Home Blog Page 870

Aaj Ka Rashifal 13 August 2023: आज किन राशियों को कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की है जरूरत, पढ़िए दैनिक राशिफल

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे, साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिलना निश्चित है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे, परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा, इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें, आपके साथ धोखा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें, परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में किसी अपने की चिंता बनी रहेगी। आप अत्यधिक कार्य के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक चिंता से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में घाटा लग सकता है, कोई नया कार्य शुरू न करें। परिवार में पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी कार्य विशेष के लिए आपसी विवाद की स्थिति बन सकती है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आप कुछ परेशानियों में उलझ सकते हैं। शारीरिक थकावट व मानसिक परेशानियों से आप खुद को परेशान महसूस करेंगे। आज परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ी रकम किसी अपरिचित व्यक्ति को न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद हो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है, जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें। नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। परिवार में मतभेद दूर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। कार्य क्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। किसी बातों को लेकर थोड़ा-बहुत मतभेद हो सकता है

छत्तीसगढ़ में पूर्व IAS ने थामा कांग्रेस का हाथ, मुख्यमंत्री बघेल की मौजूदगी में किया कांग्रेस में प्रवेश

0

रायपुर। विधानसभा चुनाव से पहले अब राजनीतिक दलों का कुनबा बढ़ने की शुरूआत हो चुकी है, आज छत्तीसगढ़ के एक पूर्व IAS जिनेविवा किंडो ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया है।

उन्होंने सीएम भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है। दक्षिण विधानसभा के संकल्प शिविर में ने उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामा है, जिनेविवा किंडो 2004 बैच की प्रमोटिव IAS हैं।

OnePlus खरीदें 15 हजार से कम और सैमसंग का फोन खरीदें 12 हजार से कम, है शानदार मौका…

0

Samsung vs OnePlus: अगर आप कोई स्मार्टफोन खरीदना चाहते है तो आज हम आपको दो धांसू स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे है जहां आप Samsung Galaxy M34 5G और oneplus Nord CE 3 Lite 5G फोन को खरीद सकते है। जिन्हें आप ऑफर्स के साथ आराम से सस्ते दाम में खरीद सकते है। चलिए आपको इन दोनो फोन के बारे में विस्तार से बताते है।

Samsung Galaxy M34 5G Specs or Price offer

इस डिवाइस में आपको 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन के साथ 6.5 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलती है। जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 1000निट्स ब्राइटनेस के साथ मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए फोन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।वहीं पावर के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M34 5G Price offer

इस मोबाइल फोन की कीमत अमेजन पर 24,490 रूपये है जिसकी कीमत घटकर 18,999 रूपये की हो जाती है। इसमें आपको 5 हजार रुपए का एक्सचेंज बोनस और 2 हजार रुपए का बैंक ऑफर मिल रहा है। साथ ही 912 रूपये का ईएमआई ऑप्शन भी मिल रहा है।

OnePlus Nord CE 3 Features And Specifications

इसमें आपको स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर के साथ बड़ा डिस्प्ले मिलता है। जो 120hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट में उपलब्ध है। साथ ही इसमें 5,000mAh की तगड़ी बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। साथ ही यह OnePlus Nord CE 3 के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में है। जो 80w के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट में आता है।

OnePlus Nord CE 3 Price or offers

आपको बता दें कि इस हैंडसेट की कीमत 19,999 रूपये है। जिसपर आपको 5हजार रुपए का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इसके बाद ये फोन 14,999 रूपये का आपका हो जाएगा। साथ ही आप इसे 960 रूपये की ईएमआई पर भी खरीद सकते है। आप इस फोन को अमेजन से खरीद सकते है।

अवैध मादक पदार्थ पर महासमुन्द पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 11 करोड 41 लाख रूपये का पकड़ाया गांजा

0

⚜ वर्ष 2023 में अब 66 प्रकरणों में 124 आरोपीयों को गिरफ्तार करते हुये कुल 11 करोड 41 लाख रूपये का 5335 किलोग्राम गांजा एवं लगभग 2 करोड 30 लाख कीमत के 56 वाहन किया जा चुका है जप्त।
⚜ सायबर सेल महासमुन्द एवं थाना सिघोंडा की संयुक्त कार्यवाही।

छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों एवं सायबर सेल की टीम कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। कि दिनांक 10.08.2023 को मुखबीर से सूचना मिली कि बरगढ ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप एक सिल्वर रंग के होण्डा सिटी कार में ओडिशा से महासमुन्द होते हुये रायपुर छत्तीसगढ होते हुये महाराष्ट्र ले जाने वाला है। जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह के द्वारा थाना सिंघोडा प्रभारी एवं सायबर सेल की टीम को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया व महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी बरगढ ओडिशा की तरफ से एक सिल्वर रंग के होण्डा सिटी क्रमांक MH 06 AL 1698 महासमुन्द की ओर आ रही थी। जिसे मुखबिर के बताये अनुसार एन.एच.53 रोड ग्राम रेहटीखोल के पास पहुचा जिसे घेराबंदी कर रोका गया।

वाहन में 01 व्यक्ति सवार मिला जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्ति ने अपना नाम (01) दीपक साहू पिता मंथीर साहू उम्र 27 वर्ष सा. रामनगर अम्बेडकर नगर थाना सुपेला भिलाई दुर्ग का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व कार में क्या रखना, पूछे जाने पर जवाब नही दे रहा था। पुलिस की टीम को संदेह होने पर उक्त व्यक्ति से कडाई से पूछताछ करने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे सीट व डिक्की में बोरी भरा हुआ था। 08 नग प्लास्टिक बोरिया भरा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे खोल कर देखने पर भी अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन में कुल 08 नग प्लास्टिक बोरीयों में प्रत्येक बोरी में 25-25 किलों ग्राम कुल 200 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर 02 क्विंटल गांजा कीमती लगभग 5000000 रूपये एवं होण्डा सिटी कार कीमती लगभग 250000 रूपये कुल जुमला कीमती लगभग 52,50,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और महाराष्ट्र में बिक्री करने ले जाना बताये।

भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत थाना सिंघोडा में कार्यवाही किया गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र (IPS) सिंह के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में साइबर सेल प्रभारी नसीम उद्दीन खान, थाना प्रभारी सिंघोडा उत्तम तिवारी, सउनि0 सनातन बेहरा आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, शुसांत बेहरा, विरेन्द्र नेताम, मनोहर साहू, बिरेन्द्र बाघ, रोहित सिदार, जीवर्धन बहिरा, यश ठाकुर के द्वारा की गई।

सभी प्लान को कर दीजिए कैंसल क्योंकि इस इस दिन खेले जाएंगे Asia Cup 2023 के सभी मुकाबले, यहां देखें पूरा शेड्यूल

0

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 की शूरुआत बहुत जल्द होने वाली है। जिस वजह से आप अपने किसी भी प्लान को बनाने से पहले एक बार इस टूर्नामेंट के शेड्यूल को जरुर देख लीजिए।

Asia Cup 2023 Schedule: एशिया कप 2023 की शूरुआत में अब महज 18 दिनों बाद होने वाली है। इस एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के मुकाबले के साथ होगी। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। जैसे की आप सभी जानते हैं कि अब इस टूर्नामेंट को शूरू होने में ज्यादा समय नहीं बाकी है। जिस वजह से आप को इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं एशिया कप के सभी मैचों की दिन और तारिख के बारे में।

इस इस दिन खेला जाएगा एशिया कप का मैच

एशिया कप 2023 की शुरूआत 30 अगस्त को पाकिस्तान और नेपाल के मुकाबले के साथ होगी। इस एशिया कप कुल 13 मैच खेले जाएंगे। जिसमें 6 मुकाबले ग्रुप स्टेज में खेले जाएंगे। वहीं 6 मुकाबले सुपर फॉर में खेले जाएंगे और एक फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

ग्रुप स्टेज के मुकाबले

पाकिस्तान vs नेपाल- 30 अगस्त
बांग्लादेश vs श्रीलंका- 31 अगस्त
भारत vs पाकिस्तान- 2 सितंबर
बांग्लादेश vs अफगानिस्तान- 3 सितंबर
भारत vs नेपाल- 4 सितंबर
श्रीलंका vs अफगानिस्तान- 5 सितंबर

सुपर-4 के मुकाबले

ए1 vs बी2- 6 सितंबर
बी1 vs बी2- 9 सितंबर
ए1 vs ए2- 10 सितंबर
ए2 vs बी1- 12 सितंबर
ए1 vs बी1- 14 सितंबर
ए2 vs बी2- 15 सितंबर
फाइनल- 17 सितंबर

एशिया कप 2023 की सभी टीमें

एशिया कप 2023 में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान और नेपाल को ग्रुप ए में रखा गया है, वहीं श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है।

एशिया कप का इतिहास

इस टूर्नामेंट की शुरुआत साल 1984 में हुई थी। वहीं इसका पिछला सीजन साल 2022 में खेला गया था। अब तक एशिया कप के कुल 15 सीजन खेले जा चुके हैं। यह सीजन इसका 16वां सीजन होने वाला है। इस दौरान यह 2 बार टी20 तो वहीं 13 बार वनडे फॉर्मेट में खेला गया है। इस बार भी यह वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा।

प्राइवेट फोटो लीक होते ही BJP नेत्री ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

0

Viral Photo. भाजपा नेत्री की प्राइवेट फोटो सेाशल मीडिया पर लीक होने के बाद आत्महत्या कर ली. नेत्री की लाश उसकी घर में मिली है. घटना शुक्रवार रात गुवाहाटी के बामुनिमैदाम इलाके में हुई. मृतक की पहचान राज्य भाजपा की प्रमुख सदस्य इंद्राणी तहबिलदार के रूप में हुई है.

बता दें कि इंद्राणी तहबिलदार ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष का पद संभाला था और वह किसान मोर्चा में भी थीं. बताया जा रहा है कि इंद्राणी तहबिलदार एक अन्य भाजपा नेता के साथ विवाहेतर संबंध में थीं, जो उनके घर किराएदार के रूप में रहता था. कुछ तस्वीरें हाल ही में ऑनलाइन लीक हो गईं.

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेत्री ने अपनी अंतरंग तस्वीरें सार्वजनिक होने के बाद यह कदम उठाया. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. इसे अप्राकृतिक मौत माना गया और जांच शुरू कर दी गई है. भाजपा नेत्री इंद्राणी तहबिलदार की लाश को पोस्टमाॅर्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज भेज दी गई है.

Gold Price Today: 24 कैरेट सोने का रेट सुन महिलाओं में मची होड़, जानें 10 ग्राम का रेट

0

Gold Price Today: देश के सर्राफा बाजारों में पिछले कुछ समय से सोना-चांदी के रेट में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। यदि आपके घर में किसी की शादी होने वाली है, तो और आप गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो प्लीज देर नहीं करें। सोना इन दिनों वैसे भी अपने उच्चतम स्तर से काफी सस्ता बिक रहा है। सोना खरीदने के लिए ये आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकता है। शनिवार को सोने की कीमतों में 15 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट आई। वेबसाइट Goodreturns के मुताबिक, एक ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत ₹5,455 थी, वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹5,951 प्रति ग्राम थी।

12 अगस्त सोने के भाव:-

22 कैरेट सोने की कीमत (रु./10 जीएमएस) 24 कैरेट सोने की कीमत (रु./10 जीएमएस)
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,700 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 55,660 रुपये प्रति ग्राम है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,550 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,510 रुपये प्रति ग्राम है।
कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,550 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,510 रुपये प्रति ग्राम है।
चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,850 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,840 रुपये प्रति ग्राम है।
बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,550 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,510 रुपये प्रति ग्राम है।
पटना में 22 कैरेट सोना 54,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 59,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
विशाखापत्तनम में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,510 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 54,600 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 59,560 रुपये प्रति ग्राम है।

जानिए कैसे तय होती है कीमत

बीते दिनों से आपने देखा होगा कि सोने के रेट में काफी उतार-चढ़ाव के पल देखने को मिलते रहे हैं। आपको शायद ही पता होगा कि सोने की कीमत बाजर में मांग और सप्लाई के आधार पर निर्धारित की जाती है। सोने की जितनी मांग बढ़ती है उतनी ही कीमत में इजाफा देखने को मिलता है।

Gadar-2 Collection : बॉक्स ऑफिस पर ‘गदर 2’ की धांसू ओपनिंग- पहले दिन 40 करोड़ की कमाई….

0

Gadar-2 Box Office Collection: कल शुक्रवार को सनी देओल की Gadar2 सिनेमाघरों में रिलीज की गई। रिलीज के बाद Gadar2 ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। फिल्मी पंडित और फ़िल्म क्रिटिक्स अनुमान लगा रहे थे कि Gadar2 रिलीज के पहले दिन 15 से 20 करोड़ रुपये तक कि कमाई कर सकती है। लेकिन रिलीज के पहले ही दिन Gadar2 ने कुल 40 करोड़ कलेक्शन किया है। Pathaan के बाद Gadar2 अब बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म भी बन गयी हैं।

वीकेंड में बढ़ सकती है Gadar2 की कमाई
Gadar2 शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। इसके बाद शनिवार और रविवार का पूरा दिन कमाई के लिए बाकी है। सनी देओल की फ़िल्म Gadar 2 ने उम्मीदों से बढ़कर कमाई की है। कमाई के मामले में Gadar2 ने पहले ही दिन तमाम विवादों से गुजरकर रिलीज हुई OMG2 को काफी छोड़ दिया है। OMG2 ने पहले दिन 10 करोड़ का बॉक्स आफिस कलेक्शन किया।

Bollywood में Shahrukh Khan की फ़िल्म Pathaan ने 57 करोड़ की ओपनिंग के साथ सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म साबित हुई थी। Gadar2 ने पहले ही दिन 40 करोड़ की कमाई करी और Pathaan के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म फ़िल्म बन गयी। Gadar2 Gadar की लोकप्रियता को बखूबी भुना रही है। हालांकि कई लोगो का यह भी मानना है कि Gadar2 Gadar से बेहतर नही है लेकिन कमाई के मामले में पहले ही दिन Gadar से आगे निकल गयी।

सांप काटने से हुई मौत तो परिजनों को 4 लाख रुपये देगी राज्य सरकार

0

Snake bite Death Compensation in UP: भारत में हर साल कई लोगों की मौत सांप काटने की वजह से हो जाती है. देश के कई राज्यों में सर्पदंश से मृत्यु पर मुआवजे का प्रावधान है. देश में खेतों में सांपों के निकलने के चलते सांपों के काटने से होने वाली मौतों को कुछ राज्‍यों में आपदा से हुई मौत घोषित किया गया है. जिसके चलते सर्पदंश से हुई मौत पर पीड़‍ित के परिवार को मुआवजा दिया जाता है. इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश में चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है. हालांकि बहुत से लोगों की इसकी जानकारी नहीं है.

48 घंटे में 4 लाख का मुआवजा

सांप के काटने से हुई मौत को चूंकि आपदा से हुई मौत माना गया है ऐसे में राज्‍य सरकार के नियमानुसार 48 घंटे में सभी कार्रवाई पूरी कर मुआवजे की राशि पीड़‍ित के सबसे नजदीकी संबंधी के खाते में भेजनी होती है. मुआवजा राशि पाने के लिए मृतक के परिजनों को बस दो सबसे जरूरी काम करने होते हैं, उसके बाद की सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होती है.

अगर किसी की मौत सर्पदंश से हुई है तो सबसे पहले मृतक के परिजनों को तत्‍काल लेखपाल को इस दुर्घटना की सूचना देनी चाहिए. वहीं दूसरा काम ये है कि पीड़‍ित को पोस्‍टमॉर्टम के लिए ले जाएं और उसकी रिपोर्ट जिसमें सर्पदंश से मौत की पुष्टि हुई है, बाद में स्थानीय लेखपाल को दे दें. फिर लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार के जरिए बात एडीएम दफ्तर तक पहुंचती है. सूचनाओं की पुष्टि करने के बाद मुआवजे की रकम जारी कर दी जाती है.

भारत में हर साल हजारों मौतें

ए‍क अध्‍ययन के मुताबिक सांप के काटने से भारत में सालाना 64 हजार लोगों की मौत होती है. इनमें ज्यादातर मौतें ग्रामीण इलाकों में हुई है. सांपों के काटने से पुरुषों की मौत महिलाओं के मुकाबले ज्‍यादा हुई है. बिहार में पांच लाख रुपये के मुआवजे का प्रावधान है. केरल में बर्र और जहरीली मक्‍खी के काटने से हुई मौत पर भी मुआवजा की घोषण की जा चुकी है. हालांकि कुछ जगहों पर इस मदद योजना के दुरुपयोग के भी कुछ मामले सामने आ चुके हैं.

Crime News: नर्स को नाइट ड्यूटी के लिए जबरदस्ती रोककर, अस्पताल संचालक ने रातभर किया रेप… मामला दर्ज

0

Crime News. एक शर्मनाक मामला आगरा से सामने आया है. ताजगंज थाना इलाके में देवरी रोड के एक अस्पताल के संचालक ने नर्स को नाइट ड्यूटी के लिए जबरदस्ती रोक लिया. संचालक ने अपने चेंबर में बुलाकर नर्स को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रातभर रेप किया. पीड़िता ने प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है.

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि प्रबंधक ने रातभर चैंबर में ही बंधक बनाकर रखा. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है. पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह देवरी रोड स्थित एक अस्पताल में नर्सिंग हेल्पर का काम करती है. ताल सेमरी निवासी राकेश कुमार अस्पताल का साझीदार संचालक है. 2 अगस्त की रात को राकेश ने उसे रात की ड्यूटी के लिए रोक लिया. कहा कि महिला मरीज को आना है, इस पर वो रुक गई.

रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने उसे अपने चैंबर में बुलाया. उसे कोल्डड्रिंक पिलाई, इससे उसे चक्कर आने लगे. इसके बाद राकेश छेड़छाड़ करने लगा. विरोध पर कपड़े फाड़ दिए. उसके साथ रेप किया. पूरी रात अपने बंद रखा. सुबह राकेश भाग निकला. उस समय वह काफी दहशत में थी, किसी को कुछ नहीं बताया. बाद में परिजन को जानकारी दी. उन्होंने हिम्मत बंधाई तो पुलिस से शिकायत की.