Home Blog Page 884

संसद में गूंजा मणिपुर का मुद्दा, कार्यवाही शुरु होते ही कर दी गई स्थगित

0

दिल्ली। संसद में मणिपुर मुद्दे के चलते हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही शुरु होते ही स्थगित कर दी गई। मणिपुर पर पीएम मोदी को आकर बयान देने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने शुक्रवार को भी लोक सभा में जमकर नारेबाजी की।

विपक्षी सांसदों के हंगामे और नारेबाजी के कारण लोक सभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही सुचारू ढंग से नहीं चल पाई और सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा।

Breaking: 5 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश

0

बालोद। प्रदेशभर में प्रशासनिक और पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है. इस बीच बालोद जिला पुलिस विभाग में भी तबादला हुआ है. एसपी जितेंद्र यादव ने ट्रांसफर लिस्ट जारी कर 5 थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया है.

देखिये सूची:

छत्तीसगढ़: लगातार हो रही बारिश से रनवे में भरा पानी, दिल्ली प्रयागराज की फ्लाइट रद्द

0

बिलासपुर। प्रदेश में लगातार पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश की वजह से छोटे बड़े नदी-नाले उफान पर हैं, खेत खलिहान भरे पड़े हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. इस बीच बिलासपुर से बड़ी खबर सामने आई है. बिलासा बाई केंवटीन एयरपोर्ट के रनवे में पानी भर गया है. जिसकी वजह से नई दिल्ली-प्रयागराज की फ्लाइट रद्द कर दी गई है.

बता दें कि लगातार हो रही बारिश के कारण बिलासा देवी एयरपोर्ट पर पानी भर गया है, जिसके कारण फ्लाइट लैंडिंग और टेक ऑफ करने में दिक्कत आ रही है. इस वजह से 2 दिनों से फ्लाइट्स रद्द हैं.

*भैंसमा महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

0

*कार्यक्रम में संकल्प पत्र का वाचन कर छात्र-छात्राओं को दिलाया गया शपथ*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में श्री मनोज खांडे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्व. प्यारेलाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा में एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन के प्रचार-प्रसार हेतु महाविद्यालय में संकल्प पत्र का

वाचन एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने मतदाता के वोट के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य ने मतदान के प्रति स्वयं जागरूक रहने एवं अन्य लोगो के जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। वरिष्ट प्राध्यापक श्री के एल टण्डन ने छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को मतदाता के मूलभूत संवैधानिक अधिकारों तथा मतदान की प्रक्रिया एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में मतदाताओं के दायित्वों से अवगत कराया। महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी व सहायक प्राध्यापक श्री दीपेश कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने, स्थानांतरित करवाने हेतु उपयोग में आने वाले आवेदन फार्म-6, फार्म-7, फार्म-8 की उपयोगिता बताई। उन्होंने आधुनिक दृष्टिकोण अपनाने एवं मत को व्यर्थ न जाने देकर राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। श्री दीपेश कुमार ने उपस्थित सभी लोगांे को विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 संबंधी संकल्प पत्र का वाचन कर संकल्प दिलाया। कार्यकम में उपस्थित छात्र छात्राओं ने भी मतदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये तथा एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन की जानकारी अपने आस-पास के लोगों तक पहुचाने हेतु सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.एल. चौहान, छात्र छात्राएं, सहित अन्य सहायक प्राध्यापक एवं स्टॉफ उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में भारी बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर| छत्तीसगढ़ के 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के लिए ये चेतावनी जारी की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के बाद 6 जिलों में हालात ऐसे हैं, जहां औसत बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई है। सरगुजा के हालात भी पहले से सुधरे हैं और आने वाले दिनों में होने वाली बारिश से स्थिति सामान्य होने की उम्मीद की जा रही है। बीजापुर जिले में 54 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसी तरह सुकमा जिले में 39 प्रतिशत और राजधानी रायपुर में 36 प्रतिशत औसत से ज्यादा बारिश हुई है, बालोद जिले में 25 फीसदी ज्यादा औसत बारिश दर्ज की गई है।

इन जिलों में हुई बारिश
राज्य के मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बादल जमकर बरसे हैं। रायगढ़ में 222.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। सूरजपुर जिले में 157.6 मिमी, मुंगेली में 145 मिमी, बिलासपुर 117.6 मिमी और कोरबा जिले में 116.4 मिलीमीटर बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने बारिश के आंकड़े जारी किए हैं।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक अवदाब झारखंड और उससे लगे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर अंबिकापुर से पूर्व में 95 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश के सरगुजा संभाग के एक-दो जिले, बिलासपुर संभाग के जिले और इससे लगे दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा एक अवदाब उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र में स्थित है जो 17 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पश्चिम- उत्तर -पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश उससे लगे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर पहुंचकर चिन्हित निम्न दाब के रूप में अगले 12 घंटे में बदलने की संभावना है।

दो दिनों से लगातार बारिश होने के बाद गुरुवार को राजधानी की सड़कों पर इस तरह पानी भरा रहा, राहगीर परेशान होते रहे। इधर मानसूनी द्रोणिका अमृतसर, करनाल, मेरठ, हमीरपुर, अवदाब के केंद्र, बालासोर और उसके बाद पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक है। इन सबके असर से प्रदेश में कई जगह बारिश होने की संभावना है।

*निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में कटघोरा में राजनीतिक दलों की हुई बैठक*

0

*निर्वाचक नामावली की प्रति राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को कराया गया उपलब्ध*


रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार के निर्देशानुसार आगामी विधान सभा निर्वाचन 2023 एवं मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में आज अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय कटघोरा के सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों/सदस्यों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। अनुविभागीय अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी श्री शिव बनर्जी द्वारा बताया गया कि निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा के समस्त मतदान केन्द्रों में किया गया है। साथ ही निर्वाचक नामावली की एक प्रति सभी राजनीतिक दलों को जिला निर्वाचन कार्यालय कोरबा द्वारा प्रदाय किया गया है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों/ सदस्यों से बी.एल.ए. ( बूथ लेवल एजेंट ) नियुक्त कर सूची उक्त कार्यालय में प्रेषित करने हेतु आग्रह किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दलों के सदस्यों को वर्तमान पुनरीक्षण हेतु नियुक्त अभिहित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारियों की सूची सहित निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने, विलोपित करने, संशोधन करने एवं मतदाता का नाम एक मतदान केन्द्र से दूसरे मतदान केन्द्र में स्थानांतरित करने संबंधी फार्म यथा- फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्मदृ8 प्रदाय किया गया तथा इन प्रपत्रों को भरे जाने के संबंध में विस्तृत जानकारी भी दी गई। मतदाता सूची पुनरीक्षण के संबंध में दावा-आपत्ति प्राप्त करने हेतु आयोग द्वारा निर्धारित तिथि/विशेष तिथि, दावा आपत्तियों का निराकरण करने की तिथि तथा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन तिथि की जानकारी दी गई। बैठक में श्री के. के. लहरे, तहसीलदार कटघोरा-दर्री, श्री रतन मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष कटघोरा, राजेन्द्र टंडन, रोशन मोहम्मद, उत्तम सिंह रंधावा, हसन अली, चंद्रकांत डिक्सेना, डी. पी. दुबे, अभिषेक गर्ग, श्याम सुंदर सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

*जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक*

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा /जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी है। अभ्यर्थीगण 10 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर निःशुल्क भरे जा सकते हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने बताया कि जिले में मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2023-24 में कक्षा पांचवी में अध्ययनरत् मान्यता प्राप्त विद्यालय से अध्ययन किए हुए विद्यार्थी चयन परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अभ्यर्थी को कोरबा जिला का वास्तविक निवासी होना चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी कोरबा जिले के लिए कक्षा छठवीं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट का अवलोकन किया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव लड़ेगी पाकिस्तान से आई सीमा हैदर, इस पार्टी ने दिया ऑफर

0

दिल्ली। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच एक और खबर ने खलबली मचा दी है। दरअसल, सीमा हैदर की अब राजनीति में एंट्री होने वाली है। जानकारी के मुताबिक,एनडीए की सहयोगी दल और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने सीमा हैदर को पार्टी में शामिल होने का ऑफर दिया है।

पार्टी के पदाधिकारियों का दावा है कि सीमा के बोलने की शैली को देखते हुए उसे पार्टी महिला विंग की अध्यक्ष बनाया जा सकता है। ऐसे में अब सवाल यह हैं कि क्या पाकिस्तान से आई सीमा हैदर आरपीआई पार्टी में शामिल होकर 2024 का लोकसभा का सांसदी चुनाव लड़ेगी?

*कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर में रिक्त पदों हेतु लिखित परीक्षा 6 अगस्त को*

0

डेमो पिक

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कुटुम्ब न्यायालय जांजगीर में स्टेनोग्राफर एवं सहायक ग्रेड-तीन के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 6 अगस्त 2023 दिन रविवार को प्रात 10.30 बजे से तीन परीक्षा केन्द्रों क्रमशः शासकीय पालीटेक्निक कालेज जांजगीर, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल क्रमांक 01 जांजगीर एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डाईट जांजगीर में लिखित परीक्षा का आयोजित की गई है। आवेदकों के नाम एवं रोल नम्बर सहित सूची जिला न्यायालय जांजगीर के अधिकृत वेबसाईट https://districts.ecourts.gov.in/janjgir में अपलोड किया गया है। साथ ही परीक्षा केन्द्रों की जानकारी प्रवेश पत्र की पूर्ति के संबंध में निर्देश वेबसाईट में अपलोड किया गया है। अधिक जानकारी के लिये जिला न्यायालय के वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है। आवेदकगण वेबसाईट में उपलब्ध स्पेशिमेन प्रवेश पत्र को प्रिंट कर अपलोड सूची से अपने नाम एवं रोलनम्बर की पूर्ति स्वंय कर प्रवेश पत्र में दर्शित समय में परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें। प्रवेशपत्र के अतिरिक्त केवल स्वयं के पहचान संबधी दस्तावेज साथ लावें।

*जिला अस्पताल में मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन 05 अगस्त को*

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / किम्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं भारतीय रेडक्रास सोसायटी के तत्वाधान में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गनिर्देशन में 5 अगस्त शनिवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक जिला चिकित्सालय जांजगीर में मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया जाएगा। मेगा हेल्थ चेकअप कैम्प में जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, नेफ्रोलॉजी (गुर्दे), जनरल मेडिसिन, न्यूरो एवं स्पाईन सर्जरी, जोड़ एवं हड्डी रोग, कार्डियोलॉजी (हृदय रोग) विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा निःशुल्क जांच की जायेगी।