Home Blog Page 878

बिलासपुर: हथिनी और रानी गांव में डायरिया की 10- 10 मरीज मिले, 130 घरों में सीएमएचओ डॉ. शुक्ला ने कराया सर्वे

0

सीएमएचओ ने ग्रामीणों से की मुलाकात सावधानी बरतनी किया जागरूक

बिलासपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही डायरिया के मरीज मिल रहे हैं। रविवार को हथिनी और रानी गांव में सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला ने खरोखर सर्वे कराया दोनों गांव में 10 -10 डायरिया के मरीज मिले हैं। जिन्हें दवा का वितरण किया गया है। सीएमएचओ डॉ शुक्ला ने बताया कि शनिवार को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र में रानी गांव से डायरिया के 4 मरीज भर्ती हुए थे।

रविवार को रानी गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया। यहां 60 घरों में मितानिन और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा सर्वे किया गया। 10 डायरिया के मरीज मिले, उन्हें दवा का वितरण किया गया है। रानी गांव के बाद सीएमएचओ डॉ राजेश शुक्ला बिल्हा के ग्राम हथनी पहुंचे यहां भी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा लगभग 70 घरों का सर्वे कराया गया। जिसमें डायरिया के 10 मरीज मिले। दोनों काम में अभी भी हेल्थ कैंप लगाया गया है। जहां शिविर लगाकर लोगों की जांच और उपचार कर दवा वितरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बिल्हा बीएमओ डॉक्टर शुभा गढ़ेवाल, नौशाद अहमद, कोटा और बिल्हा विकासखंड के चिकित्सा अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

3 मरीज रतनपुर और 4 बिल्हा सीएससी रेफर

सर्वे के दौरान दोनों मिलाकर रविवार डायरिया के 20 मामले सामने आए हैं। रानी गांव से 3 मरीज सीएससी रतनपुर में भर्ती कराए गए हैं। इसके साथ ही हथिनी गांव के चार मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हा रेफर किया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। हथनी गांव में तीन शिफ्ट में सर्वें और जांच के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

गांव वालों को सीएमएचओ ने डायरिया से बचाव के बताएं उपाय

रानी गांव और हथिनी गांव में पहुंची मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश शुक्ला ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए। उन्हें डायरिया सहित अन्य जल जनित बीमारियों से बचाव के तरीके बताएं। डॉ शुक्ला ने ग्रामीणों से कहा कि दूषित भोजन करने से बचें, घर में पानी का सेवन करें, सर्दी जुखाम या बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, नीम हकीम और झाड़-फूंक से बचें। समय पर बीमारी दवा मिलने से रोगी जल्द स्वस्थ हो जाता है।

Aaj Ka Rashifal 8 August 2023: आज किन राशियों को सतर्क रहने की है जरूरत, पढ़िए दैनिक राशिफल

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, किसी आवश्यक कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, व्यापार में साझेदारी करना लाभप्रद होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आप किसी विपत्ति में फंस सकते हैं, व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझे। वाणी पर संयम रखें, व्यापार में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न उठाएं। परिवार के लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। कोई नया काम सोच विचार कर करें, किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन आदि संभलकर चलाएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपके पुराने रुके कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी का सहयोग मिलेगा, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। कोई नया कार्य शुरू करने में किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप भागीदार हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खानपान पर नियंत्रण रखें। कहीं बाहर न जाएं, किसी को बड़ी रकम उधार न दें। व्यापार में पुराने किसी सहयोगी पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के चलते मानसिक  और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लम्बी यात्रा करना पड़ सकता है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद से फंस सकते हैं, परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आप आज किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार में नया काम हाथ आएगा, कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कही बाहर घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य में आज आप राहत महसूस करेंगे। परिवार में स्नेह-प्रेम का माहौल रहेगा, परिवार के लोगों के साथ मिलकर आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में नया काम आपको मिलेगा, अपरिचित व्यक्ति को कोई बड़ी राशि धन उधार न दें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। परिवार के किसी व्यक्ति से मनमुटाव होगा। अच्छा रहेगा आज आप वाद-विवाद में न उलझें, नहीं तो अपमान का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आज काम में रुकावट आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप थोड़ा संभलकर रहें, वाहन आदि के उपयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार या समाज में  किसी विशेष व्यक्ति से विवाद की स्थिति बन सकती हैं। घर में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, मवेशियों के झुंड को बस ने रौंदा, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मवेशियों की मौत

0

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बस ने 17 मवेशियों को रौंद दिया है। NH53 के वन काष्ठागार के पास की यह घटना है।

वहीं, बताया जा रहा है कि बस सरायपाली से रायपुर जा रही थी। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।

13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को अब बस कुछ ही महीने बचे हैं। इसकी तैयारी को लेकर सभी पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं सत्ता बरकरार रखने कांग्रेस ने भी जी जान लगा दिया है। चुनाव को देखते हुए कई बड़े मंत्रियों का दौरा भी लगातार जारी है।

 

इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को छत्तीसगढ़ आएंगे। इसकी जानकारी PCC चीफ दीपक बैज ने दी है।

CG Job : 8वीं से 12वीं पास युवाओं के लिए इन पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

0

रायपुर. सीएमएचओ ऑफिस दुर्ग ने चौकीदार सहित 88 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के ऑफिशियल वेबसाइट http://durg.gov.in/ पर उपलब्ध है.

शैक्षिक योग्यता : 8th / 10th / 12th

कुल वैकेंसी – 88 पद

पदों का नाम –
ड्रेसर ग्रेड  – 01
ड्रेसर ग्रेड – 02
OPD अटेंडेंट
पिउन/क्लास IV
पिउन / वार्ड बॉय
स्वीपर
चौकीदार

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल http://durg.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.  वेतनमान 15,600 – 62,000 रहेगा. इस सरकारी नौकरी में इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा.

CG Crime: अवैध नशीली पदार्थों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख का गांजा जब्त

0

महासमुंद. नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे 2 आरोपी गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से साढ़े 12 लाख का गांजा जब्त किया है. साथ ही गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त किया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है.

बता दें कि, पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह ने क्षेत्र में नशे पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में पुलिस को मुखीबर से सूचना मिली कि, कार क्रमांक CG17KK5397 ओडिशा से अवैध गांजा तस्करी कर रायपुर खपाने के लिए लेकर जा रहे हैं.

वहीं पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार कार को रोककर जब जांच की तो आरोपियों के कब्जे से 50 पैकेट कुल 50 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. जब्त गांजे और वाहन की कुल कीमत 15.50 लाख रुपये आंकी जा रही है. मामले में पुलिस ने धनु मंडावी निवासी आजाद चौक जिला बलौदा बाजार और सैयद अशफाक निवासी यदुनंदन नगर बिलासपुर को गिरफ्तार किया है.

छत्तीसगढ़ में अब तक 617.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, जानिए अपने जिले का हाल

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर| राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 602.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 07 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1067.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 290.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 556.9 मिमी, बलरामपुर में 504.6 मिमी, जशपुर में 491.2 मिमी, कोरिया में 604.2 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 628.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 733.3 मिमी, बलौदाबाजार में 627.4 मिमी, गरियाबंद में 585.5 मिमी, महासमुंद में 671.9 मिमी, धमतरी में 623.7 मिमी, बिलासपुर में 622.4 मिमी, मुंगेली में 787.7 मिमी, रायगढ़ में 682.9 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 542.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 499.6 मिमी, सक्ती में 504.4 मिमी, कोरबा में 611.7 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 583.1 मिमी, दुर्ग में 501.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 489.6 मिमी, राजनांदगांव में 683.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 786.9 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 651.1 मिमी, बालोद में 679.5 मिमी, बेमेतरा में   482.4 मिमी, बस्तर में 650.0 मिमी, कोण्डागांव में 476.5 मिमी, कांकेर में 561.0 मिमी, नारायणपुर में 566.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 755.1 मिमी और सुकमा में 876.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

मुख्यमंत्री भूपेश ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, इस परेशानी का किया जिक्र

0

रायपुर. ट्रेनों के अनियमित परिचालन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में ट्रेनों के निरस्त और विलंब से चलने के कारण प्रदेशवासियों को हो रही परेशानी का जिक्र किया गया है.

सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ के दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को हो रही दिक्कतों से भी अवगत कराया है और ट्रेनों के सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया है.

CG Breaking: 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, महासमुंद डिविजन में था सक्रिय

0

कांकेर: छत्तीसगढ़ में आए दिन हो रहे नक्सली हमले को लेकर सरकार नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए कई तरह से कोशिशे कर रही है। इसके बावजूद नक्सलियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। इस बीच खबर आई है कि कांकेर जिले में एक इनामी नक्सली ने खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सरेंडर किए नक्सली पर 5 लाख का इनाम था। आत्मसमर्पित नक्सली महासमुंद डिविजन में सक्रिय था और ये कई बड़ी वारदातों में शामिल था। बता दें कि सरकार की विचारधारा से प्रभावित होकर हथियार छोड़ सामान्य जीवन जीने के लिए सरेंडर किया। पुलिस अधीक्षको के सामने आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

बलरामपुर: SP ने एक एसआई और तीन आरक्षक को किया निलंबित, जानिए पूरा मामला

0

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज पहाड़ी मंदिर में शुक्रवार को अपने साथी के साथ दर्शन करने पहुंची एक नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप और उसके साथी युवक के साथ डरा धमकाकर 20 हजार रुपए लूटने का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस की टीम ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जिसमें 2 आरोपी थाने से ही फरार हो गए हैं पुलिस की इस लापरवाही मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक एएसआई एवं तीन आरक्षकों को सस्पेंड किया है।

पीड़िता एक पहाड़ी कोरवा जनजाति की नाबालिग लड़की है और शुक्रवार को वह अपने परिचित दोस्त के साथ रामानुजगंज स्थित पहाड़ी मंदिर में घूमने आई थी।पीड़िता जब सीढ़िया चढ़ रही थी तो 3 युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें पुलिस के नाम पर डराने लगे।पीड़िता और उसके साथी को थाना ले जाने की बात कहकर आरोपियों ने उन्हें अपने साथ ले गया और अपने अन्य साथियों को फोन करके बुला लिया।इस पूरे घटनाक्रम में आरोपियों ने नाबालिग के दोस्त को डरा धमकाकर पैसे की मांग की और उसे अपने साथ एटीएम ले जाकर ₹20000 ले लिए। इधर दो आरोपियों ने पीड़िता को मिट गई के जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।

इस पूरे घटनाक्रम से पीड़िता एवं उसका परिचित दोस्त काफी डर गए थे उन्होंने उसी दिन थाने में जाकर इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों ने लापरवाही बरतते हुए पीड़िता को दूसरे दिन आने की बात कही शनिवार को जब पीड़िता एवं उसका साथी पहुंचे तो पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया पुलिस आरोपियों को थाने भी ले आई लेकिन यहां भी पुलिस की लापरवाही देखने को मिली और दो आरोपी पुलिस की अभिरक्षा से ही फरार हो गए हैं। लापरवाही के ईस मामले में एसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक एएसआई और तीन आरक्षकों को सस्पेंड कर दिया है और फरार हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रहे हैं।