Home Blog Page 867

Independence Day 2023: ‘मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं’ अर्थव्यवस्था पर बोले पीएम मोदी

0

नई दिल्ली| आज यानी मंगलवार (15 अगस्त) को भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं। लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कई महत्तवपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया।

देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “हमने अलग आयुष मंत्रालय बनाया। आज योग और आयुष अलग परचम लहरा रहे हैं। मत्स्य पालन और मछुआरों का कल्याण भी हमारे मन में है, इसलिए हमने इसके लिए अलग मंत्रालय की रचना की, ताकि समाज के लोग पीछे रह गए हैं उन्हें भी साथ ले सकें।”

हमने सहकार्य से योगदान का रास्ता निभाया- पीएम
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा, “देश के कोने-कोने में हमने अलग सहकारिता मंत्रालय बनाया है, ताकि गरीब से गरीब लोगों की सुनवाई वहां हो सके ताकि वह भी राष्ट्र के योगदान में हिस्सा दे सकें।” उन्होंने कहा कि हमने सहकार्य से योगदान का रास्ता निभाया है।

हम विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था
उन्होंने आगे कहा, “हम जब 2014 में आए थे, तब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे। आज हम विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था के नंबर पर पहुंच गए हैं। भ्रष्टाचार का राक्षस देश को दबोचे हुए था, हमने ये सब बंद किया और मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई। गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने की योजना बनाई।”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश का सामर्थ्य बढ़ रहा है। पाई-पाई गरीब के लिए खर्च करने वाली सरकार हो, तो परिणाम क्या आता है, वो देखा जा सकता है। मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे के नीचे से दे रहा हूं।

 

 

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग मुंगेली की कार्यवाही

0

मुंगेली| कलेक्टर राहुल देव सर के कुशल निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकरी जी एस नरुट्टी के मार्गदर्शन में आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 13/08/2023 को मय् स्टॉफ के साथ गश्त के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम खमरिया थाना जरहागांव मे आरोपी प्रीतम रात्रे पिता करन रात्रे और ग्राम फदवानी थाना मुंगेली निवासी आरोपी दानीराम् लहरें पिता रूपदास लहरे के कब्जे मकान में दबिश दी गई।

आरोपियों की उपस्थित में कब्जे मकान से क्रमशः 8 लीटर और 9 लिटर हाथभट्टी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया । उपरोक्त दोनों आरोपियों के ऊपर आबकारी अधि की गैर जमानती धारा 34(1)(क) ,34(2) एवम 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायलय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष सिंह के साथ आबकारी स्टॉफ नारायण सिंह कवर , नगर सैनिक शंभू बर्मन बिंदिया राजपूत एवं, मनीषा टंडन का योगदान  रहा|

कुछ ही देर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण

0

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री बघेल 9 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे।

परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के बाद जनता के नाम संदेश देंगे। जिसके बाद पदक अलंकरण और पुरस्कार का वितरण करेंगे। परेड का प्रस्थान और परेड कमाण्डरों से परिचय लेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महिला बैण्ड प्रदर्शन करेंगी। PTI ड्रिल शो और स्कूली बच्चों का भी सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

वे 11.10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर घड़ी चौक स्थित टाउन हॉल में 11.15 बजे जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री बघेल राजभवन में 5.10 बजे से 6 बजे तक स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे।

Aaj Ka Rashifal 15 August 2023: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 15 अगस्त का दिन, पढ़िए दैनिक राशिफल

0
rashifal
rashifal

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें, अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की भागदौड़ से अपने लिए कुछ समय निकालें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई बड़ा लेन-देन आज न करें,  आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें, वाणी पर संयम रखे। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन आप लम्बी  यात्रा आदि पर जा सकते हैं, वाहन आदि के चलाने मे सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आप आज कोई नया काम शुरू न करें, नही तो बड़ी हानि उठानी पड़ सकती हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नई पार्टनरशिप शुरू कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा। विरोधी परास्त होंगे, न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका मन अपने किसी परिचित के व्यवहार से खिन्न दिखाई पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, खानपान पर ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में आप परिवर्तन न करें। कोई बड़ा डिसीजन आज न लें, नही तो हानि उठानी पड़ सकती हैं। व्यापार मे उतार-चढ़ाव बना रहेगा, परिवार में अपनो से मतभेद हो सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज का दिन आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। कोई पुराना विवाद सामने आ सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आप कहीं बाहर परिवार के साथ जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई नया काम या नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बन सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में आज आपकी विजय होगी। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में शादी-विवाह के योग बनेंगे, पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। आप कोई नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं, तो आपको विरोधीयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती हैं। आपका मन अशांत रहेगा, वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, खानपान पर नियंत्रण रखें। परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। पड़ोसी से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरी वर्ग वालो का अपने अधिकारी वर्ग से वाद-विवाद हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप अपने स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे, आपका मान अध्यात्म की ओर रहेगा। आप व्यापार-व्यवसाय में आज परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार के लोग आपके किसी काम का विरोध कर सकते हैं।

2 लाख से अधिक सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो यहां मिल रहा है बेहतरीन मौका….

0

ASRB Recruitment 2023 Notification: साइंटिस्ट (Scientist) बनने का मन बना रहे युवाओं के लिए बेहतरीन अवसर है. इसके लिए कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रिंसिपल साइंटिस्ट और अन्य के 368 पदों के लिए नोटिफिकेशन (ASRB Recruitment 2023) जारी की है. निश्चित और अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के पास प्रतिष्ठित संगठन यानी कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों (ASRB Recruitment) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त, 2023 से शुरू होगा. आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार ASRB की आधिकारिक वेबसाइट asrb.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी ASRB में साइंटिस्ट की नौकरी (Sarkari Naukri) पाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

इस दिन से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 18 अगस्त, 2023
आवेदन की अंतिम तिथि: 8 सितंबर, 2023
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: 8 सितंबर, 2023

ASRB Recruitment के तहत भरे जाने वाले पदों की संख्या
ICAR अनुसंधान संस्थानों में विभिन्न स्थानों पर प्रिंसिपल साइंटिस्ट और सीनियर साइंटिस्ट के कुल 368 पदों पर भर्ती की जाएगी.

कितने साल वाले ASRB के लिए कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन के अनुसार प्रिंसिपल साइंटिस्ट के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक उम्मीदवारों की आयु 52 वर्ष नहीं होनी चाहिए. सीनियर साइंटिस्ट पद के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि तक 47 वर्ष की आयु प्राप्त नहीं होनी चाहिए.

ASRB Bharti के लिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
ASRB Recruitment 2023 के लिए अप्लाई करने का Direct Link
ASRB Recruitment 2023 नोटिफिकेशन

ASRB Vacancy के लिए कितना देना होगा आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 1500 रुपये का भुगतान करना होगा. वहीं एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों और महिलाओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा.

Chandrayaan-3 Update: चांद के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3, चंद्रमा की चौथी कक्षा में ली एंट्री

0

Chandrayaan-3 Latest Update: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चांद के और ज्यादा पास पहुंच गया है. चंद्रमा की चौथी कक्षा में चंद्रयान-3 ने एंट्री ले ली है. बता दें कि चांद की ओर जा रहे भारत के मिशन चंद्रयान-3 को आज (14 अगस्त को) पूरा-पूरा एक महीना हो गया है. चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक अपनी मंजिल चंद्रमा की ओर लगातार बढ़ रहा है. चंद्रयान-3 करीब 9 दिन बाद चांद की सतह पर लैंड हो जाएगा. आज का दिन भी चंद्रयान-3 के लिए अहम रहा. चंद्रयान 3 ने आज चंद्रमा की चौथी कक्षा में प्रवेश कर लिया है. पिछले महीने 14 जुलाई को आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 को चंद्रमा के लिए लॉन्च किया गया था. तब से अब तक चंद्रयान-3 ने कई अहम पड़ावों को पार किया है. आइए जानते हैं कि चंद्रयान-3 का अब तक का सफर कैसा रहा.

चंद्रयान-3 का सफर

बता दें कि 14 जुलाई को चंद्रयान-3 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ था. फिर 15 जुलाई को पहली बार ऑर्बिट बढ़ाई गई. 17 जुलाई को दूसरी बार ऑर्बिट में बढ़ोतरी हुई. इसके बाद 18 और 20 जुलाई को तीसरी और चौथी बार ऑर्बिट की स्पीड बढ़ाई गई. वहीं 25 जुलाई को 5वीं बार फिर ऑर्बिट बढ़ा. जिसके बाद 31 जुलाई और 1 अगस्त की रात को चंद्रयान-3 पृथ्वी की कक्षा से चंद्रमा की ओर बढ़ गया.

चौथी ऑर्बिट में ली एंट्री

फिर 5 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया. इसके बाद 6 अगस्त को चंद्रयान की कक्षा पहली बार घटाई गई. फिर 6 अगस्त को ही चंद्रयान-3 ने चांद के करीब से फोटोज भेजीं. इसके बाद 9 अगस्त को चंद्रयान-3 की ऑर्बिट दूसरी बार घटाई गई. आज यानी 14 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद की चौथी कक्षा में प्रवेश कर गया.

इसरो रचेगा इतिहास

गौरतलब है कि चांद की इस रेस में कई बड़े देश शामिल हैं. रूस ने भी भारत के पीछे-पीछे अपना मिशन लूना-25 लॉन्च कर दिया है. भारत और रूस दोनों के मिशन का लक्ष्य चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करना है. चांद के साउथ पोल वाली इस प्रतिस्पर्धा में ये 2 देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस रेस में है.

सॉफ्ट लैंडिंग में अगर कामयाबी मिली तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद इंडिया ऐसा करने वाला चौथा देश होगा. अमेरिका और रूस दोनों के चंद्रमा पर लैंडिंग के दौरान कई स्पेस क्राफ्ट क्रैश हुए. वहीं, चीन ने साल 2013 में अपने पहले प्रयास में सफलता हासिल की थी.

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का बड़ा बयान , कहा भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने तैयार है जनता….

0

अंबिकापुर| आगामी विधानसभा चुनाव होने को हैं और अभी से ही सियासी जंग शुरू हो चुके हैं। पार्टिओं में कार्यकर्ताओँ का दल बदल सिलसिला भी लगातार जारी है। इस बीज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एक बयान सामने आ रहा है।

उन्होंने भूपेश बघेल की सरकार पर तंज कस्ते हुए कहा कि, जय वीरू की जोड़ी फ्लॉप साबित होती नजर आ रही है। उस जोड़ी ने जनता से किए वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं। जिस वजह से जनता भूपेश बघेल की सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयार है। इतना ही नहीं साव ने आगे कहा कि हम मेनिफेस्टो तैयारकर रहे हैं। इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और छत्तीसगढ़ में इस साल कमल खिलेगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इस साल बीजेपी में लगातार लोगों के प्रवेश का सिलसिला जारी है। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि बजरंगदल के युवक भाजपा में शामिल हुए थे। इस वजह से कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों के बीच वाद-विवाद का सिलसिला लगातार जारी है।

CG BREAKING : वन विभाग में 50 से ज्यादा अधिकारियों का हुआ तबादला, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर वन विभाग के अधिकारियों का तबादला हुआ है. राज्य शासन ने वन सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है. इस लिस्ट में कुल 51 अधिकारियों के नाम शामिल है.

देखिए आदेश-

मुख्यमंत्री भूपेश रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में करेंगे ध्वजारोहण, जानिए कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल

0

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के तहत वे 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे. मुख्यमंत्री 09.02 बजे से 9.25 तक परेड का निरीक्षण और मार्चपास्ट के पश्चात 9.25 बजे से राज्य की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे.

मुख्यमंत्री बघेल समारोह में 9.50 बजे से 10.15 बजे तक पदक अलंकरण और पुरस्कार वितरण करेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री 10.15 बजे से 10.25 बजे तक परेड का प्रस्थान और परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त करेंगे. स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय समारोह में 10.29 बजे से 10.39 बजे तक पुलिस महिला बैण्ड द्वारा प्रदर्शन, 10.39 बजे से 10.49 बजे तक पीटीआई ड्रिल शो और 10.49 बजे से 11.09 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी होगी. मुख्यमंत्री समारोह के पश्चात पुलिस परेड ग्राउण्ड से मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे.

DIG कमलोचन कश्यप को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, छत्तीसगढ़ से 35 पुलिसकर्मियों और अधिकारीयों का नाम शामिल, यहाँ देखें पूरी लिस्ट…

0

रायपुर। भारत सरकार ने पुलिस मेडल की घोषणा की है. जिसमें छत्तीसगढ़ के कई अधिकारियों और पुलिस कर्मियों का नाम भी शामिल किया गया है. देश के 954 पुलिस कर्मियों को यह मेडल दिए गए हैं। जिसमें से 35 मेडल पर छत्तीसगढ़ का कब्ज़ा बना हुआ है।

डीआईजी कमलोचन कश्यप को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल के लिए चुना गया है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ के आईपीएस मोहित गर्ग सहित 24 पुलिसकर्मी और अधिकारियों को वीरता मेडल दिया जाएगा. वहीं डीआईजी नेहा चंपावत सहित 10 पुलिस कर्मियों को सराहनीय सेवा मेडल से नवाजा जाएगा.

इन्हें इन्हें मिला सराहनीय सेवा का मेडल

डीआईजी नेहा चंपावत, कमांडेंट सर्जन राम भगत, एएसपी भावना पांडे, सब इंस्पेक्टर गणपत प्रसाद पांडे, कंपनी कमांडर तेलेश्पर मिंज, असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शर्मा, प्लाटून कमांडर ठकबहादुर सोनी, हेड कांस्टेबल वेद कुमार मंडावी, कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, कमांडेंट प्रकाश टोप्पो।

इन्हें मिला वीरता पुरस्कार

इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट, आईपीएस मोहित गर्ग, एसआई पीलूराम मंडावी, एएसआई जोगीराम पोडियम, हेड कांस्टेबल हिड़मा पोडियम, प्रमोद कटियाम बलराम कश्यप, बीजू रामजी, बुधराम , लक्ष्मी नारायण मारपल्ली, मंगलू कुड़ियां, शेर बहादुर सिंह ठाकुर, छत्रपाल साहू , एएसआई सुरेश जब्बा, हेड कांस्टेबल सुशील, मंगलू कोसवासी, बर्दी धर्मिया,मुकेश कमलु, रमेश पेरे, अरुण मरकाम, मनोज मिश्रा, लचिंदर कुरूद, नीलांबर भोई, अजय बघेल।