Home Blog Page 874

Recipe: लंच या डिनर करना है लाइट लेकिन पेट भी रहे फुल, तो ट्राई करें पनीर स्टफ्ड बेसन का चीला

0

Weight Loss Recipe: हेल्दी ब्रेकफास्ट पर तो हमने कई बार बात की है, लेकिन जब बात लंच या डिनर की आती है, तो बस यही सुनने को मिलता है कि डिनर एकदम लाइट करो। लेकिन वजन कम करने के प्रोसेस में डाइट और एक्सरसाइज दोनों का रोल बहुत खास होता है और एक्सरसाइज के बाद तो जमकर भूख लगती है। ऐसे में कम खाने से आपको फिर से भूख लग सकती है और तब कुछ ऑप्शन न समझ आने पर चिप्स, बिस्किट्स या ऐसे ही अनहेल्दी स्नैक्स खाकर इस भूख को मिटाने की कोशिश करते हैं, जो सही नहीं।

तो आज हम आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप लंच या डिनर में शामिल कर सकती हैं। जिसे खाने से भूख नहीं लगेगी, जो वजन घटाने में कर सकता है मदद। इस रेसिपी का नाम है पनीर स्टफ्ड बेसन चीला। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

इसके लिए आपको चाहिए

बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हींग, अदरक, धनिया पत्ती, प्याज, जीरा पाउडर, पनीर, हरी मिर्च, तेल, शेजॉवान सॉस, धनिया-पुदीना की चटनी

विधि

– एक बाउल में बेसन, नमक, लाल मिर्च, हींग, अदरक, धनिया पत्ती डालकर सूखा मिक्स कर लें। फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए घोल बना लें। ध्यान दें ये घोल न बहुत गाढ़ा होना चाहिए न ही बहुत ज्यादा पतला।

– अब पैन गरम होने के लिए रख दें। जैसे ही ये गरम हो जाए इसमें मक्कन, घी या तेल डालें।

– कटे प्याज डालकर भूनें। इसके साथ ही इसमें कटी हरी मिर्च, कटी शिमला मिर्च, टमाटर डालकर सॉफ्ट होने तक भूनें।

– इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, छोटे- छोटे क्यूब्स में कटा पनीर, धनिया पत्ती डालें। स्टफिंग की सामग्री तैयार है।

– अब नॉन स्टिक पैन गरम करें। इस पर बेसन वाला घोल डालकर अच्छी तरह फैला दें।

– दोनों तरफ से इसे सेंक लें। इसके ऊपर सबसे पहले शेजवॉन सॉस और हरी चटनी लगाएं और फिर ये स्टफिंग डालें। रोल करते हुए चीले को थोड़ा और सेंक लें।

– तैयार है हेल्दी बेसन पनीर चीला।

Aaj Ka Rashifal 10 August 2023: आज इन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल

0
rashifal
rashifal

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आपको स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। हो सकता है कोई पुराना रोग उभर कर सामने आए, जिस कारण आपको शारीरिक कष्ट हो सकता है। आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में नया चांस आपको मिलने वाला है, जिसका भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई बड़ा कार्य शुरू करने का विचार घर परिवार में बन सकता है, जिसमें परिवार मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा ऑफर आज आपको मिल सकता है, जिससे परिवार में सुखद माहौल रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज घर परिवार की कुछ परेशानियों को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी धनराशि किसी को ना दें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। अपने पार्टनरों के साथ व्यवहार अच्छा रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज पुराना विवाद दूर हो सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। आपका व्यवहार मृदुल रखें और वाणी पर संयम रखें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप व्यर्थ की भागदौड़ में परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के लिए आपको बाहर की यात्रा आदि करना पड़ सकती है। इस यात्रा का आपको लाभ प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपकी खुद की एक पहचान बनेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से परिवार की किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा। मौसम के हिसाब से किसी मौसमी बीमारी से आप पीड़ित तरह सकते हैं। इस कारण मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आपको कहीं से बड़ा ऑफर मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। घर में किसी मांगलिक कार्य का योग बनेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप अपनी किसी आदत के कारण भारी नुकसान में पढ़ सकते हैं। अच्छा होगा किसी भी वाद-विवाद से दूर रहें। उसमें ना उलझे नहीं तो आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके पार्टनर आपका साथ छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की योजना बिगड़ सकती है। परिवार में मतभेदों के चलते विरोधी वर्ग इसका लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप अपनी पत्नी बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिस कारण परिवार में शानदार माहौल बनेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। साथ ही पत्नी बच्चों का पूर्ण सपोर्ट आपको मिलेगा। परिवार के लोग भी आपके पक्ष में होंगे।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा रहे हैं तो अपने सामान की हिफाजत करें नहीं तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है। इस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। किसी नए कार्य की योजना बन सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट-कचहरी जाना पड़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आप अपने पुराने घर को बदल सकते हैं। साथ ही परिवार के लोगों के साथ प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश करने का मन बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय या नौकरी में आपके सहयोगी वर्ग का आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी नए कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा, मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो आपका बनता हुआ कार्य बिगड़ जाएगा और आपके विरोधी बढ़ जाएंगे। हो सकता है आज कुछ सामाजिक फैसले आपके विरोध में जाएं, जिस कारण आप व्यर्थ के वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। परिवारिक झगड़े से भी दूर रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज कुछ बातों को लेकर आपका आपकी पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि की टेंशन को लेकर आप नया घर ले सकते हैं, जिस कारण परिवार में माहौल बिगड़ सकता है। माता-पिता व भाइयों से आपका विवाद हो सकता है।

सुकमा: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 12 साल से सक्रीय नक्सली को किया गिरफ्तार

0

सुकमा : बस्तर संभाग के सुकमा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जगरगुंडा इलाके में सक्रीय नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई जिला बल और कोबरा बटालियन ने संयुक्त तौर पर की है।

मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा इलाके में बीते 12 साल से सक्रिय नक्सली माड़वी देवा को सर्चिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, जिला बल और कोबरा बटालियन की टीम संयुक्त रूप से सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान उन्होंने नक्सली माड़वी देवा को गिरफ्तार किया है। एसपी किरण चव्हाण ने इस मामले की पूछती की है।

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के भाई!

0

सूरजपुर। विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सभी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। सभी पार्टियों में दावेदारों की लिस्ट काफी लंबी है, वहीं कांग्रेस के लिए एक चिंताजनक खबर आ रही है, मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव के भाई और सूरजपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष बिंदेश्वर शरण सिंह उर्फ विक्की बाबा निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

बिंदेश्वर शरण सिंह 2018 में सूरजपुर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष थे, जिनके नेतृत्व में कांग्रेस ने सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा में अपना कब्जा किया था। वह जिले के काफी कद्दावर नेता भी माने जाते हैं।

Chandrayaan 3: सेंसर फेल हो जाएं, इंजन काम करना बंद कर दे, फिर भी चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा चंद्रयान

0

बेंगलुरु। पृथ्वी की कक्षा से निकलकर चंद्रयान-3 के चंद्रमा का चक्कर लगाने के साथ लोग लैंडिंग का इंतजार करने लगे हैं. सब कुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. लेकिन लोगों के मनोमस्तिष्क में रह-रह कर चंद्रयान-2 के असफल की याद ताजा हो जा रही है, इसे दूर करते हुए इसरो अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि सेंसर और इंजन फेल भी हो जाए, तो भी लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग कर लेगा.

ISRO के चेयरमैन एस सोमनाथ ने मीडिया से जरिए लोगों की आशंका का समाधान करते हुए बताया कि अगर लैंडर के सेंसर में खराबी आई या दो इंजनों में खराबी आई, उस समय में भी विक्रम लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग कर लेगा. बस प्रोपल्शन में खराबी ना आए. उन्होंने कहा कि विक्रम लैंडर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि सॉफ्ट लैंडिंग में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी.

एस. सोमनाथ ने कहा कि चांद से 100 किमी की दूरी तक किसी तरह की परेशानी की कोई बात नहीं है. हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि हम लैंडर के पोजिशनिंग का अनुमान कितना सही तरीके से करते हैं. यह अनुमान ही बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इसे हम ऑर्बिट डिटरमिनेशन प्रोसेस कहते हैं. यदि यह सही तरीके से होता तो आगे की प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी नहीं आएगी. उन्होंने कहा कि इस बार हम चंद्रयान-3 को चंद्रमा की सतह पर उतारने में कामयाब होंगे.

नोट कर लीजिए 23 अगस्त शाम 5.47 बजे

बता दें कि 14 जुलाई को चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था. जिसके बाद से यान ने अब तक दो तिहाई दूरी तय कर ली है. अगले 17 दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. दावा किया जा है कि विक्रम लैंडर 23 अगस्त की शाम 5.47 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास सॉफ्ट लैंडिंग कर लेगा.

Crime: निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला चिकित्सक से बलात्कार, तीन बार गर्भपात…

0

उदयपुर. निजी अस्पताल में काम करने वाली महिला चिकित्सक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने, तीन बार गर्भपात करवाने का मामला दर्ज कराया. इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया. जांच अधिकारी एससी-एसटी सेल के डीएसपी अब्दुल रहमान ने मीडिया को बताया कि आरोपी ऋषभदेव हाल आजादनगर सोसायटी अम्बामाता निवासी अभिजीत झा को गिरफ्तार किया गया.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले महिला चिकित्सक से दोस्ती की. महिला चिकित्सक की ओर से मिलने से इनकार करने पर आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बनाया और शादी का झांसा देकर बलात्कार किया. पीड़िता ने भूपालपुरा थाने में रिपोर्ट दी. बताया कि वह 2019 में अजमेर से एमबीबीएस कर रही थी. इसी दौरान अन्य दोस्त के माध्यम से अभिजीत झा से हुई.

वह नवम्बर 2019 में बांसवाड़ा आई. आरोपी ने उस पर मिलने का दबाव बनाया. कहा कि मिलने नहीं आई तो वह आत्महत्या कर लेगा. दबाव में आकर वह मिलने उदयपुर आई. आरोपी अभिजीत ने उसे उदियापोल बस स्टैंड से अपने साथ अशोकनगर में किराए के कमरे पर ले गया. जहां कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर अचेत कर दिया. इसके बाद आरोपी ने बलात्कार किया. भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी करेगा. इसके बाद आरोपी ने अशोकनगर से कमरा बदल लिया और एक रिसोर्ट के पास रहने लगा, जहां भी ले जाकर बलात्कार करता रहा.

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ये बड़ी घोषणाएं, पढ़ें पूरी खबर

0

रायपुर| मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान बस्तर के क्षेत्र वासियों को 2 हजार 300 कार्याें का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करते हुए 637 करोड़ रूपए के विकास कार्याेें की सौगात दी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर आदिवासियों और क्षेत्रवासियों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

बस्तर के सभी जिलों में खोले जाएंगे बीएड कॉलेज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा के तहत बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों में बीएड और डीएड कॉलेज खोले जाएंगे। इसी तरह शासकीय महाविद्यालय तोकापाल एवं लोहंडीगुड़ा में 50-50 सीटर बालक-बालिका छात्रावास का निर्माण, उद्यमी विकास संस्थान गीदम रोड एवं जगदलपुर में आदिवासियों के संस्कृति के प्रतीक बुढ़ादेव गुडी निर्माण एवं मूर्ति स्थापना, भीमराव अम्बेडकर पूर्व माध्यमिक शाला बलिराम कश्यप वार्ड जगदलपुर का हाई स्कूल में उन्नयन, ग्राम बोदली से कहचेनार तक 10 कि.मी. नवीन डामर सड़क निर्माण, मुण्डागढ़ से लूलेर दलदली मलकानगिरी (ओडिसा) मार्ग लम्बाई 11 कि.मी मार्ग निर्माण, जगदलपुर में इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य की घोषणा की गई।

मडरीमहु-उरुकपाल-कुमाकोलेंग लम्बाई 14.50 कि.मी. मार्ग का निर्माण
इसके अलावा धरमपुरा, जगदलपुर में पुलिस थाना भवन निर्माण की स्वीकृति, आदिवासी समाज के रोजगार संवर्धन हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, डिमरापाल में स्थित 07 दुकानों को आदिवासी समाजों को आबंटित किया जाएगा। मडरीमहु- उरुकपाल-कुमाकोलेंग लम्बाई 14.50 कि.मी. मार्ग निर्माण, मडरीमहु से उसकपाल तक लम्बाई 5 कि.मी. सड़क निर्माण, अलेवाही से ककनार तक पक्की सड़क निर्माण लम्बाई 30 कि.मी. सड़क निर्माण, बालक आश्रम बुरगुम वि.ख. बास्तानार हेतु भवन निर्माण की स्वीकृति, बालक आश्रम बोदली वि.ख. लोहण्डीगुडा हेतु भवन निर्माण की स्वीकृति की घोषणा की गई।

जिला न्यायालय चौक जगदलपुर का नामकरण ‘‘भूमकाल चौक‘‘ के नाम पर
इसी तरह जिला न्यायालय जगदलपुर चौक जगदलपुर का नामकरण ‘‘भूमकाल चौक‘‘ के नाम पर किया जाना, जिला बस्तर के धरमपुरा में ‘‘धरमु माहरा‘‘ के नाम से प्रवेश द्वार निर्माण की स्वीकृति, अवरतीह नदी में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण, हाई स्कूल नेतानार का हायर सेकण्डरी स्कूल में उन्नयन, शासकीय कन्या हाई स्कूल बड़े किलेपाल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन, मक्का प्रोसेसिंग इकाई कोकोड़ी जिला कोंडागांव का नामकरण ‘‘माँ दंतेश्वरी नमक्का प्रोसेसिंग ईकाई कोकोड़ी जिला कोंडागांव‘‘ किया जाना, शासकीय आदर्श कन्या महाविद्यालय कोंडागांव का नामकरण ‘‘प्रमिला देवी नाग शासकीय आदर्श महाविद्यालय कोंडागांव‘‘ किया जाना, शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर का नामकरण घरमन देव कंडरा शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर किया जाना शामिल हैं।

सोना-चांदी के भाव में हुआ बड़ा बदलाव, खरीददारी से पहले ताजा भाव यहां करें चेक

0

Gold Prices Update : अगर आप भी हाल ही के दिनों में ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े काम की है। दरअसल, कुछ दिनों से सोने के दामों (Gold Prices Update) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में 9 अगस्त को भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव हुआ है। तो चलिए आपको इस आर्टिकल के माध्यम से गोल्ड के ताजा अपडेट के बारे में बताते हैं।

दरअसल, 9 अगस्त 2023 को सोना और चांदी के दाम में वृद्धि की गई है। सोने के दाम ₹59000 के पार पहुंच चुका है। अगर, बात चांदी की करें तो इसका भाव ₹71000 प्रति किलो के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में 24 कैरेट वाले शुद्ध सोना के 10 ग्राम की कीमत 59334 रुपए है। जबकि, 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत ₹71236 हैं।

IBJA के मुताबिक, मंगलवार को शुद्ध सोने यानी 24 कैरेट सोना ₹59327 प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह ₹59334 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना (Gold ) महंगा और चांदी सस्ती हुई है। आज सुबह 995 प्योरिटी वाले 10 ग्राम सोने (Gold Prices Update) के दाम बढ़कर 59096 रुपये पहुंच गए हैं।

जबकि, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना (Gold Prices Update) आज ₹54350 का हो गया है. इसके अलावा 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) गोल्ड के दाम ₹44501 पर आ गए हैं। जबकि, 585 प्योरिटी वाला सोना (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 34710 रुपये में आ गया है।

64 साल की उम्र में Nina Gupta ने दिखाया ग्लैमर अवतार, शॉर्ट्स और बूट में दिखीं एक्ट्रेस …

0

एक्ट्रेस Nina Gupta हमेशा से ही अपने ग्लैमरस अवतार के लिए चर्चा में रहती है. इस बार फिर से उन्होंने अपने लोक से सुर्खियां बटोटी हैं. सोशल मीडिया में उनकी एक तस्वीर करंट की तरह दौड़ रही है. जिसमें वह गजब उठा रही है एड्रेस इस उम्र में भी शॉट और बूट पहने हुए नजर आएंगे लोग उनकी बेहद तारीफ कर रहे हैं.

8 अगस्त 2023 को नीना गुप्ता को पैपराजी द्वारा स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में नीना ब्लैक कलर की मिनी ड्रेस और हाई बूट में नजर आईं. अपने आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग पर्स भी कैरी किया था. वहीं, ब्राउन शेड्स उन्हें काफी स्टाइलिश लुक दे रहे थे. उन्होंने अपने मेकअप को सिंपल रखते हुए इयररिंग्स के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था.

किंसिग सीन से आईं थीं चर्चा में

Nina Gupta हाल ही में फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से चर्चा बटोरी थीं. इस फिल्म में 64 साल की उम्र में भी बड़े ही जिंदादिली के साथ जीती हैं. इस तस्वीर पर लोग प्यार बरसा रहे हैं. लोग नीना गुप्ता के आउटफिट के साथ-साथ उनकी जिंदादिली भी तारीफ कर रहे हैं. किसी ने क्यूट किसी ने लवली तो किसी ने गॉर्जियस और कुछ ने हार्ट इमोजी के साथ उनका उत्साह बढ़ाया है.

CG Breaking: पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 159 पुलिसकर्मी किये गए इधर से उधर

0

धमतरी| पुलिस विभाग (Police Department) में बड़े पैमाने पर तबादला (Transfer) हुआ है. धमतरी एसपी प्रशांत ठाकुर ने ट्रांसफर लिस्ट जारी की है. इस तबादला आदेश में 159 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल है.

देखिये लिस्ट: