Home Blog Page 876

Mungeli: अंधे कत्ल के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में मुंगेली पुलिस को मिली सफलता, 24 घंटे के भीतर किया धर दबोचा

0

मुंगेली,, मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम शुक्लाभाठा (विचारपुर) निवासी प्रार्थी मालिकराम यादव ने दिनांक 06.08.2023 को थाना फास्टरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वह दिनांक 06.08.2023 को दोपहर करीब 3ः00 बजे ग्राम सेतगंगा बाजार सब्जी एवं राशन लेने गया था, उस समय उसकी पत्नी कुमारी बाई घर में अकेली थी। करीब 7ः00 बजे वापस घर जाने पर उसकी पत्नी कुमारी बाई खून से लथपथ जमीन में मृत अवस्था में पड़ी थी, कि रिपोर्ट पर थान फास्टरपुर में मर्ग एवं अपराध क्रमांक 93/2023 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए फास्टरपुर पुलिस द्वारा ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि प्रार्थी का भतीजा विधि से संघर्षरत् बालक जो अपने परिवार के साथ मुंगेली में रहता है, को करीब 4ः00 बजे गांव में देखा गया है। इसके साथ ही पड़ोस की बालिका ने मृतिका कुमारी बाई के घर से लगभग 70-80 मीटर की दूर पर शासकीय ट्यूबवेल में विधि से संघर्षरत् बालक को अपने हाथ-पैर धोते देखा है, जिसके कपड़े पर खून लगा है, की जानकारी प्राप्त होने पर विधि से संघर्षरत् बालक को मुंगेली बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर सघन पूछताछ किया गया, जिसके द्वारा उसकी बड़ी मां की जादू-टोना से उसके पिता की मृत्यु एवं भाभी के पहले बच्चे की मृत्यु के शंका पर मृतिका कुमारी बाई की हत्या करूंगा कहकर पारिवारिक मामा राधे यादव के साथ मोटर साईकल क्रमांक सीजी जेड के 5925 में गांव गये एवं राधे यादव को गांव के बाहर मेन रोड में इंतजार करने हेतु बोलकर विधि से संघर्षरत् बालक मृतिका कुमारी यादव के घर जाकर धारदार चाकू से हमला कर हत्या कर देना स्वीकार किया है।

जिस पर प्रकरण में धारा 34 भादवि जोड़ी जाकर आरोपी राधे यादव को ग्राम डोड़ा से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटर साईकल जप्त कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया तथा विधि से संघर्षरत् बालक के विरूद्ध विधि सम्मत् कार्यवाही कर माननीय किशोर न्याय बोर्ड मुंगेली में पेश किया गया ।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक सुबोध एवं फास्टरपुर पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विश्व आदिवासी दिवस आज, बस्तर-सरगुजा को आज मिलेगी 1 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

0

रायपुर। विश्व आदिवासी दिवस आज 9 अगस्त के इस खास अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी सांस्कृतिक परंपरा प्रयास से प्रभाव तक विषय पर केंद्रित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का अयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग के सहयोग से यह आयोजन 9 अगस्त से 11 अगस्त तक किया मनाया जाएगा। वहीं इस खास मौके पर सीएम भूपेश बघेल बस्तर और सरगुजा संभाग को 1 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे। साथ ही CM आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की दूसरी किश्त भी जारी करेंगे।

वहीं CM आदिवासी परब सम्मान निधि योजना की दूसरी किश्त में 5 हजार 633 पंचायतों की जारी की जाएगी। 2 करोड़ 81 लाख 65 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रदेश के हर जिला मुख्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन होगा। दरअसल, जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि को भी आमंत्रित किया जाए। विशेषकर अनुसूचित क्षेत्र के पंच-सरपंचों को आमंत्रित करें।

कार्यक्रम में वन अधिकार पत्र, सामुदायिक वन अधिकार पत्र और वन संसाधन अधिकार पत्र का वितरण किया जाएगा। व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र धारियों को ऋण पुस्तिका प्रदान की जाएगी। वन अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लक्ष्य अनुरूप चिन्हांकित ग्रामों को आदर्श ग्राम के रूप में घोषित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

Rashifal 9 August 2023: आज किसी विवाद में पड़ सकते हैं मेष, मीन राशि के लोग

0

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा. आज किसी के तरह के वाद-विवाद से दूर रहें. बात बिगड़ सकती है. समाज में रहने वाले बड़े पूरा दिन मेहनत भरा रहेगा. छात्रों के लिए दिन ठीक है, कुछ अच्छा होगा. सेहत का ख्याल रखें.

वृषभ राशि : इन जातकों के लिए दिन परेशानी भरा रह सकता है. आपस में मतभेद बढ़ सकते हैं. आज के दिन आपको मानसिक तनाव हो सकता है,जिसके कारण आपके घर में किसी बात को लेकर क्लेश भी हो सकता है. पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकते हैं. संतान की ओर से मन संतुष्ट रहेगा.

मिथुन राशि : इस राशि के लोगों के लिए दिन मध्यम रहेगा. बिजनेस में लाभ हो सकता है. घर में किसी परिचित का आगमन हो सकता है,जिसके कारण आप थोड़ा सा थके थके रहेंगे. कहीं पर निवेश कर सकते हैं. आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. नौकरी वालों के लिए दिन ठीक रहेगा

कर्क राशि: इन जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. बिजनेस मध्यम रहेगा. किसी बात को लेकर आपका मन अंदर ही अंदर बहुत खुश रहेगा. व्यापार करने वाले जातकों के लिए खुशखबरी का दिन है. आपकी मुलाकात किसी पुराने परिचित व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आपको बहुत प्रसन्नता होगी, और आप उनके साथ बैठ कर अपने नए रोजगार के बारे में बात कर सकते हैं. फैमिली के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा.

सिंह राशि : सिंह राशि के लोगों के लिए दिन तकलीफ भरा हो सकता है. सेहत की बात करें तो, आपकी हेल्थ ठीक नहीं रहेगी. अपने स्वास्थ्य के कारण आपका मना थोड़ा सा परेशान हो सकता है. यदि आप व्यापार में कोई नए अवसर प्राप्त करना चाहते हैं तो, आपके जान पहचान वाले व्यक्ति के कारण उस कार्य पर रोक लग सकती हैं. वाहन चलाने में सावधानी बरतें अन्यथा, दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है. भविष्य के लिए थोड़ी सी चिंता भी हो सकती है.

कन्या राशि: इन जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. बिजनेस में पैसे का गबन हो सकता है. आप अपने किसी परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सा परेशान हो सकते हैं. अपनी वाणी पर संयम रखें. मन को शांत रखने के लिए भगवान की पूजा, अर्चना में ध्यान लगाए. आपका आपके जीवन साथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है. व्यापार में यदि आप कोई नया कार्य खोलना चाहते हैं तो, वह कार्य आप पार्टनरशिप में ना खोलें, नहीं आपको धोखा दे सकता है,

तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए दिन ठीक रहेगा.काम के सिलसिले में आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं. सेहत बहुत अच्छी रहेगी. घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. किसी नए काम में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं. जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी से संबंधित यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में उलझा हुआ है तो,उसमें सफलता मिल सकती है. मन धार्मिक और आध्यात्मिक हो सकता है.

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला है. नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं,जिसमें आपको लाभ मिलेगा. परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा. वैवाहिक जीवन बड़ा ही रोमांटिक रहेगा. परिवार के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं. नौकरी पेशे वाले व्यक्तियों को,कल उनके पदों में बढ़ोतरी मिल सकती है. ऑफिस में आपके कार्य की प्रशंसा होगी.

धनु राशि : इन जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. सेहत की बात करें तो आपके स्वास्थ्य में गिरावट आएगी. बिजनेस और घर में मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है. संतान की ओर से आपका मन थोड़ा सा परेशान हो सकता है. छात्रों के लिए मेहनत का दिन है.

मकर राशि : मकर राशि के लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. काम के सिलसिले में शहर के बाहर जा सकते हैं. नया काम शुरू कर सकते हैं. माता-पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा. अटका पैसा मिल सकता है. संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. भोले का भजन करें.

कुंभ राशि: इस राशि के लोग किसी विशेष कार्य को लेकर बहुत ही चिंतित रहेंगे. आपको आर्थिक परेशानी हो सकती हैं. परिवार के किसी के सदस्यों से आपका कोई मतभेद हो सकता है. सेहत भी कुछ खराब हो सकती हैं. कहीं पर निवेश करना चाहते हैं तो रूक जाएं. आपको कमर दर्द से संबंधित कोई बीमारी परेशान कर सकती हैं.

मीन राशि : मीन राशि के लोगों के लिए कल का दिन मध्मय रहेगा. परिवार में किसी प्रकार का मांगलिक कार्यक्रम करा सकते हैं. आपका सारा दिन मेहमानों की आवभगत में व्यस्त रहेगा. व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिसमें आपको धन लाभ भी हो सकता है. लव लाइफ ठीक दिख रही है.

सीजी ब्रेकिंग: पुलिस विभाग में 6 अधिकारी इधर उधर, आदेश जारी

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादला हुआ है. 3 IPS और 3 राज्य पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया गया है. इसमें 6 अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं.

देखिए आदेश की कॉपी-

RPF पर रेलवे बोर्ड की सख्ती, जवानों के बदले जा रहे हथियार, अब AK-47 नहीं पिस्टल दी जाएगी

0

जयपुर. जयपुर-मुंबई ट्रेन में हुई वारदात के बाद रेलवे ने RPF फोर्स को लेकर कई तरह के बदलाव शुरू कर दिए हैं. इसकी शुरुआत रेलवे ने वेस्टर्न रेलवे और सेंट्रल रेलवे से की है. इन दोनों रेलवे जोन में RPF जवानों के पास अब रेल में यात्रा के दौरान सेमी ऑटोमेटिक और ऑटोमेटिक हथियार नहीं होंगे. इन खतरनाक हथियारों की जगह अब जवानों को पिस्टल दी गई है. इसके पीछे कई वजह बताई जा रही हैं. लेकिन उनका खुलासा नहीं किया जा रहा है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर RPF के जवानों की तैनाती की जाती है. यात्रा के दौरान महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधा या फिर रास्ते में होने वाली किसी भी तरह की लूट को रोकने के लिए ट्रेन में हमेशा RPF के जवान मौजूद रहते हैं. इन जवानों के पास AK-47 से लेकर ऑटोमेटिक हथियार होते हैं.

15 रेलवे जोन की RPF फोर्स की समीक्षा की जा रही है
इन हथियारों से एक ट्रिगर में 30 राउंड तक फायक किए जा सकते हैं. लेकिन जयपुर-मुंबई ट्रेन में हुई वारदात के बाद रेलवे ने 2 रेलवे जोन के हथियारों को बदल दिया है. देशभर में 17 रेलवे जोन हैं. फिलहाल NWR समेत 15 रेलवे जोन की RPF फोर्स की समीक्षा की जा रही है. RPF के उच्च अधिकारियों से बैठक के बाद बाकी के रेलवे जोन को लेकर भी इस तरह की फैसला लिया जा सकता है.

उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है
इस पूरे मामले को लेकर एक उच्च स्तरीय कमेटी गठित की गई है जो आने वाले दिनों में सभी रेलवे जोन को लेकर रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंपेगी. उसके बाद उन रेलवे जोन को लेकर फैसला लिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि जयपुर-मुंबई ट्रेन में हुई वारदात में चार लोगों की मौत हो गई थी. इस वारदात के बाद हड़कंप मच गया था. वारदात के बाद ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए थे. लिहाजा अब रेलवे बोर्ड पूरी तरह से सख्त नजर आ रहा है.

एक्टर बनने से पहले इंजीनियरिंग की डिग्री ले चुके हैं ये सितारे, एक तो है IIT ग्रेजुएट

0

Bollywood Stars Education: सोशल मीडिया पर अक्सर बॉलीवुड सितारों की फिल्म, लुक्स और पर्सनल जिंदगी की बातें की जाती है। कोई अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेता है तो किसी का शानदार लुक फैंस को दीवाना बना देता है। फिल्मी प्रोजेक्ट और लुक्स के अलावा शायद हमेशा अपने चहेते सितारे की निजी जिंदगी के बारे में चीजें जानना पसंद करते हैं।

सितारों की लग्जरी जिंदगी, उनके कार कलेक्शन, ब्रांडेड कपड़े, जूते, बैग सभी चीजों के बारे में आपने कभी ना कभी सुना होगा। इन सब के बीच एक और चीज है जिसके चलते सितारों का कई बार मजाक भी बनाया जाता है। वो है स्टार्स की एजुकेशन, क्योंकि कई ऐसे सितारे हैं जो कम पढ़े लिखे हैं जिस वजह से उन पर कई तरह के मीम बनाए जाते हैं।

अगर आप यह सोचते हैं कि बॉलीवुड स्टार ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं होते हैं, तो यह बात बिल्कुल गलत है। आज वह आपको कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने एक्टिंग के साथ पढ़ाई लिखाई में भी खूब नाम कमाया है और आज दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। इनमें से कुछ के पास इंजीनियरिंग की डिग्री है और एक तो आईआईटी से पास आउट है।

विक्की कौशल

विक्की कौशल का नाम इस समय बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। जितना उन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को प्रभावित किया है उतने ही माहिर को पढ़ाई में भी रहे हैं। 12वीं के बाद उन्होंने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उनका रुझान एक्टिंग की तरफ हुआ और आज वह चर्चित एक्टर हैं।

कृति सेनन

कृति सेनन की खूबसूरती और एक्टिंग को लाखों लोग पसंद करते हैं। पढ़ाई के मामले में भी एक्ट्रेस काफी अच्छी है और उन्होंने नोएडा से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक की डिग्री हासिल की है। हालांकि, बाद में वो मुंबई आ गई।

तापसी पन्नू

तापसी पन्नू की गिनती इंडस्ट्री की सबसे बेबाक एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी बेहतरीन एक्टिंग का जलवा बिखेरा है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस किया और कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। एक्टिंग फील्ड में करियर बनाने से पहले उन्होंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर नौकरी भी की है।

जितेंद्र कुमार

कोटा फैक्ट्री जैसी चर्चित वेब सीरीज के साथ शुभ मंगल सावधान जैसी शानदार फिल्मों में नजर आ चुके जितेंद्र कुमार पढ़ाई के मामले में सारे एक्टर्स से काफी आगे हैं। उन्होंने आईआईटी खड़कपुर से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। 2020 में उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया साथ ही उन्हें कई वेब सीरीज में देखा गया है।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की गिनती इंटरसिटी सबसे पॉपुलर एक्टर में होती है। बेहतरीन एक्टिंग के अलावा वह अपने लुक्स से भी हमेशा सभी का ध्यान खींच लेते हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है और बायोटेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी जारी, ठेकेदार के ऑफिस में टीम ने दी दबिश

0

कोरबा। छत्तीसगढ़ में ED की छापेमारी जारी है. इसी बीच कोरबा से बड़ी खबर है. मिली जानकारी के मुताबिक ED ने ठेकादर नरेश वर्मा के ऑफिस में छापेमारी की है.

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑफिस में टीम ने दबिश दी है. ईडी के 8 अधिकारी 2 वाहन से पहुंचे हैं. टीम ठेकेदारी से जुड़े कागजात खंगाल रही है. कोरबा जिले में लगातार ईडी की कार्रवाई जारी है.

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी! सहकारी बैंको में रिक्त पदों पर जल्द होगी भर्ती

0

रायपुर। सहकारिता मंत्री रविन्द्र चौबे ने छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) के सभागार में सहकारिता विभाग के काम-काज की जिलेवार समीक्षा की। उन्होंने समितियों के गोदामों में रासायनिक खाद की उपलब्धता की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप खाद प्रदान किया जाए।

सहकारिता मंत्री ने किसानों की सुविधा के लिए एटीएम स्थापना में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित सहकारी बैंकों की नवीन शाखाओं के लिए रिजर्व बैंक से शीघ्र ही आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।सहकारिता मंत्री ने आगामी धान खरीदी की तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पुराने बारदाने के कारण सोसायटियों को नुकसान न हो इसका ध्यान रखा जाए। उन्होेंने कहा कि सोसायटियों को वित्तीय रूप से मजबूत किया जाना चाहिए। सहकारी बैंको में रिक्त पदों की भर्ती शीघ्र की जाए।

सहकारिता मंत्री द्वारा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात के दौरान बस्तर तथा सरगुजा संभाग में सहकारी बैंकों की नवीन शाखा खोलने की घोषणा की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि बस्तर संभाग में 07 स्थानों में तथा सरगुजा संभाग में 03 जगहों में नवीन शाखा खोलने की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। बस्तर में 07 एटीएम तथा सरगुजा में 05 स्थानों पर एटीएम लगाए जा चुके हैं। सहकारिता विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 में प्रदेश में कुल 135 एटीएम स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके विरुद्ध अब तक 86 एटीएम स्थापित किये गए हैं।

दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही कर दी ऐसी हरकत, देखकर मेहमान हुए शर्म से पानी-पानी

0

वायरल डेस्क। सोशल मीडिया पर इन दिनों शादी के वीडियो तेजी से वायरल होते हैं। इन वायरल वीडियो में कुछ तो मजेदार होते हैं कि आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। लेकिन कई ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं, जिसके चलते बवाल भी हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे।

वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/CvoPrfdAPgc/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

सामने आया वीडियो वरमाला के समय का है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के गले में फूलों की वरमाला पहनाते हैं। लड़की की जब बारी आती है तो वो खुद को रोक नहीं पाती और कुछ ऐसा कर जाती है, जिससे आसपास के सभी लोग हैरत में पड़ जाते हैं।दरअसल, वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन चुपके से दूल्हे को किस कर लेती है। ये देखकर सारे लोग हैरान रह जाते हैं और कई लोग हूटिंग भी करने लगते हैं। लेकिन इस दौरान दूल्हा काफी सीरियस नजर आता है।वीडियो देखने के बाद लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि लड़का तो संस्कारी है, लड़की घणी तेज है।

कलेक्टर ने नागरिकों से बारी-बारी मुलाकात कर सुनी उनकी समस्याएं, जनदर्शन में 105 आवेदन हुए प्राप्त

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में नागरिकों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी मांग एवं समस्याओं को सुना। कलेक्टर ने जनदर्शन में जनसामान्य से प्राप्त मांगो एवं समस्याओं के आवेदन पत्रों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए।

इसी कड़ी में आज जनदर्शन में कुरियारी निवासी भागीरथी दिवाकर द्वारा ट्राय सायकल दिलाने, तहसील बलौदा के ग्राम बछौद निवासी श्री लक्ष्मी प्रसाद धाबी द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने, तहसील अकलतरा कि ग्राम सोनाडीह निवासी सुमीत कुमार सूर्यवंशी द्वारा भूमि सीमाकंन कराने, नैला के भांठापारा निवासी मणीलाल फर्रे राहत राशि दिलाने, जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम मौहाडीह निवासी भावगत लोहार द्वारा ऋणपुस्तिका, खसरा नक्शा में नाम जोड़ने, तहसील बलौदा के ग्राम पनोरा निवासी पुनीराम बंजारे द्वार वन अधिकार पट्टा योजना के तहत पट्टा दिलाने, तहसील सारागांव के सारागांव निवासी संतराम सूर्यवंशी द्वारा सहायता राशि प्रदान करने, तहसील बम्हनीडीह के ग्राम पंचायत बनडभरा के निवासी ललिता बाई द्वारा पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन लेकर पहुंचे। जिस पर कलेक्टर ने कार्यवाही करते हुए निराकरण करने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, राशनकार्ड, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता प्रदान करने सहित कुल 105 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को सुबह 10ः30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।