Home Blog Page 885

Aaj Ka Rashifal 04 August 2023: दैनिक राशिफल से जानिए आज किन राशियों को मिलेगा व्यवसाय क्षेत्र में लाभ

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय नुकसान हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें नहीं तो व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई बड़ी पार्टनरशिप होने से आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत करें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निवेश करने से आज बचें। परिवार में पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

पत्नी और बच्चों को लेकर आज आप परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा आदि के लिए आज अपना घर चेंज कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ होगा। पत्नी से मनमुटाव दूर हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया पार्टनर आज आपसे मिल सकता है। कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते ।हैं परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। जिस कारण व्यापार में नुकसान की संभावना है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अध्यात्म की ओर झुके दिखाई देंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य योग बन सकता है। आज आपका कोई रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ आज पार्टनर के साथ कर सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं। आज आपका वह कार्य पूर्ण होता दिखाई देगा, जिस कारण मन प्रसन्न होगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए अपने मित्रों रिश्तेदारों से सहयोग मांग सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आप का बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परिवार के लोगों में कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज अपने परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। आज कोई बड़े काम का ऑफर भी मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप कोई बड़ा काम शुरू ना करें नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगी लोगों का साथ छोड़ने से धन हानि होगी। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु उसमें सफलता मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप किसी परिचित के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। हो सकता है आप पर कोई झूठा आरोप-प्रत्यारोप लगाया जाए। जिस कारण आपकी छवि पर असर पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ होगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप अपने मित्रों व साथियों के साथ किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। अपने सामान आदि की रक्षा करें। नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर खान-पान पर ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत की योजना बन सकती है। नौकरी वर्ग में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

*प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा कराने अंतिम तिथि निर्धारित*

0

*खरीफ फसलों के लिए 16 अगस्त एवं रबी फसलों के लिए 31 दिसम्बर 2023 तक कर सकतें है आवेदन*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन के लिए जारी दिशानिर्देशों के आधार पर वर्ष 2023-24 तथा 2024-25 के खरीफ एवं रबी मौसम के लिए जिले के समस्त विकासखण्डों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू की गई है। उद्यानिकी फसलों में खरीफ मौसम के लिए उद्यानिकी फसल- टमाटर, बैगन, अमरूद, केला, मिर्च एवं अदरक फसल को अधिसूचित किया गया है। इस योजना में ऋणी कृषक (भू-धारक एवं बटाईदार) तथा अऋणी कृषक (भू-धारक एवं बटाईदार) लाभ ले सकते हैं। कृषकों को बीमा कराने हेतु फसलों के अनुसार निर्धारित ऋणमान का 5 प्रतिशत प्रीमियम कृषक अंश राशि के रूप में जमा करना होगा। रबी मौसम के दौरान किसी भी प्रकार के अधिक वर्षा, ओलावृष्टि, अधिक तापमान, सूखा, बीमारी अनुकुल मौसम की नौबत आती है तो फसल बीमा के अनुसार किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। बीमा आवेदन की अंतिम तिथि खरीफ मौसम के लिए 16 अगस्त तथा रबी मौसम के लिए 31 दिसम्बर 2023 निर्धारित की गई है।
सहायक संचालक उद्यान श्रीमती रंजना माखीजा ने बताया कि निर्धारित समय-सीमा में उद्यानिकी फसलों का बीमा ऑनलाईन के माध्यम से किसान करवा सकते है। उल्लेखनीय है कि टमाटर फसल की बीमा राशि 01 लाख 20 हजार रूपए है जिसमें किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 06 हजार होगी। उसी प्रकार बैगन की बीमा राशि 77 हजार रू. एवं किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 03 हजार 850, अमरूद के लिए बीमा राशि 45 हजार एवं कृषक प्रीमियम देय राशि 02 हजार 250, पपीता के लिए बीमा राशि 01 लाख 25 हजार एवं कृषक प्रीमियम देय राशि 06 हजार 250. केला के लिए बीमा राशि 01 लाख 65 हजार कृषक प्रीमियम देय राशि 08 हजार 250 तथा मिर्च एवं अदरक की बीमा राशि क्रमशः 1.50-1.50 लाख रू. तथा कृषक प्रीमियम देय राशि क्रमशः 7500-7500 रू. है। फसलों का बीमा कराने हेतु कृषक लोक सेवा केन्द्रों तथा एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के अधिकृत प्रतिनिधियों से बीमा करवा सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए रोपणी में पदस्थ विकासखण्ड अधिकारी श्री दिवाकर वरि.उ.वि.अधि. 7987588967, श्रीमती प्रियंका सिंह ग्रा.उ.वि.अधि. 9981792230, श्री संजय पटेल ग्रा.उ.वि.अधि. 8085283592, श्री डी.एस. तोमर उ.वि.अधि. 93992375554, श्री एच.एन. दिवाकर उ.वि.अधि. 6267397787 एवं शाखा प्रभारी श्री एस आर भगत 8462046739 से संपर्क कर सकते है।

*कलेक्टर ने एफपीओ के जिला स्तरीय समिति की बैठक ली*

0

*किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी फसलों सहित पारंपरिक धान की खेती के लिए उन्नत किस्मों के उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश*

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में एफपीओ के जिला स्तरीय समिति की बैठक ली। बैठक में उन्होंने शासन की योजनाओं की लेकर किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मिले इसके लिए उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार कर जानकारी देकर जागरूक करने निर्देशित किया जिससे किसान शासन की योजनाओं का लाभ ले सके। बैठक कलेक्टर ने जिले में स्थापित एफपीओ और सहायक एजेंसियों (क्लस्टर आधारित व्यावसायिक संगठनों) द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की।
कलेक्टर ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए बागवानी फसलों सहित पारंपरिक धान की खेती के लिए उन्नत किस्मों के उपयोग करने किसानों को समर्थन और प्रेरित करने के निर्देश दिए। फसल चक्र एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने, बीजों सहित गुणवत्तापूर्ण आदानों की व्यवस्था करने, फसल कटाई के बाद प्रबंधन और विपणन एवं प्रत्येक एफ़पीओ द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने किसानों के लिए प्रत्येक गांव के अनुसार कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिले में कार्यरत सभी 5 एफपीओ से किसानों की आय में वृद्धि के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली। एफपीओ और सीबीबीओ ने विशेष रूप से चालू खरीफ सीजन के दौरान की जा रही अपनी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि प्राथमिक प्रसंस्करण कर कृषि अवसंरचना योजना (।प्थ्) के अंतर्गत ब्याज अनुदान एवं अन्य सरकारी योजनाओं के तहत पूंजीगत सब्सिडी लाभ किसानों को मिले। साथ ही संबंधित विभागों के माध्यम से समन्वय स्थापित कर किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए कि कृषि विभाग एवं केवीके का संयुक्त बैठक आयोजित करने करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभाग के द्वारा एपीओ के समन्वय से कार्य संपादित किया जा जाए। उन्होंने गौमूत्र को गौठानों से खरीदी करने, निंदाई-गुड़ाई को संतुलित मात्रा में करने, किसानों के मांग के अनुरूप उर्वरक कीटनाशक को उपलब्ध कराने, गौठान में पशुपालन, मुर्गीपालन शेड बनाने, नाली बनाने, साक योजना में पंप सेट, स्प्रिंकलर सेट एवं मुख्यमंत्री वन संपदा योजना के तहत पौधा लगाने, बैंक से बिजनेस प्लान के आधार पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उप संचालक कृषि, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड), सीबीबीओ के प्रतिनिधि एवं एफ़पीओ के सीईओ सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

*मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटे में भारी वर्षा की जतायी संभावना*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / भारत मौसम विज्ञान विभाग केन्द्र रायपुर द्वारा अगले 24 घंटे के भीतर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। अपर कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के बाढ़ से प्रभावित ग्रामों को सचेत रहने की मुनादी कराने एवं बाढ़ से प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचाने की एवं समुचित आवश्यक व्यवस्था उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
स/क्र

*जिले में डेंगू के कोई भी प्रकरण नही पाए गए*

0

*कलेक्टर ने आमजनों से डेंगू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील*

रायपुर / जिले में डेंगू संक्रमक बीमारी डेंगू को सर्तकता बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 01 जनवरी से 31 जुलाई तक कोई भी डेंगू के प्रकरण नहीं पाए गए है। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने नागरिकों से अपील की है कि अपने घर के आस-पास पानी जमा न होने दें। प्रति सप्ताह ड्राई-डे अवश्य मनाएं। कूलर को हफ्ते में एक बार अवश्य साफ करें। पानी से भरें टंकियों, बर्तनों आदि को ढक कर रखें। डेंगू के लक्षण पाए जाने पर डॉक्टर की सलाह लें और उपचार कराएं।

बरसात का मौसम शुरु होते ही वेक्टर जनित रोगों के संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में मुख्य रुप से मलेरिया एवं डेंगू के प्रकरण अधिक आते है। रायपुर जिला मलेरिया की दृष्टि से कम इन्सीडेंस वाले जिलो में आता है। डेंगू को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग सजग रहते हुये कार्य कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 1 जून से 31 जुलाई के मध्य 4 हजार 355 घरों का भ्रमण किया गया। जिसमें 7 हजार 291 कूलर, पानी की टंकी इत्यादि की जांच की गई। साथ ही मलेरिया और डेंगू का परीक्षण किया गया। जिसमें कोई भी घनात्मक प्रकरण नही पाए गए।

जिला वेक्टर जनित रोेग नियत्रंण ईकाई द्वारा जिले में वेक्टर जनित रोगो के रोकथाम जून माह को मलेरिया रोधी माह के रुप में मनाया गया तथा इसमें डेंगू वेक्टर एडिज के ब्रीडिंग को खत्म करने के लिए सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की गई । टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर डेंगू के प्रति समुदाय में जनजागरुकता की गई तथा जुलाई माह से प्रति सप्ताह ड्राई डे मनाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण मितानिनों का जन समुदाय के सहयोग से प्रति सप्ताह ड्राई डे मनाने के निर्देश दिये गए।

डेंगू के जांच के लिए सभी विकासखण्डों तथा शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू रैपिड किट उपलब्ध है। जिसमें धनात्मक आने पर सैम्पल एलाइजा टेस्ट के लिए भेजा जाता है। जिला अस्पताल पण्डरी रायपुर में डेगू मरीजों के लिए वार्ड बनाया गया है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण ईकाई द्वारा रैपिड किट में धनात्मक पाये जाने पर धनात्मक मरीज के आस-पास 100 घरो में सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही करते हुये टेमीफास नामक लार्वी साइड डालने के निर्देश दिए गए हैं।

*डेंगू के लक्षण-* डेंगू बुखार एक आम वायरस जनित संचारी रोग है, जो एडिज मच्छर काटने से फैलता है। इसके लक्षण अचानक तेज बुखार, सिर दर्द व, मांसपेशियों तथा जोड़ो में दर्द होना,आखों के पीछे दर्द, जी. मिचलाना एवं उल्टी लगना, आंतरिक रक्त स्त्राय, त्वचा पर चकते उभरना और गंभीर मामलों में नाक मुह मसूड़ो से खून आना आदि है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू फैलाने वाला मच्छर एडिज रुके हुए साफ पानी में पनपता है। यह मच्छर दिन के समय काटता है इसलिए ऐसे कपड़े पहने जो बदन को पूरी तरह ढक कर रखे, डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नहीं है। बुखार उतारने के लिए पैरासीटामाल टेबलेट ले सकते है साथ ही डॉक्टर की सलाह ले। डेंगू घातक भी हो सकता है। समय पर उपचार न होने से जान भी जा सकती है। डेंगू मच्छर को अपने अंडे देने के लिए बहुत कम पानी की आवश्यकता होती हैं। एडिज मच्छर के अंडे कई दिनों तक बिनों तक बिना पानी के भी रह सकते है। डेंगू होने पर घबराये नहीं और समीप के स्वास्थ्य केंद्रों में जाए और सोते समय मच्छरदानी लगाए।

 

*श्री संदीप को नही जाना पड़ा सरकारी दफ्तर, एक हफ्ते में बना जाति-निवास प्रमाण पत्र*

0

*मुख्यमंत्री मितान योजना से आसानी से बना प्रमाण पत्र*

*अब पड़ोसियों को भी दिला रहे हैं मितान योजना का लाभ*

रायपुर / एक समय था जब बच्चों को स्कूल से छुट्टी लेकर जाति, निवासी संबंधी दस्तावेज बनाने तहसीलों के चक्कर काटने पड़ते थे, पर अब बिना छुट्टी लिए न ही डेली रूटिन काम में ब्रेक किए और दफ्तरों के चक्कर काटे बिना ही सरकारी दस्तावेज घर पहुंच रहे हैं। यह संभव हो रहा है मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल से मुख्यमंत्री मितान योजना से। यह कहना है राजधानी के टिकरापारा निवासी श्री संदीप बघेल का, जिन्हे मितान योजना से अपने बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने में बड़ी सहायता मिली। श्री संदीप व्यवसायी है और मितान योजना से उन्हें उनके बच्चों का जाति और निवास प्रमाण पत्र मात्र एक हफ्ते में बनकर घर पर ही उपलब्ध हो गया।

संदीप ने बताया कि उन्हें अपने बच्चों के लिए निवास, जाति प्रमाण पत्र बनाने की जरूरत थी। उन्होंने इसके बारे में पता लगाया तो शासकीय कार्यालय जाकर प्रक्रियाओं को पूर्ण करने की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि उनका वकालत और आटा चक्की चलाने का व्यवसाय हैं। जिसमें वे सुबह से लेकर शाम तक व्यस्त रहते हैं, बंधे हुए ग्राहक होने के कारण चक्की छोड़कर जाने का समय ही नही मिल पा रहा था।

बार बार छात्रवृति तथा अन्य कार्यों के लिए जाति-निवास प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ने लगी, बच्चों द्वारा बार-बार आग्रह किया जाने लगा परंतु मैं शासकीय कार्यालय जा नही पा रहा था। तभी मुख्यमंत्री मितान योजना के बारे में जानकारी मिली। तुरंत मितान कॉल सेंटर नंबर 14545 में कॉल किया। बुकिंग के पश्चात् मुझसे कॉलर द्वारा आवश्यक कागजात की जानकारी दी गई और सबसे अच्छी बात मेरे अनुकूल समय मांगा गया। मेरे दिए समय में घर आकर मितान ने घर आकर फोटो, आधार कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज एकत्र किया और सिर्फ 50 रूपए का शुल्क लिया। हफ्ते भर में ही बच्चों का जाति-निवास प्रमाण पत्र घर में ही उपलब्ध करवा दिया गया।

श्री बघेल मुख्यमंत्री मितान योजना की तारीफ करते हुए कहते हैं कि यह योजना अदभुत् है। वे अब इसके बारे में पड़ोसियों को बताया और उनके बच्चों के भी आवश्यक दस्तावेज बनवाने में मदद की है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मितान योजना के शुरू होने से नागरिकों को सुगमता से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र जैसी 17 प्रकार के अन्य दस्तावेजों की घर पहुंच सेवाएं मिल रही है। नागरिकों ने इस योजना में विशेष रूचि दिखाई है। नागरिक टोल फ्री नंबर 14545 पर संपर्क कर शासकीय दस्तावेजों को प्राप्त करने के संबंध में जरूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

 

*हाईकोर्ट के निर्देश पर अमल*

0

*आवारा पशुओं को दुर्घटना से बचाने रेडियम बेल्ट एवं इयर टैगिंग*


आशीष कश्यप बिलासपुर, /आवारा पशुओं को दुर्घटना से बचाने एवं उनकी पहचान के लिए रेडियम बेल्ट एवं इयर टैगिंग का कार्य निरंतर जारी है। इसके लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 10 समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों द्वारा नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे एवं अन्य मुख्य मार्गों का दैनिक भ्रमण कर पिछले एक सप्ताह में अब तक 614 पशुओं में रेडियम बेल्ट एवं 435 पशुओं में ईयर टैगिंग का कार्य किया जा चुका है। हाईकोर्ट के निर्देश के परिपालन में यह कार्यवाही की जा रही है।


जिले में नगर निगम बिलासपुर के द्वारा 04 कॉउ कैचर के माध्यम से रहंगी गोठान में 198, मोपका गोठान में 176, पाराघाट गोठान में 171 एवं तखतपुर गोठान में 15 इस प्रकार कुल 560 पशुओं को विस्थापित किया गया है। जिनका विभागीय अमले के द्वारा पशु चिकित्सकीय कार्य के साथ-साथ एच.एस. व बी.क्यू का टीकाकरण किया गया है। अब तक भारत शासन द्वारा संचालित एनडीडीबी के इनॉफ पोर्टल में 379 पशुओं का आवारा श्रेणी में पंजीयन किया गया है। उपरोक्त पंजीकृत जप्त पशुओं में 120 नर सांड पशु है, जिन्हें निकट भविष्य में बैगा बिरहोर जनजातियों को कृषि प्रयोजन के लिये जिला प्रशासन से प्रशासकीय अनुमति पश्चात वितरित किया जाना है। इसी प्रकार लावारिस जप्त गायों को भी पशुपालन हेतु इच्छुक किसानों को मार्गों में खुला न छोड़ने के शपथ पत्र पर जिला प्रशासन से प्रशासकीय स्वीकृति के बाद वितरित किये जाने की कार्य योजना प्रस्तावित है।
जिले में अनुदान प्राप्त 04 पंजीकृत गौशालाओं में कुल लगभग 800 पशु क्षमता के विरूद्ध 760 पशु रखे गये हैं, जिनमें जप्त किये जा रहे घुमन्तू पशुओं को अतिरिक्त क्षमता अनुरूप विस्थापित किया जा सकता है। इसके साथ ही जिले में नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाईवे के पास नये गौशाला खोलने हेतु प्रस्ताव आमंत्रित किये जा रहे हैं, जिसमें ऐसे निजी गौशाला जिनमें न्यूनतम 50 पशु, आधा एकड़ गौशाला के नाम से भूमि तथा जल व शेड उपलब्ध होंगे, को प्राथमिकता से पंजीयन किया जायेगा। वर्तमान में जिले में कुल 14 पशु चिकित्सालय, 64 पशु औषधालय, 01 चलित पशु चिकित्सा इकाई, 01 रोग अन्वेषण प्रयोगशाला संचालित है एवं जिले में अतिशीघ्र मोबाईल वेटनरी यूनिट की सुविधायें आमजनों के लिए उपलब्ध करायी जाएगी।

*जिले में अब तक 588.3 मि.मी. बारिश दर्ज*

0

आशीष कश्यप/बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 588.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 524.4 मि.मी. से 64 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश सीपत तहसील में 176.5 और सबसे कम बारिश 50.2 मि.मी. बेलतरा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर में 98 मिमी, मस्तूरी में 110.2 मिमी, तखतपुर में 90 मिमी, कोटा में 85.2 मिमी, बिल्हा तहसील में 117.6 मिमी, बोदरी में 107 मिमी, बेलगहना में 63.2 मिमी, रतनपुर में 76.3 मिमी, सकरी में 94.2 मिमी बारिश रिकार्ड दर्ज की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1162 मिमी है।

*कलेक्टर ने किया विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण*

0

*रिकार्ड रूम में सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश*


आशीष कश्यप बिलासपुर/कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने आज जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यालय में आने वाले आधे से ज्यादा लोग पुराने रिकॉर्ड लेने के लिए आते हैं। उन्हें शासन के नियमानुसार समय सीमा में अभिलेख मिलने चाहिए। कलेक्टर ने रिकॉर्ड रूम की निगरानी के लिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की आकस्मिक आग जैसी दुर्घटना को रोकने के पुख्ता इंतजाम यहां रहना चाहिए। कलेक्टर ने विभिन्न कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों के टेबल में उनका नाम और पद भी प्रदर्शित करने को कहा। कलेक्टर ने निर्वाचन शाखा में प्रदर्शन के लिए रखी

ईवीएम मशीन का भी अवलोकन किया। उन्होंने इसके अलावा कोषालय, नजूल शाखा, नजारत शाखा, टाउन एंड कंट्री, निर्वाचन शाखा, श्रम सहित अन्य शाखाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित शाखाओं के कर्मचारियों से उनके द्वारा किये जा रहे कार्याें की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने विभिन्न फाईलों और रिकार्ड के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं भू अभिलेख शाखा प्रभारी श्री एसएस दुबे, डीएमएफ शाखा के प्रभारी संयुक्त कलेक्टर श्री वैभव क्षेत्रज्ञ मौजूद थे।

*नये संभागायुक्त श्री के. डी. कुंजाम ने कार्यभार ग्रहण किया*

0

आशीष कश्यप बिलासपुर/नए संभागायुक्त श्री के. डी. कुंजाम ने आज कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री कुंजाम इसके पहले सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव थे। ज्ञात हो कि प्रशासनिक फेरबदल में पूर्व संभागायुक्त श्री भीम सिंह को श्रम आयुक्त बनाया गया है।