Home Blog Page 869

कैंसर होने पर मां हुई अस्पताल में भर्ती, मौका मिलते ही बेटी ने प्रेमी के साथ फरार…

0

गोरखपुर. कैंसर पीड़ित होने की वजह से मां अस्पताल में भर्ती हो गई. उसका इलाज चल रहा है. इधर मौका मिलते ही बेटी ने मां के इलाज के लिए घर में रखे रुपए व गहने चुराए और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई.

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में मां-बेटी के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. परिजनों ने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है. इसके आधार पर केस दर्ज कर पुलिस लड़की और उसके प्रेमी की तलाश कर रही है. परिजनों ने थाने में तहरीर देखकर मदद की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है.

रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र में आए मामले को लेकर पुलिस ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो सभी सन्न रह गए. युवती की मां एम्स में भर्ती हैं. वहां वह कैंसर से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. ऐसे में युवती ने अपनी मां की ममता का भी ख्याल नहीं किया. घटना के बाद जहां परिवार वाले बेहद दुखी हैं.

थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक, 11 अगस्त की सुबह युवती अपनी मां के इलाज के लिए घर में रखे गए 50 हजार रुपए और गहने लेकर फरार हो गई. प्रेमी अभिषेक चौहान पर बहकाने का आरोप लगाया गया है. लड़की की मां पिछले 15 दिनों से एम्स में भर्ती है.

कलेक्टर की नौकरी में कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या होती है सुविधाएं? जानें पावर और रुतबा….

0

Collector Salary: अक्सर आपने ने कई लोगों को ये कहते सुना होगा कि तुम कहीं के कलेक्टर हो क्या है? यह शब्द जितना सुनने में अच्छा लगता है, उतनी ही इसकी नौकरी रुतबाओं से भरी होती है. “कलेक्टर” या “जिला कलेक्टर” का पद प्रतिष्ठित पदों में से एक है. “कलेक्टर” पद के इच्छुक युवाओं को UPSC सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और भारतीय प्रशासनिक सेवाओं का चयन करना होगा, जिन्हें आमतौर पर IAS के रूप में जाना जाता है. यह एक अत्यंत प्रतिष्ठित, स्किल और प्रतिष्ठित सेवा है. IAS अधिकारियों की भर्ती UPSC IAS परीक्षा के माध्यम से की जाती है. कलेक्टर या जिला कलेक्टर उस जिले में भूमि राजस्व प्रणाली और सभी प्रकार के सरकारी टैक्सों के प्रशासन के प्रभारी होते हैं, जिसमें वे तैनात होते हैं.

एक कलेक्टर को भारत सरकार द्वारा उसे सौंपे गए कर्तव्यों और सेवाओं के लिए अच्छी सैलरी दी जाती है.
किसी भी अन्य सरकारी पद की तरह कलेक्टर सैलरी स्ट्रक्चर 7वें केंद्रीय वेतन आयोग का पालन करती है.
उन्हें कुछ सर्वोत्तम लाभ और विशेषाधिकार प्राप्त होते हैं. जिला कलेक्टर को जिला मजिस्ट्रेट के समान ही शक्ति और पद प्राप्त होता है और इसलिए जिला कलेक्टर का वेतनमान जिला मजिस्ट्रेट के वेतनमान के समान होता है.

Collector Salary स्ट्रक्चर
वर्तमान में भारत सरकार के अधीन कर्मचारी 7वें वेतन आयोग के अनुसार सैलरी स्ट्रक्चर के हकदार हैं. सातवें वेतन आयोग के वेतन ढांचे में कलेक्टरों का वेतन भी शामिल है. 7वें वेतन आयोग के मानदंडों के अनुसार शुरुआत में एक जिला कलेक्टर 56,100 रुपये प्रति माह के वेतन का हकदार होते हैं और अनुभव के साथ यह 2,50,000 रुपये प्रति माह तक हो सकता है. इसमें कलेक्टर की सैलरी के साथ-साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता, मेडिकल भत्ता और भी कई भत्ते शामिल होते हैं. एक कलेक्टर का शुरुआती वेतन और टॉप लेवल के पद पर पहुंचने पर अधिकतम वेतन नीचे दिया गया है.

                 जिला कलेक्टर का न्यूनतम वेतन और अधिकतम वेतन
लेवल बेसिक पे जिला कलेक्टर वेतन
एंट्री लेवल कलेक्टर वेतन (न्यूनतम) 56100 (ग्रेड वेतन सहित) 56100-132000
कैबिनेट सचिव लेवल कलेक्टर वेतन (अधिकतम) 250000 (ग्रेड वेतन इस स्तर में शामिल नहीं) 250000

कलेक्टर भत्ते और अतिरिक्त लाभ
जिला कलेक्टर को वेतन के अलावा कई भत्ते और लाभ भी मिलते हैं. सरकार IAS अधिकारियों की उचित देखभाल करती है और इसलिए जिला कलेक्टर की लगभग हर जिम्मेदारी लेती है. नीचे वे भत्ते और लाभ दिए गए हैं, जो एक जिला कलेक्टर को वेतन के अलावा मिलते हैं.
महंगाई भत्ता (डीए): महंगाई भत्ता जिला कलेक्टर वेतनमान में जोड़े गए सर्वोत्तम लाभों में से एक है. हर छह महीने में (प्रत्येक वर्ष जनवरी और जुलाई में) वेतन का महंगाई भत्ता घटक मुद्रास्फीति सूचकांक यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के अनुसार बदला जाता है. डीए अब 125% तक पहुंच सकता है क्योंकि इसमें परिवहन भत्ता शामिल नहीं है.
जॉब सिक्योरिटी: कलेक्टरों को नौकरी की पूरी सिक्योरिटी है. किसी कलेक्टर को बर्खास्त करना आसान नहीं है और इस तरह की प्रक्रिया के लिए संविधान में उल्लिखित गहन जांच की आवश्यकता होती है.
मेडिकल लीव: कलेक्टर के वेतन में एक चिकित्सा भत्ता शामिल है, जो तब कवर किया जाएगा जब अधिकारी चिकित्सा उपचार से गुजरेगा.
ऑफिस परिवहन: हरेक कलेक्टर को एक से तीन वाहनों के साथ-साथ एक ड्राइवर भी मिलता है.
सिक्योरिटी: सुरक्षा के लिए 3 हाउस गार्ड और 2 बॉडीगार्ड प्रदान की जाती है. किसी खतरे की स्थिति में STF कमांडो भी उपलब्ध कराए जा सकते हैं. वह अपनी सुरक्षा व्यवस्था का निर्माण अपनी इच्छानुसार करने के लिए स्वतंत्र है.
मकान किराया भत्ता (एचआरए): शहर के प्रकार के आधार पर एचआरए भिन्न होता है. एचआरए केवल उन लोगों को दिया जाएगा, जिन्होंने आधिकारिक आवास का उपयोग नहीं किया है.
बिजली के बिल: यह भारत में IAS Salary की अद्भुत विशेषताओं में से एक है. एक कलेक्टर के आधिकारिक आवास को बिजली पूरी तरह से मुफ़्त या काफी सब्सिडी वाला उपलब्ध कराया जाता है.
यात्रा भत्ता (टीए): कलेक्टरों को उनकी प्रासंगिक यात्रा लागतों को कवर करने के लिए यात्रा भत्ता मिलता है.
सर्विस क्वार्टर: राज्य की राजधानी में आवास के अलावा, कलेक्टरों को एक सेवा क्वार्टर दिया जाता है जहां उन्हें तैनात किया जाता है.
फ़ोन बिल: अधिकारियों को मुफ्त टॉकटाइम, SMS और इंटरनेट के साथ तीन BSNL सिम कार्ड दिए जाते हैं. इसके अतिरिक्त उनके पास घर पर मुफ्त ब्रॉडबैंड कनेक्शन और BSNL लैंडलाइन की सुविधा है.

Collector जॉब प्रोफाइल
कलेक्टर वेतन के साथ-साथ उम्मीदवारों के लिए कलेक्टर की जॉब प्रोफ़ाइल जानना भी महत्वपूर्ण है. उन्हें जिला कलेक्टर की कार्य प्रोफ़ाइल से पूरी तरह अवगत होना चाहिए. इससे उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल होने का मकसद स्पष्ट हो जाएगा. कलेक्टर जॉब प्रोफ़ाइल नीचे दी गई है.
रेवेन्यू कोर्ट: जिला कलेक्टर टैक्स कलेक्ट करने के लिए जिम्मेदार है, उसे टैक्स संबंधी विवादों की भी देखभाल करनी होती है और इसे निष्पक्ष तरीके से हल करने के लिए उचित कोर्ट सेशन आयोजित करना होता है.
भूमि अधिग्रहण, उसके मूल्यांकन और भू-राजस्व के संग्रह का मध्यस्थ
एक जिला कलेक्टर को भूमि से संबंधित हर मामले की देखभाल करनी होती है और यह सुनिश्चित करना होता है कि नियमों और विनियमों का पालन करते हुए प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से चल रही है.
आयकर बकाया, उत्पाद शुल्क, सिंचाई बकाया और उसके बकाया का कलेक्ट करना.

छत्तीसगढ़ के इस जिले में महसूस किये गए भूकंप के झटके

0

पेंड्रा| छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) और कोरबा जिले के सीमावर्ती इलाकों में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटकों के कारण जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं मिली है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने कहा, ‘‘आज (रविवार) सुबह लगभग नौ बजकर नौ मिनट पर पेंड्रा शहर और आसपास के इलाकों में 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कोरबा और जीपीएम जिलों की सीमा पर चंदौती गांव में पृथ्वी की सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में था।’’ उन्होंने बताया कि यह हल्की श्रेणी का भूकंप था जिससे कोई बड़ी तबाही नहीं हुई, लेकिन इसका केंद्र मात्र पांच किलोमीटर गहराई में था, इसलिए भूकंप के केंद्र से 20 किलोमीटर के दायरे में स्थित मकानों को नुकसान हो सकता है|

राज्य के अधिकारियों ने बताया कि जीपीएम और कोरबा जिले के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए लेकिन जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों को स्थिति की निगरानी करने और यदि कोई क्षति हुई है तो उसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

Gold Price: लगातार सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की, जानें गोल्ड का ताजा रेट

0

Gold Price : रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। अगर आप भी रक्षाबंधन से पहले सोना या फिर इसके गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोना गिरकर 59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे ट्रेड करने लगा है। जबकि चांदी लुढ़कर 70,000 रुपये प्रति किलो ग्राम के करीब कारोबार कर रहा है।

शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) सोना 4 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 58904 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि चांदी 78 रुपये सस्ता होकर 70098 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ही बंद हुई।

देसी बार्बी गर्ल बन सोशल मीडिया पर छाई ये स्टार किड, जल्द करेगी अपना बॉलीवुड डेब्यू

0

बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और मिहिप कपूर की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अपनी आए दिन तस्वीर डालती रहती है। अब उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह देसी बार्बी बनी हुई दिखाई दे रही है। दरअसल सनाया (Shanaya Kapoor) ने ही इस लुक को अपने एक दोस्त के प्री वेडिंग फंक्शन में पहना था।

शनाया ने जो तस्वीरें शेयर की है। उन तस्वीरों में वह पिंक सूट में नजर आ रही है और एक बार्बी डॉल की तरह नजर आ रही है। इन तस्वीरों में शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) को पिंक कलर के एंब्रॉयडरी वाले अनारकली सूट में देखा जा सकता है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

इसके साथ में उन्होंने गोल्डन कलर के इयररिंग कैरी किए हैं। सनाया ने खूबसूरत फोटो को शेयर कर लिखा देसी बार्बी। लोगों को देखने के बाद उनके फैंस उनके दीवाने हुए जा रहे हैं। उनकी तारीफ कर रहे हैं लोगों का कहना है कि वह ट्रेडिशनल ड्रेस में बहुत खूबसूरत लगती है। इस दौरान एक नेटिजन ने लिखा, ‘बार्बी की किसे परवाह है! यह देसी कुड़ी है!’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘शनाया इंडिया की नैशनल क्रश हो गई हैं।’

आपको बता दें कि शनाया कपूर अभिनेत्री जाह्नवी, खुशी कपूर, अर्जुन कपूर, सोनम कपूर की बहन हैं। साथ ही शनाया बॉलीवुड सेलेब किड्स सुहाना खान, अनन्या पांडे की काफी अच्छी दोस्त भी हैं।

शनाया कपूर के काम के बारे में बात करे तो वह जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। उनकी इस फिल्म को शशांक खेतान द्वारा निर्देशित किया जा रहा हैं। इस फिल्म के अलावा शनाया मोहन लाल की पैन इंडिया फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। वो मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभ’ से साउथ डेब्यू करेंगी। कुछ दिनों पहले ही इसकी घोषणा की गई है।

SBI से ज्यादा मिलता है इस सरकारी स्कीम में ब्याज, साथ में होता है टैक्स बेनिफिट, निवेश कर उठाएं लाभ

0

Post Office Time Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस के पास काफी सारी स्कीम्स हैं जो कि ग्राहकों को मालामाल करने का प्रयास कर रही हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई से भी ज्याजा ब्याज दे रही है। दरअसल हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit Scheme) की, जो कि ग्राहकों के लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन बन रही है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

SBI और Post Office Time Deposit Scheme

 

आपको बता दें एसबीआई में 5 साल की एफडी पर 6.50 फीसदी सालाना ब्याज दर ऑफर कर रहा है। जबकि पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 साल की जमा पर 7.5 फीसदी ब्याज देता है।

 

 

कौन खोल सकता है खाता

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में कोई भी शख्स खाता ओपन करा सकता है। इस स्कीम में तीन लोग आसानी से खाता ओपन कर सकते हैं। जैसे पैरेंट्स अपने एक बच्चे के नाम पर खाता ओपन करा सकते हैं। माता-पिता 10 साल से ज्यादा आयु के नाम पर भी खाता ओपन करा सकते हैं।

 

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम की खासियत

 

वहीं पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम की खासियत की बात करें तो इसमें 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इसके अलावा 1 साल, 2 साल, 3 साल, 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं। निवेश की गई राशि मैच्योरिटी पर 7,24,974 रुपये हो जाती है। इसमें ब्याज के तौर पर 2,24,974 रुपये मिलते हैं इस हिसाब से पूरी रकम 10 लाख से अधिक हो जाती है।

CG: मशरूम खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार…

0

बिलासपुर। मशरूम की सब्जी खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार हो गए हैं. जिन्हें बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया है. सभी का इलाज जारी है. यह मामला उसलापुर का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, उसलापुर निवासी यादव परिवार ने बीती रात मशरूम की सब्जी बनाई, परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर खाना खाया. करीब 2 घंटे बाद परिवार के सदस्यों को उल्टियां होने लगी. 2 सदस्यों की हालत गंभीर होने पर संजीवनी एक्सप्रेस को सूचना दी गई. फिर बबली यादव, प्रदीप यादव, लीला यादव और उसके पति अविनाश यादव, आशीष यादव, राजनंदनी यादव और प्रेरणा यादव को सिम्स पहुंचाया गया. जहां सभी का इलाज जारी है. सबकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

CG Crime: हेड कॉन्स्टेबल के बेटे ने किया रेप, दोस्त के कमरे में शादीशुदा महिला से बनाया शारीरिक संबंध, मामला दर्ज

0

दुर्ग| जिले में एक ऑर्केस्ट्रा सिंगर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दुर्ग पुलिस में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल का बेटा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा महिला को शादी के झांसे में लेकर अपने दोस्त के घर ले गया था। वहां उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। फिर बाद में कहा कि अब घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हैं, शादी नहीं कर पाऊंगा। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

आरोपी योगेश साहू (22 साल) पुलिस लाइन में रहता है। वो किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। 36 साल की महिला ने बताया कि 2021 में शो के दौरान उसकी पहचान योगेश से हुई थी। धीरे-धीरे वो उससे आए दिन आकर मिलने लगा और उसे प्रपोज किया था।

पति छोड़कर जा चुका है

बताया गया है कि महिला की एक बेटी है, उसका पति उसे छोड़कर जा चुका है। महिला ने शिकायत में बताया कि जब लड़के ने प्रपोज किया, फिर उसे अपने साथ चौहान टाउन अपने दोस्त के घर ले गया। वहां योगेश ने कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, हम दोनों साथ रहेंगे। यह सुनकर महिला उसकी बातों में आ गई। जिसके बाद आरोपी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाया। फिर महिला उससे बार बार कहने लग गई कि चलो अब शादी कर लेते हैं। मगर युवक मना करता रहा। आए दिन वह टालमटोल करता रहा।

शिकायत दर्ज होते ही आरोपी फरार
वहीं जैसे ही युवती ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, किसी ने उसके पिता को इसकी जानकारी दे दी। जानकारी लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में बारिश के आसार, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना

0
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state
Chhattisgarh Weather Alert: Heavy rain alert issued in many districts of the state

रायपुर| छत्तीसगढ़ में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में आज बारिश के आसार हैं। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लग गया था। मगर आने वाले दिनों में मानसून की एक्टिविटी बढ़ेगी। जिसके बाद रायपुर संभाग के बलौदाबाजार और महासमुंद जिले में भी बारिश हो सकती है। बारिश का मुख्य क्षेत्र सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में बना रहेगा। मौसम विभाग ने 1-2 स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है। वहीं कुछ जगहों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

बस्तर में भी हलचल बढ़ने की संभावना

मौसम विशेषज्ञ HP चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका के पूर्वी छोर बंगाल की खाड़ी की तरफ जाने की संभावना है, इसलिए मानसून की एक्टिविटी थोड़ी बढ़ सकती है। पहले सरगुजा संभाग और फिर धीरे-धीरे बस्तर संभाग की ओर मानसूनी हलचल बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में 1 जून से 12 अगस्त तक 629.2 मिलीमीटर औसत बारिश हुई है।

गर्मी से लोग परेशान

पिछले 2 दिनों की बात की जाए तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश नहीं हुई है। रायपुर में तो पिछले 2 दिनों से मौसम एक दम साफ रहा है। शनिवार को तो तेज धूप के साथ उमस वाली गर्मी भी थी। जिससे लोग परेशान होते रहे, यही हाल दुर्ग और बिलासपुर में भी रहा|

बड़ी खबर: भाजपा में होंगे शामिल होंगे JCCJ विधायक धर्मजीत सिंह, आज लेंगे सदस्यता

0

रायपुर| जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जोगी) के पूर्व नेता व विधायक धर्मजीत सिंह पाला बदल सकते हैं। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। आज 13 अगस्त को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में वे पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक वे भाजपा के सह-प्रभारी मनसुख मांडविया और नितिन नबीन के सामने शपथ ग्रहण कर सकते हैं। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि धर्मजीत सिंह लोरमी से प्रत्याशी बनाएं जा सकते हैं। भाजपा में प्रवेश करने के सवाल पर धर्मजीत सिंह ने फिलहाल किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया है।

बता दें कि धर्मजीत सिंह पहले से ही जेसीसीजे पार्टी ने निष्कासित हैं। हालांकि वर्तमान में धर्मजीत सिंह लोरमी विधानसभा क्षेत्र से जेसीसीजे पार्टी से ही विधायक हैं। धर्मजीत सिंह जेसीसीजे के काफी प्रमुख नेता रहे हैं। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद उनके और अमित जोगी के बीच दूरियां बढ़ती चली गई।