Home Blog Page 882

एयरपोर्ट जैसा होगा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर समेत इन 7 रेलवे स्टेशनों का लुक

0

रायपुर| आने वाले दिनों में देश के 508 रेलवे स्टेशनों की सूरत बदलने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी 6 अगस्त रविवार को स्टेशनों के कायाकल्प की आधारशिला रखने वाले हैं। इसमें रायपुर,बिलासपुर और दुर्ग सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 9 स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा ईस्ट कोस्ट रेलवे में भी महासमुंद रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने वाली है। जिसमें शहर के दोनों किनारों के साथ स्टेशनों को ‘सिटी सेंटर’ के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है ।

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 24,470 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से स्टेशनों का रिनोवेशन और रिडेवलपमेंट किया जाएगा। स्टेशन भवन का डिज़ाइन स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला से प्रेरित होगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अगस्त को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट की नींव रखेंगे ।

9 स्टेशन योजना में शामिल
बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग के साथ-साथ अकलतरा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा-नेवरा, गोंदिया, वडसा और चांदाफोर्ट स्टेशनों में प्रस्तावित विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ के महासमुंद रेलवे स्टेशन का भी रिनोवेशन होगा हालांकि ये स्टेशन देश के ईस्ट कोस्ट रेलवे में आता है।

बता दें कि रेलवे स्टेशनों में विश्व स्तरीय सुविधाएं देने के लिए देशभर में 1309 स्टेशनों के रिडेवलपमेंट के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना शुरू की गई थी और अभी 508 रेलवे स्टेशनों के रिनोवेशन के लिए 24,470 करोड़ से ज्यादा खर्च किए जाएंगे।

अच्छी खबर: देश के सभी केंद्रीय भंडार स्टोर्स पर अब उपलब्ध होंगे छत्तीसगढ़ हर्बल के उत्पाद

0

रायपुर। यह छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक क्षण है, जब वनवासियों के सतत् विकास, आजीविका और महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन सरकारी संस्थान साथ आए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज सहकारी संघ, आईआईएम रायपुर और केंद्रीय भंडार ने छत्तीसगढ़ हर्बल्स को लेकर एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया है। इस एमओयू के तहत सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज को-ऑपरेटिव के सभी केंद्रीय भंडार स्टोर्स पर अब छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद उपलब्ध होंगे।

 

प्रदेश की स्व-सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक विकास और समृद्ध भविष्य के लिए यह तीनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगी, इससे वनवासी ग्रामीण महिलाओं और वन संग्राहकों की मेहनत को अब देश भर में नई पहचान मिलेगी।

 

इस एमओयू का सबसे बड़ा लाभ वनवासी महिलाओं को मिलेगा, जो हर दिन कड़ी मेहनत, लगन और विश्वास से छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद बना रही हैं। इनके बनाए उत्पादों को राष्ट्र व्यापी बाजार सुलभता से उपलब्ध होगा।

 

छत्तीसगढ़ हर्बल्स भारत का पहला लघु वनोपज आधारित ब्रांड बनने की दिशा में तेजी से विकसित हो रहा है। प्रदेश के जंगलों की प्राकृतिक शुद्धता अब पूरे देश में पहुंचेगी और राज्य की इन वनवासी महिलाओं को अतिरिक्त आमदनी होगी। वे स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ेगी।

बिलासपुर: पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

0

बिलासपुर। पुटू की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरताल निवासी किसान आशीष सूर्यवंशी खेत के मेड़ में उगे पुटू को घर लेकर आया था। जिसका सब्जी बनाकर घरवालों ने खा लिया।

पुटू की सब्जी खाने से आशीष उसकी पत्नी मनीषा समेत परिवार के 5 लोगों के पेट में दर्द होने लगा। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल सिम्स में भर्ती कराया गया है।

कुछ ही घंटे बाद सीएम बघेल गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेगें राशी का अंतरण

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अगस्त को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘गोधन न्याय योजना’ के तहत हितग्राहियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राशि का अंतरण करेंगे।यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दोपहर 01 बजे से आयोजित है।

 

वहीं मुख्यमंत्री बघेल 5 अगस्त को शाम 6.10 बजे से 7.10 बजे तक राजधानी के एक निजी होटल में आयोजित हिन्दुस्तान टाईम्स के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्य न्यायाधीश W. A. Shishak का निधन, उन्होंने कहा था कि जो कहो, वही करो….

0

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पहले चीफ जस्टिस डब्ल्यू ए शिशाक का शुक्रवार को 82 साल की आयु में निधन हो गया। उनका इलाज इंफाल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जब हाईकोर्ट में उन्हें चीफ जस्टिस बनाया गया, तब समारोह में उन्होंने कहा था कि जो कहो, वही करो, अगर हम अपने कहने के सिवाय दूसरा कुछ करते हैं, तब कोई हम पर भरोसा नहीं करेगा और लोगों का भरोसा टूट जाएगा। उनका कहना था कि अगर कोई मेरी विद्वता पर सवाल उठाए तो स्वीकार है। लेकिन, मैं पक्षपात का आरोप नहीं झेल सकता। बता दें वे देश के नागा जनजाति वर्ग के पहले जज और चीफ जस्टिस थे।

उनके निधन की खबर मिलने पर शुक्रवार को हाईकोर्ट परिसर में शोकसभा हुई। इसमें चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा सहित सभी जस्टिस, अतिरिक्त महाधिवक्ता राघवेन्द्र प्रधान, छग राज्य विधिक परिषद के प्रतिनिधि प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रमाकांत मिश्रा, हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अब्दुल वहाब खान सहित और अन्य अधिवक्ताओं ने पूर्व चीफ जस्टिस शिशाक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान चीफ जस्टिस सिन्हा ने कहा कि न्यायिक क्षेत्र में उनकी योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

हाईवा से बैटरी चोरी करने वाले शातिर चोर को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 नग बैटरी जब्त

0

मुंगेली,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि, प्रार्थी विनोद चन्द्राकर ने दिनांक 03.08.2023 को थाना लोरमी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 31.07.2023 को प्रार्थी के हाईवा क्रमांक सीजी 10 आर 0491 को उसके ड्राईवर बसंत साहू द्वारा प्रार्थी के घर के सामने खड़ा किया था। सुबह देखने पर हाईवा की दो नग बैटरी कीमती 11000/- रूपये को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। दिनांक 03.08.2023 को प्रार्थी को सूचना मिली कि ग्राम ठरकपुर निवासी कमल निषाद द्वारा 02 नग चोरी की बैटरी को बिक्री करने हेतु घूम रहा है, कि रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 249/23 धारा 379 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण की विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कमल निषाद को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया एवं सघन पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी कमल निषाद के कब्जे से 02 नग बैटरी जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सउनि पुहकल सिंह, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, दिलीप साहू, शेषनारायण कश्यप, आरक्षक जितेन्द्र ठाकुर, विनोद ओगरे, रवि डाहिरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

नशे के विरूद्ध मुंगेली पुलिस की कार्यवाही, 18.2 लीटर अवैध शराब बरामद

0

मुंगेली पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चिल्फी द्वारा मुखबिरों की सूचना मिली कि ग्राम गोड़खाम्ही से लंघवाटोला होते हुए जगन्नाथ साहू एवं दिनेश भास्कर नामक व्यक्ति स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 10 के 4555 में अवैध रूप से शराब परिवहन करते हुए मुछेल की ओर आ रहे हैं, कि सूचना पर चिल्फी पुलिस द्वारा रैतराकला पुल के पास घेराबंदी कर मुताबिक हुलिया आरोपी जगन्नाथ साहू एवं दिनेश भास्कर के कब्जे से 09 लीटर अवैध देशी शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त 01 नग स्कार्पियो, क्रमांक सी.जी. 10 के 4555 जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इसी प्रकार थाना पथरिया, फास्टरपुर एवं लालपुर द्वारा भी अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना पथरिया द्वारा ग्राम डाडगांव में दबिश देकर अवैध शराब का बिक्री करते आरोपी धन्नू कोसले के कब्जे से 3.9 लीटर अवैध देशी शराब, थाना फास्टरपुर द्वारा ग्राम भाठा में दबिश देकर अवैध शराब का बिक्री करते आरोपी शिवकुमार यादव द्वारा 1.9 लीटर अवैध देशी शराब तथा थाना लालपुर द्वारा ग्राम बोधापारा में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते आरोपी मुकेश मिरी के कब्जे से 3.4 लीटर अवैध देशी शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को थाना पाण्डातराई पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

हिमांशु सिंह ठाकुर-ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़….
कबीरधाम-थाना पाण्डातराई पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा निर्देशित करते हुए, अवैध जुआ, सट्टा, अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरिश राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर धर पकड कार्यवाही हेतु निर्देश मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक जे.एल. सांडिल्य के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिस टीम रवाना किया गया था।

इस दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब बिक्री करने के उद्देश्य से अपने किराना दुकान में अवैध शराब रखकर बिक्री करते आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया।ग्राम खरहट्टा के आरोपी रूपेश कुमार चंद्रवंशी पिता रामफल चंद्रवंशी उम्र 33 साल साकिन खरहट्टा थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम के कब्जा से 24 पौवा देशी मदिरा प्लेन कुल 4.320 बल्क लीटर किमती 1920 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 200 रूपये जप्ती किया जाकर आरोपी के विरुद्ध थाने में अपराध क्रमांक 167/2023 धारा 34(1) ख आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया है।

अलग से इस्तगाशा क्रमांक 20/106-2023 धारा 151/107,116(3) जाफौ कायम कर माननीय एस.डी.एम. न्यायालय पेश किया गया है। थाना क्षेत्रातंर्गत लगातार भ्रमण कर अपराध पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक राजकुमार कुशवाहा, आरक्षक अनिल कश्यप का विशेष योगदान रहा।

नगर पालिका CMO को 15000 की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा

0

जबलपुर से ब्यूरो चीफ पंकज जैन की रिपोर्ट

जबलपुर। हाईकोर्ट मैं काम से पहुंचे मंडला जिले के नैनपुर नगर पालिका परिषद में पदस्थ CMO को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका सीएमओ जबलपुर में हाईकोर्ट किसी काम से आए हुए थे इसी दौरान एक आवेदक ने उन्हें रिश्वत देने के लिए हाईकोर्ट के बाहर बुलाया, तभी लोकायुक्त द्वारा उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया गया ।

इस मामले में जबलपुर लोकायुक्त डीएसपी दिलीप झरबडे ने बताया कि नैनपुर में रहने वाले ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर ने नगरपालिका नैनपुर के अंतर्गत सीसी रोड और नाली निर्माण किया था। काम के एवज में राजेंद्र सिंह ठाकुर के तकरीबन डेढ़ लाख रुपए के बिल रुके थे, इसके अलावा उन्होंने अमानत राशि जो कि डेढ़ लाख की थी वह भी जमा की थी। दोनों ही राशि को निकलवाने के एवज में नगर पालिका CMO राजाराम ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांग आवेदक से की थी। CMO हाईकोर्ट के काम से नैनपुर से जबलपुर आए हुए थे, इस दौरान ठेकेदार राजेंद्र सिंह ठाकुर भी जबलपुर में थे। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लोकायुक्त पुलिस सर्किट हाउस 2 में लेकर पहुंची है।

Aaj Ka Rashifal 05 August 2023: आज कार्यक्षेत्र में इन राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़िए दैनिक राशिफल

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप नया काम शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं तो उसमें कुछ परेशानी आ सकती है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नौकरी में अपने सहयोगी साथियों से काम के चलते वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। खर्च बढ़ेंगे और पारिवारिक समस्याओं के चलते आप मानसिक दबाव महसूस करेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

स्वास्थ्य के हिसाब से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। सहयोगी पार्टनर के साथ नया व्यवसाय शुरू करने की कार्य योजना बन सकती है, जिसमें सफलता मिलती दिखेगी। काम के चलते बाहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ समय अच्छा रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन खुशखबरी से भरा रहेगा। कोई नया काम आपका इंतजार कर रहा है। किसी अपने मित्र के द्वारा आपको बड़ी संस्थान में काम करने का अवसर मिल सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पत्नी व बच्चों के साथ बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। मौसमी बीमारियों से बचने का प्रयास करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आपको अपनी लाइफ में कुछ बदलाव लाना होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में रहेगा। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका रुका हुआ कार्य शुरू हो सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे। लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए संभलकर चलने वाला है। यात्रा आदि पर जाएं तो अपने सामान और धन की रक्षा करें, नहीं तो नुस्कान हो सकता है। साथ ही आपको कोई बड़ा ऑफर मिले तो सोच विचार कर कार्यक्षेत्र में निवेश करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों को परख लें, परिवार में आपसी विवाद के चलते आप मानसिक परेशानी महसूस करेंगे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज व्यापार-व्यवसाय में आप बड़ा निवेश करने का प्लान कर सकते हैं। इससे आपको लाभ का योग बनेगा। साथ ही प्रॉपर्टी आदि खरीदने का मन बन सकता है जो आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप या आपका परिवार आ सकता है। पारिवारिक क्षेत्र में आपको पत्नी और बच्चों के हित में बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप कोई नया और बड़ा काम शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं। जिसमें आपके परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आज अपनी वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें, नहीं तो बनता काम बिगड़ सकता है। पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य के चलते आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आपका मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी करीबी व्यक्ति को आप खो सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आय के क्षेत्र में आज हानि उठानी पड़ सकती है। आपके सहयोगी पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक संकट दिखाई पड़ेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के कारण न्यायालय पक्ष जाना पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि का प्रयोग संभालकर करें नहीं तो चोट आदि लग सकती है। कोई नया काम शुरू करें तो सहयोगियों के बारे में जानकारी ले लें। व्यापार में बड़ा निवेश करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। नया वाहन आदि खरीदने का मन बना सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों के साथ आपको कहीं बाहर शिफ्ट होना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर परेशान रह सकते हैं। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। मौसमी बीमारियों के चलते आप संक्रमित हो सकते हैं। अपना ध्यान रखें। साथ ही आप पारिवारिक विवाद से दूर रहें नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज पत्नी और बच्चों के साथ आप बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों बाद परिवार के साथ आपके लिए आनंददायक क्षण होगा। इससे परिवार में चल रहे विवाद में विराम लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज सहयोगी पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में लाभ में दिखाई देगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में मिलेगा यात्रा आदि पर अपने सामान और धन की रक्षा करें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।