Home Blog Page 872

Most-Watched Series : खूब देखे जा रहे है Netflix की ये टॉप 10 वेबसिरिज… देखें List

0

Most-watched Series : भारत मे फेमस OTT प्लेटफॉर्म Netflix पर इस समय कौन कौन सी वेबसिरिज ट्रेंड हो रही ये हर OTT lovers जानना ही चाहता है। OTT प्लेटफॉर्म पर वेबसिरिज की एक बाढ़ सी आ गयी है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि की आखिर Netflix पर कौन सी वेबसिरिज है जो Top 10 में है और ट्रेंड भी कर रही है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर ‘वीरप्पन’ है।

Kohrra: Kohrra पिछले लगभग 1 महीने से Netflix की Top10 वेबसिरिज में काबिज है। पंजाब में अपराधिक गतिविधियों के विषय पर बनी यह वेबसिरिज Kohrra को दर्शकों का खूब रिस्पांस भी मिल रहा है। इस वेबसिरिज को रणदीप झा ने निर्देशित किया है। इस वेबसिरिज मे Barun Sobati, Harleen Sethi, Savinderpal Vicky जैसे अभिनेता ने दमदार अभिनय किया है।

The Lincoln Lawyer : The Lincoln Lawyer को IMDB ने 7.7 की रेटिंग दी है। यह वेबसिरिज Netflix पर चौथे नम्बर पर काबिज है।

The Witcher : Netflix की Top 10 वेबसिरिज में The Witcher को 5वां स्थान दिया गया है। यह वेबसिरिज Game Of Thrones के जैसे ही है। इस वेबसिरिज कि पूरी कहानी एक नॉवेल पर बनी हुई हैं।

Heartstopper : Heartstopper एक रोमांटिक वेबसिरिज है। जो Netflix की टॉप 10 वेबसिरिज की लिस्ट में 6 वें नम्बर पर है। यह शो अभी भी ट्रेंड कर रहा है।

Jujutsu Kaisen : Jujutsu Kaisen एक एनिमेशन बेस्ड फ़िल्म है। अगर आपको एनिमेशन वाली फिल्में पसन्द है तो इसे जरूर देखें। Netflix की Top 10 वेबसिरिज में Jujutsu Kaisen 7 वे नम्बर पर है।

The Uncanny Counter : The Uncanny Counter अभी भी Netflix के टॉप 10 वेबसिरिज में ट्रेंड कर रहा है और इस समय 8वें स्थान पर बरकरार हैं। इसकी कहानी कॉलेज स्टूडेंट के इर्द गिर्द घूमती है।

A Perfect Story: A Perfect Story एक रोमान्टिक स्टोरी है। जिसमें ड्रामा, प्यार, इमोशंस, लड़ाई झगड़ा सब कुछ मिलेगा। A Perfect Story Netflix के टॉप 10 वेबसिरिज में 9वें स्थान पर काबिज है।

Fatal Seducation: Fatal Seducation काफी लंबे अरसे से Netflix पर ट्रेंड कर रही हैं। इसकी कहानी एक शादीशुदा औरत के ऊपर बेस्ड है जो एक ट्रिप पर जाती है जहां उससे एक गलती हो जाती है।

राजद्रोह कानून होगा खत्म’, अमित शाह ने अग्रेजों के कानून बदलने के लिए 3 बिल किए पेश

0

नई दिल्ली : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज संसद में 3 विधेयक पेश किए। ये बिल देश की कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव लाने वाले हैं। शाह ने बिल पर बोलते हुए कहा कि अब देश में अंग्रेजों द्वारा लाए गए कानून नहीं चलेंगे और भारतीय आपराधिक कानूनों में बदलाव होगा।

 

3 बिल किए गए पेश

 

शाह ने लोकसभा में भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को बदलने के लिए तीन विधेयक पेश किए, जो ब्रिटिश काल के कानून हैं।शाह ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य विधेयक 2023 को आगे की जांच के लिए संसदीय पैनल के पास भेजा जाएगा।

 

शाह ने कहा, इस विधेयक के तहत हमने लक्ष्य रखा है कि सजा का अनुपात 90 फीसद से ऊपर ले जाना है। इसीलिए, हम एक महत्वपूर्ण प्रावधान लाए हैं कि जिन धाराओं में 7 साल या उससे अधिक जेल की सजा का प्रावधान है, उन सभी मामलों में फॉरेंसिक टीम का अपराध स्थल पर जाना अनिवार्य कर दिया जाएगा।

 

शाह बोले- न्याय दिलाने पर फोकस

 

गृह मंत्री ने कहा कि पहले के कानून ब्रिटिश प्रशासन की रक्षा करने की भावना से लाए गए थे, लेकिन नए तीन कानून भारतीय नागरिक के अधिकारों की रक्षा के लिए हैं। शाह ने कहा कि अब लक्ष्य सजा देना नहीं, न्याय दिलाना होगा। अपराध रोकने की भावना पैदा करने के लिए सजा दी जाएगी।

 

भगोड़ों को सजा देने के लिए भी प्रावधान

 

शाह ने कहा कि अब कोई भगोड़ा भी देश के कानून से नहीं बच सकता है। उन्होंने कहा कि नए कानून में अब प्रावधान किया गया है कि सत्र न्यायालय किसी भी व्यक्ति की अनुपस्थिति में भी केस चला सकती है और जिसे बचना होगा वो भारत लौटकर केस लड़ेगा।

 

देशद्रोह कानून होगा खत्म

 

शाह ने इसी के साथ एलान किया कि देश में राजद्रोह (देशद्रोह) कानून को पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बिल में इसका प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ में प्रसाशनिक फेरबदल जारी, 11 थानों के थाना प्रभारी बदले

0

जशपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं, इसी बीच राज्य में प्रसाशनिक फेरबदल जारी है। हाल ही पुलिस विभाग से बड़ी खबर सामने आई है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस विभाग में तबादला किया गया। बताया जा रहा है कि निरीक्षक-उप निरीक्षक समेत कई TI का ट्रांसफर हुआ है। DIG ने 11 थानों के थाना प्रभारी बदले। कानून व्यवस्था को देखते हुए DIG ने ये बड़ा फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पुलिसकरर्मियों का ट्रांसफर किया है। जारी आदेश के मुताबिक एसएसपी ने पुलिस थानों में निरीक्षक, उपनिरीक्षक सहित सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया है। देखें जारी लिस्ट….

Gold Price Update : आज फिर सस्ता हुआ सोना, नया रेट जान खिल उठा ग्राहकों का चेहरा…

0

Gold price update : ज्वेलरी खरीदना हर किसी सपना होता हैं ऐसे में अगर आप भी हाल ही के दिनों में सोना या फिर चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो यह खबर आपके बड़े काम की साबित हो सकती हैं। बता दे की इस कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन सोने के दाम (Gold Price Update) में गिरावट दर्ज की गई। यह लगातातर दूसरा दिन है जब सोना (Gold ) सस्ता हुआ है।

बता दे की इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को सोना (Gold Price Today) सोना ₹228 प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर ₹58909 प्रति 10G के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, उससे पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना (Gold Price Update) ₹201 प्रति 10 ग्राम की दर से लुढ़कर ₹59137 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

अगर अलग अलग कैरेट की बात करें तो गुरुवार को 24 कैरेट वाला सोना (Gold ) सस्ता होकर ₹58909 हो गया है। जबकि, 23 कैरेट वाला सोना ₹58676 हो गया है। वही, 22 कैरेट वाला सोना ₹53963 है। वही, 18 कैरेट वाला सोना ₹44182 हो गया है। और 14 कैरेट वाला ₹34462 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पिता ने बेटी की बेरहमी से हत्या की, शव को बाइक से बांधकर घसीटा और…

0

Father brutally kills daughter in Amritsar : पंजाब के अमृतसर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी। इसके बाद भी उनका गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा तो बेटी के शव को उसे के दुपट्टे से बांधकर अपनी बाइक के पीछे बांधा और घसीटते हुए रेलवे फाटक तक ले गए और वहां फेंक दिया। बेटी के चरित्र पर शक के चलते उसने इस खतरनाक वारदात को अंजाम दिया।

ये घटना अमृतसर जिले के थाना तरसिक्का के मुच्छल गांव में हुई। दलबीर सिंह नाम के शख्स की बीस साल की बेटी सुमनदीप कौर बुधवार से लापता थी। वो अपने घरवालों को बिना कुछ बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन वो नहीं मिली। गुरुवार दोपहर सुमनदीप घर लौट आई। उसे देखकर दलबीर सिंह गुस्से में आगबबूला हो गया और उसे अपने साथ दुकान पर ले गया। यहां उसने किरपान से बेटी पर एक के बाद एक लगातार कई वार किए और तब तक हमला करता रहा जब तक बेटी की जान नहीं चली गई।

लेकिन हत्या के बाद भी उनका आक्रोश कम नहीं हुआ। उसने बेटी के शव के पैरों को उसी के दुपट्टे से बांधा और फिर उसे अपनी बाइक के पीछे बांधकर घसीटता हुआ ले गया। बाजार से होते हुए करीब 350 मीटर दूर रेलवे फाटक के पास शव ले जाकर वहां उसे फेंक दिया और फिर आरोपी फरार हो गया। इस पूरी घटना को गांव के कई लोगों ने अपनी आंखों से देखा और एक दुकान के सीसीटीवी में भी ये कैद हो गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप का माहौल है। पुलिस ने आरोपी पिता की तलाश शुरु कर दी है।

रायपुर में बना अनोखा रिकॉर्ड, 2 लाख लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में आज एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में लगभग 2 लाख लोगों ने एक साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ गाकर रिकॉर्ड दर्ज किया. जिसमें जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और तमाम समाज सेवा संगठन से जुड़े लोग शामिल हुए. वहीं पद्मश्री उषा बारले, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राम सुंदर दास महंत भी मौजूद रहे. यह कार्यक्रम ॐ मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया है.

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ॐ मंडली शिवशक्ति अवतार सेवा संस्थान और वसुधैव कुटुंबकम फाउंडेशन द्वारा ‘मिशन 1 लाख वंदे मातरम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम देशभर के 16 राज्यों में आयोजित किया गया. रायपुर को मुख्य केंद्र बनाया गया, जिसमें ऑफलाइन के साथ अन्य राज्यों से लोग ऑनलाइन के माध्यम से जुड़े. जिन्हें मिलाकर लगभग 2 लाख लोग जुड़े. बता दे कि संस्था ने 2019 में 15 किलोमीटर तक तिरंगा फैलाकर पहले भी ऐसे ही इतिहास रचा है.

इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. जिसमें स्कूली बच्चे, समाज से जुड़े लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम का आगाज झांकी निकाल कर किया गया और मंच पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी. इसके बाद सभी ने एक सूर में हम आवाज होकर राज्य गीत अरपा पैरी के धार गया और उसके बाद वंदे मातरम गाकर ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया और इसके जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा. इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है.

छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, कई जिलों में उमस से लोग परेशान

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर| छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बाद अब मानसून पर ब्रेक लग गया है। बीते दो दिनों से केवल हल्की बूंदाबांदी हुई है जबकि सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। राजधानी रायपुर समेत बाकी जिलों में तेज धूप और उमस की वजह से लोग परेशान हैं।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि इस वक्त मानसूनी द्रोणिका का पूर्वी छोर मिजोरम में है और पश्चिमी विक्षोभ भारत के करीब होने की वजह से मध्य भारत में बारिश की गतिविधियों में कमी बने रहने की संभावना है।

प्रदेश में इस सीजन मानसून का हाल
इधर पूरे छत्तीसगढ़ में अब तक 625.8 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। 1 जून से लेकर 10 अगस्त तक के आंकड़ों के मुताबिक 4 जिले बीजापुर में 32 प्रतिशत, मुंगेली में 25, रायपुर में 24 और सुकमा जिले में 22 प्रतिशत सामान्य से ज्यादा औसत बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि बीते कुछ दिनों से मानसून पर लगे ब्रेक की वजह से कम बारिश वाले जिलों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर-पूर्व उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पश्चिम बिहार के ऊपर है और 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है। इधर मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, नजीबाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, मालदा और उसके बाद पूर्व की ओर मिजोरम तक है। इसके असर से प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में बारिश सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में ही हो सकती है लेकिन बाकी जगहों पर केवल स्थानीय प्रभाव से ही बारिश हो सकती है।

भिलाई में डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 50, डोर-टू-डोर जांच शुरू…

0
भिलाई : भिलाई के ​टाउनशिप में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। टाउनशिप के सेक्टर 2, 3, 4 और 6 में सबसे ज्याद मामले सामने आ रहे हैं। मरीजों की संख्या लगातर बढ़ती ही जा रही है जिस वजह से मरीजों को अलग-अलग अस्पताल में दाखिल कराया गया। बता दें कि इलाके में डेंगू के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। भिलाई से कल फिर डेंगू के 8 मरीज मिलें है। इसमें सबसे ज्यादा भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 2, 3, 4 और 6 में ज्यादा मामले हैं। इससे पहले बीएसएफ के 5 जवान डेंगू से ग्रसित हुए थे। इधर डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए डेंगू मरीजों की डोर-टू-डोर जांच शुरू कर दी गई है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि मच्छरदानी का उपयोग करें। सुबह और शाम के समय अनिवार्य रूप से खिड़की और दरवाजे बंद रखें। खासतौर से छोटे बच्चों को ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। घरों के आसपास गंदा पानी जमा ना होने दें इस बात का भी खास ध्यान रखा जा रहा है।

बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर! 17 से 23 अगस्त तक होगा सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

0

रायपुर| जिला प्रशासन रायपुर द्वारा 17 अगस्त से 23 अगस्त 2023 तक रायपुर जिले में सेक्टरवार प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। होटल एवं रेस्टोरेंट सेक्टर के लिए 17 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सड्डू, रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इसी तरह 18 अगस्त को हॉस्पिटल एवं मेडिकल लेबोरेटोरी सेक्टर के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरन बाजार, रायपुर में, 19 अगस्त को औद्योगिक, उत्पादन एवं तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए अडवानी आर्लिकन स्कूल बीरगांव,  रायपुर में, 22 अगस्त को वित्तीय, सुरक्षा संस्थाएं एवं गैर तकनीकी क्षेत्र सेक्टर के लिए लाईवलीहुड कॉलेज जोरा, रायपुर में और 23 अगस्त को स्वरोजगार अवसरों हेतु लोन मेला लाईलीवुड कॉलेज जोरा, रायपुर में आयोजित किया गया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण  से प्राप्त जानकारी के अनुसार उपरोक्त प्लेसमेंट कैम्प और लोन मेला में सम्मिलित होने के लिए रायपुर रोजगार संगी पोर्टल एवं मोबाईल एप के माध्यम से पंजीयन किया जा सकता है, जिसका लिंक https://raipurrozgarsangi.com/है।

शिवसेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में JCCJ में हुए शामिल, विधानसभा प्रभारी ने कराया प्रवेश

0

मुंगेली. लोरमी में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जोगी) के कार्यों से प्रेरित होकर गुरुवार को शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में जेसीसीजे का दामन थाम लिया. जिसमें मुख्य रूप से शिवसेना के जिला उपाध्यक्ष और लोरमी के ब्लॉक अध्यक्ष सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी की उपस्थिति में प्रवेश किया.

इस दौरान जोगी कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कहा कि लोरमी ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में जितने भी हमारे छत्तीसगढ़ माटी के लाल हैं, वह हमारी पार्टी से जुड़ रहे हैं. अमित जोगी के निर्देश पर जिस तरह से हमारी पार्टी कार्य कर रही है, उससे आकर्षित होकर शिवसेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हमारी पार्टी में जुड़ रहे हैं. आने वाले समय में पूरे छत्तीसगढ़ में हजारों कार्यकर्ता हमारी पार्टी से जुड़ेंगे.

वहीं इस बीच शिवसेना के ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के संस्थापक स्वर्गीय अजीत जोगी के पार्टी की रीति नीति और उनके कार्य से प्रेरित होकर हमने अपने समर्थकों के सांथ पार्टी ज्वाइन किया है.