Home Blog Page 893

थाना बालोद पुलिस ने 2 दिन में 5 प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपी को किया गिरफ्तार

0

बालोद| जुलाई माह में बालोद पुलिस द्वारा अब तक आबकारी का कुल 20 प्रकरण किया दर्ज क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु लगातार जारी रहेगा कार्यवाही अवैध रूप से शराब, गांजा की तस्करी को रोकने हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील कुमार नायक एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविकांत पाण्डेय एवं सायबर सेल बालोद के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम तैयार किया गया।

जिसके तारतम्य में दिनांक 27-28/07/2023 को जुर्म जरायम पता साजी हेतु टऊन / देहात रवाना हुआ था कि सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम सांकरा ( जगन्नाथपुर ), जामगांव बी, बुढ़ापारा बालोद, बाईपास बघमरा रोड़ बालोद के पास अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर पकड़ने पर संदेही का नाम पता पुछने पर अपना अपना नाम :- 01.डोमेन्द्र कुमार गोस्वामी पिता चांदगिरी उम्र 32 साल सा. सांकरा ज थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 32 नग देशी प्लेन शराब कुल जुमला 5.760 ब्लक ली. कीमती 2560 रू.बरामद कर अप.क्र 337 / 22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

02. ईश्वरचंद देशमुख पिता शानू राम उम्र 33 साल सा. जगन्नाथपुर थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 35 नग देशी प्लेन शराब कुल जुमला 6.300 ब्लक ली. कीमती 2800 रू. बरामद कर अप.क्र 338 / 22 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

03. अमित शर्मा पिता कमलेश शर्मा उम्र 28 साल ग्राम जामगांव बी थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 115 नग देशी प्लेन शराब कुल जुमला 20.700 ब्लक ली. कीमती 9200 रू. बरामद कर अप.क्र 339/22 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

04. शिशुपाल साहू उर्फ छोटे लोटिया पिता लीलाधर साहू उम्र 27 साल साकिन वार्ड क्र 07 जवाहरपारा बालोद थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 73 नग देशी प्लेन शराब कुल जुमला 13.140 ब्लक ली. कीमती 5840 रू.रू. बरामद कर अप.क्र 340/22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

05. ठाकुर राम सोनकर पिता रेसलाल सोनकर उम्र 29 साल सा. बुढ़ापारा बालोद थाना व जिला बालोद जिसके कब्जे से देशी प्लेन शराब कुल 53 नग देशी प्लेन शराब कुल जुमला 9.540 ब्लक ली. कीमती 4240 रू. बरामद कर अप.क्र 341 / 22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम किया गया है।

उक्त सभी आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर सभी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया

Raipur: जिला पंचायत सीईओ ने मतदान जागरुकता के लिए ली कॉलेज के प्राचार्यो की बैठक

0

रायपुर/ आगामी चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी अबिनाश मिश्रा द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्यों की बैठक में शत प्रतिशत युवा एवं नवीन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया।

नोडल अधिकारी मिश्रा ने जिले के 09 विश्वविद्यालयों तथा 150 महाविद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के तहत् प्रचार-प्रचार अभियान चलाने कहा। उन्होंने बताया की स्वीप कोर टीम द्वारा महाविद्यालयों में चुनावी पाठशाला का भी आयोजन किया जायेगा |

ईव्हीएम, वीवीपीएटी के जानकारी एवं मॉक पोल का प्रदर्शन, कलेक्टर ने की आमजनों से चुनावी प्रक्रिया की जानकारी लेने की अपील

0

रायपुर| आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में कलेक्टर एव जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले के चारो विकासखण्ड़ों में ईव्हीएम, वीवीपीएटी तथा मॉक पोल के प्रदर्शन माध्यम से आमजन में जागरुकता लाने अभियान चलाया जा रहा है।

रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में भी आमजनों के लिए ईव्हीएम वीवीपीएटी के जानकारी एवं मॉक पोल का प्रदर्शन किया जा रहा है। डॉ भुरे ने अपील कि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया को समझने के लिए कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित प्रदर्शन कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते है तथा चुनाव के निष्पक्ष प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते है|

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर बालकृष्ण गोयल ने विभिन्न संस्थाओं का किया अवलोकन

0

रायपुर| राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के स्पेशल मॉनीटर बालकृष्ण गोयल ने रायपुर जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहें और उन्होंने जिला अस्पताल ऑबजर्वेशन होम, प्लेस ऑफ सेफ्टी शासकीय बालगृह (बालक) और ओेेल्ड एज होम इत्यादि संस्थाओं का अवलोकन किया।

बालकृष्ण ने जिला अस्पताल के ओपीडी, पीडियाट्रिक वार्ड, जीडियाट्रिक वार्ड और हमर लैब सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया और अस्पताल में आए और भर्ती मरीजों से बातचीत की। उन्होंने ओपीडी पंजीयन में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए पृथक व्यवस्था और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण और साफ-सफाई तथा भोजन में गुणवत्ता बनाए रखने कहा। उन्होंने अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों-सुरक्षागार्ड को सम्मानित करने का सुझाव दिया। साथ ही विभिन्न प्रकार की आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण देने को भी कहा।

बालकृष्ण ने शासकीय बाल संपेक्षण गृह में अपचारी बालकों के रखने की व्यवस्था तथा कार्यालय में अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने अपचारी बालकों की निरंतर काउंसलिंग करने साफ-सफाई रखने चिकित्सकों की व्यवस्था और उनके स्किल डेवलपमेंट का प्रशिक्षण देने को कहा। साथ ही वृद्धा आश्रम में भी वृद्धों की देख-रेख करने और आश्रम में साफ-सफाई रखने चिकित्सकीय और दवाईओं का उचित इंतेजाम करने कहा। साथ ही शासकीय बालगृह (बालक) का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे

मुंगेली डेफोडिल्स सोसायटी के डांस प्रतियोगिता में रनर अप रहे प्रतिभागी इंडियाज गॉट टैलेंट में आज दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

0

मुंगेली नगर की प्रतिभाओं को मंच देने एवं राज्य सहित देश तक प्रतिभाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से नगर की युवा टोली ने डेफोडिल्स यूथ एजूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी का गठन कर विगत 7 वर्षों से लगातार नगर में डांस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे है, इसी के प्रतिफल ही यहां प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम रनरअप ग्रुप आवारा क्रू ने खिताब जीता था इसी ग्रुप को मंच जितने के बाद उत्तम प्रदर्शन करते हुऐ उन्होंने मुकाम हासिल किया है। सोनी टी.वी. के प्रोग्राम इंडियाज गॉट टैलेंट में उन्हें मौका मिला 6 युवकों ने इस ग्रुप में अपने प्रतिभाओं के आधार पर यह मुकाम हासिल किया है।

ज्ञात हो कि नगर में युवाओं द्वारा विगत 7 वर्षों से नेशनल स्तर पर आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी इसका आयोजन आगर खेल परिसर में 26 फरवरी को आयोजित किया गया था। जिसमें 25 टीमों ने भाग लिया था इस नृत्य प्रतियोगिता का थीम नृत्य भूमि रखा गया था जिसमें आवार क्रू ग्रुप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुऐ प्रतियोगिता में रनर अप पर बाजी मारी थी इसी नृत्य आयोजन के जज प्रमुख रूप से वैभव गुगे रियल्टी शो कोरियोग्राफर मुंबई व कोलम्बस सिंह रियल्टी शो कोरियो ग्राफर मुंबई ने इस आयोजन से जहां प्रतिभाओं को निखारने व मंच प्रदान करना उद्देश्य है वहीं प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ सोनी टी.वी. के इस रियल्टी शो में भाग ले रहे डेफोडिल्स यूथ एजुकेशन एण्ड वेलफेयर द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता से इससे पूर्व में भी प्रतिभागी 3 अलग-अलग टी.वी. रियल्टी शो में अपना प्रदर्शन कर चुके है।

विगत सात वर्षों से आयोजित हो रहे इस नेशनल स्तर का आयोजन प्रमुख रूप से जयप्रकाश मिश्रा,पुनीता मिश्रा, उत्कर्ष पाठक, स्वप्निल वर्मा, राहुल मल्लाह, प्रियांशु परिहार, यश गुप्ता, सानिध्य वर्मा, राहुल यादव, रवि साहू , संतोष जांगड़े, दुर्गेश कोशले, सौरभ यादव कराते रहे है आज सोनी टी वी पर हो रहे इस कार्यक्रम के प्रमुख जज शिल्पा शेट्टी, मलाईका अरोड़ा,मनोज मुनतशिर, किरण खेर,बादशाह रहेंगे

यूक्रेन ने किया दो इमारतों पर हमला, मॉस्को का ये एयरपोर्ट बंद

0

यूक्रेनी सेना द्वारा बीते रात मॉस्कों के दो इमारतों को निशाना बनाया गया। हालांकि इस हमले में अबतक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मॉस्को के मेयर सरगेई सोबयानिन ने कहा कि बीती रात मॉस्कों के दो इमारतों को यूक्रेन द्वारा हमले में नुकसान पहुंचाया गया।

दोनों ऑफिस टावरों को कुछ नुकसान हुआ है लेकिन किसी कोई व्यक्ति इस हमले में घायल नहीं हुआ है। इस हमले के बाद मॉस्को के वनुकोवो हवाईअड्डे को बंद कर दिया गया है। साथ ही यहां से उड़ान भरने वाले विमानों को रिडायरेक्ट कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में आई फ्लू के अब तक 20 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

0

छत्तीसगढ़ में आई फ्लू (conjunctivitis) के मामले बढ़ रहे हैं. वायरस और बैक्टीरिया से मिलकर ये इंफेक्शन और बढ़ रहा है. वायरस के स्वरूप को पहचानने के लिए कुछ सैंपल कल्चर टेस्ट के लिए भेजे गए हैं. रायपुर, बलौदाबाजार, दुर्ग के अलावा कई जिलो से सैंपल भेजे गए हैं. अब तक छत्तीसगढ़ में आइ फ़्लू से 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.

छत्तीसगढ़ में अब तक 20000 से अधिक लोग कंजक्टिवाइटिस (conjunctivitis) से प्रभावित हो चुके हैं. इस आई फ्लू की बीमारी में प्राथमिक तौर पर आंखों में चुभन एवं आंखों का लाल रंग का दिखना, इसका प्राथमिक लक्षण है, लेकिन यह बीमारी एक वायरस के रूप में लोगों में फैलती जा रही है. रोकने के लिए अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिला अस्पताल पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को तैनात किया जा रहा है.

क्या हैं लक्षण ?

  • आई फ्लू में आंखें लाल हो जाती हैं. आंखों से पानी आने लगता है, जलन होती है, पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है.
  • आंखों में चुभन होने के साथ-साथ सूजन आ जाती है. आंखों से पानी आना और खुजली होना इसके सामान्यतः दिखाई देने वाले लक्षण हैं.
  • अगर इन्फेक्शन गहरा हो तो आंखों की कॉर्निया को भी नुकसान हो सकता है, जिससे आंखों की दृष्टि प्रभावित हो सकती है. मॉनसून सीजन में आई फ्लू का खतरा बच्चों में सबसे ज्यादा होता है.
  • आई फ्लू या कन्जक्टिवाइटिस से बचाव के लिए आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें और उन्हें ठंडे पानी से बार-बार धोएं.
  • किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें.
  • कन्जक्टिवाइटिस से पीड़ित होने पर बार-बार आंखों पर हाथ न लगाएं.
  • आंखों में आई ड्रॉप डालने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें.
  • आंखों पर बर्फ की सिकाई जलन और दर्द से राहत दिलाती है.
  • संक्रमण के दौरान गंदगी और ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें.
  • संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं और उनकी चीजें जैसे चश्मा, तौलिया, तकिया आदि न छुएं.
  • साथ ही अपना तौलिया, रूमाल, चश्मा आदि किसी के साथ साझा न करें.
  • अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो जल्द ही यह समस्या दूर हो सकती है.
  • नेत्र संबंधी कोई भी समस्या होने पर नेत्र विशेषज्ञ के पास दिखाना उचित होता है.
  • अन्यथा गंभीर स्थिति निर्मित हो सकती है. आंखों की जांच और उपचार की सुविधा चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है.

छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0

रायपुर| छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश की संभावना है. प्रदेश के ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

बता दें पिछले कुछ दिनों रायपुर में अच्छी बारिश हुई है. दक्षिण पश्चिम मानसून का असर जिले में देखने को मिला. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबकि जुलाई महीने में ही रायपुर जिले में करीब 437 मिमी बारिश दर्ज की गई है. विभाग के मुताबिक इस बार रायपुर में हुई बारिश से पिछले 6 साल का रिकॉर्ड टूटा है. अच्छी बारिश होने से अब फसल भी अच्छी होने की उम्मीद है.

बारिश से बाढ़ जैसे हालात

बता दें कि पिछले दो-तीन दिनों से रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल बरस रहे हैं. दिनभर बदली छाई रहती है, तो वहीं शाम होने ही मौसम बनने लगता है और रात में झमाझम बारिश होती है. शुक्रवार रात भी रायपुर में जोरदार बारिश हुई. जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति हो गई है. तो प्रदेश के बस्तर संभाग के सीमांत क्षेत्रों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं.

CG BREAKING : बड़े पैमाने पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों का तबादला किया गया है. राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग छग शासन ने आज देर रात आदेश जारी किया है.

देखें तहसीलदारों की लिस्ट –

देखें नायब तहसीलदारों की लिस्ट –

Aaj Ka Rashifal 30 July 2023: आज इन राशियों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, पढ़िए आज का राशिफल

0
rashifal
rashifal

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप अपने को बहुत सुखद महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी सहायता मिल सकती है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा। किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। आपने यदि कोई नया कार्य शुरू किया है तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार के वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज के दिन आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। आपके व्यवहार के कारण कार्यक्षेत्र में आपसे जुड़े लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी पत्नी आपको कोई खुशखबरी दे सकती है। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है, जिस कारण परिवार में माहौल बहुत अच्छा रहेगा। बीते समय व्यापार-व्यवसाय में किए गए निवेश से सफल परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में कुछ बातों के कारण नोकझोंक हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

स्वास्थ्य को लेकर आज कुछ परेशान रह सकते हैं। जिस करण आपको हॉस्पिटल आदि भी जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप संभल कर रहें। व्यापार-व्यवसाय में आपके विरोध में कोई नया प्रतिद्वंदी आ सकता है, जिस कारण आपके कार्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आप कहीं बाहर दोस्तों से मिलने जा सकते हैं। हो सकता है अपने दोस्तों के साथ आप कहीं बाहर किसी टूर का प्लान बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है, जिस कारण हो आर्थिक तौर से आप मजबूत होकर उभरेंगे। परिवार में आप किसी अपने का दुखद समाचार सुन सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आप थोड़ा संभल कर रहें। किसी को सलाह देना आज आपको भारी पड़ सकता है। इसलिए ऐसी स्थिति से बचें। आज आप कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई बड़ा पार्टनर मिल सकता है, जिस कारण आपने सोचा हुआ काम पूरा हो जाएगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस होगी। परिवार के साथ कुछ बातों को लेकर अनबन हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप कहीं कोई बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। पत्नी और बच्चों की सलाह कर आज आप अपने लिए नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्या परिवार में बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि के झगड़े में आप उलझ सकते हैं।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आप वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो कोई दुर्घटना की संभावना बन सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में किसी व्यक्ति को बड़ी रकम उधार के रूप में देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। परिवार में आपसी झगड़े के चलते कोई विपरीत परिस्थिति बन सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। परिवारिक समस्याओं के चलते आज आप कोई डिसीजन ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में इस समय आर्थिक स्त्रोत बिगड़ने से आप आर्थिक तौर से परेशान हो सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कार्य विशेष के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपका कार्य जो अधूरा पड़ा है उसे पूरा होने से आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप अपने किसी परिचित से आज मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के लिए आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में चल रहे वाद-विवाद के माहौल में परिवर्तन होगा। परिवार के लोगों का आप के प्रति झुकाव बढ़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आप किसी काम को करने के लिए आज अत्यंत आतुर दिखाई देंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आज आपका आर्थिक तौर से नुकसान हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको सहयोगियों से आर्थिक मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिलेगी। पत्नी से संबंध सुधरेंगे।