Home Blog Page 892

Aaj Ka Rashifal 31 July 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, आज किन राशियों को मिलेगा व्यवसाय क्षेत्र में लाभ?

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज के दिन आप लम्बी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नही तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा। विरोधी परास्त होंगे। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आप आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं। आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच-विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी या विवाह के योग बनेंगे। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पडोसी से मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि हो सकती है। नौकरी वर्ग वालों का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज के दिन आपके किसी करीबी व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

बम धमाके में 35 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल

0

पाकिस्तान में बम धमाके में 35 से भी ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ इस बम धमाके की वजह से 200 से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर इलाके में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-फजल (JUI-F) की बैठक हो रही थी। इस बैठक में शामिल होने के लिए कई कार्यकर्ता आए हुए थे। इस बैठक को निशाना बनाकर आंतकियों ने विस्फोट कर दिया। बम विस्फोट के बाद हादसा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

42 की मां और 22 की बेटी, अब खुद ही फैसला करें पलक या श्वेता तिवारी!

0
फेमस टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी हर बढ़ते दिन के साथ फैंस के दिलों में जगह बना रही हैं। अपनी सुंदरता से इंडस्ट्री में आए दिन नए दीवाने बना रही हैं। अपनी मां की खूबसूरती और टैलेंट उन्हें विरासत में मिली है। पलक लगातार सुर्खियों में अपनी जगह बना रही हैं। उन्होंने अपनी लाइफ स्टाइल और फैशन से फैंस को हमेशा ही लुभाया है। दूसरी तरफ उनकी मां श्वेता भी कम नहीं हैं। इस उम्र में भी वो पलक को बराबर मात देती हैं। आज दोनों के कुछ खूबसूरत लुक्स के साथ हमने ‘सैसी संडे’ सीरीज तैयार की है। अब आप ही डिसाइड करें कौन बेहतर है।

हाल ही में Palak Tiwari ने ब्लैक साड़ी में कुछ फोटोज शेयर की हैं और वो बला सी खूबसूरत दिख रही हैं। उनकी टोन्ड बॉडी और लाइट मेकअप उन्हें काफी सूट कर रहा है। पलक ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में एक चांद बनाया है।

श्वेता तिवारी के साड़ी लुक्स

Shweta Tiwari पिछले कुछ समय से किसी प्रोजेक्ट से ज्यादा अपनी फिटनेस और लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। लगभग हर दूसरे दिन एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक देशभर के दर्शकों को दीवाना बना देता है। अब एक बार फिर उनके नए फोटोशूट ने सबका ध्यान खींचा है। लेटेस्ट तस्वीर में श्वेता ने ब्लैक कलर की हैवी सीक्वेंस साड़ी कैरी की है। उन्होंने अपनी साड़ी को डीप-नेक डिजाइनर ब्लाउज के साथ पेयर किया है।

इब्राहिम के साथ अफेयर की खबरें

पलक तिवारी अपनी मां श्वेता तिवारी और अपने छोटे भाई रेयांश के साथ मुंबई में रहती हैं। उनकी एयरपोर्ट स्पॉटिंग ने चर्चा पैदा कर दी और फैंस को चौंका दिया कि क्या वह छुट्टियों से लौटी हैं। सारा अली खान और इब्राहिम अली खान ने हाल ही में गोवा में एक छोटी छुट्टी मनाई थी और ऐसा लगता है कि पलक तिवारी भी उनके साथ थीं।

पलक तिवारी की फिल्में

वर्कफ्रंट पर पलक ने ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करते हुए लाखों फैंस कमाए हैं। पलक को सलमान खान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था और उन्हें अपार प्रसिद्धि मिली। इससे पहले, उन्होंने हार्डी संधू के साथ म्यूजिक वीडियो ‘बिजली बिजली’ में दिखाई देने के बाद रातोंरात फेम हासिल किया।

CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट के स्थाई जज नियुक्त किए गए जज दीपक तिवारी

0

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ हाइकोर्ट एडिशनल जज दीपक तिवारी को हाईकोर्ट का स्थाई जज नियुक्त किया गया है. इस संबंध अधिसूचना विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली से जारी कर दिया गया है.

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थाई जज के रूप में शपथ दिलाई जाएगी. मुख्य कार्यक्रम छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दिनांक 31 जुलाई सोमवार को सुबह 10 बजे आयोजित होगा. न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 8 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज के रूप में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में की गई थी.

Bhopal : थाना अयोध्या नगर पुलिस द्वारा आरोपी के पास से 8 पेटी अवैध देशी शराब जब्त

0

भोपाल| वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अवैध शराब के अभियान के दौरान आज दिनांक 29.07.23 को थाना अयोध्या नगर पुलिस द्वारा मुखविर सूचना पर शुक्ला क्रेशर बस्ती में एक व्यक्ति घर के पीछे से अवैध देसी मदिरा शराब बेच रहा है उक्त घटना की तस्दीक हेतु स नि सचिन व आरक्षक सतीश आरक्षक राहुल भोपाल पहुंच कर देखा झुग्गी में एक व्यक्ति के पास 8 पेटी अवैध देसी शराब रखी पाई गई जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम सोनू उर्फ मोनू उर्फ़ वेंडी पिता हरसू मोरे उम्र 20 साल निवासी शुक्ला क्रेशर बस्ती अयोध्या नगर भोपाल का बताया जिसके कब्जे मैं रखे 8 कार्टून में कुल 400 क्वार्टर एवं एक खुले कार्टून क्वार्टर अवैध देसी शराब रखी पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर असल अपराध क्रमांक 346/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

गिरफ़्तार आरोपी- सोनू उर्फ मोनू उम्र 20 साल निवासी शुक्ला क्रेशर बस्ती थाना अयोध्या नगर भोपाल।

सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी थाना अयोध्या नगर नीलेश अवस्थी ,स उ.नि सचिन उपनिरीक्षक शिरोमणि यादव उपनिरीक्षक गौरव आरक्षक सतीश यादव आरक्षक राहुल यादव महिला आरक्षक रेखा एवं महिला आरक्षक रोशनी की सराहनीय भूमिका रही|

नशे के खिलाफ गरियाबंद पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, 5 किलो गांजा जब्त

0

गरियाबंद| गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, हीरा, शराब, वन्य प्राणियों के अवैध तस्करी को रोकने के लिए जिला गरियाबंद के उमनि/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके परिणाम स्वरूप अवैध तस्करों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी कड़ी में स्पेशल टीम को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई, की एक काले रंग की बिना नंबर वाली होण्डा साईन में सवार दो व्यक्ति द्वारा पिठ्ठू बैग में मादक पदार्थ गांजा रखकर देवभोग से रायपुर की ओर जा रहे है। इस सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल कोतवाली पुलिस और स्पेशल टीम के अधिकारी/कर्मचारियों कि विशेष टीम गठित की गई । विशेष टीम के द्वारा सूचना को तस्दीक कर मोहरा पूल के पास रेड कार्यवाही की गई। दोनों मोटरसाईकिल सवार से बारीकी से पूछताछ कर तलाशी कार्यवाही किया गया । जिनके कब्जे से 05 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा प्राप्त हुआ। आरोपियों के विरुद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायमी उपरांत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

अवैध रूप से नशे के कारोबार के विरुद्ध इस कार्यवाही में सिटी कोतवाली निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक टीकाराम ध्रुव, प्रधान आरक्षक डिगेश्वर साहू, आरक्षक मुरारी यादव, योगेश ठाकुर, डिगेश्वर साहू, कुंदन जगने, रवि सोनवानी, राजेश धुर्वे, नरेन्द्र कर्ष तथा स्पेशल टीम प्रभारी प्रधान आरक्षक अंगद राव वाघ, जयप्रकाश मिश्रा, आरक्षक सुशील पाठक, रवि सिन्हा, यादराम ध्रुव की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:-

💢मनीष बसौर पिता देवी प्रसाद उम्र 28 साल निवासी वार्ड नं. 05 सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग (छ०ग०)

💢विक्की मानिकपुरी पिता स्व० मुकुंददास मानिकपुरी उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 19 कैलाश नगर , थाना मोहननगर, जिला दुर्ग (छ०ग०)

जप्त सामग्री:-

05 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 50,000रू०*

01 बिना नंबर होण्डा साईन कीमती 75,000रू०*

गुण्डरदेही के ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद| मामला थाना गुण्डरदेही क्षेत्र की है। प्रार्थी सुधीर सोनी पिता हिमांचल सोनी उम्र 43 वर्ष साकिन वार्ड न0 9 हटरी बाजार गुण्डदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद ने लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27.07.2023 के 20.00 बजे से 28.07.2023 के सुबह 07 बजे के मध्य प्रार्थी के कमल ज्वेलर्स दुकान गुण्डरदेही में कोई अज्ञात चोर द्वारा दुकान के शटर के ताला को काटकर शटर को उठाकर दुकान अंदर प्रवेश कर दुकान में रखे चांदी एवं बेनटेक्स के ज्वेलरी किमती 27,700 रूपया को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे अपराध क्रमांक 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया।

अज्ञात आरोपियो के पतासाजी हेतु पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के निर्देशन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुण्डरदेही प्रतिक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण मे थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद की संयुक्त टीम गठीत किया गया।

गठीत टीम के द्वारा पुर्व मे भी चोरी के प्रकरण मे जेल से छुटे कोमु निषाद को दिनंाक 28.07.2023 को थाना लाकर पुछताछ किया गया जिन्होने बताया की दिनंाक 27.07.2023 को अपने साथी गणेश साहू, नागेश्वर सहारे निवासी दल्लीराजहरा को चोरी की घटना को अंजाम देने के लिये बुलाया, जो दोनो नागेश्वर सहारे के मोटरसायकल हिरो स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 24 पी 1738 से दिनंाक 27.07.2023 के रात्रि गुण्डरदेही पहुंचने पर तीनो ने मिलकर चोरी करने की योजना बनाकर, हटरी बजार स्थित कमल ज्वेलर्स के ताला को तोडकर शटर उठाकर ज्वेलरी दुकान मे प्रवेश कर दुकान मे रखे चांदी वे बेनटेक्स के ज्वेलरी को चोरी कर चोरी के समान को तीनो बराबर हिस्सा मे बांट लिये है, चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद गणेश साहू, नागेश्वर सहारे वापस दल्लीराजहरा चला गया है, बताने पर आरोपी कोमु निषाद के कब्जे से चोरी कर अपने हिस्से के रखे चांदी व बेनटेक्स की ज्वेलरी एवं घटना मे उपयोग किये लोहे की ब्लेड वाली कटर मशीन को जप्त किया गया। टीम के द्वारा दल्लीराजहरा जाकर आरोपी गणेश साहू व नागेश्वर सहारे के निवास स्थान से चोरी कर दोनो के हिस्से के रखे चांदी व बेनटेक्स की ज्वेलरी व घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटरसायकल हिरो स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 24 पी 1738 को जप्त कर आरोपियो को दिनांक 29.07.2023 को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही मे सउनि अरविंद साहू, सउनि डोमन साहू, थाना गुण्डरदेही सउनि धरम भुआर्य, प्र. आर. भुनेश्वर मरकाम सायबर सेल बालोद, आर. योगेश सिन्हा, आर.विवके शाही, आर. विपीन गुप्ता, आर. राहुल मनहरे, आर. आकाश दुबे सायबर सेल बालोद, आर. दमन वर्मा, आर. पंकज तारम, आर. पुकेश्वर साहू थाना गुण्डरदेही का योगदान रहा।
1. कोमू निषाद पिता लीलाधर निषाद उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड न0 13
गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद
2. गणेश साहू पिता शिवराज साहू उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड न0 25 दल्ली राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद
3. नागेश्वर सहारे पिता स्व शेषलाल सहारे उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड 26 वर्ष दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद
जप्त मशरूका:- 01. चांदी एवं बेनटेक्स की ज्वेलरी किमती 27,700 रूपये
02. घटना मे उपयोग किये मोटरसायकल हिरो स्पेलेण्डर क्रमांक सीजी 24 पी 1738 व लोहा काटने का ब्लेड किमती 20,100 रूपये

चोरी की 62 किलो छड़ के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा रिमांड….

0

रायगढ़ । कोतवाली पुलिस ने दीनदयाल कॉलोनी के वार्ड कार्यालय से लोहे की छड़ चुराने वाले 3 आरोपियों को आज मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । सरिया (छड़) चोरी को लेकर प्रायवेट कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले नितेश ठेठवार निवासी लालटंकी चौंक द्वारा 27 जुलाई को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि नगर निगम से वार्ड क्रमांक 6 में नाली कार्य के लिये शौर्य कंस्ट्रकशन को कार्य मिला है वार्ड में RCC नाली का कार्य चल रहा है, जिसका छड, सिमेंट आदि समान को वार्ड कार्यालय के अंदर ताला बंद करके रखा गया था जिसके छड बंडल 26-27 जुलाई की रात्रि कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी करके ले गया था। मामले में कोतवाली पुलिस अज्ञात आरोपी पर नकबजनी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

मुल्जिम पतासाजी दौरान थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना मिला कि तीन लड़के- आकाश चौहान, शुभम यादव और मनीष जाटवर मिलकर वार्ड कार्यालय में रखे सरिया की चोरी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं । सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों में दबिश देकर तीनों संदेहियों को पकड़ा गया तीनों से पृथक पृथक पूछताछ करने पर वार्ड पार्षद कार्यालय दीनदयाल कॉलोनी से 26-27 जुलाई की रात्रि में सरिया चोरी करना कबूल किये, आरोपियों के मेमोरेंडम पर कुल 62 किलो सरिया कीमत करीब ₹5000 जब्ती कर आरोपी – (1) आकाश चौहान पिता हेमसागर चौहान उम्र 25 साल निवासी आशीर्वाद कॉलोनी वार्ड नंबर 6 ढिमरापुर चौक थाना कोतवाली रायगढ़ (2) शुभम यादव पिता रविशंकर यादव 22 साल निवासी रामभांठा चर्च के आगे थाना कोतवाली (3) मनीष जाटवर और पिता सरजून जाटवर उम्र 21 साल रामभांठा जयस्तंभ चौक थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । माल मुल्जिम आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, सहायक उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, आरक्षक जगमोहन लाल ओग्रे, संदीप मिश्रा, उत्तम सारथी की अहम भूमिका रही है ।

ISRO ने सिंगापुर के सात उपग्रहों को किया लॉन्च

0

बेंगलुरु। ISRO ने रविवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी रॉकेट के जरिए सिंगापुर के सात उपग्रहों को लॉन्च किया. इस महीने की शुरुआत में बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 लॉन्च के बाद इसरो के इस मिशन को वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड की ओर से क्रियान्वित किया गया.

इसरो के रॉकेट पीएसएलवी-सी56 ने ठीक 6 बजकर 32 मिनट पर अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरी. और करीबन आधे घंटे के सफर के बाद 7 बजकर 06 मिनट पर अंतरिक्ष में लाए गए प्राथमिक उपग्रह डीएस-एसएआर और 6 सह-यात्री उपग्रहों को सफलतापूर्वक सही कक्षा में स्थापित कर दिया.

रॉकेट के साथ-साथ सभी सातों उपग्रह के सही तरीके से काम करने की पुष्टि होने के बाद इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने 7 बजकर 21 मिनट पर मिशन में शामिल सभी सदस्यों को सफल प्रक्षेपण के लिए बधाई दी. यह PSLV की 58वीं उड़ान और अकेले कोर कॉन्फ़िगरेशन में रॉकेट की 17वीं उड़ान थी.

टमाटर का बढ़ा भाव! छत्तीसगढ़ में 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंचा दाम

0

रायपुर| छत्तीसगढ़ में टमाटर के दाम ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दरअसल राजधानी में टमाटर का रेट 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है वहीँ हरी मिर्च, धनिया और अदरक की बात करें तो वे भी महंगे हो गए हैं.

बता दें की टमाटर की आवक घटने से इसके दाम और बढ़ सकते हैं. सितंबर तक टमाटर महंगे रहने की संभावना है. इसके अलावा सब्जियों के दाम भी बढ़ सकते हैं. डूमरतराई सब्जी बाजार के सचिव हरीश बाबरिया ने बताया कि रायपुर में टमाटर की आवक का एक मात्र साधन बेंगलुरु है. छत्तीसगढ़ में टमाटर नहीं है. पूरी सब्जी बेंगलुरु से आ रही है. रोजाना 15 ट्रक टमाटर आया करता था. लेकिन अब 3 से 4 ट्रक ही टमाटर आ रहा है. थोक में टमाटर की कीमत 140 से 160 है. लेकिन चिल्हर में 180 और कई जगहों में 200 तक पहुंच गया है.

टमाटर की बढ़ी हुई ये कीमत सितंबर महीने के पहले सप्ताह तक बनी रह सकती है. देशभर में भारी बारिश के कारण आवक कम हुई है. छत्तीसगढ़ में पहली बार टमाटर के दाम 200 तक पहुंचे हैं.