Home Blog Page 886

*ईवीएम मशीन घर तक पहुंचने और वोटिंग की सुविधा संबंधी समाचार भ्रामक*

0

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया खंडन*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /कतिपय समाचार पत्रों में ईवीएम मशीन घर तक पहुंचने और वोटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का समाचार प्रकाशित हुआ है। बतौर प्रकाशित समाचार ऐसे दिव्यांग जिन्हें चलने में दिक्कत है और वे बिस्तर से उठ नहीं पाते या मतदान केंद्र तक पहुंचने की स्थिति में नहीं है, उन्हें उनके आवेदन के आधार पर मोबाइल इलेक्शन टीम ईवीएम मशीन लेकर घर तक पहुंचेगी और वोटिंग की सुविधा दी जाएगी। यह समाचार भ्रामक है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस समाचार का खण्डन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा इस संबंध में वस्तुस्थिति स्पष्ट करते हुए जानकारी दी गई है कि दिव्यांग एवं अतिबुजुर्ग आवेदकों के आवेदन के आधार पर उन्हें पोस्टल बैलेट पेपर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

*अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन 5 अगस्त से*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर, /अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार वर्ष 2023-24 में छात्रवृत्ति वितरण के पूर्व सभी हितधारकों का बायोमेट्रिक अथेंटिकेशन लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से किया जाएगा। इसके अनुसार संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति शाखा प्रभारियों का बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन 1 अगस्त से 10 अगस्त तक एवं विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन 5 अगस्त से 20 अगस्त तक किया जाना है। इसके बाद आवेदन का वेरीफिकेशन संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति शाखा प्रभारी द्वारा 5 अगस्त से 23 अगस्त तक एवं जिला नोडल अधिकारी द्वारा 10 अगस्त से 25 अगस्त किया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि जिले के सभी महाविद्यालय, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के संस्था प्रमुख एवं छात्रवृत्ति शाखा प्रभारियों के बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन के लिए बिल्हा विकासखंड की 4 अगस्त को अनुसूचित जाति सामूहिक बालक छात्रावास जरहाभाठा में, मस्तूरी विकासखंड की 5 अगस्त को शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में, कोटा विकासखंड की 7 अगस्त को डॉ. सी.व्ही.रमन विश्वविद्यालय कोटा में एवं तखतपुर विकासखंड की बैठक 8 अगस्त को शासकीय जे. एम.पी. महाविद्यालय तखतपुर में आहूत की गई है।

*अधेड़ के हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

0

*◾थाना पथरिया द्वारा आरोपी जनीराम सतनामी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में जेल।*
*◾ आरोपी के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 176/2023 धारा 294, 506, 307, 323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध।*


मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी जितेन्द्र निषाद ने थाना पथरिया में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 23.07.2023 की शाम करीब 06 बजे उसके पिता जी माखन निषाद अटल चौक गोंडवाना चतुबतरा के पास बैठे हुये थे, उसी समय आरोपी जनीराम सतनामी मां-बहन की गाली-गलौच करते हुए आया एवं मेरे पिता माखन निषाद के द्वारा मना करने पर अपने पास रखे लोहे के पाईप से मेरे पिता के सिर पर हमला कर दिया है जिसे ईलाज हेतु अस्पताल ले गये है, कि रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 176/2023 धारा 294, 506, 323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आहत का बेडहेड टिकट एवं मुलाहिजा रिपोर्ट प्राप्त कर डॉक्टर द्वारा सिर पर गंभीर चोट से जीवन को खतरा होना लेख करने पर प्रकरण में धारा 307 भादवि जोड़ी गई। आरोपी जनीराम सतनामी को मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया एवं सघन पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे का पाईप जप्त कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक बुधराम साहू, प्रधान आरक्षक वासुदेव पटेल, अंगलेश्वर बंजारे, आरक्षक स्वारथलाल, पेखन गेंदले, प्रशांत मसीह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग श्री भानुप्रताप सिंह द्वारा ली गई समीक्षा बैठक*

0

जनजाति विकास योजनाओं की हुई गहन समीक्षा

छात्रावास आश्रमों की मूलभूत सुविधाएं एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंवे

अजाक थानों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें- श्री सिंह

दंतेवाड़ा, । आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह ने अनुसूचित जनजाति विकास योजनाओं के संबंध में विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि यह जनजाति बहुल क्षेत्र विशेष संरक्षित क्षेत्र के अन्तर्गत है इसलिए यहां चल रहें जनजातियों से संबंधित सभी प्रकार की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करें। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुसूचित जनजातियों के कल्याण हेतु जिले में विभागवार चलाई जा रही

योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभान्वित हितग्राहियों की योजनावार जानकारी लेते हुए कहा कि सामूहिक वन अधिकार, सामूहिक वन संसाधन के पट्टे से कोई भी हितग्राही वंचित न हो साथ ही छात्रावास एवं आश्रमों की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति निरंतर मॉनिटरिंग करें ताकि जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में सर्वप्रथम श्री सिंह ने आदिम जाति विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं एवं आबंटित बजट के व्यय से संबंधित जानकारी चाही इनमें जाति प्रमाण-पत्रों के छपाई, जिले में छात्रावास आश्रमों की स्थिति जैसे- पेयजल, विद्युत, भवन की स्थिति विषय प्रमुख थे। उन्होंने इस संबंध में कहा कि इसमें जो भी समस्या आ रही है उसका शीघ्र निराकरण कर समय सीमा में आयोग को रिपोर्ट करें। इसी प्रकार अजाक थानों में जनजाति वर्ग से संबंधित पुलिस प्रकरणों की जानकारी लेते हुए उस संबंध में अब तक की गई कार्यवाही को जानना चाहा और कहा कि इस वर्ग से जुड़े किसी भी प्रकरणों में अनावश्यक देरी न किया जाए ताकि प्रभावितों को शीघ्र न्याय मिले और इसके लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही किया जाना चाहिए। इसी प्रकार कृषि से संबंधित योजनाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उपजाए जाने वाले विशिष्ट धान की किस्मों के विक्रय और प्रचार-प्रसार पर विशेष प्रयास करते हुए क्षेत्रीय फसलों को बढ़ावा दें ताकि जनजाति कृषक लाभान्वित होंवे। इसके अलावा एफआरए क्लस्टर क्षेत्रों में वृक्षारोपण हेतु वन विभाग एवं उद्यानिकी आपसी समन्वय के साथ इस समुदाय के कृषकों की भूमि में रोपण कार्य करें। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि छात्रावासों एवं आश्रमों में नियमित रूप से छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण करना सुनिश्चित करें।

समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क निर्माण कार्यों के संबंध में श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क निर्माण के कार्यों में प्रगति लाएं। इसके साथ ही बैठक में उन्होंने वन विभाग द्वारा कैम्पा योजना अंतर्गत कराये गये कार्य (बजट प्रावधान सहित ) लघु वनोपज संग्रहण के संबंध में अनुसूचित जनजातियों को प्रदाय किये गये लाभ तथा अनुसूचित जनजातियों हेतु संचालित योजनाओं की जानकारी लक्ष्य एवं भौतिक उपलब्धियों सहित, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जिले में विगत 02 वर्षों में मनरेगा अंतर्गत विकासखण्डवार कराये गये कार्यों एवं प्रगति। अनुसूचित जनजातियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी, मिलेट कृषि उपकरण, खाद, बीज, बोरवेल इत्यादि की भी समीक्षा की। बैठक के समापन पर जनजाति आयोग के अध्यक्ष ने लोहा गांव एवं समलूर में जनजाति वर्ग से संबंधित प्रकरणों को संज्ञान में लेकर उसकी सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों को टीप करते हुए प्रकरणों के निराकरण हेतु समय सीमा का निर्धारण किया।

बैठक में विधायक श्रीमती देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

*कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न हो, मतदाता सूची के कार्य को गंभीरता से करें:कलेक्टर*

0

*तहसील, नायब तहसीलदारों को मतदान केंद्रों के निरीक्षण के दिए निर्देश*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जारी एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों पर चर्चा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन की प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए सर्वप्रथम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों को समझना और जानना आवश्यक है। इसलिए सभी अधिकारी प्रक्रिया के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का अवलोकन करें। कोई भी मतदाता छूटे न, इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में जानकारी प्राप्त कर नाम जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। अनावश्यक किसी भी मतदान केंद्र का स्थान परिवर्तित न किया जाए। कलेक्टर ने निर्वाचन के कार्यों को निर्धारित समय में जिम्मेदारी के साथ त्रुटिरहित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देशित किया कि नई तहसील बनने के बाद कंट्रोल टेबल को जाँच ले। किसी प्रकार की कमी महसूस होने पर जानकारी दे और ठीक करें। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सबकी भूमिका सर्वोपरि है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर पाए, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्धारित दिशा निर्देशों का पालन करें। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने अनुभाग क्षेत्रों में राजीनीतिक दल के पदाधिकारियों की बैठक लेने और राजीनीतिक दलों को उनके द्वारा बूथ स्तर पर प्रतिनिधि नियुक्त करने के साथ अन्य आवश्यक गतिविधियों की जानकारी प्रदान करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य में गंभीरता दिखाने तथा दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के मतदाताओं के नामों का मिलान करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के मतदाताओं को विशेष रूप से जागरूक करते हुए उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्र में मतदाताओं की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने, संबंधित बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं के संबंध में जानकारी रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, दिनेश नाग, एसडीएम पाली शिव बनर्जी, एसडीएम कोरबा सीमा पात्रे, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री हरिशंकर पैकरा सहित सभी डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

*शिकायत आई तो सीधे कार्यवाही होगी*

कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने राजस्व अधिकारियों को राजस्व संबंधित कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लंबित प्रकरणों का निराकरण के निर्देश देते हुए यह भी कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों पर नियंत्रण रखें और सिस्टम को टाइट रखकर काम करें। किसी की शिकायत आई तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

*मतदान केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें: कलेक्टर श्री सौरभ कुमार*

0

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज कोरबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केन्द्र रामपुर पीडब्ल्यूडी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शा.उ.मा.वि.अंधरीकछार एवं शासकीय ई व्ही पीजी कॉलेज के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया और बिजली, पानी,शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और दिव्यांग मतदाताओं, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने एकीकृत

मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात मतदान केंद्रों में जाकर बूथ लेबल अधिकारियों से आवश्यक चर्चा की और निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं, दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं की जानकारी रखते हुए पर्याप्त संख्या में नाम जोड़ने और नाम काटने हेतु प्रपत्र रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूची में किसी तरह की त्रुटि न हो इसे परीक्षण करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने मतदान केंद्रों का सत्यापन करने के साथ ही ऐसे मतदान केंद्र जहाँ भवन जर्जर है उसके बदले उसी परिसर के भवन में ही मतदान केंद्र बनाते हुए कमरे के बाहर आवश्यक जानकारी का उल्लेख करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतदान केंद्रों में संख्या के आधार पर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने बीएलओ को निर्धारित स्थान पर उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। उन्होंने

मतदाता सूची में अंकित मतदान केंद्र के सभी फ़ोटो को अपडेट करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज कुमार खांडे, बीईओ श्री संजय कुमार अग्रवाल,तहसीलदार अमित केरकेट्टा आदि उपस्थित थे।

*निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित*

0

*निर्वाचक नामावली की प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराया गया उपलब्ध*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 एवं मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में आज अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय कटघोरा के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों / सदस्यों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी श्री शिव बनर्जी द्वारा बताया गया कि निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन आज दिनांक 02.08.2023 को विधान सभा क्षेत्र 22 कटघोरा के समस्त मतदान केन्द्रों में करा दिया गया है। निर्वाचक नामावली की एक प्रति सभी राजनीतिक दलों को जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा द्वारा प्रदाय कर दिया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों / सदस्यों से बी. एल. ए. ( बूथ लेवल एजेंट ) नियुक्त कर सूची इस कार्यालय में प्रेषित करने हेतु आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों को वर्तमान पुनरीक्षण हेतु नियुक्त अभिहित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारियों की सूची सहित निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, विलोपित करने, संशोधन करने एवं मतदाता का नाम एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में स्थानांतरित करने संबंधी फार्म यथा- फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म –8 प्रदाय किया गया तथा इन प्रपत्रों को भरे जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई। मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में दावा / आपत्ति प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित तिथि / विशेष तिथि, दावा आपत्तियों का निराकरण करने की तिथि तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तिथि की जानकारी दी गई ।
बैठक में मुख्य रूप से श्री के. के. लहरे, तहसीलदार कटघोरा / दर्री, श्री रतन मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष कटघोरा, राजेन्द्र टंडन, रोशन मोहम्मद, उत्तम सिंह रंधावा, हसन अली, चंद्रकांत डिक्सेना, डी. पी. दुबे, अभिषेक गर्ग, श्याम सुंदर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

*राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रयास*

0

*वृद्धजन या बुजुर्ग नहीं, वरिष्ठजन पुकारे जायेंगे : न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी*

आशीष कश्यप बिलासपुर, /छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय श्री न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी के निर्देशानुसार राज्य के वृद्धजन या बुजुर्ग को उनके सम्मानजनक शब्द वरिष्ठजनों से सम्बोधित किया जावेगा। उक्त संबंध में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि कार्यपालक अध्यक्ष महोदय के निर्देश पर राज्य शासन को तत्संबंध में पत्र प्रेषित किया जा चुका है, साथ ही शासन स्तर पर ‘‘माता पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007’’ की धारा -7 में उपबंधित अनुसार भरण-पोषण का दावा अधिनियम के तहत गठित विशेष अधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किये जायेंगे, जिसके अध्यक्ष उप-खण्ड अधिकारी होते है, किन्तु वरिष्ठजनों को इसकी जानकारी नहीं होती है इसलिए उक्त अधिनियम से संबंधित जानकारीयुक्त बोर्ड/फ्लैक्स समस्त उप-खण्ड अधिकारी कार्यालय के परिसर में सहज दृश्य स्थल पर लगवाये जाने हेतु समस्त जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश प्रसारित करने का लेख किया गया है। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग से वरिष्ठजनों से संबधित कल्याणकारी योजनाओं के साथ साथ सभी प्रकार की कार्यवाहियों में वृद्धजन या बुजुर्गों के स्थान पर सम्मानजनक शब्द ‘वरिष्ठजन’ का प्रयोग करने तथा सभी जिला मुख्यालयों एवं तहसीलों मंे भी वृद्धाआश्रम खोलने हेतु विशेष प्रयास किये जाने हेतु पत्र प्रेषित किया गया है ताकि ग्रामीण वरिष्ठ महिलाओं एवं पुरूषों को उनके निकटतम स्थान पर ही वृद्धाश्रम में रखा जा सके, साथ ही वर्तमान में संचालित वृद्धाश्रमों की रहवासी क्षमता को भी बढ़ाये के लिये भी कहा गया है।
इसके अलावा समस्त जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों को उपरोक्त अधिनियम के संबंध में एसडीओ, डिप्टी कलेक्टर, पीएलव्ही, पेनल अधिवक्ताओं आदि को समाहित कर माह- अगस्त, 2023 के अंत तक कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु निर्देश जारी किये गये है तथा समय समय पर आयोजित होने वाले विधिक जागरूकता शिविरों एवं कार्यक्रमों इत्यादि में न्यायिक अधिकारी, पीएलव्ही, पैनल अधिवक्ताओं के माध्यम से उपरोक्त अधिनियम का व्यापक प्रचार प्रसार तथा वरिष्ठजनों से संबंधित सभी प्रकार की कार्यवाहियों, बोर्ड, फैलेक्स बैनर, पाम्पलेट, पुस्तक, पत्रिका इत्यादि में वृद्धजन या बुजुर्गों के स्थान पर सम्मानजनक शब्द ‘वरिष्ठजन’ का प्रयोग किये जाने का निर्देश दिया गया है।
अवगत हो कि विगत दिनों छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कान्फेडरेशन द्वारा महिलाओं की आयुवृद्धि, अदृश्य, सशक्त विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं पुरूष वरिष्ठजनों के विधिक अधिकारों एवं शासन से उनको प्राप्त होने वाली सुविधाओं एवं लाभ पर चर्चा एवं चिन्तन किया गया। उक्त कार्यशाला में सदस्य सचिव आनंद प्रकाश वारियाल मुख्य वक्ता रहे हैं। कार्यशाला में प्रमुखता से उपरोक्त तथ्य सामने आये थे, जिससे सालसा के कार्यपालक अध्यक्ष महोदय को अवगत कराये जाने पर उनके द्वारा दिये गये निर्देशानुसार उपरोक्त कार्यवाही की गई है।

*पीथमपुर में आयोजित विशेष ग्रामसभा में शामिल हुई कलेक्टर*

0

*कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने ग्रामसभा के सदस्यों को सभी निर्वाचनों में निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान करने की दिलायी शपथ*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज ग्राम पंचायत पीथमपुर के ग्राम पंचायत सभाकक्ष में नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन हेतु आयोजित विशेष ग्रामसभा में शामिल हुई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री चौधरी ने उपस्थित ग्रामसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई तथा सभी युवाओं, महिलाओं एवं नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 01 अक्टूबर 2023 को जो भी युवा 18 वर्ष के हो रहे हैं, वे सभी मतदाता सूची में अपने नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन संबंधी सभी समस्याओं के निराकरण के लिए 31 अगस्त तक बीएलओ मतदान केंद्र पर उपस्थित रहेंगे, वहां पर जाकर समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं। उन्होंने उपस्थित ग्रामसभा के सभी सदस्यों को शपथ दिलाया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के बाद आने वाले समय में अपने मताधिकार का प्रयोग कर जागरूक मतदाता होने का फर्ज निभाएं तथा अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करे।
कलेक्टर ने बीएलओ से ग्राम की जनसंख्या एवं वोटरों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओं को निर्देश देते हुए कहा कि पोलिंग बूथ में मतदाता सूची को सूचना पटल पर लगाये। जिससे आमजनों को इसकी जानकारी मिले। उन्होंने मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उपनिर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, सरपंच, सचिव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

विपक्षी गठबंधन INDIA के सभी सांसद इस बिल का करेंगे विरोध

0

दिल्ली सर्विस बिल पर आज लोकसभा में चर्चा हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को सरकार की ओर से दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण से संबंधित अध्यादेश की जगह लेने वाला ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023’ लोकसभा में चर्चा एवं पारित होने के लिए पेश किया गया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में इस बिल को पेश किया। आम आदमी पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है। पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन INDIA के सभी सांसद इस बिल का विरोध करेंगे।