Home Blog Page 883

Viral News इस गांव में नही है कोई भी मर्द, फिर भी महिलाएं हो रही है गर्भवती, जानें कैसे?

0

सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसे ही गांव सुर्खियों में है जहां पर पिछले 30 सालों से एक भी मर्द की एंट्री को बैन है, लेकिन यहां की महिलाएं आए दिन अचानक प्रेगेंट हो जाती हैं।

30 साल से मर्दों की एंट्री है बैन
साउथ अफ्रीका का उमोजा गांव है जहां सिर्फ महिलाओं और उनके बच्‍चों को रहने की इजाजत है। पिछले 30 साल से इस गांव में एक भी मर्द ने कदम नहीं रखा है क्‍योंकि यहां की महिलाओं ने ही एक बड़ी वजह से मर्दो की एंट्री को प्रतिबंधित कर रखा है।

मर्दों की नहीं होती एंट्री ले‍किन महिलाएं हो रही प्रेगनेंट

मर्दो की एंट्री तो बैन है लेकिन इसके बावजूद यहां की महिलाएं प्रेगनेंट हो जाती हैं और बच्‍चे के जन्‍म के बाद उनकी देखभाल अकेले करती हैं। वो ही मेहनत करके पैसे कमाती हैं और घर चलाती हैं। इन महिलाओं के बच्‍चों को भी नहीं पता कि उनके पिता कौन है।

रेप की शिकार 15 महिलाओं ने बसाया है ये गांव

इस गांव में कुल महिलाओं की संख्‍या 250 है। घनघोर जंगलों के बीच बसे साउथ अफ्रीका के इस गांव में मर्दो के ना रहने के पीछे एक बड़ी वजह है। दरअसल, सालों पहले बिट्रिश सैनिक आए और जब कुछ महिलाएं जब भेड़ बकरियां चरा रही थी तभी आकर उनका रेप कर दिया था। जिसके बाद उन्‍हें पुरुषों से ऐसी घृणा हो गई कि उन 15 महिलाओं ने मिलकर पुरुषों से अलग होकर अपनी एक अलग दुनिया बसाने के लिए ये गांव बसा लिया और पुरुषों की एंट्री पर पाबंदी लगा दी।

फिर कैसे हो जाती हैं प्रेगनेंट

यहां पिछले 30 सालों से किसी पुरुष को एंट्री नहीं मिली लेकिन यहां की महिलाएं कैसे गर्भवती होती है ? ये कोई चमत्‍कार नहीं है। रात के अंधेरे में जंगल से मर्द चोरी से छिपते-छिपाते आ जाते हैं और यंग महिलाएं उनमें से अपने लिए पुरुष पसंद करती हैं और यौन संबंध बनाती हैं और जब तक गर्भवती नहीं होती तब तक संपर्क में रहती हैं और प्रेगनेंट होते ही उससे सारे संबंध खत्‍म कर देती है। बच्‍चे को भी उसके पिता के बारे में नहीं बताती हैं।

हाई कोर्ट के जज ने दिया इस्तीफा, बोले- आत्मसम्मान के खिलाफ जाकर नहीं कर सकता कोई काम…

0

Bombay High Court judge resigns: बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रोहित देव ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति देव ने अदालत में कई वकीलों की मौजूदगी में यह घोषणा की। उसके बाद आज के लिए उनके समक्ष सूचीबद्ध मामले निस्तारित मान लिये गये।

मिली जानकारी के मुताबिक बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रोहित बी. देव ने भरी अदालत में इस्तीफा दे दिया। उन्होंने शुक्रवार को एक की सुनवाई के दौरान जज के पद इस्तीफे का ऐलान किया। बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच में बैठने वाले जज रोहित बी. देव ने इस्तीफा देते हुए माफी भी मांग ली। उन्होंने कहा कि मेरे मन में किसी के लिए भी खटास नहीं है। मैं किसी के भी बारे में गलत ख्याल नहीं रखता।

वकीलों की मौजूदगी में ही जज ने आगे कहा कि इसके साथ ही यदि मैंने किसी को आहत किया हो या फिर मेरी किसी बात या काम से किसी को कष्ट पहुंचा हो तो इसके लिए भी मैं माफी मांगता हूं। मैं अपने आत्मसम्मान के खिलाफ जाकर काम नहीं कर सकता। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस बात से नाराज हैं और किस चीज को वह अपने आत्मसम्मान के खिलाफ मानते हैं।

CG Breaking: आईएएस रानू साहू को राज्य सरकार ने किया निलंबित, कोल स्कैम मामले में ED ने किया था गिरफ्तार

0

रायपुर। कोल लेवी घोटाला केस में गिरफ्तार आईएएस रानू साहू को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है. राज्य सरकार ने 22 जुलाई को निलंबन आदेश जारी किया है.बता दें कि ईडी ने छत्तीसगढ़ में 540 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले का पर्दाफाश किया है. मामले में ईडी ने कई कारोबारियों और नौकरशाहों पर भी शिकंजा कसा है. ED ने मामले में आईएएस रानू साहू को भी गिरफ्तार किया है. बताया गया कि कोयले से जुड़ी लेवी का सारा कारोबार कोरबा से संचालित हो रहा था, जब रानू साहू कोरबा कलेक्टर थीं.

इस दौरान मामले में आरोपियों से कमीशन में मिली राशि से आईएएस रानू साहू द्वारा खरीदी गई 5.52 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच किया है. रानू साहू साल 2010 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अफसर हैं. बतौर कोरबा कलेक्टर उनका एक साल का कार्यकाल सबसे ज्यादा विवादित रहा. इस दौरान स्थानीय विधायक और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. इसके बाद उनका ट्रांसफर रायगढ़ किया गया था.

रानू साहू के घर पर ईडी की पहले छापेमारी रायगढ़ कलेक्टर रहते की गई थी. ईडी ने रानू साहू के रायपुर निवास पर दोबारा छापा 21 जुलाई को मारा था, जिसके बाद पूछताछ के लिए बुलाने के बाद गिरफ्तार किया था. उस दौरान वे मंत्रालय में पदस्थ थीं.

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से राज्य के सभी बांधों में जलस्तर बढ़ा

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से राज्य के 12 बड़े प्रमुख जलाशय में 78.51 और 34 मध्यम जलाशय में 77.86 प्रतिशत जल भराव हो चुका है। इस तरह राज्य के बड़े और मध्यम जलाशयों में कुल 6360.23 मिलीयन क्यूबिक मीटर के विरुद्ध 4986.93 मिलीयन क्यूबिक मीटर जल भराव हो चुका है।

 

जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बड़े जलाशयों में शामिल मुंगेली जिले के मनियारी जलाशय में शत प्रतिशत जल भराव हो चुका है।इसी तरह कोरबा जिले के मिनीमाता-बांगो, बालोद के तांदुला, कांकेर के दुधावा, बिलासपुर के खारंग और गरियाबंद के सिकासेर में 80 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है। धमतरी के रविशंकर जलाशय(गंगरेल) में 75.20 प्रतिशत जल भराव हो चुका है।

 

कैचमेंट एरिया से लगातार पानी की आवक होने के कारण कुछ बांधों से पानी भी छोड़ा जा रहा है। जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मध्यम जलाशय में शामिल बालोद के खरखरा, कबीरधाम के छिरपानी, राजनांदगांव के पिपरिया नाला, दुर्ग के खपरी जलाशय में शत प्रतिशत जल भराव हो चुका है।

 

इसी तरह बालोद के गोंदली, कबीरधाम के सुतियापाट और कर्रानाला, राजनांदगांव के मटियामोती और धारा, कोरिया के झुमका तथा सरगुजा के बरनई जलाशय में 90 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है। इसके अलावा राजनांदगांव के रुसे और घुमरिया, रायपुर के पेंड्रावन, सरगुजा के कुंवरपुर, कबीरधाम के सरोदा, बलौदाबाजार के बलार और रायगढ़ के केदार में 75 प्रतिशत से अधिक का जलभराव हो चुका है।

रिलीज होने से पहले ही ‘Gadar 2’ और ‘OMG 2’ में कड़ी टक्कर!

0

मुंबई। स्वतंत्रता दिवस से पहले 11 अगस्त को सिनेमा घरों में दो बड़ी फिल्में नजर आने वाली हैं. दोनों ही बड़ी हिट फिल्मों की सीक्वल हैं, ऐसे में तुलना होना लाजिमी है. दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जो दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस में सफलता का पहला पैमाना साबित हो सकता है.

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो एडवांस बुकिंग फिल्म को सक्सेस दिलाने का एक अच्छा रास्ता है. ‘गदर 2’ ने अब तक पीवीआर के लिए 1700 टिकट, आईनॉक्स के 1200 टिकट और सिनेपॉलिस के लिए 5200 टिकट बेचे हैं. इस तरह फिल्म ने अपनी रिलीज के 8 दिन पहले ही शानदार बुकिंग कर ली है. कहा जा रहा है कि फिल्म अपनी ओपनिंग पर 25 करोड़ रुपए तक का क्लेक्शन करेगी.

OMG 2 को मिली ए सर्टिफिकेट

अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ भी ‘गदर 2’ के साथ ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म ने अब तक पीवीआर के लिए 1100 टिकट, आईनॉक्स के 550 टिकट और सिनेपॉलिस के लिए 350 टिकट बेचे हैं. इस तरह फिल्म ने गदर 2 से आधा क्लेक्शन ही किया है. बता दें कि ओएमजी 2 को लेकर काफी विवाद चल रहे थे, जिसके बाद फिल्म में काफी बदलाव करते हुए इसे A सर्टीफिकेशन दिया गया है.

तारा सिंह करेगा कमबैक

जहां गदर 2 भारत और पाकिस्तान की जंग की कहानी है, जिसमें सनी देओल तारा सिंह के किरदार में कमबैक कर रहे हैं. वहीं ओएमजी 2 सेक्स एजुकेशन पर बेस्ड फिल्म है, जिसमें धार्मिक पहलुओं का तर्क दिया गया है

बॉस ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती का बनाया अश्लील वीडियो, फिर किया दुष्कर्म…

0

Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। यहां एक बॉस ने ऑफिस में युवती को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपी बॉस ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।

अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी युवती का देहशोषण करता रहा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवती ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे जॉब से निकाल दिया। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी बॉस के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

मालपुरा गेट पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी एक युवती ने शिकायत में बताया कि वह पिछले 3 साल से सीतापुरा स्थित एक फैक्ट्री में जॉब करती है। फैक्ट्री का बॉस मोहन काम के बहाने उसे अपने ऑफिस के केबिन में बुलाया। बातचीत के दौरान उसे कोल्ड ड्रिंक ऑफर की जिसमें नशा मिला हुआ था। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी बॉस ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

जिसे वायरल करने की धमकी देकर बॉस ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फैक्ट्री में काम के बहाने देर तक रोक ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को बड़ी राहत, सजा पर लगी रोक

0

नई दिल्ली। मोदी सरनेम मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में सजा के खिलाफ दायर याचिका पर कोर्ट ने राहुल गांधी को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने राहुल को मिली सजा पर रोक लगा दी है।

 

कोर्ट ने कहा है कि जब तक अपील लंबित है तब तक सजा पर रोक है। सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की ओर से सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी और पूर्णेश मोदी की ओर से सीनियर वकील महेश जेठमलानी ने पैरवी की।

*आमजनों की समस्याओं को सुनिए, निराकरण करिए और फील्ड विजिट कीजिए:सौरभ कुमार*

0

*नवपदस्थ कलेक्टर ने जिले के अंतिम छोर के पसान, कोरबी, चोटिया सहित पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र से की दौरे की शुरूआत*

*जनपद कार्यक्रम, तहसील, स्कूल का किया निरीक्षण*

*बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुनादी कराने और अलर्ट रहने के दिये निर्देश*

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने अपनी पदस्थापना के दूसरे दिन जिले के अंतिम छोर के क्षेत्र पसान, कोरबी-पिपरिया, चोटिया, तानाखार, पोड़ी उपरोड़ा सहित अन्य ग्रामों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जनपद कार्यालय, तहसील, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, स्कूल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि आमनागरिकों की समस्याओं को मौके पर सुना जाएं, जो निराकरण योग्य है उसका त्वरित निराकरण किया जाए। अनावश्यक किसी प्रकरण को लंबित न रखा जाए। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ लोगों को मिले और क्षेत्र के लोग अधिकारियों को जाने, इसके लिए फील्ड विजिट करने के भी निर्देश दिए।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत विधानसभा पाली-तानाखार अन्तर्गत चिन्हित मतदान केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिहित अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र के मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शतप्रतिशत दर्ज हो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित प्रारूप में नाम जोड़ने, संशोधन आदि की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला तानाखार में मतदाताओं हेतु आवश्यक सुविधाओं के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, जनपद कार्यालय, तहसील कार्यालय और पसान में तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने यहाँ विभिन्न शाखाओं के निरीक्षण करने के साथ समय-सीमा के भीतर लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मॉर्डन रिकार्ड रूम पोड़ी का अवलोकन किया और यहाँ नक्शा नवीनीकरण, ग्रामों के दस्तावेजों सहित अभिलेखों का संधारण, ऑनलाइन पोर्टल में लंबित नामांतरण प्रकरणों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोड़ी उपरोड़ा में मतदाता जागरूकता हेतु लगाए गए ईव्हीएम-वीवीपैट का व्यापक प्रचार प्रसार करने और अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने मौके पर जनप्रतिनिधियों और आमनागरिकों से भी मुलाकात कर उनसे क्षेत्र के विकास और समस्याओं के संबंध में आवश्यक चर्चा की। कलेक्टर ने पसान में स्वामी आत्मानन्द विद्यालय का भी निरीक्षण किया और विद्यालय के प्राचार्य से स्कूल के गतिविधियों और व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने पाली तानाखार के प्राथमिक शाला में किचन शेड के मरम्मत के भी निर्देश दिए।

*बारिश में अलर्ट रहे,प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें*

कलेक्टर ने जिले में हो रही अधिक वर्षा को देखते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि अधिक बारिश की स्थिति में सभी अलर्ट रहे। संभावित बाढ़ प्रभावित वाले इलाकों का दौरा करें और यदि किसी प्रकार की आशंका हो तो मुनादी कराएं तथा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाने के साथ आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

टमाटर के दाम ने लगाई आग, राज्यपाल ने खाने में डालने से किया मना

0

पंजाब। टमाटर की कीमत ने आम आदमी के साथ साथ रहीस लोगों पर बड़ा प्रभाव डाला हैं। वहीं पंजाब के राज्यपाल ने राजभवन में बनने वाले खाने में अब टमाटर का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी हैं। राज्यपाल ने बढ़ती खाद्य कीमतों के प्रभाव का सामना कर रहे राज्य के नागरिकों के साथ एकजुटता दिखाते हुए राजभवन में टमाटर के उपयोग को अस्थाई रूप से रोकने का आदेश जारी किया।

 

राज्यपाल ने टमाटर की बढ़ती कीमतों के कारण जनता को होने वाली कठिनाइयों के प्रति अपनी चिंता और सहानुभूति व्यक्त की है। अपने आवास में टमाटर के उपयोग को त्यागकर राज्यपाल का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण समय में सहानुभूति, मितव्ययता और संसाधनों के जिम्मेदारी भरे उपयोग के महत्व को दर्शाना है।

दुर्ग : बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 5500 पदों के लिए 10 अगस्त को होगा रोजगार मेला का आयोजन

0

दुर्ग. कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों की पूर्ति हेतु 10 अगस्त 2023 को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6, भिलाई में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में नियोजक नीड्स मैनपॉवर सपोर्ट सर्विस प्रा. लि. द्वारा लाईन ऑपरेटर के 1000 पद, क्वालिटी चेकिंग ऑपरेटर के 500 पद, इलेक्ट्रिशियन व टेक्निशियन के 2000 पद एवं रोबो ऑपरेटर व इलेक्ट्रिशियन के 2000 पदों की पूर्ति की जाएगी।

 

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ लाईलीहुड कॉलेज भिलाई में 10 अगस्त को समय प्रातः 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पद, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।