्र व सामग्री, चिकित्सा दल, शिकायत निवारण जैसे कार्यों के संबंध में भी चर्चा की और संबंधित अफसरों को तैयारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री बघेल ने आवासीय खेल अकादमी का किया शुभारंभ, 100 सीटर खेल अकादमी में तैयार होंगे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी

0

रायपुर। सीएम भूपेश ने आज कोरबा के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में आवासीय खेल अकादमी का शुभारंभ किया। खेल अकादमी में खिलाड़ियों को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और स्विमिंग जैसे खेल का प्रशिक्षण मिलेगा। आवासीय खेल अकादमी में फुटबॉल में बालक वर्ग में 20 खिलाड़ी, बालिका वर्ग में 20 खिलाड़ी, वॉलीबॉल में बालक वर्ग में 12 व बालिका वर्ग में 12 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है।

इसी तरह बास्केट बॉल में बालक व बालिका वर्ग के 10-10 और स्विमिंग में 8-8 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण सह- आवासीय व्यवस्था है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा अनुरूप आवासीय खेल अकादमी के संचालन के लिए प्रियदर्शनीय इंदिरा स्टेडियम परिसर में सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से एकेडमी के संचालन के लिए सभी संसाधन विकसित किए गए हैं। अकादमी में 100 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण व आवास की व्यवस्था की गई है जिससे खेल अकादमी में राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी तैयार होंगे।

ज्ञानवापी मस्जिद का सच उजागर करने ASI की मदद करेगी IIT कानपुर

0

वाराणसी। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में अब आईआईटी कानपुर अपनी भूमिका निभाएगी। परिसर का सच उजागर करने आईआईटी कानपुर और एएसआई मिलकर काम करेंगी। आईआईटी जीपीआर टेक्नोलॉजी के माध्यम से बिना खुदाई किए परिसर के अंदर छिपी वस्तुओं की पहचान करेंगे।

आईआईटी के वैज्ञानिक एएसआई की मददगार की भूमिका में होंगे। फिलहाल कोर्ट ने 3 अगस्त तक सर्वे पर रोक लगा दी है, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद कानपुर आईआईटी की टीम वाराणसी जाएगी।

पूर्व सीएम रमन सिंह के साथ सरोज पांडेय और लता उसेंडी को बनाया गया भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

0
नई दिल्ली। जेपी नड्डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों को घोषणा की है. सूची में बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ के तीन लोगों को स्थान दिया गया है. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा लता उसेंडी और सरोज पांडेय शामिल हैं. देखिए पूरी सूची…

छत्तीसगढ़ के इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर| राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बीती रात भारी बारिश हुई। लगातार तेज बारिश की वजह से निचले इलाकों और सड़कों में जलभराव की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश भर में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, सारंगढ़ और महासमुंद जिले के अलग-अलग स्थानों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

शुक्रवार को रायपुर में देर रात अचानक बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में सड़कों में पानी बहने लगा। कई घंटों तक लगातार बारिश होती रही।जिससे शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश की वजह से देर रात तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस्तियों में लोगों को जागकर रात काटनी पड़ी।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने मध्य छत्तीसगढ़ के ज्यादातर जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक ऊपरी हवा का एक चक्रवात उत्तर ओडिशा और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल और झारखंड के पर बना हुआ है। साथ ही मानसून द्रोणिका गंगानगर, नारनौल, ग्वालियर, सीधी, अंबिकापुर, झारसुगुड़ा, चांदबाली और उसके बाद दक्षिण-पूर्व और पूर्व -मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तारित है जिसके असर से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हो सकती है।प्रदेश में एक दो स्थानों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, मुख्य रूप से भारी बारिश मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में हो सकती है।

45 यात्रियों को स्टेशन पर ही छोड़कर निकली गोवा एक्सप्रेस, तय समय से पहले पहुंची

0

महाराष्ट्र के नासिक में मनमाड जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे 45 यात्रियों को लिए बिना ही ट्रेन आगे निकल गई। ट्रेन तय समय से 90 मिनट पहले ही स्टेशन पहुंची और पांच मिनट बाद ही, यात्रियों को लिए बिना रवाना भी हो गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली वास्को डी गामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस गुरुवार को परिवर्तित मार्ग से होते हुए 9 बजकर पांच मिनट पर मनमाड स्टेशन पहुंच गई।

ट्रेन का मनमाड पहुंचने का समय 10 बज कर 35 मिनट है, लेकिन यह तय समय से 90 मिनट पहले ही मनमाड जंक्शन पहुंच गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन पांच मिनट ही रुकी और 45 यात्रियों को लिए बिना मनमाड स्टेशन से रवाना हो गई। अधिकारी ने बताया कि जब यात्री ट्रेन में चढ़ने के लिए सुबह करीब 9 बजकर 45 मिनट पर स्टेशन पहुंचे तो वे यह देखकर हैरान रह गए कि ट्रेन उन्हें छोड़कर कब की जा चुकी है। परेशान यात्री स्टेशन प्रबंधक के कार्यालय गए और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। यह रेलवे कर्मचारियों की गलती से होना बताया जा रहा है फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश आज कोरबा में दो विद्युत संयंत्र की रखेंगे आधारशिला

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 जुलाई को कोरबा में 660 मेगावाट की उत्पादन क्षमता वाले दो विद्युत संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। इन दोनों विद्युत संयंत्रों की अनुमानित लागत 12 हजार 915 करोड़ रूपए हैं। मुख्यमंत्री इसके अलावा कोरबा जिले में 441 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल रायपुर से पूर्वान्ह 11 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 11.50 बजे कोरबा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां कलेक्टोरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण, ई-लाइब्रेरी का लोकार्पण करने के पश्चात घंटाघर मैदान में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी हसदेव ताप विद्युत गृह की नवीन सुपर क्रिटिकल ताप विद्युत परियोजना कोरबा पश्चिम का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री 325 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित स्वर्गीय बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय का लोकार्पण सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री कोरबा से अपरान्ह 2.50 बजे रायपुर लौट आएंगे और अपरान्ह 3 बजे से रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री बघेल 4.15 बजे रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय आएंगे।

क्या आंखों को देखने से भी हो जाता है आई फ्लू? जानिए कंजक्टिवाइटिस के कुछ आम मिथक

0

Eye Flu Myths vs Facts: कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आई एक एनुअल फ्लू है, जो हर साल मानसून में देखने को मिलता है। इसकी वजह से आंखों में जलन, रेडनेस, दर्द और सूजन होती है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक माइल्ड इन्फेक्शन है, जो अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन यह अत्यधिक संक्रामक होता है और आसानी से फैल सकता है। हालांकि, आज ही कंजंक्टिवाइटिस से जुड़े कई मिथक हैं, जिन्हें दूर करना बेहद जरूरी है। आज इस आर्टिकल में आई फ्लू से जुड़े इन्हीं मिथकों के बारे में जानेंगे।

मिथकः क्या सिर्फ आंखों में देखने से हो जाता है कंजक्टिवाइटिस?
फैक्टः यह आई फ्लू से जुड़ा एक सबसे आम मिथक है। आपने अक्सर लोगों से सुना होगा कि संक्रमित व्यक्ति की आंख में देखने मात्र से आपको कंजक्टिवाइटिस हो सकता है। हालांकि, यह पूरी तरह से गलत है, क्योंकि कंजक्टिवाइटिस केवल संक्रमित व्यक्ति की आंखों से निकलने वाले तरल के सीधे संपर्क से फैलता है।

मिथकः क्या केवल बच्चों की ही आई फ्लू होता है?
फैक्टः नहीं, यह पूरी तरह सच नहीं है। हालांकि, कंजक्टिवाइटिस के मामले बच्चों में ज्यादा देखने को मिलते हैं, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि यह सिर्फ बच्चों का संक्रमण है। आई फ्लू किसी भी उम्र के व्यक्ति को अपनी चपेट में ले सकता है।

मिथकः अगर आप अपनी आंखें नहीं रगड़ेंगे, तो आई फ्लू नहीं होगा।
फैक्टः गंदे हाथों से अपनी आंखों को छूना सिर्फ एक तरीका है, जिससे आपको कंजक्टिवाइटिस हो सकता है। ऐसे में अगर आप गंदे हाथों से आंखों की नहीं छूएंगे, तब भी अन्य कारणों से आई फ्लू की चपेट में आ सकते हैं। किसी भी दूषित वस्तु या पदार्थ के संपर्क में आने से आंखें संक्रमित हो जाती हैं, जैसे अनुचित तरीके से साफ किए गए कॉन्टैक्ट लेंस, मेकअप, या यहां तक ​​कि आई-ड्रॉप डिस्पेंसर की नोक, जिसका उपयोग कंजक्टिवाइटिस वाली आंख पर किया गया था।

मिथकः कंजंक्टिवाइटिस का कोई इलाज नहीं है?
फैक्टः स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कंजक्टिवाइटिस एक माइल्ड इन्फेक्शन है, जो अपने आप ठीक हो जाता है। हालांकि, कुछ आई ड्रॉप जैसे उपचार मौजूद हैं, जो असुविधा, सूखापन और सूजन को कम कर सकते हैं। पिंक आई अपने आप ठीक हो जाती हैं।

मिथकः अगर आपकी आंखें लाल हैं, तो यह कंजंक्टिवाइटिस ही है।
फैक्टः लाल या ब्लडशॉट आंखें कंजक्टिवाइटिस के अलावा कई चीजों का संकेत हो सकती हैं। एलर्जी, ड्राई आई सिंड्रोम और जलन पैदा करने वाले तत्व आंख के सफेद हिस्से के लाल होने का कारण बन सकते हैं। आंखों की लाली के पीछे कंजंक्टिवाइटिस के अलावा और भी गंभीर कारण हो सकते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।