Home Blog Page 875

बड़ी खबर: प्रधानमंत्री मोदी आज छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीजेपी सांसदों के साथ करेंगे बैठक, चुनाव की बनेगी रणनीति!

0

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीजेपी सांसदों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में दोनों राज्यों के राष्ट्रीय प्रभारी भी शामिल होंगे. पीएम मोदी दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा और लोकसभा की रणनीति पर बीजेपी नेताओं के साथ रायशुमारी करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी 31 जुलाई से भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के सांसदों से मिल रहे हैं. यह बैठक 10 अगस्त तक चलेगा.

पीएम मोदी आज शाम 7 बजे छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीजेपी सांसदों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जाएगा. दोनों प्रदेश के राष्ट्रीय प्रभारी भी बैठक में शामिल होंगे. जिसमें विधानसभा और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी.

निलजा निपुण ने बनाया राइस बाउल ब्रांड, प्रोड्क्ट और प्रचार के तरीके की मुख्यमंत्री ने भी की है प्रशंसा, 2 लाख रुपए की दी है सहायता

0

रायपुर,/ निपुण रायपुर जिले के गांव निलजा निवासी हैं और वहीं रीपा में अपना छोटा सा उद्यम कर रहे हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन की रीपा योजना से सहयोग मिल रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि अपने प्रोडक्ट को प्रमोशन करने का और इसकी गुणवत्ता के लिए उनका काम बेहद खास है। वे सिर्फ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को प्रमोट कर रहें हैं और देश-विदेश के बाजारों में स्थापित करने की इच्छा रखते है।

निपुण ने ऐसे क्षेत्र में कदम रखा है जिसके बारे में कोई भी उद्यमी नहीं सोचता। उन्होंने विशेष कर करौरी तथा चावल से बने अन्य उत्पादों को लेकर अपना उद्यम शुरू किया है। करौरी लोग भोजन के साथ अथवा खाने के साथ बड़े शौक से खाते हैं लेकिन पहली बार किसी ने इसे आकर्षक पैकेजिंग में बाजार में लाने का निश्चय किया है। वे भात बड़ी मुरकू, चावल से बना मिक्चर और चावल और रागी से बने बिस्किट बना रहें है। विशेष रूप से मेक्सिकन डिस नाचोस जो बाजार में डारिटोस के नाम से बिकता है। उसका छत्तीसगढ़िया चावल से निर्मित और हेल्दी रूप में प्रस्तुत कर रहें है।

निपुण को रायपुर जिले के निलजा रीपा में जगह और शेड सहित मशीन मिला है जिसमें उद्यम संचालित कर रहें है। निपुण एग्रीकल्चर इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने युवा उदयमिता के लिए अच्छा माहौल बनाया है। रीपा में अधोसंरचना है। बिजली है। पानी है। बैंक से लिंकेज है। मैंने मुख्यमंत्री को अपने कार्य के बारे में बताया। उन्होंने मेरे कार्यों को सराहना करते हुए दो लाख रुपए की मदद की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री युवाओं को बहुत हौसला देते हैं। इससे सभी रीपा में युवा उद्यमी बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं के लिए उल्लेखनीय काम किए है।

निपुण ने बताया कि हमारे यहां चावल के व्यंजन ही लोकप्रिय हैं। बिना चावल के भोजन होता ही नहीं। पहले लोग चावल के साथ करौरी भात बड़ी आदि चीजें भी खाते थे। अब बिजौरी जैसे उत्पाद तो बाजार में उपलब्ध हैं लेकिन करौरी, भात बड़ी जैसे व्यंजन नहीं मिलती इसलिए लोगों ने इसे खाना भी कम कर दिया है।
हमने इसे विशेष रूप से बनाया है ताकि यह और भी स्वादिष्ट हो सकें। हाइजिन का ध्यान रखा है और इसे आकर्षक पैकेज में प्रस्तुत किया है। अपनी यूनिट का नाम उन्होंने राइस बाउल रखा है। निपुण ने इसके लिए वेबसाइट भी बनाई है और डिलीवरी पार्टनर भी तैयार किये हैं जिसके माध्यम से ग्राहकों तक प्रोडक्ट सप्लाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अभी मेरी शुरूआत हुई है और अभी तो आठ दृदस हजार रुपए ही लाभ हो रहा है लेकिन यह बिल्कुल शुरूआत है और लंबे सफर की शुरूआत है। अंकल चिप्स बनाने वालों ने भी ऐसे ही शुरूआत की होगी। मेरा सपना है कि मैं इससे भी आगे जाऊं। मैंने यूट्यूब में और सोशल मीडिया के सभी माध्यमों में इसका प्रचार किया है। धान के कटोरे के निवासी देश-विदेश में बसे हैं उन तक भी प्रोडक्ट प्रमोशन हो रहा है। अच्छी चीजें रूकती नहीं, बढ़ती ही जाती हैं। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम गावों में आत्मनिर्भरता आई है। राज्य सरकार की इस नवाचारी पहल से उद्यमियों को बड़ा सहारा मिला है। गावों के गौठानों में अब तक 300 रीपा का निर्माण हो चुका है, जहां लोगों को आजीविका की गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन और सुविधाएं मिली है। ग्रामीण उद्यमियों के अपने पसंद का उद्यम संचालित करना आसान हो गया है

बिलासपुर कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

0
आशीष कश्यप बिलासपुर, /कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मंथन सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के दूरदराज क्षेत्र से आए नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। आज जन चौपाल में विभिन्न समस्याओं से संबंधित लगभग डेढ़ सौ से अधिक आवेदन प्राप्त हुए।
जनचौपाल में कोटा विकासखंड के ग्राम मेलनाडीह निवासी श्री प्रताप सिंह नेताम ने बताया कि एनएच 130 निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया था, जिसमें उनका भी जमीन शामिल है। चार वर्ष के बाद भी अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। उन्होंने कलेक्टर से मुआवजे की राशि दिलाने की मांग की। कलेक्टर ने एसडीएम कोटा को उनके समस्या के समाधान के लिए निर्देश दिया। लाल खदान क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि माता चौरा कॉलोनी के पास बरसात के कारण बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को आवश्यक कार्य से आने-जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने पानी निकासी के लिए आवश्यक व्यवस्था करने की मांग की। तखतपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत ढनढन के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला का भवन अत्यंत जर्जर हो चुका है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
बरसात होने पर स्कूल में पानी भर जाता है। जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उक्त समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने नया स्कूल भवन की मांग की। कलेक्टर ने इन निराकरण के लिए सीईओ जनपद एवं जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया। ग्राम भोथीडीह के अखिल भारतीय महिला फेडरेशन की अध्यक्ष श्रीमती बिंदिया कैवर्त ने बताया कि महिला संगठन द्वारा नशा मुक्ति एवं अवैध शराब निर्माण रोकने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। महिलाओं द्वारा गांव के लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं पर कुछ व्यक्तियों द्वारा हमला किया गया, जिससे महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। इस घटना की थाने में शिकायत करने पर अपराधियों पर उचित कार्यवाही नहीं हुई है। महिला संगठन के सदस्यों ने उक्त अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की। कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजा। कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम को उनकी समस्या के समाधान के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा जनचौपाल में प्रमुख रूप से राशन कार्ड, आवास, पेंशन सहित अन्य विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन प्राप्त हुए।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़-2023, अब पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 अगस्त तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 19 अगस्त

0

रायपुर/अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा जन जागरूकता के लिये आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सहभागिता हेतु अनेक फिल्म निर्माताओं/गणमान्य नागरिको के अनुरोध पर, वर्षा ऋतु में फिल्म निर्माण मे होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए, फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ 2023 में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2023 तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 19 अगस्त 2023 की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में अब तक देश के विभिन्न राज्यों, उत्तर प्रदेश गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट, बिहार, पंजाब, असम, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, झारखण्ड, दिल्ली, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रो के लगभग 300 प्रतिभागियों के पंजीकरण हुए है।

प्रतिभागियों के लिये दिशा-निर्देश
फिल्म एक डॉक्यूमेंट्री, प्रयोगात्मक, कथात्मक, काल्पनिक, गैर कॉल्पनिक या एनीमेशन हो सकती है। मूल फिल्म यथासंभव उच्चतम गणवत्ता (1920×1080 या उससे ऊपर) की सड़क सुरक्षा थीम पर आधारित होनी चाहिए। प्रतिभागियों को सर्वप्रथम https://forms.gle/6fjxo79kCbuzbydh8 में पंजीकरण अनिवार्य होगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव, छत्तीसगढ़ में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है और आयोजक टीम से कोई भी कभी भी किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं मांगेगा। प्रतिभागी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। एक प्रतिभागी के लिए अधिकतम तीन प्रविष्टियों की पात्रता है। फिल्म की कुल अवधि क्रेडिट सहित (फ्रंट और एण्ड) अधिकतम 140 सेकण्ड (2.20 मिनट) हो सकती है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव, छत्तीसगढ़ 2023 में दो श्रेणियों में प्रस्तुतियां स्वीकार की जावेगी – (1) छत्तीसगढी भाषा (छत्तीसगढ़ी, गोडी, धुर्वा, भतरी, दोरली, संबलपुरी, कुड़ख, सदरी, बैगानी, कमारी, औरिया, सरगुजिया, दंतेवाड़ा गोड़ी आदि) और (2) अन्य भारतीय भाषा, सभी प्रविष्टियों के लिए हिंदी में उपशीर्षक अनिवार्य है। प्रस्तुत की जाने वाली लघु फिल्में प्रवेशकत्ताओं की मूल रचना होनी चाहिए एवं किसी भी कॉपीराइट या किसी तीसरे पक्ष के किसी अन्य अधिकार का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। प्रतियोगी इस बात से सहमत है कि उन्होंने अपनी लघु फिल्मों में प्रस्तुत संगीत, ध्वनि और या छवियों के संबंघ में सभी आवश्यक अनुमति प्राप्त कर ली हैं।

किसी भी प्रकार के सामाजिक भेदभाव और अश्लील/वयस्क फिल्म को स्वीकार नहीं किया जाएगा और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ से अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ पुलिस एवं अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ को अधिकार होगा कि महोत्सव के प्रचार उद्देश्यों के लिए प्रविष्टियों (प्रेषित चयनित/नामांकित फिल्में) एवं फिल्म की सामग्री का उपयोग छत्तीसगढ़ पुलिस एवं अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) छत्तीसगढ़ द्वारा किया जा सकेगा, और प्रत्येक फिल्म की प्रतियों को अपने महोत्सव पुस्तकालय के हिस्से के रूप में रखा जा सकेगा। सभी प्रविष्टियां चाहे पुरस्कृत हों या नहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस और संबंधित एजेंसियों द्वारा व्यावसायिक हित के बिना सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिये उपयोग की जा सकती है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 9040834734 अथवा 9479191791 में संपर्क किया जा सकता है।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने महासमुंद जिला न्यायालय परिसर का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

0
रायपुर/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा हाईकोर्ट कें मामलों की सुनवाई पश्चात् औचक निरीक्षण हेतु महासमुंद पहुंचे। उनके द्वारा न्यायालय परिसर के समस्त कक्षों, पार्किंग, उद्यान, अधिवक्ताओं व पक्षकारों हेतु बैठक व्यवस्था इत्यादि का निरीक्षण किया गया। न्यायालय की अधोसंरचना पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण में उद्यान का रख-रखाव उचित नहीं पाये जाने पर चिंता जाहिर की तथा सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने महासमुंद जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश भीष्म प्रसाद पाण्डेय से लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में कुल 13,997 प्रकरण लंबित है। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने लंबित जमानत आवेदनों की भी जानकारी ली। जिला एवं सत्र न्यायाधीश महासमुंद ने जानकारी दी कि जमानत आवेदन पत्रों पर त्वरित सुनवाई की जा रही है।
मुख्य न्यायाधीश द्वारा पुराने प्रकरणों को भी प्राथमिकता के साथ निराकृत करने हेतु निर्देश दिए गए। जिला एवं सत्र न्यायधीश, महासमुंद द्वारा जानकारी दी गयी कि वर्तमान में 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम के कुल 1200 प्रकरण लंबित है। माननीय मुख्य न्यायाधीश ने 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम व ऐसे प्रकरण, जिनमें राजीनामा हो सकता है, के भी त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। मुख्य न्यायाधीश द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रकरणों में अनावश्यक स्थगन न दिए जाए।
माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से भी चर्चा की व उनकी समस्याएं सुनी। औचक निरीक्षण में उनके साथ रजिस्ट्रार जनरल अरविन्द कुमार वर्मा तथा एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.वी.एल.एन. सुब्रहमन्यम भी उपस्थित थे|

गर्लफ्रेंड ने शादी करने से मना किया तो नाराज हुआ बॉयफ्रेंड, युवती को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत

0

रायपुर| रायपुर में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। असल में युवती ने शादी करने से इनकार कर दिया था। इस वजह से यह पूरी वारदात हुई है। वहीं युवक ने खुद को भी आग लगा लिया था जिसके चलते उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला खमतराई थाना का है। खमतराई इलाके की रहने वाली पूर्वी झा(21) का जीवन लाल दुबे(24) से प्रेम प्रसंग था। दोनों लंबे समय से एक दूसरे से बात कर रहे थे। इस बीच जीवन लाल ने लड़की को शादी के लिए कहा था। मगर लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी। जिसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।

बताया जा रहा है 20 जुलाई को लड़की बीरगांव के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने दफ्तर गई थी। वो यहां पर एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करती थी। उसी दौरान उसका प्रेमी दफ्तर में घुस गया। इसके बाद शादी की बात को लेकर फिर से उससे झगड़ा किया और साथ में रखे पेट्रोल वो लड़की के ऊपर छिड़क दिया। फिर लड़की पर आग लगा दी।

70 प्रतिशत झुलसी थी

उधर, लड़की को तड़पता देख युवक ने खुद पर भी आग लगा ली। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लड़की और लड़के दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वारदात में युवती 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी। जबकि लड़का भी 30 प्रतिशत तक झुलस गया था। इस वजह से लड़के की भी हालत गंभीर बनी है। दोनों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां लड़की की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवती की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक ड्राइवरी करता था। वह भी खमतराई इलाके का रहने वाला था।

कोरबा: विश्व आदिवासी दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आज, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा / विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त 2023 को कोरबा के टी पी नगर के राजीव गांधी इंडोर आडिटोरियम में प्रातः 11 बजे राजस्व व आपदा प्रबंधन पुनर्वास वाणिज्यिक कर मंत्री छत्तीसगढ़ शासन जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक पाली तानाखार मोहित राम, विधायक कटघोरा पुरुषोत्तम कंवर, रामपुर विधायक ननकी राम कंवर, महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल कंवर, सभापति नगर पालिका निगम श्याम सुंदर सोनी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत रीना अजय जायसवाल उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर सौरभ कुमार ने कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधुओं को शामिल होने का आग्रह किया है।

आदिम जाति कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया जाएगा जिसके अंतर्गत आदिम जाति विकास विभाग द्वारा व्यक्तिगत वन अधिकार, सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्रों का वितरण, वन अधिकार ऋण पुस्तिका का वितरण, आदिवासी हितग्राही को अंत्यावसायी वित्त निगम द्वारा ट्रेक्टर ट्राली एवं ऋण वितरण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली जाल एवं आईस बॉक्स, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग से आदिवासी हितग्राहियों को सामग्री वितरण सहित जिला पंचायत, वन विभाग, सहकारिता विभाग, क्रेडा विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

’सेहत बाजार’ मिलेट्स कैफे का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ, रागी से बने इडली, ब्राउनी, दोसा, पुड़ी और कोदो खीर का आनंद लेकर की सराहना

0
रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने जगदलपुर प्रवास के दौरान मंगलवार शाम दलपत सागर के सामने नव निर्मित ’सेहत बाजार’ मिलेट्स कैफे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री श्री टी.एस. सिंहेदव सहित रागी पुड़ी, रागी दोसा, रागी ब्राउनी, रागी इडली एवं कोदो खीर का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने कैफे संचालक महिलाओं से चर्चा कर मिलेट्स से बने उत्पादों की सराहना की और उन्हें शुभकामना स्वरूप 5 हजार रूपए की राशि प्रदान की।
सेहत बाजार का संचालन मॉम्स फूड संस्था जगदलपुर द्वारा किया जा रहा है। इस कैफे में जरूरतमंद महिलाएं जो पूर्व में टिफिन बनाने का कार्य किया जाता था उनके द्वारा संचालन किया जाएगा। ऐतिहासिक दलपत सागर के सामने पर्यटकों की सुविधा एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दंतेश्वरी मंदिर समिति द्वारा दुकान संचालन हेतु प्रदान किया गया है। इस कैफे में रागी चीला, रागी दोसा, रागी इडली, रागी उपमा, रागी पकोड़ा, रागी पूरी, रागी खिचड़ी, महुआ चाय, काढ़ा चाय इत्यादि पौष्टिक खाद्य सामग्री की सुविधा उपलब्ध होगी। लोगों के लिए यहां स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर व्यजंनों की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आदिवासी इलाकों में मोटे अनाज जैसे रागी, कोदो, कुटकी का पहले से ही प्रयोग किया जाता रहा है। यह स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत फायदेमंद है, इसलिए अब दूसरे इलाकों में भी इन अनाज का काफी इस्तेमाल किया जा रहा हैै। इन मिलेट्स में पोषक तत्वों भी होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद होते है। विशेषज्ञों के अनुसार कोदो, कुटकी और रागी को प्रोटीन एवं विटामिन युक्त अनाज माना गया है। इसके सेवन से शुगर, बीपी जैसे रोग में लाभ मिलता है। सरगुजा और बस्तर की आदिवासी संस्कृति एवं खानपान में कोदो, कुटकी, रागी जैसी फसलों का महत्वपूर्ण स्थान है। मोटे अनाजों में कुटकी में आयरन एन्टीऑक्सीडेन्ट गुण होते हैं। यह एनीमिया रोगी के लिए भी लाभदायक होता है तथा इसके सेवन से माटापा नहीं होता। इसी प्रकार मोटे अनाज कोदो की विशेषता है कि यह पेट में नमी बनाये रखता है। इससे ब्लड सरकुलेशन बेहतर होता है तथा इसके सेवन से कैंसर की संभावना कम हो जाती है। रागी कैल्सियम और आयरन से भरपूर होता है। यह मधुमेह एवं एनीमिया रोगी के लिए लाभकारी होता है। इस प्रकार मोटे अनाजों में अनेक लाभकारी गुण पाए जाते हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मिलेट मिशन शुरू किया गया है। जिसके कारण अब छत्तीसगढ़ देश का मिलेट हब बनता जा रहा है। यहां राज्य सरकार द्वारा मिलेट की खेती को प्रोत्साहन देने के फलस्वरूप किसानों का रूझान कोदो, कुटकी और रागी की खेती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने इसे राजीव गांधी किसान न्याय योजना में भी शामिल किया गया है। जिसके अंतर्गत मिलेट्स उत्पादक कृषकों को प्रोत्साहन के लिए प्रति एकड़ की दर से 09 हजार रूपए की आदान सहायता भी दी जा रही है। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी के साथ-साथ इसके वैल्यू एडिशन का काम भी किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर 03 हजार रूपए प्रति क्विंटल तथा रागी की खरीदी 3 हजार 377 रूपए प्रति क्विंटल तय की गई है। इसका परिणाम है कि मिलेट का रकबा 69 हजार हेक्टेयर था वह बढ़कर 1 लाख 60 हजार हेक्टेयर से अधिक हो गया है, जिससे किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है।
मिलेट्स उत्पादन को बढ़ावा देने मिल चुका है राष्ट्रीय अवार्ड
ज्ञात हो कि राज्य में मिलेट की खेती को प्रोत्साहन, किसानों को प्रशिक्षण, उच्च क्वालिटी के बीज की उपलब्धता तथा उत्पादकता में वृद्धि के लिए मिलेट मिशन अंतर्गत 14 जिलों हेतु आईआईएमआर हैदराबाद के साथ छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के प्रयास से त्रिपक्षीय एमओयू भी किया गया है ताकि मिलेट की उत्पादकता को दोगुना किया जा सके। मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने के कारण छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर का पोषक अनाज अवार्ड 2022 सम्मान प्राप्त हो चुका है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट क्रॉप वर्ष घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलेट्स से बने व्यंजनो को लोगों की थाली तक पहुँचाने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों में मिलेट्स कैफे खोले जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, अध्यक्ष क्रेड़ा मिथलेश स्वर्णकार, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, महापौर नगर निगम सफीरा साहू, कलेक्टर विजय दयाराम के., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे|

रीपा की बदौलत मजदूर से बनी मालकिन, फ्लाई ऐश ईंट बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर

0

रायपुर ,,कभी दूसरे के खेतों और फैक्ट्री में मजदूरी करने वाली महिलाएं आज खुद मालकिन बन गई है। अब वे खुद के लिए काम कर रही है। महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के माध्यम से इन महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई राह मिली है। राज्य सरकार की इस नवाचारी पहल से उद्यमियों को बड़ा सहारा मिला है। गावों के गौठानों में अब तक 300 रीपा का निर्माण हो चुका है, जहां लोगों को आजीविका की गतिविधियों के लिए पर्याप्त साधन और सुविधाएं मिली है। ग्रामीण उद्यमियों के अपने पसंद का उद्यम संचालित करना आसान हो गया है।

महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम कांपा की खेतिहर और गरीब महिलाओं ने दुर्गा स्वयं सहायता समूह बनाया जिसमें 10 महिला सदस्य हैं। महिलाएं बिहान से जुड़कर आत्मविश्वासी बनी और अब रीपा से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। तकनीकी और मेहनत के कार्य को आमतौर पर महिलाओं के लिए दुरूह माना जाता है, लेकिन फ्लाई ऐश ईंट बनाने के इस काम को महिलाओं ने बखूबी करके दिखाया है। विगत 3 महीनों में ही इन्होंने करीब 67 हजार ईंट तैयार किए हैं, इनमें से 40 हजार ईंट पंचायत को विक्रय भी किया गया है। महिलाओं को इससे 1 लाख रूपए से अधिक की आमदनी हुई है। समूह की सचिव श्रीमती कल्याणी दुबे ने बताया कि महिलाएं वर्मी कंपोस्ट भी बना रही है और अब तक 1 लाख 30 हजार रूपए का खाद विक्रय कर चुकी है। उनका समूह सवा लाख रूपए का आंतरिक लेन-देन भी कर रहा है। कल्याणी बताती है कि प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद अब महिलाएं आसानी से ईंट बना पा रही हैं, महिलाओं को जिला प्रशासन द्वारा रीपा में आवश्यक मशीन व संसाधन उपलब्ध कराये गए हैं।

समूह की अध्यक्ष अहिल्या साहू ने बताया कि प्रति ईंट लगभग ढाई रुपए की दर से बेचते हैं। वहीं समूह से जुड़ी देवकी सोनी, दीपलता और उर्वशी दुबे ने कहा कि हमने सोचा नहीं था कि हम खुद मशीन का संचालन कर पाएंगे लेकिन अब ऐसा हो रहा है। महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास व आत्मनिर्भरता की चमक देखी जा सकती है। महिलाएं कहती है कि कभी हमारे दिन दूसरों के यहाँ मजदूरी में गुजर जाते थे, लेकिन आज हम खुद के लिए काम कर रही हैं और मालकिन जैसे महसूस करते हैं। यह रीपा से ही सम्भव हो सका।

विश्व आदिवासी दिवस: डॉ भीमराव अंबेडकर भवन चांपा में होगा आयोजन

0

मनोज साहू ब्यूरो जांजगीर-चांपा ,, विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम दोपहर 2 बजे बजे से डॉ भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन चांपा में आयोजन होगा। जिले में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय आदिवासी महोत्सव कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत मुख्य अतिथि होंगे। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं|