Home Blog Page 887

छत्तीसगढ़ में में तबादलों का दौर जारी, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को किया गया इधर से उधर

0

रायपुर. प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है. राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादले का आदेश जारी किया गया है.

इस तबादले की सूची में 1 संयुक्त कलेक्टर और 4 डिप्टी कलेक्टर का नाम शामिल है. जिसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा ने जारी किया है.

देखें आदेश की कॉपी-

यात्रिगण कृपया ध्यान दें! छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें कैंसिल, 4 से 27 अगस्त तक नहीं चलेंगी गाड़ियां

0

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली आठ ट्रेनों को कैंसिल करने का आदेश जारी करने के बाद साढ़े चार घंटे के भीतर ही फैसला बदल दिया गया। अब तीन से 25 अगस्त तक विकास काम के नाम पर 4 से 27 अगस्त तक कटनी रूट की छह ट्रेनों को अलग-अलग समय में कैंसिल कर दिया है। इन ट्रेनों की जगह यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है।

रेलवे में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के नाम पर ट्रेनों को कैंसिल करने का सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी की समस्या कम नहीं हो रही है। वहीं, अब ट्रेनों के कैंसिल होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। स्थिति यह है कि अलग-अलग रूट पर काम के बहाने रेलवे लोकल ट्रेनों को लगातार कैंसिल कर रहा है।

पहले ट्रेन कैंसिल करने जारी किया आदेश फिर अचानक बदला फैसला
रेलवे में अफसरों की मनमानी मंगलवार और बुधवार को देखने को मिला। अधिकारियों ने बुधवार को हावड़ा-मुंबई मेन लाइन पर स्थित बिलासपुर-चांपा सेक्शन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और स्टेशन को रिमॉडलिंग के लिए आठ ट्रेनों को कैंसिल करने का फरमान जारी कर दिया। फिर करीब साढ़े चार घंटे बाद अचानक काम स्थगित करने का हवाला देकर ट्रेनों के कैंसिलेशन के आदेश को वापस ले लिया। कहा गया कि अब तीन से 15 अगस्त को होने वाला नॉन इंटरलाकिंग नहीं होगा और ट्रेनें नियमित चलती रहेंगी।

इन ट्रेनों का भी कैंसिलेशन का आदेश निरस्त

रेलवे ने मंगलवार को विकास कार्य के नाम पर बिलासपुर-नागपुर रूट की आठ ट्रेनों को कैंसिल करने का आदेश दिया था। बताया गया कि चार और पांच अगस्त को बिलासपुर-नागपुर सेक्शन में तीसरी लाइन में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम होगा, जिसके कारण ट्रेनों को रद्द किया गया है। लेकिन, दूसरे ही रेलवे ने अचानक अपना फैसला बदल दिया और बताया कि काम स्थगित होने के कारण कैंसिल की गई गाड़ियों को बहाल कर दिया गया है, ये सभी गाड़ियां नियमित समय पर चलेगी। रेलवे के बार-बार के इस बदलते फैसले से यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं।

चार से 27 अगस्त तक इस रूट की छह ट्रेनों को किया कैंसिल
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के रीवा स्टेशन में नई लाइन कमीशनिंग, प्लेटफॉर्म लाइन और पिट लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। यह काम तीन अगस्त से 25 अगस्त तक चलेगा, जिसके के कारण रेलवे ने इस रूट की छह ट्रेनों को 23 दिनों के लिए कैंसिल कर दिया है।

MP में होगा काम, छत्तीसगढ़ की ये ट्रेनें कैंसिल

  • 4 अगस्त से 25 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 5 अगस्त से 26 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 2 अगस्त से 24 अगस्त तक गाड़ी संख्या 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 3 अगस्त से 25 अगस्त तक गाड़ी संख्या 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 12 अगस्त से 26 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11265 जबलपुर-अम्बिकापुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 13 अगस्त से 27 अगस्त तक गाड़ी संख्या 11266 अम्बिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

घटना के बाद से स्थान बदलकर छिप रहा था, आरोपी ग्राम सिंघनगढ स्कुल के पीछे से घेराबंदी कर पकडा गया

0

आपसी रंजिश के चलते आरोपीयो ने बांस के डंडा व हाथ मुक्का से प्राण घातक हमला कर पहुचाया था चोट

घटना मे प्रयुक्त एक बांस का डंडा आरोपी से किया बरामद

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़
कबीरधाम| प्रार्थी नोहर साहु पिता घना राम साहु ग्राम बिरनपुर थाना साजा जिला बेमेतारा द्वारा दिनांक 29/07/23 को रिर्पोट दर्ज कराया कि ग्राम बिरनपुर मे रहता है मजदुरी का काम करता है विगत 04 वर्ष से प्रार्थी मंगलु साहु निवासी सिंघनगढ के हॉटल मे मजदुरी का काम करता था कि आज दिनांक 29/07/23 को ग्राम चिल्फी थाना साजा के साप्ताहिक बाजार मे प्रार्थी व इसका छोटा भाई डिगेश साहु हॉटल खोलकर समोसा भजिया बेच कर शाम रात्रि वापस अपने मोटर सायकल एच एफ डिलक्स से घर ग्राम बिरनपुर आ रहे थे मोटर सायकल को प्रार्थी चला रहा था कि रात्री 08/00 बजे ग्राम गगरिया खम्हरिया नाला के पास रोड मे संजय साहु , आरिफ खान ,मंगलु साहु व सुनील साहु सभी निवासी सिंघनगढ इसे रोकने हेतु हाथ से इशारा किये प्रार्थी मोटर सायकल नही रोका बल्कि धीरे धीरे आगे बढने लगा कि पीछे से संजय साहु व आरिफ खान अपने मोटर सायकल से आये और एक राय होकर इसे व इसके भाई डिगेश का हत्या करने की नियत से हॉटल खोलकर मंगलु साहु के हॉटल धंधा को चौपट कर रहा है कहते मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुय संजय साहु प्राणघातक हमला करते हुए बांस के डण्डा से जोर से इसके पीठ को मारा जिससे प्रार्थी व इसका भाई मोटर सायकल से डगमगाते हुये रूके, रूकने पर संजय साहु व आरिफ खान आज तुझे जिन्दा नही छोडेगे कहते संजय साहु डण्डा एंव आरिफ खान हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे तथा चार पहिया वाहन से पीछे से आकर मंगलु साहु एंव सुनील साहु वाहन से उतर कर गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये मंगलु साहु ने संजय साहु के हाथ से बांस के डंडा को छिनकर हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला करते हुये इसके छोटे भाई डिगेश साहु को आज तुझे भी जिन्दा नही छोडुगा कहते हुये डिगेश के सिर के बीच को एंव दोनो हाथ कलाई को मारा तथा संजय , सुनील व आरिफ खान हाथ मुक्का से इसे व इसके भाई को मारपीट किये है रोड मे आने जाने वालो को देखकर दोनो को अधमरा कर वहा से चारो भाग गये उसी दरमियान ग्राम गगरिया के गेंदलाल रोड मे प्रार्थी लोग को गिरे पडे हालात मे देखकर ग्राम सिंघनगढ के भगवानी साहु को बताया जो भगवानी ने इसके मां, मामा संतोष साहु , फत्ते साहु को घटना की जानकारी दिया मंगलु साहु , सुनील साहु , संजय साहु व आरिफ खान  के द्वारा मारपीट करने से इसके दाहिना गाल , दाहिना हाथ कलाई व पंजा , सिर के पीछे हिस्सा मे एंव इसके छोटा भाई के सिर बीच मे दोनो हाथ कलाई मे चोट लगकर खुन बह रहा है रिपोर्ट पर थाना स0 लोहारा मे अपराध क्रमांक 163/23 धारा 307,294,34 भादवि0 का अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया मामले के गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा तत्काल वरिष्ट अधिकारीयो को घटना की सुचना दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी विकास बघेल के द्वारा तत्काल अलग अलग टीम गठित कर मामले की विवेचना एंव आरोपीयो के पता तलास हेतु टीम लगाया गया जो आरोपीयो के मिलने के संभावित स्थानो मे दबिश दिया गया जिसके कारण आरोपी मंगलु साहु पिता सत्रुहन साह उम्र 26 साल साकिन सिंघनगढ थाना स0 लोहारा जिला कबीरधाम छग को घेराबंदी कर ग्राम सिंघनगढ के स्कुल के पीछे से पकडा गया जो घटना कारित कर फारार हो गया था तथा पुलिस से बचने के लिए स्थान बदल बदल कर छिप रहा था जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायायल के समक्ष न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

अपनी पत्नि को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी पति को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों के भीतर किया गिरफ्तार

0

आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक- 521/2023 धारा-302 भा.द.वी. के तहत उचित वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़| कबीरधाम जिले के थाना सिटी कोतवाली में सूचना प्राप्त हुआ कि थाना क्षेत्र के ग्राम दानीघठोली के राजाराम वर्मा की पत्नि अमरिका बाई वर्मा उम्र 50 साल का किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा हत्या कर दिया गया है। जिसकी सूचना मृतिका के पति द्वारा मुझे दिया गया है। उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल थाना प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को अवगत कराया गया। जिस पर कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कौशल किशोर वासनिक एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक एम.बी. पटेल व उप. निरीक्षक भुवनेश्वरी साहू का टीम गठित कर घटनास्थल रवाना किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उक्त मृतिका को देखने पर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था।

जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक एक्सपर्ट, साइबर एक्सपर्ट, फोटो एक्सपर्ट, डॉग स्कॉट की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। उक्त टीम के द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर सूक्ष्म से सूक्ष्म तथ्यों को एकत्र किया गया। जिस पर विवेचना दौरान आसपास पूछताछ करने एवं गवाहों के कथन बयान एवं मृतिका के पति का कथन लिया गया। मृतिका के पति राजाराम वर्मा द्वारा लगातार पुलिस टीम को गुमराह कर रहा था। जिस पर घटनास्थल से प्राप्त आवश्यक साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर आरोपी राजाराम वर्मा द्वारा अपनी पत्नी का हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया गया। कि मेरी पत्नी अमरिका बाई वर्मा उम्र 50 साल से आए दिन वाद विवाद होने से क्रोध में आकर लोहे के सब्बल से अपनी पत्नी अमरिका बाई के कान के पास प्राणघातक हमला किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिस पर आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक-521/2023 धारा-302 भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कौशल किशोर वासनिक के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी0एम.बी.पटेल, उप निरीक्षक संतोष ठाकुर, उप. निरीक्षक सुश्री-भुवनेश्वरी साहू, सउनि सुरेश जायसवाल, प्रधान आरक्षक 297 चुम्मन साहू, आर.495 अजय वैष्णव, आर. 494 गज्जु राजपूत, आर.97 गोपाल सिंह, आर.447 दिलहरण मरकाम, आर. 653 राजेश महोबिया, आर. 745 सुनील चंद्रवंशी, विलकेश कोसरिया, चालाक आर.256 का सराहनीय योगदान रहा है।

यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के सदस्यों ने 7वां स्थापना दिवस मनाया एवं संरक्षक स्व. सत्यजीत राहा को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गई

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर चांपा 

अकलतरा| दिनांक – 01अगस्त 2023 को सामाजिक सेवा संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के 7 वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकारिणी का विस्तार , आगामी कार्यक्रमों पर विचार एवं संस्था के संरक्षक स्व. श्री सत्यजीत राहा जी को याद किया गया |

बैठक मे सर्वसहमती से कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें – मन्नू थवाईत को अध्यक्ष पद , राजा पाण्डेय को उपाध्यक्ष पद , प्रहलाद पंसारी को कोषाध्यक्ष पद , राज साहू को सचिव पद , अजय राजपूत को सहसचिव पद , दुर्गेश राठौर को सोशल मीडिया प्रभारी पद , सोमदेव पाण्डेय को सहसोशल मीडिया प्रभारी एवं आशीष खाण्डेल को कार्यकारिणी प्रमुख पद पर नियुक्त किया गया |

सामाजिक सेवा संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के संरक्षक रहे स्व. श्री सत्यजीत राहा जी की पुण्य स्मरण में
शोक सभा का आयोजन कर उनके नेक विचारों पर प्रकाश डालकर एवं दो मिनट का मौनधारण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गयी |

कार्यक्रम में – संरक्षक – शैलेन्द्र श्रीवास , अनुराग प्रेम सोनी , मनोज साहू , चिन्मय राहा , लक्ष्मीकांत शर्मा , रजत तिवारी , अध्यक्ष – मन्नू थवाईत , उपाध्यक्ष – राजा पाण्डेय , कोषाध्यक्ष – प्रहलाद पंसारी , सचिव – राज साहू , सहसचिव – अजय राजपूत , सोशल मीडिया प्रभारी – दुर्गेश राठौर , सहसोशल मीडिया प्रभारी – सोमदेव पाण्डेय , कार्यकारिणी प्रमुख – आशीष खाण्डेल , सदस्य – विशाल पाटले , चंदराम बरेठ , सुगीत पाण्डेय , आदित्य केशरवानी , अमित सिंह , हर्ष थवाईत , भीम देवांगन , हितेश देवांगन , हरिशंकर कंवर , कामेश विश्वकर्मा , पोसराम बंजारा , रवि पैगवार , प्रिन्स खाण्डे , प्रदीप सिंह आदि सदस्य उपस्थित रहे |

Aaj Ka Rashifal 03 August 2023: दैनिक राशिफल से जानिए, आज किन राशियों को मिलेगा व्यवसाय क्षेत्र में लाभ

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्र व संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आज कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा निर्णय आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परंतु कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों व सहयोगी वर्ग से आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे कोई नया मेहमान परिवार में आ जा सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार आदि क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कोई नया मकान इत्यादि खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप किसी आपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन बहुत भागदौड़ से भरा रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। जिसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आपको अपने मित्रों से आर्थिक सहयोग आज मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण पकड़ सकते हैं। लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते है। साथ ही आपके सहयोगी लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में अब तक 520.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए अपने जिले का हाल

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 520.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 02 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1035.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 222.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 401.3 मिमी, बलरामपुर में 432.2 मिमी, जशपुर में 392.5 मिमी, कोरिया में 457.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 474.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 619.8 मिमी, बलौदाबाजार में 492.0 मिमी, गरियाबंद में 546.0 मिमी, महासमुंद में 562.7 मिमी, धमतरी में 579.8 मिमी, बिलासपुर में 491.2 मिमी, मुंगेली में 609.0 मिमी, रायगढ़ में 512.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 447.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 379.9 मिमी, सक्ती में 396.6 मिमी, कोरबा में 458.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 402.9 मिमी, दुर्ग में 427.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 393.5 मिमी, राजनांदगांव में 635.5 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 711.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 527.0 मिमी, बालोद में 632.0 मिमी, बेमेतरा में 376.6 मिमी, बस्तर में 597.4 मिमी, कोण्डागांव में 426.0 मिमी, कांकेर में 499.8 मिमी, नारायणपुर में 489.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 689.0 मिमी और सुकमा में 845.8 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

पेशाब करने से मना करना निगमकर्मी को पड़ा भारी, डंडों से पीट पीटकर किया घायल… पढ़ें पूरी खबर

0

धमतरी। जिले में बस स्टैंड के पास खुले में पेशाब करने मना करने पर दो युवकों ने लाठी डंडों में निगमकर्मी की पिटाई कर दी। मामले में दोनों पक्ष रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंच गए। मामला सिटी कोतवाली का हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम के कर्मचारी श्यामू सोना, गोविंद पात्रे और कुश नायक ओडीएफ प्लस के दौरान ड्यूटी कर रहे थे, तभी धमतरी शहर के रिसाईपारा पूर्व निवासी मो.शाहिल खान और मुदस्तर खान दोनों बस स्टैंड के पास स्थित आशियाना होटल के पास खुले में पेशाब कर रहे थे।

दोनों को निगम कर्मचारियों ने पेशाब करने से मना किया तो दोनों उससे गाली गलौज करने लगे और लाठी डंडों से मार मारकर घायल कर दिया। पता चलते ही आक्रोशित निगम के अधिकारी कर्मचारी आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर सिटी कोतवाली में बड़ी संख्या में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे हैं।

दूसरी ओर मो. शाहिल खान व मुदस्तर खान अपने साथ निगम कर्मचारियों द्वारा लाठी, चाकू लेकर मारपीट करने का आरोप लगाकर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। दोनों पक्षों की उपस्थिति से थाना में गहमा-गहमी का माहौल बन गया। माहौल खराब न हो इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना से बाहर निकालकर कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ में चुनाव की तैयारियां शुरू, इस माह लग सकती है आदर्श आचार संहिता!

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़

ब्यूरो रायपुर| छत्तीसगढ़ में आगामी 4 माह में विधानसभा चुनाव होने को है जहां छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में निर्वाचन संबंधित जानकारियां दी जा रही है जिसे लेकर निर्वाचन प्रक्रिया का कार्य प्रारंभ हो चुका है|

वही आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर तक आदर्श आचार संहिता लगने के आसार है| वही छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव होना है वही राजनीतिक दलों द्वारा लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

15 अक्टूबर को नहीं बल्कि इस दिन खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला, हो जाइए तैयार

0

विश्व कप 2023 में भारत-पाक के मुकाबले को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। आपको बता दें कि इस अहम मुकाबले की तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह मैच 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन नवरात्रि के कारण यह मुकाबला अब 14 अक्टूबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात को लेकर BCCI और ICC के साथ सहमति जता दी है।

तारीख में हुआ बदलाव
पाकिस्तान की टीम के शेड्यूल में सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि 2 मुकाबलों की तारीख में बदलाव किया गया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम हैदराबाद में 12 अक्टूबर की जगह 10 अक्टूबर को श्रीलंकाई टीम के विरूद्ध मैदान पर उतरेगी। ऐसे में पाकिस्तानी टीम को भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से पहले कुल 3 दिन का वक़्त मिलेगा, जिससे टीम को काफी फायदा मिल सकता है।

दरअसल, इस साल भारत में खेले जाने वाले विश्व कप की उल्टी गिनती की शुरूआत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध करेगी। वहीं, फैंस की निगाहें लगातार भारत-पाक के बीच होने वाले मुकाबले पर बनी हुई है। दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाले इस मैच की तारीख में बड़ा बदलाव किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले 15 अक्टूबर को महामुकाबला खेला जाने वाला था, लेकिन अब यह 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की तारीख को इसलिए बदला गया है क्योंकि इस दिन नवरात्रि का पहला दिन है और गुजरात में रातभर धूमधाम के साथ गरबा नृत्य के साथ आयोजन किया जाएगा, ऐसे में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर ये निर्णय लिया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। ICC इसको लेकर जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर सकता है।