Home Blog Page 873

Aaj Ka Rashifal 11 August 2023: आप भी जानना चाहते हैं आज का अपना भविष्य, तो पढ़िए दैनिक राशिफल

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा ,परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होगे और किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है। विरोधी वर्ग से सावधान रहें। अपनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य के शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्र-संबंधियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खुलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन आप लंबी यात्रा आदि पर जा सकते है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें,नहीं तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका सोच-विचार कर काम करने का है। आज कोई बड़ा डिसीजन व्यापार-व्यवसाय में न लें। नए साझेदारी में सावधानी बरतें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आप आज वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगियों से सावधान रहें, नहीं तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नया लेन-देन आज न करें औक वाहन आदि के चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग साथ प्राप्त होगा और पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य अगर शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम कार्य क्षेत्र में आज मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती हैं। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे और मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप जिस कार्य के विषय में प्रयासरत हैं, आपका वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। साथी आपके सहयोगी लोगों से बाद में बात हो सकता है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

RBI ने रेपो रेट में नही किया कोई बदलाव, जानिये आपके लोन की EMI बढ़ी या नहीं

0

RBI Policy: दिल्ली। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति की समीक्षा की घोषणा करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर मजबूत बनी हुई है। आरबीआई गवर्नर दास ने मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक में आम सहमति से नीतिगत दर को 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखने का निर्णय किया है।

उन्होंने कहा कि देश की वृहद आर्थिक स्थिति मजबूत है, दुनिया के लिये आर्थिक वृद्धि का इंजन है। हाल के वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारी झटकों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था बढ़ी हुई ताकत और स्थिरता का अनुभव कर रही है।

एमपीसी की बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर ने कहा कि नीतिगत ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने का निर्णय सर्वसम्मत था। मौद्रिक नीति प्रसारण अभी भी जारी है, हेडलाइन मुद्रास्फीति 4 प्रतिशत लक्ष्य से अधिक बनी हुई है।

विजय देवरकोंडा ने किया बड़ा खुलासा, क्या रश्मिका होंगी रियल लाइफ की दुल्हन!

0

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की बड़ी फैंस फॉलोइंग है। एक्टर का नाम आए दिन फिल्म ‘पुष्पा’ की श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना से जुड़ता आ रहा है, यह बात झूठी भी नहीं लगती है क्योंकि कई बात दोनों साथ में डेट करते भी पकड़ाए हैं। हालांकि इस पर दोनों ने कभी भी हामी नहीं भरी है की उनके बीच दोस्ती से बढ़कर है। इन सभी कायसो के बीच विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को लेकर बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है की वह जल्दी ही शादी करेंगे।

हाल ही में मीडिया ने विजय से उनकी शादी को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने बाद ही रोचक जवाब दिया। इस जवाब ने लोगों में बड़ी खलबली मचा दी है। विजय ने कहा कि, ‘मेरी शादी आसपास है..’ एक्टर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। अब हर कोई ये सोच रहा है कि एक्टर बहुत दूल्हा बनने वाले हैं।

विजय ने आगे कहा कि, ‘मुझे लगता है कि शादी जल्दी कर लेनी चाहिए, और मेरी शादी काफी करीब भी है। ‘शादी’ पहले मेरे लिए एक ऐसा शब्द था, जिसे मेरे आस-पास किसी को बोलने की इजाज़त नहीं थी क्योंकि ये मुझे तुरंत उत्तेजित और परेशान कर देता था, लेकिन अब जब भी मैं इसके बारे में बात करता हूं तो मुझे काफी अच्छा भी लगता है। शादी सभी का एक्सपीरियंस सभी को होना चाहिए और हो सकता है 2-3 साल में मेरी भी शादी हो जाए..लेकिन अभी लड़की की तलाश जारी है…’। इस सबके बाद सोशल मिडिया में चर्चा जोरों पर शुरू हो गई है और हर कोई यह जानना चाह रहा है की क्या रश्मिका ही विजय की रियाल लाइफ में दुल्हन बनेंगी या कोई और उनके जीवन में आएगी।

Gold Price Update : सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में भी गिरावट, जानिए- ताजा रेट्स..

0

Gold Price Update : क्या आप भी हाल ही के दिनों में ज्वैलरी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है। तो यह खबर आपको खुश कर देगी। बता दे की इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने और चांदी (Gold & Silver Price Update) के दामों में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर ₹59137 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹70127 प्रति किलो के पर आ गई है।

बता दे की बुधवार को सोने के साथ चांदी (Gold & Silver Price Update) की कीमत में भी नरमी दर्ज की गई। बुधवार को चांदी ₹924 सस्ता होकर ₹70127 प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई। इससे पहले मंगलवार को चांदी ₹797 की गिरावट के साथ ₹71051 प्रति Kg पर बंद हुई थी। बता दें कि पिछले कई दिनों से चांदी की कीमत (Silver Price Update) में लगातार गिरावट जारी है। इससे चांदी के खरीददार बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

14 से 24 कैरेट सोना का नया रेट : अगर, गोल्ड के अलग अलग कैरेट की बात करें तो बुधवार को 24 कैरेट वाला सोना (Gold ) सस्ता होकर ₹59137 तक पहुंच गया हैं। जबकि, 23 कैरेट सोना ₹58901 के करीब पहुंच चुका है। वही, 22 कैरेट वाला सोना ₹54169 पर अटका है। जबकि, 18 कैरेट वाला गोल्ड ₹44352 पर है।

भारत-पाकिस्तान समेत इन 9 मैचों के शेड्यूल में बदलाव, जानिए कब खेले जाएंगे ये मुकाबले…

0

स्पोर्ट्स डेस्क. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को भारत में इस वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप (Cricket World Cup 2023) का संशोधित शेड्यूल (Revised Schedule) जारी कर दिया है. इसके अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले महामुकाबले की तारीख बदलकर 14 अक्टूबर कर दी गई है. इसके अलावा आठ अन्य मैचों के शेड्यूल में भी बदलाव किए गए हैं. दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड का मैच 14 अक्टूबर की जगह अब 24 घंटे बाद 15 अक्टूबर को खेला जाएगा. हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान का मुकाबला 12 अक्टूबर से बदलकर 10 अक्टूबर कर दिया गया है. लखनऊ में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का मैच एक दिन पहले यानी 12 अक्टूबर को खेला जाएगा.

बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का मैच मूल रूप से 14 अक्टूबर को दिन के समय में चेन्नई में निर्धारित किया गया था लेकिन संशोधित शेड्यूल के अनुसार अब इसे 13 अक्टूबर को खेला जाएगा. यह मैच डे-नाइट प्रारूप में आयोजित किया जाएगा. टूर्नामेंट के लिए पहले जारी किए गए शेड्यूल में एक मामूली बदलाव किया गया है जिसमें धर्मशाला में बांग्लादेश और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के समय को दिन का मैच बना दिया गया है. अब यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे शुरू होगा.

वनडे विश्व कप की शुरुआत और उसके फाइनल मैच की तारीख में हालांकि कोई बदलाव नहीं किया गया है. पांच अक्टूबर को विश्व कप की शुरुआत इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में होने वाले मैच से होगा जबकि 19 नवंबर को फाइनल का आयोजन भी इसी मैदान पर किया जाएगा. 46 दिनों तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत आठ अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई के चेपॉक मैदान पर करेगा.

भारत के मैचों का शेड्यूल

  1. भारत-ऑस्ट्रेलिया : 8 अक्टूबर, चेन्नई
  2. भारत-अफगानिस्तान : 11 अक्टूबर, दिल्ली
  3. भारत-पाकिस्तान : 14 अक्टूबर, अहमदाबाद
  4. भारत-बांग्लादेश : 19 अक्टूबर, पुणे
  5. भारत-न्यूजीलैंड : 22 अक्टूबर, धर्मशाला
  6. भारत-इंग्लैंड : 29 अक्टूबर, लखनऊ
  7. भारत-श्रीलंका : 2 नवंबर, मुंबई
  8. भारत-दक्षिण अफ्रीका : 5 नवंबर, कोलकाता
  9. भारत-नीदरलैंड : 11 नवंबर, बेंगलुरु

छत्तीसगढ़ में 8वीं, 10वीं और 12वीं पास बेरोजगारों के लिए निकली सरकारी नौकरी, जल्दी करें आवेदन

0

रायपुर. सीएमएचओ ऑफिस दुर्ग ने चौकीदार सहित 88 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अधिक जानकारी के ऑफिशियल वेबसाइट http://durg.gov.in/ पर उपलब्ध है.

शैक्षिक योग्यता : 8th / 10th / 12th

कुल वैकेंसी – 88 पद

पदों का नाम –
ड्रेसर ग्रेड  – 01
ड्रेसर ग्रेड – 02
OPD अटेंडेंट
पिउन/क्लास IV
पिउन / वार्ड बॉय
स्वीपर
चौकीदार

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल http://durg.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.  वेतनमान 15,600 – 62,000 रहेगा. इस सरकारी नौकरी में इंटरव्यू में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा.

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने दिया इस्तीफा

0

रायपुर। इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने को है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। जहां एक ओर भाजपा अपनी पार्टी मजबूत करने की तैयारी में है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव बड़ा चुनौतीपूर्ण है।

इसके अलावा नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद नेताम पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सर्व आदिवासी समाज के कार्यक्रम में इस्तीफा देने की घोषणा की।

आपको बता दें कि बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी नेता अरविंद नेताम लंबे समय से सरकार पर आदिवासियों की उपेक्षा के आरोप लगाते रहे हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने प्रदेश की 50 सीटों पर आदिवासी समाज का प्रत्याशी खड़ा करने की घोषणा भी की थी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से हजारों की संख्या आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।

टमाटर के दामों में आई भारी गिरावट, अब खरीद सकते हैं इतने रुपए में

0

रायपुर। देश में पिछले कई दिनों से टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। कई राज्यों में 200 रुपए से पार बिक रहे हैं। टमाटर के बढ़ते दामों से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच एक अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में टमाटर के दामों में गिरावट देखने को मिला है।

जानकारी के अनुसार, आज रायपुर में थोक बाजारों में टमाटर के दाम 70 रुपए में बिक रहे हैं। वहीं रिटेल में इसके दाम 90 से 100 रुपए प्रति किलो हैं। टमाटर के बढ़ते दामों में बीच आज रायपुर वासियों को राहत मिली है।आपको बता दें कि कई राज्यों में बारिश की वजह से टमाटर की खेती में काफी नुकसान हुआ है। जिसकी वजह से टमाटर के दामों में इजाफा देखने को मिला था, लेकिन अब टमाटर का आवक बढ़ने से दाम में गिरावट आई है।

शादी के दो महीने बाद ही टूटा रिश्ता, थाने पहुंची पत्नी ने कहा- पति किसी काम का नहीं, प्रेमी के साथ रहूंगी

0

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादी के दो महीने बाद ही दुल्हन ने पति को छोड़ दिया. ससुर के साथ पति थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है. जहां थाने में भी दुल्हन ने जमकर हंगामा काटा. दुल्हन का कहना है कि पति किसी काम का नहीं है. अब मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी. पुलिस के लाख समझाने के बाद भी नहीं मानी. इस पर पुलिस ने उसे अपनी मर्जी से रहने के लिए कह दिया.

दरअसल, पूरा मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है. यहां के रहने वाले एक युवक की पत्नी की काफी पहले मौत हो गई. उनको एक बेटी थी मां की मौत के बाद पिता ने बेटी को पाला कुछ बड़ी हुई तो उसे अपनी नानी के यहां भेज दिया. 18 साल की होने के बाद जसराना थाना क्षेत्र के इटौली गांव निवासी युवक के साथ शादी कर दी. युवक फरीदाबाद में नौकरी करता था.

पति ने बताया कि वह शादी के बाद उसे अपने साथ फरीदाबाद ले गया. लेकिन, महिला ने शादी के दो माह बाद ही उसके साथ रहने से मना कर दियाच वह पति के नौकरी में जाने के बाद अपने प्रेमी से फोन पर बात करती रहती. कुछ समय बाद उसे बहाने से घर बुलाने लगी. दोनों की दोस्ती गहरी होती गई. दो दिन पहले पति ने उसे उसकी बहन के घर छोड़ा था.

वहां उसने अपने प्रेमी को बुला लिया और उसके साथ चली गई. जानकारी हुई तो पति ने उसके पिता को बात बताई. इस पर पिता और पति ने थाने में शिकायत की. पुलिस ने महिला को ढूंढा और तीनों को थाने बुलायाय यहां काफी समझाने के बाद भी महिला पति के साथ जाने को तैयार नहीं हुई.

आतिथ्य सत्कार देखकर दंग रह गए, पहली बार जबलपुर पधारे बिंदु दारा सिंह

0

जबलपुर: रामायण में हनुमान के किरदार को अमर कर देने वाले भारत के अजेय पहलवान दारा सिंह आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं और हमेशा बसे रहेंगे। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की परछाई बनकर उनके पुत्र बिंदु दारा सिंह आज उनका नाम रोशन कर रहे हैं।

संस्कारधानी जबलपुर में पहली बार पधारे बिंदु दारा सिंह ने यहां के अतिथि सत्कार की जी भरकर प्रशंसा की। सिविक सेंटर में वीर जी चाप मलाई वाले के, एक नए आउटलेट का शुभारंभ करने के लिए आए। बिंदु दारा सिंह ने संस्कारधानिक जबलपुर के दर्शनीय स्थलों को भी देखने की इच्छा जताई। यहां के दार्शनिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए, उनके मन में विशेष उत्साह नजर आया। पूरी तरह से शाकाहारी रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक भोज्य पदार्थों का आनंद उठा सकते हैं। इस मौके पर इस रेस्टोरेंट्स को शुरू करने वाले अनंत शुक्ला, राहुल सौरभ सिंह चौहान, विनय, सुजीत राव, अतुल दहियाा के अलावा और भी लोग उपस्थित रहे|