Home Blog Page 879

राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, लोकसभा में होगी वापसी, 2 साल की सजा पर लगी थी रोक

0
राहुल गांधी की याचिका पर 4 तारीख को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली| कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई है, सोमवार को सत्र की शुरुआत होने से पहले लोकसभा सचिवालय द्वारा इसका नोटिस जारी कर दिया गया है. मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी, जिसपर बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी. ऐसे में राहुल गांधी को उनकी संसद सदस्यता वापस मिल गई है.

लोकसभा सचिवालय द्वारा जो नोटिस जारी किया गया है, उसमें जानकारी दी गई है कि 24 मार्च को राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई थी, जिसपर अब सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश आया है और सजा पर रोक लगा दी गई है. 4 अगस्त को आए आदेश के बाद वायनाड के प्रतिनिधि राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल कर दिया गया है. इधर राहुल की संसद सदस्यता बहाल हुई और उधर कांग्रेस दफ्तर और 10 जनपथ के बाहर समर्थकों का जश्न शुरू हो गया. यहां कांग्रेस समर्थक ढोल-नगाड़ों की आवाज़ पर थिरकते नज़र आए और अपने नेता के पक्ष में आए फैसले का जश्न मनाते नज़र आए.

Ls 2024 Rahul Gandhi

राहुल गांधी की संसद सदस्यता ऐसे वक्त पर बहाल हो रही है, जब 8 अगस्त से लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है. 8 से 10 अगस्त तक संसद में यह चर्चा होगी, जिसपर 10 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बयान देंगे. अब देखना होगा कि क्या कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी इस चर्चा में भाग लेंगे या नहीं.

बिलासपुर: डायरिया के प्रकोप से अब तक 20 मरीज ग्रसित, प्रभावित गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य कैंप

0

बिलासपुर: बारिश आते ही डेंगू, मलेरिया जैसी कई बीमारियां फैलन लगती है। बिलासपुर में डायरिया का प्रकोप बढ़ा। बारिश के मौसम में शहरी क्षेत्र के बाद अब ग्रामीण इलाकों में डायरिया ने अपना प्रकोप दिखाना शुरु कर दिया है। डायरिया से उल्टी-दस्त के मरीज मिलने लगे हैं।  हधनी और रानी गांव में अब तक डायरिया के 20 नए मरीज मिले है।

रतनपुर से 2 मरीज और बिल्हा के 4 मरीज को CSC रेफर किया गया है। बीमारी फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है और इसके साथ ही प्रभावित गांवों में हेल्थ कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

डोर टू डोर जा कर सर्वे भी शुरू किया गया है। दूषित पानी के कारण डायरिया फैलने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हैंडपंप का दूषित पानी पीने के बाद लोग बीमार हुए हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिलासपुर शहर के डायरिया प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य सिविर लगया गया है।

Sawan Somwar 2023 Upay: सावन सोमवार व्रत पर इस शुभ मुहूर्त में करें महादेव की उपासना, जानिए पूजा विधि और महत्व

0

Sawan Adhik Maas Somwar Vrat 2023: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को सर्वाधिक प्रिय है। इस मास में जो भी भक्त भगवान शिव की विधिवत उपासना करता है, उन्हें जीवन में सुख एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बता दें कि श्रावण मास का पांचवा और अधिक मास का तीसरा सोमवार व्रत 07 अगस्त 2023 के दिन रखा जाएगा। मान्यता है कि इस विशेष दिन पर भगवान शिव की उपासना करने से साधक को रोग, दोष और कई प्रकार के कष्टों से मुक्ति प्राप्त हो जाती है।

पंचांग के अनुसार, श्रावण मास के पांचवें सोमवार व्रत के दिन दो अत्यंत शिव योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। आइए जानते हैं, श्रावण सोमवार व्रत शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि।

सावन अधिक सोमवार व्रत 2023 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन अधिक मास के तृतीय सोमवार व्रत के दिन अश्विनी नक्षत्र का निर्माण हो रहा है। जो 08 अगस्त रात्रि 01:16 तक रहेगा। वहीं इस दिन रवि योग का भी निर्माण हो रहा है जो सुबह 05:46 से रात्रि 01:14 तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि इन दोनों शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से श्रेष्ठ फल प्राप्त हो जाता है।

सावन सोमवार व्रत पूजा विधि

  • श्रावण मास में सोमवार व्रत के दिन साधक सुबह उठकर स्नान-ध्यान करें और पूजा स्थल की साफ-सफाई कर, गंगाजल से शुद्ध कर दें।
  • इसके बाद दूध, घी, शक्कर, गुड़, दही, गंगा जल इत्यादि से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। साथ ही महादेव को बेलपत्र, चंदन, अक्षत, फल इत्यादि अर्पित करेंगे।
  • रुद्राभिषेक के समय महामृत्युंजय मंत्र या ‘ॐ नमः शिवाय‘ मंत्र का जाप निरंतर करते रहें।
  • रुद्राभिषेक के बाद शिव चालीसा का पाठ करें और अंत में भगवान शिव की आरती के साथ पूजा संपन्न करें।

सावन सोमवार व्रत भगवान शिव मंत्र

1. ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।

उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।।

2. मन्दाकिनीसलिलचन्दनचर्चिताय नन्दीश्वरप्रमथनाथमहेश्वराय ।

मन्दारपुष्पबहुपुष्पसुपूजिताय तस्मै मकाराय नम: शिवाय ।।

3. नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय ।

नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नम: शिवाय ।।

4. शिवाय गौरीवदनाब्जवृन्द सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय ।

श्रीनीलकण्ठाय वृषध्वजाय तस्मै शिकाराय नम: शिवाय ।।

 

 

 

 

(डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।)

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण पर हो सकती है चर्चा

0

रायपुर। आज रायपुर में भूपेश कैबिनेट की अहम होगी। जानकारी के मुताबिक सुबह 11.15 बजे ये बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में होगी। मुख्यमंत्री की बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं।

बैठक में 10 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। प्रदेश में कृषि की स्थिति, खाद-बीज की उपलब्धता के अलावे 15 अगस्त को होने वाली घोषणाओं पर भी मुहर लगेगी। CM निवास कार्यालय के कैबिनेट हाल में यह बैठक होगी।

बता दें कि काफी अंतराल के बाद ये कैबिनेट हो रही है, लिहाजा उम्मीद है कि इस कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। संविदाकर्मियों की मांगों को लेकर भी सरकार विचार कर सकती है। पिछली कैबिनेट में संविदाकर्मियों की मांगों पर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी थी, जिसके बाद 27 फीसदी मानदेय उनका बढ़ाया गया था, लेकिन संविदा कर्मचारी अभी भी नाखुश दिख रहे हैं।

Aaj Ka Rashifal 07 August 2023: आज इन राशियों को रहना होगा सर्वाधिक सतर्क, पढ़िए दैनिक राशिफल

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यवसाय में सहयोगियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच विचार कर करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपको अपने किसी परिचित से कार्य क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। व्यापार क्षेत्र में नए अवसर बनेंगे। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी आदि में आप नया निवेश कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। आप कोई नया काम करने का विचार बना रहे हैं तो अभी के लिए उसे रोक दें। व्यापार-व्यवसाय में अभी जोखिम न उठाएं। किसी लम्बी यात्रा पर न जाएं। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आप आपने किसी कार्य के लिए परेशान रह सकते हैं। आज विरोधियों से नुकसान उठाना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। वाहन आदि का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से मतभेद ना बढ़ाएं नहीं तो हानि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। आप आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज का दिन आपका स्वास्थ और अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया मकान या जमीन की खरीदारी आज कर सकते हैं। आज किसी विशेष काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवारिक विवाद से आज आप दूर रहें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप का दिन आपका व्यर्थ की भागदौड़ में निकलेगा। आप जिस कार्य के लिए कुछ दिनों से परेशान हैं, आज आपका वो काम होता हुआ दिखाई देगा। आपको अपने मित्रों से धोखा मिल सकता है। व्यापार में बड़ा लेन-देन सोच-विचार कर करें। यात्रा आदि में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। किसी काम का बहुत दिनों से सोच रहे हैं, आज वह काम पूरा होगा। न्यायालय पक्ष के काम में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद की स्थिति में अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना पर काम कर सकते हैं। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं या व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी व परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज के दिन आपके किसी जानकर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी बड़े काम से आप हाथ धो बैठेंगे। परिवार में कलह हो सकती हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

रायगढ़ : बारिश में लबालब हो रहे गर्मियों में खुदवाए 200 तालाब, कलेक्टर की पहल पर शुरू मुहिम के दिख रहे सकारात्मक परिणाम

0

रायगढ़| जिले में जल संरक्षण की दिशा में इस वर्ष ऐतिहासिक कार्य हुआ है, बारिश के करोड़ों लीटर पानी को सहेजने जिले में करीब 200 तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है। गर्मियों में खुदवाए गए ये तालाब अब बारिश में लबालब हो रहे हैं। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जल संरक्षण की दिशा में बारिश के पानी को सहेजने जिले के अलग-अलग तालाबों के साफ -सफाई और गहरीकरण का काम किया गया है। विभागीय योजना के साथ सीएसआर से भी काम कराया गया। अमृत सरोवर की खुदाई मनरेगा से की गई, वहीं जिले के विभिन्न उद्योगों को सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत अलग-अलग तालाबों को संवारने का जिम्मा दिया गया। डीएमएफ  से भी राशि जारी की गई है। तालाबों में जमी गाद और कचरे को साफ  किया गया। जिससे तालाब की गहराई में 3 से 6 फीट की वृद्धि हुई और क्षेत्रफल भी बढ़ा। परिणामस्वरूप एक तालाब में ही बारिश का लगभग 1 करोड़ लीटर तक ज्यादा पानी संचित हो सकेगा।

तालाब ग्रामीण जन जीवन और अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महती भूमिका निभाते हैं। आज जब गर्मी की चपेट में आकर जल स्त्रोतों के सूखने को घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे समय में रायगढ़ जिले में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में यह एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत गांवों में ऐसे तालाब जिनके अस्तित्व सिमटते जा रहे थे उन्हें सहेजने की ओर कदम बढ़ाए गए हैं।

गांव वालों ने कहा कइयों सालों से जमा मलमा हटा, भू-जल भी बढ़ रहा

तालाबों की सफाई और गहरीकरण से गांवों के लोगों में भी काफी हर्ष है। बनसिया गांव के सरपंच मनोहर पटेल ने बताया कि उनके गांव के तालाब में 4 एकड़ का तालाब है जिसका गहरीकरण इन गर्मियों में किया गया है। यहां सालों से जमा मलमा निकाला गया। जिससे तालाब की गहराई बढ़ी, पानी जमा होने का क्षेत्र भी बढ़ गया है। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा और जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि अब गर्मियों में भी निस्तार के लिए यहां से पानी मिलेगा। रेंगालपाली के सरपंच श्री राकेश साव ने बताया कि उनके गांव में भी तालाब गहरीकरण किया गया है। जिससे पूरे गांव को निस्तार के लिए पानी मिल रहा है। तालाब की गहराई बढऩे से ग्राउंड वाटर रिचार्ज में भी फायदा दिख रहा है। तालाब के पास के खेतों में लगे ट्यूबवेल में पानी की मात्रा बढ़ी है। तालाब के पास जिनके खेत हैं वे किसान सीधे तौर पर इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही मेढ़ की चौड़ाई भी लगभग 8 फीट तक बढ़ गई है। जिससे तालाब में पानी स्टोर होने और निस्तार के लिए आने जाने में सहूलियत हो रही है।

साफ -सफाई के साथ बढ़ी सुंदरता

गहरीकरण और साफ -सफाई से तालाब और आस-पास की सुंदरता बढ़ेगी। विभिन्न स्थानों में पिचिंग का काम किया गया है। तालाब के मेढ़ की चौड़ाई भी बढ़ी है। यहां पौधारोपण भी किया जा रहा है। कई तालाबों में किनारों पर पेवर ब्लॉक्स भी लगाए जा रहे हैं। इन सब से तालाब की खूबसूरती भी बढ़ी है।

भू-जल बढऩे के साथ रोजगार के मौके भी बनेंगे

तालाबों के जीर्णोद्धार से यहां करीब 1 करोड़ लीटर तक बारिश का पानी ज्यादा स्टोर होगा। जिससे आस-पास के लगभग 20 से 25 एकड़ में भू-जल स्तर बढ़ेगा। सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी। मछली पालन जैसे आजीविका के काम किए जा सकेंगे। सब्जी उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

तालाब ग्रामीण जन जीवन और अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महती भूमिका निभाते हैं। आज जब गर्मी की चपेट में आकर जल स्त्रोतों के सूखने को घटनाएं सामने आती रहती हैं। ऐसे समय में रायगढ़ जिले में कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के नेतृत्व में जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में यह एक बेहद महत्वपूर्ण पहल है। इसके अंतर्गत गांवों में ऐसे तालाब जिनके अस्तित्व सिमटते जा रहे थे उन्हें सहेजने की ओर कदम बढ़ाए गए हैं।

गांव वालों ने कहा कइयों सालों से जमा मलमा हटा, भू-जल भी बढ़ रहा

तालाबों की सफाई और गहरीकरण से गांवों के लोगों में भी काफी हर्ष है। बनसिया गांव के सरपंच श्री मनोहर पटेल ने बताया कि उनके गांव के तालाब में 4 एकड़ का तालाब है जिसका गहरीकरण इन गर्मियों में किया गया है। यहां सालों से जमा मलमा निकाला गया। जिससे तालाब की गहराई बढ़ी, पानी जमा होने का क्षेत्र भी बढ़ गया है। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा और जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि अब गर्मियों में भी निस्तार के लिए यहां से पानी मिलेगा। रेंगालपाली के सरपंच श्री राकेश साव ने बताया कि उनके गांव में भी तालाब गहरीकरण किया गया है। जिससे पूरे गांव को निस्तार के लिए पानी मिल रहा है। तालाब की गहराई बढऩे से ग्राउंड वाटर रिचार्ज में भी फायदा दिख रहा है। तालाब के पास के खेतों में लगे ट्यूबवेल में पानी की मात्रा बढ़ी है। तालाब के पास जिनके खेत हैं वे किसान सीधे तौर पर इससे लाभान्वित हो रहे हैं। इसके साथ ही मेढ़ की चौड़ाई भी लगभग 8 फीट तक बढ़ गई है। जिससे तालाब में पानी स्टोर होने और निस्तार के लिए आने जाने में सहूलियत हो रही है।

साफ -सफाई के साथ बढ़ी सुंदरता

गहरीकरण और साफ -सफाई से तालाब और आस-पास की सुंदरता बढ़ेगी। विभिन्न स्थानों में पिचिंग का काम किया गया है। तालाब के मेढ़ की चौड़ाई भी बढ़ी है। यहां पौधारोपण भी किया जा रहा है। कई तालाबों में किनारों पर पेवर ब्लॉक्स भी लगाए जा रहे हैं। इन सब से तालाब की खूबसूरती भी बढ़ी है।

भू-जल बढऩे के साथ रोजगार के मौके भी बनेंगे

तालाबों के जीर्णोद्धार से यहां करीब 1 करोड़ लीटर तक बारिश का पानी ज्यादा स्टोर होगा। जिससे आस-पास के लगभग 20 से 25 एकड़ में भू-जल स्तर बढ़ेगा। सिंचाई की सुविधा बेहतर होगी। मछली पालन जैसे आजीविका के काम किए जा सकेंगे। सब्जी उत्पादन को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Ileana D’Cruz ने शेयर किया अपने New Born Baby का फोटो, बताया क्या रखा नाम…

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana DCruz) मां बन गई हैं. उन्होंने प्यारे से बेटे को जन्म दिया है. मां बनने के बाद बेटे की तस्वीर शेयर कर उन्होंने लोगों को फिर से एक और सरप्राइज दे दिया. इससे पहले बिना शादी के प्रेग्नेंसी अनाउंस करके लोगों को सरप्राइज कर दिया था. बेटे की खुशी में एक्ट्रेस फूली नहीं समा रही हैं. इस गुड न्यूज को उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करके दिया है.

ना चेहरा छिपाया ना नाम

जहां आज सोशल मीडिया के दौर में सेलेब्स अपने बच्चों के नाम से लेकर चेहरे तक रिवील नही करते. वहीं इस बीच इलियाना ने जन्म के बाद ही अपने लाडले का चेहरा दुनिया को दिखा दिया है तो साथ ही नाम का खुलासा भी कर दिया है. बेटे का नाम इलियाना ने कोआ फीनिक्स डोलन रखा है जो काफी यूनिक है.

इस पोस्ट को शेयर करते हुए इलियाना ने कैप्शन में लिखा- बेटे के वेलकम पर हमारी खुशी को जाहिर करने के लिए कोई शब्द नहीं हैं. हमारा दिल भरा है. खास बात ये है कि इलियाना ने बेटे को 1 अगस्त को ही जन्म दे दिया था लेकिन इसके बारे में उन्होंने 5 दिन बाद फैंस को खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया. वहीं जैसे ही ये खबर आई तो हर कोई नए नवेले पैरेंट्स को गुड विशेज भेज रहा है.

बिना शादी के मां बनी हैं इलियाना

वहीं भले ही इलियाना ने बेटे को जन्म दे दिया है लेकिन उनके पार्टनर को लेकर सस्पेंस बरकरार है. कुछ समय पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर तो की थी लेकिन उससे हिंट तो मिला लेकि कुछ भी साफ नहीं है कि आखिर इलियाना के बेटे के पिता कौन है. वहीं रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इलियाना ने सगाई तो की है लेकिन शादी नहीं. लेकिन सच क्या है उस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी साध रखी है.

Bijapur: इंद्रावती नदी के निलकोंडा घाट में बहे मंगलू का 30 घंटे बाद भी सुराग नहीं, रेस्क्यू में जुटी सेना की टीम

0

बीजापुर: villager drowned in ghat इंद्रावती नदी के निलकोंडा घाट में बहे एक ग्रामीण का 30 घण्टे बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। नदी में बहे ग्रामीण के रेस्क्यू के लिए तहसीलदार, पटवारी,जनपद उपाध्यक्ष व नगर सेना की टीम जुटी हुई है।

भैरमगढ़ ब्लाक के पल्लेवाया का रहने वाला मंगलू पोडियामी तुमनार साप्ताहिक बाजार जाने के लिए शनिवार की सुबह घर से निकला था। मंगलू व अन्य छह ग्रामीण तुमनार(गीदम) बाजार जाने के लिए नाव से इंद्रावती नदी के निलकोंडा घाट पार कर रहे थे।

इसी बीच दोपहर 12 बजे के करीब नदी के बहाव से नाव अनियंत्रित होकर पलट गई.नाव के पलट से उसमें सवार सात ग्रामीणों में से 6 ग्रामीण तैर कर जैसे तैसे अपनी जान बचा पाने में कामयाब हो गए, लेकिन मंगलू पोडियामी नदी के बहाव में बहे कर लापता हो गया, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

villager drowned in ghat भैरमगढ़ तहसीलदार मोहन साहू ने बताया कि ग्रामीण मंगलू के रेस्क्यू के लिए नगरसेना व राजस्व की टीम शनिवार से जुटी हुई हैं.उन्होंने बताया कि 30 घण्टे बाद भी ग्रामीण मंगलू का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

भारतीय डाक में 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा होगा सेलेक्शन, जल्द करें आवेदन

0

India Post GDS Recruitment 2023 Notification: भारतीय डाक (India Post) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए India Post ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर बंपर बहाली निकाली है. इन पदों (India Post GDS Recruitment) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है. इच्छुक उम्मीदवार India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

उम्मीदवार 24 अगस्त से 26 अगस्त तक अपने आवेदन फॉर्म को एडिट कर सकेंगे. India Post GDS Bharti 2023 के तहत 30041 पदों पर भर्ती (GDS Bharti 2023) किया जाना है. अगर आप भी भारतीय डाक (India Post) में नौकरी (job) पाने की इच्छा रखते हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें.

India Post GDS 2023 के तहत भरे जाने वाले पदों की संख्या: इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 30041 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों को भरना है.

India Post GDS Recruitment के लिए कितने उम्र वाले कर सकते हैं आवेदन: उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

India Post GDS के लिए क्या है शैक्षिक योग्यता
भारत सरकार/राज्य सरकारों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण सर्टिफिकेट होना चाहिए. भारत में केंद्र शासित प्रदेशों में GDS की सभी अनुमोदित श्रेणियों के लिए एक अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता होगी. उम्मीदवारों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में कम से कम माध्यमिक मानक तक स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.

India Post GDS Bharti 2023 के लिए देना होगा आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा. हालांकि, निम्नलिखित श्रेणी को सभी महिला/ट्रांस-महिला उम्मीदवारों और सभी एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
India Post GDS Recruitment 2023 अप्लाई करने का Direct Link
India Post GDS Recruitment 2023 Notification

India Post GDS Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन
India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें.

CISF के आइजी पर भतीजी को बंधक बनाने का आरोप, पीड़िता ने मौसी को लिखा पत्र, पुलिस की मदद से किया गया रेस्क्यू

0

दुर्ग। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के आईजी पर अपनी ही भतीजी को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा है. बिहार से आई टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से पीड़िता का रेस्क्यू कर सखी सेंटर में भेजा है.

बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ आईजी संजय प्रकाश ने अपनी ही 22 साल की भतीजी को बंधक बनाकर रखा था. इस बात की जानकारी पीड़िता ने अपनी मौसी को पत्र के माध्यम से दी. पीड़िता की बिहार में रहने वाली मौसी ने पटना से महिला विकास मंच की वीणा मानवी और उनकी टीम के साथ दुर्ग पहुंची, जहां एसपी शलभ सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद पीड़िता का रेस्क्यू सखी सेंटर भेजा है.

बताया गया कि युवती की माता की 2016 और पिता की 2021 में मौत हो गई थी, जिसके बाद युवती को उसके चाचा सीआईएसएफ के आईजी संजय प्रकाश ने अपने अपने घर में रखा है. फिलहाल, इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है.