Home Blog Page 888

Gold Price Update: सोना अपने हाई लेवल रेट से काफी सस्ते में बिक रहा, जानें 10 ग्राम का रेट

0

नई दिल्लीः बरसाती मौसम में सर्राफा बाजार ग्राहकों की कमी से जूझ रहे हैं, जिससे कारोबारियों के चेहरे पर निराशा झलक रही है। देशभर में भले ही अब शादी का सीजन नहीं चल रहा हो, लेकिन सोना खरीदारी का यह सुनहरा मौका है। इन दिनों सोना अपने हाई लेवल रेट से काफी सस्ते में बिक रहा है, जिसकी खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं।

जानकारों के अनुसार, आपने अब जल्द सोना नहीं खरीदा तो फिर अफसोस करना होगा, क्योंकि आने वाले दिनों में ज्वेलरी के रेट काफी बढ़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप सोना खरीदकर जल्द पैसों की बचत कर लें। बीते 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की 10 ग्राम कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके साथ ही 24 कैरेट सोने का भाव 60,570 रुपये रहा, जबकि 22 कैरेट का रेट 55,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया।

इन शहरों में जानिए सोने की कीमत

आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले कुछ महानगरों में ताजा रेट की जानकारी प्राप्त कर लें। देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का 60,430 रुपये, जबकि 22 कैरेट की कीमत 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी मुंबई में भी 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 60,280 रुपये, जबकि 22 कैरेट की कीमत 55,250 रुपये प्रति तोला दर्ज की जा रही है।

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट वाले सोने का रेट 52,285 रुपये, जबकि 22 कैरेट वाला सोना 47,927 रुपये प्रति तोला दर्ज किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट सोना 60,280 रुपये, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 55,250 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 60,440 रुपये है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का रेट 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है।

मिस्ड कॉल से जानें कीमत

देश के सर्राफा बाजारों में सोना खरीदने से पहले आप कीमत की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सोने की कीमत जानने के लिए आपको कहीं चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठकर गोल्ड का भाव जान सकते हैं। मार्केट में 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल देने की जरूरत होगी। इसके बाद एसएमएस के जरिए ताजा रेट की जानकारी दे दी जाएगी।

सावधान! तेजी से फैल रहा आई फ्लू, बिलासपुर में 12 घंटे में 500 से ज्यादा मरीज मिले

0

बिलासपुर| छत्तीसगढ़ में बच्चों के साथ ही बड़ों में आई फ्लू तेजी से फैल रहा है। बिलासपुर में पिछले 12 घंटे के भीतर ही 500 से ज्यादा मरीज मिले है। लगातार फैल रहे संक्रमण को देखते हुए एक्सपर्ट ने मानसून में बच्चों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। क्योंकि यह बीमारी छूने से भी फैल रही है। ऐसे में बच्चों में इंफेक्शन होने पर उन्हें स्कूल और सार्वजनिक जगहों पर जाने से रोकें। साथ ही एक्सपर्ट डॉक्टर को दिखाएं।

मंगलवार की सुबह से शाम तक सरकारी अस्पतालों में आई फ्लू के 500 से ज्यादा मरीज पहुंचे हैं, जिन्हें आंख में तकलीफ के साथ वायरल की शिकायत थी। निजी अस्पतालों में भी लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ संक्रमित हो चुके लोगों को घर में रहने की सलाह दी है, ताकि संक्रमण की चेन को तोड़ते हुए इसे नियंत्रण में लाया जा सके।

एक्सपर्ट बोले- तेजी से फैलता है संक्रमण
शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत गिरी का कहना है कि बरसात का मौसम कई बीमारियां लेकर आता है। वायरल इंफेक्शन के साथ ही तरह-तरह के वायरस सक्रिय होते हैं। इस बार बच्चों के साथ ही बड़ों में आई फ्लू की समस्या आ रही है। इसमें ज्यादातर वायरस से होने वाली बीमारी है, जिसमें शरीर और हाथ- पैर में दर्द, आंख में दर्द, खुजली, चुभन और आंख का लाल हो जाना प्रमुख लक्षण हैं। यह तेजी से फैलने वाला संक्रमण है। ऐसे में कोई भी जगह को छूने और तौलिए का उपयोग करने से वायरस फैलता है। इसी तरह छींकने और खांसने से भी वायरस फैल रहा है।

रायपुर : युवक ने सौतेली मां और भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

0

रायपुर. राजधानी में डबल मर्डर से शहर में सनसनी फैल गई है. युवक ने परिवारिक विवाद के चलते सौतेली मां और भाई को मौत के घाट उतार दिया है. यह घटना रायपुर के सरोरा इलाके की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्डम के लिए भेजा. पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राजकुमार साहू के पिता ने दो शादियां की थी. आरोपी का आपनी सौतेली मां और भाई से विवाद चल रहा था. मंगलवार को भी विवाद हुआ था, जिसके बाद आज आरोपी ने सैतेली मां, भाई और बहन पर हमला कर दिया. इस हमले में मां और भाई की मौत हो गई.

इधर, हमले में बहन की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर घटना की सूचना पर उरला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी राजकुमार साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

CG: नए वोटरों का नाम जोड़ने का अभियान आज से शुरू, 18 साल से कम उम्र वाले भी बनवा सकेंगे वोटर कार्ड

0

छत्‍तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होना है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में रायपुर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संक्षिप्त कार्यक्रम कल बुधवार से शुरू हो रहा है, जो कि 31 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के साथ ही नाम स्थानांतरण, पता, नाम व स्थान सुधार सहित फोटोयुक्त मतदाता परिचय पत्र बनवाने का काम भी किया जाएगा।

18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं का भी नाम मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम
वहीं, एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं का नाम भी इस अवधि में मतदाता सूची में जोड़ा जा सकेगा।इसके लिए लोग अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, जिले के सभी मतदान केन्द्रों में 12 एवं 13 अगस्त और 19 एवं 20 अगस्त को विशेष शिविर भी लगाए जाएंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने एक अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे सभी युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील भी की है।

वोटर हेल्पलाइन एप और हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी
इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के बीएलओ से भी संपर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही निर्वाचन आयोग की वेब साइट www.voters.eci.gov.in पर भी विजिट किया जा सकता है। वोटर हेल्प लाईन एप और वोटर हेल्प लाइन नम्बर 1950 पर काल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

मुख्यमंत्री बघेल आज चिटफंड निवेशकों को करेंगे राशि का अंतरण

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 2 अगस्त को रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, धमतरी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत चिटफंड निवेशकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का अंतरण करेंगे। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है।

पुरानी रंजिश के चलते महिला की हत्या करने वाले आरोपी को चंद घंटे में मुंगेली पुलिस ने दबोचा

0

मुंगेली| दिनांक 30.07.2023 को मृतिका राजकुमारी लोधी अपने पुत्र के साथ पथरिया मोबाईल बनवाने आई हुई थी एवं मोबाईन नहीं बनने के कारण बस से अपने पुत्र के साथ वापस जा रही थी। ग्राम परसदा चौक के पास बस से उतरकर पैदल जाने के दौरान पैठू तालाब के पास आरोपी शिवशंकर लोधी अपने साईकल से आ रहा था, उस समय आरोपी अपने साथ सायकल में कुदरी रखा था। मृतिका के साथ पुरानी रंजिश के चलते आरोपी शिवशंकर मृतिका को नुकसान पहुंचाने और हत्या करने की नियत रखता था ,मृतिका को अपने पुत्र के साथ आते देखकर और आसपास कोई नही होने से अपनी कुदरी से मृतिका के सिर पर प्राणघातक हमला कर हत्या कर दिया, जिस पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 181/2023 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं आरोपी का पतातालश शुरू किया गया ।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिरों से आरोपी शिवशंकर लोधी का खेतखार में छिपे होने की सूचना पर घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ किया गया, जिस पर आरोपी द्वारा उक्त हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुदरी जप्त करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार कुम्भकार, निरीक्षक अमित कौशिक, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नोखेलाल कुर्रे, यशवंत डाहिरे, विनोद योगी, आरक्षक विरेन्द्र खुंटे, रोहत पटेल, अजय चन्द्राकर, अश्वनी पुरबिया, सोनू जांगड़े, धमेन्द्र यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Mungeli : नशे के विरूद्ध पुलिस की कार्यवाही, 6.8 लीटर अवैध शराब जप्त

0

मुंगेली| मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुंगेली द्वारा मुखबिरों की सूचना पर रेस्ट हाउस के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी आशीष कुर्रे के कब्जे से 2.9 लीटर अवैध देशी शराब तथा बुधवारी बाजार में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी संतोष कुमार पात्रे के कब्जे से 3.9 लीटर देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 04 व्यक्तियों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिमसें थाना थाना लालपुर द्वारा 01 आरोपी, थाना लोरमी द्वारा 01 आरोपी एवं थाना चिल्फी द्वारा 02 आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है|

कोरबा: जनचौपाल में आए 94 आवेदन, प्राप्त प्रकरणों को निराकरण करने हेतु अधिकारियों को किया गया निर्देशित

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से पहंुचें लोगों से अपर कलेक्टर द्वय श्री प्रदीप साहू एवं दिनेश कुमार ने मुलाकात कर उनकी मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना एवं प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। आवेदकों ने बारी-बारी से अपर कलेक्टर के समक्ष अपनी शिकायतें प्रस्तुत कर निराकरण की मांग की।

जनचौपाल में आज 94 लोगों ने आवेदन दिए। जिसके अंतर्गत एसईसीएल कोरबा कृष्णानगर वार्ड निवासी छात्रा मयंक वैष्णव ने मांग रखी कि वह सीपेट में डीपीएमडी कोर्स में प्रवेश लेना चाहती है। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह सीपेट की निर्धारित शैक्षणिक शुल्क जमा करने में असमर्थ है। छात्रा ने उक्त कोर्स में प्रवेश हेतु आर्थिक सहयोग करने की मांग की। इस संबंध में अपर कलेक्टर ने छात्रा की मांग पर उचित कार्यवाही करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।

इसी प्रकार ग्राम केरवाद्वारी निवासी पहाड़ी कोरवा रत्थोलाल ने शासकीय नौकरी की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वे आर्थिक रूप बहुत परेशान हैं। वह पैर से दिव्यांग हैं एवं अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाले व्यक्ति हैं, उनके परिवार का जीवकोपार्जन का मुख्य जरिया रोजी-मजदूरी है। अतः उन्होंने योग्यतानुसार शासकीय कार्यालय में नौकरी दिलाने की मांग रखी। अपर कलेक्टर ने इस संबंध में सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को निर्देशित किया है।

इसी प्रकार स्वास्थ्य इलाज हेतु सहायता, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आर्थिक सहायता, मुआवजा प्रकरण के निराकरण, लंबित मजदूरी भुगतान, बिजली समस्या संबंधी शिकायतें, नामांतरण, सीमांकन, पेंशन प्रकरण, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण सहित अन्य आवेदन भी शामिल रहे। इस दौरान सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे|

सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु घुमन्तु पशुओं में लगाया जा रहा रेडियम बेल्ट

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय एवं राजकीय राजमार्ग में घुमन्तु पशुओं को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु कार्यवाही की गई। इससे पहले जिले के कोरबा व पाली क्षेत्र में राजमार्गों में रेडियम बेल्ट लगाया गया।

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. एस.पी. सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार घुमन्तु पशुओं की सुरक्षा हेतु 14 अलग-अलग दल गठित कर पशुओं को सड़कों से हटाकर गौठानों, गौशालाओं तथा अस्थाई शेल्टर में उन्हें ठहराने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही इन्हें रेडियम रिफ्लेक्टिव बेल्ट लगाकर टैग किया जा रहा है जिससे सड़कों पर इनके बैठने या आने से रात मेंवाहन चालकों को दूर से पशुओं के होने का आभास हो सके तथा दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 774 पशुओं में रेडियम कॉलर एवं रिफ्लेक्टिव बैंड्स लगाए जा चुके हैं तथा 200 से अधिक पशुओं को गौशालाओं, नगरीय निकाय के गौठानों में अस्थाई तौर पर रखा गया है।
उपसंचालक ने यह भी बताया कि उनके द्वारा पशुपालकों एवं स्वयं सेवी संगठनों से अपील की गई है, कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में विभाग का सहयोग करें। अपने पशुओं को सड़कों पर ना छोड़े, रेडियम बेल्ट लगाने में सहयोग करें एवे आमजनों से पशुओं को लगाए गए रेडियम बेल्ट एवं स्टीकर को न छेड़ने की अपील भी की गई है

Korba: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत पंजीयन की अंतिम तिथि 16 अगस्त, जिले के कृषक योजना का ले सकते हैं लाभ

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पंजीयन की तिथि अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 निर्धरित किया गया है। उप संचालक कृषि ने बताया कि पूर्व में यह तिथि 31 जुलाई 2023 निर्धारित किया गया था, जिसे अब 16 अगस्त 2023 तक कर दिया गया है।

उन्होंने जिले के समस्त अऋणी कृषकों से यह अपील की है कि इस योजना का लाभ उठाएं। साथ उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से जिले के अधिक से अधिक अऋणी कृषकों को बीमा आवरण से जोड़ने हेतु निर्देशित भी किया है