Home Blog Page 871

शहीदों के गांव की मिट्टी जाएगी दिल्ली, छत्तीसगढ़ में सेनानियों-शहीदों के गांव पहुंचेगी BJP

0

रायपुर| छत्तीसगढ़ के गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भारतीय जनता पार्टी याद कर रही है। इस चुनावी साल में देश भक्ति के भाव को लेकर भाजपा गांव-गांव पहुंच रही है। केंद्र सरकार की योजना के तहत भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए लोगों और सेनानियों के गांव में जाकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

देशभर में केंद्र सरकार की ओर से मेरी माटी मेरा देश नाम का अभियान चलाया जा रहा है । इस दौरान ग्रामीण इलाकों में पौधारोपण किए जा रहे हैं और स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं । सेनानियों के गांव से मिट्टी दिल्ली भेजा जाएगा। कर्तव्य पथ के पास बनाए गए वार मेमोरियल के पास एक अमर वाटिका बनाई जाएगी, जिसे देश के सेनानियों-शहीदों की थीम पर तैयार किया जाएगा। इसमें देशभर से सेनानियों शहीदों के गांव की मिट्टी होगी। यह अभियान प्रदेश में भी चलाया जा रहा है। इस अभियान को लेकर भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पिछले 60 सालों में पूरे देश को यह बताया कि दो चार पांच लोग ही इस देश के शहीद हैं। आज भाजपा ने गांव गांव में जो शहीद हुए हैं, जो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी है उन गांव के लोगों में भी गौरव की भावना स्वाभिमान की भावना देश के प्रति समर्पण की भावना पैदा कर रही है।

कांग्रेस से इस्तीफा के बाद वरिष्ठ आदिवासी नेता ने किया नई पार्टी का ऐलान!

0

कांकेर। कांग्रेस से 2 दिन पूर्व इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने आदिवासी समाज के नेतृत्व में नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है। अरविंद नेताम ने चुनाव आयोग को पार्टी का नाम भेजा है और चुनाव आयोग से सहमति का इंतज़ार है, अरविंद नेताम ने पार्टी का नाम हमर राज पार्टी बताया है। अरविंद नेताम की पार्टी छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में 50 सीट पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है, साथ ही बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत भी जारी होने की जानकारी अरविंद नेताम ने दी है।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांकेर पहुंचे अरविंद नेताम ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कांग्रेस सरकार की आदिवासी विरोधी नीति से परेशान होकर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया है और अब आदिवासी समाज स्वंय राजनीतिक मैदान में अपने हक की लड़ाई लड़ने उतरेगा। उन्होंने बताया कि आदिवासी वर्ग के लिए 29 सीट आरक्षित है इन सभी मे पार्टी अपना प्रत्याशी उतारेगी।

साथ ही करीब 20 सीट ऐसे है जहां आदिवासी वोटर 20 से 80 हजार तक है, ऐसे में यदि कोई दूसरा समाज आदिवासी समाज के साथ आकर चुनाव लड़ता है तो तो उनका साथ आदिवासी समाज देगा और पार्टी से उन्हें टिकट दिया जाएगा। अरविंद नेताम ने बताया कि बसपा और सीपीआई से गठबंधन की बातचीत जारी है, और लगभग तय है कि बसपा और सीपीआई के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। अरविंद नेताम ने यह भी खुलासा किया कि वो स्वंय चुनाव मैदान में नही उतरेंगे।

Raipur: सेंट्रल जेल में कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, एनडीपीएस मामले में था बंद…

0

रायपुर. केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक कैदी जेल में बेहोश हो कर गिरा गया था. मृतक कैदी का नाम पवन राय बताया जा रहा है जो कि बिहार का रहने वाला था. वो जेल में एनडीपीएस मामले में बंद था.

फिलहाल जेल प्रशासन से सूचना के बाद गंज थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. बताया जा रहा है कि परिजनों के आने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. वहीं परिजनों ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है. बता दें कि 3 साल पहले डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पवन राय को रायपुर से पकड़ा था.

आपको बता दें की पुलिस ने उसके पास से गांजा जब्त किया गया था. इसके बाद वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद था. गुरुवार को वह अचानक जेल में बेहोश हो गया था. जेल में स्थित अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घर का दरवाजा तोड़कर पीड़िता से दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के भीतर

0

कबीरधाम| पीड़िता द्वारा दिनांक – 09.08.2023 को थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं किराए के मकान में रहकर पढ़ाई एवं पार्ट टाईम जॉब करती हूंँ। दिनांक- 08-09.08.2023 को रात्रि लगभग 12:30 बजे ग्राम लिमो निवासी रामराज बंजारे नाम के व्यक्ति द्वारा मेरे किराये के मकान का दरवाजे को तोड़कर कमरे के अंदर घुसकर मेरे साथ जबरदस्ती करने की नीयत से हाथ-बांह पकड़कर बेईज्जत करने लगा। जिसे मेरे द्वारा मना करने पर हाथ – मुक्का से मारपीट करने लगा जिससे मुझे चोट भी आई है। की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-547/2023 धारा-452, 427, 354, 323 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों को उक्त घटना से अवगत कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कौशल किशोर वासनिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एम.बी.पटेल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाने में टीम गठित कर आरोपी रामराज बंजारे पिता रामचरण बंजारे उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लिमो थाना सिटी कोतवाली जिला कबीरधाम को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली टीम से महिला प्रधान आरक्षक 429 मानकुमारी राज, म.आर. गायत्री पट्टावी, आरक्षक 905 अविनाश तिवारी, आरक्षक 929 जितेन्द्र नारंग का विशेष योगदान रहा है|

खेत में लगे सबमर्सिबल पम्प चोरी करने वाले आरोपियो को पण्डरिया पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

0

कबीरधाम| सुखराम चंद्राकर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके खेत में लगे दो एचपी का सबमर्सिबल पम्प एवं केबल तार को दिनांक 22.07.23 के मध्य रात्रि में किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना पंडरिया में अप.क्र. 220/2023 धारा 379 भादस कायम कर विवेचना में लिया गया, वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन पर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गये मशरूका का पता तलाश हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा था, पता-तलाश दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बांधा का आशीष बघेल चोरी का पम्प एवं केबल वायर रखा हुआ है एवं बेचने के फिराक में है,सूचना पर थाना पंडरिया पुलिस टीम द्वारा तत्काल आशीष बघेल के सकुनत पर जाकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ पर पुलिस टीम को गुमराह कर सही जानकारी नहीं बता रहा था,जिसे कडाई से पूछताछ किया गया तो वह अपने दो अन्य नाबालिग साथियों के साथ घटना दिनांक को खेत से दो एचपी का सबमर्सिबल पम्प एवं केबल तार चोरी करना स्वीकार किया आरोपी के निशानदेही पर चोरी गये विजेता कंपनी दो एचपी का सबमर्सिबल पम्प एवं केबल तार बरामद किया गया.आरोपी एवं दो अन्य नाबालिग आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिन्हे माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया|

कटघोरा पुलिस की बड़ी सफलता, मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार… 5 मोटर सायकल बरामद

0

रवि शिवहरे ब्यूरो कोरबा :– मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 26.07.23 को दोहपहर करीबन 03.30 बजे के लगभग अपने घर से कटघोरा सुतर्रा मोड के पास स्थित बंगाली डाक्टर के क्लीनिक के पास मोसा हीरो डीलक्स क० सीजी 12 बी एच 1543 को खड़ा कर अपना ईलाज कराकर करीबन आधा घंटा बाद बाहर निकला तो मोसा बाहर नही था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक कोरबा यू उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा पंकज ठाकुर द्वारा चोरी के संबंध में प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी अश्वनी राठौर के नेतृत्व में कटघोरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान मुखबिर कि सूचना पर संदेही प्रकाश दास को घेराबंदी कर तलब कर पूछताछ करने पर प्रार्थी के मोटर सायकल को कटघोरा के क्लीनिक के समाने चोरी करना और अपने घर में छुपा कर रखना बताया जो मेमोरेण्डम कथन के अधार पर आरोपी से कडाई से पूछताछ करने पर मोसा चोरी करना और घर में छुपा कर रखना बताया आरोपी के कब्जे से चोरी गये मोटर सायकल सीजी 12 बीएच 1543 एवं मोसा सीजी 12 बी ई 3047 एवं 03 अन्य मोटर सायकल कुल 05 नग मोटर सायकल जुमला किमती लगभग 04 लाख रूपये को बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

बिजली की भारी समस्या से परेशान मरका के किसानों ने जोगी कांग्रेस से मिलकर किया बिजली आफिस का घेराव

0

कवर्धा| बिजली हाफ की वादा करने वाले छत्तीसगढ सरकार की सच्चाई आज मरका के किसानों ने बयां किया किसानों ने कहा की बिजली ओल्टेज़ कम होने के कारण मोटर पंप काम नहीं कर रहा है जिसके कारण धान का फसल खराब हो रहा है वहीं इतनी ज्यादा बिजली कटौती हो रही है जो बहुत ज्यादा समस्या पैदा कर रही है जनता कांग्रेस छ. ग. जे के प्रदेश महासचिव केवल चंद्रवंशी ने कहा की मरका बिजली सब स्टेशन में पांच कर्मचारी है लेकिन पांचों कंहा गायब रहते हैं पता नहीं रहता बिजली आफिस के सामने बोर्ड लगा दिया गया है की पांच बजे के बाद कर्मचारी उपलब्ध नहीं है ऐसा बोर्ड लगाना समझ से परे है बिजली विभाग को इसका भी जवाब देना चाहिये कवर्धा जिला जनता कांग्रेस छ. ग. जे अध्यक्ष सुनील केशरवानी ने कहा की जिस प्रदेश में बिजली सर प्लस रहती थी वहां आज बिजली ही नहीं आ रही है|

अजित जोगी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु ने कहा की बरसात नहीं होने के कारण जो विकट समस्या पैदा हुईं है उससे किसान काफी चिंतित हैं जरूरी है की विभाव सहयोग करे जिस तरह से गांव में खंभा टूटा है झुका हुवा खंभा है ओ बड़ी दुर्घटना को नेवता दे रही है ग्रामीण क्षेत्रों में जो समस्या है उसकी सुध लेने वॉल कोई नहीं है छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी ने अपनें संबोधन में कहा की सरकार हर ओर फैल हुईं है ये दुर्भाग्य है की शासन अपनी वादों से मूंह फेर लिया है शराब बंदी की बात करने वाली सरकार आज छत्तीसगढ को शराब मंडी बना दिया है किसानों की हित की बात करने वाली सरकार किसानों को बिजली नहीं दे पा रही है आज कई किसान अपनें समस्याओं को लेकर आंदोलनरत रहे कोयलारी के एक किसान ने कहा की पिछले एक वर्ष से उनकी भैंस बिजली करेंट से खत्म हुईं है लेकिन आज तक मुआवजा के लिये भटक रहे हैं कई किसानों ने अपनी समस्या से विभाग को औगत कराये हैं|

कार्यक्रम में जोगी किसान के कार्यकर्ता एवम् किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा ज्ञापन लेने दशरंगपुर नायाब तहसीलदार एवम् बिजली विभाग से ऐ ई लहरे जी उपस्थित रहे आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से जनता कांग्रेस छ. ग. जे के प्रदेश महासचिव केवल चंद्रवंशी जी जनता कांग्रेस छ. ग. जे के कवर्धा जिला अध्यक्ष सुनील केसरवानी जी अजित जोगी युवा मोर्चा के कवर्धा जिला अध्यक्ष अश्वनी यदु अजित जोगी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी जी जित्तू चंद्रवंशी राहुल चंद्रवंशी साधु साहू अब्बू भाई अंजोर दास कोसले अनिल साहू अनिल यादव राजा निषाद नरोत्तम खांडे कामेश साहू तिलक साहू मेघवा चंद्रवशी राजा चंद्रवशी तमेश्वर चंद्रवंशी कमलेश चंद्रवंशी अनील चंद्रवंशी राजकुमार चंद्रवंशी रांझा चंद्रवंशी दुर्गेश चंद्रवंशी सतीष चंद्रवंशी बलदाऊ चंद्रवंशी दिनेश चंद्रवंशी भागवत चंद्रवंशी चित्रेन साहू भागवत साहू आकाश साहू सरजू साहू एवम आस पास के ग्रामीण उपस्थित रहे|

Aaj Ka Rashifal 12 August 2023: आज इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

0
rashifal
rashifal

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज आप मानसिक तनाव से मुक्त होंगे। आपका कोई पुराना कार्य आज पूर्ण हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय के लिए कार्य योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। परिवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पत्नी में बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी कार्य विशेष के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज यात्रा आदि में वाहन संभालकर चलाएं नहीं तो दुर्घटना आदि हो सकती है, जिस कारण चोट आदि लग सकती है। स्वास्थ्य में आज गिरावट महसूस करेंगे। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज ना करें, नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बचें, परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। आज स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेनदेन ना करें, हानि की संभावना है। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको लाभ प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज आप कुछ बातों के चलते मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। परिवार में व कार्य क्षेत्र में है विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद भी आज सामने आ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। यदि नए काम के लिए कोई प्लानिंग मन में चल रही है तो आज आप उस का शुभारंभ कर सकते हैं। सफलता आपको प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज आप किसी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंस सकते हैं। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। सतर्क रहें और वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्य की अधिकता के कारण, भागदौड़ से शारीरिक थकावट महसूस करेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग हो सकती है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें नहीं तो पारिवारिक संबंध में मतभेद बढ़ सकते हैं। आप कोई पुराने पारिवारिक विवाद में फिर से फंस सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। कोई नया व्यापार-व्यवसाय का मन बन सकता है। साझेदारी में सावधानी बरतें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ मौज मस्ती के पल बिताएंगे। मौसमी बीमारियों के चलते पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नई पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं। कोई बड़ा लेनदेन या बड़ी डील आपको मिल सकती है। जिस कारण आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज आपके माता-पिता और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मन अशांत रहेगा। हो सकता है आज आपकी पत्नी आपको फैमिली के लिए कोई बड़ा डिसीजन लेने के लिए मजबूर करे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कोई नए प्रोजेक्ट में आप साझेदार हो सकते हैं। नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज व्यवसाय में अपने पार्टनर से सावधान रहें, हो सकता है कोई आपके विरुद्ध बड़ा षड्यंत्र करे। जिस कारण आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहें। स्वास्थ्य बिगड़ सकती है। बाहर की यात्रा आदि के योग बन रहे हैं। पत्नी व बच्चों के साथ आप कहीं नया मकान लेने का विचार बना सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज आपके परिवार में कोई व्यक्ति धार्मिक यात्रा पर जा सकता है। काम की अधिकता भाग दौड़ के कारण स्वास्थ्य में कुछ नमी बनी रहेगी। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जिस कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

छत्तीसगढ़ में अब तक 620.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर| राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 620.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 11 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1070.1 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 291.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 559.2 मिमी, बलरामपुर में 520.0 मिमी, जशपुर में 492.9 मिमी, कोरिया में 604.5 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 629.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 734.8 मिमी, बलौदाबाजार में 628.4 मिमी, गरियाबंद में 585.6 मिमी, महासमुंद में 677.4 मिमी, धमतरी में 624.3 मिमी, बिलासपुर में 624.4 मिमी, मुंगेली में 790.2 मिमी, रायगढ़ में 686.0 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 542.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 501.0 मिमी, सक्ती में 510.1 मिमी, कोरबा में 621.8 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 583.1 मिमी, दुर्ग में 502.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 489.6 मिमी, राजनांदगांव में 683.1 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 787.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 652.4 मिमी, बालोद में 679.8 मिमी, बेमेतरा में   484.5 मिमी, बस्तर में 654.6 मिमी, कोण्डागांव में 478.7 मिमी, कांकेर में 561.8 मिमी, नारायणपुर में 566.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 760.2 मिमी और सुकमा में 895.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

सीएम बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, यहाँ जानिए कौन कहां फहराएगा तिरंगा….

0

रायपुर. प्रदेश में 15 अगस्त 2023 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे. अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रिगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे.

इसी तरह उप मुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, पंचायत, ग्रामीण विकास एवं स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चौबे बेमेतरा, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू दुर्ग, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम कोण्डागांव, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे.