Home Blog Page 891

Today’s Gold Price : सोने की कीमतों में भारी टूट, बाजार में 2120 रुपये सस्ता बिक रहा गोल्ड

0

Gold Price Update: सोने के भाव में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में सोमवार को समान गिरावट देखने को मिली है. ऐसे में बाजार में 24 कैरेट सोना 2120 रुपये सस्ता हुआ है. जानिए आपके शहर में सोने का क्या भाव हैः

जानिए 22 कैरेट सोने का भाव
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, 22 कैरेट सोने के भाव में सोमवार को 100 रुपये की कमी दर्ज की गई. एक दिन पहले सोना 55,350 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा था वही आज 55,250 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है.

24 कैरेट सोना भी 100 रुपये हुआ सस्ता
24 कैरेट सोने का ताजा भाव 60,280 रुपये प्रति दस ग्राम है. एक दिन पहले यह 60,380 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा था. इसकी कीमतों में भी 100 रुपये की कमी देखने को मिली है.

महानगरों में सोने का भाव 
महानगर         22 कैरेट          24 कैरेट
चेन्नई               ₹55,500        ₹60,550
मुंबई               ₹55,250        ₹60,280
दिल्ली             ₹55,400        ₹60,430
कोलकाता       ₹55,250        ₹60,280
   (सभी कीमतें प्रति दस ग्राम में)

सोने के भाव में रिकॉर्ड रेट से बड़ी गिरावट
बीती 5 मई को सोना अपने सर्वोच्च रेट पर पहुंचा था. तब 24 कैरेट सोने का भाव 62,400 रुपये प्रति दस ग्राम था. आज यानी 31 जुलाई को 24 कैरेट सोना 60,280 रुपये प्रति दस ग्राम पर बिक रहा है. ऐसे में रिकॉर्ड रेट से आज की कीमतों से तुलना करें तो इसमें 2120 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है.

चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
चांदी के भाव सोमवार को कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. अभी एक किलो चांदी की कीमत 77 हजार रुपये है. जहां मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में चांदी 77 हजार रुपये प्रति किलो पर बिक रही है वहीं चेन्नई में चांदी का रेट 80 हजार रुपये प्रति किलो है.

न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी बने बिलासपुर हाई कोर्ट के स्थाई जज, चीफ जस्टिस रमेश सिंह ने दिलायी शपथ

0

रायपुर| मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल नम्बर 1 में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में हुई थी। विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में समस्त न्यायमूर्तिगण रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर, प्रमुख सचिव, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, रायपुर अधिवक्तागण एवं न्यायमूर्ति दीपक कुमार तिवारी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

बेरोजगारी भत्ता योजना : सीएम बघेल ने 1.22 लाख हितग्राहियों के खाते में डाली 31.71 करोड़ से अधिक राशि

0

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह खुशी की बात है कि प्रदेश में युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और लगातार युवाओं को नौकरियां भी मिल रही है. आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिले हैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है. जैसे-जैसे युवा प्रशिक्षित होंगे, उन्हें कौशल अनुरूप रोजगार से जोड़ने का कार्य भी चलता रहेगा. ये बातें मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ता की चौथी किश्त के ऑनलाईन अंतरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत चौथी किश्त के रूप में प्रदेश के 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों को 31 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की. बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह की चार किश्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है. आज अंतरित की गई राशि में अप्रैल माह के शेष 147 लाभार्थियों को चार माह तथा मई माह के शेष 373 लाभार्थियों को तीन माह का और जून माह के शेष 3028 लाभार्थियों को दो माह का बेरोजगारी भत्ता जारी किया गया. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान प्रतीक स्वरूप बेरोजगारी भत्ता के प्रशिक्षित हितग्राहियों को नौकरी का ऑफर लेटर प्रदान किया.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश के 36 आईटीआई के आधुनिकरण के लिए 1188.36 करोड़ परियोजना के लिए एमओयू भी किया गया है, जिससे युवाओं को 06 नवीन तकनीकी ट्रेड के साथ ही 23 शॉट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे लगभग प्रति वर्ष 10 हजार युवाआंे को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इन युवाआंे को विभिन्न उद्योगांे में नियोजित कराया जाएगा. युवाओं को अपनी तरक्की के राह में आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसलिए हमने बेरोजगारी भत्ता देने और पीएससी व व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं में शुल्क माफ कर उन्हें बड़ी राहत देने का काम किया है.

बड़ी खबर: अनिल टुटेजा,अरुण त्रिपाठी समेत पांच लोगों के खिलाफ ईडी ने नोएडा में दर्ज कराई FIR

0

ईडी ने दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा अंतर्गत आने वाले कासना थाना में नया मामला दर्ज कराया है। इस मामले में ईडी ने आईएएस अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के आयुक्त निरंजन दास और विशेष सचिव अरुण त्रिपाठी समेत पांच लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है।

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि छत्तीसगढ़ के इन अफसरों ने शराब माफिया के साथ सांठगांठ करके बड़े पैमाने पर देसी शराब की अवैध बिक्री करवाई है।

थाने में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के नेता, किया जमकर हंगामा, जानिए पूरा मामला

0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कांग्रेस और बीजेपी नेता के बीच जमकर बहस हो गई। कथित सर्वे के बहाने सरकार के खिलाफ माहौल बनाने को लेकर रविवार को थाने में दोनों नेताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। दरअसल युवा मोहल्ले में जाकर घर-घर सर्वे कर रहे थे, जिन्हें भाजपा प्रायोजित सर्वे बताया जा रहा है। जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता वहां पहुंच गए और उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

सर्वेयर टीम के पकड़े जाने की खबर मिलते ही भाजपा नेता अमर अग्रवाल के समर्थक भी थाने पहुंच गए। इस दौरान थाने में ही दोनों पक्ष भिड़ गए और उनके बीच झूमाझटकी शुरू हो गई, जिसे पुलिस ने शांत कराया। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मसानगंज में दो युवतियां और एक युवक सर्वे के नाम पर घर-घर जाकर लोगों के पारिवारिक जानकारी जुटा रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता तैय्यब हुसैन वहां पहुंच गए और युवतियों से पूछताछ करने लगे। उन्होंने बताया कि वे निर्वाचन आयोग की अनुमति से एक मीडिया संस्थान के लिए सर्वे कर रही हैं। तैयब ने उनसे निर्वाचन आयोग का अनुमति पत्र मांगा। इस पर वे गोलमोल जवाब देने लगे। संदेह होने पर तैयब ने इसकी जानकारी सिविल लाइन थाने में दी।

मौके पर पहुंची पुलिस युवतियां और युवक को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ में पता चला कि रेशमी नवरंग (18) सरकंडा चिंगराजपारा की रहने वाली है। वहीं, छाया साहू (36) सीपत क्षेत्र के हरदाडीह और दीपक कुमार राजपूत सरकंडा के चांटीडीह मेलापारा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वे एक महिला के कहने पर सर्वे कर रही हैं। महिला ने ही उन्हें परिचय पत्र और अन्य दस्तावेज दिए हैं। शिकायत पर सही दस्तावेज नहीं दिखाने पर पुलिस ने उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और समझाइश देकर उन्हें छोड़ दिया।

कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने का आरोप
कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं पर सर्वे के नाम पर राज्य सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार का आरोप लगाकर थाने में जमकर हंगामा मचाया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस इस केस की जांच कर रही थी, तभी जानकारी मिलते ही भाजपा नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के समर्थक मकबूल खान, प्रवीण दुबे और दस्तगीर भाभा सहित अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए युवतियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे।

थाने में ही भिड़ गए कांग्रेसी और भाजपाई
थाने में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी के बीच भाजपा नेताओं के पहुंचने पर दोनों पक्षों में आपस में ही विवाद शुरू हो गया। युवक-युवतियों को छोड़ने के लिए दबाव बनाने का कांग्रेसियों ने विरोध किया तो भाजपाइयों से उनकी झूमाझटकी और धक्कामुक्की शुरू हो गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष को अलग किया, जिसके बाद भी काफी देर तक थाने में हंगामा होता रहा।

भाजपाइयों पर सरकार को बदनाम करने का आरोप
कांग्रेस के पूर्व पार्षद तैयब हुसैन, जावेद मेमन सहित कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सर्वे के नाम पर भाजपा अपने एजेंट को वार्ड में भेज रहे हैं, जो राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, पूछताछ के दौरान युवक-युवतियों ने बताया कि वे सर्वे का काम अनामिका दुबे के निर्देश पर ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन के बैनर तले कर रहे हैं। जबकि, कांग्रेसियों का कहना था कि घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची के सत्यापन की आड़ में भारतीय जनता पार्टी का प्रचार-प्रसार और कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।

Bhilai: लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या, निगम ने जारी किया अलर्ट

0

भिलाई । नगर पालिक निगम भिलाई ने डेंगू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। अब तक शहर में 04 डेंगू पाजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से 3 टाउनशिप क्षेत्र के और 1 निगम क्षेत्र के हैं। फिलहाल 2 मरीजों का अस्पताल में उपचार चल ही रहा है। निगम प्रशासन ने अपने स्वास्थ्य अमले को अलर्ट रहने कह दिया है। खास बात यह है कि टाउनशिप क्षेत्र में मिलने वाले तीनों मरीज सेक्टर 2 और सड़क 4 के ही हैं। सेक्टर 2 सड़क 4 निवासी के राजीव, सुयश साहू व उनकी माता पूजा साहू की रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव आई है। इस तरह यह माना जा सकता है कि इस सड़क में डेंगू फैलाने वाले मच्छर खतरा बने हुए हैं। इधर निगम क्षेत्र में शांतिनगर वार्ड 14, सड़क 28 निवासी सुमीत कर्मकार 25 वर्ष को भी डेंगू प्रभावित बताया गया है। इनमें से पूजा साहू व सुमीत कर्मकार दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। सुमीत कर्मकार मुंबई में रहते हैं।

स्पर्श हॉस्पिटल में उनका उपचार किया जा रहा है अनुमान है कि वे मुंबई से ही डेंगू प्रभावित होकर आए हैं क्वार्टर नंबर 19 /ए, सड़क 4, सेक्टर 2 न वासी के राजीव 14 वर्ष को बुखार आ रहा था। बुखार ठीक नहीं होने पर सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां जांच होने पर डेंगू की पुष्टि हुई। क्वार्टर नंबर 21 /बी, सड़क 4, सेक्टर 2 निवासी सुयश साहू 3 वर्ष डेंगू की चपेट में आ गया था रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल, भिलाई में भर्ती किया गया फिलहाल स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। घर में 4 सदस्य हैं। सुयश की माता पूजा साहू 26 वर्ष बुखार आने पर बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां एन एस 1 पॉजिटिव है। फिलहाल सब की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

ट्रेन के आगे वीडियो बनाना पड़ा महंगा, हुआ बड़े हादसे का शिकार

0

सोशल मीडिया पर फेमस होन के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कुछ लोग गहरे नदी में छलांग लगा देते तो कुछ रेल ट्रैक पर वीडियो बनाते हैं। जिसके चलते कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई हैं। ऐसा ही एक और वीडियो आया हैं।

 

वायरल वीडियो में शख्स रेल्वे ट्रैक पर बिधुन होकर वीडियो बना रहा होता हैं इसी बीच पीछे से आ रहीं एक ट्रेन उसे जोरदार टक्कर मारते हुए निकलती हैं टक्कर इतनी तेज थी कि शख्स के हाथ से मोबाइल छूटकर गिर गया और वह खुद भी चोटिल होकर जमीन पर गिर पड़ा।

अब आगे क्या हुआ, इस बारे में तो फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि कुछ यूजर्स कमेंट सेक्शन में यह दावा कर रहे हैं कि वह जिंदा बच गया है।

Bilaspur: हेड कांस्टेबल ने नाबालिग लड़के पर पत्थर से किया हमला! पढ़ें पूरी खबर

0

बिलासपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक हेड कांस्टेबल ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़के पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई। हमले में लड़के का सिर फट गया हैं। मामले का पता चलते ही अक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा करने लग किया और कांस्टेबल पर कड़ी कार्यवाई की मांग की।

बताया जा रहा है कि पूरा मामला गाली गलौच से शुरू हुईं थीं। नाबालिग अपने दोस्तों से साथ मिलकर गाली गलौच और हुल्लादबाजी कर रहा था। जिस पर आरक्षक ने उसे मना किया पर वे नहीं माने तो प्रधान आरक्षक ने पत्थर से हमला कर दिया। मामले में परिजन कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

घर-परिवार में रखना चाहते हैं खुशी का माहौल? डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

0

Happy Hormones Foods: शरीर में हार्मोन्स का बहुत प्रभाव पड़ता है. उम्र बढ़ने के साथ व्यवहार में आने वाले परिवर्तनों का कारण भी कई बार हार्मोन्स होता है. आपके गुस्सा होने से लेकर खुश होने तक मे हार्मोन्स का बहुत प्रभाव होता है. आपने अक्सर देखा होगा कि कमजोर और बीमार लोगों में चिड़चिड़ापन आ जाता है. ऐसे ही घर में तनाव का माहौल होने पर आप भी टेंशन में रहते होंगे. इन सबमें हार्मोन्स का बहुत प्रभाव पड़ता है. हमारे शरीर में कुछ हार्मोन्‍स ऐसे भी मौजूद होते हैं जो हमारे ब्‍लड स्‍ट्रीम से होते हुए ब्रेन तक पहुंचते हैं और ब्रेन को रिलैक्‍स फील कराते हैं. इससे इंसान अच्छा फील करता है. ऐसे ही सेरोटोनिन, इंडॉरफिन, डोपामाइन, ऑक्‍सीटॉसिन, आदि हार्मोन्स हैं. आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप किन चीजों को खाकर इन हैप्‍पी हार्मोन्‍स को शरीर में एक्टिव कर सकते हैं.

1.डार्क चॉकलेट: TOI में छपी एक खबर के मुताबिक डार्क चॉकलेट हैप्पी हार्मोन्स का अच्छा स्रोत है. इसके सेवन से मूड सही होता है. इसमें मिनरल्स और मैग्नीशियम भी मौजूद होता है. इसे खाने से तनाव कम होता है. यह एंजायटी में भी फायदेमंद है.

2.ब्लू बेरीज: ब्लू बेरीज खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए फायदेमंद है. इसमें कई विटामिंस और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं. जो शरीर की नुकसानदेह कीटाणुओं से रक्षा करते हैं. यह स्ट्रेस को कम कर मन को शांत और खुश बनाता है.

3.एवोकाडो: एवोकाडो बेहद हेल्दी फल होता है. यह विटामिन B6 का बेहतरीन स्रोत है. इसके सेवन से मूड अच्छा होता है. यह बॉडी में हैप्पी हार्मोन्स को एक्टिव करता है.इसके सेवन से सेहत को अन्य कई लाभ भी मिलते हैं.

4.हरी-पत्तेदार सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. ये कई विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं. इनके सेवन से बॉडी में हैप्पी हार्मोन्स सक्रिय होते हैं. केल और पालक जैसे सब्जियों में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है. जो स्ट्रेस को कम कर हैप्पी हार्मोन्स को सक्रिय करता है.

5.नट्स: नट्स सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं. इनमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इनके सेवन शरीर स्वस्थ होता है. काजू, बादाम, अंजीर, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूइट्स के सेवन से हैप्पी हार्मोन्स सक्रिय होते हैं. जो स्ट्रेस को कम कर मूड सही करते हैं.

बड़ी खबर: पैसेंजर ट्रेन में RPF जवान ने चलाई गोलियां, ASI समेत 4 की मौत

0

महाराष्ट्र के पालघर से बड़ी खबर सामने आई है. जयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेन में गोलीबारी (firing) हुई है, इस गोलीबारी में RPF के ASI समेत 4 लोगों की मौत हो गई है. गोली चलाने वाला आरोपी कोई और नहीं बल्कि RPF का कॉन्स्टेबल है. गोलीबारी की यह घटना वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच हुई. GRP मुम्बई के जवानों ने आरोपी कॉन्स्टेबल को हिरासत में ले लिया है.

यह ट्रेन गुजरात से मुम्बई आ रही थी. तभी वापी से बोरीवलीमीरा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन में गोलीबारी हुई. इस घटना में एक RPF का ASI सहित 3 यात्री है. RPF के कॉन्स्टेबल चेतन ने सभी को गोलिया मारी हैं. मीरा रोड बोरीवली के बीच GRP मुम्बई के जवानों ने कॉन्स्टेबल कल हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, यह पता नहीं चल सका है कि आरोपी की मंशा क्या थी और क्यों उसने यह गोली क्यों चलाई. पुलिस ट्रेन के यात्रियों के बयान भी दर्ज कर रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.