Home Blog Page 890

Breaking: आईएएस सुब्रत साहू के साथ इन दो अफसरों को मिला अतिरिक्त प्रभार

0

रायपुर. राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है. IAS सुब्रत साहू को वर्तमान कर्तव्यों के साथ लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आईएएस भुवनेश यादव और भीम सिंह को भी नई जिम्मेदारी दी गई है.

देखें आदेश की कॉपी –

सनी लियोन,नोरा फतेही समेत कई फिल्मी सितारों से लाइव कंसर्ट कराने के नाम पर करोड़ों की ठगी

0

लखनऊ। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन,नोरा फतेही, एक्टर टाइगर श्राफ, सिंगर गुरु रंधावा जैसे फिल्मी सितारों से लाइव कंसर्ट कराने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियो ने ऑनलाइन के माध्यम से 9 करोड़ रूपए की ठगी को अंजाम दिया है।

श्री सुविधा फाउंडेशन द्वारा मई-2022 में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सन्नी लियोन का लाइव शो कराने के नाम पर बुक माई शो पर टिकट बेचे गए थे। शो के एक-दो दिन पहले ही आयोजक फोन ऑफ करके फरार हो गए। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में 3 मुकदमे दर्ज हुए।

9 महीने बाद फाइनेंसर और ऑनलाइन टिकट बेचकर ठगी करने वाले तीन आयोजक जयंती डेरा वालिया, विराज त्रिवेदी, समीर शर्मा को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।

बलौदाबाजार : रोजगार मेला का अयोजन कल, आठ सौ से अधिक पदों पर होगी भर्ती

0

बलौदाबाजार।जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु जिला मुख्यालय स्थित रोजगार कार्यालय के सामने नगर भवन बलौदाबाजार में 2 अगस्त 2023 को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा।

रोजगार मेला में करीब 808 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक युवा सभी दस्तावेज सहित उक्त रोजगार मेला में सुबह 11 बजे से 3 बजे तक शामिल होकर रोजगार पाने का लाभ उठा सकते है। रोजगार मेले में करीब 26 निजी नियोजक भी उपस्थित रहेंगे।

CG : कलयुगी बेटे ने डंडे और फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट

0

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता को डंडे और फावड़े से मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर ली है. पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है| यह घटना जामुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरडुम के चांदनी चौक की है. यहां आरोपी दिनेश कुमार साहू का पिता कबीर साहू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की आरोपी बेटे ने गुस्से में घर पर रखे डंडे और फावड़े से पिता पर हमला कर दिया. इस प्राणघातक हमले में पिता कबीर साहू गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना पर जामुल पुलीस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है. वहीं आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. फिलहाल, हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है.

काम की खबर: आज से बदल गए कई नियम! अब आपकी जेब के साथ घर के बजट पर पड़ेगा असर

0

नई दिल्ली। अगस्त के महीने की शुरुआत हो चुकी है। नये महीने की शुरुआत के साथ ही कई बड़े बदलाव हुए हैं जो आम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं। इसमें इनकम एलपीजी के दाम में बदलाव के साथ ही आईटीआर फाइल करने के लिए पेनाल्टी, एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से सबंधित नियम शामिल है।

सरकारी तेल कंपनियों ने आज 1 अगस्त को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव करते हुए 100 रुपये की बड़ी कटौती की है. इस बदलाव के बाद नई दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 1680 रुपये है।

अगर आपने 31 जुलाई, 2023 की डेडलाइन मिस कर दी है तो आप पेनाल्टी के साथ आईटीआर फाइल करना होगा. आज से आईटीआर फाइल करने पर आपको 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा।

अगस्त 2023 में अगर आपको बैंक संबंधित जरूरी काम निपटाना है तो जान लें इस महीने बैंक में छुट्टियों की भरमार है. इस महीने बैंक कुल 14 दिन बंद रहेंगे. इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की अमृत कलश स्कीम में निवेश करने का सोच रहे हबैं तो आपके लिए यह आखिरी मौका है. इस स्कीम के तहत 400 दिन की एफडी पर 7.1 फीसदी ब्याज दर सामान्य ग्राहकों को मिल रहा है. वहीं सीनियर सिटीजन को 7.6 फीसदी ब्याज दर मिल रहा है. इसमें निवेश करने के लिए आपके पास 15 अगस्त, 2023 तक का वक्त है।

एक्सिस बैंक का क्रेडिट इस्तेमाल करने वालों के लिए जरूरी खबर है. फ्लिपकार्ड पर इस कार्ड के इस्तेमाल पर ग्राहकों को 1.5 फीसदी कैशबैक मिलता था जो 12 अगस्त के बाद अब नहीं मिलेगा।

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष आ रहे हैं छत्तीसगढ़

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है. राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गई है. वहीं भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का प्रदेश में दौरा शुरू हो गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. बुधवार को बीएल संतोष भाजपा के हर एक मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करेंगे.

बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं. बीएल संतोष बुधवार को बीजेपी के चुनाव समिति, संभाग प्रभारी और मोर्चा की संयुक्त बैठक लेंगे. इस बैठक में हर मोर्चा को अलग-अलग टास्क दिया जाएगा. हर विधानसभा के लिए बीजेपी एक्शन प्लान बना रही है. इस बैठक में राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि, प्रदेश प्रभारी प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन भी मौजूद होंगे.

मुख्यमंत्री बघेल आज बिलासपुर संभाग के युवाओं से करेंगे भेंट मुलाकात, बहतराई इंडोर स्टेडियम में होगा कार्यक्रम

0

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 अगस्त को बिलासपुर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात करेंगे। ’भेंट-मुलाकात- युवाओं के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से पूर्वान्हः 11.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 12.05 बजे एस.ई.सी.एल हेलीपेड, बंसत विहार बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां बहतराई स्टेडियम में दोपहर 12.10 बजे से आयोजित ’भेंट-मुलाकात- युवाओं के साथ’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 2.25 बजे बिलासपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3.00 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर आयेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं। युवाओं से भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुददे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुंगेली, कोरबा,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ति, रायगढ़, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा 1 अगस्त को बहतराई इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के सभी 8 जिलों से युवा यहां हजारों की तादाद में पहुंचेंगे।

राज्‍य प्रशासनिक सेवा के 23 अफसरों का हुआ तबादला, आदेश जारी देखें लिस्ट

0

रायपुर। राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।

इसमें कई जिलों में डिप्‍टी कलेक्‍टर और कुछ पंचायत के सीईओ हैं। वहीं, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के आरटीओ भी बदल दिए गए हैं। 

 

Image

Image

आज से जूनियर डॉक्टर्स का अनिश्चितकालीन हड़ताल! OPD में काम बंद कर जताएंगे विरोध

0

रायपुर| प्रदेश के सबसे बड़े अंबेडकर अस्पताल के जूनियर डॉक्टर्स और पोस्ट पीजी रेजिडेंट्स आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। सुबह से ओपीडी में रहने वाले जूनियर डॉक्टर आज नहीं रहेंगे उनकी जगह रेगुलर स्टाफ ही अपनी सेवाएं देंगे। स्टाइपेंड और बॉन्ड कम करने की मांग को लेकर ये हड़ताल की जा रही है।

रायपुर के अलावा सरगुजा, कांकेर, जगदलपुर, रायगढ़ और राजनांदगांव के सरकारी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स भी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए है। इससे पहले एक हफ्ते तक अपनी मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स ने अस्पताल में काली पट्टी लगाकर मरीजों का इलाज किया। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था जूनियर डॉक्टर्स के ही जिम्मे होती है और इनके हड़ताल पर जाने से सीधा असर मरीजों पर पड़ेगाआपको बता दें कीप्रदेश में जूनियर डॉक्टर्स की संख्या 3 हजार से ज्यादा है। ये सभी प्रदेश के अलग-अलग जिलों के मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं।

Aaj Ka Rashifal 1 August 2023: अगस्त माह का पहला दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार

0

मेष राशि

आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह काम आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं को महत्त्व देंगे।

लकी रंग – काला
लकी नंबर – 5
वृष राशि

आज आपको अपना कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आप परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आएंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभाएंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।

लकी रंग – ब्लू
लकी नंबर – 3
मिथुन राशि

आज आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको कोई भी नया कार्य शुरू करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाए रखनी चाहिए। माता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी। बच्चे घर पर ही अपने स्कूल का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

लकी रंग – ऑरेंज
लकी नंबर – 8
कर्क राशि

आज माता-पिता अपने बच्चों के साथ घर पर ही समय बिताएंगे। बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

लकी रंग – सफेद
लकी नंबर – 6

सिंह राशि

आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहेहैं । आपकी सेहत अच्छी रहेगी। कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। बिजनेस में आपको मुनाफा होने का योग बन रहा है। दाम्पत्य जीवन में ताल-मेल बना रहेगा। कुल मिलकर आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा।

लकी रंग – ग्रे

लकी नंबर – 1

कन्या राशि

आज आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाएगा। शादीशुदा लोगों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर में उत्सव का माहौल बनेगा। कोई भी काम करते समय आपको अपना ध्यान एकत्र रखने की जरूरत है। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। छात्र ऑनलाइन कोई नई चीज सीखने का मन बनाएंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं।

लकी रंग – गुलाबी

लकी नंबर – 7

तुला राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका ज्यादा समय सोसल साईट पर बीतेगा। साथ ही कुछ अच्छे दोस्त भी बनेंगे, जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें बेहतर होंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर – 2

वृश्चिक राशि

आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आएगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। घर पर ही अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लवमेट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। नौकरी पेशा लोगों की पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर – 6

धनु राशि

आज परिवार के सदस्य में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे। जिससे आपको लाभ भी होगा। किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें। किसी से भी बिना वजह उलझने से बचें। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

लकी रंग – काला

लकी नंबर – 9

मकर राशि

आज आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं,उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आएगा। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता के लिए कह सकता है। सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। लवमेट्स को आज कोई खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर – 5

कुंभ राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सोचे हुए कार्य आज समय रहते पूरा कर लेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे। दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी, जिसमे किसी विषय की चर्चा करेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कहीं निवेश करना चाहते हैं तो पहले उस विषय के जानकर लोगों से जानकारी ले लें।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर – 4

मीन राशि

आज आपके कार्य समय से पूरे हो जाएंगे, जिससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आपका मन अध्यात्म की ओर लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता हाथ लगेगी। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।

लकी रंग – पीच

लकी नंबर – 4