Home Blog Page 881

पबजी खेलने से मना करने पर सनकी बेटे ने माता-पिता की जान ली, रात में सोते समय किया हमला

0

झाँसी : झांसी शहर में एक सनकी बेटे ने देर रात को अपने कमरे में सो रहे शिक्षक पिता और मां को लोहे के तवे और डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक पबजी गेम के मकड़जाल में फंसकर अपना मानसिक संतुलन खो बैठा था। वह बीते दिन भी मोबाइल पर गेम खेल रहा था। गुस्साए पिता ने उससे मोबाइल छीना और घर में छुपा दिया। उस वक्त तो युवक नाराज होकर अपने कमरे में चला गया लेकिन देर रात को उसने सोते मां-बाप पर हमला कर दिया।

बंगरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद झा (58) पलरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य थे। वह अपनी पत्नी विमला (55) और इकलौते बेटे अंकित (28) के साथ पिछोर में रहते थे। तीन बेटियों में बड़ी बेटी नीलम एवं सुंदरी की शादी हो चुकी जबकि छोटी बेटी शिवानी उरई में रहकर पढ़ाई करती है। झांसी में ही रहने वाली बड़ी बेटी नीलम के मुताबिक अंकित को पबजी गेम खेलने की लत लग गई थी। पिता इस बात पर उसे अक्सर टोकते थे। वह उससे मोबाइल भी छीन लिया करते थे। लेकिन इसके बाद भी जब कभी अंकित को मोबाइल मिलता वह चोरी-छिपे पबजी खेलने लग जाता था। शुक्रवार को भी अंकित के हाथ मोबाइल लग गया था। जब पिता लक्ष्मी प्रसाद ने उसके हाथ में मोबाइल देखा तो उसे फटकारते हुए मोबाइल छीन लिया और अपने कमरे में अलमारी में रख दिया था। इससे अंकित नाराज हो गया ।

रात में सब लोगों ने साथ में खाना खाया और अपने कमरे में जाकर सो गए। लक्ष्मी प्रसाद अपनी पत्नी विमला के साथ नीचे वाले कमरे में थे। जबकि अंकित पहली मंजिल पर बने अपने कमरे में चला गया। एसएसपी राजेश एस ने बताया कि अब तक की पड़ताल और गिरफ्तार अंकित से पूछताछ में जो पता चला है उसके मुताबिक रात को करीब दो बजे अचानक अंकित कमरे में आया। उसने हाथ में लोहे का तवा लिया हुआ था। इसी तवे से अपने पिता लक्ष्मी प्रसाद के चेहरे एवं सिर पर कई वार कर दिए। चीख पुकार सुनकर पास में सो रही उनकी पत्नी विमला की आंख खुल गई। जैसे ही वह बीच-बचाव को आगे आईं अंकित ने उनके ऊपर भी तवे और डंडे से हमला कर दिया।

मां विमला भी खून से लथपथ होकर वहीं पर गिर पड़ी। लक्ष्मी प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विमला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद अंकित वापस अपने कमरे में चला गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब झांसी में ही रहने वाली उनकी बेटी नीलम ने अपने पिता लक्ष्मीप्रसाद को फोन किया लेकिन फोन उठा नहीं। लिहाजा उसने पड़ोसी काशीराम को फोन करके बताया कि उनके पिता का फोन नहीं उठ रहा है। इस पर काशीराम इनके घर पहुंचे।

उन्होंने किसी तरह से दरवाजा खोला और भीतर जाकर देखा तो लक्ष्मीप्रसाद और उनकी पत्नी खून से लपथपथ अवस्था में बिस्तर पर पड़े थे। पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मुहल्ले वाले भी जमा हो गए। उस समय विमला की सांसें चल रही थीं। उन्होंने ही पुलिस को बताया था कि उनके बेटे ने दोनों पर हमला किया था। कुछ ही देर बाद मेडिकल कालेज में विमला की भी मौत हो गई। पुलिस ने घर से ही आरोपी युवक अंकित को गिरफ्तार कर लिया है|

Bhilai: शराब लेने गए ससुर और दामाद से 25 हजार की लूट, आरोपी फरार

0

भिलाई| छावनी थाना क्षेत्र स्थित नंदनी रोड की अंग्रेजी शराब भट्ठी गए ससुर-दामाद के साथ गुरुवार की शाम 6.30 बजे 25 हजार रुपए की लूट हो गई। तीन लुटेरे पहले शराब लेने के लिए लाइन में खड़े सुंदर नगर निवासी नौशाद के हाथ से 500 रुपए छीनकर ले भागे। दुकान से थोड़ी दूर खड़े उसके ससुर ने लुटेरों को दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की तो तीनों ने मिलकर ससुर को पकड़ लिया।

उसके पैंट की दा​हिने जेब में रखे 24,500 रुपए लेकर सेक्टर-11 स्वीपर मोहल्ला की तरफ रफूचक्कर हो गए। पीड़ित नौशाद ने तीन लोगों के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज क​राई। बताया कि उसके ससुर से छीना-झपटी करते समय लुटेरे एक-दूसरे का नाम क्रमश: कुलदीप, बल्लु और कैलाश पुकार रहे थे। फिलहाल अभी तक जाँच जारी है|

पोड़ी व पिपरिया में थाना प्रभारी के मिलीभगत से बेख़ौफ़ चल रहा अवैध जुआ सट्टा का कारोबार

0

हिमांशु सिंह ठाकुर:- ब्यूरो रिपोर्ट छत्तीसगढ़।

ब्यूरो रायपुर/कवर्धा:- कवर्धा जिले के पोड़ी थाना क्षेत्र सहित पिपरिया में अवैध जुआ एवं सट्टा का कारोबार धड़ल्ले के साथ फल-फूल रहा है वही आपको बता दे कि पोड़ी चौकी थांना नेशनल हाइवे से लगा हुआ राष्ट्रीय राजमार्ग है वही पिपरिया जैसे आसपास के क्षेत्रों में जैसे:- खेतो में जुआ जैसे गोरख धंधे बेखोफ फल फूल रहे है वही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो के लोग एक का नब्बे के चक्कर मे सारी गाढ़ी कमाई इन अवैध जुआ एवं सट्टा जैसे कारोबार में लुटा देते है वही घर पर इन्ही कारणों से रोजाना वाद-विवाद की स्थिति भी देखने व सुनने को हमेशा मिलती रहती वही इन दिनों पोड़ी थाना चौकी अवैध जुआ सट्टा के मामले में ज्यादा ही फेमस हो चुका है वही पोड़ी थाना प्रभारी पर राजनीतिक संरक्षण मिलने के कारण कोई कार्यवाही नही की जा रही जिसका जीता जागता उदाहरण साफ देखने को मिल सकता है वही पुलिस अब तक बड़े जुआड़ि व सटोरियों को पकड़ने में हमेशा नाकामयाब रहती है वजह थाना प्रभारी को साप्ताहिक हिस्सा पहुँचने के कारण कार्यवाही नही किया जाता|

वही पुलिस केवल छोटे तब के लोगों को ही अपना निशाना बनाया जाता है खाईवाल पर कार्यवाही करने से थाना प्रभारी के हाथ कांपते है वही छोटे तबके लोग कभी कभार इस एक के नब्बे बनाने के चक्कर मे दांव आजमाते है आपको बता दे कि आस पास के क्षेत्रों में जुआड़ियों व सटोरियों पर कार्यवाही नही होने को लेकर शहर में तरह-तरह के चर्चाएं सुनने को मिलती रहती है वही सूत्रों की मानें तो सटोरियों द्वारा पोड़ी व पिपरिया के चाय दुकान व पान ठेले सहित आस पास के इलाकों में घूम-घूमकर सट्टा पट्टी लिखने की जानकारी प्राप्त होती रहती है वही अगर सूत्रों के अनुसार नाबालिक बच्चें,बुजुर्ग व युवा भी जुआ व सट्टा के आदि हो चुके है कि सट्टा के मदमस्ती में अपने घरों के सामानों को बेचने में कोई कसर तक नही छोड़ते जिससे घर के मुखिया इनकी हरकतों से काफी परेशान दिखाई देने लगे है अगर देखा जाए तो नाबालिक बच्चें व युवा सट्टे व जुआ के नशे में इतने चूर हो चुके है कि इन्हें चोरी चमारी करने में भी कोई गुरेज नही रहता वही पोड़ी सहित आस-पास क्षेत्र के लोगों सहित प्रबुद्धजनों ने अवैध जुआ सट्टा व शराब के कारोबार व थाना प्रभारी के खिलाफ कार्यवाही करने पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस महानिर्देशक से कार्यवाही की मांग की है वही आपको बता दे कि पुलिस के तमाम अधिकारियों को जानकारी के बावजूद भी कार्यवाही नही किया जॉना समझ से परे है|

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पोड़ी व पिपरिया जैसे क्षेत्र में सट्टा एवं जुआ सुर्खियों में है वही पोड़ी पुलिस को जुआ खिलाने वाले लोगों का पता रहता है परंतु पुलिस को नाल खिलाने वाले जुआड़ियों से बड़े पैमाने पर साप्ताहिक चढ़ावा चढ़ने के कारण उन पर कार्यवाही नही की जाती है वही प्राप्त जानकारी के मुताबिक कही न कही पुलिस के अधिकारियों के साथ खाइवालों के अच्छे खासे दोस्ताना संबंध है जिसे भरपूर रूप से निभाने का प्रयास किया जा रहा है वही पोड़ी के बस स्टैंड से करीब 100 मीटर की दूरी पर सट्टा एवं जुआ जैसे अवैध कारोबार फलने फूलने लगे है पुलिस अधिकारी के बताए अनुसार बताया जाता है कि हमे इसकी कोई जानकारी नही है वही मुख्य रूप से नाल खाने वाले जुआड़ी पोड़ी के ही मुख्य निवासी है परंतु पोड़ी चौकी प्रभारी की मिलीभगत के कारण कार्यवाही करने हाथ पैर कांप रहे है।

सोशल मीडिया का किया जा रहा उपयोग:-

मिली जानकारी के मुताबिक सटोरिये व जुआड़ी इतने चालाक है कि सोसल मीडिया में किसी तरह के पकड़ नही होने के कारण पुलिस इन पर कोई कार्यवाही नही कर सकती जिससे आज कल यह अपना खेल सोसल मीडिया के माध्यम से खेला करते है जिससे कोई सुराग तक नही मिल पाता परंतु पुलिस को इसकी पूरी कानो- कान खबर होने के बावजूद भी कार्यवाही नही करना राजनीतिक संरक्षण को जन्म देता है वही सूत्रों की माने तो इस पूरे खेल में सत्ता दल के सफेद पोशाक वाले नेता की मिलीभगत होने के कारण कार्यवाही नही की जाती वही अब तो जिला पुलिस प्रशासन भी जुआड़ियों के सामने नतमस्तक हो चुकी है जहां जुआड़ी बेखोफ होकर खेतो में जुआ खेल रहे है वही जानकारी के अनुसार पंडरिया से जुआड़ी पिपरिया चार पहिया वाहन में जाते है जिसकी जानकारी पुलिस के मुखबिर को भी है परंतु खाईवाल से अच्छा खासा साप्ताहिक खर्च मिलने के कारण कार्यवाही नही किया जाता है।

आज छत्तीसगढ़ के इन स्टेशनों की बदलेगी सूरत! प्रधानमंत्री मोदी रखेंगे आधारशिला

0

बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 6 अगस्त को देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास को आधारशिला रखेंगे। अमृत भारत स्टेशन योजना में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नौ स्टेशनों को भी शामिल किया गया है।

इन स्टेशनों का भी होगा कायाकल्प

इस योजना के साथ ही अकलतरा, तिल्दा-नेवरा, भिलाई पावर हाउस, गोंदिया, वडसा एवं चांदा फोर्ट स्टेशन में आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट एस्कलेटर,सर्कुलटिंग एरिया का उन्नयन, वेटिंग हाल और टायलेट का उन्नयन, स्टेशन लाइटिंग में सुधार, साइनेज, ट्रेन एवं कोच इंडिकेटर बोर्ड, पार्किंग स्थान में वृद्वि, प्लेटफ़ार्म एरिया का विस्तार, शेड, स्थानीय कला और संस्कृति के अनुसार स्टेशन के वाह्य स्वरूप का उन्नयन किया जाएगा।

चुनाव से पहले जूनियर डॉक्टर्स पर सरकार मेहरबान, बढ़ा जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड

0

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि, जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाया जा रहा है। स्टाइपेंड की मांग को लेकर कई बार जूनियर डॉक्टर विरोध कर चुके थे। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भू्पेश ने ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, यह जानकारी साझा करते हुए संतोष हो रहा है कि हमने जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस प्रकार PG फर्स्ट ईयर करने वाले जूनियर डॉक्टर्स को 67500 रुपए मिलेंगे, इससे पहले इन्हें 53, 550 रुपए मिल रहे थे।

  • PG सेंकड ईयर करने वाले जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड 56700 से 71450 किया गया है।
  • PG थर्ड ईयर करने वाले जूनियर डॉक्टर्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर 59200 से 74600 किया गया है।
  • MBBS करने वालों को 15900 मिलेंगे। उन्हें इससे पहले 12600 स्टाइपेंड मिल रहा था।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर ऐलान किया है।

3 हजार से ज्यादा डॉक्टर हड़ताल पर थे

प्रदेश में जूनियर डॉक्टर्स की संख्या 3 हजार से ज्यादा है। ये सभी प्रदेश अलग-अलग जिलों के मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं। इसके साथ ये लोगों का इलाज भी करते हैं। 4 दिन पहले भी इन लोगों ने हड़ताल किया था। सुबह से ओपीडी में रहने वाले जूनियर डॉक्टर नहीं थे। उनकी जगह रेगुलर स्टाफ ही अपनी सेवाएं दे रहे थे। इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से दूर रखा गया था।जूडा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा था कि जल्द मांगे नहीं मानी गई तो इमरजेंसी सेवाओं को भी बंद कर दिया जाएगा। पहले दिन अस्पताल आने वाले मरीजों का हड़ताली डॉक्टर्स ने पंडाल में ही चेकअप किया था।

सबसे कम मानदेय था

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मनु प्रताप सिंह ने बताया था कि राज्य में जूनियर डॉक्टर्स को मिलने वाला स्टाइपेंड दूसरे राज्यों के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने बताया कि आस-पास के स्टेट एमपी, झारखंड से भी कम स्टाइपेंड प्रदेश के जूनियर डॉक्टर्स को मिलता है। दूसरे प्रदेशों में जहां 95 हजार रुपए तक दिया जाता है। वहीं छत्तीसगढ़ में 50-55 हजार रुपए ही मिलते हैं। किसी भी प्रदेश में 2 साल का बॉन्ड नहीं भरवाया जाता है। केवल छत्तीसगढ़ में ही ऐसा हो रहा है। बीते 4 साल में मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। इसके चलते मजबूरन अब हड़ताल का कदम उठाना पड़ा था।

6 महीने पहले हुई थी हड़ताल

जूनियर डॉक्टर्स 6 महीने पहले भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए थे। उस समय सरकार की तरफ से आश्वासन दिया गया था कि उनकी मांगों पर जल्द फैसला लिया जाएगा, लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी कोई फैसला नहीं आया। जिससे जूनियर डॉक्टर्स में नाराजगी थी। इसके बाद चार दिन पहले इन्होंने फिर से हड़ताल शुरू कर दिया था।

पाकिस्तान के खिलाफ Asia Cup में Virat Kohli बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड, कर ली है तैयारी

0

Virat Kohli New Record in Asia Cup: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली एशिया कप 2023 में एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। इस बार के एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त को नेपाल और पाकिस्तान के मुकाबले के साथ होगी। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम के पहले एशिया कप मुकाबले की बात करें तो यह 2 सितंबर को दोपहर 1:00 बजे से पाकिस्तान के साथ खेला जाना है। आइए जानते हैं विराट कोहली कौनसा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाला।

विराट कोहली बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया कप मुकाबले में अगर विराट कोहली 102 रन बना लेते हैं तो वह ओडीआई क्रिकेट में 13 हजार रनों का आंकड़ा पार करने वाले वर्ल्ड के पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं वह ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट ने अब तक 275 वनडे मैचों में 12898 रन बनाए हैं। बता दें कि वनडे क्रिकेट में कोहली का बल्ला पाकिस्तान के खिलाफ काफी हल्ला मचाता है। उन्होंने अब तक पाकिस्तान के खिलाफ खेले 13 वनडे मुकाबलों में 48.72 की औसत से 536 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 2 अर्ध शतक भी जड़ा है।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर – 18426 रन
2. कुमार संगकारा – 14234 रन
3. रिकी पोंटिंग – 13704 रन
4. सनथ जयसूर्या – 13430 रन
5. विराट कोहली – 12898 रन

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर – 18426 रन
2. विराट कोहली – 12898 रन
3. सौरव गांगुली – 11221 रन
4. राहुल द्रविड़ – 10768 रन
5. एमएस धोनी – 10599 रन

सैलानियों को जल्द मिलेगी ’तांदुला इको फ्रेंडली टूरिज्म पार्क’ की सौगात

0

रायपुर। प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ में पर्यटन के विकास के लिए तेजी से निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। यहां सैलानियों के लिए सुविधाओं सहित सुगम पहुंच का भी ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में जल्द ही सैलानियों को ’तांदुला इको फ्रेंडली टूरिज्म पार्क’ की सौगात मिलने वाली है। बालोद जिले की प्रमुख एवं जीवनदायिनी तांदुला नदी में निर्मित तांदुला जलाशय के तट स्थित मनोरम प्राकृतिक वादियों को सैलानियों के लिए विकसित किया जा रहा है।

 

संयुक्त जिला कार्यालय बालोद के समीप आदमाबाद में निर्माणाधीन ’तांदुला इको फ्रेंडली टूरिज्म पार्क’ का निर्माण कार्य लगभग पूर्णता की ओर है। उल्लेखनीय है कि आदमाबाद के समीप स्थित तांदुला जलाशय का तट जंगल एवं हरे-भरे वृक्षेों से आच्छादित होने तथा बेहतरीन प्राकृतिक परिवेश और जरूरी सुविधाओं से युक्त होने के कारण सैलानियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। इस पर्यटन स्थल के विकसित हो जाने से बड़ी संख्या में सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। पार्क के सामने आकर्षक मुख्य द्वार का निर्माण किया जा रहा है। यहां पर्यटकों के रूकने के लिए कार्टेज, मचान, टेंट हाउस के अतिरिक्त रेस्टोरेंट, वाटर बॉडी, बुद्धा स्टेच्यू, गार्डन आदि निर्माण कार्य किया जा रहा है। यहां चम्पा के फूलों के अलावा फलदार पौधों का रोपण भी कराया जा रहा है। तांदुला जलाशय पर्यटन स्थल को आकर्षक एवं सुसज्जित बनाया जा रहा है, जिससे कि छत्तीसगढ़ के साथ-साथ अन्य राज्यांे से भी पर्यटक यहां आएं। पर्यटन स्थल में विभिन्न स्टॉल भी स्थापित किया जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकंेगे।

Gold Price Update: सोने में फ‍िर ग‍िरावट, चांदी धड़ाम, जानें- 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट…

0

Gold Price Update: सोने में फ‍िर ग‍िरावट, चांदी धड़ाम, जानें- 10 ग्राम गोल्ड का नया रेट… भारतीय सर्राफा मार्केट में रोजाना सोने और चांदी (Gold & Silver Price Today) के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। इसी बीच आज यानी 05 अगस्त, 2023 को सोना और चांदी (Gold Silver Price Update) सस्ता हुआ है। सोने की कीमत ₹59000 प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव ₹72000 प्रति किलो से अधिक है।

बता दे की इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना ₹59310 प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह ₹59298 पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी (Gold And Silver Price Today) सस्ता हुआ

आपको बता दे एक आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने के दाम घटकर ₹59061 पहुंच गए हैं। वहीं, 916 यानी 22 कैरेट प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना ₹54317 का हो गया हैm इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले यानी 18 कैरेट सोने के दाम ₹44474 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला सोना यानी 14 कैरेट सस्ता होकर ₹34689 में आ गया है।

‘मैं करूंगी राहुल गांधी से शादी’… लेकिन शर्लिन चोपड़ा ने रख दी ये शर्त

0

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपने नए-नए कारनामों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. शर्लिन के कपड़ों से लेकर उनकी हरकतों तक सब कुछ इंटरनेट पर चर्चा का हिस्सा बना रहता है. एक्ट्रेस के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. हालांकि शर्लिन का नाम कई विवादों के साथ भी जुड़ा है. लेकिन वह अपनी लाइफ को बिंदास तरीके से जीती हैं.

इसी बीच शर्लिन का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं. दरअसल शर्लिन ने शादी के लिए हां कर दी है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शर्लिन शादी किससे करने के लिए हां कह रही हैं. बता दें, वायरल वीडियो में शर्लिन से सवाल किया गया कि क्या वह राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी. जिसका जवाब देते हुए वह कहती हैं कि हां क्यों नहीं. इसके आगे शर्लिन शादी के लिए एक शर्त भी रखती हैं और कहती हैं कि वह चाहेंगी शादी के बाद उनका सरनेस चोपड़ा ही रहे.

शर्लिन के इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, लगता है राखी सावंत वाला नशा इसने भी कर लिया है. एक ने लिखा, राहुल गांधी को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी इससे शादी करके. दूसरे यूजर ने लिखा, तुमसे तो कभी नहीं करेंगे. इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा कि आप तो कर ही लेंगी लेकिन वो नहीं करेंगे.

बता दें, शर्लिन चोपड़ा कई बार विवादों का हिस्सा बन चुकी हैं. अपने बयनों के चलते भी वह लाइमलाइट में रहती हैं. एक्ट्रेस का नाम तब चर्चा में आया था जब उन्होंने साजिद खान को बिग बॉस के घर से निकालने के लिए अपनी पूरी जी-जान लगा दी थी. हालांकि वह ऐसा कर नहीं पाई थीं. एक्ट्रेस ने साजिद को बाहर करने के लिए पुलिस स्टेशन तक के चक्कर काटे थे. साजिद के खिलाफ थिकायत तक दर्ज करवाई थी.

Post Office की इस स्कीम में जमा करें 1500 रुपये, मिलेंगे 35 लाख!

0

भारतीय डाकघर (Post Office) की योजनाओं पर ध्‍यान देना चाहिए। यह एक अच्‍छा निवेश बढ़िया रिटर्न देता है। पैसा निवेश करने के कई विकल्‍प हैं। पोस्ट ऑफिस की स्‍कीम में जोखिम कम होता है। इसके साथ ही पैसे डूबने की संभावना कम होने के साथ ही अच्छा रिटर्न मिलता है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम में निवेश करने पर सबसे बड़ा लाभ होता है कि यह मार्केट रिस्क से अलग होता है और निवेशक को ज्यादा से ज्यादा रिटर्न देता है।

पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा स्कीम

अगर आप अपने पैसों को लंबे समय के निवेश कर ज्यादा से ज्यादा से रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम की खास बात ये हैं कि इसमें आप हर महीने छोटे निवेश पर भविष्य में बड़ी राशि प्राप्त कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 19 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए और आप भारतीय नागरिक होने चाहिए। इस स्कीम में आप 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं।

लोन की भी सुविधा

इस स्कीम में निवेशक हर महीने, तीन महीने, छह महीने और सालाना के आधार पर प्रीमियम जमा कर सकता है। निवेशकों को प्रीमियम भरने की आखिरी तारीख बीतने के बाद 30 दिन की प्रीमियम भरने की छूट मिलती है। इस स्कीम की एक खास बात ये भी है कि आपको इस स्कीम में भविष्य में लोन की सुविधा मिल सकती है। पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा स्कीम पर अगर आप लोन उठाना चाहते हैं तो आपने कम से कम 4 साल का प्रीमियम इस स्कीम में भरा होगा। 4 साल निवेश करने के बाद बैंक इस स्कीम पर आपको लोन की सुविधा दे देगी।

हर महीने करें 1411 रुपये के निवेश, म‍िलेगा 35 लाख रुपये

इस स्कीम में निवेश करने के लिए आपकी उम्र 18 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए। अगर आप 10 लाख रुपये तक इस स्कीम में 55 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो आपको हर महीने 1515 प्रीमियम देना होगा। वहीं अगर आप 10 लाख का निवेश 58 साल की उम्र में करते हैं तो आपको 1411 रुपये बतौर प्रीमियम देना होगा। वहीं 60 साल की उम्र में आपको मैच्योरिटी पर 34.60 लाख रुपये की राशि मिलेगी। किसी व्यक्ति की योजना पूरा होने से पहले मृत्यु हो जाती है तो सारा पैसा नॉमिनी को मिल जाएगा।