Home Blog Page 889

कमिश्नर कार्यालय में पदस्थ बाबू को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

0

जबलपुर: रिश्वतखोर सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों के मामले इन दिनों बहुत आ रहे हैं एक के बाद एक रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े जा रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद बेईमान और रिश्वतखोर सरकारी कर्मचारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगती।

सर्किट हाउस क्रमांक 2 में लोकायुक्त की टीम ने, अतिरिक्त कमिश्नर के कार्यालय में पदस्थ महेंद्र मिश्रा को ₹20000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। अजय पाठक की पत्नी के नाम से चौकीदार भड़पुरा में एक मकान था। जिसके अवैध अतिक्रमण की शिकायत, एसडीएम कोर्ट में की गई थी। और इसके स्टे की अपील अतिरिक्त कमिश्नर महोदय के यहां की गई थी।

इस अपील के निराकरण हेतु आरोपी ₹25000 की रिश्वत की डिमांड कर रहा था। जिसे ₹20000 लेते हुए आज लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा।

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा समेत कई जिलों में बरसेंगे बादल

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में देर रात से हल्की बारिश हो रही है जो सुबह तक जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के जशपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सरगुजा, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है वहां मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा।

नीले रंग से चिन्हित जिलों के अधिकांश जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश के आंकड़े मिलीमीटर में
प्रदेश में इस सीजन में सबसे ज्यादा बीजापुर में 1023.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि बालोद में 640 मिमी, रायपुर में 647.8 मिमी और सुकमा में 812.8 मिमी बारिश 1 जून से 1 अगस्त तक रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से ज्यादा है। जबकि सरगुजा में केवल 219 मिमी ही बारिश हुई है, जो यहां सूखे जैसी स्थिति को बताता है। हालांकि मौसम विभाग ने जो यलो अलर्ट जारी किया है। उसके मुताबिक अब यहां अच्छी बारिश के संकेत हैं।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
विभाग ने बताया कि एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बंगाल की खाड़ी के मध्य स्थित है और इसके उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए अगले 12 घंटे में प्रबल होकर अवदाब के रूप में बदलने की संभावना है।

Aaj Ka Rashifal 2 August 2023: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

0
rashifal
rashifal

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही स्वास्थ्य समस्या से आज आपको राहत मिलेगी। परिवार में अपनों से सहयोग और प्रेम मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। आप कोई नया कार्य साझेदारी के रूप में शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में पढ़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं, लेकिन अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में विवाद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में किसी अपने के व्यवहार के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ती है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें, वाणी पर संयम रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा। यदि नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में भी आपको कोई नया ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा, मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी व मानसिक तनाव आपको महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप कोई नया कार्य शुरू न करें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है। परिवार में भाई-भतीजे से झगड़ा हो सकता है। पत्नी से मतभेद होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप कोई विशेष बड़ा डिसीजन परिवार के हित में ले सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक गिरावट से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें, व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी आदि के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान हो सकता है। विरोधी वर्ग आपके प्रति षड्यंत्र रच सकते हैं। कोई बड़ा निवेश आज व्यापार में न करें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील या समझौता आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

कल मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन के साथ शुरू हो जाएगी प्रदेश में निर्वाचन की तैयारी

0

रायपुर| प्रदेश में कल 2 अगस्त को मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के साथ निर्वाचन की तैयारी शुरू हो जाएगी. 12-13 अगस्त एवं 19-20 अगस्त को मतदान केन्द्रों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. 31 अगस्त तक नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधन के लिए दावा-आपत्ति लिए जाएंगे. 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा. इस बात की जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेस वार्ता दी.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने मीडिया से चर्चा में बताया कि विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व प्रदेश में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है. पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 2 अगस्त को राज्य में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा फॉर्म-5 में मतदाता सूची के प्रारम्भिक प्रकाशन करने के साथ-साथ 1 अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के सम्बन्ध में दावा-आपत्ति प्राप्त किए जाने नोटिस जारी किया जाएगा.

इसी दिन राज्य में विशेष ग्राम सभा में मतदाता सूची का वाचन भी किया जाएगा. विधानसभा एवं जिला स्तर पर भी विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन में मतदाता सूची को शुद्ध बनाने जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे. यह मतदाता सूची राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट ceochhattisgarh.nic.in में भी होस्ट की जाएगी. इसकी एक फोटोयुक्त हार्ड एवं एक फोटोरहित सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को भी जिला स्तर पर बैठक कर प्रदान की जाएगी.  राज्य में अभी 1.96 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं. प्रदेश में कुल संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 11 और विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 90 है. राज्यसभा की पांच सीट है. राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 24109 है.

बीजापुर में गैंगरेप, बाजार से लौट रही थी, तभी रास्ता रोककर पहले पिलाई शराब, फिर…

0

 बीजापुर| जिले में एक महिला से गैंगरेप हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला साप्ताहिक बाजार आई हुई थी। यहां कुछ लोगों ने उसे जमकर शराब पिलाई। जब वह बेसुध हुई तो उसे बाजार स्थल से दूर जंगल की तरफ लेकर गए। जहां 3 युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। अब महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बीजापुर जिले के नैमेड गांव का साप्ताहिक बाजार भरा था। उसी गांव के आस-पास की रहने वाली एक महिला भी खरीददारी करने पहुंची हुई थी। फिर शाम के समय वह घर लौट रही थी तो रास्ते में उसे तीन युवकों ने रोक लिया, फिर महिला को जबरदस्ती शराब पिला दी। जिससे महिला बेसुध होकर नीचे गिर गई थी। फिर तीनों आरोपी उसे उठाकर जंगल की तरफ लेकर गए और गैंगरेप कर दिया।

वारदात के बाद महिला को घटनास्थल पर ही छोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गए। फिर देर रात पीड़ित किसी तरफ से खुद बीजापुर सिटी कोतवाली पहुंची। जहां उसने अपने साथ हुई इस दरिंदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

युवाओं से भेंट-मुलाकात: जल्द जारी होगा SI भर्ती का रिजल्ट, PSC की परीक्षाओं में साक्षात्कार के नंबर होंगे कम

0

रायपुर. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित की जाने वाली बहुविकल्पीय परीक्षाओं में अभ्यर्थियों की मांग के आधार पर आयोग ने निर्णय लिया है कि भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के वर्गवार कटआफ सूची लिखित परीक्षा के साथ जारी की जाएगी. पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं में इंटरव्यू में जो ज्यादा नंबर हैं उन्हें भी कम किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में संभागस्तरीय युवा सम्मेलन के दौरान पीएससी के इन निर्णयों से युवाओं को अवगत कराया.उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बिलासपुर के लिए हवाई मार्ग से जाने वाले थे, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकाप्टर नहीं उड़ सका. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर युवाओं को सड़क मार्ग से आने की सूचना दी. ट्वीट में लिखा कि कका और आपके बीच मौसम नहीं आ सकता है. मैं सड़क मार्ग से आपके पास जल्द पहुंच रहा हूं.

कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया का सबसे युवा देश हमारा भारत है और उसका हृदय स्थल छत्तीसगढ़ है. जब मैंने विधानसभा वार भेंट मुलाकात कार्यक्रम किया तो मैंने महसूस किया कि युवाओं के साथ अभी खूब सारी बातचीत करनी बची है और फिर युवाओं से संभागस्तरीय भेंट मुलाकात का निश्चय किया. सबसे पहले रायपुर संभाग के युवाओं से मिला और आज बिलासपुर संभाग के युवाओं से मिलने आया हूं. मुख्यमंत्री ने चर्चा में बताया कि राज्य शासन युवा हित को ध्यान में रखते हुए अनेक योजनाएं चला रही हैं. हमने व्यापम और पीएससी में फीस माफ कर दी है. 4 माह में युवाओं को 112 करोड़ रुपए का बेरोजगारी भत्ता दिया गया है. 41 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है. एसआई की भर्ती के नतीजे शीघ्र ही आ जाएंगे.

इस मौके पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव रश्मि सिंह, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे, विधायक लालजीत सिंह राठिया, महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, प्रदीप शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. साथ ही वन विभाग के प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, स्कूल शिक्षा सचिव एस. भारतीदासन, संभागायुक्त भीम सिंह, कलेक्टर सौरभ कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

मेरे चेहरे की चमक का राज छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की दुआ

रायगढ़ से आये युवा संग्राम सिंह ने मुख्यमंत्री से पूछा कि आपके चेहरे की चमक का राज क्या है. मुख्यमंत्री ने उत्तर दिया कि मेरे चेहरे की चमक का राज छत्तीसगढ़ के 3 करोड़ जनता की दुआ है. कोरबा से आई कविता ने बताया कि हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति को सहेजने के लिए बड़ा काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया है. साइंस कालेज बिलासपुर के छात्र प्रियांशु दुबे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के युवा हर समस्या का समाधान निकाल सकते हैं. प्रदेश में युवा ऊर्जा के लिए बहुत सकारात्मक माहौल है.

तब कलेक्टर थे अजीत जोगी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थे स्टूडेंट

सक्ती के हसौद महाविद्यालय की अंतिम वर्ष की छात्रा दर्शनी रात्रे ने कहा कि मैं कालेज स्टूडेंट हूं, सभी के कॉलेज जीवन में कुछ न कुछ किस्सा होता है, मुख्यमंत्री जी आपके कालेज जीवन का कौन सा यादगार किस्सा है. मुख्यमंत्री ने बताया कि मैं साइंस कॉलेज, रायपुर में मैथ्स लेकर पढ़ रहा था. तीन हॉस्टल थे. किसी भी हॉस्टल में पंखा नहीं था, हमने तीनों हॉस्टल में पंखा लगाने की मांग लेकर प्रदर्शन किया. अजीत जोगी जी उस दौरान कलेक्टर थे, वो आए और हमारी बात सुनी और 8 दिनों में हमारी मांग पूरी हो गई.

युवाओं ने की मांग, मुख्यमंत्री ने की पूरी

सारंगढ़ से आई एक छात्रा ने कहा कि उनके कालेज में बाटनी में पीजी होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले सत्र से इसे आरंभ कर देंगे. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में महाविद्यालय आरंभ करने के लिए युवाओं ने धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि विभाग में वैकेंसी जल्द ही निकाली जाएगी. मुंगेली की एक छात्रा ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की मांग की. मुख्यमंत्री ने इसे पूरा करने की घोषणा की.

सीजीपीएससी की तैयारी के लिए बिलासपुर में खोलेंगे हाॅस्टल

मुख्यमंत्री से एक छात्रा ने कहा कि बिलासपुर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा बाहर से सीजीपीएससी की तैयारी करने आते हैं. इनके लिए एक हॉस्टल हो जाएगा तो बहुत अच्छी व्यवस्था होगी. मुख्यमंत्री ने इस सुझाव का स्वागत करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा सुझाव है. अगले सत्र से हॉस्टल की सुविधा हो जाएगी.

108MP कैमरा और एमोलेड डिस्प्ले के साथ Realme 11 5G लॉन्च, मिलेंगे ये फीचर्स

0

Realme ने आज अपना नया धांसू फोन Realme 11 5G लॉन्च कर दिया है. चीन में पेश किए गए मॉडल की तुलना में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन में कुछ अंतर है. इसका ग्लोबल वर्जन मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट से लैस है और इसमें 108MP का रियर कैमरा है. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72-इंच की स्क्रीन है और यह दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. हैंडसेट में 5,000mAh की बैटरी है जो USB टाइप-C पोर्ट पर 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

Realme 11 5G की कीमत
Realme 11 5G को डॉन गोल्ड और मून नाइट डार्क कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. फोन की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के लिए NTD 8990 ( करीब 23,496 रुपये) निर्धारित की गई है.

Realme 11 5G के specification
FCC सर्टिफिकेशन की मानें तो Realme 11 5G में Android 13 पर आधारित RealmeUI 4.0 मिलेगा. फोन में 6.43 इंच का S-AMOLED डिस्प्ले फुल HD+ रेजॉल्यूशन के साथ मिलेगा और इसे 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा. Realme 11 5G में 8MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है और इसके बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा.

फोन के कैमरा मॉड्यूल में 64MP मेन सेंसर के अलावा 2MP डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा. इस फोन में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर के साथ 12GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज इसमें मिल सकती है. रियलमी इसकी 5000mAh बैटरी को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दे सकता है। संकेत मिले हैं कि नया फोन बजट सेगमेंट का हिस्सा बनाया जाएगा.

महासमुंद: 6 तहसीलदार और 8 नायब तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

0

महासमुंद| राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश के परिपालन में महासमुंद जिले में 6 पदस्थ तहसीलदार एवं 8 नायब तहसीलदारों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थिति दिए जाने के फलस्वरूप कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से शासकीय कार्याें के सुचारू सम्पादन को दृष्टिगत रखते हुए इन्हें आगामी आदेश पर्यंत तक नवीन प्रभार व दायित्व सौंपे हैं।

आज जारी आदेश के तहत तहसीलदार लीलाधर कंवर को तहसीलदार बागबाहरा का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह भवानी शंकर साव तहसीलदार को अतिरिक्त तहसीलदार बागबाहरा, जुगल किशोर पटेल को तहसीलदार बसना, कृष्ण कुमार साहू को तहसीलदार सरायपाली, नमिता मारकोले को अतिरिक्त तहसीलदार पटेवा एवं चन्द्रशेखर मंडई को तहसीलदार महासमुंद का प्रभार सौंपा गया है।

8 नायब तहसीलदारों को भी नवीन प्रभार सौंपे गए हैं। जिनमें प्रकृति सिंह नायब तहसीलदार को तहसील पिथौरा, श्रीधर पंडा को उप तहसील तुमगांव, मोहित कुमार अमिला को तहसील महासमुंद, युवराज साहू को तहसील सरायपाली, हरीश कांत धु्रव को तहसील बागबाहरा, अभिषेक अग्रवाल को तहसील बसना, टेकेन्द्र नुरूटी को उप तहसील झलप एवं नीरज कुमार को तहसील पिथौरा में पदस्थ किया गया है।

कांग्रेस नेता के कार्यालय में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला…

0

दुर्ग। जिले में दिन दहाड़े कांग्रेस नेता के कार्यालय में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला हुआ हैं। मामला जामुल थाना क्षेत्र का हैं। जहां छावनी वार्ड 40 में ले कुछ बदमाशों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ख़ुर्शीपार के अध्यक्ष तुलसी पटेल के ऑफिस में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया है।

इतना ही नहीं बियर की बोतल सिर पर फोड़कर बांस के बल्ले से जमकर पीटा है। जानकारी ये भी है कि, बदमाशों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ख़ुर्शीपार अध्यक्ष के अलावा एक अन्य युवक के सिर और पीठ पर धारदार हथियार से हमला किया है। दरअसल, क्रांति सेना के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विवाद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही सभी 15 बाइक सवार युवकों की तलाश में जामुल थाना पुलिस जुट गई है।

कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों और भक्तों की सेवा का अवसर हमारे लिए सौभाग्य की बात : भावना बोहरा

0

एक माह में की गई 11,000 कांवड़ भक्तों की सेवा लगभग 1000 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परिक्षण

हिमांशु सिंह ठाकुर: ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा :- सावन माह में कबीरधाम जिले से अमरकंटक जाने वाले कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सेवा हेतु विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भावना बोहरा द्वारा 3 जुलाई से 31 जुलाई तक उनके ठहरने एवं भोजन हेतु भावना समाज सेवी संस्थान के माध्यम से निशुल्क व्यवस्था की गई थी। इस दौरान लगभग 11,000 कांवड़ यात्रियों का गुरुद्वारा परिसर, अमरकंटक में आगमन हुआ जहाँ संस्थान के सदस्यों द्वारा उनका स्वागत कर उनकी सेवा की गई परिसर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कबीरधाम जिले स्व कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा वहीं संध्या आरती में प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्तजनों ने शामिल होकर शिवजी की|

आराधना कर भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया इसके साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य हेतु भावना बोहरा द्वारा संचालित निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब की सुविधा का भी कबीरधाम जिले से आने वाले लगभग 1000 कांवड़ यात्री एवं भक्तों को लाभ मिला इस अवसर पर भावना बोहरा ने कहा कि सावन माह के अवसर पर कबीरधाम जिले से अमरकंटक जाने वाले शिव भक्तों और कांवड़ यात्रियों के कठिन यात्रा में पुण्य का भागीदार बनने का हमें एक सौभाग्यशाली अवसर प्राप्त हुआ भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यगण भी 3 जुलाई से 31 जुलाई तक उनकी सेवा में दिन-रात अनवरत जुटे हुए थे ताकि उन्हें किसी भी प्रकास की कोई असुविधा न हो गुरुद्वारा परिसर, अमरकंटक मध्यप्रदेश में कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के कठिन यात्रा के बाद विश्राम हेतु उनके ठहरने व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ और उनकी सेवा करने का अवसर हमारे लिए जीवन का परम सौभाग्य है इस दौरान हमारे इस प्रयास में भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से समाज सेवकों व पूरे कबीरधाम जिले की जनता ने अपना भरपूर सहयोग आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हमें दिया और उनका यही अपार स्नेहरूपी आशीर्वाद से हमें यह कार्य करने का अवसर मिला जिसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ उन्होंने आगे कहा कि विगत वर्ष जब हमने इसकी शुरुआत की थी तब हमें उम्मीद नहीं थी की हमारे इस प्रयास में इतने लोगों का सहयोग मिलेगा लेकिन जिस प्रकार से कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आगमन हुआ वह देखकर हमारे मन में जो भाव आया उसके लिए मेरे पास शब्द नहीं है इस वर्ष पुनः हमने अपने उस प्रयास और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने कर्तव्य को पूरा करते हुए गुरुद्वारा परिसर में कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों और भक्तों के लिए ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई थी भाजपा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी स्वयं वहां सपरिवार पधारकर महारती में शामिल हुए और कांवड़ यात्रियों की सेवा की विगत वर्ष की तुलना इस वर्ष और अधिक कांवड़ यात्रियों का आगमन हुआ और अपनी सेवा का अवसर प्रदान कर हमें पुण्य का भागीदार बनने का उन्होंने जो अवसर हमें प्रदान किया उसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूँ और हम आगे भी इन प्रयासों को जारी रखने के अपने संकल्प को दोहराते हैं आप सभी के सहयोग से भावना समाज सेवी ससंस्थान द्वारा पूरी निष्ठा और निस्वार्थ भाव से यह आयोजन किया गया जिसे आने वाले समय में और भी सुविधाजनक बनाने हेतु आप सभी के सुझाव की हम अपेक्षा करते हैं|

विदित हो कि भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा लगातार कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है क्षेत्रवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए निशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को प्रोत्साहन, खेल और गरीब, जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ संस्थान द्वारा लगातार सक्रीय भागीदारी निभाते हुए अनवरत कार्य किया जा रहा है।