Home Blog Page 880

तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोशन के लिए 50% पद आरक्षित…. CM बघेल ने की घोषणा

0

रायपुर। CM भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है, उन्होंने कहा कि तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रमोशन किया जाएगा ​इसके लिए 50 फीसदी पद आरक्षित होंगे।

वहीं नायब तहसीलदार भी अब राजपत्रित अधिकारी होंगे। सीएम भूपेश बघेल की इस घोषणा से प्रशासनिक अधिकारियों में खुशी का माहौल है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में चलेगा Suryakumar Yadav का बल्ला, बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड

0

Suryakumar Yadav: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं भारत वेस्टइंडीज का दूसरा टी 20 मुकाबला आज (6 अगस्त) खेला जाएगा। यह मुकाबला प्रोविडेंस स्टेडियम में रात 8:00 बजे से खेला जाना है। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। जिसका बदला लेने के साथ ही टीम इंडिया सीरीज में 1-1 से बराबरी कर लेगी। आइए जानते हैं इस मुकाबले में सूर्या कौनसा रिकॉर्ड बनाने वाले हैं।

दूसरे टी20 में बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में मात्र 3 छक्के जड़ते ही सूर्यकुमार यादव भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे कर लेंगे। वह ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं ऐसा करने वाले वह वर्ल्ड क्रिकेट के 13वें बल्लेबाज बन जाएंगे। सूर्या से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने यह कारनामा कर रखा है। उन्होंने अब तक कुल 49 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 45.83 की औसत से 1696 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 152 चौके और 97 छक्के निकले हैं।

भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

भारत की ओर से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। जिन्होंने 148 मैचों में कुल 182 छक्के जड़े हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पूर्व कप्तान विराट कोहली हैं, जिन्होंने 115 मैचों में 117 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में केएल राहुल 99 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

1. रोहित शर्मा – 182 छक्के
2. विराट कोहली – 117 छक्के
3. केएल राहुल – 99 छक्के
4. सूर्यकुमार यादव – 97 छक्के
5. युवराज सिंह – 74 छ्क्के

Gold Price Today: सोना बिक रहा बहुत सस्ता, कीमत फिर गिरी, जानें नया भाव

0

नई दिल्लीः आप भारतीय सर्राफा बाजारों में सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो कृपया देर नहीं करें, क्योंकि अगर हाथ से मौका निकाला तो फिर पछतावा करना पड़ सकता है। देश के बाजारों में सोना इन दिनों काफी सस्ते में बिक रहा है, जो खरीदारी करने का सुनहरा मौका है। सोना अपने हाई लेवल रेट से काफी कम में बिकता नजर आ रहा है।

आपने सोना खरीदने में देरी की तो फिर अफसोस करना होगा। जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में सरसों तेल की कीमत काफी बढ़ सकती है। सर्राफा मार्केट में 24 कैरेट सोने का ताजा भाव 59,290 रुपये, जबकि 22 कैरेट का भाव 54,310 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। सोना खरीदारी से पहले आप महानगरों में जल्द खरीदारी कर पैसों की बचत कर सकते हैं।

इन शहरों में जानिए सोने का ताजा रेट

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 60,100 रुपये, जबकि 22 कैरेट का भाव 55,100 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 59,950 रुपये, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 54,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया जा रहा है।

राष्ट्रीय आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट गोल्ड 59,950 रुपये, जबकि 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 55,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज की जा रही है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने का दाम 58,330 रुपये, जबकि 22 कैरेट 55,550 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज की जा रही है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 59,950 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 54,950 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया।

तुरंत जानें मिस्ड कॉल से सोने की कीमत

देश के तमाम शहरों में आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो फिर बिल्कुल भी देर नहीं करें। आप 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं। मिस्ड कॉल के बाद आपको मैसेज के जरिए रेट की जानकारी प्रदान कर दी जाएगी।

लापरवाही की भेंट चढ़ा गौठान, अव्यवस्था के कारण 3 मवेशियों की मौत

0

बिलासपुर। जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत भटचौरा में पंचायत प्रतिनिधियों और सचिव की लापरवाही की वजह से एक बार फिर 3 मवेशियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम भटचौरा में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांछी योजना गौठान में पंचायत की लापरवाही की वजह से बेजुबान मासूम जानवरों को खुले आसमान के नीचे रखा गया है। यही वजह रही कि लगातार 3 दिन से हो रही बारिश के कारण गौठान के अंदर 3 मवेशियों की मौत हो गई।

एक तरफ राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम छत्तीसगढ को समृद्ध बनाने प्रयास कर रही है, जिससे ग्राम पंचायत के लोगों के साथ ही मवेशियों को भी अच्छी तरह से रखा जा सके, लेकिन धरातल में पंचायत प्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण योजना सिर्फ कागजों में दिखाई दे रही है।

घटना के बारे में जब ग्रामीणों से जानकारी ली गई तो, उन्होंने बताया कि गौठान में समिति बनी हुई है, लेकिन कोई ध्यान नही देता है, इसलिए गांव के ही लोग मवेशियों की देख रेख़ करते है, जो प्रतिदिन गौठान में मवेशियों की देख रेख के लिए अपने बच्चो को भेजते है जो गौठान समिति और पंचायत की उदासीनता को दर्शाता है।

दुर्ग के स्टील प्लांट में विस्फोट, एक की मौत, दो गंभीर

0

दुर्ग। रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित रायपुर स्टील प्लांट में ब्लास्ट होने की खबर है. लोहे को पिघलाते समय ब्लास्ट हुआ, जिससे काम पर मौजूद एक कर्मचारी की मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं.मृतक का नाम खेमलाल साहू बताया गया है.

CG Weather Update: प्रदेश के कई हिस्सों में आज भी होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0

रायपुर। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। वहीं कई हिस्सों में बारिश भी हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में आज बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश की संभावना जताते हुए ये जानकारी दी है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, एक- दो स्थानों में बिजली भी गिर सकती है। वहीं, राजधानी रायपुर में शाम से हल्की बौछार पड़ने की संभावना है।

उत्तरी छत्तीसगढ़ पर बना हुआ गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर है. इसके उत्तरी मध्य प्रदेश में पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है और यह कमजोर होकर निम्न दबाव में तब्दील हो सकता है।

यूथ इंडिया क्लब अकलतरा ने “एक पेड़ पूर्वजों के नाम अभियान ” चलाकर मुक्तिधाम में रोपे छायादार एवं फलदार पौधे

0

मनोज साहू – ब्यूरो जांजगीर चांपा 

अकलतरा| सामाजिक संस्था – यूथ इंडिया क्लब अकलतरा के तत्वाधान में ” एक पेड़ पूर्वजों के नाम अभियान ” के तहत दिनांक – 05 अगस्त 2023 को नगर के कालेज रोड स्थित मुक्तिधाम एवं मिनीमाता मंगल भवन में वृहद पौधारोपण किया गया जिसमें – आंवला , छीता , गुलमोहर , कटहल , नीम्बू , आम , शीशो , नीलगिरि , बेल व जामुन के 50 पेड़ लगाये गये |

कार्यक्रम में – संस्था के संरक्षक – मनोज साहू , अध्यक्ष – मन्नू थवाईत , उपाध्यक्ष – राजा पाण्डेय , सचिव – राज साहू , कोषाध्यक्ष – प्रहलाद पंसारी , सहसचिव – अजय राजपूत , सोशल मीडिया प्रभारी – दुर्गेश राठौर , सहसोशल मीडिया प्रभारी – सोमदेव पाण्डेय , कार्यकारिणी प्रमुख – आशीष खाण्डेल , सदस्य – चंदराम बरेठ , आदित्य केशरवानी , अमित सिंह , चौकीदार – द्वासराम एवं समस्त सदस्यगण उपस्थित रहे|

वेल विशर फाउंडेशन द्वारा लगाया गया नेत्र जांच शिविर, संस्था के द्वारा चलाये जा रहे मुहिम एक पेड़ दोस्ती के नाम के तहत पेड़ लगाया गया

0

मनोज साहू – ब्यूरो जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा| अकलतरा समाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम मधुवा के प्राथमिक शाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया।डॉ सोनी ने कहा कि अभी पूरे प्रदेश में आई फ्लू फैला हुआ है।उसी के रोकथाम हेतु वेल विशर फाउंडेशन के साथ यह शिविर लगाया गया।वेल विशर के सदस्य शरद सिंह ने बताया कि मेरे द्वारा देखा गया कि हमारे यंहा बच्चों में लगातार आई फ्लू फैल रहा था ।इस शिविर में स्कूल व गांव के बच्चों का निशुल्क नेत्र जाँच कर जिन बच्चों को आई फ्लू के समस्या है उन्हें आई ड्राप दिया जा रहा है । साथ ही संस्था द्वारा चलाये जा रहे मुहिम एक पेड़ दोस्ती के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग के सत्यजीत कुर्रे ने बच्चों को आई फ्लू के लक्षण व बचाव के तरीके बताते जागरूक किया।इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के सत्यजीत कुर्रे,सुभाषिनी निर्मलकर,सूर्यनारायण बंजारे,कल्याणी अघरिया ने अपनी सेवाएं दी।कार्यक्रम में संस्था से शरद सिंह,सुंदर प्रधान,श्रीमती सोन कुंवर मरकाम,श्रीमती भारती सिंह,श्रीमती दीपा मिंज,श्रीमती सरिता मरकाम,श्रीमती पूनम नायक आदि उपस्थित थे।

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 को खींचने लगा चांद का ‘चुंबक’, आज छलांग लगाकर पहुंचेगा और पास

0

Chandrayaan-3 Update: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में धमाकेदार एंट्री ली। फिलहाल स्‍पेसक्राफ्ट 164 km x 18074 km के ऑर्बिट में चक्कर लगा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) का अगला कदम चंद्रयान-3 के ऑर्बिट में कमी करना है। यह प्रक्रिया रविवार रात 11 बजे से शुरू होगी। अगले 17 दिन तक चंद्रयान-3 उसी तरह धीरे-धीरे चंद्रमा की ओर बढ़ेगा, जैसे-जैसे यह पृथ्वी से दूर गया था।

लॉन्च के बाद तीन हफ्तों के दौरान पांच चरणों में इसरो ने इसे पृथ्वी से दूर भेजा था। इसके बाद इसे 1 अगस्त को पृथ्वी की ऑर्बिट से चंद्रमा की ओर सफलतापूर्वक भेजा गया। चंद्रयान 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा, जो इस मिशन की सबसे बड़ी चुनौती मानी जा रही है। इसरो ने ट्वीट करके कहा कि चंद्रयान-3 के सभी सिस्टम दुरुस्त हैं। सब कुछ ठीक तरह से काम कर रहा है। इस पर ISTRAC बेंगलुरु में मौजूद मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (MOX) से लगातार निगरानी की जा रही है। चंद्रयान-3 से जुड़ा हर अपडेट देखिए

अगले 17 दिन ऐसा रहेगा चंद्रयान-3 का सफर

अगले 17 दिन ऐसा रहेगा चंद्रयान-3 का सफर
  • 6 अगस्त 2023: रात 11 बजे चंद्रयान की ऑर्बिट को 10 से 12 हजार किलोमीटर वाली ऑर्बिट में डाला जाएगा।
  • 9 अगस्त : दोपहर पौने दो बजे करीब इसके ऑर्बिट को बदलकर 4 से 5 हजार किलोमीटर की ऑर्बिट में डाला जाएगा।
  • 14 अगस्त : इसे घटाकर 1000 किलोमीटर किया जाएगा। पांचवें ऑर्बिट मैन्यूवर में इसे 100 किलोमीटर की कक्षा में डाला जाएगा।
  • 17 अगस्त : प्रॉपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल अलग होंगे।
  • 18 व 20 अगस्त : डीऑर्बिटिंग होगी। यानी चांद के ऑर्बिट की दूरी को कम किया जाएगा। लैंडर मॉड्यूल 100 x 35 KM के ऑर्बिट में जाएगा।
  • 23 अगस्त 2023: शाम पांच बजकर 47 मिनट पर चंद्रयान की लैंडिंग करवाई जाएगी।इस बार वो गलती नहीं होगी, जो पिछली बार थी​

    चंद्रमा पर 14 दिन तक प्रयोग करेंगे लैंडर और रोवर

    चंद्रमा पर 14 दिन तक प्रयोग करेंगे लैंडर और रोवर

    चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रॉपल्शन मॉड्यूल हैं। लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे। प्रॉपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशंस का अध्ययन करेगा। इस मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि चांद की सतह पर भूकंप कैसे आते हैं। यह चंद्रमा की मिट्टी का अध्ययन भी करेगा।

Happy Friendship Day: दोस्तों को बांधना चाहते हैं फ्रेंडशिप बैंड, तो पहले जान लें इनके अलग-अलग कलर का मतलब

0

Happy Friendship Day 2023: दोस्ती का कनेक्शन डायरेक्ट दिल से होता है। एक ऐसा शख्स जिससे आप अपने सारे सुख-दुख, सीक्रेट्स हर छोटी से छोटी बातें बिना कुछ सोचे शेयर कर सकें, ऐसा होता है ये रिश्ता। ऐसी ही दोस्ती को निभाने के लिए फ्रेंडशिप डे पर हम अपने दोस्तों को बैंड्स बांधते हैं। आप जानते हैं इन बैंड्स का इतिहास करीब 421 से 221 ईसा पूर्व का है।

इन बैंड्स को बांधने को लेकर मान्यता थी कि जिस भी दुआ के साथ दोस्त ने यह बैंड कलाईयों पर बांधा है वह दुआ इस बैंड के घिसने या खराब होने तक तक पूरी हो जाएगी। इसलिए जब बात आती है फ्रेंडशिप बैंड्स की, तो इसे चुनते समय डिज़ाइन और पैटर्न के साथ-साथ रंगों पर भी ध्यान देना चाहिए। हर फ्रेंडशिप बैंड के कलर के पीछे एक खास मतलब छिपा होता है। जो न सिर्फ आपकी दोस्ती में एक नया रंग भरते हैं, बल्कि उन्हें संवारने का भी काम करते हैं। आइए फ्रेंडशिप डे पर जान लेते हैं, इन रंग का मतलब।

रोज़ गोल्ड
रोज़ गोल्ड कलर उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो अपने दोस्तों के प्रति उदारता और खुशी जाहिर करना चाहते हैं। अपने दोस्ती को और मजबूत करने के लिए आप इस कलर को चुन सकते हैं।

रेड/कोरल
ये एक बोल्ड फ्रेंडशिप कलर है। रेड कलर का बैंड आप अपने उन दोस्तों को बांध सकते हैं, जिन्हें आप गुड लक बोलना चाहते हैं। इसे अपने दोस्त की बाईं कलर पर बांध सकते हैं।

ब्लू
ब्लू एक बहुत ही सुंदर कलर है। साथ ही साहस का प्रतीक भी है। अपने दोस्त को उसकी ताकत का एहसास दिलाने के लिए इस कलर का बैंड चुन सकते हैं।

येलो
येलो कलर दोस्ती का एक पर्याय है। जिन लोगों से बात करके, उनके पास रहने से आपको पॉजिटिव फिलिंग मिलती हो, वैसे दोस्तों को आप इस कलर का बैंड दें।

ब्लैक
ब्लैक एक बोल्ड और स्ट्रॉन्ग कलर है, जो पॉजिटिव एनर्जी को रिप्रेजेंट करता है। उन फ्रेंड्स को जिनके साथ आपका रिश्ता बेहद मजबूत है, उन्हें ब्लैक बैंड बांधें।

ग्रीन
सच्चाई किसी भी मजबूत रिश्ते का इंपॉटेंट फैक्टर है। उन दोस्तों के लिए जिन पर आप आंख मूंदकर विश्वास करते हैं, उन्हें आप ग्रीन कलर का बैंड दें।