Home Blog Page 877

विश्व आदिवासी दिवस: वन विभाग द्वारा 500 करोड़ रूपए का होगा वितरण, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलेगा 424 करोड़ से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक

0

रायपुर, /छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस 09 अगस्त को आयोजित वृहद स्तरीय कार्यक्रम में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत 472 करोड़ 31 लाख रूपए की राशि का वितरण किया जाएगा। इनमें तेंदूपत्ता संग्राहकों को 424 करोड़ रूपए से अधिक का प्रोत्साहन पारिश्रमिक तथा वन प्रबंधन समितियों को 44 करोड़ रूपए की लाभांश राशि का वितरण होगा।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों को दी जाने वाली तेंदूपत्ता संग्राहक राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों के कल्याण के लिए सामाजिक तथा सामूहिक सुरक्षा बीमा आदि अनेक योजनाएं भी संचालित की जा रही है। गौरतलब है कि वर्ष 2018 में देय तेंदूपत्ता का संग्रहण पारिश्रमिक 2 हजार 500 रूपए प्रति मानक बोरा था, जिसे तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वर्ष 2019 में बढ़ाकर 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा किया गया। साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस के रूप में प्रोत्साहन पारिश्रमिक का भी वितरण किया जा रहा है। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राज्य के जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में प्रोत्साहन पारिश्रमिक तथा लाभांश राशि के सुव्यवस्थित वितरण के लिए वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार प्रमुख सचिव वन श्री मनोज पिंगुआ के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा तैयारियां जोरो पर है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव द्वारा इसके लिए समस्त मुख्य वन संरक्षकों तथा वनमण्डलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

छत्तीसगढ़ में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर तेंदूपत्ता संग्राहकों को 424 करोड़ 11 लाख रुपए का प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरित किया जाएगा। इसके अंतर्गत वर्ष 2021 में लाभ में रही 733 समितियों के 9 लाख 49 हजार 944 संग्राहकों को 163 करोड़ 62 लाख रुपए की प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार संग्रहण वर्ष 2022 के लिए लाभ में रहीं 661 समितियों के 8 लाख 61 हजार 772 संग्राहकों को 260 करोड़ 49 लाख रुपए का प्रोत्साहन पारिश्रमिक का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार राय ने दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तेंदूपत्ता के व्यापार से होने वाले लाभ का प्रोत्साहन पारश्रमिक संग्राहकों को वितरण किया जाता है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान 16 अगस्त तक अपनी फसलों का करा सकते हैं बीमा

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना मौसम खरीफ वर्ष 2023 में कृषकों को बीमा आवरण में शामिल होने की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसल हेतु सिंचित व असिंचित धान, मक्का, अरहर, मूंग, मूंगफली, कोदो, कुटकी, अरहर (तुअर) फसल का बीमा कराया जा रहा है। इन फसलों का ओलावृष्टि, बेमौसम बारिश, भूस्खलन, जल भराव, बादल फटने, आकाशीय बिजली जैसे प्राकृतिक आपदाओं, कीट एवं रोगों के परिणाम स्वरूप अधिसूचित फसलों के नष्ट होने की स्थिति में किसानों को बीमा का लाभ दिया जाएगा।

खरीफ फसल के लिए कृषक द्वारा देय प्रीमियम बीमित राशि का 2 प्रतिशत है। मक्का के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 32 हजार और किसान द्वारा देय प्रीमियम प्रति हेक्टेयर 640 रूपये है। इसी प्रकार धान असिंचित के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 41 हजार व किसान द्वारा देय प्रीमियम प्रति हेक्टेयर 820 रूपये, धान सिंचित के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 58 हजार व किसान द्वारा देय प्रीमियम प्रति हेक्टेयर 1160 रूपये, उड़द के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 20 हजार व देय प्रीमियम प्रति हेक्टेयर 400 रूपये, अरहर के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 35 हजार रुपए देय प्रीमियम प्रति हेक्टेयर 700 रूपये एवं मूंगफली के लिए बीमित राशि प्रति हेक्टेयर 40 हजार व देय प्रीमियम प्रति हेक्टेयर 800 रूपये निर्धारित है। योजनांतर्गत ऋणी कृषक अनिवार्य रूप से एवं अऋणी कृषक ऐच्छिक रूप से लाभ ले सकते हैं।

पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 नियत है। पंजीयन हेतु कृषक बी-वन खसरा, वन पट्टा, ऋण पुस्तिका की छायाप्रति, आवेदन पत्र, बैंक पास बुक, आधार कार्ड की छायाप्रति, बोवाई प्रमाण पत्र (ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी/पटवारी द्वारा प्रमाणित) जैसे अनिवार्य दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी बैंक शाखा, प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी समिति, लोक सेवा केंद्र, बीमा कंपनी या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं। किसान अधिक जानकारी हेतु विकासखण्डों में संचालित कृषि कार्यालयों से संपर्क कर सकते हैं।

भैंसमा महाविद्यालय में मानव श्रृंखला बनाकर दिया गया मतदान का संदेश

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर सौरभ कुमार एवं जिला नोडल स्वीप व मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप के मार्गदर्शन में सीमा पात्रे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के सहयोग से जिले के सभी विद्यालय एवं महाविद्यालयों में मतदान के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में विगत दिवस स्व. प्यारे लाल कंवर शासकीय महाविद्यालय भैंसमा में मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदाताओं को मताधिकार का उपयोग करने हेतु जागरूक व प्रोत्साहित किया गया। मानव श्रृंखला का यह अनोखा दृश्य भैंसमा में पहली बार बनाया गया।

श्रृंखला के माध्यम से महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न आकृतियों का निर्माण कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। जिसमें मतदान जागरूकता संबंधी संदेश लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी, छोड़ कर अपने सारे काम, पहले करेंगे हम मतदान जैसे नारे लगाए गए।

महाविद्यालय के स्वीप नोडल अधिकारी व सहायक प्राध्यापक दीपेश कुमार ने छात्र- छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी लोकतंत्र का आधार मतदान है। मतदाता की सक्रिय भागीदारी से देश का लोकतंत्र मजबूत एवं स्थायी बनता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतंत्र की महता की जानकारी देते हुए बताया कि जनता द्वारा जनता के लिए जनता का शासन ही लोकतंत्र है। नोडल अधिकारी दीपेश ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं अपने गांवों में जाकर हर एक मतदाता को मतदान करने हेतु प्रेरित करें। जिससे वे अपने मताधिकार का उपयोग कर देश के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन कर सके एवं एक स्वच्छ ईमानदार प्रत्याशी को चुनकर लोकतंत्र की मजबूती मे भागीदार बने। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को मतदाता शपथ पत्र का वाचन कर शपथ दिलाई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे.एल. चौहान, छात्र छात्राएं, सहित अन्य सहायक प्राध्यापक एवं स्टॉफ उपस्थित रहे

कोरबा जिले में अब तक 611.7 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / जिले में 01 जून से अब तक 611.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 07 अगस्त तक औसत वर्षा 636.0 मिमी हुई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील कोरबा में 581.4 मिमी, भैंसमा में 743.5 मिमी, करतला में 609.4 मिमी, कटघोरा में 726.2 मिमी, दर्री में 660.6 मिमी, पाली में 572.2 मिमी, हरदीबाजार में 438.2 मिमी, पोड़ी-उपरोड़ा में 601.0 मिमी एवं पसान में 543.0 मिमी वर्षा हो चुकी है। अब तक सर्वाधिक वर्षा भैंसमा तहसील में दर्ज की गई है।

बूथ जीतेंगे तो विधानसभा चुनाव जीतेंगे : पूर्व नेता प्रतिपक्ष

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बाकी हैं। चुनाव जीतने के लिए प्रदेश की पार्टियां अपनी अपनी कमर कस ली हैं। वहीं विपक्ष सत्ता पक्ष पर कई मुद्दों को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का बड़ा बयान सामने आया है।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष बूथ के लिए कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी देने पर कहा कि बूथ जीतेंगे तो विधानसभा चुनाव जीतेंगे, इसलिए बूथ मज़बूत होना चाहिए। बूथ से ही जीत सुनिश्चित है, सभी कार्यकर्ता लगे हैं।

Samsung Galaxy F34 5G फोन 6000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

0

स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग (Samsung) ने अपने नए किफायती फोन Samsung Galaxy F34 5G को लॉन्च कर दिया है. हाल ही में कंपनी ने एफ सीरीज के तहत F54 को पेश किया है, जो 30 हजार के कम कीमत में आता है. अब कंपनी ने 20 हजार बजट सेगमेंट के लिए अपना नया फोन पेश किया है. चलिए फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं.

Samsung Galaxy F34 5G की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy F34 5G के 6GB RAM and 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है. उपलब्धता के मामले में यह प्री-ऑर्डर के लिए Flipkart पर उपलब्ध है. बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. वहीं HDFC Bank क्रेडिट कार्ड नॉन ईएमआई और डेबिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये तक छूट मिल सकती है. Samsung Galaxy F34 की डिलीवरी 12 अगस्त से शुरू हो सकती है.

स्पेक्स ये सब मिलेंगे
Samsung Galaxy F34 5G के स्पेक्स भी रिवील हो चुके हैं. फोन में 6.4 इंच की एफएचडी प्लस sAmoled डिस्प्ले 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है. फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा. फ्रंट में 8MP का कैमरा मिल सकता है. स्मार्टफोन में 6000 एमएएच की बड़ी बैटरी मिलेगी जो 2 दिन तक आराम से चल सकती है. Galaxy F34 5G को कंपनी 2 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च करेगी जिसमें 6/128GB और 8/128GB शामिल है. मोबाइल फोन को आप ग्रीन और ब्लैक कलर में खरीद पाएंगे.

अगर आप इस लॉन्च इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कंपनी के यूट्यूब चैनल पर जाना होगा. प्रोसेसर और फोन से जुडी दूसरी जानकारी के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार और करना होगा.

CG Job: आंगनबाड़ी में सहायिका एवं कार्यकर्ता के पद पर निकली भर्ती, 21 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

0

नारायणपुर: नारायणपुर परियोजना के अन्तर्गत ग्रामों में पुराने आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति किया जाना है। इस हेतु आवेदन पत्र जिस ग्राम,  वार्ड में आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित किया जाना है।

ग्राम के इच्छुक महिला उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र स्वयं अथवा पंजीकृत डॉक से परियोजना कार्यालय नारायणपुर में 21 अगस्त सायं 5.30 बजे तक आमंत्रित किया गया है। उम्मीदवार इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना नारायणपुर से संपर्क कर सकते हैं।

Mungeli: 3 साल से फरार स्थाई वारंटी परमानंद विश्वकर्मा को पुलिस ने दबोचा

0

मुंगेली,,मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि वर्ष 2020 थाना लालपुर के 72/2020 धारा 354 भादवि 8 पॉक्सो का आरोपी परमानंद विश्वकर्मा़ पिछले 03 वर्षों से लगातार फरार था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिसे मुखबिरों की सूचना के आधार पर लालपुर पुलिस द्वारा पकड़कर विधिवत् माननीय न्यायालय पेश किया गया|

मुंगेली: अवैध गतिविधियों के विरूद्ध गई कार्यवाही,12.4 लीटर अवैध शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

0

मुंगेली,,जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जरहागांव द्वारा ग्राम बटहा में पुल के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी जितेन्द्र निर्मलकर के कब्जे से 4.3 लीटर अवैध शराब, थाना लालपुर द्वार ग्राम कंतेली में दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी ईश्वर आडिल के कब्जे से 3.6 लीटर अवैध शराब एवं थाना मुंगेली द्वारा ठाकुर ढाबा के पास दबिश देकर अवैध शराब बिक्री करते हुए आरोपी अजीत साहू के कब्जे से 4.5 लीटर अवैध शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 06 व्यक्ति के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। जिसमें थाना सरगांव द्वारा 05 आरोपी, थाना लालपुर द्वारा 01 आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है।

इसी प्रकार सट्टा खेल रहे 01 आरोपी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है जिसमें थाना मुंगेली द्वारा रायपुर रोड सब्जी मंडी के पास दबिश देकर आरोपी मनोज निर्मलकर के कब्जे से 1650/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति 17 अगस्त तक

0

आशीष कश्यप बिलासपुर,/एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर के आंगनबाड़ी केंद्र राजपुर 1 में कार्यकर्ता पद एवं राजपुर 3 में सहायिका पद हेतु तथा ग्राम पंचायत सकेरी के आंगनबाड़ी केंद्र सकेरी 1 में कार्यकर्ता पद हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का मूल्यांकन कर लिया गया है।

मूल्यांकन पश्चात अनंतिम मूल्यांकन पत्रक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तखतपुर, जनपद पंचायत तखतपुर, ग्राम पंचायत राजपुर एवं सकेरी तथा आंगनबाड़ी केन्द्र राजपुर 1, राजपुर 3 तथा सकेरी 1 में चस्पा किया जा चुका है। इस संबंध में 17 अगस्त तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय तखतपुर में कार्यालयीन समय पर दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किये जायेंगे