Home Blog Page 868

IND vs WI T20: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सात साल बाद टी20 सीरीज गंवाई, हार्दिक की कप्तानी में पहली शिकस्त

0

वेस्टइंडीज ने भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी निर्णायक मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस टी20 सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा जमा लिया है। फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए पांचवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 18 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले दो टी20 में वेस्टइंडीज की टीम ने जीत हासिल की थी।

इसके बाद टीम इंडिया ने वापसी करते हुए तीसरा और चौथा टी20 जीता था। हालांकि, पांचवां टी20 गंवाने के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दिया। वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग ने 107 रन की साझेदारी कर भारत को मैच और सीरीज जीतने से दूर रखा। ब्रैंडन किंग 55 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि, पांचवें टी20 में चार ओवर में 31 रन देकर चार विकेट लेने वाले रोमारियो शेफर्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सीरीज में 176 रन बनाने वाले निकोलस पूरन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ सात साल बाद टी20 सीरीज जीती
वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ सात साल बाद द्विपक्षीय टी20 सीरीज जीती है। पिछली बार वेस्टइंडीज ने 2017 में अपने ही घर में भारत के खिलाफ 1-0 से टी20 सीरीज जीती थी। इसके बाद से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच टी20 सीरीज जीती। सबसे अहम बात यह है कि टीम इंडिया को उस टीम के खिलाफ हार मिली है जो टीम 2022 टी20 विश्व कप में सुपर-12 राउंड के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थी। 2024 में टी20 विश्व कप वेस्टइंडीज-अमेरिका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। ऐसे में इस सीरीज को तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था, लेकिन टीम इंडिया ने निराश किया।

भारत और वेस्टइंडीज के द्विपक्षीय सीरीज के नतीजे

सीजन मैच भारत
जीता
वेस्टइंडीज
जीता
बेनतीजा सीरीज
विनर
2010-11 1 1 0 IND
2016 2 0 1 1 WI
2017 1 0 1 WI
2018-19 3 3 0 IND
2019 3 3 0 IND
2019-20 3 2 1 IND
2021-22 3 3 0 IND
2022 5 4 1 IND
2023 5 2 3 WI

पांच मैचों की टी20 सीरीज में पहली हार
टीम इंडिया ने पहली बार पांच मैचों की कोई टी20 सीरीज गंवाई। अब तक भारत ने पांच बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली है। 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने 3-2 से और 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की थी। 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ था। 2022 में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 4-1 से जीत हासिल की थी। वहीं, अब पहली बार पांच मैचों की टी20 सीरीज में हार मिली है।

टीम इंडिया ने दो साल बाद गंवाई कोई टी20 सीरीज
वहीं, टीम इंडिया को दो साल बाद किसी टी20 सीरीज में हार मिली है। पिछली बार टीम इंडिया जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई थी। इसके बाद से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज को मिलाकर कुल 13 टी20 सीरीज खेली। इसमें से 11 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2022 में खेली गई टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही थी, वहीं अब वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। भारत पिछली आठ टी20 सीरीज से हारा नहीं था, लेकिन अब यह सिलसिला भी टूट गया है।

हार्दिक के नेतृत्व में पहली टी20 सीरीज हार
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में भी भारत की यह पहली टी20 सीरीज हार है। अब तक वह पांच टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। इसमें से वेस्टइंडीज के खिलाफ बस इस टी20 सीरीज में हार मिली, जबकि पिछली चार सीरीज में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। इसमें आयरलैंड के खिलाफ 2-0, न्यूजीलैंड के खिलाफ 1-0, श्रीलंका के खिलाफ 2-1 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-1 से जीत शामिल है।

भारतीय पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 165 रन बनाए। मैच में बारिश ने भी खलल डाला, लेकिन अंपायर पूरे 20 ओवर का खेल कराने में कामयाब रहे। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। पहले ही ओवर में भारत ने यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवा दिया था। वह चार गेंदों में पांच रन बना सके। इसके बाद तीसरे ओवर में शुभमन गिल भी नौ गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन चलते बने। दोनों को अकील होसेन ने पवेलियन भेजा।

17 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद भारतीय पारी को तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रोस्टन चेज ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच लेकर तोड़ा। उन्होंने तिलक का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। तिलक 18 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 27 रन बनाकर आउट हुए।

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक
इस बीच सूर्यकुमार यादव ने टी20 अंतरराष्ट्रीय पारी का 15वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 38 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। अल्जारी जोसेफ की गेंद पर छक्का लगाकर सूर्या ने अर्धशतक पूरा किया। संजू सैमसन, कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर फेल रहे। सैमसन नौ गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन और हार्दिक 18 गेंदों में एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।

अक्षर पटेल 10 गेमदों में 13 रन और अर्शदीप सिंह चार गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव खाता भी नहीं खोल सके। सैमसन, हार्दिक, अर्शदीप और कुलदीप को शेफर्ड ने आउट किया। इस तरह टीम इंडिया 165 रन बना सकी। शेफर्ड के अलावा अकील होसेन और होल्डर को दो-दो विकेट मिले। रोस्टन चेज को एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज की पारी
166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को दूसरे ही ओवर में पहला झटका लगा। अर्शदीप सिंह ने काइल मेयर्स को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। वह पांच गेंदों में 10 रन बना सके। इसके बाद तो ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने शानदार बैटिंग कर भारत के हाथों से मैच छीन लिया। पूरन और किंग के बीच दूसरे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई। इसी साझेदारी ने टीम इंडिया से मैच छीन लिया। पूरन को तिलक वर्मा ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच कराया। उन्होंने 35 गेंदों में 47 रन की पारी खेली।

पूरन ने अपनी पारी में एक चौका और चार छक्के लगाए। तिलक के अंतरराष्ट्रीय और टी20 करियर का यह पहला विकेट रहा। इस बीच ब्रैंडन किंग ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सातवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने शाई होप के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 52 रन की साझेदारी निभाई। ब्रैंडन किंग 55 गेंदों में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 85 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, होप ने 13 गेंदों में 22 रन की नाबाद पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप और तिलक को एक-एक विकेट मिला।

Independence Day 2023: क्या है भारतीय ध्वज संहिता? तिरंगे को घर में फहराने से पहले जान लें ये नियम…

0

Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी के अमृत महोत्सव पर ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आह्वान किया गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान के तहत लोगों से 13 से 15 अगस्त के बीच इस अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का न्योता दिया है।

इस साल मंगलवार को 15 अगस्त 2023 को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन नागरिक अपने घरों, प्रतिष्ठानों, इलाकों और कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। हालाँकि, इस राष्ट्रीय दिवस को मनाते समय, ‘भारतीय ध्वज संहिता 2002’ के बारे में जानना भी महत्वपूर्ण है।

अब सवाल ये उठता है कि भारतीय ध्वज संहिता क्या है और इसके नियम क्या है? चालिए बताते हैं आपको हमारे इस लेख के जरिए…

गौरतलब है कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का फहराना, उपयोग और प्रदर्शन राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 और भारतीय ध्वज संहिता, 2002 द्वारा नियंत्रित होता है। भारतीय ध्वज संहिता 26 जनवरी, 2002 को प्रभावी हुई।

1- दरअसल, 30 दिसंबर, 2021 के आदेश द्वारा भारतीय ध्वज संहिता, 2002 में संशोधन किया गया और पॉलिएस्टर या मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज की अनुमति दी गई है। अब, राष्ट्रीय ध्वज हाथ से काते और हाथ से बुने हुए या मशीन से बने, कपास/पॉलिएस्टर/ऊनी/रेशम खादी के बने होंगे।

2- भारतीय ध्वज संहिता, 2002 को 19 जुलाई, 2022 के आदेश द्वारा संशोधित किया गया था और भारतीय ध्वज संहिता के भाग- II के पैराग्राफ 2.2 के खंड (xi) को निम्नलिखित खंड द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था:- (xi) ‘जहां झंडा है इसे खुले में प्रदर्शित किया जा सकता है या जनता के किसी सदस्य के घर पर प्रदर्शित किया जा सकता है, इसे दिन-रात उड़ाया जा सकता है।

3- सार्वजनिक, निजी संगठन या शैक्षणिक संस्थान का कोई सदस्य, राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और सम्मान के अनुरूप, सभी दिनों और अवसरों पर, औपचारिक या अन्यथा, राष्ट्रीय ध्वज फहरा/प्रदर्शित कर सकता है।

4- जब भी राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित किया जाए तो उसे सम्मान का स्थान प्राप्त होना चाहिए और उसे स्पष्ट रूप से रखा जाना चाहिए।

5- राष्ट्रीय ध्वज का आकार आयताकार होगा। झंडा किसी भी आकार का हो सकता है लेकिन झंडे की लंबाई और ऊंचाई (चौड़ाई) का अनुपात 3:2 होगा

6- क्षतिग्रस्त या अस्त-व्यस्त झंडे को इस्तेमाल नहीं किया जाएगा यानि उसे फहराया नहीं जाएगा।

7- ध्वज संहिता के भाग III की धारा IX में उल्लिखित गणमान्य व्यक्तियों, जैसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल आदि को छोड़कर किसी भी वाहन पर झंडा नहीं फहराया जाना चाहिए।

8- झंडे को किसी भी अन्य झंडे या झंडों के साथ एक ही स्थान पर नहीं फहराना चाहिए और न ही इसे किसी अन्य झंडे के साथ रखा जाना चाहिए।

9- राष्ट्रीय ध्वज पर कुछ भी लिखा और छपा नहीं होना चाहिए।

10 – ध्वज केवल राष्ट्रीय शोक के अवसर पर ही आधा झुका रह सकता है।

नोट:- अधिक जानकारी के लिए, राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 और भारतीय ध्वज संहिता, 2002 गृह मंत्रालय की वेबसाइट www.mha.gov.in पर उपलब्ध हैं।

बिलासपुर: पानी भरे मुरूम खदान में डूबकर दो बच्चों की मौत, नहाने के लिए उतरे थे दोनों…

0

बिलासपुर। बिलासपुर में अवैध उत्खनन से मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को मुरूम की अवैध खुदाई से बने तालाब में शाम को दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। राजकिशोर नगर के अटल आवास में रहने वाले रवि बाचेकर का 13 वर्षीय बेटा अभिषेक रविवार को अपने रिश्तेदार के घर श्याम नगर लिंगियाडीह आया था। यहां से वह दिलीप अहिरवार के बेटे ईशान (12) के साथ घूमने के लिए निकल गया।

घूमते हुए दोनों बच्चे बहतराई-बिजौर रोड पहुंच गए। इस दौरान दोनों बच्चे मुरूम खदान के गड्‌ढे से बने तालाब में नहाने के लिए उतर गए। गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों बच्चे डूब गए। 17 जुलाई को भी अरपा नदी में अवैध रेत खुदाई की वजह से तीन बच्चियों की मौत हो गई हो गई थी, जिसकी अब तक जांच चल रही है।

आसपास के लोगों ने 108 को दी सूचना फिर पहुंचाया अस्पताल
दोनों बच्चों को आसपास के लोगों ने गड्‌ढे में डूबते देखा, तब उन्होंने 108 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने बच्चों को खदान के गड्‌ढे से बाहर निकाला। तब तक उनकी मां भी वहां पहुंच गई थी। इसके बाद दोनों बच्चों को सिम्स ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत बता दिया। देर शाम सरकंडा पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। टीआई जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार की सुबह शव का पीएम कराया जाएगा। इसके साथ ही परिजन से पूछताछ कर जानकारी ली जाएगी।

मां गई थी आंगनबाड़ी और पिता दुकान
अभिषेक की मां बबीता बाचेकर आंगनबाड़ी सहायिका है। अभिषेक श्याम नगर लिंगियाडीह मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता था। वहीं, निशांत अमरैय्या चौक के विद्यानिकेतन स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे घर से बिना बताए निकले थे। उस समय अभिषेक की मां आंगनबाड़ी गई थी और पिता रवि जूता दुकान गया था। वह जूते बनाकर परिवार चलाता था। वहीं, निशांत के पिता भी जूता दुकान चलाता है और उसकी मां ज्योति अहिरवार गृहणी हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही बबीता और ज्योति मौके पर पहुंच गई थीं। दोनों बच्चे वहां कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं है।

Raipur : भाजपा आज निकालेगी तिरंगा यात्रा, शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह

0

रायपुर:स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले शहर में आज तिरंगा यात्रा आयोजन किया जा रहा है। भाजपा द्वारा निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह होंगे शामिल।

यह झंडा यात्रा दोपहर 3 बजे दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम में आज शहर के युवाओं के साथ-साथ भाजपा प्रतिनिधि भी होंगे शामिल। भारत माता की पूजा और झंडावादन के बाद इस यात्रा की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे

बारिश थमी तो गर्मी बढ़ी, छत्तीसगढ़ में उमस से परेशान हुए लोग

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते दिनों से बारिश थम गई है। अब प्रदेश के तापमान में वृद्धि भी हो रही है। तेज धूप के साथ दोपहर में भारी उमस से लोग परेशान हो गए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में उमस की गर्मी से हालत पस्त हो गई है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्‍तीसगढ़ के तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, साथ ही हल्की से मध्यम वर्षा के आसार है। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश के साथ बिजली भी गिर सकती है। मौसम का मिजाज अभी एक-दो दिन ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

राजधानी रायपुर में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य तापमान से 5 डिग्री ज्यादा बताया जा रहा है। बीते रात में पारा 26.4 डिग्री सेल्सियस था जो कि सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तरी भारत और बंगाल की खाड़ी इसके साथ ही तटीय आंध्रप्रदेश में मौसम का सिस्टम बना हुआ है। वहीं रायपुर का तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 33.8, पेंड्रारोड में 31.8, अंबिकापुर में 29.9, जगदलपुर में 32.1, दुर्ग में 33.9, राजनांदगांव में 33 डिग्री दर्ज किया गया।

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, जमीन में दफना दिया शव, जानिए पूरा मामला

0

कांकेर. नरहरपुर थाना क्षेत्र के सिंगारवाही में एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसक निशानदेही पर शव को भी जब्त कर लिया गया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने हत्या कर शव को जंगल के बीच जमीन में दफना दिया था. परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ. आरोपी से पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूला. जिसमें उसने बताया कि बीच रास्ते में विवाद होने पर आरोपी पति ने पत्नी की गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों की शादी 2014 में हुई थी. शादी के बाद से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. दो साल से पत्नी अपने मायके सरोना में रह रही थी. आरोपी पति 30 जुलाई को पत्नी को लेने पहुंचा था. 31 जुलाई को अपने घर पत्नी को लेजाते वक्त बीच रास्ते में दोनों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद आवेश में आकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.

आज बेमेतरा दौरे पर रहेंगे सीएम बघेल, देंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने के शेष महीने ही रह गए हैं। इस चुनावी कड़ी में सीएम भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को करोड़ों का तोहफा दे रहे हैं। अभी हाल ही में कई जिलों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दिए। वहीं आज भी सीएम भूपेश बघेल बेमेतरा और दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इन जिलों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।

सीएम बघेल का आज का कार्यक्रम

सीएम भूपेश दोपहर 12 बजे CM निवास में वसुंधरा सम्मान में शामिल होंगे। सीएम भूपेश दोपहर 1 बजे बेमेतरा में कुमारी देवी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। 1.35 बजे साजा में कुमारी देवी चौबे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। महाविद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। कृषि मवि के बालक और बालिका छात्रावास का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविंद्र चौबे शामिल होंगे।

इसके बाद 3.35 बजे जिला दुर्ग पहुंचेंगे। नगर वन लालपुरी के लोकार्पण और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4 बजे सहकारी केंद्रीय बैंक में मुख्यालय भवन का लोकार्पण CM करेंगे। RIDF गोदाम और बैंक ATM का भी लोकार्पण करेंगे। 4.35 बजे शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा अनावरण करेंगे।

Aaj Ka Rashifal 14 August 2023: आज इन राशियों को आर्थिक क्षेत्र में मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल

0

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन जातक को मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। व्यापार में आकाश में लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा तो जातक करियर को लेकर परेशान है। उन्हें आज सफलता प्राप्त हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। पुरानी कोई बीमारी उभर सकती है, सतर्क रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन जातक का शुभ फल प्रदान करने वाला रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में कोई नया सौदा हाथ आ सकता है, जिससे भविष्य में लाभ होगा। मौसमी बीमारी से ग्रस्त हो सकते हैं बाहर के खाने से बचें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन जातक का प्रतिकूल रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण ना होने के कारण मन में अशांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर आकस्मिक हानि होने के योग है। निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। आंखों में दर्द जलन का सामना कर सकते हैं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन जातक का लाभदायक रहने वाला है। शुभ प्रसंग घटने पर मानसिक रूप से निश्चिन्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में कम मेहनत से अधिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धन लाभ विलंब से सही लेकिन होगा जरूर। व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। सेहत में आपकी गलती से शिथिलता आएगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। जातक जिस भी कार्य को करने में अपनी रुचि दिखाएंगे, उस कार्य को पूर्ण कर सकते हैं। अन्य लोगों की तुलना में शीघ्र सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर अपना काम बनाने के लिए आवश्यकता से अधिक धन लुटाएंगे। सहकर्मी आपसे कोई अनैतिक मांग कर सकते है। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज के दिन जातक का झुकाव अध्यात्म की ओर अधिक रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा माता-पिता के साथ कोई धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आएंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। कार्यस्थल पर कामकाज सामान्य रहेगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज के दिन जातक का मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। जातक को कार्यस्थल पर सफलता प्राप्त होगी। नए सौदे हाथ आएंगे। दिन के मध्य में आकस्मिक हानि का योग है, सतर्क रहें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। बच्चे किसी बात पर आपसे नाराज हो सकते हैं। जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें आज मन मुताबिक कहीं से ऑफर मिल सकता है। मौसमी बीमारी का शिकार हो सकते हैं सतर्क रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज के दिन जातक को कार्यस्थल एवं दैनिक कार्यों मे परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। परन्तु इसका परिणाम सकारत्मक ही रहेगा। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। अपने कार्य समय से पूर्ण कर लेंगे। घरेलू कार्य में भी आज जातक की रुचि बढ़ेगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज का दिन जातक का आनंदमय रहने वाला है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। सोची हुई योजनाएं आज क्रियान्वित करेंगे। उसमें लाभ प्राप्त होगा। पुराने मित्रों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। रिश्तेदारों से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आंखों में दर्द जलन हो सकती है, सतर्क रहें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन जातक को मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। कार्यस्थल पर कामकाज सामान्य रहेगा। सहकर्मी या कोई निकट का व्यक्ति पैसे उधार मांग सकता है। जातक परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें पौष्टिक आहार समय पर लें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन प्रातः काल से ही मन व्यथित रह सकता है। पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है, सतर्क रहें। कार्यस्थल पर अधिक कार्य होने के कारण मन में नीरसता आ सकती है। पार्टनर या निकट के व्यक्ति से सावधान रहें। बिना पढ़े किसी भी कागज पर साइन ना करें। परिवार में खीच-तान का माहौल निर्मित होगा, सलाह दी जाती है। अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ाएं। पिता के साथ विवाद हो सकता है सतर्क रहें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है। परिजनों से बिना कारण के ही फटकार सुननी पड़ेगी। कार्यक्षेत्र पर धन लाभ के अवसर आज अधिक मिलेंगे। संध्या का समय घर मे मौन रहकर बिताए धैर्य खोने पर विवाद बढ़ सकता है।

महादेव ऑनलाइन ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,11 आरोपी गिरफ्तार

0

रायपुर। महादेव ऑनलाइन ऐप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अंतरराजजीय समेत कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में चल रही 2 ब्रांचों को ब्रेक किया गया है। इन आरोपियों के पास से 42 ATM कार्ड, 100 सिमकार्ड, 2 लैपटॉप, 33 मोबाइल जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि इस गैंग का सरगना आयुष जैन दोनों ब्रांच को संचालित कर रहा था। इन गिरफ्तार आरोपियों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और यूपी के निवासी शामिल है। इस मामले का 2 CA समेत 14 आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था।

आपको बता दें कि राजधानी रायपुर पुलिस ने महादेव ऑनलाइन एप मामले में 15 आरोपियों से पूछताछ में हुए तमाम खुलासों के बाद आरोपियों से लेनदेन के लिए खोले गए 300 फर्जी खातों को होल्ड कराया है। पुलिस ने 20 लाख रुपए बैंक खातों में होल्ड कराए हैं। रायपुर पुलिस ने बीते दिन 2 CA समेत 15 खाईवालो को गिरफ्तार किया था।

नहाने के तुरंत बाद गलती से भी ना लपेटे तौलिया! सेहत के लिए बन सकता है खतरा

0

हाथ एवं शरीर की सफाई के लिए रोजाना नहाना और हाइजीन मेंटेन करना बहुत आवश्यक है, लोग फ्रेश और ताजगी फील करने के लिए रोजाना नहाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि सर्द के दिनों में बहुत से लोग हफ्ते भर नहीं नहाते हैं, जिसके चलते उन्हें आंतरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है लेकिन बहुत से लोग ऐसे हैं जो हाइजीन मेंटेन करने के साथ-साथ रोजाना नहाना खूब पसंद होता है वह किन्ही भी हालातों में रोज नहाते हैं ऐसे में सभी व्यक्ति के नहाने के दौरान तोलिया का इस्तेमाल किया जाता है, अक्सर बाथरूम में तौलिया नहाने के बाद रख देते हैं, यह बाल एवं शरीर पोंछने का काम आता है लेकिन क्या आपको पता है कि तौलिए को लपेटना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है, यही कारण है कि आपको संभलकर तौलिया का उपयोग करना है आइए जानते हैं कि तोलिया का सही उपयोग क्या है और गलत तरीके से तौलिया का इस्तेमाल करने पर क्या दिक्कतें बढ़ेंगी।

तौलिया का इस्तेमाल अगर आप सही से नहीं करते हैं, तो यह आपके सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है कई रिसर्च में यह साबित हुआ है कि नहाने के बाद शरीर या बालों में तोलिया का इतना अच्छा नहीं है, यह रिस्की हो सकता है इसमें खतरनाक बैक्टीरिया मौजूद होते हैं जो आपके सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं।

तोलिया के रोजाना इस्तेमाल के चलते कीटाणु जमा होने लगते हैं जिसके चलते तरह-तरह की बीमारियां लोगों को झेलनी पड़ती है, हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि डायरिया, एलर्जी, इंफैक्सन जैसी बीमारी तरीके के उपयोग से होता है। जब आप अपने शरीर को तोलिया से पोंछते हैं तो यह गीला हो जाता है जिसके बाद में नमी बहुत समय तक बनी रहती है, जो बैक्टीरिया को जन्म देती है और यही बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर नाना प्रकार के बीमारियों को जन्म देते हैं, बीमारियों से बचने के लिए क्या करें तोलिए के जरिए फैलने वाली और बीमारियों से बचने के लिए आप हफ्ते में एक बार अपने लिए को डिटर्जन से साफ करें ऐसा करन से बैक्टीरिया का खात्मा हो जाएगा साथ ही आपका हाइजीन भी बरकरार रहेगा। इसके अलावा तोलिया को पोंछने के बाद धूप दिखाएं जिससे बैक्टीरिया ना फैले और नमी भी बरकरार ना रहे।